11 & 12 December 2022 Current Affairs

यह 11 & 12 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली?
Who took oath as the new Chief Minister of Himachal Pradesh?

a. मुकेश अग्निहोत्री
b. सुखविंदर सिंह सुक्खू
c. प्रतिभा सिंह
d. विक्रमादित्य सिंह

Answer: b. सुखविंदर सिंह सुक्खू

– हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ।
– यहां बस ड्राइवर के बेटे सुखविंदर सिंह सक्‍खू, मुख्‍यमंत्री बन गए हैं।
– गवर्नर राजेंद्र विश्‍वनाथ अर्लेकर ने 11 दिसंबर 2022 को सुखविंदर सिंह सक्‍खू को मुख्‍यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
– सक्‍खू, व्‍यक्ति के तौर पर 7वें और पद के तौर पर 15वें मुख्‍यमंत्री बने हैं।
– शपथ ग्रहण समारोह हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान में आयोजित हुआ।

सुखविंदर सिंह सुक्खू
– सुखविंदर सिंह का जन्म हमीरपुर में 26 मार्च 1964 को हुआ।
– पिता हिमाचल रोडवेज में बस ड्राइवर थे।
– पढ़ाई शिमला से हुई। LLB की डिग्री हासिल की है।
– सुखविंदर सिंह के अनुसार वह कॉलेज की पढ़ाई के समय शिमला में दूध भी बेचा करते थे, अखबार भी बांटा करते थे।
– उन्होंने NSUI से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।
– वे NSUI के अध्यक्ष रहे थे।
– वर्ष 1995 में NSUI (युवा कांग्रेस) के प्रदेश महासिचव बने।
– शिमला नगर निगम में दो बार पार्षद भी चुने गए।
– नादौन विधानसभा से चौथी बार विधायक बने।
– कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।
– इस चुनाव में प्रचार समिति के अध्यक्ष थे।

—————
2. हिमाचल प्रदेश के प्रथम उपमुख्‍यमंत्री का नाम बताएं?
Name the first Deputy Chief Minister of Himachal Pradesh?

a. विक्रमादित्‍य सिंह
b. गोपाल ठाकुर
c. मुकेश अग्निहोत्री
d. प्रतिभा सिंह

Answer: c. मुकेश अग्निहोत्री

– हिमाचल प्रदेश में पहली बार कोई उपमुख्‍यमंत्री बना है।
– मुकेश अग्निहोत्री, उपमुख्यमंत्री बने हैं।
– उन्‍हें भी राजेंद्र विश्‍वनाथ अर्लेकर ने शपथ दिलाई।
– शपथ ग्रहण में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुए, जैसे- कांग्रेस के प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, आदि।

हिमाचल के पहले उपमुख्‍यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
– मुकेश अग्निहोत्री का जन्म पंजाब के संगरूर में 9 अक्तूबर 1962 में हुआ था।
– उनकी शिक्षा ऊना जिले से हुई।
– पब्लिक रिलेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया और पत्रकार बन गए।
– पत्रकार से वे राजनीतिज्ञ बने।
– वर्ष 2003 में उन्होंने पहली बार कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत गए।
– उसके बाद से उन्होने अपने सभी विधानसभा चुनाव जीते।
– इस बार उन्होंने 5वीं बार विधानसभा का चुनाव जीता।
– उन्होंने हरोली से वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव जीता।

हिमाचल प्रदेश
– राजधानी – शिमला, धर्मशाला
– राज्यपाल – राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर
– मुख्यमंत्री – सुखविंदर सिंह सुक्खू

————–
3. किस भारतीय बल्लेबाज ने वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाया?
Which Indian batsman scored the fastest double century in ODIs?

a. सूर्यकुमार यादव
b. रोहित शर्मा
c. ईशान किशन
d. विराट कोहली

Answer: c. ईशान किशन

– भारतीय टीन के ओपनर बल्लेबाज इशान किशन ने 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज दोहरा शतक लगाया।
– उन्होंने 126 बॉल में ही 200 रन बना दिए थे।
– इस पारी में उन्होंने कुल 210 रन बनाए, जिसमें 24 चौके और 10 छक्के शामिल थे।
– उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा दिया।
– क्रिस गेल ने वर्ष 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 138 गेंद में दोहरा शतक मारा था।
– यह इशान किशन का पहला दोहरा शतक है।
– यही पारी पहली शतकीय पारी भी है।
– वनडे में दोहरा शतक मारने में वह भारत के चौथे और दुनिया के सातवे खिलाड़ी बने।
– उनका जन्म बिहार में हुआ था।
– उन्‍होंने क्रिकेट की शुरुआत झारखंड से की।

वनडे मैच में दोहरे शतक से रिलेटेड रिकार्ड
– वनडे में दुनिया में सबसे ज्यादा दोहरा शतक रोहित शर्मा ने मारे है।
– उन्होंने कुल तीन बार दोहरे शतक मारे है।
– वनडे मैचों में रोहित शर्मा ही सबसे ज्यादा पर्सनल स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी है।
– इन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाए थे, जो वनडे का सबसे ज्यादा पर्सनल स्कोर है।
– दुनिया में पहला वनडे दोहरा शतक सचिन तेंदुलकर ने वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रिका के खिलाफ मारा था।

BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड)
– यह भारत में क्रिकेट को कन्ट्रोल करने वाली बॉडी है।
– स्थापना – 1928
– मुख्यालय – मुंबई
– अध्यक्ष – रोजर बिन्नी
– सचिव – जय शाह

————–
4. केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 में अतिरिक्त खर्च के लिए दिसंबर 2022 में संसद से कितने रुपए की मंजूरी मांगी?
The central government sought approval of how many rupees from the parliament in December 2022 for additional expenditure in the financial year 2022-23?

a. 4.89 लाख करोड़ रुपए
b. 3.25 लाख करोड़ रुपए
c. 2.12 लाख करोड़ रुपए
d. 1.15 लाख करोड़ रुपए

Answer: b. 3.25 लाख करोड़ रुपए

– केंद्र सरकार ने चालू वित्त वर्ष के लिए 3.26 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च के लिए 09 दिसंबर 2022 को संसदीय मंजूरी मांगी।
– केंद्र सरकार ने यूक्रेन संकट के बीच उर्वरक और खाद्य आपूर्ति पर खर्च में उछाल के कारण यह मांग की है।
– केंद्र सरकार ने 3.25 लाख करोड़ रुपये खर्च के लिए नकद मांगा है।
– इसके आलवा विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों की बचत और बढ़ी हुई प्राप्तियों या वसूलियों के तहत 1.10 लाख करोड़ रुपये का इंतजाम किया जाएगा।

अब बजट में कुल खर्च कितना हुआ?
– केंद्र सरकार ने फरवरी 2022 में पेश किए गए बजट में आय का लक्ष्य 39.44 लाख करोड़ रुपए रखा था।
– कुल व्यय अनुमानित 39.45 लाख करोड़ से बढ़कर 45 लाख करोड़ से पार होने की उम्मीद है।

—————
5. एशिया में पहली बार भारत के किस राज्य ने स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए ड्रोन डिलिवरी केंद्र और नेटवर्क शुरू किया?
For the first time in Asia, which Indian state has launched a drone delivery center and network to deliver health services?

a. उत्तर प्रदेश
b. मेघालय
c. बिहार
d. मध्य प्रदेश

Answer: b. मेघालय

– मेघालय सरकार ने एशिया के पहले ड्रोन डिलीवरी हब और नेटवर्क का दिसंबर 2022 में लॉन्‍च किया।
– इसका नाम ‘मेघालय ड्रोन डिलिवरी नेटवर्क’ (MMDN) है।
– इसका उद्देश्य राज्य में लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच प्रदान करना है।
– मेघालय सरकार ने स्टार्टअप टेक ईगल के साथ साझेदारी में ड्रोन डिलीवरी हब और नेटवर्क की शुरुआत की है।

मेघालय ड्रोन डिलिवरी नेटवर्क
– इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य एक ड्रोन डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का उपयोग करके राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में दवाओं, टीकों, ब्लड कंपोनेंट्स जैसी चीजों का वितरण करना है।
– पहली आधिकारिक ड्रोन उड़ान ने मेघालय के जेंगजल सब डिविजनल अस्पताल से उड़ान भरी (जो हब के रूप में कार्य करेगा)।
– ड्रोन ने 30 मिनट से भी कम समय में पडेलडोबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाएं पहुंचाई।

मेघालय
राजधानी- शिलांग
मुख्यमंत्री- कोनराड के संगमा
राज्यपाल- बीडी मिश्रा

————–
6. पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति कौन बनी?
Who became the first female president of Peru?

a. डीना बोलुआर्टे
b. मारियाना कोस्टा
c. रोक्साना क्विस्पे कोलैंटेस
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. डीना बोलुआर्टे

– उन्होंने पेरू के नए राष्ट्रपति के रूप में 07 दिसंबर 2022 को शपथ ली।
– वे पेरू की राष्ट्रपति बनने वाली पहली महिला हैं।

राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को हटाकर डीना बोलुआर्टे को राष्ट्रपति बनाया गया
– पेरू में पिछले कुछ समय से जारी राजनीतिक उथल-पुथल चल रही थी।
– तत्‍कालीन राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को संसद ने महाभियोग (impeachment) वोट के जरिए पद से हटा दिया।
– इसके बाद डीना बोलुआर्टे को देश का नया राष्ट्रपति बना दिया गया।
– डीना बोलुआर्टे जुलाई 2026 तक कैस्टिलो के बाकी कार्यकाल को संभालेंगी।

डीना बोलुआर्टे
– वे 60 वर्ष की है।
– उन्होंने सैन मार्टिन डी पोरेस विश्वविद्यालय से एक लॉ में ग्रेजुएशन किया।
– उन्होंने 2007 से पेरू के राष्ट्रीय रजिस्ट्री कार्यालय के प्रमुख के रूप में काम किया था।
– वह 2018 में लीमा के एक जिले सुरक्विलो के मेयर के चुनाव के लिए खड़ी हुई थी, लेकिन वे इसमें हार गई थीं।
– बोलुआर्टे ने 18 वर्षों तक वकालत की है।

पेरू
– पेरू दक्षिण अमेरिका में एक देश है।
– राजधानी: लीमा
– मुद्रा: सोल

————–
7. लगातार दूसरी बार नवंबर 2022 में भारत का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल आपूर्तिकर्ता देश कौन बना?
Which country became India’s largest crude oil producer in November 2022?

a. साउदी अरब
b. इराक
c. अमेरिका
d. रूस

Answer: d. रूस

– तेल सप्‍लाई पर नजर रखने वाली कंपनी ‘वॉर्टेक्सा’ के अनुसार रूस लगातार दूसरे महीने भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल सप्लायर रहा।
– रूस ने भारत के साथ कच्चे तेल के व्यापार में इराक और सऊदी अरब को पीछे छोड़ दिया है।
– मार्च 2022 तक भारत के पूरे तेल खरीद का मात्र लगभग 0.2% हिस्सा रूस का था।
– जबकि नवंबर 2022 में भारत के पूरे तेल खरीद का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा रूस का है।

किस देश से नवंबर 2022 में भारत ने तेल खरीदा
1. रूस : 9 लाख बैरल (लगभग)
2. इराक : 8.6 लाख बैरल (लगभग)
3. सऊदी अरब : 5.7 लाख बैरल (लगभग)
4. अमेरिका : 4 लाख बैरल (लगभग)

रूस से ज्यादा तेल आयात का कारण
– यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण पश्चिमी देशों ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए है और पश्चिम के देश रूस से तेल नहीं खरीद रहे है।
– रूस भारत को कम रेट (डिस्‍काउंट) में कच्चा तेल दे रहा है।
– साथ ही व्यापार में डॉलर के उपयोग को भी भारत और रूस ने खत्म कर दिया।
– भारत और रूस ने अपनी-अपनी मुद्रा में व्यापार करने के एग्रीमेंट पर भी काम किया है।
– इसलिए रूस के कच्चे तेल का आयात भारत अधिक कर रहा है।

रूस
– राजधानी – मास्को
– मुद्रा – रूबल
– राष्ट्रपति – व्लादिमीर पुतिन
– प्रधानमंत्री – दिमित्री मेदवेदेव

————-
8. देश की किस पार्टी ने गुजरात चुनाव के बाद राष्ट्रीय राजनीति पार्टी बनने की शर्ते पूरी की?
Which party of the country fulfilled the conditions of becoming a national political party after the Gujarat elections?

a. SP
b. JDU
c. AAP
d. TMC

Answer: c. AAP (आम आदमी पार्टी)

– आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुजरात चुनाव में लगभग 13 प्रतिशत वोट शेयर पाए।
– उसके 5 विधायक भी जीते।
– उसने नेशनल पार्टी बनने के लिए जरूरी शर्ते पूरी की।
– भारतीय चुनाव आयोग राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देता है।
– वह आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे सकता है।
– घोषणा के बाद पार्टी देश की नौवी राष्ट्रीय पार्टी बनेगी।

राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए मापदंड
1. यदि पार्टी को चार राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो।
2. यदि पार्टी को तीन राज्यों में मिलाकर लोकसभा की दो प्रतिशत सीटें, मतलब 11 सीटें जीती हो। जीती हुई सीटें अलग-अलग राज्य से होनी चाहिए।
3. यदि पार्टी चार लोकसभा सीटों और लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में छह प्रतिशत वोट हासिल किया हो।
– अगर कोई पार्टी तीनों में से किसी एक मापदंड को पूरा करती है, तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।

आम आदमी पार्टी (AAP)
– AAP ने चार राज्यों में क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया।
– क्षेत्रीय पार्टी के लिए विधान सभा में कुल डाले गए वोट में 6 प्रतिशत वोट मिला हो और 2 सीटें जीती हो।

कौन-से चार राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) क्षेत्रीय पार्टी
– दिल्ली (पूर्ण बहुमत की सरकार)
– पंजाब (पूर्ण बहुमत की सरकार)
– गोवा (6.77% और 2 सीटें)
– गुजरात (12.91% और 5 सीटें)

नेशनल पार्टी
– देश में कुल 8 पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त है।
– भारतीय जनता पार्टी
– कांग्रेस
– बहुजन समाज पार्टी
– तृणमूल कांग्रेस
– राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
– कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया
– कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी)
– नेशनल पीपल्स पार्टी

राष्ट्रीय पार्टी होने के फायदे
– देश में पार्टी के चुनाव चिन्ह को आरक्षित कर दिया जाता है।
– चुनाव आयोग राष्ट्रीय पार्टी को निर्वाचन लिस्ट मुफ्त में देता है।
– चुनाव के पहले पार्टी को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर टेलीविजन और रेडियो प्रसारण के लिए समय मिलेगा।
– पार्टी 20 से 40 तक स्टार कैंपेनरों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकती है।

————–
9. किस राज्य ने बद्री गाय की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए आनुवंशिक विकास की योजना बनाई है?
Which state has planned genetic development to increase the productivity of Badri cow?

a. उत्तर प्रदेश
b. हिमाचल प्रदेश
c. उत्तराखंड
d. हरियाणा

Answer: c. उत्तराखंड

– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अगले 10 वर्ष के लिए योजना बनाने के लिए चिंतन शिविर आयोजित किया।
– दिसंबर 2022 में आयोजित इसी चिंतन शिविर में बद्री गाय के उत्पादन को बढ़ाने पर चर्चा हुई।
– गाय की उत्पादकता बढ़ाने के लिए, आनुवंशिक सुधार (Genetic Enhancement) करने की योजना बनाई गई।
– इसमें राज्य अपनी देशी गाय बद्री की उत्पादकता (Productivity) बढ़ाने का प्रयास करेगा।
– इसके लिए अधिकारियों ने सेक्स-सॉर्टेड सीमन तकनीक का यूज करने की सलाह दी।
– सेक्स-सॉर्टेड सीमन तकनीक में वीर्य से बछड़े वाले शुक्राणु को हटा दिया जाता है।
– इससे बछिया पैदा होगी, जिससे दुध उत्पादन बढेगा।
– उन्होंने अच्छे क्वॉलिटी के आनुवंशिक (Genetic) मवेशी से पैदा करने वाले भ्रूण (Embryo) को स्थानांतरण विधि का उपयोग करने की सलाह दी।

बद्री गाय
– बद्री गाय जड़ी-बूटी वाले पौधों को चरने वाली गाय है।
– यह उत्तराखण्ड के मध्य हिमालय में मिलती है।
– बड़े शहरों में इसका घी लगभग 2500 रुपये प्रति किग्रा तब बिकता है।
– मार्केट में इसके यूरिन की डिमांड भी है।
– इस गाय में दूध काफी कम है, जिसके कारण आनुवंशिक सुधार की जरूर पड़ रही है।

आनुवंशिक सुधार (Genetic Enhancement)
– इस प्रक्रिया का यूज डेरी उद्योग को लाभप्रद बनाने के लिए किया जाता है।
– इसमें पशु की उत्‍पादकता (प्रति पशु दूध उत्‍पादन) बढ़ाने की कोशिश की जाती है।
– इसमें अच्छा उत्पादन करने वाले पशुओं को चुना जाता है।
– और उनके वीर्य को पशु में सीधे इंजेक्ट किया जाता है।
– कुछ प्रक्रिया में अच्छे पशुओं से मेटिंग करायी जाती है।
– उसके बाद जब भ्रुण बन जाता है तो उस भ्रुण को दूसरे पशु के अंदर स्थानांतरित कर दिया जाता है।
– इन प्रक्रिया से आनुवंशिक सुधार होने के चांस होते है।
– और पशुओं में अच्छे उत्पादन होने की संभावना होती है।

उत्तराखंड
– राजधानी – देहरादून (शीत), गैरसैन (ग्रीष्म)
– राज्यपाल – गुरमीत सिंह
– मुख्यमंत्री – पुष्कर सिंह धामी

————–
10. पुस्‍तक ‘समाज सरकार बाजार’ की लेखिका कौन हैं?
Who is the author of the book ‘Samaj Sarkar Bazaar’?

a. गीतांजलि श्री
b. मृणाल पांडे
c. रोहिणी नीलेकणि
d. जूपाका सुभद्रा

Answer: c. रोहिणी नीलेकणि

– रोहिणी नीलेकणि ने इस पुस्तक को लिखा है।
– इस पुस्तक में नीलेकणी के लेखों, भाषणों और साक्षात्कारों का एक कलेक्शन है।
– यह पुस्तक वर्तमान के भारतीय समाज के बारे में बात करती है।
– इस पुस्तक को छह अध्यायों में विभाजित किया गया है।
– इसमें न्याय और प्रशासन से लेकर जल और पर्यावरण तक कई विषयों को शामिल किया गया है।

————–
11. ‘दिव्य कला मेला 2022’ कहां आयोजित हुआ?
Where ‘Divya Kala Mela 2022’ held?

a. बरेली
b. चेन्नई
c. पटना
d. नई दिल्ली

Answer: d. नई दिल्ली

– ‘दिव्य कला मेला 2022’ नई दिल्ली में 02-07 दिसंबर, 2022 के बीच आयोजित हुआ।
– यह मेला नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा के पास (कर्तव्य पथ), इंडिया गेट पर आयोजित हुआ।
– सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

‘दिव्य कला मेला 2022’
– इस मेले में 22 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 200 दिव्यांग कारीगरों/कलाकारों ने अपने प्रोडक्ट्स और कौशल का प्रदर्शन किया।
– केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 02 दिसंबर, 2022 को इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

—————-
12. अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Mountain Day celebrated?

a. 10 दिसंबर
b. 11 दिसंबर
c. 12 दिसंबर
d. 13 दिसंबर

Answer: b. 11 दिसंबर

– वर्ष 2022 की थीम – Women move mountains

– अंतरराष्ट्रीय पर्वत दिवस हर वर्ष 11 दिसंबर को मनाया जाता है।
– इस दिन की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2003 में की थी।
– इस दिवस का उद्देश्य पहाड़ों के सतत विकास को प्रोत्साहित करना है।

—————
13. 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 कहां आयोजित हुआ?
Where was the 9th World Ayurveda Congress and Arogya Expo 2022 held?

a. कर्नाटक
b. बिहार
c. उत्तर प्रदेश
d. गोवा

Answer: d. गोवा

9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) और आरोग्य एक्‍सपो
– कब से कब तक आयोजन – 08 से 11 दिसंबर 2022
– कहां आयोजित हुआ – पणजी, गोवा
– उद्घाटन किसने किया – केंद्रीय पर्यटन, बंदरगाह और जलमार्ग राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने।

9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस (WAC) और आरोग्य एक्स्पो 2022
– इसका उद्देश्य चिकित्सकों, शिक्षाविदों, छात्रों, दवा निर्माताओं, औषधीय उत्पादकों सहित सभी के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करना है।
– आयुर्वेद क्षेत्र को मजबूत करने और इसके बिजनेस को बढ़ावा देना इसका लक्ष्य है।
– 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो में 53 देशों के 400 विदेशी प्रतिनिधियों सहित दुनिया भर के 4500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
– आरोग्य एक्सपो में 215 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया।

गोवा
मुख्‍यमंत्री – प्रमोद सावंत
गवर्नर – PS श्रीधरण पिल्‍लई
राजधानी – पणजी


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *