30 August 2022 Current Affairs

यह 30 August 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए किस नदी पर बने ‘अटल ब्रिज’ का उद्घाटन किया?

a. गंगा
b. साबरमती
c. यमुना
d. नर्मदा

Answer: b. साबरमती

– ‘अटल ब्रिज’ अहमदाबाद में साबरमती नदी पर बना है। नदी के दोनों किनारों को जोड़ता है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अगस्‍त 2022 को इसका उद्धाटन किया।
– इस ब्रिज का डिजाइन प्रसिद्ध पतंग उत्सव से प्रेरित है।
– PM मोदी ने इस दौरान कहा – यह पुल श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि है, जिन्हें गुजरात के लोग हमेशा प्यार और सम्मान देते थे। – “अटल पुल न केवल साबरमती नदी के दो किनारों को जोड़ता है, बल्कि यह डिजाइन और इनोवेशन में भी अभूतपूर्व है।

– इस दौरान प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे आयोजित खादी उत्‍सव में भाग लिया
– पीएम के साथ 7,500 महिलाओं ने एक साथ चरखे पर सूत काता।

गुजरात
सीएम – भूपेंद्र पटेल
गवर्नर – आचार्य देवव्रत
राजधानी – गांधीनगर

—————–
2. LIVA मिस दिवा यूनिवर्स 2022 का खिताब किसने जीता?

a. सेजल गुप्ता
b. दिविता राय
c. रूपा देवी
d. मुस्कान अग्रवाल

Answer: b. दिविता राय

– दिविता राय ने 28 अगस्त 2022 को मिस दिवा यूनिवर्स 2022 का प्रतिष्ठित खिताब जीता।
– उन्‍हें मिस यूनिवर्स 2021, हरनाज़ संधू द्वारा ताज पहनाया गया था।
– मिस दिवा यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली युवती को ही मिस युनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है।

दिविता राय
– वह 23 वर्ष की हैं।
– वह कर्नाटक की रहने वाली हैं।
– वह पेशे से आर्किटेक्ट और मॉडल हैं।
– बैडमिंटन, बास्केटबॉल, पेंटिंग, संगीत सुनने और पढ़ने में उनकी बहुत रुचि है।
– 71वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में राय भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

—————
3. रिलायंस की AGM में मुकेश अंबानी ने जियो 5G दिवाली तक लांच करने का ऐलान किया, कंपनी इसमें कितना निवेश कर रही है?

a. 50 हजार करोड़ रुपए
b. एक लाख करोड़ रुपए
c. दो लाख करोड़ रुपए
d. पांच लाख करोड़ रुपए

Answer: c. दो लाख करोड़ रुपए

एजीएम क्‍या होता है
– एनुअल जनरल मीटिंग
– वन पर्सन कंपनी के अलावा किसी भी तरह की कंपनी के लिए एनुअल जनरल मीटिंग करना अनिवार्य होता है।
– रिलायंस के लाखों शेयर हैं। प्रोमोटर्स के पास 49 प्रतिशत हिस्‍सा है, बाकि आम लोगों, म्‍युचुअल फंड और अन्‍य निवेशकों के पास होता है।
– ऐसे में जरूरी होता है कि शेयर होल्‍डर्स के साथ ट्रांसपैरेंसी रखी जाए।
– इसी वजह से नियम है कि जब भी कोई कंपनी बनती है, तो 18 महीने के अंदर पहला एनुअल जनरल मीटिंग होनी चाहिए। इसके बाद हर साल एजीएम होनी चाहिए।
– तो इस बार 45वीं एजीएम हुआ है। इसमें मुकेश अंबानी ने एड्रेस किया, तमाम शेयर होल्‍डर्स को। अगला प्‍लान बताया जा रहा है।
– कोविड 19 की वजह से पिछले दो साल से एजीएम वर्चुअल किया जा रहा है।
– इस बार भी ऐसा ही हुआ है। इस बार 3D मेटावर्स जोन के माध्‍यम से किया गया।
– डिजिटली देख रहे हैं, लेकिन लगेगा कि सामने ही खड़े होकर बोल रहे हैं।

