31 August 2022 Current Affairs

यह 31 August 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. किस राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने देश का पहला ‘वर्चुअल मॉडल स्कूल’ लॉन्च करने का दावा किया?

a. पंजाब
b. हरियाणा
c. महाराष्ट्र
d. दिल्ली

Answer: d. दिल्ली

– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 अगस्त 2022 को राष्ट्रीय राजधानी में ‘दिल्ली वर्चुअल स्कूल’ लॉन्च किया।
– उन्होंने दावा किया कि यह देश का पहला ऐसा स्कूल है।
– उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने यह स्कूल छात्रों, खासकर लड़कियों के लिए वर्चुअल क्लासरूम शुरू किया है, जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पा रही हैं।
– यह स्कूल उन बच्चों तक पहुंचेगा और शिक्षा तक पहुंच प्रदान करेगा।
– यह वर्चुअल स्कूल दिल्ली बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बोर्ड से संबद्ध होगा।

क्या दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल भारत में अपनी तरह का पहला स्कूल है?
– वर्चुअल स्कूल एक व्यापक शब्द है और इसे ठीक से परिभाषित करना कुछ कठिन है।
– इससे पहले उत्‍तराखंड सरकार ने भी ऐसा स्‍कूल खोलने का दावा किया था।
– कोविड -19 महामारी के दौरान, भारत के अधिकांश स्कूल वर्चुअल मोड में स्थानांतरित हो गए थे – छात्रों और शिक्षकों ने ऑनलाइन बातचीत की, न कि भौतिक कक्षाओं में। इसलिए कुछ समय के लिए ज्यादातर भारतीय स्कूल वर्चुअल थे।
– हालांकि दिल्‍ली सरकार का कहना है कि यह पहला वर्चुअल स्‍कूल है।

वर्चुअल स्कूल में पढ़ाई कैसे होगी?
– वर्चुअल स्कूल मॉडल के तहत, छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले सकते हैं और पढ़ाई कर सकते हैं।
– यदि कोई छात्र किसी कारण से कक्षा में छूट जाता है, तो इसके लिए क्लास की रिकॉर्डिंग भी एक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
– यह स्कूल कक्षा 9 से 12 के बीच के छात्रों के लिए शुरू होगा।

एडमिशन कैसे होगा?
– भारत का कोई भी छात्र वेबसाइट http://www.dmvs.ac.in पर अप्‍लाई कर एडमिशन करा सकता है।
– 13 से 18 वर्ष की आयु का कोई भी छात्र और किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 8 पास कर चुका है, वह प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है।
– वर्चुअल स्कूल में आवेदन करने वाले छात्रों को वेबसाइट पर क्रेडेंशियल प्रदान किए जाएंगे, इसके माध्यम से वे लाइव या रिकॉर्ड की गई कक्षाओं, ऑनलाइन ट्यूटोरियल और आकलन तक पहुंच सकते हैं।

————–
2. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (दुनिया के अमीर व्यक्तियों लिस्‍ट) में गौतम अडानी, अगस्‍त 2022 में किस स्‍थान पर पहुंच गए?

a. पहला
b. दूसरा
c. तीसरा
d. चौथा

Answer: c. तीसरा

– अडानी 137.4 बिलियन डॉलर की नेट वर्थ के साथ दुनिया के तीसरे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
– यह पहली बार है जब कोई एशियाई व्यक्ति दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में तीसरे स्थान पर रहा है।
– वह भारत के सबसे अमीर आदमी भी है।
– इस इंडेक्स में अन्य दो भारतीय मुकेश अंबानी 91.9 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 11वें स्थान पर और अजीम प्रेमजी 25 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ 47वें स्थान पर हैं।

दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर व्यक्ति (अगस्त 2022 )
व्यक्ति : नेटवर्थ
1. एलोन मस्क : 251 बिलियन डॉलर
2. जेफ बेजोस :153 बिलियन डॉलर
3. गौतम अडानी :137 बिलियन डॉलर
4. बर्नार्ड अरनॉल्ट : 136 बिलियन डॉलर
5. बिल गेट्स : 117 बिलियन डॉलर
6. वॉरेन बफेट : 100 बिलियन डॉलर
7. लैरी पेज : 100 बिलियन डॉलर
8. सर्गेई ब्रिन : 95.8 बिलियन डॉलर
9. स्टीव बाल्मर : 93.7 बिलियन डॉलर
10. लैरी एलिसन : 93.3 बिलियन डॉलर

तीसरे स्थान पर पहुंचने का सफर
– ब्लूमबर्ग के अनुसार 30 मार्च 2014 को गौतम अडानी के पास केवल 5.10 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी।
– जबकि अगस्‍त 2022 में संपत्ति 137 बिलियन डॉलर हो गई।

अडानी का बिजनेस
– ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अडानी पिछले कुछ वर्षों में अपने समूह का विस्तार डेटा सेंटर, सीमेंट, मीडिया और एल्युमिना जैसे क्षेत्रों में कर रहे हैं।
– अडानी ग्रुप अब भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बंदरगाह और हवाई अड्डे के संचालक, शहर-गैस वितरक और कोयला खनिक का मालिक है।
– इसके अलावा फार्च्यून ब्रांड से तेल, आटा, चावल, बेसन जैसी वस्तुएं भी बेचते हैं।
– ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट ने क्रेडिट साइट्स का हवाला देते हुए कहा है कि अडानी ग्रुप की वृद्धि मुख्य रूप से कर्ज के साथ हुई है।
– साथ ही उनका बिजनेस ओवर लीवरेज्ड (अधिक कर्ज से परिपूर्ण) है।
– उनके बिजनेस की फंडिंग मुख्य रूप से कर्ज से हो रही है।
– रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ लॉ मेकर्स और बाजार पर नजर रखने वालों ने अडानी समूह की कंपनियों में एनालिस्ट कवरेज की कमी पर भी चिंता जताई है।
– साथ ही अपारदर्शी शेयरहोल्डर स्ट्रक्चर पर भी चिंता जताई है।

अडानी पर भारी कर्ज को लेकर क्रेडिट एजेंसी ने जताई चिंता
– अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग और रिसर्च कंपनी फिच ग्रुप (Fitch Group) की एक इकाई क्रेडिट साइट्स (Credit Sites) ने अपनी रिपोर्ट में अडानी पर भारी कर्ज को लेकर चिंता जताई है।
– रिपोर्ट में कहा गया कि अडानी ग्रुप पर काफी कर्ज और उनका बिजनेस ज्यादातर कर्ज पर चल रहा है।
– अडानी ग्रुप की कंपनियों पर कुल मिलाकर 2.3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है।
– अडानी ग्रुप लगातार मौजूदा और नए कारोबार में तेजी से निवेश कर रहा है।
– इसके लिए फंडिंग मुख्य रूप से कर्ज के जरिए हो रही है।
– इसकी वजह से यह कंपनी ओवर लीवरेज्ड (अधिक कर्ज से परिपूर्ण) है।
– स्थिति बिगड़ने पर यह ग्रुप कर्ज के जाल (Debt Trap) में फंस सकता है और डिफॉल्टर घोषित हो सकता है।

—————–
3. NCRB की रिपोर्ट Accidental Deaths & Suicides in India 2021 के अनुसार वर्ष 2021 में भारत में कितने लोगों ने सुसाइड किया?

a. 1,53,052
b. 1,64,033
c. 1,74,021
d. 1,84,131

Answer: b. 1,64,033

– NCRB : नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्‍यूरो.
– यह गृह मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
– यह संगठन क्राइम से संबंधित डेटा को कलेक्‍ट करने और अनैलिसिस करने का काम करता है।

Accidental Deaths & Suicides in India 2021
– यह रिपोर्ट अगस्त 2022 में रिलीज की गई।
– इस रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में भारत में 1,64,033 लोगों ने सुसाइड किया।

बीते में वर्षों में सुसाइड
– वर्ष 2019: 1,39,123
– वर्ष 2020: 1,53,052
– वर्ष 2021: 1,64,033

सुसाइड क्‍या होता है
– अगर कोई पर्सन खुद को मारना चाहे, तो उसे सुसाइड कहते हैं।
– अगर कोई खुद को मारने की बातें करता है, उसको सुसाइडियल बिहैबियर कहते हैं। डिप्रेशन बड़ी वजह है।

पांच राज्‍यों में देश का 50.4% सुसाइड
– Maharashtra: 13.5%
– Tamil Nadu: 11.5%
– Madhya Pradesh: 9.1%
– West Bengal: 8.2%
– Karnataka: 8.0%

अन्‍य राज्‍यों में सुसाइड
– Telangana: 6.2%
– Kerala: 5.8%
– Gujarat: 5.4%
– Andhra Pradesh: 4.9%
– Chhattisgarh: 4.8%
– Uttar Pradesh: 3.6%
– Other States: 19.0%

जेंडर बेस्‍ड सुसाइड
– पुरुष : 72.5%
– महिला : 27.5%

Causes of Suicides During 2021
– Family Problems: 33.2%
– Illness: 18.6%
– Drug Abuse/ Addiction:6.4%
– Marriage Related Issues: 4.8%
– Love Affairs: 4.6%
– Bankruptcy or Indebtedness: 3.9%
– Failure in Examination: 1.0%
– Unemployment: 2.2%
– Professional/Career Problem: 1.6%
– Property Dispute: 1.1%
– Death of Dear Person: 1.2%
– Poverty: 1.1%

—————-
4. NCRB की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में सबसे ज्‍यादा सुसाइड किस प्रोफेशन के लोगों ने किए?

a. दैनिक मजदूर
b. हाउस वाइफ
c. स्‍टूडेंट
d. अन-एंप्‍लॉयड

Answer: a. दैनिक मजदूर (Daily wage Erner)

– वर्ष 2021 में हुए कुल आत्‍महत्‍या में से डेली वेज कमाने वाले 25.6 प्रतिशत हैं।
– इस दौरान कुल 1,64,033 लोगों ने सुसाइड किया था, इनमें डेली वेज कमाने वालों की संख्‍या 42,004 है।

Suicide Victims by Profession During 2021
– Daily wage earner:25.6% (42,004)
– House wife: 14.1% (23,179)
– Self-employed:12.3% (20,231)
– Professionals/Salaried: 9.7% (15,870)
– Unemployed: 8.4% (13,714)
– Students : 8.0% (13,089)
– Farming Sector: 6.6% (10,881)
– Retired Persons: 0.9% (1,518)
– Other: 14.4% (23,547)

—————-
5. NCRB की रिपोर्ट Accidental Deaths & Suicides in India 2021 के अनुसार वर्ष 2021 में भारत में कितने छात्रों ने सुसाइड किया?

a. 11,765
b. 12,435
c. 13,089
d. 14,145

Answer: c. 13,089

– वर्ष 2021 में कुल 13,089 छात्रों ने सुसाइड किया।
– इसमें से 7,396 छात्र और 5,693 छात्राओं ने सुसाइड किया।
– छात्रों द्वारा आत्महत्या से होने वाली मौतों की संख्या में 2021 में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

पिछले पांच साल में स्‍टूडेंट सुसाइड
2021 : 9,905
2020 : 10,159
2019 : 10,335
2018 : 12,526
2917 : 13,089

वर्ष 2021 में सबसे ज्यादा छात्रों की आत्महत्या वाले टॉप पांच राज्य
– महाराष्ट्र: 1,834
– मध्य प्रदेश: 1,308
– तमिलनाडु: 1,246
– कर्नाटक: 855
– ओडिशा: 834

छात्रों के सुसाइड के बढ़ते मामलों का कारण क्या?
– रिपोर्ट में छात्रों की आत्महत्या से मौत के विशिष्ट कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है।
– हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि 18 साल से कम उम्र के 10,732 युवाओं में से, जिनकी मौत आत्महत्या से हुई, उनमें से 864 ‘परीक्षा में फेल’ होने के कारण थे।
– इस आयु वर्ग (18 वर्ष से कम) में आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण “पारिवारिक समस्याएं” थीं।

—————-
6. भारतीय और अमेरिकी सेना के बीच युद्धाभ्‍यास ‘वज्र प्रहार 2022’ कहां आयोजित हुआ?

a. बकलोह
b. पटना
c. मंडी
d. बरेली

Answer: a. बकलोह (हिमाचल प्रदेश)

– वज्र प्रहार 2022 सैन्य अभ्यास का 13वां संस्करण हिमाचल प्रदेश के बकलोह में अगस्त 2022 आयोजित हुआ।
– यह अभ्यास भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के बीच हुआ।
– इसमें आतंकवाद विरोधी अभियानों को लेकर अभ्‍यास हुए।

अमेरिका
राष्ट्रपति: जो बाइडेन
राजधानी: वाशिंगटन डीसी

————–
7. अभिजीत सेन का निधन 29 अगस्त 2022 को हो गया, वह इनमें से क्या थे?

a. वैज्ञानिक
b. अभिनेता
c. क्रिकेटर
d. अर्थशास्‍त्री

Answer: d. अर्थशास्‍त्री

– वह योजना आयोग के पूर्व सदस्य एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख विशेषज्ञों में से एक थे।
– अभिजीत सेन भारत के प्रतिष्ठित विकास अर्थशास्‍त्री, शिक्षक और नीति निर्माता थे। वह 72 वर्ष के थे।

अभिजीत सेन के बारे में-
– पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान अभिजीत सेन साल 2004 से साल 2014 तक योजना आयोग के सदस्य रहे।
– अभिजीत सेन को वर्ष 2010 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
– उनके पिता समर सेन विश्व बैंक में अर्थशास्त्री थे।

—————-
8. किस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री ने ‘सीएम उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ शुरू की?

a. उत्तर प्रदेश
b. उत्तराखंड
c. पश्चिम बंगाल
d. बिहार

Answer: b. उत्तराखंड

– इस योजना को राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्‍त 2022) के अवसर पर लॉन्‍च किया गया।
– राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है।

मुख्‍यमंत्री के अनुसार योजना के लाभ-
– योजना के तहत आठ से 14 वर्ष की उम्र के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रूपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जायेगी।
– प्रतिवर्ष कुल 3900 उभरते खिलाड़ियो को छात्रवृत्ति दी जाएगी, जिनमें 1950 लड़के एवं 1950 लड़कियां शामिल होंगी।

उत्तराखंड
राजधानियाँ: देहरादून (शीतकालीन), गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन);
राज्यपाल: लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह

—————–
9. अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस कब मनाया जाता है?

a. 31 अगस्‍त
b. 30 अगस्‍त
c. 29 अगस्‍त
d. 28 अगस्‍त

Answer: b. 30 अगस्‍त

– व्‍हेल शार्क के महत्‍व और इसके संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍हेल शार्क दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जा रहा है।
– व्हेल शार्क (राइनकोडोन टाइपस) पृथ्वी पर सबसे बड़ी मछली है और समुद्री पारिस्थितिक तंत्र में कीस्टोन प्रजाति है।
– इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 18 मीटर और वज़न 21 टन तक हो सकता है।
– गैर लाभकारी संगइन ‘वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया’’ (Wildlife Trust of India-WTI) ने कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के साथ मिलकर मंगलौर में ‘व्हेल शार्क बचाव अभियान’ (Save the Whale Shark Campaign) की शुरूआत की है।

2022 की थीम – “शार्क का भविष्य: हमारे समुद्र के संरक्षक” (The Future of Sharks: Guardians of Our Seas)

—————
10. अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

a. 31 अगस्‍त
b. 30 अगस्‍त
c. 29 अगस्‍त
d. 28 अगस्‍त

Answer: a. 31 अगस्‍त

– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 2020 में अफ्रीकी मूल के लोगों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस की स्थापना के प्रस्ताव को अपनाया था।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *