21 August 2022 Current Affairs

यह 21 August 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. केंद्र सरकार ने बकाया भुगतान न करने पर कितने राज्यों के डिस्कॉम को पॉवर एक्सचेंज पर कारोबार से बैन कर दिया?

a. 15
b. 14
c. 13
d. 12

Answer: c. 13

– विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ‘पावर सिस्टम ऑपरेशन कॉर्पोरेशन’ (POSOCO) ने 18 अगस्त 2022 को यह फैसला किया।
– इस आदेश में 13 राज्यों के 27 डिस्कॉम (बिजली वितरण कंपनियां) को पावर एक्सचेंजो से बिजली खरीदने और बेचने से प्रतिबंधित कर दिया गया।
– इन डिस्कॉम (discoms) ने जेनकोस (gencos) [बिजली उत्पादक कंपनियां] का बकाया भुगतान नहीं चुकाया है।

देश में कितने पावर एक्‍सचेंज
– कुल तीन पावर एक्‍सचेंज – इंडिया एनर्जी एक्सचेंज (IEX), पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (PXIL) और हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज (HPX)
– इन एक्‍सचेंज में शॉर्ट टर्म बिजली खरीद होती है।
– दरअसल, लॉन्‍ग टर्म बिजली खरीद राज्‍य की डिस्‍कॉम, बिजली उत्‍पादन कंपनी से सीधे कर लेती है।
– लेकिन जब अचानक बिजली की जरूरत बढ़ जाती है, तो राज्‍यों की डिस्‍कॉम कंपनियां पावर एक्‍सचेंज से बिजली खरीदती है।
– मिनिस्‍ट्री ऑफ पावर के POSCO ने इन एक्‍सचेंज को कहा है कि 13 राज्‍यों के 27 डिस्‍कॉम को पावर प्रोडक्ट ने बचें।

किस कानून के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई?
– जून 2022 में केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिसिटी (लेट पेमेंट सरचार्ज एंड रिलेटेड मेटर्स) रूल्स, 2022 में बदलाव किया था।
– इसके अलावा लेट पेमेंट सरचार्ज भी देना होगा और बकाया भुगतान में जितनी देरी होगी उसके हिसाब से हर महीने 0.5% एक्स्ट्रा भुगतान करना होगा।
– इसमें नियम लागू किया गया कि सात महीने रकम बकाया होने पर राज्‍यों के डिस्‍कॉम को पावर एक्‍सचेंज से बिजली खरीदने पर रोक लगा दी जाएगी।
– हालांकि, डिस्कॉम पर अभी सिर्फ जेनकोस के साथ किए शॉट-टर्म एग्रीमेंट को लेकर ही प्रतिबंध लगाया गया है और लॉन्ग-टर्म एग्रीमेंट पर अभी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
– लेकिन अगर डिस्कॉम बकाया चुकाने में असमर्थ रहती है तो इस लॉन्ग-टर्म एग्रीमेंट पर भी कार्रवाई हो सकती है।

पावर एक्सचेंज क्या होता है?
– पावर एक्सचेंज एक इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म है जिस पर वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) द्वारा बिजली खरीदी और बेची जाती है।
– ताकि सही बाजार मूल्य और सर्वोत्तम उपभोक्ता/विक्रेता का निर्धारण किया जा सके।
– यह बाजार में पारदर्शिता सुनिश्चित करता है और को बिजली खरीदने में भी मदद करता है।
– वर्तमान में भारत में तीन पावर एक्सचेंज- इंडिया एनर्जी एक्सचेंज (IEX), पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (PXIL) और हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज (HPX) हैं।

प्रतिबंधित किए गए 13 राज्यों पर कितना बकाया? 

– राज्य डिस्कॉम का जेनकोस का कुल बकाया 5,085 करोड़ रुपये है।

—————-
2. देश का कौन सा राज्य पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित राज्य बना?

a. बिहार
b. केरल
c. पंजाब
d. गोवा

Answer: d. गोवा

– गोवा देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित राज्य बन गया है।
– गोवा के गांवों के सभी लोगों ने अगस्त 2022 में अपने गांव को ‘हर घर जल’ के रूप में घोषित किया है।
– गोवा के सभी 2.63 लाख ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन के माध्यम से पीने योग्य पानी की मिला है।
– यह ऐलान जल शक्ति मंत्रालय ने किया। इसके केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत।

‘हर घर जल’ योजना
– केंद्र सरकार ने वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर जल’ योजना को शुरू किया।
– इसका मकसद देश के सभी घरों में पाइप लाइन से साफ पानी पहुंचाना है।
– इस लक्ष्य को पाने के लिए वर्ष 2024 तक का समय तय किया गया है।

————–
3. देश का कौन सा केंद्र शासित प्रदेश ‘हर घर जल’ प्रमाणित प्रदेश बना?

a. दादरा नगर हवेली और दमन और दीव
b. दिल्ली
c. लद्दाख
d. चंडीगढ़

Answer: a. दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

– दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव देश का पहला ‘हर घर जल’ प्रमाणित केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
– प्रदेश के गांवों के सभी लोगों ने अगस्त 2022 में अपने गांव को ‘हर घर जल’ के रूप में घोषित किया है।
– दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के 85,156 घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से पीने योग्य पानी की पहुंच है।

————–
4. नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक गेम्स 2022 की मेजबानी भारत का कौन सा राज्य करेगा?

a. पंजाब
b. मेघालय
c. गोवा
d. केरल

Answer: b. मेघालय

– मेघालय 30 अक्टूबर से 06 नवंबर, 2022 तक शिलांग में नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक गेम्स 2022 की मेजबानी करेगा।
– नॉर्थ ईस्ट ओलंपिक गेम्स का पहला संस्करण वर्ष 2018 में मणिपुर में 12 गेम्स के साथ आयोजित किया गया था।
– वर्ष 2022 वाले संस्करण में, आठ नॉर्थ ईस्ट (पूर्वोत्तर) राज्यों के लगभग 4,000 प्रतिभागी 18 गेम्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
– ये खेल होंगे – तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबॉल, जूडो, कराटे, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, वुशु, साइकिलिंग (माउंटेन बाइक), गोल्फ, भारोत्तोलन और कुश्ती।

– नॉर्थ ईस्‍ट ओलंपिक गेम्‍स की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी।

नॉर्थ ईस्ट – अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम

मेघालय
सीएम – कॉनरॉड संगमा
गवर्नर – सत्‍यपाल मलिक
राजधानी – शिलॉन्‍ग

————–
5. पिच ब्लैक 2022 सैन्य अभ्यास किस देश में शुरू हुआ, जिसमें भारतीय वायुसेना ने हिस्सा लिया?

a. अमेरिका
b. ऑस्ट्रेलिया
c. जापान
d. रूस

Answer: b. ऑस्ट्रेलिया

– यह सैन्य अभ्यास ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में 19 अगस्त 2022 को शुरू हुआ है,जिसमें भारतीय वायुसेना ने हिस्सा लिया।
– यह सैन्य अभ्यास 08 सितंबर 2022 तक चलेगा।
– यह रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स द्वारा आयोजित एक द्विवार्षिक एवं बहुराष्ट्रीय अभ्यास है।
– यह अभ्यास लार्ज फोर्स एम्प्लॉयमेंट वारफेयर पर आधारित है।
– इस अभ्यास का पिछला संस्करण 2018 में आयोजित किया गया था।
– इस वर्ष के अभ्यास में विभिन्न वायु सेनाओं के 100 से अधिक विमान और 2500 सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं।
– भारतीय वायुसेना चार सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू और दो सी-17 विमानों के साथ इस सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रही है।

ऑस्‍ट्रेलिया
पीएम – एंथनी एल्‍बनीज
राजधानी – कैनबरा

————–
6. UEFA वुमेंस चैंपियन लीग में खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर कौन बनी?

a. अदिति चौहान
b. संजू यादव
c. मनीषा कल्याण
d. मनीषा पन्ना

Answer: c. मनीषा कल्याण

UEFA – Union of European Football Associations

– मनीषा कल्याण ने अपोलोन लेडीज एफसी फुटबॉल टीम से UEFA वुमेंस चैंपियन लीग में अपना डेब्यू किया।
– वह 20 साल की हैं।
– उन्होंने लेडीज एफसी फुटबॉल टीम से 18 अगस्त 2022 को एसएफके रिगा के खिलाफ वुमेंस चैंपियन में अपना पहला मैच खेला।
– इस मैच में खेलते ही वह UEFA वुमेंस चैंपियन लीग खेलने वाली भारत की पहली फुटबॉलर बन गई।
– मनीषा कल्याण भारत की चौथी महिला फुटबॉलर जिन्होंने किसी विदेशी क्लब के साथ कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है।
– उन्होंने साइप्रस के फुटबॉल क्लब अपोलोन लेडीज एफसी के साथ एक बहु-वर्षीय कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है।

– मनीषा कल्याण को AIFF 2021-22 वुमेन फुटबॉलर ऑफ द ईयर से भी सम्‍मानित किया गया है।

UEFA (Union of European Football Associations) वुमेंस चैंपियन लीग
– UEFA महिला चैंपियंस लीग, एक अंतरराष्ट्रीय महिला संघ फुटबॉल प्रतियोगिता है।
– इसे पहले UEFA महिला कप (2001-2009) भी कहा जाता था।
– इसमें UEFA से संबद्ध यूरोपीय देशों की शीर्ष क्लब टीमें हिस्सा लेती हैं।

————–
7. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अगस्त 2022 में कौन सा नेशनल मिशन लॉन्च किया?

a. मेक इंडिया नंबर 1
b. इंडिया नंबर 1
c. मेक इंडिया ग्रेट
d. ग्रेट इंडिया

Answer: a. मेक इंडिया नंबर 1

– दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 16 अगस्त 2022 को एक राष्ट्रीय मिशन ‘मेक इंडिया नंबर 1’ की शुरुआत की।
– उन्होंने सभी नागरिकों और राजनीतिक दलों से इसमें शामिल होने की गुजारिश भी की।
– इस मिशन का उद्देश्य भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाना है।
– इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए नागरिकों को मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल, युवाओं को रोजगार, महिलाओं को समान अधिकार और सम्मान और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्रदान करना शामिल है।
– केजरीवाल लोगों को इस मिशन में शामिल होने और इसके उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
– इसके लिए वह मिशन – ‘मेक इंडिया नंबर 1’ के हिस्से के रूप में देश भर में यात्रा करेंगे।

दिल्‍ली
सीएम – अरविंद केजरीवाल
लेफ्टिनेंट गवर्नर – विनय कुमार सक्‍सेना

—————-
8. समर बद्रू बनर्जी का निधन हो गया, वह इनमें से किस खेल से जुड़े हुए थे?

a. क्रिकेट
b. फुटबॉल
c. हॉकी
d. चेस

Answer: b. फुटबॉल

– भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान समर बद्रू बनर्जी का लंबी बीमारी के चलते 20 अगस्त 2022 को निधन हो गया।
– वह 92 वर्ष के थे।

समर बद्रू बनर्जी
– उनका जन्म 30 जनवरी 1930 में बंगाल, ब्रिटिश इंडिया में हुआ।
– उन्हें बद्रू नाम से भी जाना जाता था।
– बद्रू बनर्जी ने वर्ष 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में देश को ऐतिहासिक चौथे स्थान पर पहुंचाया था।
– बनर्जी ने एक खिलाड़ी (1953, 1955) और एक बार कोच (1962) के रूप में दो बार संतोष ट्रॉफी भी जीती है।
– उन्होंने भारतीय फुटबॉल टीम के चयनकर्ता के रूप में भी काम किया।

————–
9. किस राज्य के मुख्यमंत्री ने ‘दही-हांडी’ को राज्य का आधिकारिक खेल बनाने की घोषणा की?

a. उत्तर प्रदेश
b. महाराष्ट्र
c. पंजाब
d. तमिलनाडु

Answer: b. महाराष्ट्र

– महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 18 अगस्त 2022 को दही-हांडी को राज्य का आधिकारिक खेल बनाने की घोषणा की।
– उन्होंने ने राज्य में दही-हांडी प्रतियोगिता कराने की भी घोषणा की।
– इसके अलावा उन्होंने गोविंदो को स्पोर्ट्स कैटेगरी में नौकरी देने की बात भी कही।
– उन्होंने कहा कि गोविंदो को 10 लाख का बीमा भी कराया जायेगा।
– अगर किसी गोविंदा की मृत्यु हो जाती है तो 10 लाख का बीमा और विकलांग होने पर पांच लाख का बीमा।
– इन गोविंदो को नौकरी में आरक्षण भी मिलेगा।

महाराष्‍ट्र
सीएम – एकनाथ शिंदे
डिप्‍टी सीएम – देवेंद्र फडणवीस
गवर्नर – भगत सिंह कोश्‍यारी

————–
10. विश्‍व मच्‍छर दिवस (World Mosquito Day) कब मनाया जाता है?

a. 19 अगस्त
b. 20 अगस्त
c. 21 अगस्त
d. 22 अगस्त

Answer: b. 20 अगस्त

– इसका मुख्य मकसद लोगों को मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों और बचाव के प्रति जागरूक करना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *