30 & 31 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स – 10 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 30 & 31 जुलाई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 से 2021 के बीच देश में कितनी महिलाएं और लड़कियां लापता हो गई?
According to the report presented in the Parliament, how many women and girls went missing in the country between 2019 and 2021?

a. 13.13 लाख
b. 12.13 लाख
c. 10.23 लाख
d. 11.23 लाख

Answer: a. 13.13 लाख

– केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन वर्षों (2019 से 2021) में लापता हुई महिलाएं और लड़कियों के आंकड़ों को जुलाई 2023 में संसद में पेश किया।
– यह डेटा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का है।
– 2019 और 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं और उससे कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां लापता हो गईं।

—————–
2. किस राज्‍य में वर्ष 2019 से 2021 के बीच सबसे ज्‍यादा महिलाएं और लड़कियां लापता हुई?
In which state maximum number of women and girls went missing between 2019 and 2021?

a. उत्‍तर प्रदेश
b. मध्‍य प्रदेश
c. राजस्‍थान
d. केरल

Answer: b. मध्‍य प्रदेश

– 2019 और 2021 के बीच मध्‍य प्रदेश में 1,60,180 महिलाएं और 38,234 लड़कियां लापता हो गईं।
– पश्चिम बंगाल से 1,56,905 महिलाएं और 36,606 लड़कियां लापता हुईं।
– महाराष्ट्र में इस दौरान 1,78,400 महिलाएं व 13,033 लड़कियां लापता हो गईं।
– ओडिशा में 70,222 महिलाएं व 16,649 लड़कियां लापता हुईं।
– वहीं छत्तीसगढ़ से 49,116 महिलाएं और 10,817 लड़कियां गायब हो गईं।

केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक महिला व लड़कियां कहां लापता हुईं
– देश की राजधानी दिल्‍ली में 2019 और 2021 के बीच 61,054 महिलाएं और 22,919 लड़कियां लापता हुईं।
– जम्मू और कश्मीर में इस अवधि में 8,617 महिलाएं और 1,148 लड़कियां लापता हुईं।

सरकार ने सुरक्षा के लिए क्या-क्या पहल की?
– टेक्नोलॉजी की मदद से स्मार्ट पुलिसिंग व सुरक्षा प्रबंधन के लिए पहले आठ शहरों का चयन- अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ और मुंबई में सुरक्षित शहर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
– गृह मंत्रालय ने नागरिकों के लिए अश्लील सामग्री की रिपोर्ट करने के लिए 20 सितंबर, 2018 को एक साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल लॉन्च किया।
– कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा देश भर में यौन अपराधियों की जांच और ट्रैकिंग की सुविधा के लिए 20 सितंबर 2018 को यौन अपराधियों पर राष्ट्रीय डेटाबेस भी लॉन्च किया।
– अधिनियम में बलात्कार के मामलों में दो महीने में जांच पूरी करने, आरोप पत्र दाखिल करने और अगले दो महीने में सुनवाई पूरी करने का भी आदेश दिया गया है।

महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने को कानूनी पहल
– इसमें यौन अपराधों के खिलाफ प्रभावी रोकथाम के लिए आपराधिक कानून (संशोधन), अधिनियम, 2013 का अधिनियमन शामिल है।
– इसके अलावा, आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 2018 को 12 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के बलात्कार के लिए मृत्युदंड सहित और भी अधिक कठोर दंडात्मक प्रावधान निर्धारित करने के लिए अधिनियमित किया गया था।
– सरकार ने आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली शुरू की है
– जो सभी आपात स्थितियों के लिए एकल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नंबर (112) है
– संकटग्रस्त जगह पर फील्ड संसाधनों को कंप्यूटर सहायता से भेजा जाता है।

—————–
3. वर्ल्‍ड यूनिवर्सियाड 2023 खेलों के लिए चीन द्वारा नत्‍थी वीजा जारी करने पर भारत ने किस खेल की पूरी टीम को वहां जाने से रोक दिया?
For the World Universiade 2023 Games, India has stopped the entire team of which sport from going there after China issued stapled visas?

a. वुशू
b. पोलो
c. फुटबॉल
d. कुश्‍ती

Answer: a. वुशू 

– चीन के चेंगजू में 28 जुलाई 2023 से विश्‍व यूनिवर्सियाड खेल शुरू हुए।
– इसमें वुशू टूर्नामेंट के लिए 12 लोगों की टीम को जाना था।
– 8 खिलाड़ी के अलावा 1 कोच और 3 स्टाफ शामिल थे।
– इस टीम में अरुणाचल प्रदेश के 3 खिलाड़ी नैयमन वांग्सू, ओनिलू तेगा व मेपुंग लामगू भी थे।
– सभी खिलाड़ियों के वीजा के लिए 16 जुलाई को आवेदन दिया गया था।
– अन्‍य खिलाड़ियों के लिए चीन ने समय से वीजा जारी कर दिया।
– पर अरुणाचल प्रदेश के 3 खिलाड़ियों के कागजात चीनी दूतावास ने स्वीकार नहीं किए।
– तीनों खिलाड़ियों को फिर से दस्तावेज दाखिल करने को कहा।
– इसके बाद दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने उनके पासपोर्ट 26 जुलाई को नत्थी वीजा (स्‍टेपल वीजा) के साथ वापस कर दिए।
– केंद्र सरकार तक पूरा मुद्दा पहुंचने के बाद पूरी 12 लोगों की वुशू टीम को रोक लिया गया।
– उन्हें रात 230 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से वापस लौटा दिया गया।
– अन्‍य खेलों के भारतीय खिलाड़ी चीन के लिए निकल गये।


क्‍या है नत्‍थी वीजा, जिसे चीन जारी करता है?
– किसी देश के लोग दूसरे देश की यात्रा करना चाहता है तो उस देश से परमिशन लेनी पड़ती है, इसे वीजा कहते हैं।
– दूसरे देश के व्‍यक्ति को भारत आना होता है तो यहां अलग अलग तरह के वीजा दिये जाते हैं।
– इसमें ट्रांसिट वीजा, टूरिस्ट वीजा, बिजनेस वीजा, जर्नलिस्ट वीजा, एंट्री वीजा, पार्टनर वीजा, ऑन अराइवल वीजा हैं।
– चीन कई तरह के वीजा के साथ-साथ नत्थी वीजा भी जारी किया जाता है।
– इस तरह के वीजा में इमिग्रेशन ऑफिसर पासपोर्ट पर स्टाम्प नहीं लगाता।
– अलग से एक कागज या पर्ची को पासपोर्ट के साथ स्टेपल मतलब नत्थी करता है।
– स्टाम्प का मतलब होता है कि आप उनके देश किस उद्देश्य से जा रहे हैं।
– नत्थी वीजा में एक कागज अलग से पासपोर्ट के साथ नत्‍थी कर दिया जाता है।
– इस कागज पर आपके द्वारा उस देश की यात्रा करने का उद्देश्य लिखा होता है।
– इमिग्रेशन ऑफिसर उस कागज पर स्टाम्प लगाते हैं। इसे नत्थी वीजा कहते हैं।


विवाद का क्‍या कारण है ?
– चीन भारत के दो राज्यों अरुणाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर के लोगों को नत्थी वीजा जारी करता है।
– भारत के अन्य राज्यों के लिए यह नीति लागू नहीं करता है।
– चीन अरुणाचल प्रदेश को तिब्बत का हिस्सा मानता है और तिब्बत पर चीन का अधिकार है।
– चीन उन इलाकों को भारत का हिस्सा नहीं मानता है, जिनके लिए वह नत्‍थी वीजा जारी कर रहा है।
– अरुणाचल प्रदेश के अलावा इसमें जम्मू-कश्मीर का भी नाम है।
– चीन का मानना है कि अरुणाचल प्रदेश उनका हिस्सा है और यहां के नागरिकों को ‘अपने देश’ की यात्रा के लिए वीजा की कोई जरूरत नहीं है।
– अरुणाचल प्रदेश को चीन दक्षिणी तिब्बत कहकर अपना हिस्सा होने का दावा करता है।
– चीन का कहना है कि अरुणाचल का क्षेत्र फिलहाल भारत के कब्जे में है
– इसलिए वहां के लोगों के लिए नत्थी वीजा या स्टेपल्ड वीजा जारी किया जाता है।
– भारत इसको लेकर कई बार आपत्ति जता चुका है, लेकिन चीन ने अपनी कूटनीति नहीं बदली। वह भारत के साथ अपने विवाद को कायम रखना चाहता है।

इसके पीछे चीन की क्या चाल है?
– दरअसल, नत्थी वीजा वाला कोई शख्स अगर काम खत्म करके अपने देश लौटना चाहता है तो उसे पासपोर्ट के साथ मिलने वाली पर्ची को फाड़ दिया जाता है।
– इसी पर्ची पर यात्रा का कारण और स्टाम्प लगा होता है।
– इसके साथ ही उस देश में एंट्री और एग्जिट पास को फाड़ दिया जाता है।
– इस तरह यात्रा करने वाले व्यक्ति के पासपोर्ट इस यात्रा की कोई जानकारी नहीं रह जाती।
– भारतीय सरकार और प्रशासन के लिए यह सुरक्षा को लेकर -बड़ी चुनौती पैदा करता है।
– इतना ही नहीं जिस देश के निवासी के लिए नत्थी वीजा जारी किया जाता है, उस देश के लिए यह अस्मिता का सवाल बन जाता है। यह भारत सरकार के लिए एक चुनौती है कि एक दुश्मन देश “स्वतंत्र देश” के हिस्से को अपना क्षेत्र मानता है।

—————
4. राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (NAAC) के नए निदेशक कौन बने?
Who became the new director of National Assessment and Accreditation Council (NAAC)?

a. गणेशन कन्नबिरान
b. विवेक श्रीवास्‍तव
c. राकेश यादव
d. विजय विद्रोही

Answer: a. गणेशन कन्नबिरान

– प्रोफ़ेसर गणेशन कन्नबिरान, NIT में वरिष्‍ठ प्रोफेसर के रूप में काम कर चुके हैं।

NAAC के बारे में:
– NAAC 5 सितंबर, 1994 को UGC द्वारा स्थापित एक Autonomous body है।
– इसके चेयरपर्सन प्रोफेसर भूषण पटवर्धन हैं।

NAAC का कार्य क्‍या है?
– संस्थानों की गुणवत्ता की स्थिति का एनालिसिस करने के लिए कॉलेजों, विवि या अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों का मूल्यांकन करता है और उन्‍हें मान्‍यता देता है।

—————-
5. किस नियामक संगठन ने कॉर्पोरेट ऋण बाजार विकास कोष (CDMDF) की स्‍थापना की?
Which regulatory organization has set up the Corporate Debt Market Development Fund (CDMDF)?

a. SEBI
b. RBI
c. TRAI
d. IRDA

Answer: a. SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड – Securities and Exchange Board of India)

– सेबी ने जुलाई 2023 में कॉर्पोरेट ऋण बाजार विकास कोष (Corporate Debt Market Development Fund – CDMDF) के निर्माण की घोषणा की।
– यह एक वैकल्पिक निवेश कोष (Alternative Investment Fund – AIF) के रूप में है।
– इस फंड को ‘बैकस्टॉप सुविधा’ के रूप में कार्य करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो निवेश-ग्रेड कॉर्पोरेट ऋण प्रतिभूतियों को खरीदकर तनावग्रस्त बाजार स्थितियों के दौरान सहायता प्रदान करता है।
– इस फंड का उद्देश्य कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में विश्वास पैदा करना और द्वितीयक बाजार में तरलता को बढ़ावा देना है।
– इसके जरिए खासतौर पर म्यूचुअल फंडों के एएमसी को अपनी निर्दिष्ट ऋण-उन्मुख योजनाओं के एयूएम का 2% का एकमुश्त योगदान करने की आवश्यकता होती है।

—————
6. विश्व रेंजर दिवस (World Ranger Day) कब मनाया जाता है?
When is World Ranger Day celebrated?

a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 31 जुलाई

Answer: d. 31 जुलाई

– यह दिवस ड्यूटी के दौरान मारे गए या घायल हुए रेंजरों को याद करने और और दुनिया की प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए रेंजर्स के प्रयासों की जागरूकता के लिए मनाया जाता है।

रेंजर्स कौन हैं?
– रेंजर का काम प्रकृति का संरक्षण करना होता है।
– वन विभाग में रेंजर पद होता है, जो जंगल में घूमकर वन संपदा और जानवरों की रक्षा करता है।

—————
7. भारत का पहला फिशरीज अटल इनक्यूबेशन सेंटर (AIC) कहां स्‍थापित होगा?
Where will India’s first Fisheries Atal Incubation Center (AIC) be set up?

a. KMU, UP
b. KUFOS, Kerala
c. IIT, Kanpur
d. IIT, Bombay

Answer: b. KUFOS, Kerala (केरल यूनिवर्सिटी ऑफ फिशरीज एंड ओशन स्टडीज)

– इसके लिए KUFOS को नीति आयोग से ₹10 करोड़ का अनुदान मिला है।
– AIC पहल, अटल इनोवेशन मिशन का हिस्सा है, जो देश में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को प्रोत्साहित करना चाहता है।
– यह सेंटर नवाचार को बढ़ावा देने और युवा व्यक्तियों को उन्नत तकनीक और समाधान बनाने के लिए प्रेरित करने का काम करेगा।

KUFOS के कुलपति – टी. प्रदीपकुमार

केरल
– राजधानी – तिरुवनंतपुरम
– राज्यपाल – आरिफ मोहम्मद खान
– मुख्यमंत्री – पिनाराई विजयन

—————-
8. PM मोदी ने नई किस्‍म ‘यूरिया गोल्‍ड’ लॉन्‍च किया, इसमें यूरिया पर किस रासायनिक तत्‍व को लेपित किया गया है?
PM Modi launched a new variety ‘Urea Gold’, in which urea is coated with which chemical element?

a. आयरन
b. जिंक
c. कैल्‍शियम
d. सल्‍फर

Answer: d. सल्‍फर (गंधक)

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई 2023 में ‘यूरिया गोल्‍ड’ को लॉन्‍च किया।

यूरिया गोल्ड के बारे में:
– यह सल्फर कोटेड यूरिया (SCU) होता है। इसलिए इसे सल्फर यूरिया भी कहते हैं।
– इसे मिट्टी में सल्फर की कमी को दूर करने और किसानों के लिए इनपुट लागत बचाने के लिए पेश किया जा रहा है।
– सल्फर कोटेड यूरिया से नाइट्रोजन धीरे-धीरे रिलीज होती है। यूरिया गोल्ड में ह्यूमिक एसिड मिलाने से उर्वरक के रूप में इसका जीवनकाल बढ़ जाता है।
– 15 किलो यूरिया गोल्ड 20 किलो पारंपरिक यूरिया के बराबर फायदा देता है।
– इसके इस्तेमाल से आपको खेतों में कम खाद देनी पड़ेगी और फसल की क्वालिटी भी बढ़ेगी।
– यह यूरिया राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCF) कंपनी द्वारा बनाया जा रहा है।

– वैसे, पहले से नीम लेपित यूरिया भी मार्केट में है।
– यूरिया पर नीम कोटिंग से मिट्टी में नाइट्रोजन का निकलना धीमा हो जाता है । यह नियंत्रित रिहाई नाइट्रोजन लीचिंग और वाष्पीकरण को कम करने में मदद करती है , जिससे पौधों द्वारा नाइट्रोजन उपयोग दक्षता में सुधार होता है।

——————
9. महाराष्ट्र सरकार ने किस उद्योगपति को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवॉर्ड देने का फैसला किया?
The Maharashtra government has decided to give the first ‘Udyog Ratna’ award to which industrialist?

a. मुकेश अंबानी
b. रतन टाटा
c. आनंद महिंद्रा
d. गौतम अडाणी

Answer: b. रतन टाटा

– राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने यह जानकारी दी।
– दिग्गज उद्योगपति और टाटा संस (Tata Sons) के मानद चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को पहला ‘उद्योग रत्न’ अवॉर्ड मिलेगा।
– ‘उद्योग रत्न’ पुरस्कार एक राज्य-स्तरीय पुरस्कार है।

महाराष्‍ट्र
सीएम – एकनाथ शिंदे
गवर्नर – रमेश बैस
राजधानी – मुंबई

—————-
10. स्‍वतंत्रता दिवस को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौन सा अभियान शुरू किया?
Which campaign was started by Prime Minister Narendra Modi regarding Independence Day?

a. मेरी माटी, मेरा देश
b. मेरी जिंदगी, मेरा हक
c. मेरी माटी, मेरी जमीन
d. मेरी धरती, मेरा देश

Answer: a. मेरी माटी, मेरा देश

– प्रधानमंत्री ने 30 जुलाई 2023 को इस अभियान में देशवासियों को हिस्‍सा लेने की अपील की।
– इसी के तहत तीनों सेनाओं के जवान 9 से 15 अगस्त, 2023 के बीच ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान में हिस्सा लेंगे।
– ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के दौरान अमृत कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।
– यह ‘अमृत कलश यात्रा’ देश के विभिन्न कोनों और गांवों से 7,500 कलशों में मिट्टी और पौधे लेकर दिल्ली पहुंचेगी।
– इन 7,500 कलश मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास एक ‘अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *