12 & 13 February 2023 Current Affairs

यह 12 & 13 February 2023 Current Affairs का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. बिहार के नए राज्‍यपाल का नाम बताएं?
Name the new Governor of Bihar?

a. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
b. रमेश बैस
c. कलराज मिश्र
d. माणिक साह

Answer: a. राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

– वह गोवा के रहने वाले हैं और भाजपा के महासचिव रह चुके हैं।
– राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गोवा की राजनीति का अहम चेहरा हैं. वे विधायक और फिर मंत्री भी रहे हैं।
– अब वे बिहार के गवर्नर हैं। इससे पहले वे हिमाचल प्रदेश के गवर्नर थे।
– अर्लेकर ने बिहार में गवर्नर के तौर पर फागू चौहान की जगह ली है। फागू चौहान को मेघालय भेजा गया है।

– मुख्‍यमंत्री : नीतीश कुमार
– नए गवर्नर : राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर
– राजधानी : पटना
– राज्य का गठन : 22 March 1912
– पड़ोसी देश से सीमा : नेपाल
– पड़ोसी राज्‍य : उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल

————–
2. झारखंड के नए राज्‍यपाल कौन हैं?
Who is the new governor of Jharkhand?

a. फागू चौहान
b. जगदीश मुखी
c. बीडी मिश्रा
d. सीपी राधाकृष्णन

Answer: d. सीपी राधाकृष्णन

– सीपी राधाकृष्णन तमिलनाडु के वरिष्ठ भाजपा नेता हैं।
– वे दो बार कोयम्बटूर से लोकसभा के लिए चुने गये थे।
– तमिलनाडु के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं।
– अब वे झारखंड के गवर्नर हैं। उन्‍होंने रमेश बैस की जगह ली है।
– रमेश बैस को महाराष्‍ट्र का गवर्नर बनाया गया है।

झारखंड
– मुख्‍यमंत्री : हेमंत सोरेन
– नए गवर्नर : सीपी राधाकृष्णन
– राजधानी: रांची
– राज्य कब बना : 15 नवंबर 2000 (बिहार से अलग होकर)
– पड़ोसी राज्‍य : बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडीशा, छत्‍तीसगढ़, उत्‍तर प्रदेश

————-
3. छत्तीसगढ़ के नए राज्‍यपाल का नाम बताएं?
Name the new governor of Chhattisgarh?

a. हेमंत सोरेन
b. बिस्वा भूषण हरिचंदन
c. ला गणेशन
d. फागू चौहान

Answer: b. बिस्वा भूषण हरिचंदन

– इससे पहले वे आंध्र प्रदेश के गवर्नर थे।
– अब छत्‍तीसगढ़ के राज्‍यपाल हैं।
– उम्र 84 साल की है।
– वे ओडिशा के भुवनेश्वर और चिल्का विधानसभा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। वे ओडिशा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

– छत्तीसगढ़ में बिस्वा भूषण हरिचंदन से पहले अनुसुइया उइके गवर्नर थी। अनुसुइया उइके को मणिपुर का गर्वनर बनाया गया है।

मुख्‍यमंत्री : भूपेश बघेल
– नए गवर्नर : बिस्वा भूषण हरिचंदन
– राजधानी: रायपुर
– राज्य का गठन : 1 नवंबर 2000
– पड़ोसी राज्‍य : झारखंड, उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, महाराष्‍ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडीशा

————-
4. महाराष्ट्र के नए राज्‍यपाल कौन हैं?
Who is the new Governor of Maharashtra?

a. नारायण राणे
b. गिरीराज सिंह
c. किरन रिजिजू
d. रमेश बैस

Answer: d. रमेश बैस

– इससे पहले वे झारखंड और त्रिपुरा के गवर्नर रह चुके हैं।
– अब उन्हें महाराष्ट्र की कमान सौंपी गई है।
– रमेश बैस का ताल्लुक छत्तीसगढ़ से है और वह सात बार सांसद रह चुके हैं।
– अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में भी शामिल हो चुके हैं।

– रमेश बैस ने महाराष्‍ट्र में गवर्नर के तौर पर भगत सिंह कोश्‍यारी की जगह ली है।
– छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए गए बयान को लेकर विवादों में रहने वाले महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने गृहमंत्री अमित शाह को 6 दिसंबर को चिट्ठी लिखकर मार्गदर्शन मांगा था। उन्होंने गृहमंत्री से पूछा था- उन्हें इस पद पर बने रहना है या नहीं।
– आखिरकार उन्‍होंने इस्‍तीफा दे दिया।

मुख्‍यमंत्री : एकनाथ शिंदे
– नए गवर्नर : रमेश बैस
– राजधानी : मुंबई
– राज्य का गठन : 1 May 1960
– पड़ोसी राज्‍य : गुजरात, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा

————–
5. आंध्र प्रदेश के नए राज्‍यपाल का नाम बताएं?
Name the new Governor of Andhra Pradesh?

a. राधाकृष्णन माथुर
b. एस अब्दुल नजीर
c. भगत सिंह कोश्यारी
d. बीडी मिश्रा

Answer: b. एस अब्दुल नजीर

– जस्टिस एस अब्‍दुल नजीर, सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज हैं।
– 4 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट से रिटायर हुए हैं।
– इसके 40 दिन बाद ही उन्हें आंध्र प्रदेश का गवर्नर बना दिया गया है।
– जस्टिस नजीर राम मंदिर पर फैसला देने वाली बेंच में शामिल थे। उन्होंने मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला दिया था।
– वे ट्रिपल तलाक पर फैसला देने वाली बेंच में भी शामिल रहे हैं।
– हाल में, एस अब्दुल नजीर ने 5-जोजों की पीठ का नेतृत्व किया जिसने केंद्र की 2016 की नोटबंदी योजना को बरकरार रखा था।
– वह बहुमत की राय का हिस्सा थे, जिसमें कहा गया था कि नोटबंदी को उचित तरीके से लागू किया गया था।

– अब ए अब्‍दुल नजीर आंध्र प्रदेश के गवर्नर बनाए गए हैं। उन्‍होंने बिस्‍वा भूषण हरिचंदन की जगह ली। हरिचंदन को उत्‍तीसगढ़ का राज्‍यपाल बनाया गया है।

मुख्‍यमंत्री : वाईएस जगनमोहर रेड्डी
– नए गवर्नर : एस अब्‍दुल नजीर
– राजधानी: अमरावती/ विशाखापत्‍तनम
– पड़ोसी राज्‍य : ओडीशा, छत्‍तीसगढ़, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु

————-
6. सिक्किम के नए गवर्नर कौन हैं?
Who is the new governor of Sikkim?

a. बिस्वा भूषण हरिचंदन
b. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
c. अनुसुइया उइके
d. ला गणेशन

Answer: b. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

– लक्ष्मण प्रसाद आचार्य भाजपा के उत्‍तर प्रदेश ईकाई के उपाध्यक्ष हैं।
– विधान परिषद सदस्य हैं।
– आदिवासी बहुल सोनभद्र के मूल निवासी हैं।
– वाराणसी के रामनगर में उनका परिवार रहता है।
– उन्‍हें अब सिक्किम का नया राज्यपाल बनाया गया है। उन्‍होंने यह पद गंगा प्रसाद चौरसिया की जगह दिया गया है।

सिक्किम
– मुख्‍यमंत्री : प्रेम सिंह तमांग
– नए गवर्नर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
– राजधानी: गंगटोक
– राज्य का दर्जा : 16 मई 1975 (भारतीय संघ में शमिल हुआ)
– पड़ोसी देश से सीमा : चीन और नेपाल
– पड़ोसी राज्‍य : पश्चिम बंगाल

————-
7. अरुणाचल प्रदेश के नए राज्‍यपाल का नाम बताएं?
Name the new governor of Arunachal Pradesh?

a. गंगा प्रसाद चौरसिया
b. रमेश बैस
c. राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
d. (रिटायर) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइम

Answer: d. (रिटायर) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइम

– वे सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं।
– राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिटायर्ड ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा की जगह अरुणाचल प्रदेश का राज्‍यपाल बनाया है।
– बीडी मिश्रा को लद्दाख भेजा गया है। वे वहां के लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाए गए हैं।

(रिटायर) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइम
– वे भारतीय सेना में नॉर्दन कमांड (उत्‍तरी कमान) के प्रमुख रह चुके हैं।
– मूलत: महाराष्‍ट्र के पुणे शहर के रहने वाले हैं।

अरुणाचल प्रदेश
– मुख्‍यमंत्री : पेमा खांडू
– नए गवर्नर : (रिटायर) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइम
– राजधानी: ईटानगर
– राज्य का दर्जा : 20 फ़रवरी 1987
– केन्द्र-शासित प्रदेश का दर्जा : 21 जनवरी 1972
– इससे पहले यह राज्‍य, नॉर्थ ईस्ट फ़्रण्टियर एजेंसी- नेफ़ा के नाम से जाना जाता था।
– पड़ोसी देश से सीमा : चीन और म्‍यांमार
– पड़ोसी राज्‍य : असम और नगालैंड

————-
8. असम के नए राज्‍यपाल का नाम बताएं?
Name the new governor of Assam?

a. बीडी मिश्रा
b. गुलाब चंद कटारिया
c. राधाकृष्णन माथुर
d. भगत सिंह कोश्यारी

Answer: b. गुलाब चंद कटारिया

– वे राजस्थान में बीजेपी नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं।
– आठ बार विधायक रह चुके हैं।
– राष्‍ट्रपति ने उन्‍हें अब असम का गवर्नर नियुक्‍त किया है। वे जगदीश मुखी की जगह लेंगे।

मुख्‍यमंत्री : हिमंता बिस्‍वा सरमा
– नए गवर्नर : गुलाब चंद कटारिया
– राजधानी: दिसपुर
– राज्य का दर्जा : 26 January 1950
– पड़ोसी देश से सीमा : बांग्‍लादेश और भूटान
– पड़ोसी राज्‍य : पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय

————-
9. नागालैंड के नए गवर्नर कौन हैं?
Who is the new governor of Nagaland?

a. ला गणेशन
b. राकेश शर्मा
c. विशाल सिंह
d. विवेक प्रसाद

Answer: a. ला गणेशन

– इससे पहले पहले वे मणिपुर के गवर्नर थे।
– पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल चुके हैं, जब वहां के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (वर्तमान उपराष्‍ट्रपति) ने इस्तीफा दे दिया था।
– अब नागालैंड के राज्‍यपाल बने हैं। उन्‍होंने जगदीश मुखी की जगह ली।
– ला गणेशन, तमिलनाडु में बीजेपी लीडर रह चुके हैं।

मुख्‍यमंत्री : नेफियू रियो
– नए गवर्नर : ला गणेशन
– राजधानी : कोहिमा
– राज्य का गठन : 1 दिसंबर 1963
– पड़ोसी देश से सीमा : म्‍यांमार
– पड़ोसी राज्‍य : अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर

————-
10. मणिपुर के नए राज्‍यपाल का नाम बताएं?
Name the new Governor of Manipur?

a. जगदीश मुखी
b. बीडी मिश्रा
c. अनुसुइया उइके
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. अनुसुइया उइके

– इससे पहले वह छत्‍तीसगढ़ की गवर्नर रह चुकी हैं।
– अब मणिपुर की राज्‍यपाल हैं।
– यहां उन्‍होंने ला गणेशन की जगह ली है।
– ला गणेशन को नागालैंड का गवर्नर बनाया गया है।

– अनुसुइया उइके, मध्‍य प्रदेश में बीजेपी विधायक रह चुकी हैं।
– राज्‍य में मंत्री पद पर भी रह चुकी हैं।
– राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं।

मुख्‍यमंत्री : एन बिरेन सिंह
– नए गवर्नर : अनुसुइया उइके
– राजधानी: इम्‍फाल
– राज्य कब बना : 15 अक्टूबर 1949
– पड़ोसी देश से सीमा : म्‍यांमार
– पड़ोसी राज्‍य : नगालैंड, असम, मिजोरम

————-
11. मेघालय के नए राज्‍यपाल कौन हैं?
Who is the new Governor of Meghalaya?

a. फागू चौहान
b. जगदीश मुखी
c. राजनाथ सिंह
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. फागू चौहान

– इससे पहले वे बिहार के गवर्नर थे।
– अब मेघालय के नए राज्‍यपाल हैं। उन्‍होंने बीडी मिश्रा की जगह ली। बीडी मिश्रा को लद्दाख भेजा गया है, लेफ्टिनेंट गवर्नर के तौर पर।

– फागू चौहान, यूपी में बीजेपी विधायक रह चुक हैं। उससे पहले कई पार्टियों में रह चुके हैं।

– मुख्‍यमंत्री : कॉनरॉड संगमा
– नए गवर्नर : फागू चौहान
– राजधानी : शिलांग
– राज्य का गठन : 21 January 1972
– पड़ोसी देश से सीमा : बांग्‍लादेश
– पड़ोसी राज्‍य : असम

————-
12. हिमाचल प्रदेश के नए राज्‍यपाल का नाम बताएं?
Name the new Governor of Himachal Pradesh?

a. राधाकृष्णन माथुर
b. भगत सिंह कोश्यारी
c. शिव प्रताप शुक्ल
d. ला गणेशन

Answer: c. शिव प्रताप शुक्ल

– शिव प्रताप शुक्ला यूपी के गोरखपुर जिले (UP) के रुद्रपुर के रहने वाले हैं।
– चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।
– शिव प्रताप शुक्ला मौजूदा समय में राज्यसभा सांसद हैं।
– उन्‍हें हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। उन्‍होंने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर की जगह ली।

– मुख्‍यमंत्री : सुखविंदर सिंह सुखु
– नए गवर्नर : शिव प्रताप शुक्ल
– राजधानी: शिमला
– राज्य का गठन : 25 जनवरी 1971
– पड़ोसी देश से सीमा : चीन
– पड़ोसी राज्‍य व UT : लद्दाख, जम्‍मू कश्‍मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्‍तराखंड

————-
13. केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के नए उप-राज्‍यपाल का नाम बताएं?
Name the new Lieutenant Governor of Union Territory of Ladakh?

a. बनवारी लाल पुरोहित
b. बीडी मिश्रा
c. प्रफुल्‍ल पटेल
d. आरिफ मोहम्‍मद खान

Answer: b. बीडी मिश्रा

– बीडी मिश्रा भारतीय सेना के पूर्व ब्रिगेडियर हैं।
– इससे पहले वे अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के राज्यपाल रहे चुके हैं।
– बीडी मिश्रा ने लेफ्टिनेंट गवर्नर के तौर पर राधाकृष्‍ण माथुर की जगह ली है।

लद्दाख
– नए उप-राज्‍यपाल : बीडी मिश्रा
– राजधानी : लेह
– केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा : 31 October 2019
– पड़ोसी देश से सीमा : चीन, अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान

————–
13 राज्‍यों व UT में नए राज्‍यपाल व उप-राज्‍यपाल
New governors and lieutenant governors in 13 states and UTs

राज्‍य/UT – गवर्नर – पूर्व गवर्नर
– बिहार – राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर – फागू चौहान
– झारखंड – सी. पी. राधाकृष्णन – रमेश बैस
– छत्तीसगढ़ – बिस्वा भूषण हरिचंदन – अनुसुइया उइके
– महाराष्ट्र – रमेश बैस – भगत सिंह कोश्यारी
– आंध्र प्रदेश – पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर – बिस्वा भूषण हरिचंदन
– सिक्किम – लक्ष्मण प्रसाद आचार्य – गंगा प्रसाद चौरसिया
– अरुणाचल प्रदेश – (रिटायर) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइम – बीडी मिश्रा
– असम – गुलाब चंद कटारिया – जगदीश मुखी
– नागालैंड – ला गणेशन – जगदीश मुखी
– मणिपुर – अनुसुइया उइके – ला गणेशन
– मेघालय – फागू चौहान – बीडी मिश्रा
– हिमाचल प्रदेश – शिव प्रताप शुक्ल – राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
– लद्दाख – बीडी मिश्रा (उपराज्‍यपाल) – राधाकृष्णन माथुर

————–
14. विश्व रेडियो दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Radio Day celebrated?

a. 11 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 14 फरवरी

Answer: c. 13 फरवरी

– विश्व रेडियो दिवस 13 फरवरी को मनाया जाता है।
– क्योंकि इसी दिन वर्ष 1945 को यूनाइटेड नेशंस रेडियो से पहली बार प्रसारण हुआ था।
– इसका उद्देश्य रेडियो को बढ़ावा देना है।
– साथ ही लोगों को इसका उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
– इसकी घोषणा वर्ष 2011 में यूनेस्को ने की थी।
– वर्ष 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में अपनाया था।

————–
15. भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस कब मनाया जाता है?
When is Indian National Women’s Day celebrated?

a. 11 फरवरी
b. 12 फरवरी
c. 13 फरवरी
d. 14 फरवरी

Answer: c. 13 फरवरी

– भारतीय राष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 13 फरवरी को मनाया जाता है।
– इसको सरोजिनी नायडू की जयंती पर मनाया जाता है।
– वर्ष 2023 में उनकी 144वीं जयंती मनाई गई।
– उनका जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था।

सरोजिनी नायडू के उपनाम
1. नाइटिंगेल ऑफ इंडिया
2. भारत कोकिला

– सरोजिनी नायडू का भारत की स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहें थे।
– वर्ष 1925 में सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं थी।
– वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनने वाली पहली भारतीय महिला थी।
– सरोजिनी नायडू ने सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया था।

– अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष 8 मार्च को मनाया जाता है।

————–
16. वर्ष 2023 में अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस कब मनाया गया?
When was the International Epilepsy Day observed in the year 2023?

a. 12 फरवरी
b. 13 फरवरी
c. 14 फरवरी
d. 15 फरवरी

Answer: b. 13 फरवरी

– इसे फरवरी के दूसरे सोमवार को मनाया जाता है।
– वर्ष 2023 में इसे 13 फरवरी को मनाया गया।
– इसका उद्देश्य मिर्गी के बारे में सही तथ्यों और बेहतर उपचार को प्रमोट करना है।
– साथ ही अधिक निवेश को इस क्षेत्र में आकर्षित करना है।
– इंटरनेशनल ब्यूरो फॉर एपिलेप्सी के द्वारा इसे मनाया जाता है।

– राष्ट्रीय मिर्गी दिवस : 17 नवंबर

————–
17. प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) ने किस पत्रकार को राजा राम मोहन रॉय नेशनल अवॉर्ड के लिए चुना?
Which journalist has been selected for the Raja Ram Mohan Roy National Award by the Press Council of India (PCI)?

a. रामेश्वरम दास
b. रवीश कुमार
c. अन्ना भवानी कोटेश्वर प्रसाद
d. विजय पांडे

Answer: c. अन्ना भवानी कोटेश्वर प्रसाद (MBK प्रसाद)

– उन्‍हें पत्रकारिता में उत्कृष्‍टता के लिए राजा राम मोहन रॉय नेशनल अवॉर्ड के लिए 8 फरवरी 2023 चुना गया।
– उन्‍हें यह अवॉर्ड 28 फरवरी 2023 को दिया जाएगा।
– यह अवॉर्ड प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई द्वारा प्रदान किया जाएगा।

अन्ना भवानी कोटेश्वर प्रसाद
– उन्‍हें MBK प्रसाद के नाम से भी जाना जाता है।
– उनका पत्रकारिता करियर काफी लंबे समय का है।
– उन्होंने 2004 से 2009 तक संयुक्त आंध्र प्रदेश में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
– उन्‍हें आंध प्रदेश की सभी मुख्यधारा की पत्रिकाओं (mainstream journals) के एडीटर होने का एकमात्र सम्‍मान प्राप्‍त है।

राजा राममोहन राय
– राजा राममोहन राय, भारत में स्वतंत्र पत्रकारिता के जनक माने जाते हैं।
– वह ब्रह्म-समाज के संस्थापक थे।
– उनका जन्‍म 22 मई 1772 को हुआ था।
– उन्‍होंने अंग्रेजी, बांग्ला तथा उर्दू में अखबार निकाले।

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया
– भारतीय प्रेस परिषद (PCI) का गठन 1978 में प्रेस परिषद अधिनियम 1978 के तहत किया गया था।
– यह देश में प्रेस के नियमन के लिए एक शीर्ष निकाय है।
– यह एक स्वतंत्र निकाय के रूप में कार्य करता है।


PDF Download : Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *