19th April 2022 Current Affairs

यह 19th April 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। इसका PDF Download Link इस पेज के लास्‍ट में मौजूद है। Current Affairs PDF आप इस पेज के आखिरी हिस्‍से से Free में डाउनलोड करें।

1. केंद्र सरकार ने नया आर्मी चीफ किसे नियुक्‍त किया?

a. विनय पांडे
b. मनोज पांडे
c. राकेश वर्मा
d. दीपक हुड्डा

Answer: b. मनोज पांडे

– केंद्र सरकार ने सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल मनोज सी पांडे को अगला सेनाध्यक्ष नियुक्त किया है।
– इस पद पर उनकी नियुक्ति 30 अप्रैल, 2022 की दोपहर से प्रभावी होगी।
– दरअसल, 28वें सेनाध्‍यक्ष एमएम नरवणे 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं।
– इसी दिन मनोज पांडे 29वें सेना प्रमुख का प्रभार लेंगे।

सेना प्रमुख बनने वाले पहले इंजीनियर
– इस पद पर पहुंचने वाले वह पहले इंजीनियर होंगे।
– अब तक इन्फैंट्री, आर्मर्ड और आर्टिलरी अधिकारी ही आर्मी चीफ बनते रहे हैं। लेकिन पहली एक आर्मी इंजीनियर सेना प्रमुख बन रहे हैं।

मनोज पांडे
– उनका जन्‍म 6 मई 1962 को नागपुर में हुआ था।
– 1982 में भारतीय सेना के कोर ऑफ इंजीनियर्स (द बॉम्‍बे सैपर्स) में कमीशन हुए थे।
– वह अभी लेफ्टिनेंट जनरल हैं और एक फरवरी को उप सेना प्रमुख बने थे। 30 अप्रैल की दोपहर को वह जनरल हो जाएंगे।

पाकिस्‍तान और चीन से सटे इलाकों में ऑपरेशन का नेतृत्‍व किया
– मनोज पांडे, चीन से सटे सिक्किम और लद्दाख बॉर्डर पर कई ऑपरेशन का नेतृत्व कर चुके हैं।
– उन्‍होंने जम्मू-कश्मीर के LOC पल्लनवाला ​​​​​में चलने वाले ऑपरेशन पराक्रम को लीड किया है।
– यह ऑपरेशन जम्मू-कश्मीर में 2001 में संसद हमले के बाद चलाया गया था, जिसमें आतंकियों के हथियार सप्लाई के नेक्सस का खुलासा किया गया था।
– इस ऑपरेशन में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए थे।
– मनोज पांडे चीन से सटे ईस्टर्न कमांड में कमांडर और ब्रिगेडियर स्टाफ के पद पर काम कर चुके हैं।
– वे अंडमान-निकोबार में बतौर कमांडर भी काम कर चुके हैं।
– पांडे परम विशिष्ट मेडल से सम्मानित हो चुके हैं।

नए CDS कौन
– दिसंबर 2021 में हेलिकॉप्‍टर दुर्घटना में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से यह पद खाली है।
– जनरल एमएम नरवणे इस पद के लिए सबसे सीनियर अधिकारी हैं।
– संभव है कि उन्‍हें इस पद पर नियुक्‍त किया जाए।
– सेवा प्रमुखों का कार्यकाल 62 वर्ष की आयु या तीन वर्ष जो भी पहले हो, वह होता है।
– जबकि CDS के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष है।

अन्‍य सेनाएं
इंडियन एयरफोर्स चीफ : विवेक राम चौधरी
इंडियन नेवी चीफ : आर हरि कुमार

—————
2. PM नरेंद्र मोदी, किस देश में आयोजित ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन 2022 में शामिल होंगे?

a. ब्राजील
b. रूस
c. चीन
d. दक्षिण अफ्रीका

Answer: c. चीन

BRICS : Brazil, Russia, India, China, and South Africa

पांच देशों के राष्‍ट्रध्‍यक्ष शामिल होंगे
– भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
– रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन
– दक्षिण अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामाफोसा
– ब्राजील के प्रेसिडेंट जायर बोल्सोनारो

सम्‍मेलन में पुतिन के शामिल होने से दुनिया की निगाह
– ऐसा पहली बार होगा, जब यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के प्रेसिडेंट व्‍लादिमीर पुतिन दूसरे देश (चीन) की यात्रा करेंगे और किसी संगठन में शामिल होंगे।

जून में होगा समिट
– कुछ न्‍यूज के अनुसार अमेरिका की कोशिश थी कि भारत, ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन में शामिल न हो।
– हालांकि द हिन्‍दू न्‍यूजपेपर के अनुसार भारत ने इस शिखर सम्‍मेलन में शामिल होने की सहमति जता दी है।
– यह मीटिंग जून 2022 के अंत में होने की संभावना है।
– यह सम्मेलन 23-24 जून 2022 को हो सकता है।
– भारत ने वर्ष 2021 में ब्रिक्‍स की मेजबानी की थी, हालांकि कोविड-19 के प्रभाव की वजह से यह आयोजन वर्चुअल हुआ था।

चीन से तनाव के बाद मोदी की पहली चीन यात्रा
– पिछले महीने (मार्च 2022) में चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने पिछले महीने दिल्ली का दौरा किया था।
– इसे चीन के द्वारा संबंध के नॉर्मलाइजेशन की शुरुआत के रूप में देखा गया था।

ब्रिक्‍स के बाद होगी G7 की बैठक
– ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के बाद G7 की बैठक 26 से 28 जून को आयोजित होनी है।
– इसमें शुरू में जर्मनी में चर्चा हो रही थी कि रूस के मामले में रुख की वजह से भारत को गेस्‍ट के रूप में आमंत्रित न किया जाए।
– हालांकि बाद में जर्मनी ने इसका खंडन किया।
– माना जाता है अमेरिका के दबाव में जर्मनी ने खंडन किया था।
– G7 : Canada, France, Germany, Italy, Japan, United Kingdom, the United States and the European Union.

ब्रिक्‍स
– मुख्‍यालय : शंघाई, चीन
– स्‍थापना : 2009
– यह 5 महत्‍वपूर्ण इमर्जिंग इकोनॉमी का संगठन है।
– यह समूह दुनिया की 41 प्रतिशत आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
– दुनिया की GDP का 24 प्रतिशत ब्रिक्‍स देशों का है।
– भारत अब तक तीन बार 2012, 2016 और 2022 समिट की अध्‍यक्षता कर चुका है।

चीन
प्रेसिडेंट- सी जिनपिंग
राजधानी- बीजिंग

—————-
3. भारत में दृष्टिहीन लोगों के लिए देश का पहला रेडियो चैनल ‘अक्ष’ किस शहर में लॉन्‍च हुआ?

a. मुंबई
b. नागपुर
c. लखनऊ
d. पटना

Answer: b. नागपुर

– इसे नागपुर की ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन और समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) ने शुरू किया है।
– यह इंटरनेट रेडियो चैनल है और इसे अप्रैल 2022 में शुरू किया गया।
– यह चैनल दृष्टिहीनों को एजुकेशनल रिर्सोस और आडियो बुक्स उपलब्ध कराएगा।

क्यों शुरू किया गया?
– इसे ‘सक्षम’ द्वारा दृष्टिहीनों को उनके डिजिटल डिवाइसेस पर उपलब्ध कराई जाने वाली ऑडियो बुक्स के विकल्प के रूप में शुरू किया गया है।
– क्योंकि कोरोना काल में यात्रा प्रतिबंधों की वजह से दृष्टिहीनों के लिए ऑडियो बुक्स की सप्लाई रुक गई थी।

दृष्टिहीनों के लिए पहला इंटरनेट रेडियो
– इस रेडियो चैनल के कोऑर्डिनेटर शिरीष दरवेकर के अनुसार यह शायद नेत्रहीनों के लिए पहला इंटरनेट रेडियो है।
– FM और AM की तरह इंटरनेट रेडियो में जियोग्राफिकल लिमिट्स नहीं होती है।

————–
4. UGC की नई घोषणा के अनुसार एक साथ कितने फुल टाइम डिग्री कोर्स किए जा सकते है?

a. चार
b. तीन
c. दो
d. एक

Answer: c. दो

– UGC ने 12 अप्रैल 2022 को घोषणा की कि छात्र अब दो फुल टाइम एकेडिमिक प्रोग्राम्स को फिजिकल मोड में कर सकेंगे।
– इस बात की जानकारी UGC के अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने दी।
– मतलब छात्रों को अब दो फुल टाइम डिग्री कोर्स में एक ही समय पर एडमिशन लेने की अनुमति मिलेगी।
– छात्र अब एक ही यूनिवर्सिटी से या अलग-अलग संस्थानों से दो फुल-टाइम डिग्री कोर्स में एक साथ पढ़ाई कर पायेंगे।
– यह कार्यक्रम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) के अंतर्गत लाया गया है।

क्या है नए नियम?
– एम जगदीश कुमार के अनुसार छात्रों द्वारा एक ही समय पर लिए गए दो कोर्स एक स्तर के होने चाहिए।
– छात्र, साइंस, सोशल साइंस, आर्ट्स, ह्यूमेनिटीज और विभिन्‍न प्रकार के विषयों जैसे डोमेन में दो डिग्री कोर्स करने में सक्षम होंगे।
– मतलब छात्र दो ग्रेजुएशन या दो पोस्ट-ग्रेजुएशन या दो डिप्लोमा कोर्स एक साथ कर सकते हैं।

तीन तरीके से दो फुल-टाइम डिग्री कोर्स
– पहला तरीके में छात्र दोनों कोर्स के लिए पढ़ाई कर सकते है, बस दोनों कोर्स का समय एक ना हो।
– दूसरे तरीकें में एक कोर्स को फिजिकल मोड में और दूसरे कोर्स को ऑनलाइन मोड में कर सकते है।
– तीसरे तरीकें में छात्र एक साथ ऑनलाइन मोड में दोनों डिग्रीयों की पढ़ाई कर सकते है।

यह नियम यूनिवर्सिटीज के लिए अनिवार्य नहीं
– कुमार के अनुसार यूनिवर्सिटी के लिए इन गाइडलाइन्स को अपनाना जरूरी नहीं होगा।
– परंतु UGC उम्मीद करता है कि संस्थान छात्रों को दो डिग्री कोर्स में एक साथ पढ़ाई की अनुमति प्रदान करेंगे।
– गाइडलाइन्स संस्थानों को भेजे जाएंगे, जिसके बाद यह उन पर निर्भर करेगा कि वह इन्हें अपनाये कि नहीं।
– एडमिशन और परीक्षाओं के लिए प्रक्रिया व एलिजिबिलिटी संस्थानों तय करेंगे।

यूजीसी
स्‍थापना : 1953
मुख्‍यालय : दिल्‍ली
– यह शिक्षा मंत्रालय के अधीन है।

—————-
5. विश्व धरोहर दिवस (World Heritage Day) कब मनाया जाता है?

a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. 16 अप्रैल

Answer: b. 18 अप्रैल

वर्ष 2022 की थीम– “धरोहर और जलवायु” (heritage and climate)

– संयुक्त राष्ट्र (UN) की ओर से हर वर्ष ये दिवस मनाया जाता है।
– यह दिवस मानव धरोहर (human heritage) को संरक्षित करने और इसके लिए काम करने वाले संगठनों के प्रयासों को पहचानने के लिए मनाया जाता है।
– भारत में 3691 स्मारक और स्थल हैं।
– इनमें से कई 40 को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के रूप में नामित किया गया है।
– इनमें 32 कल्‍चरल साइट, 7 नेचुरल और एक मिक्‍सड हेरिटेज साइट है।

विश्व धरोहर स्थल

Cultural 32
– Agra Fort (1983) : UP
– Taj Mahal (1983) : UP
– Ajanta Caves (1983) : Maharashtra
– Ellora Caves (1983) : Maharashtra
– Sun Temple, Konârak (1984) : Odisha
– Group of Monuments at Mahabalipuram (1984) : Tamil Nadu
– Churches and Convents of Goa (1986) : Goa
– Fatehpur Sikri (1986) : UP
– Khajuraho Group of Monuments (1986) : MP
– Group of Monuments at Hampi (1986) : Karnataka
– Group of Monuments at Pattadakal (1987) : Karnataka
– Elephanta Caves (1987) : Maharashtra
– Great Living Chola Temples (1987, 2004) : Tamil Nadu
– Buddhist Monuments at Sanchi (1989) : MP
– Humayun’s Tomb (1993) : Delhi
– Qutb Minar and its Monuments (1993) : Delhi
– Mountain Railways of India (1999, 2005, 2008)
– Mahabodhi Temple Complex at Bodh Gaya (2002) : Bihar
– Rock Shelters of Bhimbetka (2003) : MP
– Champaner-Pavagadh Archaeological Park (2004) : Gujarat
– Chhatrapati Shivaji Terminus (formerly Victoria Terminus) (2004) : Maharashtra
– Red Fort Complex (2007) : Delhi
– The Jantar Mantar, Jaipur (2010) : Rajasthan
– Hill Forts of Rajasthan (2013) : Rajasthan
– Rani-ki-Vav (the Queen’s Stepwell) at Patan (2014) : Gujarat
– The Architectural Work of Le Corbusier, an – Outstanding Contribution to the Modern Movement (2016)
– Archaeological Site of Nalanda Mahavihara at Nalanda (2016) : Bihar
– Victorian Gothic and Art Deco Ensembles of Mumbai (2018) : Maharashtra
– Historic City of Ahmadabad (2017) : Gujarat
– Jaipur City (2019) : Rajasthan
– Kakatiya Rudreshwara (Ramappa) Temple (2021) : Telangana
– Dholavira: a Harappan City (2021) : Gujarat

Natural 7
– Kaziranga National Park (1985) : Assam
– Keoladeo National Park (1985) : Rajasthan
– Manas Wildlife Sanctuary (1985) : Assam
– Nanda Devi and Valley of Flowers National Parks (1988, 2005) : Uttarakhand
– Sundarbans National Park (1987) : West Bengal
– Western Ghats (2012) : Karnataka, Goa, Maharashtra, Gujarat, Kerala, and Tamil Nadu
– Great Himalayan National Park Conservation Area (2014) : Himachal Pradesh

Mixed 1
– Khangchendzonga National Park (2016) : Sikkim

—————
6. राष्ट्रमंडल खेल (Commonwealth Games) 2026 की सूची से किन तीन खेलों को हटा दिया गया?

a. कुश्ती, निशानेबाजी, तीरंदाजी
b. कुश्ती, फुटबॉल और तीरंदाजी
c. हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी
d. कुश्ती, निशानेबाजी, हॉकी

Answer: a. कुश्ती, निशानेबाजी और तीरंदाजी

– कॉमनवेल्थ गेम्स और इस तरह की प्रतियोगिता में भारत के खिलाड़ी जिन खेलों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, उन्‍हीं में से तीन खेलों को खेल कार्यक्रम सूची से हटा दिया है।
– कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की मेजबानी आस्ट्रेलिया का विक्टोरिया शहर कर रहा है।
– राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) ने 12 अप्रैल 2022 को इसकी घोषणा की।
– इससे पहले वर्ष 2006 में भी कुश्ती को कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा नहीं बनाया गया था।
– T-20 क्रिकेट समेत कई खेल 2026 की लिस्‍ट में नए जोड़े गए हैं।
– हालांकि, आयोजकों ने कहा है कि वे इस साल के अंत में कुछ और खेल भी शामिल करेंगे।
– भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के चेयरमैन बृज भूषण शरण सिंह ने कहा है, कुश्‍ती को शामिल नहीं करने के इस मामले में वह यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) को पत्र लिखेंगे।

कुश्‍ती नहीं है लोकप्रिय
– ऐतिहासिक महत्व का खेल होने के बाद भी कुश्‍ती ज्यादातर राष्ट्रमंडल देशों में लोकप्रिय नहीं है।
– पूर्वी यूरोप, रूस, अमेरिका, जापान, चीन, ईरान, तुर्की का कुश्ती में अच्‍छा प्रदर्शन है।
– लेकिन ये सभी देश राष्ट्रमंडल देशों में शामिल नहीं हैं।
– केवल भारत और पाकिस्तान जैसे देशों में ही कुश्ती को लोकप्रियता है।
– दोनों देशों ने राष्ट्रमंडल खेल में कुश्ती में कई पदक भी जीते हैं।
– इन दोनों देशों को छोड़कर बाकी राष्ट्रमंडल देशों में कुश्ती ना तो बहुत लोकप्रिय है ना ही उनके खेल संस्कृति का हिस्सा रही है।

ये 16 खेल रहेंगे 2026 में
– जलीय विज्ञान (aquatic science)
– एथलेटिक्स
– बैडमिंटन
– मुक्केबाजी (boxing)
– बीच वॉलीबॉल
– T-20 क्रिकेट
– साइकिलिंग
– जिमनास्टिक
– हॉकी
– लॉन बाउल
– नेटबॉल
– रग्बी सेवन्स
– स्क्वैश
– टेबल टेनिस
– ट्रायथलॉन
– भारोत्तोलन (weights lifting )

2022 के कॉमनवेल्‍थ इंग्‍लैंड में
– 2026 से पहले 2022 में भी कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स होंगे।
– इसकी मेजबानी (hosting) इंग्‍लैंड करेगा।
– 2022 के कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 28 जुलाई से 8 अगस्त तक बर्मिंघम और वेस्ट मिडलैंड्स के मैदानों में होंगे।
– वर्ष 1934 के लंदन और 2002 के मेनचेस्टर राष्ट्रमंडल खेलों के बाद ये तीसरा मौका है जब इंग्लैंड इन खेलों की मेजबानी करेगा।
– 72 देशों के खिलाड़ी 20 अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे।
– इनमें कुश्ती शामिल है लेकिन इस लिस्ट में निशानेबाजी, तीरंदाजी शामिल नहीं हैं।
– हालांकि, भारत ने जब इन खेलों के बॉयकॉट की धमकी दी तो सुलह का एक फॉर्मूला निकाला गया था।
– जिसमें निशानेबाजी और तीरंदाजी के इवेंट्स को जनवरी 2022 में भारत के चंडीगढ़ में आयोजित करने का फैसला हुआ।
– इस आयोजन में जीते पदकों को जुलाई-अगस्त में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में गिना जाता। हालांकि, ऐसा हो नहीं सका।
– कोविड-19 के चलते चंडीगढ़ में होने वाला आयोजन रद्द कर दिया गया।

Commonwealth Games
– यह एक अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है जो हर चार साल में आयोजित किया जाता है।
– इसमें राष्ट्रमंडल राष्ट्रों से भाग लेने वाले एथलीट शामिल होते हैं।
– इस तरह के पहले खेल 1930 में आयोजित किए गए थे।

—————–
7. विश्व हीमोफिलिया दिवस (World Hemophilia Day) कब मनाया जाता है?

a. 19 अप्रैल
b. 18 अप्रैल
c. 17 अप्रैल
d. 16 अप्रैल

Answer: c. 17 अप्रैल

– इस दिवस को मनाने का उददेश्‍य लोगों को इस खतरनाक समस्या के बारे में जागरूक करना है।
– चोट लगने से अक्सर हमारे शरीर से खून निकलने लगता है।
– थोड़ी देर खून निकलने के बाद वहां रक्त का थक्का जम जाता है।
– इस कारण बहुत ज्यादा खून नहीं निकलता, खून में थक्के बनाने के लिए जरूरी फैक्टर हमारे प्लेटलेट्स में मौजूद रहते हैं।
– जब शरीर में कुछ खास प्रोटीन्स की कमी हो जाती है तब रक्‍त का थक्‍का नहीं जमता है इसे हीमोफीलिया कहते हैं।
– वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया के संस्थापक फ्रैंक श्नाबेल के जन्मदिन के सम्मान में इस दिन को मनाया जाता है।

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हीमोफिलिया की स्थापना- 1963
मुख्यालय- मॉन्ट्रियल (कनाडा)

—————
8. संयुक्‍त राष्‍ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN ECOSOC) के कितने प्रमुख निकायों में भारत अप्रैल 2022 में चुना गया?

a. एक
b. दो
c. तीन
d. चार

Answer: d. चार

– UN ECOSOC, संयुक्‍त राष्‍ट्र के चार्टर द्वारा स्‍थापित संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रणाली के छह प्रमुख अंगों में से एक है।
– UN के अन्‍य अंग – सुरक्षा परिषद, महासभा, ट्रस्‍टशिप काउंसिल और सेक्रेटेरियट।

भारत UN ECOSOC के किस निकाय में चुना गया
👉 Commission for Social Development
👉 Committee on NGOs
👉 Commission on Science & Technology for Development
👉 Preeti Saran gets re-elected to Committee for Economic, Social and Cultural Rights

– संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने 13 अप्रैल 2022 को ट्विट करके यह जानकारी दी।

—————
9. केंद्र सरकार ने भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग (AEC) के अध्यक्ष कमलेश नीलकंठ व्यास का कार्यकाल कितनी अवधि के लिए बढ़ाया?

a. चार वर्ष
b. तीन वर्ष
c. दो वर्ष
d. एक वर्ष

Answer: d. एक वर्ष

– केंद्र सरकार की एप्‍वाइंटमंट कमिटी ऑफ कैबिनेट ने 03 मई, 2022 से अगले एक वर्ष की अवधि के लिए या ‘अगले आदेश तक व्यास का कार्यकाल बढ़ाए जाने को मंजूरी दी है।
– व्यास का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाया गया है।
– उन्हें पहली बार सितंबर 2018 में इस पद पर नियुक्त किया गया था।

————-
10. अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में पहली अश्वेत महिला जज कौन बनी?

a. केतनजी ब्राउन जैक्सन
b. एरियाना ग्रांडे
c. टेलर स्विफ्ट
d. जेनिफर एनिस्टन

Answer: a. केतनजी ब्राउन जैक्सन

– अमेरिकी सीनेट ने अप्रैल 2022 को केतनजी ब्राउन जैक्सन को सुप्रीम कोर्ट के लिए कंफर्म किया।
– अब वह अमेरिका की पहली अश्वेत महिला जज बन गई है।

केतनजी ब्राउन जैक्सन
– वह 51 वर्ष की है।
– न्यायाधीश जैक्सन को फेडरल बेंच पर नौ साल का अनुभव है।
– जैक्सन का जन्म वाशिंगटन, डीसी में हुआ था और वह मियामी, फ्लोरिडा में पली-बढ़ी।
– उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से मैग्ना कम लॉड में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
– फिर हार्वर्ड लॉ स्कूल में भाग लिया, जहाँ उन्होंने cum laude स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
– उन्होंने हार्वर्ड लॉ रिव्यू की संपादक भी रही।


1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *