28 & 29 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स – 12 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 28 & 29 जुलाई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 12 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस (world nature conservation day) कब मनाया जाता है?
When is the world nature conservation day celebrated?

a. 29 जुलाई
b. 28 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 26 जुलाई

Answer: b. 28 जुलाई

2023 की थीम
– वन और आजीविका: लोगों और ग्रह को कायम रखना
– Forests and Livelihoods: Sustaining People and Planet

– ये दिवस प्राकृतिक संसाधनों (natural resources) के महत्व के बारे में लोगों में जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
– तकनीकी विकास और आधुनिक जीवन शैली की वजह से पर्यावरण में असंतुलन बना हुआ है।
– दुनिया में प्राकृतिक आपदाओं (natural disasters) का आना इसी का संकेत है।
– एशिया के साथ-साथ पहली बार यूरोप और अमेरिका भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है।
– ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन जो कोयले, गैस और तेल जैसे जीवाश्म ईंधन को जलाने से आता है, वो हीटवेव को और खतरनाक बना रहा है।

—————-
2. WMO और कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 1 लाख 20 हजार साल का सबसे गर्म महीना इनमें से कौन रहा?
According to the report of WMO and Copernicus Climate Change Service, which of these was the hottest month in the last 1 lakh 20 thousand years?

a. मई 2022
b. जून 2023
c. जुलाई 2023
d. अगस्‍त 2022

Answer: c. जुलाई 2023

– न्‍यूजपेपर द हिन्‍दू ने इसे मानव सभ्‍यता का सबसे गर्म दिन बताया है।

– दुनिया के क्लाइमेट साइंटिस्ट्स का कहना है कि जुलाई 2023 मानव इतिहास का सबसे गर्म महीना है।
– टेंपरेचर में बढ़ोत्‍तरी की वजह से तीन महाद्वीप- नॉर्थ अमेरिका, यूरोप और एशिया हीटवेव की चपेट में हैं।

सबसे गर्म महीने का ऐलान किसने किया
– वर्ल्ड मीटियरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (WMO) और यूरोपियन यूनियन की कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस ने एक रिपोर्ट में कहा- जुलाई के शुरुआती तीन हफ्तों में गर्मी के कई रिकॉर्ड टूटे।
– कई देशों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया।
– वैज्ञानिकों का कहना है कि 1 लाख 20 हजार साल में इतनी गर्मी हुई है।

—————-
3. संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की इस घोषणा को पूरा करें – ग्‍लोबल वार्मिंग का युग खत्‍म हो गया, अब ……….. का युग आ गया है?
Fulfill the announcement of United Nations Secretary-General António Guterres – the age of global warming is over, now the age of ……….. has come?

a. ग्‍लोबल आइस
b. ग्‍लोबल बॉयलिंग
c. ग्‍लोबल कोल्‍ड विंड
d. ग्‍लोबल फ्लड

Answer: b. ग्‍लोबल बॉयलिंग

– वर्ल्ड मीटियरोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (WMO) और यूरोपियन यूनियन की कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस की रिपोर्ट आने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने घोषणा की।
– उन्‍होंने कहा- ग्लोबल वॉर्मिंग का युग खत्म हो गया है। अब ग्लोबल बॉयलिंग का युग आ गया है। क्लाइमेट चेंज आ गया है। ये बेहद खतरनाक है। हालांकि ये सिर्फ शुरुआत है, इसे काबू किया जा सकता है। हम ग्लोबल टेम्परेचर को बढ़ने से रोक सकते हैं। लेकिन इसके लिए हमें फौरन कदम उठाने पड़ेंगे।

जुलाई 2023 का औसम तापमान
– कोपरनिकस क्लाइमेट चेंज सर्विस और WMO ने गणना की कि जुलाई के पहले 23 दिनों में, पृथ्वी का तापमान औसतन 16.95 डिग्री सेल्सियस (62.5 डिग्री फ़ारेनहाइट) था।
– यह सबसे गर्म महीने, जुलाई 2019 के पिछले रिकॉर्ड से लगभग एक तिहाई डिग्री सेल्सियस (लगभग 0.6 डिग्री फ़ारेनहाइट) अधिक गर्म है।

– जबकि सबसे गर्म दिन 06 जुलाई को वैश्विक औसत तापमान में 17.23 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

क्‍यों बढ़ रही है गर्मी?
– वैश्विक औसत तापमान में लगातार वृद्धि प्रदूषण की वजह से है।
– प्रदूषण की वजह से सूरज की गर्मी का बड़ा हिस्‍सा वापस नहीं लौट पाता है और पृथ्‍वी के वातावरण में फंस जाता है।
– यह प्रदूषण, पृथ्वी के चारों ओर ग्रीनहाउस की तरह काम करता है। इसने मौसम को बेहद खराब कर दिया है।
– अल नीनो की वजह से और ज्‍यादा गर्मी महसूस होगी।

अगले 5 सालों में ग्लोबल टेम्परेचर 1.5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है
– WMO के मुताबिक, अगले पांच साल में इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन से पहले की तुलना में 1.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा गर्म होंगे।
– इससे आने वाले वर्षों में आर्कटिक महासागर की पूरी बर्फ पिघलने का खतरा है। समुद्र के किनारे बसे कई शहर पानी में डूब जाएंगे।
– तापमान के बढ़ने से भारतीय उपमहाद्वीप में भी भयानक असर होगा। भारत को बुरी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 2015 में हीटवेव से भारत में 2500 लोगों की जान चली गई थी।

दुनिया में जुलाई 2023 में गर्मी से क्‍या हालात?
– BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 11 करोड़ 30 लाख लोग हीटवेव की चपेट में हैं।
– फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया और वॉशिंगटन में इसे लेकर एडवाइजरी जारी की जा चुकी हैं।
– अमेरिका की नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों से कहा है कि वो अपने सेहत के साथ कोई रिस्क न लें।
– 15 जुलाई को अमेरिका के एरिजोना राज्य में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
– अमेरिकी मौसम विभाग ने बताया है कि कैलिफोर्निया की डेथ वैली में पारा 54 डिग्री तक पहुंच गया।


– डेथ वैली दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक है।

एशिया- चीन में पारा 52 डिग्री सेल्सियस पहुंचा
– 17 जुलाई को शिनजियांग के सानबाओ में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
– इससे पहले सबसे ज्यादा तापमान 2015 में आयडिंग में दर्ज किया गया था। तब पारा 50.3 डिग्री सेल्सियस हो गया था।

यूरोप- कई देशों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा
– यूरोप की स्पेस एजेंसी ने इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्पेन में तापमान 45 डिग्री पहुंच गया।

किस आधार पर एक लाख साल में सबसे अधिक तापमान का दावा किया जा रहा?
– तापमान के रिकॉर्ड रखने का काम 174 वर्ष पहले शुरू हुआ था। तो इससे पहले का टेंपरेचर डेटा के लिए दूसरा तरीका अपनाया गया।
– पेड़ के छल्लों, बर्फ के कोर और मूंगा चट्टानों के नमूनों के जरिए वैज्ञानिकों के पास कई सहस्राब्दी (1000 वर्ष) का डलवायु डेटा है।
– इसी डेटा को वैज्ञानिक जलवायु प्रणाली की समझ की आधारशिला मानते हैं।
– औद्योगिक क्रांति के बाद इंसानों ने तेजी से ग्लोबल वॉर्मिंग में योगदान दिया।
– बर्कले अर्थ के प्रमुख वैज्ञानिक रॉबर्ट रोहडे यह बताने वाले पहले वैज्ञानिकों में से थे कि इस सप्ताह वैश्विक तापमान बढ़ रहा है।

कुछ वैज्ञानिक, एक लाख साल में सबसे गर्म दिन होने के दावे पर सवाल उठा रहे
– कुछ वैज्ञानिकों के एक वर्ग का कहना है कि थर्मामीटर के आविष्कार से पहले के तापमान का अनुमान “पैलियो प्रॉक्सी” से लिया गया है।
– ये तापमान के जैविक और रासायनिक संकेत हैं जो किसी विशिष्ट आधारभूत तापमान से कहीं अधिक गर्म या ठंडा है।
– ऐसी आधार रेखा आम तौर पर आधुनिक समय से है, जब थर्मामीटर रिकॉर्ड मौजूद थे।
– इन उपायों को “प्रॉक्सी” कहा जाता है क्योंकि वे सीधे तापमान नहीं मापते हैं।
– बल्कि वे उस समय के आधारभूत मान से अधिक गर्म या ठंडे तापमान पर भौतिक, जैविक और रासायनिक प्रक्रियाओं की प्रतिक्रिया मात्र हैं।
– पैलियो प्रॉक्सी तकनीक को व्यावहारिक बनाने के लिए प्रॉक्सी का उत्पादन करने वाली प्रक्रियाएं तब भी उसी तरह संचालित होती थीं जैसे वे आज करती हैं।
– सैकड़ों हजारों वर्षों की अवधि के लिए, प्रॉक्सी आम तौर पर समुद्र और झील के तलछट में दबी होती हैं
– केवल तापमान विसंगतियों को रिकॉर्ड कर सकती हैं, यानी आधार रेखा से विचलन, सदियों के समय के पैमाने पर।
– वैज्ञानिकों का कहना है कि एक विशेष दिन 100,000 वर्षों में सबसे गर्म था यह पिछले वर्ष के किसी विशेष दिन या महीने के लिए भी दैनिक तापमान का अनुमान लगाना वैज्ञानिक रूप से असंभव है। जब तक कि हमारे पास थर्मामीटर माप न हो।

—————-
4. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने किस महिला क्रिकेट प्‍लेयर को एशियन गेम्स के दो मैच के लिए निलंबित कर दिया?
Which female cricketer was suspended by the International Cricket Council (ICC) for two matches of the Asian Games?

a. हरमनप्रीत कौर
b. स्मृति मंधाना
c. शेफ़ाली वर्मा
d. ऋचा घोष

Answer: a. हरमनप्रीत कौर

– हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हैं, उन पर 2 मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया। मतलब दो मैच नहीं खेल पाएंगी।
– दरअसल, 22 जुलाई को बांग्लादेश के खिलाफ हुए तीसरे वनडे मैच में स्टंप बैट मारा था और अंपायर के फैसले पर उन्‍होंने असहमति जताई थी।
– इस वजह से हरमनप्रीत को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल-2 का उल्लंघन करने का दोषी माना गया है।
– ICC ने 25 जुलाई 2023 को ये आदेश जारी किया, जिसमें हरमनप्रीत पर बैन के साथ मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है।
– साथ ही सजा के तौर पर 3 डिमेरिट अंक भी दिए हैं।

—————-
5. कंबोडिया के प्रधानमंत्री ने जुलाई 2023 में इस्‍तीफे का ऐलान किया, उनका नाम बताएं?
Cambodia’s prime minister announced his resignation in July 2023, name him?

a. हुन मानेट
b. हुन सेन
c. खमेर रूज
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. हुन सेन

– हुन सेन ने कहा कि वह तीन सप्ताह में प्रधानमंत्री पद छोड़ देंगे और अपने सबसे बड़े बेटे हुन मानेट को पद सौंप देंगे।
– हुन सेन 38 वर्षों से कंबोडिया के निरंकुश नेता रहे हैं।
– उनके बेटे हुन मानेट कंबोडिया की सेना के प्रमुख हैं।
– हाल ही में हुए चुनाव में उन्‍होंने संसद में पहली बार जीत दर्ज की है।
– हालांकि, पश्चिमी देशों और अधिकार संगठनों ने में धांधली की बात कही है। आरोप है कि चुनाव में देश के मुख्य विपक्ष को दबा दिया गया।

कंबोडिया
– राजधानी : नोम पेन्‍ह
– सम्राट : नोरोडोम सिहामोनी
– प्रधानमंत्री : हुन सेन

—————-
6. विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस (World Day Against Trafficking in Persons) कब मनाया जाता है?
When is the World Day Against Trafficking in Persons observed?

a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 31 जुलाई

Answer: c. 30 जुलाई

वर्ष 2023 की थीम
– तस्करी के हर पीड़ित तक पहुंचें, किसी को पीछे न छोड़ें
– Reach Every Victim of Trafficking, Leave No One Behind

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– मानव तस्करी (Trafficking in Persons) के शिकार लोगों की स्थिति के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके अधिकारों के प्रचार और संरक्षण के लिए दिवस मनाया जाता है।

—————–
7. किस रेलवे स्‍टेशन को यूनेस्को का एशिया प्रशांत सांस्कृतिक विरासत पुरस्कार ‘अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ मिला?
Which railway station received UNESCO’s Asia Pacific Cultural Heritage Award ‘Award of Merit’?

a. भायखला रेलवे स्टेशन, मुंबई
b. राजा की मंडी रेलवे स्‍टेशन, आगरा
c. चारबाग रेलवे स्‍टेशन, लखनऊ
d. पिपलानी रेलवे स्‍टेशन, भोपाल

Answer: a. भायखला रेलवे स्टेशन, मुंबई

– इस अवॉर्ड को नवंबर 2022 में घोषित किया गया था।
– यह अवॉर्ड 24 जुलाई को रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने रिसीव किया।

भायखला स्टेशन
– भायखला मुंबई उपनगरीय रेलवे की सेंट्रल लाइन पर रेलवे स्टेशन है।
– स्टेशन एक ग्रेड- I विरासत संरचना है।
– भायखला मूल स्टेशनों में से एक था जब अप्रैल 1853 में बॉम्बे-ठाणे रेलवे का उद्घाटन किया गया था।

नवंबर 2022 में इन स्‍थलों को अवॉर्ड की घोषणा हुई थी
– छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय म्यूजियम को ‘अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’
– स्टेपवेल्स ऑफ गोलकुंडा (गोलकुंडा की बावड़ियाँ), हैदराबाद को अवॉर्ड ऑफ डिस्टिंक्शन
– डोमकोंडा किला (तेलंगाना) को अवॉर्ड ऑफ मेरिट
– भायखला स्टेशन (मुंबई) को अवॉर्ड ऑफ मेरिट

UNESCO एशिया-पेसिफिक अवॉर्ड्स 2022
– वर्ष 2000 के बाद से UNESCO एशिया-प्रशांत पुरस्कार क्षेत्र में विरासत मूल्य की संरचनाओं और इमारतों को संरक्षित करने के लिए यह पुरस्कार दे रहा है।

UNESCO
मुख्यालय- पेरिस, फ्रांस
स्थापना- वर्ष 1945
डायरेक्टर जनरल- ऑद्रे अजोले

—————-
8. संसद में पेश रिपोर्ट के अनुसार RBI ने बैंकों को रुपये में व्यापार के लिए कितने देशों में वोस्त्रो खाते खोलने की अनुमति दी?
As per the report tabled in the Parliament, RBI allowed banks to open vostro accounts in how many countries for trading in rupees?

a. 18
b. 19
c. 21
d. 22

Answer: d. 22

– सरकार ने संसद में कहा है कि RBI ने लोकल करेंसी को बढ़ावा देने के लिए देश में कार्यरत 20 बैंकों को 22 देशों के साझेदार बैंकों के साथ वोस्ट्रो अकाउंट (एसआरवीए) खोलने की अनुमति दी है।
– ये बैंक ट्रेड सेटलमेंट के लिए वोस्ट्रो अकाउंट (Vostro Account) की मदद ले सकेंगे और रुपये में ये ट्रेड कर सकेंगे।
– इससे निर्यातकों और आयातकों को अपनी-अपनी लोकल करेंसी में बिल बनाने और पेमेंट करने में मदद मिलेगी।

किन देशों में वोस्‍त्रो अकाउंट खोलने की अनुमति
– बांग्लादेश, बेलारूस, बोत्सवाना, फिजी, जर्मनी, गुयाना, इजराइल, कजाकिस्तान, केन्या, मलेशिया, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमार, न्यूजीलैंड, ओमान, रूस, सेशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका, तंजानिया, युगांडा और यूनाइटेड किंगडम

वोस्‍त्रो
– वोस्ट्रो अकाउंट एक ऐसा अकाउंट है जिसे घरेलू बैंक (Domestic Bank) किसी दूसरे देश में विदेशी बैंकों के रूप में रखते हैं, लेकिन इसमें घरेलू बैंक की ही मुद्रा या करेंसी होती है।
– जब कोई भारतीय आयातक किसी विदेशी व्यापारी को रुपये में भुगतान करता है, तो राशि इस वोस्‍त्रो खाते में जमा हो जाती है। इसी तरह, जब एक भारतीय निर्यातक को अपने माल और सेवाओं के लिए रुपये में भुगतान करने की आवश्यकता होती है, तो इस खाते से पैसा काट लिया जाएगा। इसके बाद इसे निर्यातक के नियमित खाते में जमा किया जाएगा।

—————-
9. विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Hepatitis Day observed?

a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 31 जुलाई

Answer: a. 28 जुलाई

2023 की थीम
– एक जान, एक यकृत
– One life, one liver

– विश्व हेपेटाइटिस एलायंस ने इस दिन की स्थापना 2008 में की थी।
– लीवर की सूजन को आमतौर पर हेपेटाइटिस कहा जाता है।
– हेपेटाइटिस एक व्यापक संक्रामक रोग है जो आमतौर पर हेपेटाइटिस वायरस ए, बी, सी, डी और ई के कारण होता है।
– लिवर फाइब्रोसिस, सिरोसिस या लिवर कैंसर में बदल सकता है।
– इस दिवस के थीम का संदेश है कि – मनुष्य को केवल एक ही जीवन मिला है और केवल एक ही लीवर मिला है।
– हेपेटाइटिस दोनों को तबाह कर सकता है।आपका लीवर आपको जीवित रखने के लिए हर दिन चुपचाप 500 से अधिक महत्वपूर्ण कार्य करता है।
– WHO के अनुमान के अनुसार, भारत में चार करोड़ लोग लंबे समय से हेपेटाइटिस बी से संक्रमित हैं और 60 लाख से 1.2 करोड़ लोग लंबे समय तक हेपेटाइटिस सी से संक्रमित हैं।

—————-
10. एशियन पेंट्स ने कंपनी के नए अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed by Asian Paints as the new chairman of the company?

a. उत्‍तम सिंह
b. सुधीर नारायण
c. आर शेषशायी
d. दीपक सातवलेकर

Answer: c. आर शेषशायी

– एशियन पेंट्स ने आर शेषशायी को 1 अक्टूबर, 2023 से कंपनी के निदेशक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
– वह 22 जनवरी, 2027 तक अपने कार्यकाल के अंत तक बोर्ड और कंपनी के अध्यक्ष के रूप में रहेंगे।
– कंपनी ने 25 जुलाई 2023 को इसकी घोषणा की है।

—————–
11. भारत के 83वें शतरंज ग्रैंडमास्टर कौन बने?
Who became India’s 83rd Chess Grandmaster?

a. वुप्पला प्रणीत
b. सायंतन दास
c. प्रणेष एम
d. आदित्य एस सामंत

Answer: d. आदित्य एस सामंत

– बीलचेस एमटीओ 2023 टूर्नामेंट में खेल के साथ उन्‍होंने ग्रैंडमास्‍टर का खिताब पाया।
– वह 17 वर्ष हैं।

83वें ग्रैंडमास्‍टर : आदित्य एस सामंत
82वें ग्रैंडमास्‍टर : वुप्पला प्रणीत
81वें ग्रैंडमास्‍टर : सायंतन दास
80वें ग्रैंडमास्‍टर : विज्ञनेष एनआर
79वें ग्रैंडमास्‍टर : प्रणेष एम
78वें ग्रैंडमास्‍टर : कौस्‍तुव चटर्जी

पहले भारतीय ग्रैंडमास्टर कौन थे ?
– विश्वनाथन आनंद
– उन्‍होंने 1988 में खिताब जीता था।
– वे पांच बार के विश्व चैंपियन हैं।

2023 फिडे विश्व चैंपियन: डिंग लिरेन

—————-
12. अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस (International Friendship Day) कब मनाया जाता है?
When is International Friendship Day celebrated?

a. 28 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 30 जुलाई
d. 31 जुलाई

Answer: c. 30 जुलाई

वर्ष 2023 की थीम
– मित्रता के माध्यम से मानवीय भावना को साझा करना
– Sharing the human spirit through friendship.

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2011 में अंतरराष्ट्रीय मैत्री दिवस को अपनाया था।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *