12 & 13 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 12 & 13 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. हरियाणा के नए मुख्‍यमंत्री कौन बने?
Who became the new Chief Minister of Haryana?

a. नायब सिंह सैनी
b. बृजेंद्र सिंह
c. भूपिंदर सिंह हुड्डा
d. दुष्यंत सिंह चौटाला

Answer: a. नायब सिंह सैनी

– हरियाणा में तत्‍कालीन मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्‍तीफा दे दिया। इसके बाद 12 मार्च 2024 को नायब सिंह सैनी मुख्‍यमंत्री बने।
– यहां भाजपा और जजपा गठबंधन की सरकार थी, लेकिन यह गठबंधन टूट गया।

हरियाणा के गवर्नर – बंडारू दत्‍तात्रेय

—————–
2. केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) 2019 को मार्च 2024 में लागू किया, इसके तहत भारत में पांच साल बिता चुके किन देशों के अल्‍पसंख्‍यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है?
The Central Government implemented the Citizenship Amendment Act (CAA) 2019 in March 2024, under which there is a provision to give citizenship to minorities of which countries who have spent five years in India?

a. पाकिस्‍तान, बांग्‍लादेश, म्‍यांमार
b. पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका
c. बांग्‍लादेश, चीन, पाकिस्‍तान
d. पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश

Answer: d. पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) 2019
– भारतीय नागरिकता कानून 1955 में बदलाव के लिए 2016 में नागरिकता संशोधन विधेयक 2015 संसद में पेश किया गया था।
– यह लोकसभा में 10 दिसंबर 2019 और अगले दिन राज्‍यसभा से पास हुआ। 12 दिसंबर को राष्‍ट्रपति की मंजूरी मिलते ही CAA कानून बना।
– भारतीय नागरिकता कानून 1955 में अब तक 6 बार (1986, 1992, 2003, 2005, 2015 और 2019) संशोधन हो चुका है।
– 11 मार्च 2024 को केंद्र सरकार ने CAA की अधिसूचना जारी की।

किसे मिलेगी नागरिकता?
– 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता दी जाएगी।
– इन तीन देशों के अल्‍पसंख्‍यक लोग ही नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

आवेदन कैसे कर सकेंगे?
– आवेदन ऑनलाइन करना होगा।
– आवेदक को बताना होगा कि वे भारत कब आए।
– पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेज न होने पर भी आवेदन कर पाएंगे।
– इसके तहत भारत में रहने की अवधि 5 साल से अधिक रखी गई है।
– बाकी विदेशियों (मुस्लिम) के लिए यह अवधि 11 साल से अधिक है।

CAA कानून में चार राज्यों के आदिवासी क्षेत्रों को छूट
– यह कानून संविधान की छठी अनुसूची में शामिल असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा के आदिवासी क्षेत्रों को छूट देता है।
– इसमें असम में कार्बी आंगलोंग, मेघालय में गारो हिल्स, मिजोरम में चकमा जिले और त्रिपुरा में आदिवासी क्षेत्र के जिले शामिल हैं।

—————
3. भारत के सबसे तेज और स्‍वदेशी डिजाइन वाले आईपी/एमपीएलएस राउटर की स्‍पीड बताएं, जिसे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने लॉन्च किया?
What is the speed of India’s fastest and indigenously designed IP/MPLS router, which was launched by Union Minister Ashwini Vaishnav?

a. 1.4 टीबीपीएस
b. 2.4 टीबीपीएस
c. 3.4 टीबीपीएस
d. 4.4 टीबीपीएस

Answer: b. 2.4 टीबीपीएस

– केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मार्च 2024 में इसे लॉन्‍च किया।

राउटर के बारे में
– राउटर एक उपकरण है जो दो या दो से अधिक पैकेट-स्विच्ड नेटवर्क या सबनेटवर्क को जोड़ता है।
– देश के स्वदेशी डिजाइन वाले इस राउटर को सरकार के दूरसंचार विभाग, सीडीओटी और निवेत्ति सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनाया गया है।
– यह राउटर 2.4 टेराबाइट पर सेकंड (टीबीपीएस) की गति से डाटा ट्रांसफर में सक्षम है।
– यह आईपी/एमपीएलएस (Multiprotocol Label Switching) राउटर है।
– आईपी/एमपीएलएस (Multiprotocol Label Switching) एक रूटिंग टेक्नोलॉजी है, जिसका इस्तेमाल टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क में होता है। यह एक नोड से दूसरे नोट तक डायरेक्ट करता है।
– इस टेक्नोलॉजी को सबसे पहले 1990 में डेवलप किया गया था। इसका उद्देश्य नेटवर्क कनेक्टिविटी को गति देना था।
– इस राउटर की स्थापना कई क्षेत्रों जैसे रेलवे संचार नेटवर्क, पावर ग्रिड, दूरसंचार और टेलीविजन मीडिया के विकास में सहायता के लिए की गई है।

—————–

—————
4. DRDO ने किस तकनीक के साथ अग्नि 5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण मार्च 2024 में किया?
DRDO conducted the first flight test of the Agni-5 missile in March 2024, using which technology?

a. इंडिपेंडेंटली व्हीकल तकनीक
b. 10 मल्टीपल इंडिपेंडेंटली व्हीकल तकनीक
c. मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV)

कहां से लॉन्‍च हुई अग्नि-5
– ओडीशा के डॉ. एपीजे अब्‍दुल कलाम द्वीप से लॉंच किया गया।
– इस द्वीप का नाम पहले व्‍हीलर आइलैंड था।
– अग्नि-5, भारत का पहला इंटर कॉन्‍टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल (ICBM) है।
– इंटर कॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल उसे कहते हैं, जिसका रेंज 5 हजार किलोमीटर से ज्‍यादा हो।

MIRV तकनीक क्या है?
– इस तकनीक से लैस मिसाइल से सैकड़ों किलोमीटर दूर स्थित कई लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं।
– यह परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
– इसकी मारक क्षमता लगभग 5000 किमी से अधिक है, जो इसे लंबी दूरी की मिसाइल बनाती है।
– इससे पूरा चीन और आधा यूरोप टार्गेट एरिया में आ जाता है।
– इसका उद्देश्य मुख्य रूप से चीन की चुनौती को विफल करना है।

यह मिसाइल किस तरह हमला करता है?
– यह लॉन्‍च होकर करीब 14 सौ किलोमीटर की ऊंचाई तक जाता है।
– इसके बाद वापस एटमॉस्‍फेयर के अंदर एंटर करता है, और ग्रैविटेशन से बहुत तेजी से टार्गेट की ओर गिरता है।
– यह 29,401 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्‍पीड से हमला करती है।
– इसे ट्रैक करना मुश्किल होता है।
– इसकी गति साउंड की स्पीड से 24 गुना ज्यादा है। यानी एक सेकेंड में 8.16 किमी की दूरी।

—————
5. DRDO ने किस मिशन के तहत मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ अग्नि 5 मिसाइल का उड़ान परीक्षण मार्च 2024 किया?
Under which mission DRDO conducted the flight test of Agni 5 missile with Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle (MIRV) technology in March 2024?

a. मिशन अग्नि
b. मिशन दिव्‍यास्‍त्र
c. मिशन पृथ्‍वी
d. मिशन अंतरिक्ष

Answer: b. मिशन दिव्‍यास्‍त्र

– रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, डीआरडीओ ने 11 मार्च 2024 को मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ अग्नि 5 मिसाइल का उड़ान परीक्षण किया।
– MIRV तकनीक के साथ अग्नि 5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण है।

मिशन दिव्‍यास्‍त्र क्‍या है?
– यह स्‍वदेशी हाइली एडवांस्ड वेपन सिस्टम है।
– यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक है, जिसकी वजह से एक ही मिसाइल अलग-अलग लोकेशंस पर कई वॉरहेड तैनात कर सकती है।
– वॉरहेड (ध्वंसशीर्ष) यानी, मिसाइल का अगला भाग जिसमें विस्फोटक होते हैं।

नॉर्मल और MIRV मिसाइल में अंतर
– नॉर्मल मिसाइल एक टारगेट को हिट कर सकता हैं।
– MIRV मिसाइल एक साथ कई टारगेट को हिट कर सकता है।

यह तकनीक कितने देशों के पास है?
– अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और यूनाइटेड किंगडम के पास MIRV तकनीक है। अब भारत भी इन देशों की श्रेणी में शामिल हो गया।
– इन देशों के अलावा पाकिस्‍तान ऐसा मिसाइल सिस्‍टम बनाने की कोशिश कर रहा है।
– कुछ न्‍यूज अनुसार संदेह जताया जाता है कि इजराइल के पास भी ये मिसाइल सिस्‍टम हैं।

अग्नि 5 का पहला परीक्षण कब हुआ?
– अग्नि 5 का पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था।
– उसके बाद से अग्नि 5 के कई बार परीक्षण किए जा चुके हैं।
– मार्च 2024 में मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) तकनीक के साथ अग्नि-5 का परीक्षण हुआ।
– इस तकनीक के साथ अग्नि-5 मिसाइल का यह पहला उड़ान परीक्षण है।
– इससे पहले दिसंबर 2022 में APJ अबुल कलाम द्वीप (ओडिशा) से नाइट परीक्षण हुआ।

अग्नि 5 के बारे में
– यह परमाणु क्षमता वाला इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है।
– इसकी क्षमता 5 हजार से साढ़े 5 हजार किलोमीटर तक मार करने की थी।
– लेकिन दिसंबर 2022 में DRDO ने अग्नि-5 मिसाइल की क्षमता 5000 KM से बढ़ाकर 7000 KM तक कर दी।
– इसका डिजाइन DRDO ने किया है और उत्‍पादन भारत डयनेमिक्‍स मिलिडेट कर रहा है।
– इस मिसाइल के इस्‍तेमाल का कंट्रोल स्‍ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के पास है।
– इसे सबमरीन के माध्‍यम से भी लॉन्‍च किया जा सकता है।
– यह फायर एंड फॉर्गेट मिसाइल है।
– मतलब फायर करो और भूल जाओ। फायर करने के बाद यह टार्गेट पर ही गिरेगा।

भारत के पास कितनी अग्नि मिसाइलें
– भारत के पास पृथ्‍वी-2, अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3, अग्नि-4 और अग्नि-5 बैलेस्टिक मिसाइल है।
– अग्नि मिसाइलें भारत के पास साल 1990 से हैं।
– भारत के पास सबमरीन लॉन्‍च्‍ड बैलेस्टिक मिसाइल भी है।

DRDO
– गठन: 1958
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– अध्यक्ष: समीर वी कामथ

—————
6. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्‍यक्ष का नाम बताएं?
Name the Chairman of National Scheduled Castes Commission (NCSC)?

a. लव कुश कुमार
b. किशोर मकवाना
c. रजनीश कुमार
d. आदित्‍य प्रकाश

Answer: b. किशोर मकवाना

– NCSC आयोग के अध्‍यक्ष की नियुक्ति भारत के राष्‍ट्रपति द्वारा की जाती है।
– किशोर मकवाना ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्‍यक्ष पद की शपथ 11 मार्च 2024 को ली।
– उन्होंने डॉ. अंबेडकर पर 9 किताबें लिखी हैं।
– इसके अलावा उन्होंने कई पुस्तकों का अनुवाद और संपादन किया है।
– वह एक पत्रकार और कॉलमिस्ट भी हैं।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC)
– यह एक भारतीय संवैधानिक निकाय है।
– इसकी स्थापना वर्ष 2004 में अनुसूचित जातियों और एंग्लो इंडियन समुदायों के शोषण के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने और उनकी सामाजिक, शैक्षिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई है।

—————
7. तीनों सेनाओं का संयुक्‍त अभ्‍यास ‘भारत शक्ति’ का आयोजन किस जगह मार्च 2024 में किया गया?
At which place was the joint exercise ‘Bharat Shakti’ of the three armies organized in March 2024?

a. पोखरन (जैसलमेर)
b. महाजन (बीकानेर)
c. विशाखापत्‍तनम
d. बमोरी (सागौर)

Answer: a. पोखरन (जैसलमेर)

– भारत शक्ति सेना, वायु सेना और नौसेना की मारक क्षमता को प्रदर्शित करने वाला एक महत्वपूर्ण त्रि-सेवा अभ्यास है।
– अभ्यास के दौरान तीनों भारतीय सेनाएं स्वदेश निर्मित हथियारों और प्लेटफार्मों की क्षमता का प्रदर्शन किया।
– इस अभ्यास में केवल भारत में विकसित स्वदेशी हथियार प्रणालियों को ही शामिल किया गया।

ये फाइटर जेट और हथियार ने दिखाई ताकत
– एलसीए तेजस, एएलएच एमके-चार, एलसीएच प्रचंड, मोबाइल एंटी-ड्रोन सिस्टम, बीएमपी-द्वितीय और इसके संस्करण, नामिका (नाग मिसाइल कैरियर), टी90 टैंक, धनुष, के9 वज्र और पिनाका रॉकेट उन मंचों में शामिल हैं जिनका इस दौरान प्रदर्शन किया जाएगा। अभ्यास में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख उपकरण और हथियारों में धनुष और सारंग गन सिस्टम, आकाश हथियार सिस्टम, लॉजिस्टिक्स ड्रोन, रोबोटिक म्यूल्स और मानव रहित हवाई वाहनों की एक श्रृंखला शामिल है।

पोखरन
– मई 1998 में, भारत ने राजस्थान के सुदूर रेगिस्तानी क्षेत्र पोखरण में एक के बाद एक सफल परमाणु परीक्षण किया था। इसी के साथ भारत ने खुद को परमाणु शक्ति के रूप में वैश्विक मंच पर स्थापित कर लिया।
– पोखरण में हुए दूसरे परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति का नाम दिया गया था।
– पहला परीक्षण इंदिरा गांधी सरकार में मई 1974 में आयोजित किया गया था। इसका कोड नाम स्माइलिंग बुद्धा था।

राजस्‍थान
– राजधानी – जयपुर
– मुख्‍यमंत्री – भजन लाल शर्मा

—————-
8. भारत शक्ति युद्धाभ्यास में शामिल कौन सा फाइटर विमान 12 मार्च 2024 को क्रैश हो गया?
Which fighter aircraft involved in the Bharat Shakti exercise crashed on March 12, 2024?

a. मिग-21
b. रफाल
c. तेजस
d. मिराज

Answer: c. तेजस

– भारत शक्ति युद्धाभ्यास में शामिल तेजस फाइटर जेट क्रैश हो गया।
– 12 मार्च 2024 की दोपहर करीब 2 बजे शहर से 2 किमी दूर भील समाज के हॉस्टल पर जा गिरा।
– घटना के समय हॉस्टल खाली था। इससे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
– पोकरण में चल रहे युद्धाभ्यास स्थल से करीब 100 किमी दूर यह हादसा हुआ है।
– इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित तमाम नेता और सेना के बड़े अधिकारी मौजूद हैं।

एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया- फाइटर प्लेन में एक ही पायलट था। उसे आर्मी हॉस्पिटल भेजा गया है। क्रैश होने से पहले वह एग्जिट हो गया था।अचानक हुए धमाके के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

——————

—————
9. विश्व किडनी दिवस वर्ष 2024 में कब मनाया गया?
When was the World Kidney Day observed in the year 2024?

a. 9 मार्च
b. 10 मार्च
c. 11 मार्च
d. 14 मार्च

Answer: b. 14 मार्च

2024 की थीम
– सभी के लिए किडनी स्वास्थ्य – देखभाल और इष्टतम दवा अभ्यास तक समान पहुंच को आगे बढ़ाना
– Kidney Health for All – Advancing equitable access to care and optimal medication practice

– विश्व किडनी दिवस (World Kidney day) हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।
– वर्ष 2024 में यह दिवस 14 मार्च को मनाया गया।

– इस दिवस को मनाने की शुरुआत वर्ष 2006 में इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन ने की थी।

– किडनी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों से है। आपको जानकार हैरानी होगी कि यह छोटा सा अंग रोजाना खून का चौथाई हिस्सा छानता यानी साफ करता है।
– इसके अलावा किडनी का काम शरीर से फालतू पानी, तरल पदार्थ को बाहर निकालना, जहरीले और गंदे पदार्थों को बहार निकालना है।

—————-
10. किस योजना के तहत गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्‍ली के 41 गांवों में पीएनजी सुविधाओं और 178 गांवों में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
Under which scheme, Home Minister Amit Shah inaugurated PNG facilities in 41 villages of Delhi and development projects in 178 villages?

a. दिल्‍ली विकास अभियान
b. दिल्ली ग्रामोदय अभियान
c. दिल्‍ली ग्रामीण विकास अभियान
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. दिल्ली ग्रामोदय अभियान

– दिल्ली ग्रामोदय अभियान के पास दिल्ली के शहरीकृत गांवों और नए शहरी क्षेत्रों में आवश्यक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 960 करोड़ रुपये का फंड है।


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *