यह 9 और 10 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. मिस वर्ल्ड 2026 खिताब किसने जीता?
Who won the Miss World 2026 title?
a. जोहेरी मोला
b. सुचाता चुआंगश्री
c. एलिजाबेथ रेयनेस
d. निकिता पोरवाल
Answer: a. जोहेरी मोला (डोमिनिकन रिपब्लिक की नागरिक)
– जोहेरी मोला, डोमिनिकन रिपब्लिक की हैं।
– 73वें मिस वर्ल्ड ग्रैंड फिनाले में जोहेरी ने दुनिया की 110 कंटेस्टेंट्स को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया।
– मिस वर्ल्ड का ग्रैंड फिनाले का आयोजन 5 सितंबर 2026 को वियतनाम के न्हा ट्रांग में किया गया।
– मिस वर्ल्ड 2025 की विनर थाईलैंड की सुचाता चुआंगसरी ने जोहेरी मोला को ताज पहनाया।
– यह दूसरी बार है जब डोमिनिकन गणराज्य को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया है।
– इससे पहले 1982 में मारियासेला अल्वारेज़ ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था।
– स्पेन की एलिज़ाबेथ आर अलाबेर्न 2026 की फर्स्ट रनर-अप।
– मलेशिया की तानूसिया चेट्टी सेकेंड रनर-अप रहीं।
– मिस वर्ल्ड 2026 की शुरुआत 9 अगस्त से हुई थी।
– कई कॉम्पिटिशन थाईलैंड में भी हुए।
जोहेरी मोला कौन हैं?
– जोहेरी मोला मॉडल हैं।
– वह गोया गिव्स एंबेसडर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं।
– इसके अलावा एजुकेटर, कम्युनिटी एडवोकेट और कम्युनिकेटर भी हैं।
– बिजनेस मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की है।
– वॉइस ऑफ टुमारो नाम की एक पहल की फाउंडर और प्रेसिडेंट हैं।
– यह संस्था जरूरतमंद और कमजोर समुदायों के बच्चों और युवाओं को अंग्रेजी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करती है।
मिस वर्ल्ड में निकिता पोरवाल का सफर
– भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं निकिता पोरवाल ने मिस वर्ल्ड 2026 के टॉप 40 क्वाटरफाइनल्स में अपनी जगह सुनिश्चित की थी। इसके बाद वह इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।
– उन्होंने एशिया एंड ओशिनिया कॉन्टिनेंटल ग्रुप के टॉप 10 में जगह बना ली थी।
————–
2. भारत और किस देश की वायुसेना के बीच जोधपुर में द्विपक्षीय युद्धाभ्यास ‘वीर गार्जियन 2026’ का आयोजित हुआ?
The bilateral military exercise ‘Veer Guardian 2026’ was held in Jodhpur between the air forces of India and which other country?
a. जापान
b. चीन
c. मलेशिया
d. थाईलैंड
Answer: a. जापान
वीर गार्जियन 2026 वायु युद्धाभ्यास
– किसके बीच : इंडियन एयरफोर्स (IAF) और जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF)
– स्थान: राजस्थान के जोधपुर शहर का एयरफोर्स स्टेशन
– कब : 9 से 22 सितंबर 2026
– यह ‘वीर गार्जियन का दूसरा संस्करण है।
– पहला संस्करण 12 से 26 जनवरी 2023 के बीच आयोजित किया गया था।
– यह पहला अवसर है जब जापान के मित्सुबिशी F-2A लड़ाकू विमान ने किसी भारतीय एयरबेस पर युद्धाभ्यास में हिस्सा लिया।
– दोनों देशों की वायुसेना के बीच रणनीतिक कौशल, आपसी समझ और ऑपरेशनल तालमेल को मजबूत करना है।
————–
3. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने बाल विवाह उन्मूलन दिवस किस दिन को घोषित किया?
On which day did the United Nations General Assembly (UNGA) declare the Day for the Elimination of Child Marriage?
a. 26 नवंबर
b. 27 नवंबर
c. 31 नवंबर
d. 26 नवंबर
Answer: b. 27 नवंबर
– UNGA ने 4 सितंबर 2026 को न्यूयॉर्क में प्रस्ताव पारित कर 27 नवंबर को बाल विवाह, कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया गया।
– ‘बाल विवाह, कम उम्र में विवाह और जबरन विवाह के उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ शीर्षक वाले प्रस्ताव को अपनाया, जिसका नेतृत्व सिएरा लियोन (देश) ने किया था।
– भारत उन देशों में शामिल था जिन्होंने प्रस्ताव के सह-प्रायोजक के रूप में भाग लिया।
– यह तिथि 27 नवंबर 2024 को शुरू होने वाले राष्ट्रीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के साथ मेल खाती है।
– इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी हानिकारक प्रथा के खिलाफ वैश्विक जागरूकता बढ़ाना है।
सिएरा लियोन
– राजधानी : फ्रीटाउन
– मुद्रा : लियोन
– राष्ट्रपति : जूलियस माडा वोनी बायो
– आबादी : 84 लाख
– यह पश्चिम अफ्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित एक देश है। यह दक्षिण-पूर्व में लाइबेरिया और उत्तर में गिनी से घिरा हुआ है।
————–
4. ‘अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन’ का पहला आयोजन किस देश में हुआ?
In which country was the first ‘International Space Summit’ held?
a. भारत
b. फ्रांस
c. यूएसए
d. जर्मनी
Answer: b. फ्रांस
इंटरनेशन स्पेस समिट
– कब और कहां : 9-10 सितंबर 2026 को फ्रांस के पेरिस में
– कितने देश जुटे : 90 से अधिक देशों और निजी स्पेस कंपनियों की भागीदारी
– प्रमुख विषय: ‘New Space’ अर्थव्यवस्था, बहुपक्षीय सहयोग, वाणिज्यिक अंतरिक्ष मिशन, और अंतरिक्ष सुरक्षा।
– सम्मेलन के दौरान अरबों यूरो के निवेश वाले 50 से अधिक परियोजनाओं और द्विपक्षीय समझौतों पर सहमति बनी।
भारत की भागीदारी
– इसरो (ISRO) के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।
– रणनीतिक महत्व: भारत द्वारा ESA (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी) और अन्य यूरोपीय देशों (जैसे हंगरी) के साथ द्विपक्षीय वार्ता, ‘New Space India Limited (NSIL)’ और ‘IN-SPACe’ के जरिए वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने में सहायक होगी।
प्रमुख समझौते एवं प्रोजेक्ट्स
– फ्रांस-यूएई $1 बिलियन स्पेस-AI डील: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने फ्रांस की स्पेस कंपनी Loft Orbital के साथ 1 बिलियन डॉलर का समझौता किया। इसके तहत अंतरिक्ष में ही डेटा प्रोसेस करने वाले 50 AI-सक्षम उपग्रहों का एक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
– यूरोपीय रीयूजेबल स्पेसप्लेन ‘Vortex’: फ्रांस की डसॉल्ट एविएशन और जर्मनी की कंपनी OHB ने मिलकर रीयूजेबल स्पेसप्लेन ‘Vortex’ प्रोजेक्ट पेश किया। यह छोटा शटल आईएसएस (ISS) तक सामान और अनुसंधान पेलोड ले जाने के लिए बनाया जा रहा है ताकि अमेरिकी कैप्सूल पर निर्भरता कम हो सके।
– फ्रांस-जर्मनी अंतरिक्ष साझेदारी: दोनों देशों ने वाणिज्यिक लॉन्च, शोध और उपग्रह प्रौद्योगिकियों के लिए नए संयुक्त बजट और साझा कार्यक्रमों पर हस्ताक्षर किए।
– IRIS² प्रोजेक्ट पर मुहर: यूरोपीय संघ ने अपने बहु-अरब यूरो वाले सुरक्षित सैटेलाइट नेटवर्क IRIS² की समयसीमा और निवेश ढाँचे की पुनः पुष्टि की।
मानव अंतरिक्ष उड़ान
– ग्रीस का पहला अंतरिक्ष मिशन: ग्रीस के एड्रियानोस गोलेमिस को आईएसएस (ISS) जाने वाले देश के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में घोषित किया गया।
– Vast Private Mission (2027): अमेरिकी निजी कंपनी Vast के 2027 के ISS मिशन की घोषणा हुई। इसका नेतृत्व फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री थॉमस पेस्केट करेंगे और इसे SpaceX Falcon 9 रॉकेट द्वारा लॉन्च किया जाएगा।
————–
5. केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति में बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने किस नदी पर स्थित इंद्रपुरी बैराज जल बंटवारे के समझौते पर हस्ताक्षर किए?
In the presence of the Union Home Minister, the Chief Ministers of Bihar and Jharkhand signed a water-sharing agreement regarding the Indrapuri Barrage, located on which river?
a. गंगा
b. गंडक
c. बागमती
d. सोन
Answer: d. सोन
– कब समझौता हुआ : 31 अगस्त 2026
– कहां : दिल्ली
– समझौते पर किसने सिग्नेचर किए : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन
– किसकी उपस्थिति में : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह
सोन नदी पर इंद्रपुरी बैराजजल विवाद सुलझा
– सोन नदी पर स्थित इंद्रपुरी बैराजसे संबंधित लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो गया है।
– दरअसल, 1973 के बाणसागर समझौते के तहत अविभाजित बिहार को 7.75 मिलियन एकड़ फीट (MAF) जल आवंटित था।
– झारखंड बार-बार इस जल का हिस्सा मांग रहा था, जिससे बिहार की इंद्रपुरी परियोजना अटक गई थी।
– अब सहमति बनी है कि बिहार को 5.75 MAF और झारखंड को 2.00 MAF जल मिलेगा।
– इस फैसले से भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया और अरवल जिलों में सिंचाई की सुविधा को स्थायित्व मिलेगा।
इंद्रपुरी बैराज
– इंद्रपुरी बैराज को सोन बैराज के नाम से भी जाना जाता है।
– यह बिहार के रोहतास जिले में सोन नदी पर स्थित है।
– बैराज की लंबाई 1,407 मीटर (4,616 फीट) लंबा है।
– इसे दुनिया का चौथा सबसे लंबा बैराज होने का दावा भी किया जाता है।
– इस बैराज का निर्माण 1960 के दशक में शुरू हुआ था और इसे 1968 में चालू किया गया था। इसका बहुत सारा काम अभी बचा हुआ है।
सोन नदी
– सोन नदी का उद्गम मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक पठार से होता है।
– अमरकंटक वही स्थान है जहां से नर्मदा नदी और जोहिला नदी का भी उद्गम होता है।
– सोन नदी का संगम गंगा नदी से पटना के पास दानापुर क्षेत्र में होता है, हालांकि यह संगम अब काफी पीछे हट गया है और पंडारक (बिहार) के पास माना जाता है।
नोट – इस समझौते के लिए सहमति जुलाई 2025 में ही 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक में हो गई थी। तब यह बैठक रांची में आयोजित हुई थी।
————–
6. चाइना मास्टर्स 2026 का पुरुष युगल खिताब किस भारतीय जोड़ी ने जीता?
Which Indian pair won the men’s doubles title at the China Masters 2026?
a. जी टिंग और रेन जियांग यू
b. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
c. रेन जियांग यू और चिराग शेट्टी
d. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और जी टिंग
Answer: b. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
– भारतीय जोड़ी ने अपना पहला चाइना मास्टर्स सुपर 750 का खिताब जीता।
– फाइनल में चीन के हे जी तिंग और रेन शियांग यू को 11-21, 21-13, 21-17 से हराया।
– 2023 और 2025 में सात्विक-चिराग उपविजेता रहे थे।
– 6 सितंबर 2026 को चीन के शेनझेन एरिना में फाइनल मुकाबला हुआ।
– चाइना मास्टर्स की जीत सात्विक और चिराग के लिए इस सीजन का दूसरा BWF वर्ल्ड टूर खिताब है।
– इससे पहले भारतीय जोड़ी ने 31 मई 2026 को सिंगापुर ओपन का खिताब भी अपने नाम किया था।
————–
7. चाइना मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब किसने जीता?
Who won the women’s singles title at the China Masters 2026?
a. आइची-नागोया
b. चेन यूफेई
c. टोमोका मियाजाकी
d. एन से यंग
Answer: d. एन से यंग (दक्षिण कोरिया)
– दक्षिण कोरिया की 24 वर्षीय एन से यंग ने लगातार तीसरे साल चाइना मास्टर्स का खिताब अपने नाम किया।
– इससे पहले वर्ष 2024 और 2025 में भी जीता था।
– 6 सितंबर को हुए मुकाबले में जापान की टोमोका मियाजाकी को 21-17, 21-6 से मात दी।
————–
8. चाइना मास्टर्स 2026 का पुरुष एकल खिताब किसने जीता?
Who won the men’s singles title at the 2026 China Masters?
a. जेसन गुनावान
b. कोदाई नाराओका
c. जी टिंग
d. एंडर्स एंटोनसेन
Answer: a. जेसन गुनावान (हांगकांग)
– 22 वर्षीय जेसन गुनावान हांगकांग के खिलाड़ी हैं।
– फाइनल मुकाबले में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को हराया।
————–
9. चाइना मास्टर्स 2026 का महिला युगल खिताब किसने जीता?
Who won the women’s doubles title at the China Masters 2026?
a. काओ जी हान और मियू ताकाहाशी
b. सुमिर नाकादे और मियू ताकाहाशी
c. सुमिर नाकादे और बाओ ली जिंग
d. बाओ ली जिंग और काओ जी हान
Answer: b. सुमिर नाकादे और मियू ताकाहाशी (जापान की जोड़ी)
– जापान की जोड़ी ने ये खिताब जीता।
– 6 सितंबर 2026 को शेनझेन, चीन में खेले गए फाइनल मैच में चीन की बाओ ली जिंग और काओ जी हान को 21-18, 21-18 से हराया।
– सुमिर नाकादे और मियू ताकाहाशी चाइना मास्टर्स का महिला युगल खिताब जीतने वाली तीसरी जापानी जोड़ी बन गईं।
————–
10. चाइना मास्टर्स 2026 मिक्सड डबल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the China Masters 2026 mixed doubles title?
a. हू पांग रोन और हुआंग डोंग पिंग
b. फेंग यान झे और बाओ ली जिंग
c. गोह सून हुआत और लाई शेवोन जेमी
d. ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो
Answer: b. फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग (चीन की जोड़ी)
– ये चीन की नंबर वन जोड़ी है।
– इस जोड़ी ने मलेशिया के हू पांग रोन और लाई पेई जिंग को हराया।
————–
11. इटालियन ग्रांड प्रिक्स 2026 किसने जीता?
Who won the 2026 Italian Grand Prix?
a. जॉर्ज रसेल
b. किमी एंटोनेली
c. डेनियल रिकियार्डो
d. लैंडो नोरिस
Answer: b. किमी एंटोनेली (इटली के ड्राइवर, मर्सिडीज चलाते हैं)
– किमी एंटोनेली इटली के ड्राइवर हैं।
– आयोजन 6 सितंबर 2026 को ऑटोड्रोमो नाज़ियोनेल मोंज़ा सर्किट, इटली में हुआ।
– किमी, अपने घरेलू मैदान (मोंज़ा) पर यह खिताब जीतने वाले दूसरे ड्राइवर बने।
– इससे पहले 1966 में इटली के लुडोविको स्कारफियोटी ने ये कारनामा किया था।
– 20 वर्ष के किमी एंटोनेली ने अपने टीम साथी जॉर्ज रसेल को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया।
– जबकि मैक्स वर्स्टापेन तीसरे स्थान पर रहे।
इटालियन ग्रांड प्रिक्स
– इटैलियन ग्रांड प्रिक्स, फॉर्मूला 1 विश्व चैम्पियनशिप की एक रेस है जो इटली के लोम्बार्डी में स्थित ऑटोड्रोमो नाज़ियोनेल मोंज़ा में आयोजित की जाती है।
– मोंज़ा फॉर्मूला 1 के सबसे पुराने और तेज़ सर्किटों में से है।
– दशकों से इटैलियन ग्रांड प्रिक्स की मेजबानी करता आ रहा है।
————–
12. अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Literacy Day celebrated?
a. 03 सितंबर
b. 04 सितंबर
c. 05 सितंबर
d. 08 सितंबर
Answer: d. 08 सितंबर
2026 की थीम
– लोगों, धरती और समृद्धि के लिए साक्षरता
– Literacy for people, the planet and prosperity
– यह दिवस UNESCO द्वारा 1966 में घोषित किया गया था और 1967 में पहली बार मनाया गया था।
– साक्षरता सभी के लिए एक मौलिक मानव अधिकार है। यह अन्य मानवाधिकारों, अधिक स्वतंत्रताओं और वैश्विक नागरिकता के आनंद के द्वार खोलता है।
नोट : भारत का पहला डिजिटल साक्षर राज्य : केरल
————–
13. राष्ट्रीय वन शहीद दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Forest Martyrs Day celebrated?
a. 10 सितंबर
b. 11 सितंबर
c. 12 सितंबर
d. 10 दिसंबर
Answer: b. 11 सितंबर
– भारत में वनों और पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को सम्मानित किया जाता है।
– यह दिवस एक खास घटना से जुड़ा हुआ है।
– दरअसल, 1730 में राजस्थान के खेजड़ली नरसंहार से हुई थी।
– अमृता देवी बिश्नोई के नेतृत्व में 363 से अधिक गाँववालों ने खेजड़ी के वृक्षों से लिपटकर अपने प्राणों की आहुति दी, ताकि राजा के सैनिक उन वृक्षों को न काट सकें।
– यह अद्वितीय बलिदान पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक बन गया और बाद में 1970 के दशक में हुए चिपको आंदोलन के लिए प्रेरणा का स्रोत बना।
– इसी वीरता और समर्पण को सम्मान देते हुए पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने 2013 में 11 सितंबर को राष्ट्रीय वन शहीद दिवस घोषित किया था।
————–
14. सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के किस अनुच्छेद का प्रयोग करते हुए NEET-UG जेन-जी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज देशव्यापी FIR को रद्द कर दिया?
a. अनुच्छेद 142
b. अनुच्छेद 144
c. अनुच्छेद 161
d. अनुच्छेद 213
Answer: a. अनुच्छेद 142
– सुप्रीम कोर्ट ने एक सितंबर 2026 को संविधान के अनुच्छेद 142 का प्रयोग करते हुए फैसला सुनाया।
– केंद्र सरकार के आग्रह पर, सुप्रीम कोर्ट ने एक दुर्लभ और असाधारण कदम उठाते हुए NEET-UG 2026 के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों में शामिल Gen Z प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को रद्द कर दिया।
– भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी पूर्ण शक्तियों का प्रयोग करते हुए “पूर्ण न्याय” किया और यह सुनिश्चित किया कि “एफआईआर की जांच नहीं की जाएगी और सभी उद्देश्यों के लिए उन्हें बंद कर दिया जाएगा”।
अनुच्छेद 142
– अनुच्छेद 142 भारतीय संविधान के भाग 5 (संघ) के अध्याय 4 (संघ की न्यायपालिका) में आता है।
– यह अनुच्छेद सुप्रीम कोर्ट को ‘पूर्ण न्याय’ करने का विशेषाधिकार देता है।
– इसके अंतर्गत किसी मामले में अगर अन्य कानून लागू नहीं हुआ, तो कोर्ट का फैसला सर्वोपरि माना जायेगा।
– इस अनुच्छेद को दो भागों में बांटा गया है।
– अनुच्छेद 142 (1) और अनुच्छेद 142 (2)
– अनुच्छेद 142 (1) सुप्रीम कोर्ट को विशेषाधिकार देता है कि अगर किसी मामले में मौजूदा कानून से पूर्ण न्याय नहीं हो पा रहा, तो सुप्रीम कोर्ट इस कानून से हटकर अलग आदेश दे सकता है।
– यह आदेश तब तक लागू रहेगा जब तक मामले के संबंध में सरकार या संसद कोई खास प्रोविजन न दे।
– अनुच्छेद 142 (2) सुप्रीम कोर्ट को व्यक्ति को बुलाने, दस्तावेज मांगने और दोषी के मामले की जांच करने का अधिकार देता है।
– इसके अलावा दोषी को दंडित करने का भी अधिकार देता है।



