17 फरवरी 2024 करेंट अफेयर्स – दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था विशेष

यह 17 फरवरी 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था का स्‍थान किस देश ने पाया?
Which country overtook Japan to become the world’s third largest economy?

a. भारत
b. जर्मनी
c. फ्रांस
d. ब्राजील

Answer: b. जर्मनी

– जापान की अर्थव्यवस्था भी अप्रत्याशित रूप से संकुचित हो गई है, जिससे देश मंदी की ओर बढ़ रहा है।
– जापान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के मामले में जर्मनी से पिछड़ गया है।
– सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2023 की अंतिम तिमाही में वह जर्मनी की अर्थव्यवस्था के आकार से पीछे रह गया है।
– जापान में सकल घरेलू उत्पाद 2023 के अंतिम तीन महीनों में 0.4 प्रतिशत की वार्षिक गति से सिकुड़ गया।

टॉप 5 अर्थव्‍यवस्‍था
1. USA
2. चीन
3. जर्मनी
4. जापान
5. भारत

जर्मनी से पिछड़ने का कारण क्‍या है?
– मुद्रा मूल्यह्रास: 2022 और 2023 में डॉलर के मुकाबले येन में 18% से अधिक की गिरावट आई, जिससे डॉलर के मुकाबले यूरो की स्थिरता के कारण जर्मनी की बढ़त आसान हो गई।
– जापान में मंदी: लगातार दो तिमाहियों में आर्थिक संकुचन से चिह्नित जापान की तकनीकी मंदी ने जीडीपी रैंकिंग में जर्मनी से पीछे रहने में योगदान दिया।
– यह देश कमजोर येन और बढ़ती उम्र, घटती आबादी से जूझ रहा है, इससे उनकी आर्थिक विकास की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं।

2010 तक दूसरे स्थान पर था जापान
– चीन ने 2010 में जापान से अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का तमगा छीन लिया था। – तब जापान फिसलकर तीसरे स्थान पर आ गया था और अब चौथे स्‍थान पर पहुंच गया है।

2026 में जापान को पीछे छोड़ देगा भारत
– भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है।
– अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, बड़ी और बढ़ती युवा आबादी से समर्थित भारत की अर्थव्यवस्था 2026 में जापान और अगले वर्ष 2027 तक जर्मनी से आगे निकलने का अनुमान है।
– भारत की युवा आबादी, जिसका बहुमत 35 वर्ष से कम है, जापान और जर्मनी की वृद्ध आबादी की तुलना में तेजी से आर्थिक विकास की स्थिति में है।

जापान में अर्थव्‍यवस्‍था का संकुचन क्‍यों
– जापानी अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे अपनी प्रतिस्पर्धात्मकता और उत्पादकता खो रही है।
– जापान की उम्रदराज आबादी और बच्चों के कम जन्म के कारण जनसंख्या में युवा आबादी की संख्या कम हो गई है।
– अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भी जापान के चौथे स्थान पर आने का अनुमान लगाया था।
– जापानी उपभोक्ताओं को भोजन, ईंधन और अन्य सामानों को हासिल करने के लिए महंगाई से जूझना पड़ा है। जापान अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं का 94 प्रतिशत और खाद्य पदार्थों का 63 प्रतिशत आयात करता है।
– इस कारण येन के कमजोर होने से जापान में महंगाई की स्थिति बनी है।
– कमजोर येन से जापान को नुकसान: जापान और जर्मनी दोनों ने छोटे तथा मझोले आकार के व्यवसायों के माध्यम से अपनी अर्थव्यवस्था का निर्माण किया। जापान के विपरीत जर्मनी ने मजबूत यूरो और मुद्रास्फीति से निपटने के लिए ठोस आर्थिक कदम उठाए। कमजोर येन भी जापान के लिए नुकसान की वजह बना।

दुनिया की दो बड़ी अर्थव्‍यवस्‍थाएं मंदी की चपेट में
– दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं ब्रिटेन और जापान मंदी के भंवर में फंस गए हैं।
– न्‍यूज एजेंसी रायटर ने 15 फरवरी 2024 को बताया कि ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था 2024 के अंत में होने वाले चुनाव से पहले, 2023 की दूसरी छमाही में मंदी का शिकार हो गई।
– ब्रिटेन में दिसंबर 2023 तक तीन महीनों में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है, यह जुलाई और सितंबर के बीच 0.1 प्रतिशत तक कमजोर हुई थी।

जापान
राजधानी – टोक्‍यो
सम्राट – नारुहितो
प्रधानमंत्री – फुमियो किशिदा
मुद्रा – जापानी येन
आबादी – 12.5 करोड़

————–
2. बिहार विधानसभा के नए अध्‍यक्ष कौन बने?
Who became the new Speaker of Bihar Assembly?

a. तेजस्‍वी यादव
b. नंद किशोर यादव
c. अवध बिहारी चौधरी
d. राकेश प्रताप वर्मा

Answer: b. नंद किशोर यादव

– भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का नया स्पीकर चुना गया है।
– मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सदन के नेता और तेजस्वी यादव नेता विरोधी दल चुने गए।
– 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद तीसरी बार अध्यक्ष का निर्वाचन हुआ।
– नंद किशोर यादव से पहले अवध बिहारी चौधरी अध्‍यक्ष थे।
– नंद किशोर यादव ने अपनी राजनीतिक यात्रा 1978 में शुरू की।

————–

————–

3. संस्‍कृति मंत्रालय ने संगीत नाटक अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र किस शहर में स्‍थापित किया, जिसे दक्षिण भारत सांस्‍कृतिक केंद्र के नाम से जाना जाएगा?
In which city has the Ministry of Culture established the regional center of the Sangeet Natak Academy, which will be known as the South India Cultural Centre?

a. चेन्‍नई
b. मुंबई
c. कोल्‍लम
d. हैदराबाद

Answer: d. हैदराबाद

– पूर्व उपराष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडु ने फरवरी 2024 में दक्षिण भारत सांस्‍कृतिक केंद्र का उद्धाटन किया।
– संगीत नाटक अकादमी का नया केंद्र हैदराबाद में है।
– यह संगीत, लोक और आदिवासी कला, थिएटर और कठपुतली सहित विभिन्न कला रूपों के प्रचार और संरक्षण के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा।

संगीत नाटक अकादमी
– संगीत नाटक अकादमी, भारत सरकार की ओर से स्थापित कला की पहली राष्ट्रीय अकादमी है।
– स्थापना : 31 मई, 1952
– मुख्यालय : दिल्ली का रवींद्र भवन
– यह संस्कृति मंत्रालय के तहत काम करती है।

—————

4. पहली ऐसी भारतीय कंपनी का नाम बताएं, जिसका बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 20 लाख करोंड़ रुपए के पार पहुंच गया?
Name the first Indian company whose market capitalization crossed Rs 20 lakh crore.

a. रिलायंस इंडस्‍ट्री
b. टीसीएस
c. एचडीएफसी बैंक
d. आईसीआईसीआई बैंक

Answer: a. रिलायंस इंडस्‍ट्री

– ये मुकाम हासिल करने वाली रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड भारत की पहली कंपनी है।
– रिलायंस, इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की 48वीं कंपनी है।
– 13 फरवरी 2024 को देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री का मार्केट कैप 20 लाख करोड़ रुपए के पार निकल गया।
– कंपनी के शेयर ने 2,958 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया जिस कारण कंपनी का मार्केट कैप बढ़ा है।
– मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्री देश की सबसे बड़ी कंपनी है।
– रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर आदमी हैं, उनकी टोटल नेटवर्थ 9.38 लाख करोड़ रुपए है।

—————
5. किस अदालत ने फैसला सुनाया कि राज्यों में डिप्टी CM की नियुक्ति असंवैधानिक नहीं है?
Which court ruled that the appointment of Deputy CM in states is not unconstitutional?

a. दिल्‍ली हाईकोर्ट
b. इलाहाबाद हाईकोर्ट
c. पटना हाईकोर्ट
d. सुप्रीम कोर्ट

Answer: d. सुप्रीम कोर्ट

– सुप्रीम कोर्ट ने 12 फरवरी 2024 को राज्यों में डिप्टी CM की नियुक्ति को लेकर फैसला सुनाया।
– चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नेतृत्‍व वाली तीन जजों की बेंच ने कहा कि डिप्टी CM की नियुक्ति संविधान के खिलाफ नहीं है। यह सिर्फ एक ओहदा है, जो वरिष्ठ नेताओं को दिया जाता है।
– सरकार में पार्टियों के गठबंधन या अन्य वरिष्ठ नेताओं को ज्यादा महत्व देने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाती है।
– डिप्टी CM राज्य सरकार में CM के बाद पहला और सबसे अहम मंत्री होता है।
– सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी ने लगाई थी।
– याचिका में दावा किया गया था कि संविधान में डिप्टी CM जैसा कोई पद नहीं है।
– फरवरी 2024 में देश के 14 राज्यों में 26 उपमुख्यमंत्री हैं।

—————
6. सातवां हिंद महासागर सम्मेलन किस शहर में आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय दल का नेतृत्‍व विदेश मंत्री ने किया?
In which city was the seventh Indian Ocean Conference held, in which the Indian team was led by the External Affairs Minister?

a. पर्थ (ऑस्‍ट्रेलिया)
b. कोलंबो (श्रीलंका)
c. काठमांडु (नेपाल)
d. नई दिल्‍ली (भारत)

Answer: a. पर्थ (ऑस्‍ट्रेलिया)

– कब आयोजित हुआ: 9 और 10 फरवरी 2024
– 2024 की थीम: स्थिर और टिकाऊ हिंद महासागर की ओर
– सम्मेलन का उद्देश्य शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद महासागर बनाने के तरीकों पर चर्चा करना है।
– सम्‍मेलन में 40 देशों के प्रतिनिधियों ने हिसा लिया।
– इसमें भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और सिंगापुर के विदेश मंत्री डॉ. विवियन बालाकृष्णन ने हिस्‍सा लिया।

हिन्‍द महासागर सम्‍मेलन
– यह हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के लिए एक प्रमुख परामर्शदात्री मंच (consultative forum) है।
– इसे भारत फाउंडेशन और अन्‍य देशों के सहयोग से भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
– इसका पहला सम्‍मेलन 2016 में सिंगपुर में हुआ था।

हिंद महासागर क्षेत्र
– यह मलक्का जलडमरूमध्य और ऑस्ट्रेलिया के पश्चिमी तट से मोज़ाम्बिक चैनल तक फैला हुआ है।
– इसका सामरिक महत्व दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व, पूर्वी अफ्रीका और आसपास के द्वीपों तक फैला हुआ है।

————-

————-
7. FIFA रैंकिंग में भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम फरवरी 2024 में सात साल के निचले स्तर पर आ गई, रैकिंग बताएं?
Indian men’s football team fell to seven-year low in FIFA rankings in February 2024, tell the ranking?

a. 102
b. 109
c. 112
d. 117

Answer: d. 117

– फरवरी 2024 की FIFA रैकिंग में भारतीय फुटबॉल, राष्ट्रीय टीम 15 स्थान गिरकर 117वें स्थान पर आ गई है।
– यह पिछले सात वर्षों में सबसे निचला स्थान है।
– इसकी वजह एएफसी एशियन कप पराजय है। एशियाई कप के बाद न केवल टीम के मनोबल को बल्कि उसकी फीफा रैंकिंग को भी झटका लगा, क्योंकि भारत को 35.63 रेटिंग अंक का नुकसान हुआ
– भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम के कप्‍तान : सुनील छेत्री

टॉप पर अर्जेंटीना
– रैंकिंग में विश्व चैंपियन अर्जेंटीना पहले स्‍थान पर है।
– उसके बाद फ़्रांस, इंग्लैंड, बेल्जियम और ब्राज़ील हैं।

FIFA
अध्यक्ष : जियानी इन्फैनटिनो
मुख्यालय : ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड

————–
8. आयकर विभाग ने किस राजनीतिक दल के बैंक खातों को फ्रीज किया, जिसके बाद इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल यह रोक हटा दी?
The Income Tax Department froze the bank accounts of which political party, after which the Income Tax Appellate Tribunal lifted this freeze?

a. राजद
b. कांग्रेस
c. भाजपा
d. बसपा

Answer: b. कांग्रेस

– इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ने 16 फरवरी 2024 को कांग्रेस के फ्रीज खातों पर लगी रोक हटा दी।
– इसके एक घंटे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया।
– कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपए की रिकवरी मांगी है।
– पार्टी ने वर्ष 2018-19 के लिए 45 दिन की देरी से आईटी रिटर्न दाखिल किया, इसलिए आयकर विभाग ने कार्रवाई की।
– इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने कहा था- ना बिजली बिल भर पा रहे, ना कर्मचारियों को सैलरी दे पा रहे। हालांकि बाद में खाते चालू हो गए।

—————
9. केंद्रीय जल मंत्रालय के तहत जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने किस शहर को ‘जल योद्धा’ की उपाधि से सम्मानित किया?
Which city was awarded the title of ‘Water Warrior’ by the Department of Water Resources, River Development and Ganga Rejuvenation under the Union Water Ministry?

a. नोएडा
b. चंडीगढ़
c. मुंबई
d. पटना

Answer: a. नोएडा

– दिल्ली में आयोजित एक समारोह में विश्व जल पुरस्कार 2023-24 के दौरान नोएडा को ‘जल योद्धा’ की उपाधि दी गई।
– इस शहर ने सर्वश्रेष्ठ सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का खिताब जीता और वर्ष की जल पुन: उपयोग परियोजना के लिए प्रशंसा भी प्राप्त की।
– जलमार्गों के रखरखाव के महत्व को पहचानते हुए, नोएडा प्राधिकरण ने जल निकासी प्रबंधन के लिए रणनीति तैयार की है।

नोएडा – उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले का शहर है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *