3 February 2023 Current Affairs

यह 3 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश की राजधानी को कहां स्थानांतरित (shifted) करने की घोषणा की?
Chief Minister Jagan Mohan Reddy announced to shift the capital of Andhra Pradesh to where?

a. विजयवाड़ा
b. विशाखापत्तनम
c. तिरुपति
d. अनंतपुर

Answer: b. विशाखापत्तनम

– मुख्‍यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने 31 जनवरी 2023 को नई दिल्‍ली में इंटरनेशनल डिप्लोमैटिक एलायंस मीट में कहा की विशाखापत्तनम जल्‍द ही राज्‍य की राजधानी बन जाएगा।
– मीटिंग में इन्वेस्टर्स संबोधित किया और मार्च 2023 में आयोजित होने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ में भाग लेने को कहा।

कब कब बदली गई राजधानी
– वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना अलग और नया राज्‍य बना।
– और हैदराबाद को 10 साल के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की संयुक्‍त राजधानी बनाया गया।
– आंध्र प्रदेश की नई राजधानी के लिए केंद्र सरकार ने एक कमेटी का गठन किया।
– इसके बाद वर्ष 2015 में अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी घोषित किया था।
– इसके बाद वर्ष 2020 में राज्‍य की तीन राजधानियां बनाने की योजना बनाई गई थी।
– अमरावती (विधायी कैपिटल),
– विशाखापत्तनम (कार्यकारी कैपिटल)
– कुरनूल (न्यायिक कैपिटल)
– अब 31 जनवरी 2023 में राजधानी को विशाखापत्तनम स्‍थानांतरित करने की घोषणा की।

आंध्र प्रदेश
मुख्‍यमंत्री: वाई एस जगन मोहन रेड्डी
राज्‍यपाल : विश्व भूषण हरिचंदन

————–
2. किस अरब देश ने अपने एक शहर का नाम बदलकर हिंद सिटी कर दिया?
Which Arab country changed the name of one of its cities to Hind City?

a. ओमान
b. कुवैत
c. संयुक्‍त अरब अमीरात
d. कतर

Answer: c. संयुक्‍त अरब अमीरात

– यूएई के शासक, शेख मोहम्‍मद बिन राशिद अल मकतूम ने 29 जनवरी 2023 को मिन्‍हाद जिले नाम बदलकर हिंद सिटी कर दिया।

शेख मोहम्‍मद बिन राशिद अल मकतूम
– वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री होने के साथ-साथ दुबई के शासक भी हैं।
– वे यूएई के पूर्व उपराष्ट्रपति और दुबई के शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के तीसरे बेटे हैं।

शहर को कितने जोन में बांटा है?
– शहर को चार जोन में बांटा गया है-
– हिंद 1
– हिंद 2
– हिंद 3
– हिंद 4
– यह शहर 83.9 किमी में फैला हुआ है।
– यह शहर अमीरात रोड, दुबई-अल ऐन रोड और जेबेल अली-लेहबाब रोड जैसे प्रमुख सड़कों से जुड़ा हुआ है।

हिंद का मतलब क्‍या होता है?
– अरबी भाषा में हिंद शब्द का मतलब किसी को बहादुर या हिम्मती बताने के लिए करते है।
– ऊंटों के ग्रुप के लिए इस शब्‍द का यूज किया जाता है।
– यहां काफी समय पहले से महिलाओं के नाम भी हिंद शब्द से रखे जाते रहे हैं।

यूएई में और किसका नाम बदला
– वर्ष 2010 में यूएई के राष्‍ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान ने ‘बुर्ज दुबई’ का नाम बदलकर ‘बुर्ज खलीफा’ कर दिया था।

यूएई
राजधानी- अबू धाबी
राष्ट्रपति- मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान

————–
3. PM मोदी ने जनवरी 2023 में आयोजित NCC की वार्षिक रैली में कितने रुपये का स्‍मारक सिक्‍का जारी किया?
PM Modi released a commemorative coin of how many rupees at the annual rally of NCC to be held in January 2023?

a. 125 रुपये
b. 75 रुपये
c. 25 रुपये
d. 50 रुपये

Answer: b. 75 रुपये

– पीएम मोदी ने 28 जनवरी 2023 को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी रैली को संबोधित किया।
– वार्षिक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीसी के 75 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में 75 रुपये मूल्यवर्ग का विशेष रूप से ढाला हुआ एक स्मारक सिक्का जारी किया।
– इसके अलावा एक विशेष डे कवर भी जारी किया।
– इस दौरान पीएम मोदी ने युवाओं को ‘अमृत पीढ़ी’ बताया।

NCC की वार्षिक रैली कितने देशों ने भाग लिया
– 19 देशों के 196 अधिकारी और कैडेट्स भी समारोह का हिस्सा बने।
– रैली को डे नाइट के हाइब्रिड कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया।
– इसमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल किया गया।

NCC (नेशनल कैडेट कोर )
स्‍थापना:16 April 1948
महानिदेशक: लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह

————
4. सुप्रीम कोर्ट ने जनवरी 2023 में चार्जशीट को कौन-सा दर्जा दिया?
What status was given by the Supreme Court to the charge sheet in January 2023?

a. प्राइवेट डॉक्‍युमेंट
b. पनिसमेंट डॉक्‍युमेंट
c. क्रिमिनल डॉक्‍युमेंट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. प्राइवेट डॉक्‍युमेंट

– सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच (जस्टिस एमआर शाह और सीटी रविकुमार) ने चार्जशीट को ‘प्राइवेट डॉक्‍युमेंट’ 20 जनवरी 2023 को घोषित किया।
– कहा कि चार्जशीट ‘पब्लिक डॉक्‍युमेंट’ नहीं है। बल्कि ये प्राइवेट डॉक्‍युमेंट है।

चार्जशीट क्या है?
– चार्जशीट, जैसा कि धारा 173 CrPC के तहत डिफाइन किया गया है।
– चार्जशीट एक पुलिस ऑफिसर या जांच एजेंसियों द्वारा मामले की जांच पूरी करने के बाद तैयार की गई अंतिम रिपोर्ट है।

चार्जशीट ‘पब्लिक डॉक्‍युमेंट’ क्यों नहीं है?
– दलील को खारिज करते हुए, कोर्ट ने कहा कि चार्जशीट को पब्लिक डॉक्‍युमेंट रूप से उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है।
– क्योंकि यह साक्ष्य अधिनियम की धारा 74 और 76 के तहत ‘पब्लिक डॉक्‍युमेंट’ नहीं है।
– जैसा कि याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया है।
– सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि साक्ष्य अधिनियम की धारा 75 के अनुसार, धारा 74 के तहत सूचीबद्ध दस्तावेजों (listed documents) के अलावा अन्य सभी डॉक्‍युमेंट, प्राइवेट हैं।

सुप्रीम कोर्ट
चीफ जस्टिस – जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (50वें चीफ जस्टिस)

————-
5. UPSC ने भारत के नए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के रूप में किसके नाम की सिफारिश की है?
Whose name has been recommended by the UPSC as the new Drugs Controller General of India (DCGI)?

a. डॉ. रजत पाराशर
b. डॉ. राजीव रघुवंशी
c. अंकित श्रीवास्तव
d. ब्रजभूषण शर्मा

Answer: b. डॉ राजीव रघुवंशी

– यूपीएससी ने जनवरी 2023 में DCGI के रूप में डॉ राजीव रघुवंशी के नाम की सिफारिश की है।
– उनकी नियुक्ति फरवरी 2023 के मध्‍य में होगी।

डॉ राजीव रघुवंशी
– वे फरवरी 2021 को इंडियन फार्माकोपिया कमीशन (IPC) में सचिव-सह-वैज्ञानिक निदेशक के रूप में शामिल हुए थे।
– उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी में सात साल तक काम किया।
– उन्होंने भारत की बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी रैनबैक्सी लेबरेटरीज लिमिटेड में 12 बर्ष काम किया।
– इसके बाद 11 बर्ष तक सिकंदर डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड में काम किया।
– डॉ. रेड्डीस लैब ने उन्हें दो बार ‘डॉ. रेड्डीस उत्कृष्टा अवार्ड’ से सम्मानित किया।

DCGI
– ये भारत सरकार के सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (CDSCO) के विभाग का प्रमुख है।
– यह देश भर में दवा सप्लाई की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।
– इसके पास नई दवाओं को मंजूरी देने और क्लिनिकल ट्रायल को रेगुलेट करने का भी अधिकार है।

UPSC के चेयरमैन: डॉ मनोज सोनी

————
6. वंचित वर्ग की लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए किस राज्य ने में आरोहिनी पहल शुरू की?
Aarohini initiative was launched in which state to empower the underprivileged girls?

a. मध्य प्रदेश
b. गुजरात
c. उत्तर प्रदेश
d. पंजाब

Answer: c. उत्तर प्रदेश

– उत्तर प्रदेश की सरकार ने वंचित वर्ग की लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए समग्र शिक्षा अभियान के तहत आरोहिनी पहल प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू किया।
– इसका उद्देश्य शहर में लैंगिक असमानता की चिंताओं को दूर करना है।
– साथ ही लड़कियों को स्वतंत्र और आत्मविश्वासी बनाना है।
– इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 746 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और NGO मिलकर काम करेंगे।
– यह मिलकर लड़कियों को सक्षम बनाने का काम करेंगे।

आरोहिनी पहल प्रशिक्षण क्या है?
– इसे तीन चरणों में लागू किया जाएगा।

पहला चरण
– इस चरण में शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
– इसे 1 फरवरी 2023 से शुरू किया गया।

दूसरा चरण
– दो शिक्षक छात्राओं को शिक्षित करेंगे।

तीसरा चरण
– इस चरण में सामुदायिक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

– इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लड़कियों को आत्मविश्वासी बनाना है, जिससे वह अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने में सझम हो पाए।
– इसके माध्यम से बालिकाएं बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पढ़ाई पूरी न कर पाने जैसी और अन्य समस्याओं का सामना कर सकेंगी।
– साथ ही अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा सकेंगी।

उत्तर प्रदेश
राजधानी: लखनऊ
राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल
मुख्यमंत्री: योगी आदित्यनाथ

————–
7. ‘द पॉवर्टी ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमिक्स’ पुस्तक के लेखक कौन हैं?
Who is the author of the book ‘The Poverty of Political Economics’?

a. रघुराम राजन
b. अरविंद सुब्रमण्यन
c. मेघनाद देसाई
d. कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन

Answer: c. मेघनाद देसाई

– मेघनाद देसाई ब्रिटिश अर्थशास्त्री है।
– इनका जन्म भारत में हुआ था।
– मेघनाद देसाई ने “द पॉवर्टी ऑफ पॉलिटिकल इकोनॉमी: हाउ इकोनॉमिक्स एबंडन द पुअर” किताब को लिखा।
– इसमें 18वीं सेंचुरी के बाद किस प्रकार से इकोनॉमी में परिवर्तन हुए उसके बारे में बताया गया है।

————–
8. 46वें इंटरनेशनल कोलकाता पुस्तक मेले का उद्घाटन सीएम ममता बनर्जी ने किया, इसे कहां आयोजित किया?
Where was the 46th International Kolkata Book Fair inaugurated by CM Mamata Banerjee?

a. कूचबिहार
b. मालदा
c. साल्‍ट लेक
d. ट पॉल कैथेड्रल

Answer: c. साल्‍ट लेक

– पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 30 जनवरी 2023 को कोलकाता के साल्ट लेक में 46वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले का उद्घाटन किया।
– उद्घाटन समारोह में जोस मारिया रिडाओ डोमिंग्वेज, स्‍पेन के संस्कृति और खेल मंत्रालय की पुस्तकों के महानिदेशक मारिया जोस गैल्‍वेज सल्‍वाडोर और इंस्टीट्यूटो सर्वेंट्स के निदेशक लुइस गार्सिया मोंटेरो उपस्थित रहे।

साल्‍ट लेक क्‍या है?
– बिधाननगर या सॉल्‍ट लेक, रौनक से भरपूर आवासीय इलाका है।
– यहां काफी हरी-भरी जगहें हैं।
– सॉल्ट लेक में सेंट्रल पार्क ऐसा ही एक इलाका है।
– साथ ही, यह पक्षी देखने के लिए मशहूर जगह है।

अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला
– इस मेले में प्रतिवर्ष लाखों दर्शक आते हैं।
– वर्ष 2022 में, 45वें अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में 18 लाख लोगों का आगमन हुआ था।
– इसमें लगभग ₹20 करोड़ रुपए की किताबें बिकी थी।
– वर्ष 2023 मेले में करीब 700 स्टॉल और 200 लिटिल मैगजीन स्टॉल लगे हैं।
– वर्ष 2023 का थीम देश स्पेन है।

पश्चिम बंगाल
मुख्यमंत्री: ममता बनर्जी
राजधानी: कोलकाता
राज्‍यपाल: सीवी आनंद बोस

————–
9. भारतीय तटरक्षक दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian Coast Guard Day celebrated?

a. 1 फरवरी
b. 2 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 4 फरवरी

Answer: a. 1 फरवरी

– इसी दिन भारतीय तटरक्षक बल की स्थापना वर्ष 1977 में भारत की संसद ने तटरक्षक अधिनियम से की थी।
– इस बार 47वां भारतीय तटरक्षक दिवस मनाया गया।
– भारतीय तटरक्षक बल भारत के लगभग 7500 किलोमीटर की समुद्री समीओं की रक्षा करती है।
– साथ में यह राहत और बचाव कार्यों में भी मदद करती है।

भारतीय तट रक्षक
स्थापना: 1 फरवरी 1977
मुख्यालय: नई दिल्ली
महानिदेशक: वीरेंद्र सिंह पठानिया
आदर्श वाक्य: वयं रक्षाम: (हम रक्षा करते हैं)

————-
10. विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Wetlands Day celebrated?

a. 1 फरवरी
b. 2 फरवरी
c. 3 फरवरी
d. 4 फरवरी

Answer: b. 2 फरवरी

– इसी दिन वर्ष 1971 को ईरान के शहर रामसर में आर्द्रभूमि रामसर कन्वेंशन को अपनाया गया था।
– इसका उद्देश्य लोगों में आर्द्रभूमि की उपयोगिता की जागरूकता बढ़ाना है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 1997 से की गई थी।
– भारत में कुल रामसर साइट 75 है।

थीम : वेटलैंड रेस्टोरेशन


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *