6th to 7th July 2022 Current Affairs

यह 6th & 7th July 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्‍ट्रपति ने ‘उड़न परी’ के नाम से मशहूर किस खिलाड़ी को राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए मनोनीत किया?

a. सुधा सिंह
b. दुति चंद
c. हिमा दास
d. पीटी ऊषा

Answer: d. पीटी ऊषा

– उनके साथ-साथ चार लोगों को राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए नामित किया गया है।
– पीटी ऊषा केरल से हैं।
– भारत की स्टार एथलीट और उड़न परी के नाम से मशहूर हैं।
– वर्ष 1980 में केवल 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉस्को में हुए ओलिंपिक में हिस्सा लिया था।
– वर्ष 1984 के ओलिंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनी थीं।
– वर्ष 1986 के सिओल एशियाई खेलों में उन्होंने चार गोल्ड मेडल जीते थे।
– वर्ष 1983 में उन्हें अर्जुन अवॉर्ड दिया गया था।
– वर्ष 1985 में उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

राज्य सभा में मनोनयन:
– भारतीय संविधान का अनुच्छेद- 80 राज्यसभा के गठन का प्रावधान करता है।
– राज्यसभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है, परंतु वर्तमान में यह संख्या 245 है।
– इनमें से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा साहित्य, विज्ञान, कला और समाज सेवा से संबंधित क्षेत्रों से मनोनीत किया जाता है।
– इन 12 में से सात सीटें फिलहाल खाली हैं, जिनमें से चार अब भर चुकी हैं।

———-
2. केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्‍ट्रपति ने ‘संगीत ज्ञानी’ के नाम से मशहूर किस संगीतकार को राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए मनोनीत किया?

a. इलैयाराजा
b. विक्रम सिंह
c. तमिलाई वारन
d. राघवेंद्र स्‍वरूप

Answer: a. इलैयाराजा

– वह तमिलनाडु से हैं।
– उन्‍होंने सात हजार से ज्यादा गीतों की रचना की है।
– वह संगीत ज्ञानी के नाम से भी मशहूर हैं।
– उन्होंने भारतीय लोक संगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों को वेस्टर्न कल्चरल म्यूजिक टेक्नीक के साथ-साथ जोड़ने के लिए जाना जाता है।
– वर्ष 1986 में आई तमिल फिल्म विक्रम में कंप्यूटर के जरिए फिल्मी गाने रिकॉर्ड करने वाले वह पहले भारतीय संगीतकार थे।
– वर्ष 2010 में पद्म भूषण और 2018 में पद्म विभूषण से सम्मानित हो चुके हैं।

———-
3. राष्‍ट्रपति ने वी. विजयेंद्र गारु को राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए मनोनीत किया, वह इनमें से क्‍या हैं?

a. फिल्म निर्देशक
b. स्क्रिप्‍ट राइटर
c. खिलाड़ी
d. a और b

Answer: d. a और b (फिल्म निर्देशक और स्क्रिप्‍ट राइटर)

– वी विजयेंद्र गारु, आंध्र प्रदेश से हैं।
– उन्‍होंने दक्षिण सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक कई फिल्मों की स्क्रिप्‍ट राइटिंग (पटकथा लेखन) किया है।
– उन्होंने बाहुबली, RRR, बजरंगी भाईजान, राउडी राठौड़, मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी और मार्शल जैसी फिल्मों की कहानी लिखी है।
– 2016 में बजरंगी भाईजान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।
– इसके अलावा उन्होंने अर्धांगिनी, रांझणा और श्रीवल्ली जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
– वी विजयेंद्र का जन्म आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के कोवूर में हुआ।

———-
4. राष्‍ट्रपति ने डी वीरेंद्र हेगड़े को राज्‍यसभा सदस्‍य के लिए मनोनीत किया, वह इनमें से क्‍या हैं?

a. संगीतकार
b. फिल्‍म निर्देशक
c. खिलाड़ी
d. समाजसेवी

Answer: d. समाजसेवी

– वह कर्नाटक से हैं।
– डी वीरेंद्र हेगड़े कर्नाटक के धर्मस्थल मंदिर के धर्माधिकारी हैं।
– उन्हें अपने सामाजिक कार्यों के लिए जाना जाता है।
– उन्होंने जैन समुदाय की करीब छ सौ साल पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया है।
– उनके नेतृत्‍व में नैचुरोपैथी, योग और नैतिक शिक्षा के प्रसार के लिए धर्म स्थल से जुड़े 400 हाईस्कूल में 30,000 छात्रों को शिक्षा मिलती है।
– 1972 से लेकर अब तक उनके धर्मस्थल में हर साल सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया जाता है। इन कार्यक्रमों के जरिए हजारों जोड़ों की शादी होती है।

————–
5. नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (NINL) का निजीकरण पूरा हुआ, इसे किस कंपनी को सौंपा गया?

a. TSLP
b. HDFC
c. WIPRO
d. TCS

Answer: a. TSLP (टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स)

– NINL का निजीकरण टाटा समूह की फर्म TSLP (टाटा स्‍टील का पार्ट) को सौंपने के साथ पूरा हो गया।
– इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय ने 04 जुलाई 2022 को दी।

TSLP (टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स) को NINL के कितने शेयर मिले?
– NINL के चार केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSEs) का और ओडिशा सरकार के दो सार्वजनिक उपक्रमों (PSU) के 93.71 प्रतिशत शेयरों को TSLP (टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स) को सौंपा गया है।
– चूकि केंद्र सरकार ने इस कंपनी को सीधे टाटा ग्रुप को नहीं बेचा है, इसलिए सरकार को इससे रकम नहीं मिली। रकम चार केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम और ओडिशा सरकार की दो कंपनी को मिली।

TSLP ने NINL को कितने में खरीदा?
– TSLP ने जनवरी 2022 में घाटे में चल रही NINL के लिए 12,100 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।
– TSLP ने यह नीलामी जीती और शेयर खरीद समझौते (SPA) पर 10 मार्च, 2022 को हस्ताक्षर किए गए।

केंद्र सरकार का दूसरा सफल निजीकरण
– NINL मौजूदा सरकार का दूसरा सफल निजीकरण है।
– एअर इंडिया – निजीकरण सूची में पहली कंपनी, इसे भी टाटा समूह ने खरीदा था।

————–
6. नेशनल MSME पुरस्कार 2022 का प्रथम पुरस्कार किस राज्य सरकार को मिला?

a. बिहार
b. केरल
c. हरियाणा
d. ओडिशा

Answer: d. ओडिशा

– MSME क्षेत्र के प्रचार और विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार ओडिशा सरकार को मिला।
– यह पुरस्कार ओडिशा सरकार के (माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम इन्टर्प्राइज़) MSME डिपार्टमेंट को मिला।
– पीएम नरेंद्र मोदी ने यह पुरस्कार 30 जून 2022 को विभाग के प्रतिनिधियों को दिया।

द्वितीय और तृतीय पुरस्कार किसे मिला?
द्वितीय पुरस्कार – बिहार सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज को
तृतीय पुरस्कार – हरियाणा सरकार के MSME डिपार्टमेंट को

ओडिशा
राजधानी: भुवनेश्‍वर
मुख्‍यमंत्री: नवीन पटनायक
राज्‍यपाल: गणेशी लाल

बिहार
राजधानी: पटना
मुख्‍यमंत्री: नितीश कुमार
राज्‍यपाल: फगु चौहान

हरियाणा
राजधानी: चंढ़ीगढ़
मुख्‍यमंत्री: मनोहर लाल खट्टर
राज्‍यपाल: बंडारू दत्तात्रेय

————–
7. भारत के पहले ‘ऑटोनॉमस नेविगेशन टेस्टबेड’ का जुलाई 2022 में उद्घाटन हुआ, इसका नाम बताएं?

a. MIMO
b. TiHAN
c. IIC
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. TiHAN (टेक्नोलॉजी इनोवेशन हब ऑन ऑटोनॉमस नेविगेशन)

TiHAN– यह टेस्टबेड विभिन्न प्रकार के वाहनों की परफॉर्मेंस को टेस्ट करेगा।
– यह वाहनों के लिए भविष्य की टेक्नोलॉजी उत्पादन में कारगर होगा।
– इस टेस्टबेड में सिमुलेशन प्लेटफॉर्म शामिल है, जो एल्गोरिदम और प्रोटोटाइप के परीक्षण की अनुमति देता है।
– इसके अलावा यह नेविगेशन टेक्नोलॉजी क्षेत्र में रिसर्च करने में सहायता प्रदान करेगा।

– केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 04 जुलाई 2022 को TiHAN टेस्टबेड का उद्घाटन किया।
– इस टेस्टबेड का उद्घाटन IIT हैदराबाद कैंपस में किया गया।
– इस टेस्टबेड की लागत 130 करोड़ रुपए है।
– इस टेस्टबेड को IIT हैदराबाद ने विकसित किया है।
– यह टेस्टबेड भारत को भविष्य और अगली पीढ़ी की “स्मार्ट मोबिलिटी” तकनीक में एक वैश्विक खिलाड़ी बनाने में मदद करेगा।

————–
8. स्‍टार्ट-अप रैंकिंग 2021 के बेस्‍ट परफोर्मर वाले राज्‍य कौन-से हैं?

a. गुजरात, कर्नाटक
b. मेघालय
c. उत्तराखंड, असम
d. a और b

Answer: d. a और b

– राज्यों की स्टार्ट-अप रैंकिंग, 2021 में गुजरात और कर्नाटक “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन” के रूप में उभरे।
– जबकि मेघालय ने पूर्वोत्तर (एनई) राज्यों में शीर्ष सम्मान हासिल किया।

कितनी कैटेगरी में रैंकिंग जारी-
केंद्र सरकार ने 31 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों की स्टार्टअप रैंकिंग पांच कैटेगरी में की है।

1- बेस्‍ट परफोर्मर
2- टॉप परफोर्मर्स
3- लीडर्स
4- एस्पिरिंग लीडर्स
5- इमर्जिंग स्‍टार्ट-अप इकोसिस्‍टम

बेस्‍ट परफोर्मर वाले राज्‍य/UT
1- गुजरात
2- कर्नाटक
3- मेघालय

टॉप परफोर्मर्स वाले राज्‍य/UT
1- केरल
2- महाराष्ट्र
3- ओडिशा
4- तेलंगाना
5- जम्मू-कश्मीर

लीडर्स वाले राज्‍य/UT
1- उत्तराखंड
2- असम
3- तमिलनाडु
4- उत्तर प्रदेश
5- अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
6- अरुणाचल प्रदेश
7- पंजाब
8- गोवा

एस्पिरिंग लीडर्स वाले राज्‍य/UT
1- राजस्थान
2- छत्तीसगढ
3- हिमाचल प्रदेश
4- मध्य प्रदेश
5- दिल्ली
6- चंडीगढ़
7- नगालैंड
8- दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
9- मणिपुर
10- त्रिपुरा
11- पुदुचेरी

इमर्जिंग स्‍टार्ट-अप इकोसिस्‍टम वाले राज्‍य/UT
1- बिहार
2- आंध्र प्रदेश
3- मिजोरम
4- लद्दाख

कब और किसने जारी की रैंकिंग-
– वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 4 जुलाई 2022 को राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग-2021 जारी की।
– इस रैंकिंग को उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने तैयार किया है।
– यह रैंकिंग उद्यमियों को बढ़ावा देने और स्टार्टअप परिवेश विकसित करने के लिए की गई पहल पर आधारित है।
– केंद्र सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए फंड ऑफ फंड्स, आयकर में तीन वर्ष तक छूट जैसे कई उपाय किए हैं।

दुनिया में भारत का स्‍थान-
– स्टार्टअप परिवेश के लिहाज से भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर है, जिसे शीर्ष पर लाना है।

स्‍टार्ट-अप क्‍या है?
स्‍टार्ट-अप एक नई कंपनी होती है, जिसको शुरू करने के बाद उसको विकसित किया जाता है। आमतौर पर स्‍टार्ट-अप यानी नई कंपनी शुरू करने को कहा जाता है, जिसे कोई व्यक्ति स्वयं या दो तीन लोगों के साथ मिलकर शुरू करता है।

स्‍टार्टअप इंडिया पहल-
– इस पहल की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्‍त 2015 में की थी।
– हालांकि, स्‍टार्टअप इंडिया के लिए कार्य योजना की शुरूआत 16 जनवरी 2016 को की गई।
– वर्ष 2022 से पीएम नरेंद्र मोदी ने 16 जनवरी को राष्‍ट्रीय स्‍टार्ट-अप दिवस घोषित किया था।
– इसका उद्देश्‍य देश में इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम का निर्माण करना है।

————
9. किस राज्‍य सरकार ने महिलाओं के लिए ‘नारी को नमन’ योजना शुरू की?

a. उत्तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. पंजाब
d. हरियाणा

Answer: b. हिमाचल प्रदेश

– इस योजना में हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को हिमाचल सड़क परिवहन निगम (एचआरटीसी) बसों में किराए में 50% छूट प्रदान की गई है।
– यह योजना हिमाचल प्रदेश के सीएम जय राम ठाकुर ने लॉन्‍च की।
– मुख्यमंत्री ने 15 अप्रैल 2022 (हिमाचल दिवस) पर महिलाओं को बस किराए में 50% की छूट देने की घोषणा की थी।

हिमाचल प्रदेश
राजधानी: शिमला (ग्रीष्मकालीन), धर्मशाला (शीतकालीन)
राज्‍यपाल: राजेंद्र विश्‍वनाथ अर्लेकर

———-
10. भारतीय खिलाड़ी EN सुधीर का निधन 3 जुलाई 2022 को हो गया, वह किस खेल से संबंधित थे?

a. क्रिकेट
b. हॉकी
c. फुटबॉल
d. टेनिस

Answer: c. फुटबॉल

– उनका निधन गोवा के मापुसा में हुआ।
– सुधीर 1970 के दशक में भारत की ओर से गोलकीपर के रूप में खेले।
– सुधीर ने 1972 में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान रंगून (वर्तमान में यंगून) में इंडोनेशिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया।
– उन्होंने 9 मैचों में इंडिया का प्रतिनिधित्‍व किया।
– वह 1973 मर्डेका कप और 1974 में एशियाई खेलों में राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे।

घरेलू स्‍तर भी खेले-
– घरेलू फुटबॉल में वह तीन अलग अलग टीम के लिए संतोष ट्रॉफी में खेले।
– उन्होंने केरल (1969 और 1970), गोवा (1971, 1972 और 1973) और महाराष्ट्र (1975) का प्रतिनिधित्व किया।

AIFF (All India Football Federation)
प्रेसिडेंट: प्रफुल्ल पटेल
स्‍थापना: 23 जून 1937
मुख्‍यालय: द्वारका, दिल्‍ली

—————
11. केंद्र सरकार ने होटलों और रेस्टोरेंट्स को ग्राहकों पर किस चार्ज को लगाने पर रोक लगा दी?

a. नॉर्मल चार्ज
b. रिवर्स चार्ज
c. सर्विस चार्ज
d. इनमें से कोई नहीं

c. सर्विस चार्ज

– केंद्र सरकार के अंतर्गत सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने 04 जुलाई 2022 को यह गाइडलाइंस जारी किया।
– इसके तहत होटलों और रेस्टोरेंट्स को ग्राहकों पर सर्विस चार्ज लगाने पर रोक लगा दी गई है।
– गाइडलाइन के अनुसार होटल या रेस्टोरेंट भोजन बिल में जानबूझकर या गलती से सर्विस चार्ज नहीं जोड़ेंगे।
– इसके अलावा किसी अन्य नाम से सर्विस चार्ज नहीं लिया जा सकता।

गाइलांइस में और क्या है?
– कोई भी होटल या रेस्टोरेंट उपभोक्ता को सर्विस चार्ज का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं करेगा।
– इसके अलावा वह उपभोक्‍ता को स्पष्ट तौर पर बताएगा कि सर्विस चार्ज इच्छानुसार और वैकल्पिक है।
– सर्विस चार्ज को भोजन के बिल के साथ जोड़कर और कुल राशि पर GST लगाकर एकत्र नहीं किया जाएगा।

अगर होटल और रेस्टोरेंट इन गाइडलांइस का उल्लघंन करे तो क्या?
– यदि कोई उपभोक्ता को यह पाता है कि कोई होटल या रेस्टोरेंट गाइडलांइस का उल्लंघन करते हुए सेवा शुल्क लगा रहा है।
– तो उपभोक्ता संबंधित होटल या रेस्टोरेंट से सर्विस चार्ज को बिल राशि से हटाने का अनुरोध कर सकता है।
– उपभोक्ता नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) 1915 पर कॉल करके या NCH मोबाइल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकता है।
– उपभोक्ता अनुचित व्यापार कार्यप्रणाली के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में शिकायत भी दर्ज करा सकता है।
– त्वरित और प्रभावी तरीके से निपटने के लिए ई-दाखिल पोर्टल www.e-daakhil.nic.in के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
– साथ ही उपभोक्‍ता जांच और CCPA द्वारा आगे की कार्यवाही के लिए सम्बद्ध जिले के कलेक्टर को शिकायत दर्ज करा सकता है।
– CCPA को शिकायत ई-मेल com-ccpa@nic.in. पर भेजी जा सकती है।

———-
12. किस राज्य ने ‘काशी यात्रा’ योजना लॉन्च की?

a. केरल
b. तमिलनाडु
c. कर्नाटक
d. उत्तर प्रदेश

Answer: c. कर्नाटक

– कर्नाटक सरकार ने 27 जून 2022 को यह स्कीम लॉन्च की।

योजना का उद्देश्य
– इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तीर्थ यात्रा करने के इच्छुक 30,000 तीर्थयात्रियों में से प्रत्येक को 5,000 रुपये की नकद सहायता प्रदान करना है।
– ‘काशी यात्रा’ में शामिल होने वाले किसी भी तीर्थयात्री को जीवन में केवल एक ही बार स्पॉन्सर किया जायेगा।

किस फंड का उपयोग करके इस योजना की पूर्ति की जाएगी?
– इस योजना के लिए, सरकार ‘मनसा सरोवर तीर्थ यात्रियों की सहायता’ फंड से 7 करोड़ रुपए तक के धन का उपयोग करेगी।

योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता
– लाभार्थी कर्नाटक का मूल निवासी होना चाहिए।
– आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
– लाभार्थी जिन्होंने पहले ही एक बार सब्सिडी का लाभ उठाया है, वे पात्र नहीं हैं।

आवश्यक दस्तावेज
– कर्नाटक में लाभार्थियों के मूल निवास का प्रमाण – मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड या राशन कार्ड।
आयु प्रमाण – आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र आदि।

कर्नाटक
राजधानी- बेंगलुरु
सीएम- बसवराज बोम्मई
राज्यपाल- थावरचंद गहलोत

————–
13. पीटर ब्रूक का निधन 02 जुलाई 2022 में हो गया, वह इनमें से क्या थे?

a. थिएटर डायरेक्टर
b. क्रिकेटर
c. वैज्ञानिक
d. लेखक

a. थिएटर डायरेक्टर

– पीटर ब्रुक, दुनिया के जाने माने थिएटर निर्देशकों में से एक थे।
– उन्होंने ने शेक्सपियर के नॉवल का मंचन किया।
– इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय ओपेरा के माध्यम से हिंदू महाकाव्य कविताओं तक का मंचन किया।
– उन्होंने ने दुनिया भर के शहरों में व्यायामशालाओं, कारखानों, खदानों, स्कूलों और पुराने गैस कार्यों में नाटक किए है।

पीटर ब्रुक
– वह 97 वर्ष के थे।
– उनका जन्म 21 मार्च 1925 में हुआ था।
– उन्होंने फिल्म स्टूडियो में काम करने के लिए 16 साल की उम्र में स्कूल छोड़ दिया था।
– इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी गए और अंग्रेजी और विदेशी भाषाओं में डिग्री हासिल की।
– उन्होंने 1970 में इंटरनेशनल सेन्टर ऑफ थियेटर रिसर्च की स्थापना की।
– इसके जरिए वह अलग-अलग राष्ट्रीयताओं के अभिनेताओं और डिजाइनरों को एक साथ लाए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *