5 to 8 नवंबर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 5 to 8 नवंबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. USA मध्यावधि चुनाव 2026 के नतीजों में किस राजनीतिक दल ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट में बहुमत हासिल किया?
In the results of the 2026 U.S. midterm elections, which political party secured a majority in both the House of Representatives and the Senate?

a. रिपब्लिकन पार्टी
b. डेमोक्रेटिक पार्टी
c. लिबर्टेरियन पार्टी
d. ग्रीन पार्टी

Answer: b. डेमोक्रेटिक पार्टी
(डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया और ट्रंप व उनकी रिपब्लिकन को झटका लगा)

– USA में हुए मध्यावधि चुनावों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी ने अमेरिकी संसद (कांग्रेस) के दोनों सदनों, प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) और सीनेट (Senate) में जीत दर्ज करते हुए बहुमत हासिल कर लिया है।
– यह अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा झटका है।

शासन प्रणाली: संसदीय बनाम राष्‍ट्रपति प्रणाली
– भारत (संसदीय प्रणाली): भारत में जनता प्रधानमंत्री को सीधे नहीं चुनती। जनता लोकसभा सांसद (MP) चुनती है और जिस पार्टी या गठबंधन के पास बहुमत होता है, वह सरकार बनाती है। यदि लोकसभा में बहुमत गिर जाए, तो सरकार भी गिर जाती है।
– अमेरिका (प्रेसिडेंशियल प्रणाली): राष्ट्रपति का चुनाव और संसद (कांग्रेस) का चुनाव अलग होता है। राष्ट्रपति मध्यावधि चुनाव में सीटें हार भी जाए, तब भी उनका कार्यकाल 4 साल तक निश्चित रहता है (वे पद से नहीं हटते)।

अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में कितने सदन
– निचला सदन : हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स
– उच्‍च सदन : सीनेट

निचले सदन की भारत से तुलना
– भारत में लोकसभा: कार्यकाल 5 वर्ष। सभी 543 सीटों पर चुनाव एक साथ होते हैं।
– अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स: कार्यकाल 2 वर्ष। मध्यावधि में सभी 435 सीटों पर चुनाव होता है। हर दो साल पर निर्धारित समय पर चुनाव होते हैं।

उच्‍च सदन की भारत से तुलना
– भारत में राज्यसभा: वर्तमान में राज्यसभा की कुल क्षमता 245 सीटें रखी गई है। वैसे अधिकतम 250 हो सकती हैं। सदस्य राज्‍य विधानसभा के विधायकों (MLAs) द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से चुने जाते हैं। 225 सदस्य: राज्यों की विधानसभाओं द्वारा चुने जाते हैं। 8 सदस्य: केंद्र शासित प्रदेशों (दिल्ली, पुडुचेरी और जम्मू-कश्मीर) से चुने जाते हैं और 12 सदस्य: राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं। हर 2 साल में 1/3 सीटें बदलती हैं। भारत में राज्यसभा की सीटें राज्य की आबादी के हिसाब से तय होती हैं (जैसे यूपी को अधिक सीट, छोटे राज्यों को कम)।
– अमेरिका में सीनेट: अमेरिका में हर राज्य को बराबरी का हक है (चाहे राज्य छोटा हो या बड़ा, प्रत्येक राज्य से 2 सीनेटर यानी कुल 100 सीटें होती हैं)। जनता द्वारा सीधे चुने जाते हैं। हर 2 साल (मध्यावधि सहित) में लगभग 1/3 सीटों (33-36) पर चुनाव होता है।

‘मध्यावधि चुनाव’ शब्द का अंतर
– भारत में “मध्यावधि चुनाव” (Midterm Election): यदि कोई सरकार 5 साल का कार्यकाल पूरा करने से पहले ही गिर जाए और समय से पहले देश में दोबारा चुनाव कराने पड़ें, तो उसे भारत में मध्यावधि चुनाव कहा जाता है।
– अमेरिका में “मध्यावधि चुनाव”: यह कोई इमरजेंसी चुनाव नहीं है, बल्कि शेड्यूल किया गया चुनाव है, जो राष्ट्रपति के 4 साल के कार्यकाल के ठीक बीच (2 साल बाद) नियम के तहत ही होता है।

चुनाव संचालन
– भारत: पूरे देश में चुनाव कराने की जिम्मेदारी एक स्वतंत्र संस्था भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के पास होती है। नियम पूरे देश में एक जैसे होते हैं।
– अमेरिका: कोई एक केंद्रीय चुनाव आयोग नहीं है। सभी 50 राज्य अपने-अपने नियमों और तरीकों से चुनाव कराते हैं।

चुनाव का असर: सरकार पर क्या फर्क पड़ता है?
– भारत में: यदि सत्तारूढ़ दल लोकसभा में बहुमत खो देता है, तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ता है।
– अमेरिका में: यदि राष्ट्रपति की पार्टी मध्यावधि चुनाव में संसद में बहुमत खो देती है, तो राष्ट्रपति पद पर बने रहते हैं, लेकिन नए कानून बनाना, बजट पास कराना और सरकारी नीतियां लागू करना विपक्षी बहुमत के कारण बहुत कठिन हो जाता है।

इस चुनाव से राष्‍ट्रपति ट्रंप पर असर
– बजट और रकम : किसी भी सरकारी योजना या काम के लिए बजट संसद (कांग्रेस) ही पास करती है।
– नए कानून: कानून केवल संसद बना सकती है; राष्ट्रपति खुद कानून नहीं बना सकते।
– बड़ी नियुक्तियां: सुप्रीम कोर्ट के जज, कैबिनेट मंत्री और राजदूतों के नामों को सीनेट से मंजूरी मिलना जरूरी है।
– विदेशी संधियां और युद्ध: दूसरे देशों से संधियां लागू करना और आधिकारिक युद्ध की घोषणा करना संसद के हाथ में है।

स्वतंत्र शक्तियां (जहाँ राष्ट्रपति को संसद की जरूरत नहीं)
– कार्यकारी आदेश (Executive Orders): बिना संसद के नियम/नीतियां लागू करने के लिए सीधे आदेश जारी करना।
– सैन्य कार्रवाई: सेना के कमांडर-इन-चीफ के नाते आपात स्थिति में तुरंत सैन्य या ड्रोन स्ट्राइक का आदेश देना।
– वीटो पावर (Veto Power): संसद से पास हुए किसी भी बिल या कानून को खारिज कर देना।
– माफी का अधिकार (Pardon): किसी भी व्यक्ति की संघीय सजा माफ करना या कम करना।

हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में सिर्फ 2 साल का कार्यकाल क्‍यों?
– 1787 में जब अमेरिका का संविधान लिखा जा रहा था, तब अमेरिकी क्रांतिकारी ब्रिटिश तानाशाही (British Tyranny) से तुरंत आज़ाद हुए थे। वे किसी भी कीमत पर अपनी नई सरकार में कोई राजा या तानाशाह नहीं पनपने देना चाहते थे।
– ब्रिटिश संसद जैसी मनमानी से बचाव: ब्रिटेन में उस समय संसद का कार्यकाल 7 साल का होता था। अमेरिकी नेताओं को लगता था कि इतने लंबे कार्यकाल में प्रतिनिधि बेफिक्र हो जाते हैं, जनता से कट जाते हैं और अपनी मनमानी (तानाशाही) करने लगते हैं।
– राजा जैसी ताकत पर लगाम: उन्हें डर था कि अगर अमेरिका का राष्ट्रपति शक्तिशाली बन गया और संसद भी उसके साथ लंबे समय के लिए जम गई, तो राष्ट्रपति ब्रिटेन के राजा की तरह तानाशाह बन जाएगा। इसलिए निचले सदन (House) का कार्यकाल सिर्फ 2 साल रखा ताकि जनता हर दूसरे साल सरकार के कान खींच सके।
– “No Taxation Without Representation”: अंग्रेजों के खिलाफ अमेरिका की क्रांति का मुख्य नारा ही यही था। वे कहते थे कि जब तक जनता का सीधा और लगातार नियंत्रण नहीं होगा, सरकार तानाशाही चलाएगी। इसलिए सबसे निचले सदन को सीधे जनता के प्रति हर पल जवाबदेह बनाने के लिए 2 साल की अवधि चुनी गई।
– जनता के सीधे नियंत्रण में रखना: संविधान निर्माता चाहते थे कि सरकार का कम से कम एक सदन हमेशा जनता की आवाज़ और भावनाओं से तुरंत जुड़ा रहे। 2 साल का कार्यकाल होने से प्रतिनिधियों को हर वक्त यह डर रहता है कि अगर उन्होंने जनता के खिलाफ जाकर काम किया, तो अगले ही चुनाव में उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।

————-
2. ‘World’s 100 Best Museums 2026’ की सूची में किस भारतीय म्‍यूजियम को विश्व में 9वाँ और एशिया में पहला स्थान मिला?
Which Indian museum secured the 9th position globally and the 1st position in Asia in the ‘World’s 100 Best Museums 2026’ list?

a. बिहार म्‍यूजियम, पटना
b. राष्ट्रीय म्‍यूजियम, नई दिल्ली
c. सालारजंग म्‍यूजियम, हैदराबाद
d. भारतीय म्‍यूजियम, कोलकाता

a. बिहार म्‍यूजियम, पटना

– जर्मनी की ट्रैवल गाइड और डिजिटल मैगजीन ‘वर्थ अ जर्नी’ द्वारा जारी ‘वर्ल्ड्स 100 बेस्ट म्यूजियम्स 2026’ की लिस्‍ट जारी की गई।
– बिहार म्‍यूजियम एशिया महाद्वीप में पहले नंबर पर है।
– इस रैंकिंग के लिए 142 देशों के कुल 3,800 म्‍यूजियम का आकलन किया गया था।

बिहार म्‍यूजियम के बारे में
– पटना के बेली रोड पर स्थित बिहार म्यूजियम का उद्घाटन वर्ष 2015 में हुआ था।
– इसे इस उद्देश्य से विकसित किया गया कि पुराने पटना म्यूजियम में रखी ऐतिहासिक धरोहरों को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया जा सके।
– प्रित्ज़कर प्राइज़ जीतने वाले जापानी आर्किटेक्ट फ़ुमिहिको माकी और मुंबई के ओपोलिस आर्किटेक्ट्स ने इसे डिज़ाइन किया है।
– डिज़ाइन में एक अकेले, बड़े ब्लॉक को छोड़कर, नीचे की ओर लटके, आपस में जुड़े हुए पवेलियन की एक सीरीज़ को चुना गया है। – जो वेदरिंग कॉर्टन स्टील से लिपटे हुए हैं।
– इसे सस्टेनेबल डिज़ाइन के लिए GRIHA की फाइव-स्टार रेटिंग मिली है।
– पटना के इस म्‍यूजियम ने पेरिस के प्रसिद्ध लूव्र म्यूजियम और न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट को पीछे छोड़ दिया।

क्‍या है कलेक्‍शन?
– म्यूजियम में प्राचीन भारत से लेकर वर्ष 1764 तक के इतिहास से जुड़ी कलाकृतियां रखी गई हैं।
– यहां ऐतिहासिक वस्तुओं, मूर्तियों, सिक्कों, पांडुलिपियों और लोककला का संग्रह मौजूद है।
– इसकी दीर्घाओं को अलग-अलग ऐतिहासिक कालखंडों के आधार पर व्यवस्थित किया गया है, जिनमें मौर्य, मुगल और सूर वंश से संबंधित विरासत भी शामिल है।
– बिहार म्यूजियम के प्रमुख आकर्षणों में मौर्यकालीन दीदारगंज यक्षी की प्रतिमा शामिल है।
– इस प्रतिमा की खोज वर्ष 1917 में पटना के पास हुई थी।
– इसके अलावा, बच्चों को रोचक तरीके से ज्ञान देने के उद्देश्य से एक गैलरी तैयार की गई है।
– बिहार म्यूजियम की डायस्पोरा गैलरी राज्य की भौगोलिक सीमाओं से बाहर बिहार की मौजूदगी और उसके प्रभाव को दर्शाती है।
– यह गैलरी बताती है कि बिहार की सांस्कृतिक पहचान केवल राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका संबंध व्यापक सामाजिक और ऐतिहासिक अनुभवों से भी है।

पहले नंबर पर मेक्सिको का म्‍यूजियम
– मेक्सिको सिटी के ‘म्यूजियो नेशनल डी एंट्रोपोलोगिया’ को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
– इस म्यूजियम में सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर मौर्य, गुप्त और पाल काल की ऐतिहासिक कलाकृतियां और लगभग ढाई हजार साल पुरानी दीदारगंज यक्षिणी जैसी अनमोल धरोहरें संरक्षित हैं।

टॉप रैंक में हैं ये म्‍यूजियम
1.म्यूजियो नैशनल डी एंट्रोपोलोजिया मेक्सिको सिटी, मेक्सिको
2.म्यूजियो डेल प्राडो मैड्रिड, स्पेन
3.लुइसियाना आधुनिक कला संग्रहालय हुम्लेबेक, डेनमार्क
4.स्टेट हर्मिटेज संग्रहालय सेंट पीटर्सबर्ग, रूस
5.कुन्स्थिस्टोरिस्चेस संग्रहालय वियना, ऑस्ट्रिया
9. बिहार संग्रहालय पटना, भारत
10. मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट न्यूयॉर्क, संयुक्त राज्य अमेरिका

————–
3. संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति 2026’ भारत और किस देश के बीच आयोजित किया गया था?
Between India and which country was the joint military exercise ‘Garuda Shakti 2026’ conducted?

a. मलेशिया
b. इंडोनेशिया
c. सिंगापुर
d. फ्रांस

Answer: b. इंडोनेशिया (बान्युवांगी, पूर्वी जावा, इंडोनेशिया)

– स्थान : भारत-इंडोनेशिया संयुक्त विशेष बलों के अभ्यास ‘गरुड़ शक्ति 2026’ का 11वां संस्करण बान्युवांगी (पूर्वी जावा, इंडोनेशिया) में हुआ।
– अवधि: यह अभ्यास 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 (10 दिन) तक आयोजित किया गया।
– हिस्सा लेने वाली टुकड़ियां: भारत: पैराशूट रेजिमेंट (स्पेशल फोर्सेज़ / Para SF) और इंडोनेशिया: स्पेशल फोर्सेज़ (कोपासस / Kopassus)
– अभ्यास का मुख्य उद्देश्य: आतंकवाद विरोधी अभियानों, स्पेशल हेलिकॉप्टर ऑपरेशन्स, शहरी व जंगल युद्ध कौशल और सटीक हमला तकनीकों में आपसी तालमेल व अंतर-संचालनीयता (Interoperability) को बढ़ाना।
– महत्व: इस अभ्यास से भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों को मजबूती मिली है तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा मिला है।

भारत – इंडोनेशिया के बीच सैन्‍य अभ्‍यास
– गरुड़ शक्ति (थल सेना)
– समुद्र शक्ति (नौसेना)
– इंड-इंडो कॉर्पेट (नौसेना)

नोट – केवल ‘गरुड़’ (Garuda) अभ्यास भारत और फ्रांस की वायुसेना के बीच होता है, जबकि ‘गरुड़ शक्ति’ भारत और इंडोनेशिया की थल सेनाओं के बीच का अभ्यास है।

————-
4. क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 5 नवंबर 2026 को इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास ले लिया, वह किस देश के लिए खेलते थे?
Cristiano Ronaldo retired from international football on November 5, 2026; which country did he play for?

a. कजाकिस्‍तान
b. पुर्तगाल
c. स्‍पेन
d. इटली

Answer: b. पुर्तगाल

– 41 वर्ष के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि नवंबर के इंटरनेशनल ब्रेक के बाद वह पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी टीम को लौटा देंगे।
– रोनाल्डो का सफर 20 अगस्त 2003 को कजाकिस्तान के खिलाफ शुरू हुआ था।
– तब वह सिर्फ 18 वर्ष के थे।
– उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले।
– और सबसे ज्यादा 146 गोल किए।
– उनके नाम 46 असिस्ट भी दर्ज हैं।
– असिस्ट का मतलब है गोल करने वाले खिलाड़ी को आखिरी पास देना।

6 वर्ल्ड कप खेलने वाले पहले खिलाड़ी
– रोनाल्डो ने 2006 में जर्मनी में अपना पहला वर्ल्ड कप खेला था।
– इसके बाद वह 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026 के टूर्नामेंट में भी पुर्तगाल की टीम का हिस्सा रहे।
– वह छह अलग-अलग वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने।
– 2016 में पुर्तगाल ने रोनाल्डो की कप्‍तानी में पहली बार यूरो कप ट्रॉफी जीती थी।
– उनकी कप्तानी में पुर्तगाल ने 2019 और 2025 में UEFA नेशंस लीग का खिताब भी जीता।
– रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब अल-नस्र के लिए खेलते हैं।
– वह क्लब के मुकाबलों में खेलते रहेंगे।

————-
5. ‘द तमिल्स: ए पोर्ट्रेट ऑफ़ ए कम्युनिटी’ किताब के लिए बेस्ट इंटरनेशनल नॉन-फिक्शन बुक कैटेगरी में शारजाह अवॉर्ड 2026 के भारतीय विजेता का नाम बताएं?
Name the Indian winner of the 2026 Sharjah Award in the ‘Best International Non-Fiction Book’ category for the book ‘The Tamils: A Portrait of a Community’.

a. यासीन अबू अली
b. वैदेही ठाकुर
c. निर्मला लक्ष्मण
d. प्रभजोत कौर

Answer: c. निर्मला लक्ष्मण

– निर्मला लक्ष्मण, लेखिका, पत्रकार और द हिंदू ग्रुप की डायरेक्टर हैं।
– उन्‍होंने ‘द तमिल्स: ए पोर्ट्रेट ऑफ़ ए कम्युनिटी’ किताब के लिए बेस्ट इंटरनेशनल नॉन-फिक्शन बुक कैटेगरी में ये अवॉर्ड जीता है।
– यह अवॉर्ड शारजाह बुक अथॉरिटी की चेयरपर्सन शेखा बोडौर बिंत सुल्तान अल कासिमी ने 4 नवंबर 2026 को दिया।
– शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर का 45वां एडिशन 4 से 15 नवंबर, 2026 तक UAE के एक्सपो सेंटर शारजाह में आयोजित किया गया।

‘द तमिल्स: ए पोर्ट्रेट ऑफ़ ए कम्युनिटी’ के बारे में
– पुस्तक का प्रकाशन: एलेफ बुक कंपनी
– प्रकाशित वर्ष: जनवरी 2025
– विषय: तमिल लोगों का इतिहास, समाज और सांस्कृतिक पहचान

शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर अवार्ड्स (SIBF)
– ये अवॉर्ड लिखने और पब्लिशिंग में उपलब्धियों को पहचान देते हैं।
– इन्हें शारजाह बुक अथॉरिटी सालाना शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर के हिस्से के तौर पर ऑर्गनाइज़ करती है।
– शारजाह अवॉर्ड में दो कैटेगरी हैं, बेस्ट इंटरनेशनल फिक्शन बुक: इंग्लिश में पब्लिश हुई बेहतरीन फिक्शन को पहचान देता है।
बेस्ट इंटरनेशनल नॉन-फिक्शन बुक: इंग्लिश में पब्लिश हुए खास नॉन-फिक्शन कामों को पहचान देता है।
– हर कैटेगरी में AED 50,000 का इनाम होता है।

————-
6. किस पूर्वोत्‍तर राज्‍य के सोरेंग जिले को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत भारत का पहला ऑर्गेनिक फिशरीज़ क्लस्टर बनाया गया?
The Soreng district of which Northeastern state was designated as India’s first organic fisheries cluster under the Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY)?

a. मेघालय
b. असम
c. अरुणाचल प्रदेश
d. सिक्किम

Answer: d. सिक्किम

– सिक्किम के सोरेंग ज़िले को 2 नवंबर 2026 को पहला ऑर्गेनिक फिशरीज़ क्लस्टर बनाया गया।
– यानि सोरेंग को जैविक मत्स्य पालन के एक विशेष केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जहाँ पर्यावरण के अनुकूल तरीकों से मछली पालन को बढ़ावा दिया जाता है।
– केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने 2 नवंबर 2026 को इसकी घोषणा की।
– इसमें प्रमुख मछलियाँ अमूर कार्प, इंडियन मेजर कार्प और ट्राउट हैं।
– इसका उद्देश्य बिना हानिकारक रसायनों, एंटीबायोटिक्स और कीटनाशकों के मछली पालन को बढ़ावा देना है।
– सरकार ने सिक्किम और मेघालय के ऑर्गेनिक क्लस्टर समेत देश भर में 34 मत्स्य उत्पादन और प्रोसेसिंग क्लस्टर नोटिफाई किए हैं।

————-
7. लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए किस देश को अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) का अध्‍यक्ष चुना गया?
Which country was elected as the president of the International Solar Alliance (ISA) for a third consecutive term?

a. चीन
b. इंडोनेशिया
c. भारत
d. ब्राजील

Answer: c. भारत

– भारत के केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने 3 नवंबर 2026 को इसकी जानकारी दी।
– भारत तीसरी बार सत्र 2026–2028 के लिए प्रेसिडेंट चुना गया है।
– जबकि फ्रांस को फिर से को-प्रेसिडेंट चुना गया है।
– वर्तमान में ISA के 130 हस्ताक्षरकर्ता और सदस्य देश हैं।

क्‍या है अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन?
– अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) एक संधि-आधारित अंतरराष्ट्रीय अंतर-सरकारी संगठन है. इसका मकसद सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बदलाव लाना है. आईएसए का मुख्यालय हरियाणा के गुरुग्राम में है.
– आईएसए का गठन 30 नवंबर, 2015 को भारत और फ़्रांस ने पेरिस में किया था।
– शुरु में वह देश जो कर्क रेखा से मकर रेखा के बीच स्थित थे, अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के सदस्य बनने के पात्र थे।
– बाद में ISA के फ्रेमवर्क समझौते में संशोधन किया गया जिसके तहत अब संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य इसके सदस्य बन सकते हैं।

ISA का मकसद
– सौर ऊर्जा की कुशल खपत के लिए काम करना
– जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना
– ऊर्जा तक पहुंच को सुविधाजनक बनाना
– ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना
– ऊर्जा संक्रमण को बढ़ावा देना
– पर्यावरण अनुकूल भविष्य के लिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना

————–
8. कोलिन्स डिक्शनरी ने वर्ड ऑफ द ईयर 2026 क्‍या चुना?
What did Collins Dictionary choose as the Word of the Year 2026?

a. जेन जी
b. मोगिंग
c. मैक्सिंग
d. अफोर्डेबिलिटी

Answer: b. मोगिंग (इस स्लैंग शब्द का मतलब है चमकना या किसी और से आगे निकल जाना)

– इस स्लैंग शब्द का मतलब है चमकना या किसी और से आगे निकल जाना।
– यह Gen Z और Gen Alpha लोगों के बीच पॉपुलर हो गया है।
– वर्ड आफ द ईयर हर वर्ष सोशल मीडिया, ऑनलाइन कल्चर और नई पीढ़ी के असर की वजह से हमारी भाषा में बदलते ट्रेंड को दिखाने के लिए चुना जाता है।
– ‘मोगिंग’ शब्‍द का इस्तेमाल अक्सर मज़ाक में या मज़ाक में यह दिखाने के लिए किया जाता है कि कोई अपने लुक्स, कॉन्फिडेंस, प्रेज़ेंस या परफॉर्मेंस की वजह से सबसे अलग दिखा है।

————–
9. बिहार महिला आंदोलन पर आधारित किस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को क्रिएटिविटी कैटेगरी में UN SDG एक्शन अवार्ड्स 2026 मिला?
Which documentary film, based on the women’s movement in Bihar, received the UN SDG Action Award 2026 in the ‘Creativity’ category?

a. मदर्स ऑफ करेज
b. द मसुंगी स्टोरी
c. लेडीज फर्स्ट
d. गुलाबी गैंग

a. ‘मदर्स ऑफ करेज’

– यह बिहार के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं के नेतृत्व में चलाए जा रहे एक जमीनी आंदोलन पर आधारित 8 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री मूवी है।
– इस डॉक्यूमेंट्री का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह को रोकना, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना और महिलाओं को सशक्त बनाना है।
– यह फिल्म ‘शिक्षाग्रह’ आंदोलन का हिस्सा है।
– इसके तहत बिहार के 14 जिलों में ‘शिक्षा चौपाल’ के जरिए 11.9 लाख से अधिक नागरिकों को जोड़ा गया है।
– इस डॉक्यूमेंट्री को 29 अक्टूबर 2026 को इटली की राजधानी रोम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया है।
– इस डॉक्यूमेंट्री मूवी का निर्देशन वंदना आर. जयकुमार ने किया।
– और यह ‘बटरफ्लाई इफ़ेक्ट मीडिया’ द्वारा निर्मित है।
– इस डॉक्यूमेंट्री को 190 देशों और इलाकों से आई 7000 से ज़्यादा एंट्री में से चुनकर यह अवॉर्ड मिला।
– डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे मांओं और महिला लीडर्स ने अपने समुदायों में बदलाव लाने में भूमिका निभाई है।

UN SDG Action Award?
– एक वैश्विक सम्मान है जो UN के ‘सतत विकास लक्ष्यों’ (Sustainable Development Goals – SDGs) को हासिल करने की दिशा में असाधारण और नवाचारी काम करने वाले व्यक्तियों, समूहों और संगठनों को दिया जाता है।

————–
10. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस (World Tsunami Awareness Day) कब मनाया गया?
When was World Tsunami Awareness Day celebrated?

a. 3 नवंबर
b. 5 नवंबर
c. 7 नवंबर
d. 9 नवंबर

Answer: b. 5 नवंबर

– सुनामी के बारे में जागरूकता बढ़ाने और जोखिम कम करने के लिए नए आइडिया को शेयर करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।

वर्ष 2026 की थीम:
– सुनामी के लिए तैयार रहें: लचीलापन आपसे शुरू होता है
– Be Tsunami Ready: Resilience starts with you

– विश्व सुनामी जागरूकता दिवस जापान की पहल के बाद से मनाया जा रहा है।
– पहला विश्व सुनामी जागरूकता दिवस पांच नवंबर 2016 को विश्वभर में मनाया गया।
– संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 22 दिसंबर 2015 को इसकी घोषणा की थी।

————-
11. युद्ध और सशस्त्र संघर्ष में पर्यावरण के शोषण को रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day to Prevent Exploitation of the Environment in War and Armed Conflict observed?

a. 3 नवंबर
b. 4 नवंबर
c. 5 नवंबर
d. 6 नवंबर

Answer: d. 6 नवंबर

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने वर्ष 2021 में घोषित किया था।
– यूएनईपी का अनुमान है कि प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा के लिए आने वाले समय में संघर्ष दोगुनी होने की संभावना है।

————–
12. राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Cancer Awareness Day celebrated?

a. 07 नवंबर
b. 08 नवंबर
c. 09 नवंबर
d. 10 नवंबर

Answer: a. 07 नवंबर

– विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, कैंसर वैश्विक स्तर पर मौत का दूसरा प्रमुख कारण है।
– 7 नवंबर 2014 को, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने घोषणा की थी कि सात नवंबर को हर साल राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

कैंसर की घटनाओ का डाटा कौन इकट्ठा करता है?
– वर्ष 1965 में ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ (International Agency for Research on Cancer- IARC) का गठन किया गया। ये विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एजेंसी हैं।
– यह एजेंसी कैंसर के कारण और दुनिया भर में कैंसर की घटनाओं का डेटा भी इकट्ठा और प्रकाशित करती है।

नोट : 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है।

————-
13. शिशु संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
When is Infant Protection Day celebrated?

a. 10 नवंबर
b. 08 नवंबर
c. 09 नवंबर
d. 07 नवंबर

Answer: d. 07 नवंबर

– यह दिन शिशुओं के जीवन को बचाने और पर्याप्त सुरक्षा और देखभाल प्रदान करने के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
– भारत में 2022 में शिशु मृत्‍यु दर 27.695 मृत्‍यु प्रति 1000 जीवित जन्‍मों पर है।

————–
14. विश्व रेडियोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Radiography Day celebrated?

a. 6 नवंबर
b. 7 नवंबर
c. 8 नवंबर
d. 10 नवंबर

Answer: c. 8 नवंबर

– X-ray की खोज का सम्मान करने के लिए विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 1895 में प्रोफेसर विल्हेम कॉनराड रोंटजेन ने एक्स-रे की खोज की।
– इस खोज के लिए उन्हें वर्ष 1901 में फिजिक्स का पहला नोबल पुरस्कार भी दिया गया।
– X-ray चिकित्सा क्षेत्र में बीमारियों का पता लगाने में अहम भूमिका निभाता है।
– यह डॉक्टरों को कई प्रकार की समस्याओं का पता लगाने में मदद करता है।
– X-ray ने रोग के निदान को आसान और दर्द रहित बनाने में मदद की है।

– पहला विश्व रेडियोग्राफी दिवस वर्ष 2007 को मनाया गया।
– इस दिवस को इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ रेडियोग्राफर्स और रेडियोलॉजिकल टेक्नोलॉजिस्ट्स के सहयोग से मनाया जाता है।


PDF Download: Click here