1st & 2nd July 2022 Current Affairs

यह 1st & 2nd July 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. इजरायल के नए अंतरिम प्रधानमंत्री कौन बनें?

a. नदव एशकार
b. एविगडोर लिबरमैन
c. यायर लैपिड
d. बेनी गैंट्ज

Answer: c. यायर लैपिड

– इजरायल की संसद ने 30 जून 2022 को संसद भंग कर नए चुनाव का ऐलान किया।
– इस दौरान 30 जून और 01 जुलाई की आधी रात को यायर लैपिड ने नए कार्यवाहक प्रधानमंत्री की शपथ ली।
– वह इससे पहले की सरकार में विदेश मंत्री थे।
– वह इजरायल के 14वें पीएम बनें।
– इजरायल में 01 नवंबर 2022 को नए चुनाव होंगे।
– चार साल में पांचवीं बार चुनाव होने जा रहे है।

नया चुनाव क्यों?
– इजरायल के बनने से लेकर अब तक यानी 1941 से लेकर अब तक पूर्ण बहुमत किसी को नहीं मिला है।
– यानी यहां हमेशा गठबंधन की सरकार रही है।
– इजरायल की पिछली सरकार वर्ष 2021 में आठ पार्टियों के साथ गठबंधन करके बनी थी।
– इस समय इन सभी पार्टियों का लक्ष्य पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को पॉवर से हटाना था।
– सेन्टर विचारधारा के यायर लैपिड और दक्षिणपंथी राजनेता नफ्ताली बेनेट के तहत गठबंधन के एक साथ आने से पहले, इजराइल ने दो वर्षों में चार चुनाव देखे थे।
– लेकिन इन्ही आठ पार्टियों की अलग-अलग मांग है, जोकि पूरी नहीं हो सकती।
– इसलिए यह गठबंधन तोड़ा गया और नए चुनाव की घोषणा की गई है।
– संसद को भी भंग किया गया ताकि नया चुनाव हो सके और एक सिंगल मेजॉरिटी पार्टी पावर में आए।

इजरायल
राजधानी: जेरूसलम

—————
2. महाराष्‍ट्र के नए मुख्‍यमंत्री कौन बनें?

a. देवेंद्र फडणवीस
b. एकनाथ शिंदे
c. राकेशनाथ शिंदे
d. संजय राउत

Answer: b. एकनाथ शिंदे

– वह 30 जून को महाराष्‍ट्र के चीफ मिनिस्‍टर बनें।
– गवर्नर भगत सिंह कोश्‍यारी ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
– जबकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस डिप्टी CM बन गए।

एकनाथ शिंदे
– वह ठाणे की कोपरी-पछपाखाड़ी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
– उद्धव ठाकरे की सरकार में वह कैबिनेट मंत्री थे। उन्‍होंने जून में कई विधायकों के साथ बगावत कर दी थी।
– शिवसेना से जुड़ने से पहले (कुछ दशक पहले) वह ऑटो रिक्‍शा चलाते थे। लेबर कॉन्ट्रैक्टर के रूप में भी काम करते थे।

————-
3. महाराष्ट्र के राज्य मंत्रिमंडल ने औरंगाबाद जिले का नया नाम क्‍या रखने को मंजूरी दी?

a. धाराशिव
b. संभाजी नगर
c. विश्‍वास नगर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. संभाजी नगर

– यह फैसला 29 जून को हुआ।
– पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस्‍तीफा देने से ठीक पहले कैबिनेट की बैठक में दो जिलों के नाम बदलने का फैसला किया।
– औरंगाबाद का नाम औरंगजेब के नाम से पड़ा था। राज्‍य मंत्रिमंडल ने नाम संभाजी नगर रखने का फैसला किया।
– संभाजी राजे, छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे थे।
– वह मराठा सम्राट थे। सम्भाजी राजे अपनी शौर्यता के लिये प्रसिद्ध थे।
– संभाजी राजे ने अपने कम समय के शासन काल में 210 युद्ध किये।
– औरंगजेब ने 11 मार्च 1689 को छत्रपति संभाजी महाराज की बड़ी क्रूरता के साथ हत्या करवा दी थी।

————–
4. महाराष्ट्र के राज्य मंत्रिमंडल ने उस्मानाबाद जिले का नया नाम क्‍या रखने को मंजूरी दी?

a. धाराशिव
b. राजेंद्र नगर
c. विश्‍वास नगर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. धाराशिव

– उस्मानाबाद जिले का नाम धाराशिव रखने का फैसला किया।
– पूर्व मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सीएम पद से इस्‍तीफा देने से ठीक पहले कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया।
– इसके अलावा निर्माण हो रहे नवी मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिवंगत किसान नेता डी.बी. पाटिल के ऊपर रखने का प्रस्ताव को भी पारित किया गया।

————-
5. दुनिया का सबसे बड़ा जीवाणु (bacteria) ‘थियोमार्गरीटा मैग्नीफिका’ किस देश के द्वीपसमूह ग्वाडेलोप (Guadeloupe) में पाया गया?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. फ्रांस
c. इंग्लैंड
d. अमेरिका

Answer: b. फ्रांस

– आम तौर पर बैक्‍टीरिया को सूक्ष्‍म माना जाता है, जो आंखों (बिना माइक्रोस्‍कोप की मदद के) से नहीं दिखता है।
– लेकिन वैज्ञानिकों ने अब एक ऐसा बैक्‍टीरिया ढूंढा है, जिसे आप देख सकते हैं।
– यह 0.9 सेंटीमीटर लंबा है।

कहां पाया गया सबसे बड़ा बैक्‍टीरिया
– दुनिया का सबसे बड़ा जीवाणु द्वीपसमूह ग्वाडेलोप (Guadeloupe) में पाया गया है।
– यह फ्रांस का द्वीप समूह है, लेकिन राजधानी पेरिस से बहुत दूर है।
– उत्‍तरी और दक्षिणी अमेरिका के बीच में कैरेबियन रीजन में यह द्वीपसमूह स्थित है।
– इस द्वीपसमूह में मैंग्रोव दलदल है।
– यह कैरेबियन मैंग्रोव दलदल क्षेत्र में आता है।
– दुनिया का सबसे बड़ा बैक्‍टीरिया मैंग्रोव की पत्तियों से चिपका हुआ था।
– वैज्ञानिक कुछ और रिसर्च कर रहे थे, तभी इस बैक्‍टीरिया का पता चला।
– बैक्‍टीरिया स्‍मॉल सिंगल सेल ऑर्गेनिज्‍म होता है।

बैक्‍टीरिया का नाम
– Thiomargarita magnifica (थियोमार्गरीटा मैग्नीफिका)
– इसे ‘मैग्निफिसेंट सल्फर पर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है।
– यह जीवाणु 0.9 सेमी लंबा है।
– यह खोज 23 जून 2022 को ‘साइंस’ (SCIENCE) जर्नल में पब्लिश हुई।
– इस खोज के रिसर्च पेपर का नाम- ‘A centimeter-long bacterium with DNA contained in metabolically active, membrane-bound organelles’
– इस रिसर्च में 11 वैज्ञानिक शामिल हैं।

पहले कब पता चला इस जीवाणु के बारे में
– इस रिसर्च पेपर के सह लेखक जीवविज्ञानी ओलिवियर ग्रोस ने इस जीवाणु को पहली बार वर्ष 2009 में ग्वाडेलोप के जंगल में पाया था।
– लेकिन बड़े आकार के कारण एक उन्हें पता नहीं लगा कि यह एक जीवाणु था।
– बाद में जेनेटिक एनैलिसिस से पता चला कि यह एक जीवाणु है।

जीवाणु इतना बड़ा क्यों है?
– शोधकर्ताओं ने कहा उन्हें पता नहीं हैं कि जीवाणु इतना बड़ा क्यों है।
– परंतु इसी रिसर्च के एक वैज्ञानिक के अनुसार छोटे जीवों द्वारा खाए जाने से बचने के लिए इस जीवाणु ने अपने आप को सरवाइव करने के लिए खुद को एडजस्ट कर लिया होगा।

ग्वाडेलोप
– फ्रांस का विदेशी क्षेत्र जिसमें पूर्वी कैरेबियन सागर में लेसर एंटिल्स श्रृंखला में द्वीपों का एक समूह शामिल है।

————–

6. संयुक्‍त राष्‍ट्र की ‘वर्ल्ड सिटीज रिपोर्ट 2022’ के अनुसार वर्ष 2035 में भारत की शहरी जनसंख्या कितनी होने का अनुमान है?

a. 600 मिलियन
b. 610 मिलियन
c. 660 मिलियन
d. 675 मिलियन

Answer: d. 675 मिलियन (67.54 करोड़)

– यह रिपोर्ट 29 जून 2022 को पब्लिश हुई।
– इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2035 में भारत की शहरी आबादी 67.54 करोड़ होने का अनुमान है।

कब कितनी आबादी होने का अनुमान
– वर्ष 2020 में 48.3 करोड़ थी।
– वर्ष 2025 में 54.27 करोड़
– वर्ष 2030 में 60.73 करोड़
– वर्ष 2035 में 67.54 करोड़

वर्ष 2035 में किस देश की सबसे ज्यादा जनसंख्या रहेगी?
– चीन
– 2035 में चीन की शहरी आबादी 1.05 अरब होने का अनुमान है।
– दूसरे स्‍थान पर भारत होगा।

—————

7. भारत के किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने मानव मस्तिष्क में कनेक्टिविटी (ब्रेन कनेक्टिविटी) का अध्ययन करने के लिए एल्गोरिदम (algorithm) विकसित की?

a. आईआईटी, बॉम्बे
b. आईआईटी, कानपुर
c. आईआईटी, खड़गपुर
d. IISc

Answer: d. IISc (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बैंगलोर)

– इस एल्गोरिदम से मानव मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर समझ और कनेक्टिविटी के अध्ययन करने में मदद करेगी।

एल्गोरिदम
– कंप्‍यूटर की भाषा में एल्गोरिदम का उपयोग किसी प्रोग्राम के लॉजिक को प्रस्तुत करने के लिए किया जाता है।
– एल्गोरिदम (Algorithm) किसी काम को करने का तरीका है जो एक खास क्रम में किया जाता है
– एल्गोरिदम किसी समस्या का समाधान करता है।

ब्रेन कनेक्टिविटी
– मस्तिष्क के एक तंत्रिका तंत्र के भीतर अलग-अलग इकाइयों के लिंक के पैटर्न होते है, इस लिंक के पैटर्न को ही ब्रेन कनेक्टिविटी कहते है।

– IISc के रिसर्चस ने एक नई ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) आधारित मशीन लर्निंग एल्गोरिदम विकसित की है।
– इस एल्गोरिदम का नाम रेगुलराइज्ड, एक्सीलेरेटेड, लीनियर फासिकल इवैल्यूएशन (Regularised, Accelerated, Linear Fascicle Evaluation) [ReAl – LiFE] है।
– IISc की यह रिसर्च ‘नेचर कम्प्यूटेशनल साइंस’ जर्नल में 30 मई 2022 को पब्लिश हुई।
– इस रिसर्च पेपर का नाम- GPU-accelerated connectome discovery at scale है।

एल्गोरिदम से क्या मदद मिलेगी?
– वैज्ञानिक मस्तिष्क में कनेक्टिविटी का अध्ययन डिफ्यूजन मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (dMRI) के डाटा से करते हैं।
– यह एल्गोरिदम dMRI स्कैन से उत्पन्न व्यापक डेटा का विश्लेषण करने में मदद करेगी।
– यह एल्गोरिदम मानव मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर समझ और कनेक्टिविटी का अध्ययन करने में मदद करेगी।

————–
8. पीएम मोदी ने जून 2022 में किस खाड़ी देश का दौरा किया?

a. कतर
b. ईरान
c. यूएई
d. कुवैत

Answer: c. यूएई

– पीएम मोदी ने 28 जून 2022 को यूएई की राजधानी अबू धाबी में राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।
– उन्होंने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को जल्द से जल्द भारत आने के लिए आमंत्रित किया।

रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा
– दोनों नेताओं ने भारत- यूएई की व्यापक रणनीतिक साझेदारी के की समीक्षा की, जिसे उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में विकसित किया है।

पीएम मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का किया धन्यवाद
– मोदी ने मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को विशेष रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान यूएई में 35 लाख भारतीय समुदाय की देखभाल करने के लिए धन्यवाद दिया।

—————
9. केन्द्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया?

a. विजय अग्रवाल
b. नितिन गुप्ता
c. अमित कश्यप
d. शमशेर सिंह

Answer: b. नितिन गुप्ता

– केन्द्र सरकार ने 25 जून 2022 को नितिन गुप्ता को CBDT का नया चेयरमैन नियुक्त किया।
– वह इनकम टैक्स कैडर के 1986 बैच के IRS ऑफिसर है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT)
– यह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का एक प्रशासनिक निकाय है।
– केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड केंद्रीय राजस्व बोर्ड अधिनियम, 1963 के तहत कार्यरत एक सांविधिक प्राधिकरण (अथॉरिटी) है।
– यह भारत में डायरेक्ट टैक्सेस की नीति और नियोजन के लिए आवश्यक इनपुट प्रदान करता है।

—————
10. किस राज्य की विधानसभा ने अग्निपथ योजना के विरोध में प्रस्ताव पारित किया?

a. पंजाब
b. उत्तर प्रदेश
c. हरियाणा
d. उत्तराखंड

Answer: a. पंजाब

– पंजाब विधानसभा ने 30 जून 2022 को केंद्र की अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया।
– पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में प्रस्ताव को पेश किया।

भगवंत मान ने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के खिलाफ
– प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए मान ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष अग्निपथ योजना का मुद्दा उठाएंगे।
– उन्‍होंने कहा कि यह योजना देश के युवाओं के खिलाफ है।

अग्निपथ योजना
– तीनों सेनाओं में सैनिक स्‍तर की भर्ती के लिए केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना को लागू किया है।
– इसके तहत नौकरी सिर्फ चार साल की होगी। इन्‍हें अग्निवीर कहा जाएगा।
– चार साल की नौकरी खत्‍म होने के बाद सिर्फ 25 प्रतिशत को ही सेना में 15 साल की नियुक्ति दी जाएगी।

पंजाब
सीएम – भगवंत मान
गवर्नर – बनवारी लाल पुरोहित

—————–
11. इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, वह किस देश के खिलाड़ी हैं?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. साउथ अफ्रीका
c. न्यूजीलैंड
d. इंग्लैंड

Answer: d. इंग्लैंड

– वह इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हैं।
– उन्‍होंने 28 जून 2022 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।

—————
12. राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor’s Day) कब मनाया जाता है?

a. 01 जुलाई
b. 30 जून
c. 28 जून
d. 27 जून

Answer: a. 01 जुलाई

– यह दिवस डॉक्‍टर व पश्चिम बंगाल के दूसरे चीफ मिनिस्‍टर डॉ बिधान रॉय के सम्‍मान में मनाया जाता है।
– उनका जन्‍म 1 जूलाई 1882 को बिहार में हुआ था, और मृत्‍यु भी इस दिन जुलाई 1962 में हुई थी।
– डॉ बिधान रॉय 14 साल तक पश्चिम बंगाल के सीएम रहे।
– उन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया है.
– उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व के लिए बंगाल का आर्किटेक्ट भी कहा जाता है.
– उन्‍हें वर्ष 1961 में भारत रत्‍न से नवाजा जा चुका है।
– भारत में National Doctor’s Day की शुरूआत सन् 1991 में हुई।

—————–
13. नेशनल चार्टर्ड एकाउंटेंट्स डे कब मनाया जाता है?

a. 30 जून
b. 2 जुलाई
c. 1 जुलाई
d. 3 जुलाई

Answer: c. 1 जुलाई

– इस दिवस को इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की स्थापना के रूप में मनाया जाता है।
– 1 जुलाई, 1949 को ICAI को संसद में पास एक एक्ट के तहत स्थापित किया गया था।
– इस दिन को नेशनल सीए डे के नाम से भी जाना जाता है।

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया
मुख्यालय: नई दिल्ली.

—————–
14. विश्व यूएफओ दिवस (World UFO Day) कब मनाया जाता है?

a. 2 जुलाई
b. 1 जुलाई
c. 30 जून
d. 29 जून

Answer: a. 2 जुलाई

– UFO (Unidentified flying object) या उड़नतश्तरी भी कहा जाता है।
– UFO के होने या न होने की बहस के बीच साल 2001 से World UFO Day मनाया जा रहा है.
– इसका मकसद है दुनियाभर में UFO और एलियंस की मौजूदगी पर बहस हो और सार्वजनिक तौर पर रिसर्च किए जाए.
– आसमान में दिखने वाली ऐसी कोई भी चीज जो इंसानों ने नहीं बनाई हो और वो कोई प्राकृतिक सिद्धांत (Natural theory) न हो, उसे आमतौर पर UFO कहा जाता है.
– साल 1953 में यूनाइटेड स्टेट्स एयरफोर्स ने इसे UFO का नाम दिया. जिससे इनका रिकॉर्ड रखा जा सके और बाद में रिव्यू किया जा सके. 1940-50 के दशक में इन्हें आम तौर फ्लाइंग डिस्क भी कहा जाता था.

– अमेरिका की बेहद खुफिया जगह ‘एरिया-51’ है।
– कुछ साल पहले तक अमेरिका ऐसी किसी जगह के वजूद से ही इनकार किया करता था.
– लेकिन साल 2013 में अमेरिका ने कुछ दस्तावेजों को सार्वजनिक कर ये मान लिया है कि ‘एरिया-51’ उसका स्पेशल टेस्टिंग एरिया है, जहां UFO जैसी चीजों पर भी टेस्टिंग की जाती है.


2 Comments

  1. Sir kindly put up a link here also so that we can watch this video.
    N thanku for ur all wonderful videos
    Regards
    Mukesh kumar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *