8 से 12 जुलाई 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 8 से 12 जुलाई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. किस पड़ोसी देश ने अपने रीयुजेबल रॉकेट बूस्‍टर का सफल रिकवरी परीक्षण किया और दुनिया में पहली बार समुद्र-आधारित प्लेटफॉर्म पर ‘नेट’ और ‘लैंडिंग हुक’ तकनीक का उपयोग किया?
Which neighboring country conducted a successful recovery test of its rocket (launch vehicle) and, for the first time in the world, utilized ‘net’ and ‘landing hook’ technology on a sea-based platform?

a. पाकिस्तान
b. बांग्लादेश
c. चीन
d. म्यांमार

Answer: c. चीन

– चीन की स्‍पेस एजेंसी ने CNSA (China National Space Administration) यह परीक्षण 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को किया था।
– यह रॉकेट दक्षिणी चीन के द्वीप प्रांत हैनान (Hainan) में स्थित कॉमर्शियल स्‍पेस लॉन्‍च साइट से लॉन्च किया गया था।
– रॉकेट का बूस्टर ऊपरी हिस्से से अलग होने के बाद समुद्र में तैरते हुए एक ऑफशोर प्लेटफॉर्म (Offshore Platform / Sea Vessel) पर उतरा, जो हैनान के तट से कुछ दूरी पर समुद्र के बीचों-बीच तैनात था।
– लॉन्च होने के मात्र 6 मिनट के भीतर ही इस भारी-भरकम बूस्टर ने अंतरिक्ष की सीमा को छुआ, वहां से वापस यू-टर्न लिया और समुद्र में बिछे जाल (Net) में आकर बिल्कुल सही जगह पर फंस गया।

यह परीक्षण इतना चौंकाने वाला (Shocking) क्यों है?
– अब तक दुनिया ने एलोन मस्क की कंपनी SpaceX को देखा है, जिसके रॉकेट (Falcon 9) भारी-भरकम हाइड्रोलिक पैरों (Landing Legs) के सहारे जमीन या समुद्री ड्रोन-शिप पर सीधे खड़े होकर लैंड करते हैं।
– चीन ने इस पारंपरिक तरीके को पूरी तरह बदल दिया। चीन के लॉन्ग मार्च 10B रॉकेट में कोई हाइड्रोलिक पैर नहीं थे!
– इसने समुद्र में तैरते हुए एक विशाल 25,000 टन के प्लेटफॉर्म पर लगे ‘कंगारू नेट’ (Arresting Net) और रॉकेट के शरीर से निकले ‘लैंडिंग हुक्स’ की मदद से खुद को हवा में ही उलझा लिया और लटक गया। अंतरिक्ष के इतिहास में समुद्र के बीच ऐसा प्रयोग पहली बार हुआ है।

जाल की बनावट और डिज़ाइन
– आकार (Shape): यह एक ‘X’ या प्लस (+) आकार का विशाल जाल था। इसका फैलाव बहुत बड़ा था ताकि अगर हवा के झोंके से रॉकेट थोड़ा बाईं या दाईं ओर भी झुके, तो भी वह जाल के दायरे में ही रहे।
– सामग्री (Material): इसे बेहद मजबूत और हल्के सिंथेटिक पॉलिमर फाइबर्स (जैसे केवलर या कार्बन-फाइबर कंपोजिट) से बुना गया था। इन फाइबर्स में अत्यधिक तनाव और गर्मी (रॉकेट के इंजन की आंच) सहने की क्षमता होती है।
– बफरिंग सिस्टम (Shock Absorbers): जाल के चारों कोनों को समुद्री प्लेटफॉर्म पर सीधे बांधने के बजाय विशाल हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर्स (Shock Absorbers) और स्प्रिंग सिस्टम से जोड़ा गया था। इनका काम रॉकेट के गिरते समय लगने वाले तगड़े झटके को सोखना था।
– फंसाने की तकनीक: जैसे ही रॉकेट सीधे नीचे आया, उसने अपने इंजन बंद किए और उसका निचला हिस्सा जाल के खानों के अंदर धंस गया। नीचे जाते ही रॉकेट के हुक जाल की रस्सियों में ‘वन-वे लॉक’ (One-way Lock) की तरह फंस गए।

मुख्य तकनीकी पहलू
– वजन में भारी बचत : रॉकेट में फोल्डिंग लेग्स और उनका हाइड्रोलिक सिस्टम लगाने से रॉकेट का अपना वजन बहुत बढ़ जाता है। पैरों को हटाकर केवल हुक लगाने से चीन ने रॉकेट का वजन सैकड़ों किलोग्राम कम कर लिया।
– अधिक पेलोड क्षमता : रॉकेट जितना हल्का होगा, वह अंतरिक्ष में उतना ही ज्यादा वजनी सैटेलाइट (Payload) ले जा सकेगा। लॉन्ग मार्च 10B की क्षमता लो-अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 16 मीट्रिक टन से अधिक है।

————–
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुलाई 2026 में किन देशों की छह दिवसीय यात्रा की?
Which countries did Prime Minister Narendra Modi visit during a six-day trip in July 2026?

a. इंडोनेशिया
b. ऑस्ट्रेलिया
c. न्यूजीलैंड
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड)

– नरेंद्र मोदी ने 6 से 11 जुलाई 2026 तक इन तीन देशों की आधिकारिक यात्रा की।
– 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया गए, वहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
– 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया रहे।
– 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड रहे।
– यह 40 साल बाद किसी भारतीय पीएम की न्यूजीलैंड यात्रा है। इससे पहले 1986 में राजीव गांधी न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे।

————–
3. पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPRD) का महानिदेशक (DG) किसे नियुक्त किया गया?
Who has been appointed as the Director General (DG) of the Bureau of Police Research and Development (BPRD)?

a. गौरव यादव
b. आलोक कुमार मित्तल
c. संजीव कुमार जैन
d. वाई पूरन कुमार

Answer: b. आलोक कुमार मित्तल

– केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने 6 जुलाई 2026 को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए।
– आलोक कुमार मित्तल, 1993 बैच के हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी हैं।
– उनका कार्यकाल 30 जून 2029, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तिथि तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, रहेगा।
– उन्‍होंने राजीव कुमार शर्मा की जगह ली।
– आलोक कुमार मित्तल, हरियाणा में जेल महानिदेशक (DG) और रेजिडेंट कमिश्नर रह चुके हैं।

BPRD
– पूरा नाम – Bureau of Police Research and Development
– यह भारत सरकार के गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) के तहत काम करने वाली एक प्रमुख केंद्रीय एजेंसी है।
– स्थापना: 28 अगस्त 1970
– यह देश भर में पुलिस से संबंधित रिसर्च, प्रशिक्षण और मुद्दों पर काम करने वाली एजेंसी है, जो गृह मंत्रालय के अधीन है।
– मुख्य उद्देश्य और कार्य : पुलिस आधुनिकीकरण, अपराध विज्ञान और अनुसंधान, ट्रेनिंग और जेल सुधार

—————
4. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) का निदेशक किसे नियुक्‍त किया गया?
Who has been appointed as the Director of the National Crime Records Bureau (NCRB)?

a. क्षितिज भारद्वाज
b. आलोक रंजन
c. अमित गर्ग
d. सुजीत राय

Answer: c. अमित गर्ग

– अमित गर्ग, आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं।
– उन्‍होंने आलोक रंजन की जगह ली है।
– अमित गर्ग को 6 जुलाई 2026 को इस पद पर नियुक्‍त किया।
– वे 31 अक्टूबर, 2027 तक, यानी अपनी सेवानिवृत्ति की तिथि तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे।

NCRB
– पूरा नाम राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Bureau)
– स्थापना: 11 मार्च 1986
– मुख्यालय: नई दिल्ली
– मुख्य कार्य : अपराध का डेटा जुटाना, CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) का संचालन, फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड
– इसके पास नेशनल फिंगर प्रिंट ब्‍यूरो (CFPB) का जिम्मा है, जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपराधियों के उंगलियों के निशान का डेटाबेस रखता है।

—————
5. सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) का निदेशक किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed as the Director of the Sardar Vallabhbhai Patel National Police Academy (SVPNPA)?

a. आर्यन तिवारी
b. निखिल भारद्वाज
c. आदि शर्मा
d. सुजीत पांडे

Answer: d. सुजीत पांडे

– सुजीत पांडे, उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के IPS हैं।
– वे 31 जुलाई 2028 तक या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।

– भारत की प्रमुख सिविल सेवा प्रशिक्षण संस्था है जो UPSC Civil Services Examination के माध्यम से चयनित भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को उनके संबंधित राज्य कैडर में तैनाती से पूर्व प्रशिक्षित करती है |
– स्थान: यह अकादमी हैदराबाद, तेलंगाना में शिवरामपल्ली के पास स्थित है।
– स्थापना: इसकी स्थापना 15 सितंबर 1948 को माउंट आबू, राजस्थान में ‘सेंट्रल पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज’ के रूप में हुई थी। 1975 में इसे स्थायी रूप से हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया गया था।

—————
6. किस राज्‍य सरकार ने स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में एनर्जी ड्रिंक स्टिंग की बिक्री पर रोक लगा दी?
Which state government banned the sale of the energy drink ‘Sting’ within a 500-meter radius of schools?

a. महाराष्ट्र
b. बिहार
c. उत्‍तर प्रदेश
d. पंजाब

Answer: a. महाराष्ट्र

– महाराष्ट्र राज्य सरकार ने 3 जुलाई 2026 को राज्य भर के स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में ये प्रतिबंध लगाया।
– इस ड्रिंक में कैफीन की मात्रा अधिक बताकर इसके प्रति जागरुक किया जा रहा है।
– स्कूलों को ऊर्जा पेय पदार्थों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया है, जिनमें अक्सर कैफीन और चीनी की उच्च मात्रा होती है।

गलत ब्रांडिंग और भ्रामक दावों के लिए नोटिस
– FSSAI ने गलत ब्रांडिंग और भ्रामक दावों के लिए छह एनर्जी ड्रिंक ब्रांडों को नोटिस जारी किया था।

—————

—————
7. भारत और किस देश के बीच बिश्केक में अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र ‘मानस और महाभारत’ का शुभारंभ किया गया?
The International Center for Civilizational Studies ‘Manas and Mahabharata’ was inaugurated in Bishkek between India and which country?

a. कजाकिस्तान
b. किर्गिस्तान
c. उज्‍बेकिस्‍तान
d. संयुक्‍त अरब अमीरात (UAE)

Answer: b. किर्गिस्तान

– भारत और किर्गिस्तान ने सांस्कृतिक संवाद, अनुसंधान और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ‘मानस और महाभारत’ नामक अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र का उद्घाटन किया।
– किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में अंतर्राष्ट्रीय सभ्यता अध्ययन केंद्र ‘मानस और महाभारत’ का शुभारंभ किया गया।
– यह केंद्र नई दिल्ली स्थित सेंटर फॉर स्टडीज़ ऑफ़ इंटरनेशनल रिलेशंस (CSIR) और किर्गिस्तान की मानस नेशनल एकेडमी के बीच एक संयुक्त पहल है।
– इसका उद्देश्य भारत के महान महाकाव्य महाभारत और किर्गिस्तान के राष्ट्रीय महाकाव्य मानस के माध्यम से दोनों देशों की प्राचीन सभ्यताओं, इतिहास और सांस्कृतिक विरासतों के बीच तुलनात्मक अध्ययन को बढ़ावा देना है।

किर्गिस्तान
– राजधानी : बिश्केक
– मुद्रा : किर्गिस्तान सोम
– राष्‍ट्रपति : सादिर जापारोव
– पड़ोसी देश : कजाकिस्‍तान चीन, ताजिकिस्‍तान, उज्‍बेकिस्‍तान

—————
8. ‘इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026’ के अनुसार दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर कौन सा है?
According to the ‘Economist Intelligence Unit Global Liveability Index 2026’, which is the world’s most liveable city?

a. कोपेनहेगन (डेनमार्क)
b. वियना (ऑस्ट्रिया)
c. मुंबई (भारत)
d. मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)

Answer: a. कोपेनहेगन (डेनमार्क)

– जुलाई 2026 में जारी इंडेक्स में 173 शहरों का आकलन किया गया।
– उन्हें रहने की सुविधाओं के आधार पर रैंक दी गई।
– ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स एक वार्षिक रिपोर्ट है, जिसे इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) प्रकाशित करती है। – वर्ष 2026 के संस्करण में दुनिया के 173 शहरों का मूल्यांकन 30 संकेतकों के आधार पर किया गया।

इन संकेतकों को पांच प्रमुख श्रेणियां
– स्थिरता (Stability)
– स्वास्थ्य सेवाएं (Healthcare)
– संस्कृति एवं पर्यावरण (Culture and Environment),
– शिक्षा (Education)
– अवसंरचना (Infrastructure)

कोपेनहेगन
– डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन दुनिया का सबसे रहने लायक शहर बना है।
– कोपेनहेगन लगातार दूसरे वर्ष दुनिया का सबसे रहने योग्य शहर घोषित हुआ।
– वियना और मेलबर्न दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।
– भारत का कोई भी शहर टॉप 100 में जगह नहीं बना सका।

पश्चिमी यूरोप सबसे मजबूत
– रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी यूरोप अभी भी रहने की सुविधाओं के मामले में सबसे मजबूत क्षेत्र है।
– लेकिन उसका औसत स्कोर स्थिर है, जबकि एशिया के स्कोर में बढ़ोतरी हुई है।
– 10 चीनी शहरों ने 2025 की तुलना में इस साल अपनी रैंकिंग में सुधार किया है।

टॉप 10 रहने लायक शहर
1) कोपेनहेगन (डेनमार्क)
2) वियना (ऑस्ट्रिया)
3) मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
4) सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
5) ज्‍यूरिख (स्विट्जरलैंड)
6) जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
7) ओसाका (जापान)
8) एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया)
9) वैंकूवर (कनाडा)
10) टोक्‍यो (जापान)

10 निचले स्‍थान वाले शहर
– तेहरान (ईरान)
– हरारे (जिंबाब्‍वे)
– कीव (यूक्रेन)
– पोर्अ मोरेस्‍बे (पापुआ न्‍यू गिनी)
– लागोस (नाइजीरिया)
– अल्‍जीरस (अल्‍जीरिया)
– करांची (पाकिस्‍तान)
– ढाका (बांग्‍लादेश)
– त्रिपाली (लीबिया)
– डमास्‍कस (सीरिया)

—————
9. ‘इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026’ के अनुसार भारत का सबसे रहने योग्य शहर कौन सा है?
According to the ‘Economist Intelligence Unit Global Liveability Index 2026’, which is India’s most liveable city?

a. मुंबई
b. नई दिल्‍ली
c. बेंगलुरु
d. चेन्नई

Answer: b. नई दिल्‍ली

‘इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स 2026
– इंडेक्‍स में नई दिल्ली सबसे आगे रही।
– नई दिल्ली ने शिक्षा के क्षेत्र में 66.7 अंक प्राप्त किए, जो उसकी सबसे मजबूत श्रेणी रही।
– इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में शहर को 58.9 अंक मिले।
– वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 41.7 अंक तथा संस्कृति एवं पर्यावरण श्रेणी में 35.4 अंक प्राप्त हुए।
– इन श्रेणियों के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर नई दिल्ली को कुल 48.1 अंक के साथ 120वां स्थान मिला।

मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु का हाल
– इसके बाद मुंबई को 121वां, चेन्नई को 123वां और बेंगलुरु को 127वां स्थान मिला।
– हालांकि भारतीय शहरों ने शिक्षा और आर्थिक अवसरों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया।
– लेकिन वायु प्रदूषण, यातायात जाम, आवास संबंधी चुनौतियां और बुनियादी नागरिक सुविधाओं पर बढ़ते दबाव के कारण उनकी वैश्विक रैंकिंग अपेक्षाकृत कम रही

————–
10. ‘टाइम आउट’ द्वारा जारी हैप्‍पी सिटी इंडेक्‍स 2026 के अनुसार भारत का सबसे खुशहाल शहर कौन सा है?
According to the ‘Happy City Index 2026’ released by ‘Time Out’, which is India’s happiest city?

a. जयपुर
b. बेंगलुरु
c. लखनऊ
d. अहमदाबाद

Answer: a. जयपुर (दुनिया में 6 रैंक)

– यह रैंकिंग लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका टाइम आउट की ओर से 19 जून 2026 को जारी की गई।
– इस सर्वे में प्रत्येक शहर की संस्कृति, पार्क, हरित क्षेत्र, उसके मैत्रीपूर्ण पड़ोस और उसकी मनोरंजक सड़कें शामिल हैं।
– स्थानीय भोजन, कला और नाइटलाइफ़ जैसी चीजों को रेटिंग देने के साथ-साथ, इन शहरों के निवासियों से यह भी पूछा गया कि सामुदायिक भावना कितनी मजबूत है।
– प्यार पाना कितना आसान है, और क्या उस शहर में रहना वास्तव में उन्हें खुशी देता है।

– भारत के राजस्‍थान राज्‍य की राजधानी जयपुर भारत का सबसे खुशहाल शहर है।
– जयपुर को पिंक सिटी भी कहा जाता है।
– जयपुर ग्‍लोबल रैंकिंग के टॉप 10 में शामिल एकमात्र भारतीय शहर है। इसकी रैंक 6 है।
– जयपुर को जीवन की गुणवत्ता, समृद्ध विरासत, सुशासन और विकसित हो रहे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए सराहा गया है।
– जबकि ग्‍लोबल रैंकिंग में जयपुर छठवें नंबर पर है।

————–
11. ‘टाइम आउट’ द्वारा जारी हैप्‍पी सिटी इंडेक्‍स 2026 के अनुसार दुनिया का सबसे खुशहाल शहर कौन सा है?
According to the ‘Happy City Index 2026’ released by ‘Time Out’, which is the happiest city in the world?

a. न्‍यूयॉर्क
b. बाथ
c. टोक्‍यो
d. दुबई

Answer: b. बाथ

– रोमन काल में बने स्नानागारों के लिए प्रसिद्ध इंग्लैंड का शहर बाथ पहले स्थान पर रहा।
– शासन प्रणाली, आर्थिक संभावनाएं, स्वास्थ्य सेवा प्रावधान, पर्यावरण मित्रता, परिवहन और जीवन की गुणवत्ता सहित कई मानदंडों पर इस शहर ने बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है।
– सर्वे में शामिल 93% से अधिक लोगों ने माना कि यह शहर उन्हें खुशी देता है।

दुनिया के 10 खुशहाल शहर
1.बाथ (UK)
2.पनामा सिटी (पनामा)
3.ग्वाडलजारा (मेक्सिको)
4.मेडेलिन (कोलंबिया)
5.क्राकोव (पोलैंड)
6.जयपुर (भारत)
7.शिकागो (USA)
8.केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका)
9.शंघाई (चीन)
10.गोटेबोर्ग (स्वीडन)

————–
12. कैशलेस चिकित्‍सा योजना “गुरु दक्षिणा” किस राज्‍य ने शुरू की?
Which state launched the cashless medical scheme “Guru Dakshina”?

a. मध्‍य प्रदेश
b. बिहार
c. उत्‍तर प्रदेश
d. पंजाब

Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

– यूपी सरकार ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू की है, जिसे लोकप्रिय रूप से “गुरु दक्षिणा” के नाम से जाना जाता है।
– ये मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, राज्य द्वारा वित्त पोषित स्वास्थ्य बीमा पहल है जो उत्तर प्रदेश राज्य में शिक्षकों और शिक्षा कर्मचारियों को कैशलेस अस्पताल में भर्ती होने का लाभ देती है।
– इस पहल के तहत, सरकार बीमा प्रीमियम के भुगतान के लिए प्रतिवर्ष करीब ₹447 करोड़ खर्च करेगी।
– जिससे यह सुनिश्चित होगा कि शिक्षक उपचार लागत की चिंता किए बिना गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्राप्त कर सकें।

————–
13. ICC हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर कौन बने?
Who became the 12th Indian cricketer to be inducted into the ICC Hall of Fame?

a. इरफान पठान
b. अजीत अगरकर
c. रोहित शर्मा
d. सौरभ गांगुली

Answer: d. सौरभ गांगुली

– भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को 9 जुलाई 2026 को उनके 54वें जन्मदिन पर हॉल आफ फेम में शामिल किया।
– इसी दिन उनकी बायोपिक ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया।
– जिसमें एक्टर राजकुमार राव 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराते नजर आए।
– हालांकि गांगुली के नाम की आधिकारिक घोषणा, 11 जुलाई को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में ICC की सालाना कॉन्फ्रेंस में होगी।

2000 में संभाली कप्‍तानी
– वर्ष 2000 में गांगुली ने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी।
– उनकी कप्तानी में भारत ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी जीती।
– 2003 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला।
– इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ की।
– 2004 में पाकिस्तान में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती।
– ऑस्ट्रेलिया की 16 मैचों की टेस्ट जीत की लय भी तोड़ी।

वनडे में 11 हजार से ज्यादा रन बनाए
– गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट में 7212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक शामिल हैं।
– 311 वनडे में उनके नाम 11363 रन और 22 शतक दर्ज हैं।
– उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 132 विकेट भी लिए।
– वे 2019 से 2022 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रहे।
– 2015 से 2019 तक बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष रहे।
– सितंबर 2025 में दोबारा इस पद के लिए चुने गए।

हॉल आफ फेम में शामिल भारतीय क्रिकेटर
– बिशन सिंह बेदी (2009)
– कपिल देव (2010)
– सुनील गावस्कर (2009)
– अनिल कुंबले (2015)
– राहुल द्रविड़ (2018)
– सचिन तेंदुलकर (2019)
– वीनू मांकड़ (2021)
– वीरेंद्र सहवाग (2023)
– डायना एडुल्जी (2023)
– नीतू डेविड (2024)
– महेंद्र सिंह धोनी (2025)
– सौरभ गांगुली (2026)

हॉल ऑफ फेम
– ICC क्रिकेट हॉल ऑफ फेम की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा 2009 में की गई थी।
– इसका मुख्य उद्देश्य क्रिकेट इतिहास के दिग्गज खिलाड़ियों और उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों को सम्मानित करना है।

————–
14. महिला T20 वर्ल्‍ड कप 2026 का खिताब किस टीम ने जीता?
Which team won the 2026 Women’s T20 World Cup title?

a. ऑस्ट्रेलिया
b. इंग्‍लैंड
c. भारत
d. वेस्टइंडीज

Answer: a. ऑस्ट्रेलिया

– ऑस्ट्रेलिया ने 5 जुलाई 2026 को हुए फाइनल मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड को सात रन से हराया।
– ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
– मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ।
– ऑस्ट्रेलिया ने 151 रनों का लक्ष्य 17.1 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
– इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2012, 2014 और 2018 के फाइनल में भी इंग्लैंड को हराकर चैंपियन बना था।
– ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्‍तानी सोफी मोलिन्यू ने की।
– इंग्लैंड की कप्‍तानी नैट साइवर-ब्रंट ने की।
– विजेता को 19.5 करोड़ रुपये मिले।
– उप विजेता इंग्लैंड के हिस्से 9.7 करोड़ रुपये आए।
– टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों को 2.06 करोड़ रुपये की राशि मिली है।
– टूर्नामेंट 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला गया था।

किसने कब कब जीता खिताब
– ऑस्ट्रेलिया (2010, 2012 , 2014 , 2018 , 2020 , 2023, 2026)।
– इंग्लैंड (2009)
– वेस्टइंडीज (2016)
– न्यूजीलैंड (2024)

————–
15. भारत के 98वें ग्रैंडमास्टर कौन बने?
Who became India’s 98th Grandmaster?

a. अर्जुन एरिगैसी
b. एस. अश्वथ
c. डी गुकेश
d. आर प्रज्ञानंद

Answer: b. एस. अश्वथ

– 17 वर्षीय एस. अश्वथ तमिलनाडु के युवा शतरंज खिलाड़ी हैं।
– उन्‍होंने 8 जुलाई 2026 को पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड-रॉबिन शतरंज टूर्नामेंट में अपना तीसरा और अंतिम जीएम नॉर्म हासिल किया।
– उन्होंने अंतिम दौर में काले मोहरों से खेलते हुए अमेरिका के एफएम कन्नन वैद्यनाथन को हराया।
– अश्वथ ने 2025 में ग्रेनके ओपन में अपना पहला जीएम नॉर्म और बुडापेस्ट में दूसरा नॉर्म हासिल किया था।
– इस जीत के साथ ही देश में ग्रैंडमास्टर्स की कुल संख्या 98 हो गई है, जिसमें तमिलनाडु राज्य से 40 ग्रैंडमास्टर शामिल हैं।

– ग्रैंडमास्टर का खिताब अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा प्रदान किया जाता है।
– यह खिताब प्राप्त करने के लिए खिलाड़ी को तीन ग्रैंडमास्टर मानदंड हासिल करने होंगे।
– और FIDE रेटिंग में 2500 का आंकड़ा पार करना होगा।

————–
16. उल्लास प्रोजेक्‍ट के तहत देश का छठवां पूर्ण साक्षर राज्य कौन बना?
Which state became the country’s sixth fully literate state under the Ullas Project?

a. पंजाब
b. असम
c. उत्‍तराखंड
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: c. उत्‍तराखंड

– उत्तराखंड राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) और ‘उल्लास’ (अंडरस्टैंडिंग लाइफलांग लर्निंग फॉर ऑल इन सोसायटी) नवभारत साक्षरता के तहत शत-प्रतिशत साक्षर राज्य बन गया है।
– 18 जून 2026 को कैबिनेट ने इसे अपनी मंजूरी दी थी।
– 8 जुलाई 2026 को लोक भवन ने भी उत्तराखंड को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी।
– उत्तराखंड ने वयस्क साक्षरता मानक से आगे बढ़ते हुए 98.7 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल की है।
– साक्षर गणना में छह वर्ष तक के बच्चों को शामिल नहीं किया जाता है।
– सात वर्ष से अधिक आयु की राज्य की आबादी एक करोड़ 23 लाख 46 हजार आंकी गई।
– जबकि केवल एक लाख 31 हजार 986 व्यक्ति ही निरक्षर पाए गए।
– राज्य में साक्षरता 98.7 प्रतिशत और निरक्षरता 1.3 प्रतिशत आंकी गई।

उल्लास प्रोजेक्‍ट के तहत साक्षर राज्य
– मिजोरम
– गोवा
– त्रिपुरा
– हिमाचल प्रदेश
– सिक्किम
– उत्तराखंड

उल्लास (ULLAS) पहल क्या है?
– शुरुआत और उद्देश्य: शिक्षा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य 15 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोगों को बुनियादी शिक्षा, काम करने की स्किल (Skills) और साक्षरता देना है।
– सिक्किम में टाइमलाइन: राज्य में यह कार्यक्रम 14 नवंबर 2022 को शुरू हुआ था और इसे सभी 6 जिलों और ग्राम पंचायतों में लागू किया गया।

————–
17. पद्मश्री अवॉर्ड प्राप्‍त ‘गिरीश भारद्वाज’ का 7 जुलाई 2026 को निधन हो गया, उन्‍हें किस नाम से जाना जाता था?
Padma Shri awardee Girish Bharadwaj passed away on July 7, 2026; by what name was he known?

a. ब्रिज मैन ऑफ इंडिया
b. मिसाइल मैन ऑफ इंडिया
c. रेलवे मैन ऑफ इंडिया
d. स्‍पेस मैन ऑफ इंडिया

Answer: a. ब्रिज मैन ऑफ इंडिया

– 76 वर्ष के गिरीश भारद्वाज ‘सेतु बंधु’ या ‘ब्रिज मैन ऑफ इंडिया’ नाम से भी चर्चित थे।
– कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के सुलिया स्थित एक निजी अस्पताल में दिल की बीमारी से उनका निधन हो गया।
– अपने जीवनकाल में सैकड़ों ऐसे गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा था, जो बारिश या उफनती नदियों के कारण दुनिया से कट जाते थे।
– उन्होंने कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों के सुदूर क्षेत्रों में 140 से अधिक कम लागत वाले पर्यावरण-अनुकूल सस्पेंशन (झूला) पुल बनाए।
– उन्होंने अपना पहला पुल 1989 में दक्षिण कन्नड़ के आरामबुर में पायस्विनी नदी पर बनाया था।
– भारत सरकार ने 2017 में पद्म श्री से सम्मानित किया था।
– उन्होंने मांड्या (कर्नाटक) के पीईएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि ली।

————–
18. यूपी कैबिनेट ने किस कस्बा का नाम परशुरामपुरी, करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी?
Which town did the UP Cabinet approve a proposal to rename Parashurampuri?

a. मीरगंज
b. जलालाबाद
c. फरीदपुर
d. जट्टारी

Answer: b. जलालाबाद

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 6 जुलाई 2026 को हुई कैबिनेट की बैठक में शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्‍बे का नाम बदलकर परशुरामपुरी करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है।
– यह स्‍थान भगवान परशुराम की जन्‍मस्‍थली मानी जाती है।
– यहां भगवान परशुराम का एक प्राचीन मंदिर भी है।
– पौराणिक ग्रंथों में इस छोटे से कस्‍बे को भगवान परशुराम की जन्‍मभूमि के रूप में वर्णित किया गया है।
– यही वजह है कि 2022 में सरकार ने इसे परशुराम जन्‍मभूमि के रूप में आधिकारिक घोषणा की थी।
– शाहजहांपुर के इस तहसील का नाम जलालाबाद रखने के पीछे लोग कई तरह के तर्क देते हैं।
– उनका कहना है कि मुगल बादशाह जलालुद्दीन अकबर के सम्मान में इस कस्‍बे का नाम जलालाबाद रखा गया था।

– शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद ने मार्च 2018 और सितंबर 2023 में बोर्ड बैठक में इस प्रस्‍ताव को पारित किया।
– शाहजहांपुर के तत्‍कालीन डीएम ने अपनी संस्‍तुति के साथ प्रस्‍ताव प्रदेश सरकार को भेजा था।
– केंद्र सरकार ने 20 अगस्‍त, 2025 को राज्‍य सरकार के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे थी।

————–
19. विश्व जूनोज दिवस (World Zoonoses Day) कब मनाया जाता है?
When is World Zoonoses Day observed?

a. 08 जुलाई
b. 07 जुलाई
c. 06 जुलाई
d. 05 जुलाई

Answer: c. 06 जुलाई

जूनोटिक रोग वे संक्रामक रोग होते हैं जो जानवरों से इंसानों में फैलते हैं, जैसे कि:
– रेबीज (Rabies)
– एंथ्रैक्स (Anthrax)
– ब्रूसेलोसिस (Brucellosis)
– एवियन फ्लू (Bird Flu)
– स्वाइन फ्लू (Swine Flu)
– कोरोना वायरस (COVID-19) (संभावित जूनोटिक मूल)

विश्व जूनोज दिवस का इतिहास
– 6 जुलाई 1885 को लुई पाश्चर (Louis Pasteur) ने रेबीज के खिलाफ पहला सफल टीका एक लड़के पर प्रयोग कर बनाया था।
– उसी ऐतिहासिक घटना की याद में World Zoonoses Day मनाया जाता है।

रोकथाम के उपाय
– पालतू और पालतू रहित जानवरों से सुरक्षित दूरी रखना
– पशुओं का नियमित टीकाकरण
– मांस और दूध को अच्छी तरह पकाकर सेवन करना
– पशुपालन में स्वच्छता बनाए रखना
– रेबीज जैसे रोगों के लिए समय पर टीका लगवाना

—————
20. राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस (National Fish Farmers’ Day) कब मनाया जाता है?
When is National Fish Farmers’ Day celebrated?

a. 7 जुलाई
b. 8 जुलाई
c. 9 जुलाई
d. 10 जुलाई

Answer: d. 10 जुलाई

– राष्ट्रीय मत्स्य पालन विकास बोर्ड (National Fisheries Development Board – NFDB) के सहयोग से मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी विभाग हर साल ये दिवस मनाते हैं।
– यह दिन वैज्ञानिक डॉ के एच अलीकुन्ही और डॉ एचएल चौधरी की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने 10 जुलाई 1957 को भारतीय प्रमुख कार्पों की प्रेरित प्रजनन तकनीक का आविष्कार किया था।

—————
21. विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Population Day celebrated?

a. 11 जुलाई
b. 12 जुलाई
c. 13 अगस्‍त
d. 11 अगस्‍त

Answer: a. 11 जुलाई

2026 की थीम
– युवाओं की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करना – आज और भविष्य के लिए।
– Realizing the hopes and aspirations of young people – today and for the future.

विश्व जनसंख्या दिवस
– 1987 में जब वैश्विक जनसंख्या 5 अरब तक पहुंची, तब 11 जुलाई को “पांच अरब दिवस” (Five Billion Day) के रूप में मनाया गया।
– 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने औपचारिक रूप से विश्व जनसंख्या दिवस की शुरुआत की।
– उद्देश्‍य : जनसंख्या वृद्धि, परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी, मातृ एवं बाल स्वास्थ्य और सतत विकास से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक जागरूकता फैलाना।
– भारत 2023 से सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना।

—————
22. विदेश मंत्रालय (MEA) ने संजीव जैन को किस देश में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया?
To which country did the Ministry of External Affairs (MEA) appoint Sanjeev Jain as India’s next ambassador?

a. चीन
b. उत्तर कोरिया
c. दक्षिण कोरिया
d. रुस

Answer: b. उत्तर कोरिया

– 6 जुलाई 2027 को संजीव जैन की नियुक्ति की गई।
– 2008 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी (IFS), अधिकारी हैं।

1973 में बने थे भारत और दक्षिण कोरिया के संबंध
– भारत और उत्‍तर कोरिया के बीच 10 दिसंबर 1973 को राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।
– दोनों देशों के बीच वाणिज्य दूतावास संबंध 1962 में शुरू हुए थे।
– 2010 में दोनों देशों ने अपने रिश्तों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया।
– जिसे 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोल यात्रा के दौरान बढ़ाकर ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ कर दिया गया।
– 2023 में दोनों देशों ने अपने राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया।

————–
23. वैश्विक क्षमा दिवस (Global Forgiveness Day) कब मनाया जाता है?
When is Global Forgiveness Day observed?

a. 5 जुलाई
b. 6 जुलाई
c. 7 जुलाई
d. 8 जुलाई

Answer: c. 7 जुलाई

– वैश्विक क्षमा दिवस लोगों को अपने रिश्तों को ठीक करने का मौका देता है।
– क्षमा करना आवश्यक है, विशेष रूप से हमारे मानसिक स्वास्थ्य और शांति के लिए।

—————
24. एस. जानकी का निधन 11 जुलाई 2026 को हो गया, वह किस वजह से प्रसिद्ध थीं?
S. Janaki passed away on July 11, 2026; what was she famous for?

a. पार्श्व गायिका और संगीतकार
b. खिलाड़ी और ब्‍यूरोक्रेट
c. डॉक्‍टर
d. समाजशास्‍त्री

Answer: a. पार्श्व गायिका और संगीतकार

– प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में
11 जुलाई 2026 को निधन हो गया।
– कर्नाटक के मैसूरु में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
– वह दक्षिण भारत की ‘नाइटिंगेल’ (कोकिला) के नाम से दुनिया भर में मशहूर थी।
– उन्हें लोग बेहद सम्मान और प्यार से ‘जानकी अम्मा’ कहकर पुकारते थे।
– एस. जानकी ने अपने करियर में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। इनमें ज्यादातर हिंदी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में हैं।
– एस. जानकी को ‘बोल बेबी बोल (मेरी जंग), प्रभु मोरे अवगुण (सुर संगम), ओ मारिया (सागर), गोपाला-गोपाला (हमसे है मुकाबला) जैसे हिंदी गानों के लिए जाना जाता है।
– उन्हें अपने करियर में 4 बार प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards) से नवाजा गया।- साल 2013 में भारत सरकार ने एस. जानकी को ‘पद्म भूषण’ सम्मान देने का ऐलान किया था, लेकिन उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया।
– उनका कहना था कि यह सम्मान उन्हें बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था और अब इस उम्र में आकर पद्म भूषण लेने का कोई औचित्य नहीं है।


PDF Download: Click here