17 to 19 December 2022 Current Affairs

यह 17 to 19 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. अर्जेंटीना ने FIFA वर्ल्‍ड कप कितने वर्षों बाद 2022 में जीता?

After how many years Argentina won the FIFA World Cup in 2022?

a. 26
b. 36
c. 38
d. 42

Answer: b. 36

– दुनिया का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला खेल फुटबॉल, जिसका वर्ल्ड कप जीत अर्जेंटीना ने तीसरी बार जीत लिया।
– इसी के साथ लियोनल मेसी का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया।
– दरअसल, फ़ाइनल के पहले ही मेसी कह चुके थे कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप है।
– फाइनल मुकाबला 18 दिसंबर 2022 को अर्जेटीना और फ्रांस के बीच हुआ।

पेनल्‍टी शूटआउट से हुआ वर्ल्‍ड कप का फैसला
– अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया।
– दोनों टीमों के बीच खेला गया यह मैच विश्व कप इतिहास के एतिहासिक मैचों में एक रहा।
– निर्धारित 90 मिनट तक मैच 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा।
– वहां दोनों टीमों ने एक-एक गोल किए। एक्स्ट्रा टाइम समाप्त होने के बाद मैच 3-3 की बराबरी पर आ गया।
– फिर विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। वहां अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत गया।

अर्जेंटीना
राजधानी – ब्यूनस आयर्स
प्रेसिडेंट – अल्बर्टो फर्नांडीज

36 वर्ष बाद अर्जेंटीना विजेता बना
– पहली बार 1978 में
– दूसरी बार 1986 में
– तीसरी बार 2022 में

कहां हुआ फाइनल मुकाबला?
– कतर की राजधानी दोहा में स्थित लुसैल स्‍टेडियम में।

विश्व कप इतिहास में तीसरी बार चैंपियन का फैसला पेनल्टी से
– वर्ष 1994 – ब्राजील को हराकर इटली विजेता
– वर्ष 2006 – फ्रांस को हराकर इटली विजेता
– वर्ष 2022 – फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना विजेता

फ्रांस का तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूटा
– फ्रांस 1998 और 2018 में वर्ल्‍ड कप जीता चुका है।
– इसके साथ ही उसका तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया।
– फ्रांस के लिए दुर्भाग्य की बात है कि वह दूसरी बार फाइनल मैच पेनल्टी शूटआउट में ही हारा।
– 2006 में उसे इटली ने हराया था। अब तक तीन बार विश्व कप के चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। दो बार फ्रांस हारा। वहीं, 1994 में ब्राजील ने इटली को हराया था।

अर्जेटीना का कप्‍तान – लियोनेल मेस्‍सी
फ्रांस के कप्‍तान – ह्यूगो लोरिस
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल 32 टीम ने हिस्सा लिया।

————–
2. FIFA वर्ल्‍ड कप 2022 में ‘गोल्‍डन बूट’ खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

Which player won the ‘Golden Boot’ title in the FIFA World Cup 2022?

a. लियोनेल मेसी
b. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
c. किलियन एम्बाप्पे
d. ह्यूगो लोरिस

Answer: c. किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)

– प्रतिष्ठित गोल्डन बूट खिताब, वर्ल्‍ड कप के सर्वाधिक गोल स्कोरर को मिलता है।
– फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट अपने नाम किया है।
– वर्ल्‍ड कप 2022 में उन्‍होंने कुल आठ गोल किए। इनमें से तीन गोल फाइनल मैच में किए।
– फ्रांस की टीम भले ही विश्व कप नहीं जीत पाई, लेकिन एम्बाप्पे ने सभी का दिल जीत लिया।
– उन्होंने इस संस्करण में कुल आठ गोल दागे और सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।
– ऐसा करके एम्‍बाप्‍पे ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी की है।
– ब्राजील के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो ने 2002 में ऐसा कारनामा किया था।
– वर्ल्‍ड कप में आठ गोल करने वाले एम्‍बाप्‍पे, दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने।

– गोल्डन बूट की दौड़ हमेशा की तरह रोमांचक थी, क्योंकि फाइनल से पहले अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी और फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे के बीच जंग थी और दोनों ने फाइनल से पहले 5 गोल किए थे।
– हालांकि फाइनल में किलियन एम्बाप्पे ने तीन गोल करके यह खिताब जीत लिया।

————
3. FIFA वर्ल्‍ड कप 2022 में ‘गोल्डन बॉल’ खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

Which player won the ‘Golden Ball’ title in the FIFA World Cup 2022?

a. लियोनेल मेसी
b. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
c. किलियन एम्बाप्पे
d. ह्यूगो लोरिस

Answer: a. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)

– गोल्डन बॉल पुरस्कार टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को जाता है।
– अर्जेंटीना के कप्‍तान लियोनेल मेसी ने गोल्डन बॉल जीता।
– गोल्डन बॉल पाकर मेसी दो बार (2014 और 2022) अवॉर्ड पाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए।

मेसी के नाम खास रिकॉर्ड
– मेसी अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी फ्रांस फाइनल मुकाबले में उतरने के साथ ही फुटबॉल विश्व कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने।
– मेसी का यह 26वां मैच रहा। उन्होंने जर्मनी के लोथर मथाउस के 25 मैचों को पीछे छोड़ा।

फीफा वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
1. लियोनेल मेसी, अर्जेंटीना (2006-22) – 26 मैच
2. लोथर मथाउस, जर्मनी (1982-98) – 25 मैच
3. मिरोस्लाव क्लोज़, जर्मनी (2002-14) – 24 मैच
4. पाओलो मालदिनी, इटली (1990-2002) – 23 मैच
5. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पुर्तगाल (2006-22)- 22 मैच

————
4. FIFA वर्ल्‍ड कप 2022 में ‘गोल्डन ग्लव’ खिताब किस खिलाड़ी ने जीता?

Which player won the ‘Golden Glove’ title in the FIFA World Cup 2022?

a. लियोनेल मेसी
b. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
c. किलियन एम्बाप्पे
d. एमिलियानो मार्टिनेज

Answer: d. एमिलियानो मार्टिनेज (अर्जेंटीना)

 

– ‘गोल्डन ग्लव’ खिताब बेस्‍ट गोलकीपर को दिया जाता है।
– यह खिताब अर्जेंटीना के गोलकीपर एमिलियानो मर्टिनेज को मिला।
– अर्जेंटीना को वर्ल्‍ड कप दिलाने में उनका बड़ा योगदान है।
– फाइनल मैच में पेनल्टी शूटआउट के दौरान मार्टिनेज ने गोल होने से बचाया।

————–
5. FIFA वर्ल्‍ड कप 2022 में ‘सर्वश्रेष्‍ठ युवा खिलाड़ी’ का खिताब किसे मिला?

Who got the title of ‘Best Young Player’ in FIFA World Cup 2022?

a. एंजो फर्नांडीज
b. एंजेल डि मारिया,
c. रोड्रिगो डी पॉल
d. राफेल वाराणे

Answer: a. एंजो फर्नांडीज (अर्जेंटीना)

– अर्जेंटीना के एंजो फर्नांडीज ने सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार जीता।

————–
6. FIFA वर्ल्‍ड कप 2022 के फाइनल मैच में ट्रॉफी का अनावरण पूर्व खिलाड़ी इकर कैसिलस और किस भारतीय एक्‍ट्रेस ने किया?

Former player Iker Casillas and which Indian actress unveiled the trophy in the final match of FIFA World Cup 2022?

a. एश्‍वर्या रॉय
b. दीपिका पादुकोण
c. प्रियंका चोपड़ा
d. तब्‍बू

Answer: b. दीपिका पादुकोण

– इंडियन सुपरस्‍टार दीपिका पादुकोण, पहली भारतीय बन गई हैं, जिन्‍होंने फीफा वर्ल्‍ड कप की ट्रॉफी को अनावरण (unveil) किया।
– फाइनल मैच से ठीक पहले दीप‍िका पादुकोण और पूर्व स्पेनिश फुटबॉल खिलाड़ी इकर कैसिलस ने ट्रॉफी का अनावरण किया।

वर्ल्‍ड कप ट्रॉफी के बारे में
– ट्रॉफी का वजन लभग 6.175 किलोग्राम है।
– इसे बनाने में 18 कैरेट गोल्ड (75 प्रतिशत) का इस्तेमाल किया गया है।
– फाइनल मुकाबले की विजेता टीम को ओरजिनल ट्रॉफी केवल जश्न मनाने के लिए दी जाती है।
– अवॉर्ड समारोह के बाद फीफा के अधिकारी विजेता टीम से असली ट्रॉफी ले लेते हैं।
– इसकी जगह विजेता टीम (अर्जेंटीना) को डुप्लिकेट ट्रॉफी दी गई।
– यह डुप्लिकेट ट्रॉफी (Replica) कांस्य की होती है और उसपर सोने की परत लगी होती है।

————-
7. FIFA वर्ल्‍ड कप 2022 के शुभंकर (Mascot) का नाम बताएं?

What was the mascot of the FIFA World Cup 2022?

a. लाइब
b. प्राइड
c. बेगम
d. शेख

Answer: a. लाइब

– FIFA वर्ल्‍ड कप 2022 के लिए लाइब को आधिकारिक शुभंकर (Mascot) बनाया गया है।
– लाइब एक अरबी शब्द है जिसका अर्थ होता है- विशेष गुण और क्षमता वाला खिलाड़ीI

ओपनिंग सेरेमनी
– FIFA विश्व कप 2022 की ओपनिंग सेरेमनी 20 नवंबर 2022 को आयोजित हुई।

————-
8. FIFA वर्ल्‍ड कप 2026 किस देश में आयोजित होगा?

In which country will the FIFA World Cup 2026 be held?

a. कनाडा
b. मैक्सिको
c. यूएसए
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (कनाडा, मैक्सिको और यूएसए)

– यह टूर्नामेंट पहली बार तीन देशों द्वारा आयोजित किया जाएगा।
– 2002 के बाद यह पहला विश्व कप होगा जिसकी मेजबानी एक से अधिक देश करेंगे।
– 2022 में कोरिया और जापान ने संयुक्‍त रूप से मेजबानी की थी।

फीफा
– मुख्यालय: ज्‍यूरिख (स्विट्ज़रलैंड )

———–
9. FIFA वर्ल्ड कप 2022 में क्यों नहीं खेला भारत, क्या कभी मिला है मौका?

– फीफा वर्ल्‍ड कप में खेलने के लिए तमाम देशों की टीम को क्‍वालिफाई मैच में बेहतर पफॉर्मेंस देना होता है।
– हालांकि जिस देश में यह ईवेंट होता है, उस देश की टीम को ऑटोमेटिक एंट्री मिल जाती है।
– फीफा वर्ल्ड कप 2022 में कुल 32 टीम ने हिस्सा लिया।
– इसमें भारत का नाम एकबार फिर शामिल हीं था।
– सुनील छेत्री की कप्तानी वाली भारतीय टीम को क्वालिफाइंग स्टेज के दूसरे राउंड में ही बाहर होना पड़ा था।
– फीफा रैंकिग में भी भारतीय फुटबॉल टीम की हालत पतली दिखती है और उसकी मौजूदा रैंकिंग 106 है। यानी कि वह टॉप-100 देशों में भी शामिल नहीं है।

क्या कभी मिला है मौका?
– भारतीय टीम साल 1950 में ब्राजील में आयोजित विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर गई थी, इसके बावजूद वह भाग नहीं ले पाई।
– दरअसल, उस वक्‍त भारतीय खिलाड़ियों को उस समय नंगे पैर से फुटबॉल खेलने की आदत थी।
– यही उनके लिए परेशानी का सबब बन गई।
– फीफा के नियम के अनुसार खिलाड़ियों को जूते पहनकर विश्वकप में खेलना था, लेकिन भारतीय खिलाड़ी जूते पहनकर फुटबॉल खेलने के अभ्यस्त नहीं थे।
– ऐसे में भारतीय टीम ने उन्होंने इस टूर्नामेंट में खेलने से इनकार कर दिया था।

भारत में, भारतीय फुटबॉल संघ (IFA)
– IFA, राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप का आयोजन करता है।
– इस प्रतियोगिता में दी जाने वाली ट्रॉफी को संतोष ट्रॉफी कहा जाता है।

————-
10. पुरुष वर्ल्‍ड कप 2023 के लिए हॉकी इंडिया का आधिकारिक साझेदार किस कंपनी को बनाया गया?

Which company has been made the official partner of Hockey India for the Men’s World Cup 2023?

a. रिलायंस जियो
b. अडानी पॉवर
c. टाटा स्टील
d. अनअकैडमी

Answer: c. टाटा स्टील

– पुरुष हॉकी विश्व कप-2023 को 13 जनवरी से 29 जनवरी 2023 तक भुवनेश्वर राउरकेला में आयोजित किया जाएगा।
– यह पुरुष हॉकी का 15वां विश्व कप होगा।
– टाटा स्टील लिमिटेड, हॉकी इंडिया आधिकारिक भागीदार (Official artner) बनाया गया।
– टाटा स्टील ने 13 दिसंबर 2022 को हॉकी इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर साइन किए।
– टाटा स्टील भारतीय हॉकी को बढ़ावा देने और इस विश्व कप को बड़ा बनाने में योगदान करेगा।

पुरुष हॉकी विश्व कप
– वर्ष 1971 में पहला संस्करण हुआ था।
– इसे बार्सिलोना स्पेन में आयोजित किया गया था।
– पहला पुरुष हॉकी विश्व कप पाकिस्तान ने जीता।
– पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा चार बार पुरुष हॉकी विश्व कप जीता।
– भारत ने पुरुष हॉकी विश्व कप को वर्ष 1975 में एक बार जीता था।
– वर्ष 2018 में भारत में आयोजित किया गया था।
– इसमें बेल्जियम विजेता बना था।

भारत में पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन
– वर्ष 1982 – मुंबई
– वर्ष 2010 – नई दिल्ली
– वर्ष 2018 – भुवनेश्वर
– वर्ष 2023 – भुवनेश्वर

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ
– स्थापना: 7 जनवरी 1924 (पेरिस, फ्रांस)
– मुख्यालय: लुसाने, स्विट्ज़रलैंड
– अध्यक्ष: तैयब इकराम

————-
11. भारत और कजाकिस्तान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘काजिंद-2022’ का आयोजन किस राज्य में किया गया?

In which state the joint military ex111ercise ‘Kazind-2022’ between India and Kazakhstan has been organized?

a. उत्तर प्रदेश
b. उत्तराखंड
c. मेघालय
d. मणिपुर

Answer: c. मेघालय

– ‘काजिंद-2022’ का आयोजन 15 से 28 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।
– इसे मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया।
– यह छठा संस्करण है।
– इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और सैन्य संबंधो को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया।
– इसमें दोनों सेनाएं संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों के समय आने वाले खतरों को बेअसर करने के लिए अभ्यास कर रही है।
– इसमें कजाकिस्तान की ओर से उनके क्षेत्रीय कमान और भारत की ओर से गोरखा राइफल्स के सैनिकों ने हिस्सा लिया।

– वर्ष 2016 में कजाकिस्तान सेना के साथ प्रबल दोस्तिक अभ्यास के नाम से शुरू किया गया।
– वर्ष 2018 में इसका नाम एक्स काजिंद रखा गया।

कजाकिस्तान
– राजधानी – अस्ताना
– मुद्रा – कज़ाखस्तानी टेंगे
– राष्ट्रपति – कासिम जोमार्ट टोकायेव

————–
12. 28वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में किसने किया?

Who inaugurated the 28th Kolkata International Film Festival at Netaji Indoor Stadium in Kolkata?

a. शाहरुख खान
b. ममता बनर्जी
c. अमिताभ बच्चन
d. रानी मुखर्जी

Answer: c. अमिताभ बच्चन

– इसका उद्घाटन 15 दिसंबर 2022 को अमिताभ बच्चन ने नेताजी इनडोर स्टेडियम कोलकाता में किया।
– यह महोत्सव 22 दिसंबर 2022 तक चलेगा।
– इसमें 42 देशों की 183 फिल्में दिखाई जाएंगी।
– महोत्सव में अमिताभ बच्चन के अब तक करियर और जीवन पर बेस्ड एक स्पेशल स्क्रीनिंग टेलीकास्ट की जाएगी।
– इस फेस्टिवल की शुरुआत वर्ष 1995 में हुई थी।

– उद्घाटन समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भारत सरकार से अमिताभ बच्चन के योगदान के लिए उन्हें भारत रत्न देने की मांग उठाई।

थीम – ‘मीट द वर्ल्ड एट द वर्ल्ड ऑफ सिनेमा’ (‘Meet the World at the World of Cinema’)

उद्घाटन समारोह में किसने भाग लिया
– सीवी आनंद बोस (पश्चिम बंगाल के राज्यपाल)
– ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री)
– जया बच्चन
– शाहरुख खान
– महेश भट्ट
– रानी मुखर्जी
– सौरव गांगुली
– शत्रुघ्न सिन्हा

पश्‍चिम बंगाल
सीएम – ममता बनर्जी
गवर्नर – CV आनंद बोस
राजधानी – कोलकाता

————-
13. इंडियन आर्मी ने किस देश की सेना के साथ ‘सूर्य किरण-XVI’ सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास किया?

The Indian Army has conducted military training exercise ‘Surya Kiran-XVI’ with the army of which country?

a. अमेरिका / USA
b. चीन / China
c. रूस / Russia
d. नेपाल / Nepal

Answer: d. नेपाल / Nepal

– भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास का 16वां संस्करण ‘सूर्य किरण-XVI’ 16 दिसंबर 2022 को शुरू हुआ।
– यह सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास 29 दिसंबर 2022 को खत्म हुआ।
– यह अभ्यास नेपाल के सलझंडी के नेपाल आर्मी बैटल स्कूल में आयोजित किया गया।
– नेपाल की सेना की तरफ से भवानी बक्श बटालियन के जवान और भारतीय सेना के 5 जीआर के जवानों इस अभ्यास में हिस्सा लिया।

‘सूर्य किरण-XVI’
– यह सैन्य अभ्यास वर्ष 2011 में शुरू किया गया था।
– यह अभ्यास प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
– इस अभ्यास का उद्देश्य पहाड़ी इलाकों में जंगल युद्ध तथा आतंकवाद रोधी अभियानों में सहायता बढ़ाना है।
– वर्ष 2021 में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ‘सूर्य किरण’ का 15वां संस्करण आयोजित किया गया था।

इंडियन आर्मी
आर्मी चीफ – जनरल मनोज पांडे

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) – अनिल चौहान

————-
14. सर्वाइकल कैंसर के लिए भारत की पहली स्वदेशी वैक्सीन ‘सर्वावैक’ को वर्ष 2023 में किस आयु-वर्ग की लड़कियों को लगाया जायेगा?

India’s first indigenous vaccine ‘Cervavac’ for cervical cancer will be inoculated to which age-group of girls in the year 2023?

a. 09 से 14 वर्ष
b. 10 से 16 वर्ष
c. 11 से 18 वर्ष
d. 19 से 21 वर्ष

Answer: a. 09 से 14 वर्ष

– वर्ष 2023 के मध्य में 09 से 14 वर्ष की उम्र की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ‘सर्वावैक’ वैक्सीन लगाई जायेगी।
– स्वास्थ्य मंत्रालय के NTAGI (नेशनल टेक्निकल एडवायजरी ग्रुप ऑन इम्यूनज़ैशन) के अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने दिसंबर 2022 में इस बात की जानकारी दी।

सर्वावैक (Cervavac)
– यह एक क्वाड्रीवेलन्ट ह्यूमन पैपिलोम (qHPV) (चार वायरस से लड़ने वाली) वैक्सीन है।
– इस वैक्सीन को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने विकसित किया है।
– यह वैक्सीन HPV के चार स्ट्रैन – 16, 18, 6 और 11 से सुरक्षा प्रदान करती है।

सर्वाइकल कैंसर
– इस कैंसर में गर्भाशय ग्रीवा (cervix) (गर्भाशय का सबसे निचला भाग) में एक घातक ट्यूमर होता है।

भारत में सर्वाइकल कैंसर
– इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार भारत में प्रति वर्ष सर्वाइकल कैंसर 1.23 लाख मामले होते और लगभग 67,000 मौतें होती हैं।

—————
15. किस पूर्व उपराष्‍ट्रपति को सार्वजनिक नेतृत्व के लिए 25वां श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार (SIES) से मिला?

Which former Vice President received the 25th Shri Chandrasekharendra Saraswati National Award for Excellence in Public Leadership (SIES)?

a. हामिद अंसारी
b. भैरो सिंह शेखावत
c. कृष्‍ण कांत
d. वेंकैया नायडू

Answer: d. वेंकैया नायडू

– भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को 10 दिसंबर 2022 को सार्वजनिक नेतृत्व के लिए 25वां श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय श्रेष्ठता पुरस्कार (SIES) से सम्मानित किया गय।
– यह पुरस्कार मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान पुरस्कार 2022 में दिया गया।
– वर्ष 2021 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यह पुरस्कार दिया गया था।
– इस अवॉर्ड को वर्ष 1932 से शुरू किया गया।

SIES पुरस्कार अन्य कैटेगरी में सम्मानित व्यक्ति
– सार्वजनिक नेतृत्व – आरिफ मोहम्मद खान (केरल के राज्यपाल)
– सामुदायिक नेतृत्व – रतन टाटा (उद्योगपति)
– विज्ञान और प्रौद्योगिकी – डॉ मार्तंड वर्मा शंकरन वालियानाथन (डॉक्टर), प्रोफेसर अजय कुमार सूद
– आध्यात्मिक नेतृत्व – विशाखा हरि (कथाकार)

वेंकैया नायडू
– वेंकैया नायडू भारत के 13वें पूर्व उपराष्ट्रपति हैं।
– नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में वे आवास, शहरी गरीबी उन्मूलन, शहरी विकास और सूचना मंत्री थे।
– वे वर्ष 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे।
– वे वर्ष 1996 से 2002 तक अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री थे।

————
16. अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस कब मनाया जाता है?

When is International Migrants Day observed?

a. 23 दिसंबर
b. 12 दिसंबर
c. 18 दिसंबर
d. 19 दिसंबर

Answer: c. 18 दिसंबर

– अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस हर वर्ष 18 दिसंबर को बनाया जाता है।
– इसे संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन मनाता है।
– इस दिन दुनिया के प्रवासियों के विकास में योगदान को प्रोत्साहित करने के लिए मनाया जाता है।
– पहली बार इसका आयोजन वर्ष 1990 में हुआ था।

थीम – प्रवासियों को प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में एकीकृत करना (Integrating migrants into primary health care)

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन
– स्थापना: 6 दिसंबर 1951
– मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्जरलैंड
– महानिदेशक: एंटोनियो विटोरिनो

————
17. गोवा का मुक्ति दिवस कब मनाया जाता है?

When is the Liberation Day of Goa celebrated?

a. 23 दिसंबर
b. 12 दिसंबर
c. 18 दिसंबर
d. 19 दिसंबर

Answer: d. 19 दिसंबर

– गोवा मुक्ति दिवस हर वर्ष 19 दिसंबर को मनाया जाता है।
– इस दिन वर्ष 1961 में पुर्तगाली शासन से गोवा को मुक्त कराया गया था।
– 18 दिसंबर 1961 को ऑपरेशन विजय के अंतर्गत भारत ने गोवा मुक्त कराने के लिए सैन्य अभियान चलाया जिसमें भारत की तीनों सेनाओं (भारतीय नौसेना, वायु सेना और थल सेना) ने भाग लिया।
– इस ऑपरेशन के बाद 19 दिसंबर 1961 को गोवा को पुर्तगाली शासन के आजाद कराया गया।

गोवा
– राजधानी: पणजी
– राज्यपाल: P S श्रीधरन पिल्लई
– मुख्यमंत्री: प्रमोद सावंत

————-
18. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?

When is the National Minorities Rights Day celebrated?

a. 23 दिसंबर
b. 12 दिसंबर
c. 18 दिसंबर
d. 19 दिसंबर

Answer: c. 18 दिसंबर

– देश के अल्पसंख्यक समुदाय के नागरिकों के अधिकारो की रक्षा और जागरूकता फैलना के लिए भारत सरकार 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाती है।
– इसका आयोजन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग करती है।
– इस दिवस को पहली बार वर्ष 2013 में मनाया गया था।

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (National Commission for Minorities)
– स्थापना – 1992
– अध्यक्ष – इकबाल सिंह लालपुरा

————
19. प्रधानमंत्री कौशल को काम कार्यक्रम (PMKKK) योजना का नाम बदलकर क्या किया गया?

The name of the Prime Minister’s Assistance to Action Program (PMKKK) scheme was changed to?

a. प्रधानमंत्री विकास का संवर्धन योजना
b. प्रधानमंत्री कार्य विकास संवर्धन योजना
c. प्रधानमंत्री वैभव संवर्धन योजना
d. प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन योजना

Answer: d. प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन योजना (Pradhan Mantri Virasat Ka Samvardhan) {PM VIKAS}

– इसकी अनाउंसमेंट 15 दिसंबर 2022 को लोकसभा में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री स्मृति ईरानी ने की।
– प्रधानमंत्री कौशल को काम कार्यक्रम (PMKKK) योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM VIKAS) योजना रखा गया।
– इस योजना को कैबिनेट ने 15वें वित्त आयोग के कार्यकाल के लिए मंजूरी दी।

– यह योजना में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की पांच योजनाओं को मिलाकर बनाया गया है।
1. सीखो और कमाओ
2. उस्ताद
3. हमारी धरोहर
4. नई रोशनी
5. नई मंजिल

अल्पसंख्यक और कारीगर समुदायों के लिए योजना का उद्देश्य
– कौशल विकास
– शिक्षा का विकास
– महिला नेतृत्व
– उद्यमिता (Entrepreneurship) का विकास

प्रधानमंत्री विरासत का संवर्धन (PM VIKAS) योजना के फायदे
– इस योजना से कम पढ़े लिखे लोगों को रोजगार दिलाने कि कोशिश की जाती है।
– यह अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की आय बढ़ाने और विकास में मदद करता है।
– इस योजना से बाजार लिंकेज करने में मदद की जा रही है।
– इस योजना को वर्ष 2015 में शुरू किया गया था।

————
20. विजय दिवस कब मनाया जाता है?

When is Vijay Diwas celebrated?

a. 14 दिसंबर
b. 15 दिसंबर
c. 16 दिसंबर
d. 17 दिसंबर

Answer: c. 16 दिसंबर

– वर्ष 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में और भारतीय सैनिकों की बहादुरी को सलाम करने के लिए इसे मनाया जाता है।
– इसी दिन पाकिस्तान के लगभग 93000 जवानों ने भारतीय सेना के सामने हथियार डाले थे।
– भारत की जीत के बाद ईस्ट पाकिस्तान बांग्लादेश बना था।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *