20 August 2022 Current Affairs

यह 20 August 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

1. भारत में पहली 3-डी प्रिंटेड मानव कॉर्निया किस संस्थान ने विकसित की?

किस संस्थान के शोधकर्ताओं ने भारत में पहली 3-डी प्रिंटेड मानव कॉर्निया विकसित की?

a. एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट (LVPEI), हैदराबाद
b. IIT हैदराबाद
c. सेन्टर फॉर सेलुलर एंड मोलेक्यलैर बायोलॉजी (CCMB), हैदराबाद
d. उपरोक्त सभी

Answer: d. उपरोक्त सभी

– इन संस्थानों के शोधकर्ताओं ने मिलकर देश में पहली बार 3-डी प्रिंटेड मानव कॉर्निया विकसित की है।
– हैदराबाद के शोधकर्ताओं ने एक कृत्रिम कॉर्निया को 3डी प्रिंट की है और इसे खरगोश की आंख में ट्रांसप्लांट किया है।
– हालांकि इस प्रिंटेड कॉर्निया को रोगियों में उपयोग करने से पहले और परीक्षण और डेवलपमेंट से गुजरना पड़ेगा, जिसमें कई साल लग सकते है।

हैदराबाद वाला 3-डी प्रिंटेड मानव कॉर्निया किस चीज से बना हुआ है?
– यह प्रिंटेड मानव कॉर्निया पूरी तरह से प्राकृतिक है।
– इसमें कोई सिंथेटिक कम्पोनेंट नहीं है, और यह जानवरों के अवशेषों से मुक्त है।
– शोधकर्ताओं ने एक बायोमीमेटिक हाइड्रोजेल विकसित करने के लिए मानव आंख से प्राप्त डीसेलुलराइज्ड कॉर्नियल टिशू मैट्रिक्स और स्टेम सेल का उपयोग किया।
– इसका उपयोग 3 डी-मानव कॉर्निया के लिए सामग्री के रूप में किया गया ।
– इस कॉर्निया को सरकारी और सामाजिक फंडिंग के माध्यम से स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है।

कॉर्निया
– कॉर्निया आंख का एक पारदर्शी हिस्सा होता है, जिस पर प्रकाश पड़ता है।
– यह आंख का दो तिहाई हिस्सा है।
– कॉर्निया में बाहरी आंख का रंगीन हिस्सा, पुतली और लेंस का रोशनी देने वाला भाग शामिल होता है।
– कॉर्निया में रक्त वाहिका नहीं होती, लेकिन इसमें तंत्रिकाओं का एक जाल होता है।

3-डी प्रिंटेड कॉर्निया
– यह एक आर्टिफिशियल कॉर्निया होती है।
– 3डी-प्रिंटेड कॉर्निया ह्यूमन कॉर्नियल टिशू से प्राप्त सामग्री से बना होता है।
– यह जैव-संगत, प्राकृतिक और पशु अवशेषों से मुक्त है।
– एक 3-डी प्रिंटेड कॉर्निया को विकसित करने के लिए डोनर कॉर्निया की आवश्यकता होती है।

कॉर्निया के डेमेज से क्या नुकसान?
– द हिंदू के अनुसार कॉर्नियल डैमेज दुनिया भर में अंधेपन का प्रमुख कारण है।
– हर वर्ष कॉर्नियल ब्लाइंडनेस के 1.5 मिलियन से अधिक नए मामले सामने आते हैं।
– ऐसे में 3-डी प्रिंटेड कॉर्निया का उपयोग किया जा सकता है।

—————
2. केन्द्र सरकार ने नेटग्रिड (NATGRID) का नया सीईओ किसे नियुक्त किया?

a. अजय आनंद
b. प्रेम माथुर
c. पीयूष गोयल
d. जुनैद रजा

Answer: c. पीयूष गोयल

– केन्द्र सरकार ने पीयूष गोयल को 10 अगस्त 2022 को नेटग्रिड (NATGRID) का नया सीईओ नियुक्त किया।
– गोयल 1994 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अधिकारी है।
– गोयल वर्तमान में गृह मंत्रालय में एक अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

NATGRID
– यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।
– इसे 2008 में मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों के बाद प्रस्तावित किया गया था।
– यह एक इंटेलिजेंस सिस्टम है जोकि भारत सरकार की सिक्योरिटी एजेंसियों के डाटाबेस को जोड़ता है।
– इसे एक आईटी प्लेटफॉर्म के रूप में बनाया गया है।
– इसका उद्देश्य आतंकी एक्टिविटी का पता लगाना है।
– इसके अलावा नेशनल और इंटरनल सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने में इंटेलिजेंस एंड लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी की सहायता करना है।

—————
3. यूएन का नया जलवायु प्रमुख किसे नियुक्त किया गया?

a. पीयूष श्रीवास्तव
b. साइमन स्टील
c. रुचिरा कंबोज
d. पेट्रीसिया एस्पिनोसा

Answer: b. साइमन स्टील

– ग्रेनेडा के साइमन स्टील को यूएन का नया जलवायु प्रमुख नियुक्त किया गया है।
– यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस नियुक्ति की घोषणा 15 अगस्त 2022 को की।
– नियुक्ति को यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) के ब्यूरो ने अप्रूव किया है।
– साइमन स्टील को पेट्रीसिया एस्पिनोसा की जगह नियुक्त किया गया है।

साइमन स्टील
– स्टील, 2013 से जून 2022 तक ग्रेनेडा की सरकार में एक वरिष्ठ सदस्य रहे।
– उन्होंने इस अवधि में पांच साल तक जलवायु मंत्री और पर्यावरण मंत्री के रूप में कार्य किया।

यूनाईटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC)
– UNFCCC यूएन की एक इकाई है जो क्लाइमेट चेंज के परिणामों से निपटने के उद्देश्य से का करती है।
– UNFCCC वर्ष 2015 के पेरिस एग्रीमेंट के अंतर्गत एक संधि है।

————
4. तमिलनाडु में पांचवां हाथी रिजर्व (अगस्त्यमलाई हाथी रिजर्व) को अधिसूचित किया गया, यह किस जिले में है?

a. वेल्लोर
b. डिंडीगुल
c. तिरुनेलवेली
d. करुर

Answer: c. तिरुनेलवेली

– तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को राज्य का पांचवां हाथी रिजर्व – अगस्त्यमलाई हाथी रिजर्व अधिसूचित किया।
– यह हाथी रिजर्व तिरुनेलवेली जिले के अगस्त्यमलाई पहाड़ी पर है।

तमिलनाडु
सीएम- एमके स्टालिन
राज्यपाल- आर एन रवि

———
5. केन्या के नए राष्ट्रपति कौन चुने गए?

a. वफुला चेबुकाती
b. विलियम रुटो
c. रैला ओडिंगा
d. उहुरू केन्याटा

Answer: b. विलियम रुटो

– केन्या के चुनाव आयोग ने 15 अगस्त 2022 को उपराष्ट्रपति विलियम रुटो को राष्ट्रपति चुनाव का विजेता घोषित किया।
– उन्हें पांच बार के दावेदार रैला ओडिंगा पर विजेता घोषित किया गया।
– चुनाव में रुटो को 71 लाख यानी कुल 50.49 प्रतिशत वोट मिले और ओडिंगा को 69 लाख यानी 48.85 प्रतिशत वोट मिले।
– 55 वर्षीय विलियम रुटो राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा का स्थान लेंगे, जिन्होंने दस से अधिक वर्षों तक देश की बागडोर संभाली है।

विलियम रुटो
– वर्ष 2013 के राष्ट्रपति चुनाव में, रुटो को जुबली एलायंस टिकट के तहत राष्ट्रपति उहुरू केन्याटा के साथ उप राष्ट्रपति चुना गया था।
– तब से वह केन्या के उपराष्ट्रपति के तौर पर काम कर रहे थे।
– उन्होंने अगस्त से दिसंबर 2002 तक केन्या के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।
– इसके बाद वर्ष 2008 से 2010 तक कृषि मंत्री रहे।
– इसके अलावा अप्रैल से अक्टूबर 2010 तक उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया।

केन्या
– राजधानी: नैरोबी
– मुद्रा: शिलिंग

————–
6. NaBFID (National Bank for Financing Infrastructure and Development) का नया एमडी किसे नियुक्त किया गया?

a. अंकुश गौतम
b. तरसेम सिंह
c. अमित सेन
d. राजकिरण राय

Answer: d. राजकिरण राय

– केन्द्र सरकार और NaBFID बोर्ड ने राजकिरण राय को अपना एमडी (मैनेजिंग डायरेक्टर) नियुक्त कर दिया है।
– NaBFID के बोर्ड ने 30 जुलाई 2022 को राजकिरण राय जी की नियुक्ति को मंजूरी दी।
– यह नियुक्ति RBI, केंद्र और विकास वित्त संस्थानों (DFI) की समितियों द्वारा मंजूरी के आधार पर की गई है।
– नियुक्ति के अनुसार, राय जी ने 8 अगस्त 2022 को NaBFID के एमडी के रूप में कार्यभार संभाला है।
– वह इस पद पर 18 मई, 2027 तक अपनी सेवा देंगे।

NaBFID – National Bank for Financing Infrastructure and Development
– यह भारत में एक नव स्थापित विकास वित्तीय संस्थान (development financial institution – DFI) है।
– इसकी अधिकृत शेयर पूंजी एक लाख करोड़ रुपये है। NaBFID की प्रारंभिक चुकता पूंजी 20,000 करोड़ रुपये है।
– मुख्यालय मुंबई में है।
– जब कमर्शियल बैंक अर्थव्यवस्था के किसी खास सेग्‍मेंट में ज्‍यादा जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं होते हैं, तब DFI (development financial institution) को बनाया जाता है।
– इसका पहला काम देश में पूरे या आंशिक रूप से किसी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर प्रोजेक्‍ट में प्रत्‍यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से निवेश करना या निवेश लाने का होगा। इसे केंद्र सरकार ही तय करेगी।
– इसके अलावा देश में इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर फाइनेंसिंग के लिए बॉन्‍ड्स, लोन्‍स या डेरिवेटिव्‍स को सुगम बनाना होगा।

—————
7. सुल्तान अजलान शाह कप 2022 का आयोजन कहां होगा?

a. भारत
b. पाकिस्तान
c. मलेशिया
d. इंग्लैंड

Answer: c. मलेशिया

– सुल्तान अजलन शाह कप अंतरराष्ट्रीय पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन 16 से 25 नवंबर 2022 के बीच मलेशिया के इपोह में किया जाएगा।
– कोरोना महामारी के कारण इस टूर्नामेंट का आयोजन बीते दो वर्षों नहीं किया गया था।
– इस टूर्नामेंट का आयोजन आखिरी बार वर्ष 2019 में हुआ था।

सुल्तान अजलान शाह कप
– सुल्तान अजलान शाह कप मलेशिया में आयोजित एक वार्षिक आमंत्रण अंतरराष्ट्रीय पुरुष फील्ड हॉकी टूर्नामेंट है।
– यह वर्ष 1983 में द्विवार्षिक प्रतियोगिता के रूप में शुरू हुआ था।

———-
8. भारत ने विनबैक्स 2022 द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास किस देश के साथ किया?

a. चीन
b. रूस
c. वियतनाम
d. अमेरिका

Answer: c. वियतनाम

– भारत ने अगस्त 2022 में वियतनाम के साथ विनबैक्स 2022 द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास किया।
– यह सैन्य अभ्यास 01 अगस्त 2022 को चंडीमंदिर में शुरू हुआ और 18 अगस्त 2022 को इसका समापन हुआ।
– इस अभ्यास में भारतीय सेना और वियतनाम पीपुल्स आर्मी ने हिस्सा लिया।
– विनबैक्स का अगला संस्करण 2023 में वियतनाम में आयोजित किया जाएगा।\

———-

9. ‘विभीषिका स्मृति दिवस’ (Partition Horrors Remembrance Day) कब मनाया जाता है?

a. 15 अगस्त
b. 14 अगस्त
c. 13 अगस्त
d. 12 अगस्त

Answer: b. 14 अगस्त

– ‘विभीषिका स्मृति दिवस’ 14 अगस्त को भारत में एक राष्ट्रीय स्मारक दिवस है।
– इसे पहली बार वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किया गया था।
– यह दिवस भारत के विभाजन के दौरान लोगों के पीड़ितों और कष्टों को याद करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

————
10. अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस (इंटरनेशनल लेफ्ट-हेंडर्स डे) कब मनाया जाता है?

a. 13 अगस्त
b. 12 अगस्त
c. 11 अगस्त
d. 10 अगस्त

Answer: a. 13 अगस्त

– अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस हर वर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है।
– यह बाएं हाथ के व्यक्तियों की विशिष्टता और मतभेदों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।
– यह दिवस पहली बार 1976 में लेफ्टहैंडर्स इंटरनेशनल, इंक. के संस्थापक डीन आर कैंपबेल द्वारा मनाया गया था।


यह 20 August 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा।

PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *