यह 12 से 14 अगस्त 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. मृत्युदंड समाप्त करने वाला पहला अरब देश कौन बना?
Which became the first Arab country to abolish the death penalty?
a. मिस्र
b. जॉर्डन
c. लेबनान
d. मोरक्को
Answer: c. लेबनान
– लेबनान की संसद ने 13 अगस्त 2026 को एक कानून को मंजूरी दी।
– इसके तहत मौत की सजा की जगह कठोर श्रम के साथ उम्र कैद की सजा दी जाएगी।
– एमनेस्टी इंटरनेशनल के वैश्विक वर्गीकरण के मुताबिक 110 से ज्यादा देशों ने सभी अपराधों के लिए मौत की सजा को खत्म कर दिया है।
– लेबनान में जनवरी 2004 से फांसी की सजा पर अनौपचारिक रोक लगी हुई थी। हालांकि, अदालतों ने मौत की सजा सुनाना जारी रखा था।
– हिज्बुल्लाह के संसदीय गुट और फ्री पैट्रियोटिक मूवमेंट के सांसदों ने मृत्युदंड खत्म करने का विरोध किया और संसद से वॉकआउट किया।
– विरोध करने वालों का यह तर्क था की मौत की सजा खत्म करने से गंभीर अपराध के दोषी लोगों को फायदा हो सकता है।
कई यूरोपीय देश मृत्युदंड समाप्त कर चुके
– फ्रांस, जर्मनी, इटली और स्पेन जैसे देश मौत की सजा को पूरी तरह से खत्म कर चुके हैं।
– UK ने भी दशकों पहले सामान्य अपराधों के लिए इसे खत्म कर दिया था।
अफ्रीका और लैटिन अमेरिका भी आगे
– कई अफ्रीकी देशों जैसे चाड, सिएरा लियोन, जाम्बिया, घाना और मध्य अफ्रीकी गणराज्य ने मौत की सजा को खत्म किया।
– लैटिन अमेरिका में भी मौत की सजा देने के मामलों में लंबे समय से कमी आई है।
– अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया और मेक्सिको जैसे देशों ने सामान्य अपराधों के लिए मौत की सजा को खत्म कर दिया है। हालांकि कुछ देशों की कानूनी व्यवस्था में अभी भी कुछ खास मामलों के लिए इसके प्रावधान मौजूद हैं।
– ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने भी दशकों पहले मौत की सजा को पूरी तरह खत्म कर दिया था।
तीन-चौथाई देशों ने मृत्युदंड खत्म किया
– मृत्युदंड और फांसी पर एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2025 तक दुनिया के लगभग तीन-चौथाई देशों ने कानून या व्यवहार में मृत्युदंड को समाप्त कर दिया था।
– कुछ देशों ने व्यवहार में मृत्युदंड को समाप्त कर दिया है, लेकिन इसे कानून में बरकरार रखा है। हालांकि उन्होंने कम से कम 10 वर्षों से फांसी नहीं दी है।
– कुछ देशों ने केवल “सामान्य अपराधों” के लिए मृत्युदंड को समाप्त कर दिया है। इसका अर्थ यह है कि कुछ विशेष अपराधों, जैसे कि सैन्य कानून के अंतर्गत आने वाले कुछ अपराध या असाधारण परिस्थितियों में किए गए अपराधों के लिए मृत्युदंड अभी भी मान्य हो सकता है।
फांसी की सजाओं में वृद्धि हो रही
– मृत्युदंड के उपयोग में वैश्विक गिरावट के बावजूद, 2025 में फांसी की सजाओं में तेजी से वृद्धि हुई।
– 2025 में विश्व स्तर पर 2,707 फांसी की सजाओं को दर्ज किया, जो 2024 में 1,518 की तुलना में 78% अधिक है।
– इस वृद्धि का मुख्य कारण ईरान था, जहां एमनेस्टी ने 2025 में कम से कम 2,159 फांसी की सजाएं दर्ज कीं।
– यह 2024 में दर्ज की गई 972 फांसी की सजाओं से दोगुने से भी अधिक हैं।
– आंकड़ों में चीन में हुई फांसी की सजाएं शामिल नहीं हैं, क्योंकि चीन अभी भी फांसी की सजाओं से संबंधित आंकड़ों को राज्य रहस्य के रूप में वर्गीकृत करता है।
लेबनान
– राजधानी: बेरूत
– राष्ट्रपति: जोसेफ औन
– प्रधानमंत्री: नवाफ सलाम
– आबादी: 58.9 लाख
– मुद्रा: लेबनानी पाउंड
– भाषा: मानक अरबी
– पड़ोसी देश: सीरिया और इज़राइल।
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. मृत्युदंड समाप्त करने संबंधी हालिया घटनाक्रम और वैश्विक परिदृश्य के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) लेबनान मृत्युदंड को समाप्त करने वाला पहला अरब देश बन गया है।
2) नए कानून के प्रावधानों के अनुसार, मृत्युदंड के स्थान पर कठोर श्रम के साथ आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा दी जाएगी।
3) एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में वैश्विक स्तर पर मृत्युदंड के निष्पादन (फांसी दिए जाने) के मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
सही उत्तर: (a) केवल 1 और 2
व्याख्या:
– कथन 1 सही है: 13 अगस्त 2026 को लेबनान की संसद द्वारा कानून पारित किए जाने के बाद लेबनान मृत्युदंड को समाप्त करने वाला पहला अरब देश बन गया।
– कथन 2 सही है: लेबनान द्वारा पारित इस नए कानून के तहत मृत्युदंड की सजा के स्थान पर कठोर श्रम के साथ उम्रकैद का प्रावधान किया गया है।
– कथन 3 गलत है: एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक स्तर पर वर्ष 2025 में फांसी की सजाओं में गिरावट नहीं, बल्कि 78% की तीव्र वृद्धि दर्ज की गई थी (2024 में 1,518 की तुलना में 2025 में 2,707), जिसका मुख्य कारण ईरान में हुई वृद्धि थी।
—————
2. टाटा संस के चेयरमैन का नाम बताइए, जिन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया और वह फरवरी 2027 में पद छोड़ेंगे?
Name the Tata Sons Chairman who has resigned from his position and will step down in February 2027.
a. नोएल टाटा
b. एन. चंद्रशेखरन
c. राजेश गोपीनाथन
d. नारायण मूर्ति
Answer: b.एन. चंद्रशेखरन
– चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल को लेकर टाटा ट्रस्ट्स के साथ सहमति नहीं बन पाई थी।
– नए कारोबारों में भारी निवेश, उनके प्रदर्शन और टाटा संस के भविष्य को लेकर मतभेद इस फैसले की बड़ी वजह बने।
– हालांकि, वह फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे।
एन चंद्रशेखरन कौन हैं?
– एन चंद्रशेखरन का जन्म 2 जून 1963 को मोहानुर गांव नमक्कल, तमिलनाडु में हुआ था।
– उन्होंने कोयंबटूर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एप्लाइड साइंसेज में बैचलर की डिग्री हासिल की।
– 1986 में तमिलनाडु के रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, तिरुचिरापल्ली से मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) किया।
– वर्ष 1987 में टाटा समूह में अपने करियर की शुरुआत की।
– 2009 से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ और एमडी।
– 2017 से टाटा संस के अध्यक्ष।
– उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल, इस्पात, विमानन, रक्षा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर जैसे विभिन्न उद्योगों में महत्वपूर्ण विस्तार किया।
अवार्ड
– पद्म भूषण (2022)
– शेवेलियर डे ला लीजन डी’होनूर (2023)
– मानद नाइट कमांडर (2026)
– बिजनेस टुडे द्वारा सर्वश्रेष्ठ CEO (2013-2014)
– ‘बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर’ (2016)
ऐसे चुना जाएगा नया चैयरमैन
– टाटा संस के चेयरमैन को चुनने की प्रक्रिया में पहले चयनसमिति उम्मीदवारों पर विचार करती है।
– समिति में टाटा ट्रस्ट्स की ओर से नामित सदस्य, टाटा संस बोर्ड का एक सदस्य और एक स्वतंत्र बाहरी सदस्य शामिल होते हैं।
– समिति उम्मीदवार के नाम की सिफारिश टाटा संस के बोर्ड से करती है।
– बोर्ड उम्मीदवार की योग्यता और ग्रुप की जरूरतों को देखते हुए अंतिम नियुक्ति का फैसला करता है।
– अगर मौजूदा चेयरमैन को ही जारी रखना हो, तो उनके कार्यकाल के विस्तार पर भी इसी प्रक्रिया के तहत फैसला होता है।
टाटा संस के बारे में
– टाटा संस (Tata Sons Private Limited) टाटा ग्रुप की मूल होल्डिंग कंपनी और प्रमुख प्रमोटर है।
– टाटा समूह के आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार, इसके तहत 31 बड़ी कंपनियां हैं, जबकि छोटी-बड़ी मिला लें तो यह संख्या 100 से भी अधिक हैं।
– यह भारत के सबसे बड़े और पुराने व्यावसायिक घरानों में से एक का संचालन नियंत्रण संभालती है।
– स्थापना: 1868 में जमशेदजी टाटा द्वारा की गई थी।
– मुख्यालय: बॉम्बे हाउस, मुंबई
– स्वामित्व (Ownership): टाटा संस की लगभग 66% हिस्सेदारी ‘टाटा ट्रस्ट्स’ (परोपकारी चैरिटेबल ट्रस्ट्स जैसे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट {28%} और सर रतन टाटा ट्रस्ट {24%}) के पास है। इसका सीधा अर्थ है कि टाटा संस द्वारा कमाए गए लाभांश (Dividends) का बड़ा हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के कार्यों में खर्च होता है।
– शापूरजी पालोनजी: 18.4% : मिस्त्री परिवार का व्यावसायिक समूह। यह टाटा संस में टाटा ट्रस्ट्स के बाद सबसे बड़ा एकल शेयरधारक है।
– टाटा ग्रुप की ऑपरेटिंग कंपनियां : 13% – 16% : टाटा समूह की विभिन्न सूचीबद्ध कंपनियों के पास टाटा संस के शेयर हैं। जैसे – TCS, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, और टाटा केमिकल्स।
– टाटा परिवार और अन्य: 2.6% : टाटा परिवार के व्यक्तिगत सदस्य (जैसे रतन टाटा के ट्रस्ट/परिवारिक सदस्य) और कुछ अन्य शेयरधारक। जैसे रतन टाटा के भाई नोएल टाटा के पास 1 प्रतिशत।
टाटा ट्रस्ट्स के बारे में
– नोएल टाटा ‘टाटा ट्रस्ट्स’ (Tata Trusts) के चेयरमैन हैं।
– टाटा ट्रस्ट्स के पास टाटा संस की 66% मालिकाना हिस्सेदारी है।
– इस नाते, भले ही ये 66% शेयर व्यक्तिगत रूप से उनके नाम पर न हों, लेकिन ट्रस्ट्स का चेयरमैन होने के कारण टाटा संस के मुख्य निर्णयों में उनके पास सबसे शक्तिशाली वोटिंग और नियंत्रण अधिकार (Voting & Control Rights) है।
– नोएल टाटा के पास 1% व्यक्तिगत हिस्सेदारी है, लेकिन वे चेयरमैन के रूप में 66% नियंत्रक हिस्सेदारी (Tata Trusts) की नुमाइंदगी करते हैं।
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. टाटा संस (Tata Sons) और इससे जुड़े कॉर्पोरेट घटनाक्रमों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) एन. चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है और वे फरवरी 2027 में अपना पद छोड़ेंगे।
2) टाटा संस की अधिकांश हिस्सेदारी (लगभग 66%) ‘टाटा ट्रस्ट्स’ (Tata Trusts) के पास है, जो परोपकारी कार्यों से जुड़े चैरिटेबल ट्रस्ट हैं।
3) रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा वर्तमान में ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के चेयरमैन हैं, जो टाटा संस में 66% नियंत्रक हिस्सेदारी की नुमाइंदगी करते हैं।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 2 और 3
(c) केवल 1 और 3
(d) 1, 2 और 3
सही उत्तर: (d) 1, 2 और 3
व्याख्या:
– कथन 1 सही है: एन. चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है और वे फरवरी 2027 तक पद पर बने रहने के बाद पदमुक्त होंगे।
– कथन 2 सही है: टाटा संस की लगभग 66% मालिकाना हिस्सेदारी परोपकारी चैरिटेबल ट्रस्ट्स (जैसे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट) के पास है।
– कथन 3 सही है: रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के चेयरमैन हैं। यद्यपि उनके पास टाटा संस में व्यक्तिगत रूप से 1% हिस्सेदारी है, लेकिन टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन के रूप में वे 66% की नियंत्रक हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं।
—————
3. किस राज्य को एशिया की पहली डेजर्ट जूलॉजिकल पार्क और डेजर्ट-थीम नाइट सफारी के लिए मंजूरी मिली?
Which state received approval for Asia’s first desert zoological park and desert-themed night safari?
a. गुजरात
b. राजस्थान
c. असम
d. मध्य प्रदेश
Answer: a. गुजरात (डीसा, बनासकांठा जिला)
डेजर्ट जूलॉजिकल पार्क और डेजर्ट-थीम नाइट सफारी के बारे में
किस जगह : डीसा, बनासकांठा जिला, गुजरात
कुल क्षेत्रफल : 103 हेक्टेयर (सरकारी भूमि)
अनुमानित लागत : ₹ 542.14 करोड़
कुल प्रजातियां : लगभग 83 प्रजातियां
कुल जीव-जंतु : करीब 2,700 देशी और विदेशी पशु-पक्षी
– गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा।
– सेंट्रल जू अथॉरिटी (CZA) ने अगस्त 2026 में इसे मंजूरी दी।
– पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण अंतरराष्ट्रीय मानकों वाली नाइट सफारी होगी, जहां पर्यटक रात में सक्रिय रहने वाले वन्यजीवों को करीब से देख सकेंगे।
– इस पार्क में एक डे ज़ू (दिन का चिड़ियाघर) और 5 समर्पित नाइट सफारी बाड़े शामिल होंगे, जहाँ पर्यटक सूर्यास्त के बाद भी निशाचर (nocturnal) जीवों को देख सकेंगे।
– पार्क की डिजाइन रेगिस्तानी ईको सिस्टम को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
– यहां प्राकृतिक सूखे लैंडस्केप विकसित किए जाएंगे।
पार्क के मुख्य आकर्षण और जीव-जंतु
1) भारतीय प्रजातियां: शुष्क और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र के अनुकूल भारतीय वन्यजीव:
– स्तनधारी व शिकारी: एशियाई शेर, तेंदुआ, भारतीय जंगली गधा (Wild Ass), चिंकारा, ब्लैकबक, कैराकल, मरुस्थलीय लोमड़ी (Desert Fox), स्लोथ बियर, भारतीय भेड़िया, धारीदार लकड़बग्घा और सियार।
– छोटे जीव: सेह (Porcupine), जंगली खरगोश और सेह/झाऊ चूहा (Hedgehog)।
2) अंतरराष्ट्रीय प्रजातियां (अफ्रीकी और ऑस्ट्रेलियाई)
– अफ्रीका से: अंगोला जिराफ, ग्रीवी ज़ेबरा, सिमटार ओरिक्स, अफ्रीकी कुडू, स्प्रिंगबॉक, अफ्रीकी चीता, अफ्रीकी शेर, मीरकैट, फेनेक फॉक्स और शुतुरमुर्ग।
– ऑस्ट्रेलिया से: कंगारू, एमु और वालाबी।
3) विशेष जोन
– रेप्टाइल सफारी व रेप्टाइल हाउस
– रेनफॉरेस्ट बायोम व एवियरी (पक्षियों के लिए)
– एक्वेरियम और बटरफ्लाई पार्क (ततली उद्यान)
स्थान के चयन का कारण
– प्राकृतिक रेत के टीले: जो वास्तविक मरुस्थलीय वातावरण (Arid Landscape) का अनुभव देते हैं।
– बनास नदी की समीपता: जल स्रोत और प्राकृतिक आवास का संतुलन।
– उत्कृष्ट कनेक्टिविटी: सड़क और रेल मार्गों से बेहतर जुड़ाव।
————–
4. ‘गज गौरव पुरस्कार’ 2026 से किस राष्ट्रीय उद्यान के 7 महावतों/वनकर्मियों को सम्मानित किया गया?
Seven mahouts/forest personnel from which national park were honored with the ‘Gaj Gaurav Puraskar’ in 2026?
a. गोरुमारा नेशनल पार्क (पश्चिम बंगाल)
b. जलदापारा नेशनल पार्क (पश्चिम बंगाल)
c. जिम कॉर्बेट (उत्तराखंड)
d. दुधवा नेशनल पार्क (उत्तर प्रदेश)
Answer: b. जलदापारा नेशनल पार्क (पश्चिम बंगाल)
– केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 13 अगस्त 2026 को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) में ये पुरस्कार दिए गए।
– यह सम्मान हाथियों के संरक्षण, प्रबंधन और बाढ़ व आपदा के दौरान वन्यजीव बचाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व महावतों को दिया गया है।
गज गौरव पुरस्कार
– भारत सरकार द्वारा हाथियों के संरक्षण, उनकी देखभाल और मानव-हाथी संघर्ष को रोकने में बेहतरीन काम करने वाले महावतों, फ्रंटलाइन वन कर्मचारियों और संगठनों को दिया जाने वाला राष्ट्रीय सम्मान है।
पुरस्कार विजेता – योगदान
1.बिकाश खड़िया : बाढ़ में 6 पालतू हाथियों को सुरक्षित निकालने में योगदान
2. राजीव ओरांव : बाढ़ में 6 पालतू हाथियों को बचाने में योगदान
3. अजीबुल हक : 13 विस्थापित जंगली गैंडों को सुरक्षित स्थान पहुंचाने में मदद
4. अजीत गाबुर : गैंडों के बचाव अभियान में योगदान
5. मोंटाज आलम : गैंडों के बचाव अभियान में योगदान
6. अमसुर खड़िया : गैंडों के बचाव अभियान में योगदान
7. दिलीप मुंडा : गैंडों के बचाव अभियान में योगदान
————–
5. कॉमनवेल्थ फेंसिंग (तलवारबाजी) 2026 का ओवरऑल चैंपियन कौन सा देश रहा?
Which country emerged as the overall champion of the 2026 Commonwealth Fencing Championships?
a. दक्षिण अफ्रीका
b. साइप्रस
c. नाइजीरिया
d. भारत
Answer: d. भारत
– भारत ने नाइजीरिया के लागोस में कॉमनवेल्थ फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप में पहली बार ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब जीता।
– चैंपियनशिप 9 अगस्त 2026 से 14 अगस्त तक चली।
– भारतीय फेंसर्स ने सीनियर और अंडर-23 कैटेगरी में कुल 35 मेडल जीते।
– भारत को विल्किंसन स्वॉर्ड ट्रॉफी भी मिली।
– यह कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन की ओर से चैंपियनशिप में सबसे अच्छे ओवरऑल प्रदर्शन के लिए दी जाती है।
– भारत ने पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है।
– भारत ने सेबर, एपे और फॉइल तीनों हथियारों में मजबूत प्रदर्शन किया।
भारत को कितने मेडल मिले
गोल्ड 13
सिल्वर 08
ब्रॉज 14
कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप?
– कॉमनवेल्थ देशों के बीच होने वाली तलवारबाजी (फेंसिंग) की एक विशेष अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है।
– इसे कॉमनवेल्थ फेंसिंग फेडरेशन कराती है।
– मुख्य कॉमनवेल्थ गेम्स से फेंसिंग खेल को हटाए जाने के बाद, पहली बार यह प्रतियोगिता 1974 में शुरू हुई थी।
– प्रतियोगिता हर 4 साल में होती है।
– इसमें तलवारबाजी के तीनों प्रमुख प्रकार—फॉइल (Foil), एपि (Épée) और सेबर (Sabre)—की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाएं होती हैं।
————–
6. किस राज्य ने तंबाकू उत्पादों (चबाने वाले/खाने योग्य) पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगा दिया?
Which state banned tobacco products (chewable/edible) for one year?
a. कर्नाटक
b. केरल
c. तमिलनाडु
d. आंध्र प्रदेश
Answer: a. कर्नाटक
– यह प्रतिबंध केवल चबाने वाले/खाने योग्य तंबाकू उत्पादों पर लागू होता है।
– खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 30(2)(क) के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया।
– कर्नाटक खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह 1 साल का प्रतिबंध जारी किया है। इसके तहत केवल वे उत्पाद आते हैं जिन्हें खाद्य पदार्थ (Oral Consumption) की श्रेणी में माना जाता है, जैसे कि गुटखा और पान मसाला।
– COTPA (2003): सिगरेट और बीड़ी ‘सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA)’ के तहत नियंत्रित होते हैं, जिन्हें खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बैन नहीं किया जा सकता।
प्रतिबंध के दायरे में क्या-क्या शामिल है?
– गुटखा
– तंबाकू या निकोटीन युक्त पान मसाला
– ऐसे पाउच/सैश जिन्हें अलग-अलग बेचकर मिलाकर खाने के लिए तैयार किया जाता है।
————–
7. भारत के किस पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) को यूक्रेन के सरकारी बैंक ओस्चादबैंक द्वारा दायर निवेश संधि विवाद में रूस ने मध्यस्थ के रूप में नियुक्त किया?
Which former Chief Justice of India (CJI) was appointed by Russia as an arbitrator in the investment treaty dispute filed by Ukraine’s state-owned bank, Oschadbank?
a. संजीव खन्ना
b. डी वाई चंद्रचूड़
c. यू. यू. ललित
d. बी आर गवई
Answer: b. डी वाई चंद्रचूड़
– विवाद की सुनवाई यूक्रेन-रूस के बीच 1998 की द्विपक्षीय निवेश संधि के तहत तीन सदस्यीय मध्यस्थता ट्रिब्यूनल द्वारा की जा रही है।
– कोस्टा रिका की मध्यस्थ और पूर्व व्यापार मंत्री ड्याला जिमेनेज को दोनों पक्षों ने ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष के रूप में चुना।
– ओस्चैडबैंक द्वारा सिंगापुर के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्टावरोस ब्रेकुलाकिस को नियुक्त किया गया था।
– जबकि डी वाई चंद्रचूड़ को रूस द्वारा नियुक्त किया गया था।
2022 रुस-यूक्रेन विवाद से जुड़ा मामला
– यह विवाद उन संपत्तियों और परिचालनों से संबंधित है जिन्हें ओस्चादबैंक का कहना है कि रूस द्वारा 2022 में यूक्रेन पर किए अटैक के बाद उसने डोनेट्स्क, लुहांस्क, खेरसोन और ज़ापोरिज़िया क्षेत्रों में खो दिया था।
– ओस्चादबैंक यूक्रेन का एक सरकारी बैंक है।
डी वाई चंद्रचूड़
– डी वाई चंद्रचूड़, 10 नवंबर 2024 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय से रिटायर हुए।
– उन्हें 13 मई, 2016 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया।
– CJI, यूयू ललित के रिटायरमेंट के बाद 9 नवंबर, 2022 को वे भारत के 50वें CJI बने थे।
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता (Arbitration) घटनाक्रम और पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी. वाई. चंद्रचूड़ को रूस द्वारा यूक्रेन के सरकारी बैंक ‘ओस्चादबैंक’ (Oschadbank) के साथ जारी निवेश संधि विवाद में मध्यस्थ (Arbitrator) नियुक्त किया गया है।
2) यह विवाद 1998 की यूक्रेन-रूस द्विपक्षीय निवेश संधि (Bilateral Investment Treaty) के तहत गठित तीन सदस्यीय ट्रिब्यूनल द्वारा सुना जा रहा है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
व्याख्या:
– कथन 1 सही है: रूस ने यूक्रेन के राज्य-स्वामित्व वाले ओस्चादबैंक द्वारा 2022 के युद्ध के बाद अपनी संपत्तियों के नुकसान को लेकर दायर निवेश संधि विवाद में पूर्व CJI डी. वाई. चंद्रचूड़ को अपना मध्यस्थ (Arbitrator) नियुक्त किया है।
– कथन 2 सही है: इस मामले की सुनवाई यूक्रेन और रूस के बीच वर्ष 1998 में हुई द्विपक्षीय निवेश संधि के तहत गठित तीन सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता ट्रिब्यूनल द्वारा की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता कोस्टा रिका की ड्याला जिमेनेज (Dyala Jiménez) कर रही हैं।
————–
8. ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ पुस्तक किस पूर्व राष्ट्रपति की आत्मकथा है, जिसे PM मोदी ने लॉन्च किया?
‘Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles’ is the autobiography of which former President, launched by PM Modi?
a. प्रणब मुखर्जी
b. रामनाथ कोविंद
c. प्रतिभा पाटिल
d. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
Answer: b. रामनाथ कोविंद
– नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुस्तक का विमोचन किया।
– पीएम ने बताया कि रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद भी देश के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
– वह ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लेकर बनी JPC के अध्यक्ष भी हैं।
– यह आत्मकथा राम नाथ कोविंद की राजनीतिक यात्रा और अनुभवों पर केंद्रित है।
रामनाथ कोविन्द
– जन्म 1 अक्टूबर 1945 को उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के परौंख गांव में हुआ था।
– कानपुर विश्वविद्यालय से वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एल.एल.बी.) की डिग्री प्राप्त की।
– सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के वरिष्ठ स्थायी वकील रहे।
– एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।
– 8 अगस्त 2015 को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
– 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति बने।
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और हाल ही में जारी उनकी पुस्तक के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ (Triumph of the Indian Republic: My Life, My Struggles) पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा है, जिसका विमोचन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।
2) रामनाथ कोविंद भारत के 14वें राष्ट्रपति बनने से पूर्व बिहार के राज्यपाल रह चुके थे।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
सही उत्तर: (c) 1 और 2 दोनों
व्याख्या:
– कथन 1 सही है: ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आत्मकथा है, जिसे हाल ही में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया।
– कथन 2 सही है: वर्ष 2017 में (25 जुलाई 2017) भारत के 14वें राष्ट्रपति बनने से पूर्व रामनाथ कोविंद को अगस्त 2015 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
—————
9. किस देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई को लाखों लोगों की हत्या के मामलों में मौत की सजा सुनाई गई?
The former president of which country, Bashar al-Assad, and his younger brother were sentenced to death in cases involving the killing of hundreds of thousands of people?
a. तुर्किए
b. इरान
c. सीरिया
d. इजरायल
Answer: c. सीरिया
– सीरिया की एक अदालत ने देश के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को फांसी की सजा सुनाई।
– दोनों को गृहयुद्ध के दौरान लाखों लोगों की हत्या और अत्याचार के मामलों में दोषी ठहराया गया।
– इसी मामले में बशर अल-असद के मामा के बेटे अतीफ नजीब को भी फांसी की सजा सुनाई गई।
– 60 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति बशर और उनके भाई ने रूस में शरण ली थी।
– पुतिन सरकार ने उन्हें शरण दी हुई है।
– बशर अल-असद के पिता हफ़ीज़ अल असद भी सीरिया के राष्ट्रपति रह चुके हैं।
अतीफ के आदेश के बाद गृहयुद्ध भड़का
– अतीफ नजीब सीरियाई सेना में ब्रिगेडियर जनरल रह चुके हैं।
– उन पर आरोप है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया था।
– देश में गृहयुद्ध शुरू हो गया जो 2024 तक चला।
– इसमें करीब पांच लाख लोगों की मौत हुई।
रूस-ईरान के साथ के बावजूद गिरी सरकार
– गृहयुद्ध के दौरान बशर अल-असद की सरकार को रूस, ईरान और हिजबुल्लाह का समर्थन मिलता था।
– वर्ष 2024 में इजराइल के लगातार हमलों से हिजबुल्लाह और ईरान समर्थित गुट कमजोर पड़ गए।
– दूसरी ओर, रूस यूक्रेन युद्ध में उलझा हुआ था।
– इसका फायदा उठाकर तुर्किये के समर्थन वाले विद्रोही गुटों ने उत्तर-पश्चिमी प्रांत इदलिब से बड़ा हमला शुरू किया।
– 8 दिसंबर 2024 को राजधानी दमिश्क पहुंच गए।
– बशर अल-असद अपने परिवार के साथ रूस भाग गए।
– उनकी सरकार गिर गई।
– सीरिया पर विद्रोही नेता अहमद अल-शरा का कब्जा हो गया।
– जिसने असद शासन के दौरान हुई हत्याओं और अत्याचारों की जांच शुरू की।
– उसी जांच के तहत अब असद, माहेर और अतीफ के खिलाफ यह फैसला सुनाया गया।
– बशर अल-असद बाथ सोशलिस्ट पार्टी से हैं।
– वर्ष 2000 में राष्ट्रपति बने थे।
– इराक पर अमेरिकी हमले का विरोध किया था।
सीरिया
– राजधानी : दमिश्क
– राष्ट्रपति : अहमद अल-शारा उर्फ अबू मोहम्मद अल-जुलानी
– मुद्रा : सीरियाई पाउंड
—- प्रिलिम्स एग्जाम के लिए प्रश्न —-
Q. सीरिया के हालिया राजनीतिक और न्यायिक घटनाक्रम के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1) सीरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके भाई माहेर अल-असद को गृहयुद्ध के दौरान हुई मौतों और अत्याचारों के मामलों में मृत्युदंड (फांसी) की सजा सुनाई है।
2) सत्ता से हटाए जाने के बाद बशर अल-असद को वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (ICC) द्वारा द हेग (The Hague) में हिरासत में रखा गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
सही उत्तर: (a) केवल 1
व्याख्या:
– कथन 1 सही है: सीरिया की अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद, उनके भाई माहेर अल-असद और उनके रिश्तेदार अतीफ नजीब को गृहयुद्ध के दौरान लाखों लोगों की हत्या और अत्याचारों का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई है।
– कथन 2 गलत है: दिसंबर 2024 में तख्तापलट के बाद बशर अल-असद द हेग में हिरासत में नहीं हैं, बल्कि वे अपने परिवार के साथ रूस में शरण लिए हुए हैं (पुतिन सरकार द्वारा उन्हें शरण दी गई है)।
—————
10. किस साउथ अमेरिकी देश में अगस्त 2026 में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे वहां 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, देश में आपातकाल घोषित करना पड़ा?
In which South American country did a magnitude 7.4 earthquake occur in August 2026, resulting in the deaths of over 200 people and necessitating the declaration of a state of emergency?
a. वेनेजुएला
b. गुयाना
c. चिली
d. कोलंबिया
Answer: d. कोलंबिया
– अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, कोलंबिया में भूकंप 10 अगस्त 2026 की की सुबह करीब 7:34 बजे आया।
– इसका केंद्र चोको क्षेत्र (सैन जोस डेल पामार के पास) में था।
– भूकंप की गहराई 107 किलोमीटर थी।
– देशभर में 86 इमारतें ढह गईं, जबकि 1,500 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है।
– करीब 224 लोग 12 अगस्त तक मर चुके थे।
– 18 स्वास्थ्य केंद्रों और 52 स्कूलों को भी नुकसान हुआ है।
– 7 एयरपोर्ट पर काम रोक दिया गया है।
– करीब 5 लाख की आबादी वाला शहर परेरा में अकेले 60 लोगों की मौत हुई है।
– ये शहर भूकंप केंद्र से 64 किलोमीटर से भी कम दूरी पर है।
– इसके तेज झटके वेनेजुएला, इक्वाडोर और पनामा में भी महसूस किए गए।
– राष्ट्रपति एबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने त्वरित राहत कार्यों के लिए आपातकाल की घोषणा की।
कोलंबिया सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में
– कोलंबिया में बार-बार भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह इसकी भौगोलिक स्थिति है।
– यह देश ‘रिंग ऑफ फायर’ नाम के भूकंप और ज्वालामुखी वाले क्षेत्र में आता है।
– यहां नाजका, कोकोस और दक्षिण अमेरिकी जैसी कई बड़ी टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं।
– इनमें से एक प्लेट दूसरी के नीचे धंसती रहती है।
– इसी वजह से जमीन के अंदर लगातार हलचल होती रहती है, जिससे अक्सर तेज भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं।
2026 के पांच बड़े भूकंप
देश कब आया कितनी तीव्रता कितना नुकसान
– मैक्सिको 24 मार्च 7.4 तीव्रता 2 मौतें
– इंडोनेशिया 1 अप्रैल 7.1 तीव्रता 0 मौतें
– वेनेजुएला 24 जून 7.2 और 7.5 तीव्रता 6125 मौतें
– फिलीपींस 8 जून 2026 7.8 तीव्रता सुनामी की चेतावनी
– जापान 28 जुलाई 7.1 तीव्रता 38 मौतें
– कोलंबिया 10 अगस्त 7.4 तीव्रता 224 मौतें
—————
11. भारतीय खेल मंत्रालय ने मैनेजमेंट से जुड़ी खामियों को वजह बता किस खेल फेडरेशन को सस्पेंड कर दिया?
Which sports federation was suspended by the Indian Sports Ministry citing management deficiencies as the reason?
a. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI)
b. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF)
c. बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI)
d. एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI)
Answer: a. टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI)
– मंत्रालय ने 12 अगस्त 2026 को निलंबन आदेश दिया।
– मंत्रालय के मुताबिक, TTFI की मान्यता निलंबित करने की एक बड़ी वजह तय समय सीमा के भीतर फेडरेशन के चुनाव नहीं कराना है।
– इस मामले में पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है।
– फरवरी 2022 में दिल्ली हाईकोर्ट ने फेडरेशन की एक्जीक्यूटिव कमेटी को सस्पेंड कर दिया था।
– यह कार्रवाई स्टार प्लेयर मनिका बत्रा की याचिका के बाद हुई थी।
– उन्होंने सेलेक्शन पॉलिसी को लेकर सवाल उठाए थे।
– मंत्रालय ने मान्यता निलंबित करने के बाद भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को देश भर में टेबल टेनिस का एडमिनिस्ट्रेशन संभालने के लिए एक कमिटी बनाने का निर्देश दिया है।
– फेडरेशन के सस्पेंड होने से खिलाड़ियों के लिए को इंटरनेशनल टूर्नामेंट खेलने में मुश्किल हो सकती है।
—————
12. ईरानी क्रिकेट कप 2026 की मेजबानी भारत के किस केंद्र शासित प्रदेश को दी गई?
Which Union Territory of India has been awarded the hosting rights for the 2026 Irani Cup?
a. लद्दाख
b. जम्मू-कश्मीर
c. पुदुचेरी
d. चंडीगढ़
Answer: b. जम्मू-कश्मीर
– श्रीनगर का शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम 1 से 5 अक्टूबर 2026 के बीच ईरानी कप मैच की मेजबानी करेगा।
– यह 1980 के दशक के बाद जम्मू-कश्मीर में होने वाला सबसे बड़ा क्रिकेट मुकाबला माना जा रहा है।
– जम्मू-कश्मीर के हेड कोच अजय शर्मा ने कहा, मुकाबला रणजी चैम्पियन जम्मू-कश्मीर और रेस्ट ऑफ इंडिया (RoI) के बीच होगा।
– जम्मू-कश्मीर ने 2025-26 की रणजी ट्रॉफी का विजेता रहा था।
ईरानी कप
– ये भारत की फर्स्ट-क्लास क्रिकेट प्रतियोगिता है, जो BCCI द्वारा आयोजित की जाती है।
– यह मुकाबला मौजूदा रणजी ट्रॉफी विजेता टीम और देश के अन्य हिस्सों के बेहतरीन खिलाड़ियों से बनी ‘शेष भारत (India)’ (Rest of India) टीम के बीच खेला जाता है।
– इसका नाम BCCI के लंबे समय तक सेवा करने वाले अधिकारी ज़ेड. आर. ईरानी के नाम पर रखा गया।
– यह पाँच दिन का एक रेड बॉल से खेला जाने वाला मैच होता है।
—————
13. राष्ट्रीय भाला दिवस (National Javelin Day) कब मनाया जाता है?
When is National Javelin Day celebrated?
a. 8 अगस्त
b. 7 अगस्त
c. 6 अगस्त
d. 5 अगस्त
Answer: b. 7 अगस्त
– टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।
– 7 अगस्त 2021 को ही नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडेल जीता था।
– इस दिन को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने राष्ट्रीय भाला दिवस के रूप में घोषित किया।
– पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता है।
—————
14. भारत छोड़ो आंदोलन दिवस कब मनाया जाता है?
When is Quit India Movement Day celebrated?
a. 6 अगस्त
b. 7 अगस्त
c. 8 अगस्त
d. 9 अगस्त
Answer: c. 8 अगस्त
– महात्मा गांधी ने 8 अगस्त 1942 को मुंबई में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सत्र दौरान अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत की थी।
– भारत छोड़ो भाषण में “करो या मरो” का नारा दिया था।
– इस दिवस को अगस्त आंदोलन या अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है।
—————
15. विश्व नागासाकी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Nagasaki Day?
a. 12 अगस्त
b. 11 अगस्त
c. 10 अगस्त
d. 9 अगस्त
Answer: d. 9 अगस्त
– अमेरिका ने 9 अगस्त 1945 को दक्षिणी जापान के बन्दरगाह नगर नागासाकी पर 11 बजकर, 1 मिनट पर 6.4 किलो. का प्लूटोनियम-239 वाला ‘फैट मैन’ नाम का बम गिराया गया था।
– इससे पहले 6 अगस्त 1945 को अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा शहर पर ‘लिटिल बॉय’ नाम का यूरेनियम बम गिराया जा चुका था।
– धमाका इतना तेज़ था कि 8 किलोमीटर दूर बने घरों के शीशों के परखच्चे उड़ गए
– इससे लगभग एक लाख चालीस हज़ार लोग मारे गए थे।
– जब नागासाकी पर प्लूटोनियम परमाणु बम गिराया गया, तब 43 सेकण्ड के बाद ज़मीन से 1,540 फीट की ऊँचाई पर यह बम फटा।
– और इससे 21 किलोटन टी.एन.टी. के बराबर धमाका हुआ।
– 3,900 डिग्री सेल्सियस की ऊष्मा उत्पन्न हुई।
– हवा की गति 1005 कि.मी. प्रति घण्टे तक पहुँच गयी।
– इससे तत्काल हुई मौतों की संख्या का अनुमान 40,000 से 75,000 के बीच था।
– 1945 के अन्त तक यह आँकड़ा 80,000 तक जा पहुँचा।
—————
16. विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day of the World’s Indigenous Peoples observed?
a. 6 अगस्त
b. 7 अगस्त
c. 8 अगस्त
d. 9 अगस्त
Answer: d. 9 अगस्त
– दुनिया भर के लोगों को स्वदेशी लोगों के अधिकारों की सुरक्षा और संवर्धन पर संयुक्त राष्ट्र के संदेश को फैलाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 9 अगस्त को विश्व के स्वदेशी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है।
—————
17. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Youth Day celebrated?
a. 14 अगस्त
b. 12 अगस्त
c. 17 अगस्त
d. 22 अगस्त
Answer: b. 12 अगस्त
2026 की थीम
– अलग-अलग संदर्भ, समान आकांक्षाएं।
– Different Contexts, Common Aspirations.
– समाज में युवाओं के विकास और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए दुनिया भर में 12 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।
– इस दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसम्बर, 1999 में की गयी थी।
—————
18. अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस (इंटरनेशनल लेफ्ट-हेंडर्स डे) कब मनाया जाता है?
When is International Left-Handers Day celebrated?
a. 13 अगस्त
b. 12 अगस्त
c. 11 अगस्त
d. 10 अगस्त
Answer: a. 13 अगस्त
– अंतर्राष्ट्रीय वामपंथी दिवस हर वर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है।
– यह बाएं हाथ के व्यक्तियों की विशिष्टता और मतभेदों का जश्न मनाने के लिए मनाया जाता है।
– यह दिवस पहली बार 1976 में लेफ्टहैंडर्स इंटरनेशनल, इंक. के संस्थापक डीन आर कैंपबेल द्वारा मनाया गया था।



