3rd to 5th July 2022 Current Affairs

यह 3rd to 5th July 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब किसने जीता?

a. रूबल शेखावत
b. सिनी शेट्टी
c. शिनाता चौहान
d. अंजुम प्रिया

Answer: b. सिनी शेट्टी

– पूरा नाम सिनी सदानंद शेट्टी है।
– 03 जुलाई 2022 को उन्‍होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्‍ड 2022 का खिताब जीता।
– मिस इंडिया 2020 मानसा वाराणसी ने उन्‍हें ताज पहनाया।
– यह आयोजन मुंबई में जियो वर्ल्‍ड कन्‍वेंशन सेंटर में हुआ।

– सिनी शेट्टी की उम्र 21 वर्ष है।
– कर्नाटक की रहने वाली हैं।
– हालांकि उनका जन्म मुंबई में हुआ है।
– उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है।
– वर्तमान में CFA (चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट) की पढ़ाई कर रही हैं।
– वह एक भरतनाट्यम डांसर भी हैं।
– वह प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके सफर को देखते ही उन्होंने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था।
– वह कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।
– परिवार में मां-पिता और एक भाई है।

रनर-प
– राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर-अप रहीं और उत्तर प्रदेश की रहने वाली शिनाता चौहान सेकेंड रनर-अप रहीं।

————–
2. राष्ट्रपति ने के.के. वेणुगोपाल को भारत के अटॉर्नी जनरल पद पर कितने महीने के लिए पुनर्नियुक्ति की?

a. चार महीने के लिए
b. तीन महीने के लिए
c. दो महीने के लिए
d. एक महीने के लिए

Answer: b. तीन महीने के लिए

– राष्ट्रपति कोविंद ने वेणुगोपाल को 01 जुलाई, 2022 से अगले तीन महीने की अवधि के लिए रिअपॉइन्ट किया।
– उनका पिछला कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा था।
– द हिन्दू के अनुसार वह इस पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं थे।

के.के. वेणुगोपाल के अटॉर्नी जनरल कार्यकाल पर एक नजर
– जुलाई 2017 में उन्हें भारत का अटॉर्नी जनरल नियुक्त किया गया था।
– उन्हें मुकुल रोहतगी के जगह इस पद पर नियुक्त किया गया था।
– अटॉर्नी जनरल का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है।
– हालांकि, जब वेणुगोपाल का अटॉर्नी जनरल के रूप में पहला कार्यकाल 2020 में समाप्त होना था।
– इसके बाद लगातार उन्‍हें कुछ-कुछ समय के लिए रीअपॉइंट किया जा रहा है।

के.के. वेणुगोपाल
– वह 90 वर्ष के है।
– वह सर्वोच्च न्यायालय के एक प्रख्यात अधिवक्ता रहे है।
– उन्होंने 1979 और 1980 के बीच भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के रूप में कार्य किया है।
– वेणुगोपाल को 2002 में पद्म भूषण और 2015 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

—————-
3. भारत का कौनसा शहर फॉर्मूला ‘ई’ (Formula ‘E’)-2023 की एक रेस की मेजबानी करेगा?

a. लखनऊ
b. मुंबई
c. हैदराबाद
d. चेन्नई

Answer: c. हैदराबाद

– हैदराबाद 11 फरवरी, 2023 को फॉर्मूला ‘ई’ की एक रेस की मेजबानी करेगा।
– तेलंगाना सरकार ने इस रेस की मेजबानी के लिए जनवरी 2022 में फॉर्मूला ‘ई’ के साथ लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किए थे।

हैदराबाद में कहां होगी रेस?
– यह रेस हैदराबाद के सचिवालय परिसर में और उसके आसपास हुसैन सागर झील के पास लुंबिनी पार्क में होगी।
– यह रेस 2.37 किलोमीटर के ट्रैक पर आयोजित की जाएगी।

फॉर्मूला ‘ई’- 2023
– यह फॉर्मूला ‘ई’ का 9वां सीजन है।
– फॉर्मूला ‘ई’ एक अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट कम्पटीशन है।
– इस कम्पटीशन में इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ रेसिंग होती है।
– पहली फॉर्मूला ई रेस 2014 में बीजिंग, चीन में ओलंपिक पार्क मैदान में आयोजित की गई थी।
– वर्ष 2019 में फेडरेशन इंटरनेशनेल डी ल ऑटोमोबाइल (FIA) ने फॉर्मूला ‘ई’ रेसिंग को वर्ल्ड चैंपियनशिप का स्टेट्स दिया था।

तेलंगाना सरकार रेस की मेजबानी क्यों कर रही है?
– इस आयोजन को तेलंगाना सरकार की राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) को लोकप्रिय बनाने की योजना से जोड़ा जा सकता है।
– अक्टूबर 2020 में, राज्य सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग और निर्माण को बढ़ावा देने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक वाहन नीति का अनावरण किया था।

किन देशों में होगी फॉर्मूला ‘ई’- 2023 रेस
– भारत
– मेक्सिको
– सऊदी अरब
– ब्राजील
– जर्मनी
– दक्षिण कोरिया
– इंडोनेशिया
– इटली
– यूके

—————
4. स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में नीरज चोपड़ा ने कौन सा मेडल जीता?

a. गोल्ड
b. ब्रॉन्ज
c. सिल्वर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. सिल्वर

– जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 30 जून 2022 को स्टॉकहोम डायमंड लीग में सिल्वर मेडल जीता है।
– उन्होंने 89.94 का थ्रो करके सिल्वर मेडल जीता।
– वह ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स से पीछे रहे, जिन्होंने 90.31 के थ्रो से गोल्ड जीता।
– स्टॉकहोम डायमंड लीग स्टॉकहोम, स्वीडन में आयोजित हुई।

—————-
5. नीरज चोपड़ा ने ‘स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022’ में जैवलिन थ्रो (भाला फेंकने) का कितने मीटर का नया रिकॉर्ड बनाकर अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया?

a. 84.10 मीटर
b. 85.20 मीटर
c. 86.30 मीटर
d. 89.94 मीटर

Answer: d. 89.94 मीटर

– स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में 30 जून 2022 को नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही प्रयास में 89.94 मीटर का थ्रो करते हुए 89.30 मीटर का अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।
– उन्होंने 89.30 मीटर का रिकॉर्ड जून 2022 में पावो नूरमी गेम्स में बनाया था।

—————-
6. गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (GAIL) का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर किसे नियुक्त किया गया?

a. विजय सिन्हा
b. संदीप कुमार गुप्ता
c. अजीत आनंद
d. कृष्ण गोपाल सिंह

Answer: b. संदीप कुमार गुप्ता

– पब्लिक एन्टर्प्राइज सेलेक्शन बोर्ड (PESB) ने जून 2022 में संदीप कुमार गुप्ता को नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर पद के लिए चुना।
– वह मनोज जैन का स्थान लेंगे, जो 31 अगस्त 2022 को रिटायर होंगे।
– PESB की सिफारिश को पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) मंजूरी देगी।
– ACC की मंजूरी मिलते ही, गुप्ता का कार्यकाल फरवरी 2026 तक होगा।

संदीप कुमार गुप्ता
– वह 56 वर्ष के हैं।
– वह एक कॉमर्स ग्रेजुएट और सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) हैं।
– उनके पास इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) में 31 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
– वह अगस्त 2019 से (IOC) के वित्त निदेशक हैं।

————–
7. वर्ल्ड बैंक ने भारत की पीएम आयुष्मान भारत स्कीम के लिए कितने रकम के लोन को मंजूरी दी?

a. 1.60 बिलियन डॉलर
b. 1 बिलियन डॉलर
c. 1.85 बिलियन डॉलर
d. 1.90 बिलियन डॉलर

Answer: b. 1 बिलियन डॉलर (लगभग 7,893 करोड़ रुपये)

– वर्ल्ड बैंक ने 28 जून 2022 को यह मंजूरी दी।
– कुल लोन में से 1 बिलियन डॉलर हेल्थ सेक्टर की ओर जाएगा।

1 बिलियन डॉलर के लोन का यूज
– 500 मिलियन डॉलर के दो लोन की मंजूरी दी गई है।
– पहला लोन- पब्लिक हेल्थ सिस्टम फॉर पैनडेमिक प्रिपेरेडनेस प्रोग्राम (PHSPP)
– दूसरा लोन- एन्हांस्ड हेल्थ सर्विस डिलीवरी प्रोग्राम (EHSDP)
– 1 बिलियन डॉलर (500+500) के इस कंबाइन लोन के माध्यम से, वर्ल्ड बैंक भारत के आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (PM-ABHIM) को सपोर्ट करेगा।
– इन कंबाइन लोन में से एक लोन आंध्र प्रदेश, केरल, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश जैसे सात राज्यों को प्राथमिकता देगा।

—————–
8. DRDO ने जुलाई 2022 में मानव रहित विमान (UAV) की उड़ान का परीक्षण किया, इसका नाम बताएं?

a. ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर
b. एडीई निशांत।
c. अभ्यास
d. घटक

Answer: a. ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर

– DRDO ने 01 जुलाई 2022 ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर की पहली उड़ान का परीक्षण किया।
– यह परीक्षण रेंज, चित्रदुर्ग, कर्नाटक में किया गया।

ऑटोनॉमस फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी डिमॉन्स्ट्रेटर
– यह एक अनमैंड एयरक्राफ्ट (मानव रहित वायुयान) है।
– इसको DRDO की लैब एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADE), बेंगलुरु ने विकसित और डिजाइन किया है।
– यह एक छोटे टर्बोफैन इंजन से संचालित होता है।
– इसमें रूस का TRDD-50MT इंजन है।

डीआरडीओ
स्‍थापना: 1 जनवरी 1958
मुख्‍यालय: नई दिल्‍ली

————-
9. मानव तस्करी को रोकने के लिए किन राज्यों ने जुलाई 2022 में डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट (DoI) पर साइन किया?

a. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल
b. ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना
c. यूपी, एमपी, बिहार
d. a और b

Answer: d. a और b

– छह राज्य – आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल,ओडिशा, तमिलनाडु और तेलंगाना ने मानव तस्करी को रोकने के लिए डिक्लेरेशन ऑफ इंटेंट (DoI) पर साइन किया।
– इन छह भारतीय राज्यों के महिला एवं बाल कल्याण प्रतिनिधियों ने मानव तस्करी से निपटने के लिए सहयोग से काम करने के इरादे से इस DoI पर साइन किया।
– यह एग्रीमेंट मानव तस्करी से निपटने के लिए चले दो दिवसीय क्षेत्रीय परामर्श (कंसल्‍टेशन) [Regional Consultation to Combat Human Trafficking] के दौरान साइन हुआ।
– इस कंस्लटेशन को तेलंगाना सरकार ने प्रज्वाला और शक्ति वाहिनी संस्थान के साथ मिलकर होस्ट किया।
– यह कंसल्‍टेशन 01-02 जुलाई 2022 तक चला।
– हैदराबाद और कोलकाता में यू.एस. कांसुलेट जनरल ने इस सम्मेलन को सपोर्ट किया।

एग्रीमेंट (DoI) के तहत क्या होगा?
– यह एग्रीमेंट खुफिया जानकारी एकत्र करने और साझा करने पर संयुक्त प्रयासों पर केंद्रित है।
– इसके अलावा कानूनी और गवाह संरक्षण और बचे लोगों के लिए पुनर्वास (rehabilitation) और देखभाल करना शामिल है।

—————-
10. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 5th ग्लोबल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव (GFTC) का उद्घाटन कहां किया?

a. लखनऊ
b. पटना
c. मुंबई
d. कोलकाता

Answer: c. मुंबई

– केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने 01 जुलाई 2022 नोवोटेल मुंबई जुहू बीच, मुंबई में पांचवें ग्लोबल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव (GFTC) का उद्घाटन किया।
– पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ मिलकर GFTC का आयोजन किया।
– ‘अनलीशिंग द पावर ऑफ सिनेमेटिक पावर’ विषय पर पांचवें GFTC का आयोजन किया गया।

GFTC
– GFTC, फिल्म आयोगों, पर्यटन बोर्डों और प्रोडक्शन हाउसों को अपनी जगहों के प्रमोशन, प्रोत्साहन और सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है।

—————
11. केंद्र सरकार ने जून 2022 में गोल्ड पर कितनी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई?

a. 15%
b. 18%
c. 20%
d. 22%

Answer: a. 15%

– गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी को 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया।
– यह बढ़ोत्तरी 30 जून 2022 को की गई।

कस्टम ड्यूटी क्यों बढ़ाई गई?
– गोल्ड के आयात में काफी वृद्धि हुई है।
– मई के महीने में कुल 107 टन सोना आयात किया गया और जून में भी आयात में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
– गोल्ड के आयात में होने वाली बढ़ोतरी से चालू खाता घाटे (current account deficit) पर दबाव पड़ने लगा।
– गोल्ड के आयात को नियंत्रित करने के लिये, गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी को 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया गया है।

गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी से रुपए पर दबाव कम होगा?
– 01 जून 2022 को रुपया 1 डॉलर=77.58 रुपए था और 01 जुलाई 2022 को 1 डॉलर=79.03 था।
– जबकि इसके एक साल पहले 01 जुलाई 2021 को 1 डॉलर=74.54 रुपए था।
– इन आंकड़ों को देखे तो रुपया कमजोर होता दिखाई दे रहा है।
– रुपए पर दबाव कम करने के लिए ही गोल्ड पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है।
– गोल्ड के आयात पर हाई कस्टम ड्यूटी INR से USD अनुपात को स्थिरता प्रदान करने में मदद करेगा।

कच्चे पेट्रोलियम, हाई-स्पीड डीजल, पेट्रोल और विमानन टरबाइन ईंधन पर भी लगा नया टैक्स

कच्चे तेल
– कच्चे तेल पर 23,250 रुपये प्रति टन का cess (उपकर) (विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क के माध्यम से) लागू किया गया है।

कच्चे तेल पर उपकर क्यों लगाया गया?
– हाल के महीनों में कच्चे तेल की कीमतों में बहुत तेजी देखी गई है।
– कच्चे तेल के घरेलू उत्पादक अंतरराष्ट्रीय कीमतों की बराबरी करते हुए कच्चा तेल स्वदेशी रिफाइनरियों को बेचते हैं।
– परिणामस्वरूप, कच्चे तेल के घरेलू उत्पादक मोटी कमाई कर रहे हैं।
– इसे ध्यान में रखते हुए कच्चे तेल पर 23250 रुपये प्रति टन के हिसाब से cess लगा दिया गया है।
– कच्चे तेल के आयात को इससे अलग रखा गया है।

हाई-स्पीड डीजल और पेट्रोल
– पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर की दर से स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी /cess लगाया गया है।

—————-
12. फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) का अध्यक्ष किसे नियुक्‍त किया?

a. विश्‍वास कुमार
b. टी. राजा कुमार
c. रॉबर्ट डिसूजा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. टी. राजा कुमार

– वह एक जुलाई से अगले दो साल का कार्यकाल संभालेंगे।
– उन्होंने डॉ. मार्कस प्लेयर का स्थान लिया।

टी. राजा कुमार के बारे में-
– वह भारतीय मूल के हैं और सिंगापुर के नागरिक हैं।
– टी. राजा कुमार ने सिंगापुर में गृह मंत्रालय और सिंगापुर पुलिस बल में 35 वर्षों से अधिक समय तक वरिष्ठ नेतृत्व की भूमिका निभाई है।
– वह वर्तमान में गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सलाहकार (अंतर्राष्ट्रीय) के रूप में कार्यरत हैं।
– इससे पहले, वह जनवरी 2015 से जुलाई 2021 तक मंत्रालय में उप सचिव (अंतर्राष्ट्रीय) थे।
– इसके अलावा वर्ष 2014 से 2018 के बीच गृह टीम अकादमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे।
– राजा कुमार ने सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से एलएलबी (ऑनर्स) की डिग्री और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र (अपराध और कानून) में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
– कुमार ने 2006 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से एडवांस्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम भी किया था।

FATF
मुख्यालय: पेरिस, फ्रांस
स्थापना: 1989
FATF का उद्देश्य: मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद के वित्तपोषण का सामना

—————
13. अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कब मनाया जाता है?

a. 2 July
b. 3 July
c. 4 July
d. 30 June

Answer: b. 3 July

– इस दिन का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दों और प्राकृतिक पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरुकता फैलाना है.
– प्लास्टिक पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाती है।
– एक प्‍लास्टिक बैग को नष्‍ट में 100 से 500 साल लग सकते हैं।

————–
14. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Day of Cooperatives) कब मनाया जाता है?

a. 2 जुलाई
b. 3 जुलाई
c. 4 जुलाई
d. 5 जुलाई

Answer: a. 2 जुलाई

– वर्ष 2022 में 100वां अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाया गया।

2022 की थीम
– “Cooperatives Build a Better World”
– “सहकारिता एक बेहतर विश्व का निर्माण करें”

—————-
15. विश्व खेल पत्रकार दिवस (World Sports Journalists Day) कब मनाया जाता है?

a. 2 जुलाई
b. 3 जुलाई
c. 4 जुलाई
d. 5 जुलाई

Answer: a. 2 जुलाई

– इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) ने 1994 में विश्व खेल पत्रकार दिवस की स्थापना की।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *