9 to 11 नवंबर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 9 to 11 नवंबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारत के 100वें ग्रैंडमास्‍टर का नाम क्‍या है?
What is the name of India’s 100th Grandmaster?

a. आर. प्रज्ञानानंद
b. अर्जुन एरिगैसी
c. अनुज श्रीवास्त्री
d. आर. वैशाली

Answer: c. अनुज श्रीवास्त्री

– अनुज श्रीवास्त्री मध्य प्रदेश के कटनी के रहने वाले हैं।
– उन्होंने फिलीपींस में आयोजित 7वीं ASEAN+ इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।
– इसी के साथ भारत के 100वें ग्रैंडमास्‍टर बने।
– वह मध्य प्रदेश के पहले ग्रैंडमास्टर भी बने।
– उम्र 22 वर्ष है।
– उनके पास जर्मनी की एक IT कंपनी में जॉब का ऑफर था, लेकिन अनुज श्रीवात्री ने सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल बनने के बजाय चेस में करियर चुना।

ग्रैंडमास्‍टर क्‍या होता है
– ग्रैंडमास्टर (Grandmaster / GM) अंतरराष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) द्वारा किसी शतरंज खिलाड़ी को दी जाने वाली सर्वोच्च उपाधि (Title) है।
– विश्व चैंपियन बनने के बाद या उसके अलावा यह शतरंज की दुनिया का सबसे बड़ा पद माना जाता है।
– एक बार जब कोई खिलाड़ी यह खिताब हासिल कर लेता है, तो यह जीवनभर उसी के पास रहता है (जब तक कि किसी गंभीर धोखाधड़ी के मामले में इसे छीना न जाए)।
– खिलाड़ी को अपनी क्लासिकल रेटिंग कम से कम 2500 अंक तक पहुंचानी होती है और 3 ग्रैंडमास्टर नॉर्म्स पूरे करने होते हैं।

भारत में सबसे ज्‍यादा ग्रैंडमास्‍टर
– तमिलनाडु सबसे आगे है, जहाँ भारत के 100 ग्रैंडमास्टर्स में से 38 हैं।

पहले ग्रैंडमास्‍टर
– 1988 में विश्‍वनाथन आनंद भारत के पहले ग्रैंडमास्टर बने थे।

पिछले ग्रैंडमास्‍टर
100वें : अनुज श्रीवास्त्री
99वें : वीएस राथनवेल
98वें : एस. अश्वथ
97वें : हर्षवर्धन जीबी
96वें : एथन वाज
95वें : अरोण्यक घोष

————–
2. बुकर प्राइज 2026 किस लेखक और उनके उपन्‍यास के लिए दिया गया?
To which author and for which novel was the 2026 Booker Prize awarded?

a. डगलस स्टुअर्ट को “जॉन ऑफ जॉन” के लिए
b. मार्लन जेम्स को “द डिसअपियर्स” के लिए
c. एम. जॉन हैरिसन को “द एंड ऑफ़ एवरीथिंग” के लिए
d. एलिजाबेथ स्ट्राउट को “द थिंग्स वी नेवर से” के लिए

Answer: c. एम. जॉन हैरिसन को “द एंड ऑफ़ एवरीथिंग” के लिए

– ब्रिटिश लेखक एम. जॉन हैरिसन (M. John Harrison) को 9 नवंबर 2026 को बुकर प्राइज प्रदान किया गया।
– 81 वर्ष की आयु में वे बुकर प्राइज जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक बने।
– पुरस्कार राशि: 50,000 पाउंड।

पुस्‍तक में एआई संबंधी चिंताएँ
– यह नॉवेल दुनिया खत्म होने के बाद के ब्रिटेन के एक डार्क सटायरिकल चित्रण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में चिंताओं को दिखाता है।
– उपन्यास में एक रहस्यमयी कृत्रिम जीव (Artefact) दिखाया गया है, जो धीरे-धीरे इंसानों की तरह व्यवहार करना, बोलना और सीखना शुरू करता है।
– वह इंसानों की नकल करता है और उसकी बुद्धिमत्ता लगातार विकसित होती है।
– इसके माध्यम से AI, मानवीय चेतना और इंसान तथा मशीन के बीच अंतर जैसे सवाल उठाए गए हैं।

बुकर पुरस्कार?
– अंग्रेजी में लिखे गए और यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित उपन्यास के लिए दिया जाने वाला एक प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार है।
– यह पहली बार 1969 में दिया गया था।
– इसका संचालन बुकर पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।

बुकर प्राइज और इंटरनेशनल बुकर प्राइज
– बुकर प्राइज और इंटरनेशनल बुकर प्राइज अलग-अलग अवॉर्ड हैं।
– बुकर प्राइज अंग्रेजी भाषा में लिखे गए उपन्यास के लिए दिया जाता है। इसकी शुरुआत 1969 में हुई थी। (जैसे- अरुंधति रॉय को ‘The God of Small Things’ के लिए मिला था)।
– जबकि इंटरनेशनल बुकर प्राइज किसी अन्य भाषा में लिखी गई और अंग्रेजी में अनुवादित पुस्तक के लिए दिया जाता है। इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। (जैसे- गीतांजलि श्री को उनके हिंदी उपन्यास ‘रेत समाधि’ के अंग्रेजी अनुवाद ‘Tomb of Sand’ के लिए 2022 में मिला था)
– दोनों के लिए बुक का UK या आयरलैंड में प्रकाशित होना अनिवार्य है।
– अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार 2026 की विजेता ताइवानी लेखिका यांग शुआंग-ज़ी।

—————
3. UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ के ‘एशिया-फैसेफिक्‍ रीजनल रजिस्‍टर’ में वर्ष 2026 में किन ग्रंथ को शामिल किया गया?
Which manuscripts were included in the ‘Asia-Pacific Regional Register’ of UNESCO’s ‘Memory of the World’ program in 2026?

a. महाभारत
b. अर्थशास्त्र
c. राजतरंगिणी
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी (महाभारत, अर्थशास्त्र, राजतरंगिणी) {अब तक कुल संख्‍या 6 हो गई}

– UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ के एशिया और प्रशांत रीजनल रजिस्‍टर’ में 6 नवंबर 2026 को भारत के तीन प्राचीन ग्रंथों, महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी की पांडुलिपियों को शामिल किया है।
– इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुई UNESCO की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर की 11वें सत्र में यह फैसला हुआ।
– इसी के साथ कुल 6 ऐतिहासिक पांडुलिपियां/कृतियां इस क्षेत्रीय रजिस्टर में शामिल हो गई हैं।

UNESCO के ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड’ के एशिया और प्रशांत रीजनल रजिस्‍टर’ में

पांडुलिपि / कृति : लेखक /संबंधित व्यक्ति : वर्ष
1) महाभारत : महर्षि वेदव्यास : 2026
2) अर्थशास्त्र : कौटिल्य / चाणक्य : 2026
3) राजतरंगिणी : कल्हण : 2026
4) रामचरितमानस : गोस्वामी तुलसीदास : 2024
5) पंचतंत्र : विष्णु शर्मा : 2024
6) सहृदयालोक-लोचन : भारतीय काव्यशास्त्र का ग्रंथ : 2024

महाभारत
– महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित महाभारत विश्व का सबसे लंबा महाकाव्य माना जाता है।
– इसकी लगभग 400 वर्ष पुरानी दुर्लभ भोजपत्र (Birch-bark) पांडुलिपि महाराष्ट्र के पुणे स्थित भंडारकर ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट (BORI) में संरक्षित है।
– यह पांडुलिपि शारदा लिपि (Sharada Script) में लिखी गई है।
– महाभारत में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के साथ-साथ कर्तव्य, राजधर्म, दर्शन और मानव नियति जैसे विषयों का वर्णन मिलता है।

अर्थशास्त्र
– अर्थशास्त्र की रचना लगभग 2,000 वर्ष पहले कौटिल्य ने की थी, जिन्हें चाणक्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है।
– वह मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के सलाहकार थे।
– यह ग्रंथ शासन व्यवस्था, अर्थव्यवस्था, प्रशासन, कूटनीति, कानून और सैन्य रणनीति का व्यवस्थित विवरण प्रस्तुत करता है।
– इसमें गुप्तचर व्यवस्था, न्यायिक प्रक्रिया, साक्ष्य के नियम और दंड व्यवस्था का वर्णन है।
– विदेश नीति के लिए मंडल सिद्धांत और षाड्गुण्य नीति का उल्लेख किया गया है।
– साम, दाम, दंड और भेद को राज्य संचालन एवं कूटनीति के प्रमुख उपाय बताया गया है।
– इसकी मूल पांडुलिपि कर्नाटक के मैसूर स्थित ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट में ग्रंथ लिपि (Grantha Script) में संरक्षित है।

राजतरंगिणी
– राजतरंगिणी की रचना 12वीं शताब्दी में कश्मीरी इतिहासकार कल्हण ने संस्कृत भाषा में की थी।
– यह कश्मीर के इतिहास पर आधारित एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक ग्रंथ है।
– इसमें कश्मीर के राजवंशों, शासकों, राजनीतिक घटनाओं और सामाजिक-सांस्कृतिक परिस्थितियों का वर्णन मिलता है।
– यह ग्रंथ ऐतिहासिक घटनाओं को कालक्रम के अनुसार प्रस्तुत करने के अपने प्रयास के लिए विशेष महत्व रखता है।
– इसकी पांडुलिपि शारदा लिपि में पुराने कश्मीरी कागज पर लिखी गई है।
– यह पांडुलिपि श्रीनगर स्थित ओरिएंटल रिसर्च लाइब्रेरी में संरक्षित है।

UNESCO का मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड प्रोग्राम क्‍या है?
– UNESCO ने वर्ष 1992 में Memory of the World (MOW) Programme की शुरुआत की थी।
– इसका उद्देश्य विश्व की महत्वपूर्ण दस्तावेजी धरोहरों (Documentary Heritage) का संरक्षण करना और उन्हें आम लोगों के लिए सुलभ बनाना है।
– इसके अंतर्गत दुर्लभ पांडुलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों, अभिलेखों, पुस्तकालय संग्रहों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजी धरोहरों को मान्यता दी जाती है।
– इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐतिहासिक दस्तावेजों के नष्ट होने, क्षतिग्रस्त होने या भुला दिए जाने के खतरे से बचाना है।
– इस रजिस्टर में शामिल होने से संबंधित दस्तावेजों की वैश्विक पहचान बढ़ती है तथा शोध, शिक्षा और संरक्षण को प्रोत्साहन मिलता है।
– अंतरराष्ट्रीय रजिस्टर के साथ-साथ क्षेत्रीय रजिस्टर भी संचालित किए जाते हैं।

Memory of the World Asia-Pacific Regional Register (MOWCAP):
– यह एशिया और प्रशांत क्षेत्र की महत्वपूर्ण दस्तावेजी धरोहरों को मान्यता देता है।
– इसकी स्थापना वर्ष 1998 में हुई थी।
– इसकी बैठक सामान्यतः प्रत्येक दो वर्ष में आयोजित होती है।

—————
4. किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की लेखिका कौन हैं?
Who is the author of the book ‘Belonging: A Journey of Love’?

a. नरेंद्र मोदी
b. बराक ओबामा
c. एंजेला मर्केल
d. सोनिया गांधी

Answer: d. सोनिया गांधी

– लेखिका: सोनिया गांधी
– पुस्तक: Belonging: A Journey of Love
– प्रकाशक: हॉपर कॉलिंस
– प्रकाशन तिथि: 10 नवंबर 2026
– यह सोनिया गांधी का संस्मरण (Memoir) है, जिसमें उनके व्यक्तिगत जीवन, राजीव गांधी से विवाह, राजनीतिक सफर और भारत में उनके अनुभवों का वर्णन है।
– सोनिया गांधी ने इस मेमॉयर को निजी किताब बताया है, उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक किताब नहीं है।

————–
5. किस देश में उएनो बैंक के डूबने से उपजे वित्‍तीय संकट के बाद वहां की संसद ने राष्‍ट्रपति सेंटियागो पेना को महाभियोग के जरिए पद से हटा दिया?
In which country did the parliament remove President Santiago Peña from office via impeachment, following a financial crisis triggered by the collapse of Ueno Bank?

a. अर्जेंटीना
b. पैराग्वे
c. उरुग्वे
d. चिली

Answer: b. पैराग्वे

– पैराग्वे के सीनेट (संसद) ने तत्‍कालीन राष्ट्रपति सेंटियागो पेना के खिलाफ 7 नवंबर 2026 को महाभियोग प्रस्ताव पारित कर उन्हें पद से हटा दिया और घर में नज़रबंद (House Arrest) करने का आदेश दिया।
– बैंक संकट और भारी जन-विरोध के बाद राष्ट्रपति पेना ने 5 नवंबर को इस्तीफे की घोषणा की थी। हालांकि, सांसदों ने उन्हें कानूनी छूट (इम्युनिटी) से वंचित करने और अदालत में जवाबदेही तय करने के लिए इस्तीफा स्वीकार न करते हुए महाभियोग चलाकर हटाया।
– उपराष्ट्रपति पेड्रो अलियाना ने अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में कमान संभाली। अलियाना और पेना दोनों ही देश की सत्ताधारी ‘कोलोराडो पार्टी’ से हैं।

पैराग्वे में महाभियोग क्‍यों लगा
– राष्ट्रपति बनने से पहले पेना सेंटियागो, उएनो (Ueno) बैंक की पैरेंट कंपनी में शेयरधारक (शेयरहोल्डर) थे।
– राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करके सरकारी खजाने से का $350 मिलियन (लगभग ₹2,900 करोड़) उएनो बैंक में जमा कराया।
– इस रकम में जनता का पेंशन फंड शामिल था।
– विपक्ष और सांसदों का सीधा आरोप था कि उन्होंने निजी फायदे के लिए जनता के पैसे को जोखिम में डाला।
– उएनो बैंक ने नियमों को ताक पर रखकर अपने ही मालिकों, निदेशकों और उनसे जुड़ी फर्जी कंपनियों को बिना किसी गारंटी के भारी-भरकम लोन बांटे।
– जब बैंक खोखला हो गया, तब भी सरकार और रेगुलेटर खामोश रहे।
– सांसदों के मुताबिक, यह एक “आपराधिक नेटवर्क” था, जिसे राष्ट्रपति पेना का सीधा संरक्षण प्राप्त था।
– इसकी वजह से 3 नवंबर को बैंक डूबा और 30 लाख नागरिकों (देश की आधी आबादी) के खाते और पेंशन फ्रीज हो गए, तो सड़कों पर हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए।

पैराग्वे
– भौगोलिक स्थिति: यह दक्षिण अमेरिका के मध्य में स्थित एक लैंडलॉक्‍ड देश है, जिसकी सीमाएं अर्जेंटीना, ब्राजील और बोलीविया से मिलती हैं।
– राजधानी: असुनसियोन
– अंतरिम राष्ट्रपति: पेड्रो अलियाना
– पूर्व राष्ट्रपति: सेंटियागो पेना
– मुद्रा : पैराग्वेअन गुआरानी
– आधिकारिक भाषाएँ: स्पैनिश और गुआरानी
– जनसंख्या: लगभग 68 से 75 लाख
– मुख्य अर्थव्यवस्था व निर्यात: कृषि (सोयाबीन), पशुपालन (बीफ/मीट) और हाइड्रोइलेक्ट्रिक ऊर्जा (इताइपू बांध द्वारा)।

————–
6. भारत और किस देश की नौसेना के बीच द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘नसीम अल बह्र’ (Sea Breeze) आयोजित हुआ?
Between the Indian Navy and the navy of which other country was the bilateral maritime exercise ‘Naseem Al Bahr’ (Sea Breeze) conducted?

a. ओमान
b. यूएई
c. कतर
d. कुवैत

Answer: a. ओमान (नवंबर 2026 में मस्कट में आयोजन)

– इसमें भारत की ओर से INS सूरत ने हिस्‍सा लिया।
– इस अभ्यास के बाद दोनों देशों की नौसेनाओं की समन्वित गश्त (कॉरपैट) भी आयोजित होती है।

————-
7. भारत, जापान, USA और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच मालाबाल नौसन्‍य अभ्‍यास 2026 कहां आयोजित हुआ?
Where was the Malabar naval exercise between India, Japan, the USA, and Australia held in 2026?

a. गुआम, अमेरिका
b. योकोसुका, जापान
c. विशाखापत्तनम, भारत
d. सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

Answer: b. योकोसुका, जापान

– आयोजन अवधि: 5 से 12 नवंबर 2026
– मेजबान देश: जापान
– भारतीय नौसेना का युद्धपोत: INS सह्याद्रि
– इसमें भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने भाग लिया।
– अभ्यास का उद्देश्य चारों देशों की नौसेनाओं के बीच समन्वय और सामरिक क्षमता बढ़ाना है।
– ये चारों देश क्‍वाड समूह के सदस्‍य हैं।

————–
8. भारतीय वायुसेना के भारी परिवहन विमान IL-76MD ने किस एयरबेस पर 13,600 फीट से अधिक की ऊंचाई पर सफल लैंडिंग की, जो इस विमान के सबसे ऊंची लैंडिंग थी?
At which airbase did the Indian Air Force’s heavy-lift transport aircraft, the IL-76MD, successfully land at an altitude of over 13,600 feet—marking the highest-altitude landing for this type of aircraft?

a. दौलत बेग ओल्डी एयरबेस
b. न्योमा एयरबेस
c. लेह एयरबेस
d. थोइस एयरबेस

Answer: b. न्योमा एयरबेस

– भारतीय वायुसेना (IAF) के रूस निर्मित भारी परिवहन विमान IL-76MD ने पूर्वी लद्दाख स्थित न्योमा एयरबेस पर 13,600 फीट से अधिक की ऊंचाई पर सफल लैंडिंग की है।
– भारतीय वायुसेना के अनुसार, यह विमान द्वारा दुनिया में अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई पर की गई लैंडिंग है।

लैंडिंग से संबंधित प्रमुख तथ्य
– विमान: IL-76MD (Heavy-lift Transport Aircraft)
– संचालक: भारतीय वायुसेना (IAF)
– स्थान: न्योमा एयरबेस, पूर्वी लद्दाख
– लैंडिंग की ऊंचाई: लगभग 13,629 फीट
– विशेष उपलब्धि: IL-76 विमान की दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर लैंडिंग।
– मूल देश: रूस (विमान का डिजाइन एवं निर्माण मूल रूप से सोवियत संघ में हुआ था)।

न्योमा एयरबेस (Nyoma Airbase)
– यह पूर्वी लद्दाख में स्थित एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एयरबेस है।
– यह वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
– इसकी समुद्र तल से ऊंचाई लगभग 13,629 फीट है।
– इसे नवंबर 2025 में परिचालन के लिए शुरू किया गया था।
– यहां लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और परिवहन विमान संचालित किए जा सकते हैं।
– यह लद्दाख में भारतीय वायुसेना का चौथा प्रमुख एयरबेस है।

IL-76 विमान के बारे में
– IL-76 एक भारी परिवहन विमान है, जिसे मूल रूप से सोवियत संघ ने विकसित किया था।
– इसका उपयोग सैनिकों, सैन्य उपकरणों, वाहनों और अन्य भारी सामानों के परिवहन के लिए किया जाता है।
– भारतीय वायुसेना इसका उपयोग रणनीतिक एयरलिफ्ट क्षमता बढ़ाने के लिए करती है।

————–
9. उत्तराखंड का स्‍थापना दिवस कब मनाया जाता है?
When is Uttarakhand’s Foundation Day celebrated?

a. 9 फरवरी
b. 9 अक्‍टूबर
c. 9 नवंबर
d. 10 नवंबर

Answer: c. 9 नवंबर

उत्तराखंड राज्य का गठन
– गठन की तिथि: 9 नवंबर 2000
– किस राज्य से अलग हुआ: उत्तर प्रदेश
– राज्य गठन का आधार: उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2000
– भारत का क्रमशः: 27वां राज्य
– प्रारंभिक नाम: उत्तरांचल
– वर्तमान नाम: उत्तराखंड (1 जनवरी 2007 से)

उत्तराखंड
– राजधानी (अस्थायी) : देहरादून
– ग्रीष्मकालीन राजधानी : गैरसैंण (भराड़ीसैंण)
– उच्च न्यायालय : नैनीताल
– कुल जिले : 13
– मंडल : 2
– अंतरराष्ट्रीय सीमा : चीन और नेपाल

————–
10. राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Legal Services Day celebrated?

a. 1 नवंबर
b. 4 नवंबर
c. 7 नवंबर
d. 9 नवंबर

Answer: d. 9 नवंबर

– इसका उद्देश्य, लोगों में कानूनी जागरूकता फैलाना, समाज के गरीब और कमज़ोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता और सलाह प्रदान करना है।
– भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने 1995 से प्रति वर्ष इस दिवस के मनाने की शुरुआत की।

————–
11. शांति और विकास के लिए विश्व विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Science Day for Peace and Development celebrated?

a. 7 नवंबर
b. 9 नवंबर
c. 10 नवंबर
d. 12 नवंबर

Answer: c. 10 नवंबर

2026 की थीम
– विज्ञान कूटनीति के ज़रिए साझा आधार
– Common ground through science diplomacy

– इसका उद्देश्य समाज में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका और उभरते वैज्ञानिक मुद्दों पर बहस में लोगो को शामिल करने की आवश्यकता को दर्शाता है।
– UNESCO ने 2001 में इसे घोषित किया था।

————–
12. राष्ट्रीय शिक्षा दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Education Day celebrated?

a. 10 नवंबर
b. 11 नवंबर
c. 12 नवंबर
d. 13 नवंबर

Answer: b. 11 नवंबर

– स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर हर वर्ष 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (National Education Day) मनाया जाता है।
– वर्ष 1992 में मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
– मानव संसाधन विकास मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय) ने 11 सितंबर 2008 को इस दिवस की घोषणा की गई थी।

————–
13. सुप्रीम कोर्ट ने किस संस्था को संविधान के अनुच्छेद 12 के तहत ‘राज्य’ घोषित किया?

a. एनसीईआरटी (NCERT)
b. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)
c. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT)
d. सीएसआईआर (CSIR)

Answer: c. राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT)

– सुप्रीम कोर्ट के जज प्रशांत कुमार मिश्रा और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने 6 नवंबर 2026 को ये फैसला सुनाया।
– कोर्ट ने माना कि केंद्र सरकार का NBT के गठन, प्रशासन, कामकाज और वित्त पर ‘गहरा और व्यापक’ नियंत्रण है।
– ‘राज्य’ घोषित होने के कारण, NBT अब संविधान के भाग 3 के तहत मौलिक अधिकारों के प्रति जवाबदेह होगा।
– और इसके खिलाफ अदालत में याचिका दायर की जा सकेगी।
– कोर्ट ने स्पष्ट किया कि NBT को ‘राज्य’ मानने का यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि यह एक पारंपरिक सरकारी विभाग बन जाता है।
– इसके कर्मचारी सिविल सेवक नहीं माने जाएंगे और न ही उन्हें संविधान के अनुच्छेद 309, 310 और 311 का स्वतः संरक्षण मिल जाएगा।
– कोर्ट ने यह भी कहा कि NBT का एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत होना और खुद से कुछ आय अर्जित करना उसे अनुच्छेद 12 के दायरे में आने से नहीं रोकता।
– कोर्ट ने NBT द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के 2012 के पूर्ण पीठ के फैसले के खिलाफ दाखिल की अपील को खारिज कर दिया।

आर्टिकल 12 क्या है?
– आर्टिकल 12 संविधान के पार्ट III में मिलता है। इसमें ‘राज्य’ को इस तरह से परिभाषित किया गया है –
– भारत सरकार और संसद
– हर राज्य की सरकार और विधानसभा
– सभी लोकल अथॉरिटीज़
– भारत के इलाके में या भारत सरकार के कंट्रोल में दूसरी अथॉरिटी
– ‘दूसरी अथॉरिटीज़’ को शामिल करने का मतलब है कि सिर्फ़ रेगुलर सरकारी डिपार्टमेंट ही नहीं, बल्कि उससे ज़्यादा डिपार्टमेंट भी कॉन्स्टिट्यूशनल रिव्यू के दायरे में आ सकते हैं।
– जिन ऑर्गनाइज़ेशन पर सरकार का बहुत ज़्यादा कंट्रोल होता है, वे आर्टिकल 12 में दी गई ‘स्टेट’ की परिभाषा के तहत आ सकते हैं।

नोट – ‘राज्य’ घोषित होने पर कोई भी संस्‍था संविधान के भाग 3 के तहत मौलिक अधिकारों के प्रति जवाबदेह होगा।

भारतीय संविधान के भाग-III (अनुच्छेद 12 से 35) में नागरिकों को 6 मौलिक अधिकार प्रदान किए गए हैं:
1) समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14 से 18)
2) स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19 से 22)
3) शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23 और 24)
4) धर्म की स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25 से 28)
5) सांस्कृतिक और शैक्षणिक अधिकार (अनुच्छेद 29 और 30)
6) संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद 32)

NBT?
– NBT, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन स्वायत्तशासी संगठन है।
– इसकी स्थापना 1957 में हुई थी।
– प्रकाशन पुस्तक पठन को प्रोत्साहन, विदेशों में भारतीय पुस्तकों को प्रोत्साहन लेखकों और प्रकाशकों को सहायता बाल साहित्य को बढ़ावा देना इसके काम हैं।


PDF Download: Click here