सबसे बड़ा मुद्दा 5G कब आएगा?
– मुकेश अंबानी ने कहा कि दीपावली (अक्‍टूबर) के समय 5G को आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगा।
– यह दुनिया का फास्‍टेस्‍ट 5G होगा।
– मुकेश अंबानी ने कहा कि 2 लाख करोड़ का इन्‍वेस्‍टमेंट 5G तकनीक में किया जा रहा है।
– सबसे पहले बड़े शहरों जैसे दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई जैसे शहरों में लांच किया जाएगा।
– धीरे-धीरे दिसंबर 2023 तक 5G देश के कोने-कोने में आ जाएगा।

वर्ल्‍ड का फास्‍टेस्‍ट
– 5G नेटवर्क में इंटरनेट की स्‍पीड 1 Gbps से ज्‍यादा होती है।
– हालांकि, मुकेश अंबानी का कहना है कि स्‍पीड इससे ज्‍यादा होगी, वर्ल्‍ड का फास्‍टेस्‍ट 5G होगा।
– यह तभी संभव है, जब 5G नेटवर्क स्‍टैंड होना हो।
– रिलायंस जीयो का कहना है कि स्‍टैंड एलोन इक्‍यूपमेंट लगाया है।
– इसकी वजह से यह दुनिया का फास्‍टेस्‍ट 5G स्‍पीड होगा।
– जीयो मेड इन इंडिया 5G होगा।
– 5G तकनीक से जुड़ी बहुत से इक्‍यूपमेंट और अन्‍य जरूरी चीजों के लिए दुनिया की कई कंपनियों के साथ कांट्रैक्‍ट हुआ है, लेकिन ये इक्‍यूपमेंट इंडिया में ही बने हैं।

जियो एयर फाइबर हॉटस्‍पॉट
– आज के समय में घर में तो वाई-फाई की स्‍पीड अच्‍छी मिल जाती है।
– लेकिन रिलायंस ने अनाउंस किया है जियो एयर फाइबर हॉटस्‍पॉट डिवाइस।
– इसे लेकर कहीं भी जा सकते हैं। इसे प्‍लगइन करना है।
– इसके बाद जो स्‍पीड घर में पाते हैं, वही आप कहीं भी स्‍पीड ले सकेंगे।
– इससे अल्‍ट्रा हाईस्‍पीड इंटरनेट मिल जाएगा, ऑफिस और घरों को।

75 हजार करोड़ निवेश पेट्रोकेमिकल में होगा
– पेट्रोकेमिकल का मतलब कि पेट्रोलियम पदार्थ से जो केमिकल निकलता है, उसे पेट्रोकेमिकल कहते हैं।
– अभी भी रिलायंस बड़ा प्‍लेयर बना रहेगा इस क्षेत्र में।
– यूएई के अंदर एक केमिकल यूनिट खोला जाएगा।

गीगा फैक्‍ट्री फॉर पावर
– पिछले साल भी इसके बारे में बात किया था।
– गीगा फैक्‍ट्री आम तौर पर ग्रीन एनर्जी को लेकर बात की जाती है।
– दूसरा मतलब यह भी है कि बड़े स्‍केल पर किसी चीज को प्रोड्यूस कर रहे हो।
– जामनगर में 100 गीगावॉट सोलर एनर्जी प्रोड्यूस किया जाएगा।
– पावर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इक्‍यूपमेंट की फैक्‍ट्री होगी।

बैटरी पैक
– एनर्जी को सेव करने के लिए बैटरी पैक बनाना जरूरी हो गया है।
– जैसे कि इलेक्‍ट्रिक बाइक या कार है, तो उसे चार्ज करने की बजाए, बैटरी पैक को ही बदल दिया जाए। तो टाइम की भी बचत होगी।
– रिलायंस ने कहा है कि 2023 में बैटरी पैक का प्रोडक्‍शन शुरू हो जाएगा।
– 2024 तक 5 गीगावॉट वॉट आवर की बैटरी पैक का सेटअप किया जाएगा।
– मतलब बैटरी पैक बड़ी मात्रा में उत्‍पादन करेगा।

लीडरशिप
– मुकेश अंबानी ने इंडिकेशन किया है कि आगे कंपनी को कौन चलाएगा।
– इसे बेटे आकाश अंबानी और बेटी ईशा अंबानी रिटेल बिजनेस में रहेंगे लीडर के रूप में।
– छोटा बेटा अनंत अंबानी, न्‍यू एनर्जी ब‍िजनेस में फोकस करने वाला है।

—————
4. केन्द्र सरकार ने ‘सुप्रीम कोर्ट जज रूल्स’ में बदलाव कर रिटायर्ड जजों और CJI को कौन से लाभ दिए?

a. घरेलू सहायक, सिक्योरिटी गार्ड
b. ड्राइवर
c. सचिवालय सहायक
d. उपरोक्त सभी

Answer: d. उपरोक्त सभी

– केन्द्र सरकार ने 26 अगस्त 2022 को सुप्रीम कोर्ट जज रूल्स (Supreme Court Judges Rules),1959 में संशोधन किया।
– इसके तहत सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों और CJI (चीफ जस्टिस) को पहले से मिल रही पेंशन (1.4 लाख प्रतिमाह) के अलावा कुछ नई सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
– संशोधन के अनुसार जजों और CJI को जीवनभर के लिए एक ड्राइवर और घरेलू सहायक प्रदान किया जायेगा।
– इसके अलावा सिर्फ रिटायर्ड CJI को एक सचिवालय सहायक दिया जायेगा।
– रिटायर्ड जजों के लिए तीन वर्ष तक और रिटायर्ड CJI के लिए पांच वर्ष तक एक पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड दिया जायेगा।

अन्य सुविधाएं
– इसके अलावा, पूर्व CJI और जजों को मासिक मोबाइल फोन और इंटरनेट बिलों के लिए 4,200 रुपए तक की प्रतिपूर्ति दी जायेगी।
– एक रिटायर्ड CJI रिटायर होने के तुरंत बाद छह महीने के लिए नई दिल्ली में आधिकारिक निवास मिलेगा।
– इसके अलावा किराए से मुक्त टाइप-VII आवास के भी हकदार है।
– रिटायर्ड जजों और CJI को हवाई अड्डों के औपचारिक लाउंज में प्रोटोकॉल के अनुसार शिष्टाचार दिया जाना चाहिए।

यह सुविधाएं कब मिलेंगी?
– कानून मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ये सुविधाएं तभी मिलेंगी जब रिटायर्ड जजों और CJI को किसी हाई कोर्ट या सरकारी निकाय से समान सुविधाएं नहीं मिल रही हों।

किस एक्ट में संशोधन किया गया?
– सुप्रीम कोर्ट जज (सैलरी एंड कंडीशन ऑफ सर्विस) एक्ट,1958 की धारा 24(1), 24(2)(c) और 24(2)(f) के तहत इसे प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए केंद्र ने नियम 3B में संशोधन किया है।
– अब इनके रूल्स को सुप्रीम कोर्ट जज रूल्स (अमेंडमेंट) रूल्स, 2022 कहा जायेगा।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस – यूयू ललित

—————–
5. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा का आर्टेमिस-1 मून मिशन पोस्टपोन हो गया है।

– 28 अगस्‍त 2022 को रॉकेट के चार में से एक इंजन में आई खराबी के कारण इसकी लॉन्चिंग के लिए चल रहे काउंट डाउन को कुछ देर पहले रोक दिया गया था।
– रॉकेट की लॉन्चिंग भारतीय समय अनुसार सोमवार शाम 6.03 पर होनी थी। सब कुछ ठीक रहा तो अब लॉन्चिंग 2 सितंबर को रात 10.18 पर होगी।

आर्टेमिस-1 मिशन का लक्ष्य क्या है?
– आर्टेमिस-1 एक मानवरहित मिशन है।
– पहली फ्लाइट के साथ वैज्ञानिकों का लक्ष्य यह जानना है कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए चांद पर सही हालात हैं या नहीं।
– साथ ही क्या एस्ट्रोनॉट्स चांद पर जाने के बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौट सकेंगे या नहीं।
– यह चांद से भी 40 हजार मील (64,374 किलोमीटर) दूर तक जाएगा।
– आर्टेमिस-।, 42 दिनों में मिशन पूरा करेगा।
– यह टेस्‍ट फ्लाइट है, इसके सफल होने के बाद महिला एस्‍ट्रोनॉट को भी टीम के साथ भेजा जाएगा।

अपोलो मिशन से कैसे अलग है आर्टेमिस?
– अपोलो मिशन (1961–1972) की परिकल्पना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जे एफ केनेडी ने सोवियत संघ को मात देने के लिए की थी।
– हालांकि, अब करीब 50 साल बाद माहौल अलग है।
– नासा का उद्देश्य पृथ्वी के बाहर स्थित चीजों को अच्छी तरह एक्सप्लोर करना है। चांद पर जाकर वैज्ञानिक वहां की बर्फ और मिट्टी से ईंधन, खाना और इमारतें बनाने की कोशिश करना चाहते हैं।

—————
6. इंडियन नेवी को युद्धापोतों पर तैनात AK-630 तोप के लिए 33 mm पहला स्‍वदेशी गोला बारूद (ammunition) किस कंपनी ने बनाया?

a. इकनॉमिक एक्‍सप्‍लोसिव लिमिटेड
b. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज इंडिया लिमिटड
c. अडानी डिफेंस
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. इकनॉमिक एक्‍सप्‍लोसिव लिमिटेड

– AK-630 तोपों का इस्‍तेमाल इंडियन नेवी, युद्धपोतों (War-Ship) में होता है।
– यह तोप रूस में बना हुआ है। ऐसे में इसका गोला-बारूद (ammunition) विदेश से आता था।
– अब भारत में इस गोला-बारूद का निर्माण प्राइवेट कंपनी इकनॉमिक एक्‍सप्‍लोसिव लिमिटेड (EEL) ने किया है।
– इंडियन नेवी ने 26 अगस्‍त 2022 को AK-630 तोपों के लिए अपना पहला पूर्ण रूप से मेड इन इंडिया 30mm ammunition प्राप्त किया।
– इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड के सीएमडी सत्यनारायण नुवाल ने नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे को ammunition का पहला कंसाइनमेंट सौंपा।
– यह पहली बार है जब भारतीय नौसेना ने स्‍वदेशी उद्योग को इस तोप के गोला-बारूद देने का ऑर्डर दिया। इसे 12 महीने के रिकॉर्ड समय में कंपनी ने पूरा भी कर दिया।

इंडियन नेवी
चीफ – एडमिरल आर हरि कुमार

————–
7. किस राज्‍य के मिथिला मखाना को जीआई टैग मिला?

a. महाराष्‍ट्र
b. उत्तर प्रदेश
c. बिहार
d. झारखंड

Answer: c. बिहार

– पहले यह जीआई टैग बिहार मखाना (मिथिला मखाना) के नाम से था।

भारत में मखाना व्यापार
– दुनिया का 80-90 फीसदी मखाना भारत में उगाया जाता है।
– भारत का 90 फीसदी मखाना बिहार में उगाया जाता है।
– मखाने की खेती के लिए बिहार के मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सीतामढ़ी, अररिया, कटिहार,किशनगंज जैसे क्षेत्र प्रख्यात है।
– भारत हर वर्ष 100 टन मखाना निर्यात करता है।
– भारत मखाने का निर्यात सबसे ज्यादा अमेरिका, ब्रिटेन, और कनाडा में करता है।
– भारत में हर वर्ष 50-60 हजार टन मखाने के बीज की पैदावार होती है।

मखाने में कौन से न्यूट्रिशन?
– 100 ग्राम मखाने में 350 किलो कैलोरी होती है।
– इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, फास्फोरस प्रचूर मात्रा में होता है।
– इसमें फैट यानी वसा नाम मात्र का होता है

मखाने की खेती
– भारत में मखाने की खेती के लिए एक ही रिसर्च सेंटर है, जो बिहार के दरभंगा में स्थित है।
– मखाने की खेती स्थिर जल जमाव वाले क्षेत्र में की जाती है।
– लेकिन वहां बालू वाली मिट्टी नहीं होनी चाहिए।
– जल जमाव वाली जगह पर कीचड़ होना आवश्यक है।
– साथ ही 3-4 गहराई हो भी होना चाहिए।
– जल का pH (अम्लता) लेवल न्यूट्रल हो तो यह मखाने की खेती के लिए बेहतर रहेगा।
– pH (अम्लता) लेवल 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए।
– मखाना खेतों में भी उगाया जा सकता है।
– अगर धान के खेत की मेड़ की ऊंचाई 2-2.5 फीट कर दी जाए और उसमें 1.5 पानी भर दिया जाए।
– तो खेतों में भी मखाने की खेती की जा सकती है।

पैदावार किसमें बढ़िया?
– तालाब में प्रति हेक्टेयर 20-25 कुंतल मखाना की पैदावार होती है।
– खेतों में 30-35 कुंतल पैदावार होती है।

बिहार के कुछ जीआई टैग:
– मधुबनी पेंटिंग
– कतरनी चावल
– मगही पान
– सिलाव खाजा
– शाही लीची
– भागलपुरी जरदालु
– मिथिला मखाना

GI टैग कौन देता है?
– मिनिस्‍ट्री ऑफ कॉमर्स के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री प्रमोशन एंड इंटरनल ट्रेड की ओर से GI टैग दिया जाता है।
– किसी प्रोडक्‍ट के लिए GI टैग प्राप्‍त करने के लिए चेन्नई स्थित GI डेटाबेस में आवेदन करना होता है।
– ये इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट के अंडर है, जो पूरे देश में सिर्फ चेन्नई में ही होता है।

GI TAG क्‍या है?
– GI का मतलब Geographical Indication यानी भौगोलिक संकेत। जीआई टैग (GI Tag) एक प्रतीक है, जो मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है।

बिहार
सीएम – नीतीश कुमार
गवर्नर – फगु चौहान

—————–
8. भारतीय ओलंपिक संघ के अंतरिम अध्यक्ष का पदभार किसने संभाला?

a. राजीव मेहता
b. राकेश पासवान
c. विपुल विद्रोही
d. आदिल सुमरिवाला

Answer: d. आदिल सुमरिवाला

– वह पहले भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्‍यक्ष थे।
– उन्‍होंने संघ ने नए चुनाव होने तक 27 अगस्‍त 2022 को अंतरिम अध्‍यक्ष का पद संभाल लिया।
– आईओए के पूर्व अध्यक्ष डॉ नरिंदर ध्रुव बत्रा ने व्यक्तिगत कारणों से 18 जुलाई को आईओए के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

भारतीय ओलंपिक संघ
– स्थापना: 1927
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– महासचिव: राजीव मेहता

——————-
9. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने किस अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग संस्था पर से प्रतिबंध हटाया?

a. सिटी बैंक
b. बैंक ऑफ अमेरिका
c. रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड
d. अमेरिकन एक्सप्रेस

Answer: d. अमेरिकन एक्सप्रेस (अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन)

– RBI ने अगस्त 2022 में अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉरपोरेशन पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है।
– साथ ही इसे अपने कार्ड नेटवर्क पर नए ग्राहकों को शामिल करने की अनुमति दे दी है।
– अब अमेरिकन एक्सप्रेस अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहक जोड़ सकेगी।

RBI ने क्यों लगाया था प्रतिबंध?
– दरअसल, RBI ने 23 अप्रैल, 2021 के आदेश में अमेरिकन एक्सप्रेस पर 1 मई, 2021 से अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहकों को शामिल करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
– अमेरिकन एक्सप्रेस पर भुगतान प्रणाली डेटा (पेमेंट सिस्टम डाटा) के स्टोरेज के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के कारण प्रतिबंध लगाया गया था।
– भारत के कानून के अनुसार पेमेंट सिस्‍टम का डेटा का सर्वर भारत में ही रखना जरूरी है।

प्रतिबंध कैसे हटा?
– अमेरिकन एक्सप्रेस ने RBI के भुगतान प्रणाली डेटा (पेमेंट सिस्टम डाटा) के स्टोरेज के निर्देशों का अनुपालन कर लिया है।
– इसीलिए अब इस प्रतिबंध को हटा दिया गया है।

RBI
गवर्नर- शक्तिकांत दास

—————–
10. परमाणु परीक्षण के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day against Nuclear Tests) कब मनाया जाता है?

a. 28 अगस्त
b. 29 अगस्त
c. 30 अगस्त
d. 31 अगस्त

Answer: b. 29 अगस्त

– इस दिन का उद्देश्य परमाणु हथियार परीक्षण विस्फोटों या किसी अन्य परमाणु विस्फोटों के प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस दिवस को घोषित किया हुआ है।


1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *