10 & 11 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

यह 10 & 11 मार्च 2024 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. वर्ष 2024 में घोषित मिस वर्ल्‍ड विजेता का नाम बताएं?
Name the Miss World winner declared in the year 2024?

a. दिविता राय
b. क्रिस्‍टीना पिस्‍जकोवा
c. लाना नेप्पी
d. शेन्निस पलासियोस

Answer: b. क्रिस्‍टीना पिस्‍जकोवा

– वह चेक रिपब्लिक की हैं और 25 वर्ष की हैं।
– अवॉर्ड कब और कहां मिला : 9 मार्च 2024 को मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में।
– मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता का यह 71वां संस्‍करण है।
– इस प्रतियोगिता में दुनिया के 112 देशों की प्रतियोगियों ने भाग लिया।

विजेता और रनर- अप?
– विजेता : क्रिस्‍टीना पिस्‍जकोवा (चेक रिपब्लिक)
– पहली रनर-अप : यास्मीना ज़ायटौन (लेबनान)
– पिछली विजेता (70वें मिस वर्ल्‍ड की विजेता) : करोलिना बिलावस्‍का (पोलैंड)

71वें मिस वर्ल्‍ड की मेजबानी भारत ने की
– भारत ने 28 साल बाद इस कार्यक्रम की मेजबानी की
– इसमें भारत का प्रतिनिधित्व 22 वर्षीय सिनी शेट्टी (फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022) ने किया।
– इवेंट का आयोजन मुंबई के फेमस जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

भारत की सिनी शेट्टी टॉप-8 तक पहुंची
– भारत की सिनी शेट्टी 112 कंटेस्‍टेंट्स में से टॉप-8 तक पहुंची थीं।

पिछले साल की कुछ मिस वर्ल्‍ड
2023 – क्रिस्‍टीना पिस्‍जकोवा – चेक रिपब्लिक [वर्ष 2024 में घोषित]
2022 – वर्ष 2021 की प्रतियोगिता देरी हुई इसलिए वर्ष 2022 में प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई।
2021 – करोलिना बिलावस्‍का – पोलैंड
2020 – कोविड-19 के कारण प्रतियोगिता नहीं हुई।

मिस वर्ल्‍ड में भारत
1966 – रीता फ़ारिया – भारत की पहली मिस वर्ल्ड
1994 – ऐश्वर्या राय – भारत की दूसरी मिस वर्ल्ड
1997 – डायना हेडेन – भारत की तीसरी मिस वर्ल्ड
1999 – युक्ता मुखी – भारत की चौथी मिस वर्ल्ड
2000 – प्रियंका चोपड़ा – भारत की पाँचवीं मिस वर्ल्ड
2017 – मानुषी छिल्लर – भारत की छठी मिस वर्ल्ड

मिस यूनिवर्स में भारत
1994 – सुष्मिता सेन – भारत की पहली मिस यूनिवर्स
2000 – लारा दत्ता – भारत की दूसरी मिस यूनिवर्स
2021 – हरनाज़ संधू – भारत की तीसरी मिस यूनिवर्स

—————
2. 13000 फीट की ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी दो लेन वाली सड़क सुरंग का नाम बताएं, जिसका उद्घाटन PM मोदी ने मार्च 2024 में किया?
Name the world’s longest two-lane road tunnel at an altitude of 13000 feet, which was inaugurated by PM Modi in March 2024?

a. अटल सुरंग
b. सेला सुरंग
c. पीर पंजाल सुरंग
d. बनिहाल सुरंग

Answer: b. सेला सुरंग (अरुणाचल प्रदेश में स्थित)

सेला सुरंग के बारे में
– किस राज्‍य में स्थित: अरुणाचल प्रदेश
– समुद्र तल से कितनी ऊंचाई: 13,000 फीट
– कितनी लंबी सुरंग: पहली करीब 1003 मीटर लंबी सिंगल-ट्यूब सुरंग है और दूसरी सुरंग 1595 मीटर लंबी ट्विन-ट्यूब सुरंग है। इसमें 8.6 किमी लंबी पहुंच और लिंक सड़कें हैं।
– किसने निर्माण किया: सीमा सड़क संगठन (BRO)
– लागत: 825 करोड़
– किस प्रोजेक्‍ट के तहत निर्माण: प्रोजेक्ट वर्तक (अरुणाचल प्रदेश और असम के निकटवर्ती जिलों में बुनियादी ढांचे का निर्माण और रखरखाव)
– PM ने कब उद्घाटन किया: 9 मार्च 2024
– क्षमता: 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 3,000 कारों और 2,000 ट्रकों के लिए डिज़ाइन किया गया
– ये दोनों सुरंगे सेला-चारबेला पर्वतमाला से होकर गुजरती हैं।

सेला सुरंग से फायदा
– चीन की सीमा से लगे तवांग तक हर मौसम में कनेक्टिविटी होगी। इससे यात्रा का समय एक घंटे कम हो जाएगा। यह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास सैन्य संसाधनों की तीव्र तैनाती को बढ़ाता है। यह सुरंग क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी और अरुणाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देगी।

1962 में भी भारत-चीन भिड़े
– वर्ष 1962 में, चीनी सैनिक इस क्षेत्र में भारतीय सेना के साथ भिड़ गए थे और महत्वपूर्ण बात यह है कि उस वर्ष 24 अक्टूबर को तवांग शहर पर कब्ज़ा कर लिया गया था।
– हालांकि बाद में चीन ने यह शहर छोड़ दिया था।

—————–

————–
3. कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) ने किस पीढ़ी के नए फाइटर जेट (AMCA – एडवांस्‍ड मीडियम कॉम्‍बैट एयरक्राफ्ट) को डिजाइन और विकसित करने की परियोजना को मंजूरी दी?
The Cabinet Committee on Security (CCS) approved the project to design and develop which generation new fighter jet (AMCA – Advanced Medium Combat Aircraft)?

a. चौथी पीढ़ी
b. पांचवीं पीढ़ी
c. छठी पीढ़ी
d. सातवीं पीढ़ी

Answer: b. पांचवीं पीढ़ी

– CCS ने इसके लिए करीब 15000 करोड़ रुपये एप्रूव किए।

किन देशों ने पास 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट
– इस पीढी के फाइटर जेट केवल अमेरिका, रूस और चीन ने ही विकसित किए हैं।
– 5वीं पीढ़ी के (एएमसीए) विमान को विकसित करने के बाद भारत इन तीन चुनिंदा देशों श्रेणी में शामिल हो जाएगा।
– भारत 5वीं पीढ़ी के विमान को विकसित करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इसके आने के बाद भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ जाएगी।

कितनी पीढ़ी के फाइटर जेट
– पहली पीढ़ी – द्वितीय विश्‍व युद्ध में इसका इस्‍तेमाल हुआ।
– दूसरी पीढ़ी – मिग-21 विमान
– तीसरी पीढ़ी – मिग-23, सुखाई एसयू-17
– चौथी पीढ़ी – सुखोई एसयू-27
– 4.5 पीढ़ी – रफाल, तेजस
– 5वीं पीढ़ी – F22

वर्तमान में 5वीं पीढ़ी के जेट
– अमेरिका के F-22 रैप्टर और F-35A लाइटनिंग II
– चीन का J-20 माइटी ड्रैगन
– रूस का सुखोई Su-57

पांचवीं पीढी का AMCA क्यों खास है?
– द इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार AMCA को विकसित करने के लिए चर्चा 2007 में शुरू हुई थी।
– इसके लिए प्रारंभिक योजना 5वीं पीढ़ी के फाइटर जेट (FGFA) कार्यक्रम के तहत रूस के साथ संयुक्त रूप से विमान विकसित करने की थी।
– हालाँकि, भारत 2018 में FGFA परियोजना से हट गया।
– AMCA भारत का स्वदेशी पांचवीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान होगा।
– स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस 4.5 पीढ़ी का सिंगल-इंजन मल्टीरोल विमान है।

फाइटर जेट निर्माण कौन कर रहा है?
– हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) परियोजना के लिए उत्पादन एजेंसी है, उसने मैन्‍युफैक्‍चरिंग एक्टिविटी शुरू कर दी हैं।
– पहला प्रोटोटाइप 2025-26 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि पहली उड़ान 2026-27 के लिए योजनाबद्ध है।

AMCA (फाइटर जेट) के बारे में
– यह 25 टन का डबल इंजन वाला फाइटर जेट है।
– जो भारतीय वायु सेना के अन्य लड़ाकू विमानों से बड़ा हो सकता है।
– इसमें 1,500 किलोग्राम के पेलोड के साथ चार लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और अन्‍य युद्ध सामग्री ले जाई जा सकती हैं।
– इसमें दुश्मन के रडार द्वारा पता लगाने से बचने के लिए उन्नत स्टील्थ विशेषताएं होंगी।
– यह विमान ग्‍लोबल स्‍तर पर उपयोग में आने वाले (अमेरिका, रूस, चीन में) पांचवीं पीढ़ी के अन्‍य स्‍टील्‍थ लड़ाकू विमानों के बराबर या उनसे बेहतर होगा।
– विमान में 6.5 टन क्षमता का एक बड़ा, छिपा हुआ आंतरिक ईंधन टैंक है।
– और स्वदेशी हथियारों व अन्‍य हथियारों के लिए एक आंतरिक हथियार बे (हथियार रखने का स्‍थान) होगा।
– AMCA Mk1 वेरिएंट में 90 किलोन्यूटन (kN) क्लास का यूएस-निर्मित GE414 इंजन होगा।
– जबकि विमान, अधिक एडवांस्‍ड AMCA Mk2 शक्तिशाली 110kN इंजन पर उड़ान भरेगा, जिसे DRDO के गैस टर्बाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया जा रहा है।

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस)
– यह भारत सरकार की एक कैबिनेट समिति है, जो राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र में सीनियर नियुक्तियों, डिफेंस पॉलिसी और व्यय और आम तौर पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी मामलों पर चर्चा, बहस और अंतिम निर्णय लेती है।
– सीसीएस का नेतृत्‍व भारत के प्रधानमंत्री करते हैं और इसमें अन्‍य सदस्‍य (रक्षा मंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और विदेश मंत्री) भी शामिल होते हैं।
– इनके अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, कैबिनेट सचिव और रक्षा सचिव भी सीसीएस बैठकों में उपस्थित रहे हैं।

—————
4. भारत के तत्‍कालीन चुनाव आयुक्त (इलेक्शन कमिश्नर) नाम बताएं जिन्‍होंने 9 मार्च 2024 को अचानक इस्‍तीफा दे दिया?
Name the then Election Commissioner of India who suddenly resigned on 9 March 2024?

a. सुशील चंद्रा
b. राजीव कुमार
c. अरुण गोयल
d. धीरेंद्र प्रताप सिंह

Answer: c. अरुण गोयल

भारत निर्वाचन आयोग
– यह देश में लोकसभा, राज्यसभा, राज्य विधानसभाओं, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव का संचालन करता है।
– चुनाव आयोग में तीन सदस्यीय होता है।
– एक चीफ इलेक्शन कमिश्नर और दो इलेक्शन कमिश्‍नर।
– चीफ इलेक्शन कमिश्नर: राजीव कुमार
– इलेक्शन कमिश्‍नर: खाली पद
– इलेक्शन कमिश्‍नर: खाली पद
उम्‍मीद है कि 15 मार्च को नियुक्ति से सबंधित मीटिंग होने वाली हैं।

अरुण गोयल
– राष्ट्रपति ने रिटायर्ड IAS ऑफिसर अरुण गोयल को 19 नवंबर 2022 को देश का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया था।
– उन्‍होंने 9 मार्च को अपने पद से खुद इस्‍तीफा दे दिया।
– न्‍यूजपेपर द हिन्‍दू के अनुसार सूत्रों का कहना है कि मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त से तनातनी की वजह से उन्‍होंने इस्‍तीफा दिया है।
– उनका कार्यकाल वर्ष 2027 तक का था और उन्‍हें अगला मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त बनना था।

किस अधिनियम के अनुसार खाली पदों को भरना होगा?
– द हिंन्‍दू न्‍यूज पेपर के अनुसार चुनाव आयोग में मौजूदा रिक्तियों को नए मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 के अनुसार भरना होगा, जिसे सरकार पिछले साल दिसंबर में लाई थी।
– इस अधिनियम में प्रावधान है कि प्रधान मंत्री की अध्यक्षता वाली एक चयन समिति, जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता और एक प्रधान मंत्री-नामांकित केंद्रीय मंत्री शामिल हैं, वह आयोग के सदस्यों का चयन करेगी।

चुनाव आयुक्त के रूप में कब तक कार्यकाल
– चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह वर्ष या 65 वर्ष की आयु (दोनों में से जो भी पहले हो) तक होता है।

चुनाव आयुक्त को कौन नियुक्त करता है और कौन हटा सकता है?
– मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति करते हैं।
– चुनाव आयुक्त का सम्मान और वेतन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समान होता है।
– मुख्य चुनाव आयुक्त को संसद द्वारा महाभियोग के जरिए ही हटाया जा सकता हैं।
– अभी तक किसी भी चीफ इलेक्शन कमिश्नर को महाभियोग के जरिए नहीं हटाया गया है।
– अन्य चुनाव आयुक्तों को चीफ इलेक्शन कमिश्नर के रिकमेंडेशन के आधार पर राष्ट्रपति हटा सकते हैं।
– लेकिन आखिरी फैसला राष्‍ट्रपति पर निर्भर रहता है।
– उदाहरण के तौर पर वर्ष 2009 में तत्कालीन चीफ इलेक्शन मिश्‍नर एन गोपालस्वामी ने उस वक्त के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को इलेक्शन कमिश्नर नवीन चावला हो बर्खास्त करने का रेकमेंडेशन भेजा था, लेकिन राष्ट्रपति ने इस सिफारिश को खारिज कर दिया था।
– बाद में नवीन चावला चीफ इलेक्शन कमिश्नर भी बने थे।

—————-
5. भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के नए अध्‍यक्ष कौन बने?
Who became the new President of Paralympic Committee of India (PCI)?

a. दीपा मलिक
b. देवेंद्र झाझरिया
c. वरुण सिंह भाटी
d. मरियप्पन थंगावेलु

Answer: b. देवेंद्र झाझरिया

– उन्हें इस पद पर 9 मार्च 2024 को चुना गया।
– उन्‍होंने पैरा एथलीट दीपा मलिक की जगह ली।

पीसीआई पर लगा निलंबन हटा
– खेल मंत्रालय ने 5 मार्च 2024 को PCI पर लगाए गए निलंबन को रद्द कर दिया।
– 2 फरवरी 2024 को खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स कोड के अनुसार नई कार्यकारी समिति के चुनाव में जानबूझकर देरी के लिए पीसीआई की मान्‍यता रद्द कर दी थी। जिस निलंबन को अब हटा दिया है।
– निलंबन हटने के बाद देवेंद्र झाझरिया पीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया।

देवेंद्र झाझरिया के बारे में
– वह भारतीय पैरालम्पिक भाला फेंक खिलाड़ी हैं।
– वह 42 वर्ष के हैं। वह राजस्‍थान से हैं।
– देवेंद्र झाझरिया ने वर्ष 2004 एथेंस और वर्ष 2016 रियो पैरालंपिक में F46 दिव्यांग श्रेणी में स्वर्ण पदक जीता था।
– इसके अलावा उन्होंने और भी कई मेडल जीते हैं।
– वह पैरा एथलीटों में एकमात्र पद्म भूषण पुरस्कार विजेता (2022) हैं।
– वर्ष 2017 में उन्‍हें खेल रत्‍न अवॉर्ड मिला था।
– वर्ष 2012 में पद्म श्री अवॉर्ड मिला था।
– वर्ष 2004 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था।

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई)
– यह पैरालंपिक खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक मीट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एथलीटों का चयन करने और आयोजनों में भारतीय टीमों के प्रबंधन के लिए जिम्मेदार निकाय है।
– इस संगठन का उद्देश्य भारत में दिव्‍यांगों के लिए खेलों को बढ़ावा देना है।
– इसकी स्थापना वर्ष 1992 में फिजिकली हैंडीकैप्ड स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के रूप में की गई थी।

—————
6. पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति कौन बने?
Who became the 14th President of Pakistan?

a. शहबाज शरीफ
b. इमरान खान
c. नवाज शरीफ
d. आसिफ अली जरदारी

Answer: d. आसिफ अली जरदारी

– पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के सह-अध्यक्ष, आसिफ अली जरदारी 9 मार्च 2024 को पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति चुने गए। उन्हें पांच दलों का समर्थन मिला।
– 10 मार्च 2024 को उन्होंने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
– इससे पहले उन्होंने वर्ष 2008 से 2013 तक पाकिस्तान के 11वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।

दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले पहले नेता
– आसिफ अली जरदारी दूसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले प्रथम पाकिस्तानी नेता हैं।
– हालांकि, इस्कंदर मिर्जा व परवेज मुशर्रफ दो-दो बार राष्ट्रपति रहे और अयूब खान तीन बार राष्ट्रपति रहे थे, लेकिन ये सभी सैन्य तानाशाह थे।

पाकिस्तान
– राजधानी : इस्लामाबाद
– राष्ट्रपति : आसिफ अली जरदारी (10 मार्च 2024 को बने)
– प्रधानमंत्री : शहबाज शरीफ (3 मार्च 2024 को 24वें प्रधानमंत्री बने)
– मुद्रा : पाकिस्तानी रुपया
– जनसंख्या : लगभग 24 करोड़
– पाकिस्तान की सीमा : ईरान, अफगानिस्तान, तजाकिस्तान और भारत से लगती है।
नोट :- आरिफ अल्‍वी पाकिस्तान के 13वें राष्ट्रपति थे।

——————

—————
7. खसरा और रूबेला रोग से निपटने और अथक प्रयासों के लिए किस देश को ‘खसरा और रूबेला चैंपियन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया?
Which country was awarded the ‘Measles and Rubella Champion Award’ for its tireless efforts to combat measles and rubella disease?

a. अमेरिका
b. सिंगापुर
c. भारत
d. स्विट्जरलैंड

Answer: c. भारत

– भारत को यह अवॉर्ड 6 मार्च, 2024 को अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रेडक्रॉस मुख्यालय में मिला।
– यह पुरस्कार वाशिंगटन डीसी में भारत की राजदूत और मिशन की उप प्रमुख श्रीप्रिया रंगनाथन ने भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से प्राप्त किया।

खसरे और रूबेला को रोकने में कौन सी एजेंसी काम रहीं हैं?
– खसरे और रूबेला साझेदारी में एक बहु-एजेंसी योजना समिति शामिल है, जिसमें अमेरिकन रेड क्रॉस, बीएमजीएफ, जीएवीआई, यूएस सीडीसी, यूएनएफ, यूनिसेफ और WHO शामिल हैं।
– ये सभी संस्‍थान दुनियाभर में खसरे से होने वाली मौतों को कम करने और रूबेला को रोकने के लिए समर्पित रूप से काम कर रहे हैं।

भारत में खसरे और रूबेला रोग की स्थिति
– भारत के प्रयास से 50 जिलों में लगातार खसरे का कोई मामला सामने नहीं आया है, जबकि 226 जिलों में पिछले 12 महीनों में रूबेला का कोई मामला नहीं मिला है।

नोट –
– खसरा और रूबेला दो अलग-अलग वायरल बीमारियाँ हैं। इन दोनों के कुछ संकेत और लक्षण समान हैं।

खसरा के बारे में
– यह अत्यधिक संक्रामक वायरस के कारण होने वाला एक संक्रमण रोग है। जो पैरामाइक्सोवायरस परिवार के वायरस के कारण होता है।
– वायरस पहले श्वसन तंत्र पर हमला करता है और फिर पूरे शरीर में फैल जाता है।
– खसरे के कुछ सामान्य लक्षणों में तेज बुखार, नाक बहना, लाल आंख, खांसी और मुंह के अंदर कोप्लिक धब्बे (छोटे भूरे-सफेद धब्बे) आदि शामिल हैं।

रूबेला के बारे में
– यह एक वायरल बीमारी है, जिसे जर्मन खसरा भी कहते हैं। इसके लक्षण सिरदर्द, लाल आंख, हल्‍का बुखार, जोड़ो में दर्द, चेचक की तरह लाल चकते और सर्दी-जुकाम आदि हैं।

खसरे और रूबेला के लिए वैक्‍सीन
– खसरे और रूबेला इन्‍फेक्‍शन को सही करने के लिए एमएमआर वैक्‍सीन का उपयोग किया जा सकता है।
– यह इन दोनों रोगों में काम आती है।
– इसके अलावा अन्‍य दवाईयों से भी इस रोग को ठीक कर सकते हैं।
– एमएमआर वैक्‍सीन खसरा, कण्ठमाला और रूबेला (measles, mumps, and rubella) रोग के लिए एक वैक्‍सीन है।

—————
8. धूम्रपान निषेध दिवस (No Smoking Day) कब मनाया जाता है?
When is No Smoking Day celebrated?

a. मार्च का चौथा बुधवार
b. मार्च का तीसरा बुधवार
c. मार्च का दूसरा बुधवार
d. मार्च का पहला बुधवार

Answer: c. मार्च का दूसरा बुधवार (2024 में 13 March)

2024 की थीम
– बच्चों को तम्बाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना
– Protecting children from tobacco industry interference

– यह दिवस देश-दुनिया और समाज में धूम्रपान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– स्‍मोकिंग शरीर के नर्वस सिस्‍टम, सांस नली, हृदय प्रणाली (cardiovascular system), पाचन तंत्र (digestive system), बालों, स्किन और नाखून पर असर डालती है।

—————
9. अरुणाचल प्रदेश के नए 27वां जिला का नाम बताएं?
Name the new 27th district of Arunachal Pradesh?

a. बिचोम
b. अहोम
c. रजोर
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. बिचोम

– यह जिला पश्चिम और पूर्वी कामेंग क्षेत्र से अलग करके बनाया गया है।
– बिचोम अब अरुणाचल प्रदेश का 27वां जिला बन गया है। – लंबे समय से इस इलाके के लोग अलग जिले की मांग कर रहे थे।

अरुणाचल प्रदेश
– मुख्‍यमंत्री – पेमा खांडू
– राजधानी – ईटानगर

—————-
10. किस राज्‍य में महतारी वंदन योजना शुरू हुई?
In which state Mahtari Vandan Yojana was started?

a. बिहार
b. छत्तीसगढ़
c. झारखंड
d. ओडीशा

Answer: b. छत्तीसगढ़

– इस योजना का उद्देश्य राज्य में महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
– योजना की शुरुआत PM नरेंद्र मोदी ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान मार्च 2024 में की।
– महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये मिलेंगे।

– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय


PDF Download: Click here


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *