7 to 11 February 2023 Current Affairs

यह 7 to 11 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. किस ग्रह के 12 नए चंद्रमा की खोज हुई, जिससे इसके चंद्रमा की कुल संख्‍या 92 हो गई और शनि ग्रह का रिकॉर्ड टूट गया?
Which planet’s 12 new moons were discovered, taking its total moon count to 92 and breaking Saturn’s record?

a. शुक्र (Venus)
b. बुध (Mercury)
c. पृथ्‍वी (Earth)
d. बृहस्पति (Jupiter)

Answer: d. बृहस्पति (Jupiter)

– न्‍यूजपेपर इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार इंटरनेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल यूनियन – माइनर प्लैनेट सेंटर (एमपीसी) ने बृहस्‍पति (Jupiter) के 12 नए चंद्रमाओं को ढूंढा है।
– यह जानकारी साइंस जर्नल ‘स्काई एंड टेलिस्कोप पत्रिका’ ने जनवरी 2023 में पब्लिश की है।
– ये 12 नए जोवियन चंद्रमा है। जो एस्‍ट्रोनॉट्स (खगोलविदों) ने ढूंढे हैं।
– इससे बृहस्‍पति (Jupiter) पर चंद्रमा की कुल संख्‍या 92 हो गई। इसने शनि ग्रह (Saturn) का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसके पास 83 चंद्रमा हैं।

जोवियन ग्रह (गैसीय विशालकाय ग्रह)
– मंगल ग्रह की कक्षा के बाहर स्थित ग्रह जोवियन प्‍लेनेट (गैसीय विशालकाय ग्रह) कहलाते हैं।
– चार जोवियन ग्रह हैं: जुपिटर (बृहस्पति), सैटर्न (शनि), यूरेनस (अरूण) और नेपच्यून (वरुण).
– इनमें वायुमंडल की मोटी परत पाई जाती है जिसमें ज़्यादातर हीलियम और हाइड्रोजन गैस होती है।
– जोवियन ग्रह देरी से शीतल हुए हैं। जिसके कारण इनके उपग्रहों की संख्या अधिक मिलती है।

नए चंद्रमा कितने बड़े और वे कैसे बने
– नए खोजे गए 12 चंद्रमा छोटे हैं और बृहस्पति (Jupiter) से बहुत दूर हैं।
– नए चंद्रमा 340 दिनों में अपनी कक्षाओं को पूरा करते हैं।
– छोटे चंद्रमा संभवतः टक्करों से खंडित (fragmented) बड़ी वस्तुओं से बने थे।
– इंडियन एक्‍सप्रेस न्‍यूज पेपर के अनुसार इनमें से कुछ चंद्रमा ऐसे होते हैं, जिनकी प्रतिगामी (retrograde) कक्षा होती हैं।
– मतलब वे आंतरिक चंद्रमाओं की विपरीत दिशा में परिक्रमा करते हैं।
– यह इस बात की ओर इशारा करता है कि बृहस्पति शायद इन चंद्रमाओं को पकड़ लेता है। मतलब अपने गुरुत्‍वाकषर्ण रेंज से बाहर नहीं जाने देता है।
– इनमें से केवल पांच चंद्रमा ही 8 किलोमीटर से बड़े हैं।

जुपिटर पर चंद्रमा के खोज की तैयारी
– यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) अप्रैल 2023 में सबसे बड़े बर्फीले मून का अध्ययन करने के लिए एक अंतरिक्ष यान भेजेगा।
– वर्ष 2024 में नासा भी जुपिटर के चंद्रमा का पता लगाने के लिए एक अंतरिक्ष यान लॉन्च करेगा।

कहां कितने चंद्रमा खोजे गए
Jupiter (बृहस्‍पति) – 92
Saturn (शनि) – 83
Uranus (वरुण) – 27
Neptune (अरुण) – 14
Mars (मंगल)- 2
Earth (पृथ्‍वी) – 1
Venus (शुक्र)- 0
Mercury (बुध) – 0

—————
2. तुर्किये और सीरिया में आए भूकंप से प्रभावित लोगों के बचाव के लिए भारत ने कौन सा अभियान शुरू किया?
Who operation has been started by India to rescue the people affected by the earthquake in Turkey and Syria?

a. ऑपरेशन तुर्की
b. ऑपरेशन भाई
c. ऑपरेशन दोस्त
d. ऑपरेशन फास्‍ट

Answer: c. ऑपरेशन दोस्त

– भारत 6 फरवरी 2023 से लगातार ‘ऑपरेशन दोस्त’ अभियान के तहत भूकंप से प्रभावित लोगों की लगातार मदद कर रहा है।

21000 से ज्यादा मौतें
– दोनों देशों में 21000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं।
– मरने वालों में सबसे ज्यादा तुर्की के लोग हैं।
– 7 हजार से ज्यादा बिल्डिंग धराशायी हो चुकी हैं। 6 फरवरी से अब तक यहां लाशें मिलने का सिलसिला जारी है।
– अभी भी बिल्डिंगों के कई टन मलबे के नीचे जिंदगियां तलाशी जा रही हैं।
– बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, जो मिल रहे हैं, उनकी हालात देख रेस्क्यू टीम के हाथ कांप जा रहे हैं।
– तुर्किये में सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

भूकंप का केंद्र
– यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र तुर्किये का गजियांटेप शहर रहा।
– यह सीरिया बॉर्डर से 90 किमी दूर है।

‘ऑपरेशन दोस्त’ क्‍या है?
– यह एक निरंतर खोज और बचाव अभियान है।
– इस अभियान को 6 फरवरी 2023 को तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद मदद के लिए शुरू किया गया था।

भारत ने क्‍या मदद की
– दो NDRF की सर्च और रेस्क्यू टीम के साथ रिलीफ मैटिरियल भेजा।
– जिसमें फील्‍ड अस्‍पताल, राहत सामग्री, दवाएं और उपकरण आदि सुविधाएं हैं।
– एक टीम में लगभग 100 लोग हैं।
– इनके अलावा, स्पेशली ट्रेंड डॉग स्कवाड, डॉक्टर्स और पैरामेडिक्स की टीम है।
– भारत ने 9 फरवरी 2023 तक तुर्किये को छह C-17 विमानों से चिकित्‍सा आपूर्ति व राहत सामग्री भेजी।
– जबकि C-130 J विमान से सीरिया के लिए चिकित्सा आपूर्ति व राहत सामग्री भेजी।

भारत ने किन देशों के लिए आपदा राहत अभियान चलाए?
– मालदीव: वर्ष 2004 में आयी सुनामी के बाद ऑपरेशन कैस्‍टर चलाया।
– श्रीलंका: वर्ष 2004 में आयी सुनामी के बाद ‘ऑपरेशन रेनबो’ अभियान चलाया।
– संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका: वर्ष 2005 में हरिकेन कैटरीना चक्रवात पीड़ितों को राहत सामग्री भेजी।
– म्यांमार: वर्ष 2008 में चक्रवात नरगिस के कारण मदद भेजी।
– जापान: वर्ष 2011 की सुनामी में NDRF टीम और राहत सामग्री भेजी।
– नेपाल: वर्ष 2015 में आए भूकंप के बाद मदद के लिए ‘ऑपरेशन मैत्री’ अभियान चलाया।
– तुर्किये और सीरिया: वर्ष 2023 में आए भूकंप के बाद मदद के लिए ‘ऑपरेशन दोस्त’ अभियान चलाया।

————-
3. बिजली संकट के कारण किस देश के राष्ट्रपति ने ‘स्टेट ऑफ डिजास्टर’ की घोषणा की है?
Which country’s President has declared ‘State of Disaster’ due to power crisis?

a. दक्षिण अफ्रीका
b. नाइजीरिया
c. केन्या
d. सूडान

Answer: a. दक्षिण अफ्रीका

– दक्षिण अफ्रीका में बिजली संकट के कारण राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने देश को संबोधित करते समय देश में ‘स्टेट ऑफ डिजास्टर’ की घोषणा की।
– यह वार्षिक संबोधन 9 फरवरी 2023 को केपटाउन में हुआ था।
– उन्होंने संबोधन में कहा कि इस संकट से निपटने के लिए एक बिजली मंत्री नियुक्त किया जाएगा।
– यह मंत्री इस संकट से निपटने में मदद करेगा और सभी कामों की निगरानी करेगा।
– यह संकट देश की बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी के लूटपाट और भ्रष्‍टाचार के कारण उत्पन्न हुआ है। इससे यह कंपनी बेहद घाटे में है और कोई फाइनेंशियल इंस्‍टीट्यूशन लोन देने को तैयार नहीं है।
– इस देश में लोग लगभग 12-12 घंटों तक ब्लैकआउट का सामना करते है।
– देश में ब्लैकआउट की समस्या के कारण लगातार गरीबी, बेरोजगारी अपराध और हिंसा के केस बढ़ रहें है।

‘स्टेट ऑफ डिजास्टर’ की घोषणा का मकसद
– स्टेट ऑफ डिजास्टर घोषित करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के संविधान से सरकार को विशेष शक्तियां मिल जाएंगी।
– उनका इस्तेमाल करके सरकार आपातकालीन खरीद प्रक्रियाओं को आगे बढ़ा सकती है।
– साथ ही नये नियमों को लागू भी कर सकती है।
– दक्षिण अफ्रीका में कोविड के समय भी स्टेट ऑफ डिजास्टर की घोषणा की थी।

दक्षिण अफ्रीका
– राष्ट्रपति: सिरिल रामफोसा
– राजधानी: केप टाउन (विधायी), प्रिटोरिया (कार्यकारी), ब्लोमफोन्टेन (न्यायिक)
– मुद्रा: रैंड

—————
4. भारत की 9वीं और 10वीं वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को PM मोदी ने हरी झंडी दिखाई, इसे किस रूट के लिए शुरू किया गया?
India’s 9th and 10th Vande Bharat Express train was flagged off by PM Modi, for which route it was started?

a. मुंबई – सोलापुर और हावड़ा – न्यू दिल्ली
b. मुंबई – सोलापुर और मुंबई-साईंनगर शिरडी
c. हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी और पटना – न्यू जलपाईगुड़ी
d. गांधीनगर – मुंबई और हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी

Answer: b. मुंबई – सोलापुर और मुंबई-साईंनगर शिरडी

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी 2023 को भारत की 9वीं और 10वीं वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
– दोनों ट्रेनों का उद्घाटन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT), मुंबई से किया।
– यह मुंबई के लिए दूसरी और तीसरी और सेंट्रल रेलवे जोन के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है।

मुंबई-सोलापुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस
– यह भारत की नौवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।
– यह मुंबई और सोलापुर के बीच कनेक्टिविटी में सुधार करेगी।
– ट्रेन अपने रूट में, सोलापुर में सिद्धेश्वर, अक्कलकोट, तुलजापुर, सोलापुर के पास पंढरपुर और पुणे के पास आलंदी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्‍थलों (pilgrimage sites) को जोड़ेगी।
– ट्रेन 06:35 घंटे में 400 किमी की दूरी तय करेगी।

मुंबई- साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्‍सप्रेस
– यह भारत की 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है।
– यह ट्रेन अपने रूट में नासिक, त्र्यंबकेश्वर, शनि सिंगनापुर और साईंनगर शिरडी जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्‍थलों (pilgrimage sites) को जोड़ेगी।
– ट्रेन 5.24 घंटे में 340 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

ट्रेनें सबसे कठिन रेलवे घाट सेक्शन से गुजरेंगी
दोनों सेमी-हाई स्‍पीड ट्रेनें भारत के सबसे कठिन रेलवे घाट सेक्‍शन-भोर घाट और थल घाट से होकर गुजरेंगी।
– हालांकि, ट्रायल रन के दौरान, ट्रेनें बिना किसी बैंकर (पुशिंग) लोकोमोटिव के घाटों से सफलतापूर्वक गुजरीं।
– रेलवे रोलबैक की घटनाओं से बचने के लिए मुंबई की ओर से सभी ट्रेनों में बैंकरों का यूज करता है।

वंदे भारत ट्रेन
– वर्ष 2019 में नई दिल्ली और वाराणसी के बीच पहली ट्रेन चली थी।
1. नई दिल्ली से वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस
2. नई दिल्ली से कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस
3. मुंबई से गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस
4. नई दिल्ली से ऊना वंदे भारत एक्सप्रेस
5. मैसूर से चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
6. नागपुर से बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
7. हावड़ा – न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस
8. सिकंदराबाद से विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
9. मुंबई से सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस
10. मुंबई से साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस

महाराष्‍ट्र
मुख्‍यमंत्री: एकनाथ शिंदे
राजधानी: मुंबई
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी

————–
5. तीसरे खेलो इंडिया विंटर गेम्स को किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है?
Which state/UT is hosting the 3rd Khelo India Winter Games?

a. लद्दाख
b. जम्मू-कश्मीर
c. हिमाचल प्रदेश
d. सिक्किम

Answer: b. जम्मू-कश्मीर

– तीसरे खेलों इंडिया विंटर गेम्स को 10 से 14 फरवरी 2023 तक जम्मू कश्मीर के बारामुला में आयोजित हो रहा है।
– इसका उद्घाटन केंद्रीय युवा कार्य और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बारामुला जिले के गुलमर्ग में किया।
– इसमें देश के लगभग 1500 खिलाड़ी भाग लेंगे।
– इसका आयोजन जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल और विंटर गेम्स एसोसिएशन मिलकर कर रही है।
– इसका आयोजन में केंद्रीय खेल मंत्रालय के सहयोग से होता है।

खेलों इंडिया विंटर गेम्स
– इसकी शुरुआत वर्ष 2020 में हुई थी।
– अभी तक के दोनों सीजन में जम्मू कशमीर पहले स्थान पर रहा था।
– किन-किन खेलों का आयोजन किया जाता है
1. स्नो स्कीइंग
2. स्नो रग्बी
3. स्नो आइस स्टॉक
4. स्नो बेसबॉल
5. स्नो माउंटेनियरिंग
6. स्नो शू
7. आइस हॉकी
8. फिगर स्केटिंग
9. स्पीड स्केटिंग

————–
6. PM मोदी ने 6 फरवरी 2023 को बेंगलुरु में E20 को लॉन्च किया, यह किससे संबंधित है?
Prime Minister Narendra Modi launched E20 from Bengaluru on 6 February 2023, it is related to?

a. इलेक्‍ट्रॉनिक कंपनियों का संगठन
b. पेट्रोल में 20% इथेनॉल का मिश्रण
c. पेट्रोल में 20% कम इस्तेमाल प्रोत्‍साहन
d. जी20 देशों में इलेक्ट्रिक व्‍हीकल योजना

Answer: b. पेट्रोल में 20% इथेनॉल का मिश्रण

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक-2023 बेंगलुरु से 6 फरवरी 2023 को E20 ईंधन (फ्यूल) लॉन्च किया।

E20 : पेट्रोल को 20% इथेनॉल के साथ मिक्स किया जाएगा
– पहले चरण में 15 शहरों को कवर किया जाएगा
– दूसरे चरण में आने वाले दो वर्षों में पूरे देश में शुरू किया जाएगा।
– इस प्रकार शुरुआत में कुल 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 84 पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध कराए जाने का प्लान है।
– यह टॉरगेट वर्ष 2025 तक है।
– इसका प्लान वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रोडमैप के माध्यम से जारी किया था।

E20 क्या है ?
– E20 या इथेनॉल 20 एक प्रकार का मिक्स ईंधन (फ्यूल) है।
– इस प्रकार के फ्यूल में 20% इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया जाएगा।
– वर्ष 2014 से भारत में इथेनॉल का यूज 10% होता है।
– एथेनॉल (एथिल अल्कोहल) एक कार्बनिक यौगिक है।
– इसका उपयोग शराब में भी किया जाता है।
– एथेनॉल गन्ने, चावल की भूसी और मक्का जैसे कृषि के स्रोतों से मिलता है।

फ्यूल में एथेनॉल कैसे मिलाया जाता है?
– पेट्रोल के साथ एथेनॉल का मिश्रण ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के टर्मिनलों में किया जाता है।
– किन्-किन् कंपनियों में यह प्रोसेस होता है
1. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
2. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
3. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

E20 फ्यूल के फायदे
– इस फ्यूल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे प्रदूषण कम होता है।
– भारत की लगभग 85% फ्यूल की जरूरतें आयात से पूरी होती हैं।
– साथ ही कच्चे तेल की कीमत भी लगातार बढ़ती जा रही है।
– इसलिए फॉसिल फ्यूल पर निर्भरता को कम करने में भी यह मदद करेगा।
– साथ में इससे विदेशी मुद्रा भी बचेगी।
– इसके अलावा नए तकनीक पर भी काम शुरू होगा, जिससे नए रोजगार उत्पन्न होंगे।
– क्योंकि गाड़ियों के सिस्टम को इसी तरीकें से तैयार किया जाएगा, जिससे वह इस फ्यूल को कुशलतापूर्वक यूज कर सके।
– कृषि क्षेत्र से एथेनॉल प्राप्त होगा, जिससे गन्ना व अन्य किसानों को फायदा मिलेगा।

एथेनॉल के उपयोग से नुकसान
– एथेनॉल को डेवलप करने में बड़े एरिया की आवश्यकता होती है।
– यदि कृषि के उत्पादों का इस्तेमाल एथेनॉल बनाने में होगा, तो खाद्य कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

————-
7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में भारत की सबसे बड़ी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया?
In which state did Prime Minister Narendra Modi inaugurate India’s largest helicopter factory of Hindustan Aeronautics Limited?

a. केरल
b. गोवा
c. महाराष्ट्र
d. कर्नाटक

Answer: d. कर्नाटक

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 फरवरी 2023 को कर्नाटक के तुमकुरु में हेलिकॉप्‍टर मैनुफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन किया।
– कुछ न्यूज एजेंसी का कहना है कि यह हेलिकॉप्टर फैक्ट्री एशिया की सबसे बड़ी हेलीकॉप्टर फैक्ट्री है।
– लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में इसे भारत की सबसे बड़ी हेलिकॉप्टर फैक्ट्री से संबोधित किया है।
– यह फैक्ट्री 615 एकड़ में फैली हुई है।
– इसे ग्रीनफील्ड क्षेत्र में बनाया गया है।
– इसमें हर तरह के हेलिकॉप्टर बनाने की सुविधा है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में इसकी आधारशिला रखी थी।
– इसके माध्यम से हेलिकॉप्टर की फील्ड में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश है।
– इस फैक्ट्री में शुरुआत में लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH) का डेवलपमेंट किया जाएगा।
– बाद में इस फैक्ट्री में प्रचण्ड लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर (LCH) और अंडर डेवलपमेंट इंडियन मल्टीरोल हेलिकॉप्टर (IMRH) को भी बनाया जाएगा।
– इस फैक्ट्री में हर वर्ष 30 हेलिकॉप्‍टर बनाये जाएंगे।
– कुछ वर्षो में इसकी संख्या 90 की जाएगी।
– यहाँ हेलिकॉप्टर के मरम्‍मत और रख-रखाव की सुविधा भी उपलब्ध है।
– HAL के अनुसार, वह अगले 20 वर्षों में 1000 से अधिक हेलिकॉप्टर बनाने की कोशिश करेगा।
– ताकि वह भारत के लिए इस क्षेत्र में वह वन स्टॉप सोल्यूसन प्रोवाइड कर सके।

लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (LUH)
– यह सिंग्ल इंजन मल्टीपर्पस हेलिकॉप्टर है।
– यह चीता और चेतक को रिप्लेस करेगा।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)
स्थापना : 1940
मुख्यालय : बेंगलुरु
अध्यक्ष : R माधवन

कर्नाटक
राजधानी : बेंगलुरु
राज्यपाल : थावरचंद गहलोत
मुख्यमंत्री : बसवराज बोम्मई

————
8. नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन ने किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर को नेपाल नेशनल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया?
Which former Indian cricketer was appointed by the Nepal Cricket Association as the head coach of the Nepal National Cricket Team?

a. मोंटी देसाई
b. मनोज प्रभाकर
c. सकलैन मुश्ताक
d. चंडिका हथुरुसिंघा

Answer: a. मोंटी देसाई

– पूर्व भारतीय क्रिकेटर मृग मोंटी देसाई को दो वर्षो के लिए नेपाल की नेशनल क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।
– इन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज प्रभाकर का स्थान लिया।
– मनोज प्रभाकर ने दिसंबर 2022 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
– मोंटी देसाई वेस्ट इंडीज, कनाडा, और UAE के मुख्य कोच भी रहे थे।
– साथ ही उन्होने IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) में भी मुख्य कोच के रूप में राजस्थान रॉयल्स के लिए काम किया था।

नेपाल नेशनल टीम के कप्तान – रोहित कुमार पौडेल

————-
9. क्वाड देशों (इंडिया, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया) ने साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए एक सार्वजनिक अभियान लॉन्च किया, अभियान का नाम बताएं?
Quad countries (India, Japan, USA and Australia) launched a public campaign to improve cyber security, name the campaign?

a. ‘क्वाड साइबर अटैक’
b. ‘क्वाड साइबर चैलेंज’
c. ‘क्वाड साइबर डैंजर’
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. ‘क्वाड साइबर चैलेंज’

– क्वाड देशों ने ‘क्वाड साइबर चैलेंज’ को 8 फरवरी 2023 को लॉन्च किया।
– अभियान का मुख्य उद्देश्य चार देशों की साइबर सुरक्षा में सुधार करना है।
– इसी साल होने वाली क्‍वाड मीटिंग में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

क्‍वाड ने साइबर आदतों का अभ्यास करने को कहा
– राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) ने अभियान के तहत इंडो-पैसिफिक में इंटरनेट यूजर्स को ‘क्वाड साइबर चैलेंज’ का हिस्सा बनने और “सुरक्षित और जिम्मेदार” साइबर आदतों का अभ्यास करने को कहा।

साइबर खतरों से कितना नुकसान
– दुनिया में इंटरनेट यूजर साइबर अपराध और अन्य साइबर खतरों के निशाने पर है।
– इससे प्रतिवर्ष खरबों डॉलर का नुकसान हो जाता है।
– इसके संवेदनशील व प्राइवेट जानकारी को भी खतरा हो होता है।

चुनौतियों का फोकस
– मल्टी-फैक्टर ऑथेंटिकेशन, रेगुलर सिक्योरिटी अपडेट, पहचान जांच, फिशिंग की पहचान करना, ऑनलाइन घोटाले आदि पर अभियान का फोकस रहेगा।
– इसके अलावा रैंसमवेयर अटैक, मालवेयर, सॉफ्टवेयर भेद्यता (software vulnerability), एआई अटैक आदि साइबर स्पेस के सामने बड़ी चुनौतियां हैं।

क्वाड क्‍या है?
– QUAD यानी क्वाड्रीलेट्रल सिक्योरिटी डायलॉग।
– क्वाड्रीलेटरल शब्द चतुर्भुज से लिया गया है और इस तरह यहां इसका मतलब निकला चतुर्पक्षीय सुरक्षा संवाद। जैसे बाइलैट्रल या द्विपक्षीय और ट्राईलैट्रल या त्रिपक्षीय होता है वैसे ही क्वाड्रीलेट्रल मतलब चतुर्पक्षीय अर्थात चारपक्षीय या चतुष्कोणीय।
– मैप में इंडिया, जापान, अमेरिका और ऑ‍स्‍ट्रेलिया का चतुर्भुज बनता है।

————-
10. UPI पर क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला भारत का पहला ऐप कौन बन गया?
Which has become the first app in India to support credit cards on UPI?

a. JusPay
b. Phonepe
c. MobiKwik
d. Paytm

Answer: c. MobiKwik

– MobiKwik UPI पर RuPay क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करने वाला पहला ऐप बन गया।
– इससे UPI यूस करने वाले सभी यूजर्स को बेनिफिट मिलेगा।
– इससे भारत को कैशलेस की तरफ बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कैसे इस्तेमाल किया जाएगा?
– यदि MobiKwik यूजर चाहे तो उनके RuPay क्रेडिट कार्ड अब सीधे UPI आईडी से जुड़ जाएंगे।
– इसको यूज करने वाले ग्राहक को UPI-QR कोड स्कैन करना पड़ेगा।
– स्कैन करने के बाद एक UPI पिन आएगा।
– उस UPI पिन को भरने के बाद पेमेंट पूरा हो जाएगा।
– यह सुविधा MobiKwik यूजर्स को आसान और सुरक्षित पेमेंट भुगतान का अनुभव मिलेगा।

– RuPay क्रेडिट कार्ड भारत के सभी बैंकों द्वारा जारी किए जाते हैं।
– यह उन सभी लोगों को क्रेडिट कार्ड को इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करेगा, जो अभी भी इसका इस्तेमाल नहीं कर रहें है।
– MobiKwik यूजर, यदि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेंगें तो उन्हें भी राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) और RBI के सभी रूल्स को फॉलो करना पडे़गा।

UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस)
– इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने डेवलप किया था।
– NPCI ने 2016 में 21 सदस्य बैंकों के साथ यूपीआई लॉन्च किया था।
– यह ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो कई बैंक अकाउंट को एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये रकम ट्रांसफर करने की इजाजत देता है. इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है. इसका नियंत्रण रिजर्व बैंक और इंडियन बैंक एसोसियेशन के हाथ में है।
– इसके जरिए फंड ट्रांसफर बहुत तेजी से होता है।

————-
11. लोकप्रिय बीकेएस वर्मा का निधन 6 फरवरी 2023 को हो गया, वे इनमें क्‍या थे?
Popular BKS Verma passed away on 6th February 2023, what was he among these?

a. वैज्ञानिक
b. लेखक
c. कलाकार
d. क्रिकेटर

Answer: c. कलाकार

– बीकेएस वर्मा का निधन 6 फरवरी 2023 को बेंगलुरू हुआ।
– वे 74 वर्ष के थे।

बीकेएस वर्मा
– उनका जन्म 1949 में बेंगलुरू के बाहरी इलाके कर्नूर गांव में हुआ था।
– वे एक भारतीय चित्रकार थे
– वे कला की अपनी रोमांटिक शैली के लिए जाने जाते थे।
– वे अपने स्टेज शो के लिए भी लोकप्रिय थे,
– जहाँ उन्होंने कविता प्रस्तुत करने या लोगों के सामने नृत्य प्रदर्शन करने के लिए पेंटिंग की।
– वर्ष 1960 के दशक में कलामंदिर नामक कला और संस्कृति संस्थान में उन्हें महान कला शिक्षक एएन सुब्बाराव द्वारा कला में प्रशिक्षित किया गया था।
– उनकी मां एक चित्रकार थीं और पिता संगीतकार थे।

पुरस्कार और मान्यता
– वर्ष 1986 – “राज्य ललितकला अकादमी पुरस्कार” से सम्‍मानित किया।
– वर्ष 2001 – कर्नाटक सरकार द्वारा प्रतिष्ठित अवॉर्ड “कर्नाटक राज्य अवॉर्ड” मिला था।
– वर्ष 2001 – उन्हें राज्योत्सव अवॉर्ड मिला था।
– वर्ष 2011 – बैंगलोर विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्‍मानित किया गया था।

————-
12. ISRO ने अपना सबसे छोटे रॉकेट से तीन सैटेलाइट लॉन्च की, उस रॉकेट का नाम क्या है?
ISRO launched three satellites with its smallest rocket, what is the name of that rocket?

a. SSLV
b. PSLV
c. GSLV
d. SLS

Answer: a. SSLV

– ISRO ने 10 फरवरी 2023 को सतीश धवन स्पेस सेंटर, श्रीहरिकोटा से अपने सबसे छोटे रॉकेट SSLV-D2 को अंतरिक्ष में लॉन्च किया।
– इस लॉन्चिंग में तीन सैटेलाइट को ऑर्बिट में प्रक्षेपित किया गया।
1. EOS-07
2. Janus-1
3. AzaadiSAT-2
– इन सैटेलाइट को पृथ्वी से 450 किलोमीटर ऊपर प्लेस किया गया है।
– यह लो-अर्थ ऑर्बिट में काम करेंगी।
– वर्ष 2022 को SSLV-D1 लॉन्च किया गया था।
– लेकिन वह प्रक्षेपण सफल नहीं हुआ था।

SSLV: Small Satellite Launch Vehicle

EOS-07 (Earth Observation Satellite)
– इसे पूरी तरह से ISRO ने तैयार किया है।
– यह 156.3 किलोग्राम का सैटेलाइट है।

Janus-1
– यह अमेरिका की कंपनी अंतारिस का सैटेलाइट है।
– यह 10.2 किलोग्राम का सैटेलाइट है।

AzaadiSAT-2
– यह चेन्नई के स्पेस स्टार्टअप स्पेसकिड्ज का सैटेलाइट है।
– इसका वजन 8.7 किलोग्राम है।
– इसे भारत की 750 गर्ल स्टुडेंट से मिलकर तैयार किया।

SSLV के माध्यम से ISRO के टॉर्गेट
– इसका इस्तेमाल करके ISRO छोटे सैटेलाइट को प्रक्षेपित करेगा।
– इससे ISRO दुनिया की कमर्शियल मॉर्केट को कैप्चर करेगा।
– ISRO इस व्हीकल का इस्तेमाल करके सैटेलाइट्स को कम खर्चे में प्रक्षेपित कर पाएगा।
– क्योंकि SSLV का इस्तेमाल करके कम लोगों के साथ और कम समय में लॉन्चिंग की जा सकती है।
– ISRO अभी तक PSLV (Polar Satellite Launch Vehicle) और GSLV (Geosynchronous Satellite Launch Vehicle) का इस्तेमाल करता था।
– इसमें लगभग 600 से अधिक लोगों की एक प्रक्षेपण में जरूरत पड़ती थी।
– साथ ही छोटे सैटेलाइट को किसी बड़े सैटेलाइट के साथ लॉन्च करना पड़ता था।
– क्योंकि अगर छोटे सैटेलाइट को अलग से लॉन्च किया जाता तो काफी खर्च होता।
– लेकिन अब SSLV का इस्तेमाल करके छोटे सैटेलाइट को लॉन्च किया जा सकेगा।

SSLV की विशेषताएं
– यह पृथ्वी की लो-ऑर्विट में 500 किलोग्राम तक सैटेलाइट का प्रक्षेपण कर सकता है।
– यह रॉकेट ऑन डिमांड के आधार पर कम कीमत में सैटेलाइट को लॉन्च करने की सुविधा प्रोवाइड कराएगा।
– SSLV-D2 की लंबाई 34 मीटर और व्यास 2 मीटर है।
– इसका वजन 120 टन है।

ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन)
– यह भारत की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी है।
– स्थापना : 15 अगस्त 1969
– मुख्यालय : बेंगलुरु
– अध्यक्ष : एस सोमनाथ

————-
13. उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किसने किया?
Who inaugurated the Uttar Pradesh Global Investors Summit 2023?

a. द्रौपदी मुर्मू
b. जगदीप धनखड़
c. नरेंद्र मोदी
d. पियूष गोयल

Answer: c. नरेंद्र मोदी

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन 10 फरवरी 2023 को किया।
– इसका आयोजन 10 से 12 फरवरी 2023 तक हुआ।
– इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गवर्नर आंनदीबेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने भी भाग लिया।
– इस समिट में 40 देशों के 600 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

उत्तर प्रदेश
राजधानी: लखनऊ
राज्यपाल: आनंदी बेन पटेल
मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ

————-
14. काला घोड़ा कला फेस्टिवल-2023 का आयोजन किस शहर में किया गया?
In which city was the Kala Ghoda Art Festival-2023 organized?

a. दिल्ली
b. जयपुर
c. मुंबई
d. अहमदाबाद

Answer: c. मुंबई

– काला घोड़ा कला फेस्टिवल-2023 का आयोजन मुंबई, महाराष्ट्र में किया गया।
– इसे 4 से 12 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जा रहा है। I
– इसे कोविड-19 के कारण दो वर्षो के बाद आयोजित किया गया।

किन-किन ऑर्ट्स की प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया गया?
– डांस
– ऑर्ट और मूजिक
– ऑर्किटेक्चर
– विभिन्न प्रकार के खाने का
– हैंडीक्राफ्ट्स
– ग्राफिक्स

काला घोड़ा कला फेस्टिवल
– यह फेस्टिवल एशिया का सबसे बड़ा बहुसांस्कृतिक फेस्टिवल है।
– इसे मुंबई में आयोजित किया जाता है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 1999 से हुई।
– इस फेस्टिवल का नाम काला घोड़ा इसलिए रखा गया क्योंकि इसे दक्षिणी मुंबई के उस इलाके में आयोजित किया जाता है जहां पर काले घोड़े की मूर्ति लगी है।

महाराष्ट्र के अन्य फेस्टिवल
– गुड़ी पड़वा फेस्टिवल
– पोला फेस्टिवल
– एलिफेंटा फेस्टिवल
– कालिदास फेस्टिवल

महाराष्ट्र
राजधानी: मुंबई
राज्यपाल: भगत सिंह कोश्यारी
मुख्यमंत्री: एकनाथ शिंदे

————-
15. ‘विक्ट्री सिटी’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Who is the author of the book ‘Victory City’?

a. रघुराम राजन
b. अरविंद सुब्रमण्यन
c. मेघनाद देसाई
d. सलमान रुश्दी

Answer: d. सलमान रुश्दी

– सलमान रुश्दी ब्रिटिश भारतीय लेखक है।
– उन्होंने अपनी नई किताब ‘विक्ट्री सिटी’ का प्रकाशन किया।
– इस किताब में 14वीं शताब्दी के विजयनगर साम्राज्‍य की कहानी है।
– यह संस्‍कृत महाकाव्य पर आधारित है।
– इस महिला ने एक शहर पर शासन करने के लिए पूरी दुनिया को चुनौती दी थी।

सलमान रुश्दी की अन्य पुस्तकें
1. ग्रिमस
2. मिडनाइट्स चिल्ड्रन
3. शेम
4. The सैटेनिक वर्सेज
5. मूर की आखिरी सांस
6. The ग्राउंड बिनीथ हर फीट
7. फरी
8. शालीमार द क्लाउन
9. फ्लोरेंस की जादूगरनी
10. दो साल आठ महीने और अट्ठाईस रातें
11. The गोल्डन हाउस
12. क्विचोटे

————-
16. विश्व दलहन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Pulses Day celebrated?

a. 8 फरवरी
b. 9 फरवरी
c. 10 फरवरी
d. 11 फरवरी

Answer: c. 10 फरवरी

– विश्व दलहन दिवस हर वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है।
– वर्ष 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में इसकी घोषणा की गई थी।
– इसका आयोजन पहली बार वर्ष 2019 में किया गया।
– इसका उद्देश्य भोजन में दालों के महत्व को बताना है।
– इसे संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के द्वारा मनाया जाता है।

Food and Agriculture Organization (FAO)
स्थापना: 16 अक्टूबर 1945
मुख्यालय: रोम, इटली
प्रमुख: क्यू डोंग्यू

————
17. विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of Women and Girls in Science observed?

a. 8 फरवरी
b. 9 फरवरी
c. 10 फरवरी
d. 11 फरवरी

Answer: d. 11 फरवरी

– विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 11 फरवरी को मनाया जाता है।
– इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2015 को की थी।
– पहली बार वर्ष 2016 में आयोजित किया गया था।
– इसका उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में महिलाओं और लड़कियों के योगदान को याद किया जाता है।
– साथ ही महिलाओं और लड़कियों को इस क्षेत्र के लिए प्रेरित किया जाता है।

————-
18. कौन सा फिनटेक ऐप यूपीआई के जरिये इंटरनेशनल पेमेंट की सुविधा शुरू की?
Which fintech app has launched international payment facility through UPI?

a. Google pay
b. Paytm
c. PhonePe
d. CRED Pay

Answer: c. PhonePe

– PhonePe ने 7 फरवरी 2023 को यूपीआई के जरिये इंटरनेशनल पेमेंट की सुविधा शुरू करने की जानकारी दी।

शुरुआत में कितने देशों में ये सुविधा
– PhonePe फिलहाल इस फीचर को यूएई, सिंगापुर, मॉरीशस, नेपाल और भूटान में लाएगा।
– इस सुविधा के लिए PhonePe में यूपीआई इंटरनेशनल फीचर को एक्टिवेट करना होगा।
– PhonePe भारत में इस फीचर को लॉन्च करने वाला पहला फिनटेक ऐप है।

भारतीय बैंक से फॉरेन करेंसी में पेमेंट
– यूजर्स सीधे अपने भारतीय बैंक से फॉरेन करेंसी में पेमेंट करने में सक्षम होंगे।
– ये ठीक वैसे ही होगा, जैसे इंटरनेशनल डेबिट कार्ड के साथ करते हैं।
– अब भारत के बाहर पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड या फॉरेक्स कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गेमचेंजर साबित होगा नया फीचर
– PhonePe के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर राहुल चारी ने कहा कि “यूपीआई इंटरनेशनल बाकी दुनिया को भी यूपीआई का अनुभव देने की दिशा में पहला बड़ा कदम है।
– और यह एक गेमचेंजर साबित होगा।
– यह भारतीयों के आउटलेट्स पर पेमेंट करने के तरीके को पूरी तरह से बदल देगा।

और कौन देता है इंटरनेशनल पेमेंट सुविधा
– PhonePe से पहले चाइनीज कंपनी वीचैट पे और अलीपे भी कई देशों में अपने यूजर्स को यह सर्विस दे रहें हैं।

UPI
– इसका पूरा नाम Unified Payments Interface है।
– यह ऐसा कॉन्सेप्ट है, जो कई बैंक अकाउंट को एक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये रकम ट्रांसफर करने की इजाजत देता है. इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है. इसका नियंत्रण रिजर्व बैंक और इंडियन बैंक एसोसिएशन के हाथ में है।
– इसके जरिए फंड ट्रांसफर बहुत तेजी से होता है।
– वर्ष 2021 में, UPI ने 940 बिलियन अमरीकी डालर के 3,900 करोड़ वित्तीय लेनदेन को सक्षम किया था।
– जोकि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के लगभग 31 प्रतिशत के बराबर था।

PhonePe
मुख्यालय: बेंगलुरु, कर्नाटक
स्थापना: दिसंबर 2015
CEO: समीर निगम

—————
19. किस टीम ने लगातार तीसरी बार मेन्स नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप-2023 को जीता?
Which team won the Men’s National Ice Hockey Championship-2023 for the third time in a row?

a. राजस्थान
b. हिमाचल प्रदेश
c. ITBP
d. लद्दाख स्काउट्स

Answer: c. ITBP

– ITBP की केंद्रीय आइस हॉकी टीम ने मेन्स नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप का खिताब लद्दाख स्काउट्स को हराकर जीता।
– ITBP ने 1-0 से जीत दर्ज की।
– वर्ष 2023 में नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप का 12वां संस्करण था।
– इसका आयोजन लेह लद्दाख में किया गया।

आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष- डॉ सुरिंदर मोहन बाली

ITBP (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस)
स्थापना: 24 अक्टूबर 1962
मुख्यालय: नई दिल्ली
महानिदेशक: अनीश दयाय सिंह

—————
20. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (National deworming day) कब मनाया जाता है?
When is National Deworming Day celebrated?

a. 10 फरवरी
b. 11 फरवरी
c. 12 फरवरी
d. 13 फरवरी

Answer: a. 10 फरवरी

– इस दिवस की शुरुआत वर्ष 2015 में की गई थी।
– इस दिवस का उद्देश्य बच्‍चों में आंतों के कीड़े की रोकथाम की जागरूकता बढ़ाना है।
– खास तौर पर 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों में मृदा-संचारित (soil-transmitted) कृमि का पूर्ण उन्मूलन प्राप्त करना है।
– आंतों के कीड़े मानव आंत में पाए जाने वाले परजीवी होते हैं जो उन्हीं पोषक तत्वों और खनिजों पर पनपते हैं। इसकी वजह से बच्‍चों का विकास ठीक से नहीं हो पाता है।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *