1 & 2 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स – 10 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 1 & 2 अगस्त 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. खगोलीय घटना सुपरमून के दौरान एक अगस्‍त की रात को चंद्रमा, पृथ्‍वी के नजदीक आ गया, दोनों के बीच कितनी दूरी थी?
During the astronomical phenomenon Supermoon, the Moon came close to the Earth on an August night, what was the distance between the two?

a. 3,57,264 किमी
b. 4,05,000 किमी
c. 5,57,264 किमी
d. 5,60,264 किमी

Answer: a. 3,57,264 किलोमीटर

कब होता है सुपरमून ?
– सुपरमून में धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी सबसे कम हो जाती है।
– इस वजह से चांद ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखाई देता है।
– इसमें ऐसा लगता है कि जैसे यह पृथ्वी के करीब आ रहा है।

एक अगस्‍त को चांद पृथ्‍वी से कितनी दूर पर रहा?
– एक अगस्‍त 2023 की रात सुपरमून के दौरान चन्‍द्रमा का आकार सामान्य से 14% बड़ा दिखा।
– चांद 30% ज्यादा चमकीला नजर आया।
– एक अगस्त को चांद पृथ्वी से 3,57,264 किलोमीटर दूरी पर रहा।
– अमूमन यह सबसे दूर 4,05,000 किलोमीटर
– और सबसे करीब 3,63,104 किलोमीटर दूर होता है।

सुपरमून होता क्‍या है ?
– सुपरमून एक खगोलीय घटना है।
– इसमें चांद अपने सामान्य आकार से ज्यादा बड़ा दिखाई देता है।
– साल में तीन से चार बार सुपरमून दिखता है।
– चांद धरती का चक्कर लगाते-लगाते उसकी कक्षा के बेहद करीब आ जाता है।
– इसे पेरिजी (Perigee) कहा जाता है।
– अगर चांद के धरती से दूर जाने पर उसे अपोजी (Apogee) कहते हैं।
– एस्ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने 1979 में सुपरमून का प्रयोग किया था।

अब सवाल आता है पूर्णिमा और सुपरमून में क्‍या संबंध है?
– प्रत्‍येक 27 दिन में चन्‍द्रमा धरती का एक चक्‍कर पूरा कर लेता है।
– 29.5 दिन में एक बार पूर्णिमा भी आती है।
– सभी पूर्णिमा में सुपरमून नहीं होता, लेकिन प्रत्‍येक सुपरमून पूर्णिमा में ही होता है।
– चन्‍द्रमा धरती के आसपास अंडाकार रेखा में चक्कर लगाता है।
– ऐसे में पृथ्वी और चांद के बीच की दूरी हर दिन बदलती रहती है।

30 अगस्‍त को ब्‍लूमून होगा
– इसी महीने 30 अगस्त की रात को भी सुपरमून होगा।
– इसे ब्लूमून कहा जाएगा।
– एक ही महीने में 2 सुपरमून होता है तो ब्‍लूमून कहा जाता है।
– वर्ष 2018 के अगस्‍त में 2 सुपरमून एक साथ देखे गये थे।
– अब अगली बार 2027 में होगा।

—————-
2. किस अंतर्राष्‍ट्रीय संगठन के विस्‍तार करके दबदबा बनाने के चीन के मंसूबे पर भारत और ब्राजील ने पानी फेर दिया?
India and Brazil thwarted China’s plan to expand and dominate which international organization?

a. SARC
b. United Nations
c. BRICS
d. NATO

Answer: c. BRICS

BRICS – Brazil, Russia, India, China and South Africa
स्‍थापना – September 2006

चीन ने ब्रिक्‍स की बिसात बदलने की कोशिश की है।
– चीन चाहता है कि ब्रिक्‍स में इंडोनेशिया और सऊदी अरब को शामिल किया जाए।
– इन दोनों देशों के साथ चीन का युआन में व्‍यापार होता है और उनके बीच गहरे व्‍यापारिक रिश्‍ते हैं।
– मिस्र ने भी बिक्‍स में सदस्‍यता के लिए आवेदन दिया हुआ है।

ब्रिक्‍स का संतुलन हाल के समय में बदला है
– रूस के युद्ध में फंसने और पश्‍चिमी देशों के आर्थिक प्रतिबंध की वजह से रूस की ताकत कम हो रही है। ऐसा ब्रिक्‍स में भी है।
– इसके बाद ब्रिक्‍स में दो ही बड़े देश बचते हैं, जिनके पास भविष्‍य के हिसाब से बड़ी ताकत है। इनमें भारत और चीन है।
– साउथ अफ्रीका भी नए सदस्‍यों को ब्रिक्‍स में शामिल करने और जोड़ने पर सहमत है, लेकिन वह ब्रिक्‍स का विस्‍तार का विरोध करेगा या चीन के साथ खड़ा होगा, यह कहना मुश्किल है।
– लेकिन ब्रिक्‍स में चीन अपना दबदबा बढ़ा रहा है।
– भारत और ब्राजील ने फिलहाल रोकने की कोशिश की है कि नए सदस्‍य शामिल न किए जाएं।
– दरअसल, चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग की मंशा है कि SCO (Shanghai Cooperation Organisation) की तरह ब्रिक्स में अपने करीबी देशों को शामिल हो।
– पर भारत और ब्राजील ने चीन की इन कोशिशों का खुलकर विरोध किया है।
– दोनों देशों ने इसी महीने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में होने वाले BRICS शिखर सम्मेनल की तैयारी वार्ता में आपत्तियां उठाई हैं।

भारत और ब्राजील ने सदस्य के बदले पर्यवेक्षक का दिया प्रस्ताव
– बैठक पर बारीकी से नजर रखने वाले अधिकारियों का कहना है कि भारत और ब्राजील शिखर सम्मेलन का उपयोग संभावित रूप से सदस्यता चाहने वाले देशों को पर्यवेक्षक का दर्जा देने पर चर्चा करना चाहते हैं।
– दक्षिण अफ्रीका इस विवाद से निपटने के लिए विभिन्न सदस्यता विकल्पों पर चर्चा करने का समर्थन कर रहा है, लेकिन विस्तार का विरोध नहीं कर रहा।

पश्चिमी देशों का प्रतिद्वंदी बनाना चाहता है चीन?
– ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट की मानें तो दर्जनों देश ब्रिक्स की सदस्या के लिए आवेदन करने को तैयार हैं।
– इससे पश्चिम को डर सताने लगा है कि ब्रिक्स भविष्य में अमेरिका व यूरोपीय संघ का कट्टर प्रतिद्वंदी बनने की ओर बढ़ रहा है।
– ब्राजील इन चिंताओं के कारण ब्रिक्स के विस्तार से बचना चाहता है।
– वहीं भारत औपचारिक रूप से विस्तार किए बिना अन्य देश कैसे और कब समूह के करीब आ सकते हैं, इस पर सख्त नियम चाहता है।
– किसी भी निर्णय के लिए 22-24 अगस्त को बैठक करने वाले सदस्यों के बीच आम सहमति की आवश्यकता होगी।

रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने शामिल होंगे शिखर सम्‍मेलन में
– रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही स्‍पष्‍ट कर दिया है कि वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका नहीं जाएंगे।
– आशंका जताई जा रही है कि पुतिन अपने खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय के गिरफ्तारी वारंट के कारण ऐसा कर रहे हैं।
– दक्षिण अफ्रीका अंततराष्ट्रीय अपराध न्यायायल का सदस्य देश है।
– अगर पुतिन दक्षिण अफ्रीका पहुंचते हैं तो उसकी जिम्मेदारी बनेगी कि वह उन्हें गिरफ्तार कर अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय को सुपुर्द करे।
– हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने पुतिन को गिरफ्तार करने से साफ इनकार कर दिया है।
– दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा था कि पुतिन को गिरफ्तार करने का मतलब युद्ध का ऐलान करना होगा।

कितना ताकतवार है BRICS ?
– इसकी पहली बैठक 16 जून 2009 को रूस के येकाटेरिंगबर्ग में हुई।
– वर्तमान ब्रिक्स सदस्य दुनिया की 42% से अधिक आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का 23% और व्यापार का 18% हिस्सा रखते हैं।
– भारतीय अधिकारियों ने कहा कि चीन के विस्तार पर भारत के विरोध के बाद समूह में प्रवेश के लिए मसौदा नियम तैयार किए गए थे।

—————-
3. विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ द क्लाइमेट इन एशिया 2022’ के अनुसार आंधी-तूफान और वज्रपात से 2022 में भारत में कितने लोगों की मौत हुई?
According to the World Meteorological Organization (WMO) report ‘State of the Climate in Asia 2022’, how many people died in India in 2022 due to thunderstorms and lightning?

a. 800
b. 1,000
c. 1,100
d. 1,200

Answer: d. 1,200

– वर्ष 2022 के दौरान आई आंधी-तूफान और वज्रपात (thunderstorms and lightning) की घटनाओं ने भारत में 1,200 लोगों की मौत हुई।

—————
4. विश्‍व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) की रिपोर्ट ‘स्टेट ऑफ द क्लाइमेट इन एशिया 2022’ के अनुसार बाढ़ से 2022 में भारत में कितने लोगों की मौत हुई?
According to the World Meteorological Organization (WMO) report ‘State of the Climate in Asia 2022’, how many people died in India in 2022 due to floods?

a. 800
b. 1,200
c. 2,000
d. 3,000

Answer: c. 2,000

रिपोर्ट की मुख्य बातें:
– रिपोर्ट का कहना है कि एशिया, दुनिया का सबसे आपदा-संवेदनशील क्षेत्र है।
– 2022 के दौरान एशिया में 81 मौसम, जलवायु और पानी संबंधी आपदाओं के कारण 5 करोड़ से अधिक लोग सीधे प्रभावित हुए।
– क्षेत्र में आपदा घटनाओं की संख्या 2021 (100 से अधिक प्राकृतिक खतरों) की तुलना में कम हो गई।
– लेकिन 2022 में ऐसी घटनाओं के प्रभाव कहीं अधिक स्पष्ट थे, जिसमें मौतों, प्रभावित लोगों और आर्थिक क्षति की संख्या में वृद्धि हुई।
– उदाहरण के लिए, 2022 में प्राकृतिक आपदाओं के कारण 5,879 एशियाई लोगों की मृत्यु हुई। यह 2021 की तुलना में 55% अधिक है।
– पूरे एशिया में करीब तीन लाख करोड़ रूपए (3,600 करोड़ डॉलर) का आर्थिक नुकसान हुआ। इतना ही नहीं इन आपदाओं में पांच करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए थे।
– रिपोर्ट के अनुसार एशिया में इस दौरान आपदाओं से जितनी भी मौतें हुई थी उसके 90 फीसदी के लिए बाढ़ जिम्मेवार थी।

भारत में असर
– मूसलाधार बारिश ने विशेष रूप से भारत और बांग्लादेश के उत्तरपूर्वी हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित किया था।
– इस बाढ़ के चलते भारत में 2,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 13 लाख लोग इससे प्रभावित हुए थे।
– खासतौर पर मई से सितंबर 2022 के दौरान हुई भारी बारिश के चलते देश में कई जगह भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आई थी।
– भारत में बाढ़ के चलते करीब 34,528 करोड़ रूपए (420 करोड़ डॉलर) से ज्यादा का नुकसान हुआ था।
– बिहार में बिजली गिरने की सबसे बड़ी घटना हुई और एक घटना में 34 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।

आगे की चुनौतियां:
– एशिया, आर्कटिक तक फैला सबसे बड़ा भूभाग वाला महाद्वीप, वैश्विक औसत से अधिक तेजी से गर्म हो रहा है ।
– वैश्विक स्तर पर पिघलती बर्फ, ग्लेशियर और समुद्र के स्तर में वृद्धि , जिससे भविष्य में और अधिक सामाजिक-आर्थिक व्यवधान का खतरा है।

Report web link – Click Here

—————-
5. लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से वर्ष 2023 में किसे सम्‍मानित किया गया?
Who was honored with the Lokmanya Tilak National Award in the year 2023?

a. शरद पवार
b. नरेंद्र मोदी
c. द्रौपदी मुर्मू
d. राहुल गांधी

Answer: b. नरेंद्र मोदी

– पुणे में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अगस्‍त 2023 को यह सम्‍मान मिला।
– वह यह पुरस्‍कार पाने वाले 41वें व्‍यक्ति हैं।

लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार के बारे में
– इस पुरस्कार की शुरुआत 1983 में तिलक स्मारक मंदिर ट्रस्ट द्वारा की गई थी।
– असाधारण नेतृत्व और नागरिकों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए दिया जाता है।
– यह पुरस्कार ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष लोकमान्य तिलक की पुण्य तिथि 1 अगस्त को प्रदान किया जाता है।
– लोकमान्य तिलक 20वीं सदी की शुरुआत में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख व्यक्ति थे।

इन हस्तियों को पहले दिया जा चुका है यह सम्मान
– पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा और प्रणब मुखर्जी
– पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, इंदिरा गांधी और मनमोहन सिंह
– उद्योगपति एन.आर. नारायणमूर्ति और ‘मेट्रो मैन’ ई. श्रीधरन

—————-
6. विश्व फेफड़े का कैंसर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Lung Cancer Day celebrated?

a. 31 July
b. 1 August
c. 2 August
d. 3 August

Answer: b. 1 August

– फेफड़ों के कैंसर से संबंधित चुनौतियों और खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
– फेफड़ों के कैंसर को सबसे घातक कैंसरों में से एक माना जाता है।
– फेफड़ों का कैंसर तब शुरू होता है जब फेफड़ों में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं।
– राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के अनुसार, अधिकांश कैंसर मरीजों की मौतों के लिए फेफड़े और ब्रोन्कस कैंसर जिम्मेदार हैं।
– वर्ष 2022 में फेफड़ों के कैंसर के 1,03,371 मामले होने का अनुमान लगाया गया था।

फेफड़ों के कैंसर को कैसे रोकें?
– धूम्रपान छोड़े
– सेकेंड हैंड स्मोकिंग से बचें
– स्वस्थ आहार बनाए रखें
– नियमित रूप से व्यायाम करें
– किसी भी तरह के जहरीले रसायनों के संपर्क में आने से बचें

—————
7. वर्ल्ड वाइड वेब (www) दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Wide Web (www) day celebrated?

a. 31 July
b. 1 August
c. 2 August
d. 3 August

Answer: b. 1 August

– यह दिवस लोगों की वेब का उपयोग करके स्वतंत्र रूप से जानकारी ब्राउज़ करने की क्षमता के सम्मान में मनाया जाता है।
– यह दिन इंटरनेट के संस्थापक टिम बर्नर्स-ली का सम्मान और आभार के लिए मनाया जाता है।
– इस तिथि को आधुनिक इंटरनेट का जन्म माना जाता है।
– टिम बर्नर्स-ली ने 1989 में जिनेवा, स्विट्जरलैंड में CERN सुविधा में अपने सहकर्मियों के साथ संचार को जोड़ने के साधन के रूप में वर्ल्ड वाइड वेब बनाया था।

—————
8. विश्व स्तनपान सप्ताह कब मनाया जाता है?
When is World Breastfeeding Week observed?

a. 1 से 7 अगस्‍त
b. 2 से 8 अगस्‍त
c. 3 से 7 अगस्‍त
d. 4 से 9 अगस्‍त

Answer: a. 1 से 7 अगस्‍त

2023 की थीम
– Let’s make breastfeeding and work, work!

– यह अगस्‍त महीने के पहले सप्‍ताह को मनाया जाता है।
– इसे शिशुओं (babies) के लिए स्तनपान (Breastfeeding) की महत्ता पर जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है।
– वर्ष 1992 में पहला विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया था।

—————
9. सुप्रीम कोर्ट ने ED निदेशक संजय मिश्रा का कार्यकाल कब तक बढ़ाई?
How long has the Supreme Court extended the tenure of ED Director Sanjay Mishra?

a. 15 सितंबर
b. 15 अक्‍टूबर
c. 15 नवंबर
d. 15 दिसंबर

Answer: a. 15 सितंबर

– दरअसल, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने संजय मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने को अवैध करार दिया था और 31 जुलाई को आखिरी कार्यदिवस घोषित किया था।
– इसके बाद केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर अपील की।
– अब सुप्रीम कोर्ट ने ईडी निदेशक के तौर पर एसके मिश्रा के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दे दी है।
– दरअसल, केंद्र सरकार ने सबसे पहले 2020 में उनको एक साल का सेवा विस्तार दिया था। इसके बाद लगातार कई बार सेवा विस्‍तार किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय की स्थापना: 1 मई 1956 को हुई थी

—————
10. पक्षी लोगो को बदलने के बाद ट्विटर का नया लोगो क्या है?
What is the new logo of Twitter after changing the bird logo?

a. Z
b. X
c. Y
d. U

Answer: b. X

– पिछले साल मस्क द्वारा ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के बाद से यह नवीनतम व्यापक बदलाव है।
– एलोन मस्क द्वारा प्रतिष्ठित पक्षी लोगो को बदलने के बाद ट्विटर को आधिकारिक तौर पर “X” के रूप में रीब्रैंड कर दिया गया है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *