30 & 31 अक्टूबर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 30 & 31 अक्टूबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. ISRO द्वारा लॉन्च किए गए NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
Which of the following statements is correct regarding the NVS-03 navigation satellite launched by ISRO?

a. इसे PSLV-C62 रॉकेट से लॉन्च किया गया
b. इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के पहले लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया
c. इसे GSLV-F18 रॉकेट से लॉन्‍च किया गया
d. इसका वजन लगभग 1,500 किलोग्राम है

Answer: c. इसे GSLV-F18 रॉकेट से लॉन्‍च किया गया

– ISRO ने 31 अक्टूबर 2026 को GSLV-F18 रॉकेट की मदद से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण किया।
– यह मिशन भारत की स्वदेशी सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूत करने और विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

NVS-03 सैटेलाइट के महत्‍वपूर्ण तथ्‍य
– मिशन का नाम: NVS-03
– प्रक्षेपण यान: GSLV-F18
– प्रक्षेपण की तारीख: 30 अक्टूबर 2026 की रात 11:51 बजे
– प्रक्षेपण स्थल: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)
– प्रक्षेपण पैड: दूसरा लॉन्च पैड
– सैटेलाइट का वजन: लगभग 2,250 किलोग्राम
– ऑर्बिट: जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO)
– सैटेलाइट लगभग 35,786 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित होगा। इस कक्षा में उसकी परिक्रमा अवधि पृथ्वी के घूर्णन के बराबर होती है। इसलिए पृथ्वी से देखने पर सैटेलाइट एक ही स्थान पर स्थिर दिखाई देता है।

NVS-03 सैटेलाइट का महत्व
– NVS-03 भारत की दूसरी पीढ़ी के नेविगेशन सैटेलाइट का हिस्सा है।
– इसे भारत की क्षेत्रीय नेविगेशन प्रणाली NavIC (Navigation with Indian Constellation) को आधुनिक बनाने और पुरानी सैटेलाइट की जगह लेने के लिए विकसित किया गया है।

NVS-03 सैटेलाइट की विशेषताएं

स्वदेशी रुबिडियम एटॉमिक क्लॉक
– NVS सीरीज की प्रमुख विशेषता स्वदेशी रुबिडियम एटॉमिक क्लॉक है।
– इसे ISRO के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (SAC) ने विकसित किया है।
– इसका उद्देश्य पहले इस्तेमाल की जाने वाली स्विस कंपनी SpectraTime की आयातित एटॉमिक क्लॉक पर निर्भरता कम करना है।
– NVS-03 में स्वदेशी और आयातित दोनों प्रकार की क्लॉक शामिल हैं। हालांकि, ISRO ने इनके विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं।

L1 फ्रीक्वेंसी बैंड का सपोर्ट
– NVS सीरीज में पहले से इस्तेमाल हो रही नेविगेशन फ्रीक्वेंसी के अतिरिक्त L1 फ्रीक्वेंसी बैंड को भी शामिल किया गया है।
– इससे स्मार्टफोन और अन्य संगत डिवाइसों में NavIC का उपयोग आसान होगा।
– इससे भारत की नेविगेशन प्रणाली की अन्य प्रणालियों, विशेषकर अमेरिकी GPS के साथ इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ेगी।
– भारतीय मानक समय (IST) से संबंधित सेवाओं में भी इसका उपयोग महत्वपूर्ण हो सकता है।

NavIC क्या है?
– NavIC भारत की स्वदेशी क्षेत्रीय सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली है।
– विकासकर्ता: ISRO
– पूरा नाम: Navigation with Indian Constellation
– पुराना नाम IRNSS (Indian Regional Navigation Satellite System) था।
– प्रकृति: क्षेत्रीय सैटेलाइट नेविगेशन प्रणाली
– कवरेज: भारत और इसकी सीमाओं से लगभग 1,500 किलोमीटर आगे तक का क्षेत्र।
– NavIC के विकास की शुरुआत 1999 के कारगिल युद्ध के बाद हुई थी। उस समय भारत को अमेरिकी GPS प्रणाली से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। इससे विदेशी नेविगेशन प्रणालियों पर निर्भरता के रणनीतिक जोखिम सामने आए।

NavIC के प्रमुख उपयोग
– परिवहन: वाहनों और जहाजों की लोकेशन पता करना।
– आपदा प्रबंधन: प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में सहायता।
– सैन्य क्षेत्र: भारतीय सशस्त्र बलों को स्वदेशी नेविगेशन सुविधा।
– दूरसंचार: नेटवर्क और संचार प्रणालियों में समय का समन्वय।
– वित्तीय सेवाएं: बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय प्रणालियों में सटीक समय निर्धारण।
– नेविगेशन: स्थान, दिशा और दूरी की जानकारी प्राप्त करना।

————–
2. इसरो के किस संस्‍थान ने स्‍वदेशी रुबिडियम एटॉमिक क्‍लॉक विकसित किया, जिसे NVS-03 सैटेलाइट में लगाया गया?
Which ISRO institution developed the indigenous rubidium atomic clock that was installed in the NVS-03 satellite?

a. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC)
b. इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एवं कमांड नेटवर्क (ISTRAC)
c. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC)
d. स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (SAC)

Answer: d. स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (SAC)

स्वदेशी रुबिडियम एटॉमिक क्लॉक
– NVS सीरीज की प्रमुख विशेषता स्वदेशी रुबिडियम एटॉमिक क्लॉक है।
– इसे ISRO के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (SAC) ने विकसित किया है।
– इसका उद्देश्य पहले इस्तेमाल की जाने वाली स्विस कंपनी SpectraTime की आयातित एटॉमिक क्लॉक पर निर्भरता कम करना है।
– NVS-03 में स्वदेशी और आयातित दोनों प्रकार की क्लॉक शामिल हैं। हालांकि, ISRO ने इनके विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं।

रुबिडियम एटॉमिक क्लॉक
– रुबिडियम एटॉमिक क्लॉक एक बेहद सटीक घड़ी है, जो रुबिडियम परमाणुओं की प्राकृतिक कंपन आवृत्ति (Atomic Transition Frequency) का उपयोग करके समय मापती है।
– इसे सामान्य घड़ी की तरह समझिए, लेकिन यह समय को इतनी सटीकता से मापती है कि सैटेलाइट नेविगेशन में इसका उपयोग किया जाता है।

यह काम कैसे करती है?
– इसमें रुबिडियम-87 परमाणुओं का उपयोग किया जाता है।
– इन परमाणुओं की ऊर्जा अवस्था में परिवर्तन एक निश्चित माइक्रोवेव आवृत्ति पर होता है।
– इस निश्चित आवृत्ति का उपयोग करके घड़ी अत्यंत सटीक समय संकेत तैयार करती है।
– इसकी मानक आवृत्ति लगभग 6.834 GHz होती है।

सैटेलाइट में इसकी जरूरत क्यों होती है?
– सैटेलाइट नेविगेशन में लोकेशन पता करने के लिए समय का बेहद सटीक होना जरूरी है। उदाहरण के लिए:
– सैटेलाइट पृथ्वी पर सिग्नल भेजता है।
– मोबाइल उस सिग्नल के पहुंचने में लगे समय को मापता है।
– इसी समय और सिग्नल की गति के आधार पर दूरी की गणना होती है।
– कई सैटेलाइट से प्राप्त संकेतों के आधार पर मोबाइल अपनी लोकेशन निर्धारित करता है।
– समय में सिर्फ 1 माइक्रोसेकंड (10 लाखवें सेकंड) की गलती होने पर दूरी की गणना में लगभग 300 मीटर की त्रुटि हो सकती है।

ISRO के लिए इसका महत्व
– पहले भारत के नेविगेशन सैटेलाइट में स्विट्जरलैंड की कंपनी SpectraTime की एटॉमिक क्लॉक इस्तेमाल होती थी।
– अब ISRO स्वदेशी रुबिडियम एटॉमिक क्लॉक विकसित कर रहा है।
– इसे ISRO के स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (SAC) ने विकसित किया है।
– इससे विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने और NavIC की विश्वसनीयता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

————–
3. भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्‍यतिथि पर राष्‍ट्रीय संकल्‍प दिवस कब मनाया जाता है?
When is ‘National Resolve Day’ (Rashtriya Sankalp Diwas) observed—on the death anniversary of India’s first female Prime Minister, Indira Gandhi?

a. 29 अक्‍टूबर
b. 30 अक्‍टूबर
c. 31 अक्‍टूबर
d. 1 नवंबर

Answer: c. 31 अक्‍टूबर

– भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि 31 अक्टूबर को मनाई जाती है।
– 31 अक्टूबर 1984 को नई दिल्ली में स्थित उनके सरकारी आवास (1 सफदरजंग रोड) पर उनके ही सुरक्षाकर्मियों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई थी।
– राष्ट्रीय संकल्प दिवस (National Reintegration Day): इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को देश में राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में याद किया जाता है। इस दिन देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया जाता है।
– समाधि स्थल: नई दिल्ली में स्थित उनके स्मारक को ‘शक्ति स्थल’ के नाम से जाना जाता है। पुण्यतिथि के अवसर पर देश के प्रमुख नेता और नागरिक शक्ति स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

————–
4. एशियाई पैरा गेम्‍स 2026 में पदक तालिका में भारत का स्‍थान बताइए?
What is India’s position in the medal table at the 2026 Asian Para Games?

a. 1
b. 2
c. 3
d. 4

Answer: d. 4 (भारत को 30 गोल्‍ड, 35 सिल्‍वर, 49 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 114 पदक)

एशियाई पैरा खेल 2026 पदक तालिका
रैंक : गोल्‍ड : सिल्‍वर : ब्रॉन्‍ज : कुल
1. चीन : 207 : 117 : 111 : 435
2. जापान : 64 : 60 : 62 : 186
3. उज़्बेकिस्तान : 45 : 49 : 51 : 145
4. भारत : 30 : 35 : 49 : 114
5. कोरियान गणतन्त्र : 29 : 38 : 33 : 100

एशियन पैरा गेम्स 2026: खेलों के हिसाब से भारत की मेडल टेबल
खेल : गोल्‍ड : सिल्‍वर : ब्रॉन्‍ज : कुल
पैरा एथलेटिक्स : 22 : 19 : 24 : 65
पैरा तैराकी : 0 : 3 : 8 : 11
पैरा टेबल टेनिस : 0 : 0 : 7 : 7
पैरा शूटिंग : 2 : 2 : 1 : 5
पैरा जूडो : 0 : 1 : 1 : 2
पैरा पावरलिफ्टिंग : 0 : 2 : 0 : 2
पैरा तीरंदाजी : 3 : 3 : 0 : 6
पैरा बैडमिंटन : 3 : 5 : 8 : 16
कुल : 30 : 35 : 49 : 114

————-
5. एशियाई पैरा गेम्‍स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने क्रमश: कितने गोल्‍ड, सिल्‍वर और ब्रॉन्‍ज मेडेल जीते?
How many gold, silver, and bronze medals, respectively, did Indian athletes win at the 2026 Asian Para Games?

a. 30. 35. 49
b. 45. 49. 51
c. 64. 60. 62
d. 29. 38. 33

Answer: a. 30. 35. 49 (भारत को 30 गोल्‍ड, 35 सिल्‍वर, 49 ब्रॉन्‍ज सहित कुल 114 पदक)

भारतीय खिलाड़ियों के पदक विजेताओं की पूरी सूची

गोल्ड मेडल (30 स्वर्ण पदक)

पैरा एथलेटिक्स
1. निशाद कुमार – पुरुषों की लॉन्ग जंप टी-47
2. सौम्या – महिलाओं की 1500 मीटर टी-12/टी-13
3. रिंकू – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-46
4. दीप्ति जीवनजी – महिलाओं की 400 मीटर टी-20
5. प्रणव सूरमा – पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-51/एफ-52/एफ-53
6. देवेंद्र कुमार – पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-43/एफ-44/एफ-62/एफ-64
7. निशाद कुमार – पुरुषों की हाई जंप टी-47
8. सिमरन – महिलाओं की 200 मीटर टी-12
9. प्रवीण कुमार – पुरुषों की हाई जंप टी-64
10. सचिन सरजेराव खिलारी – पुरुषों का शॉट पुट एफ-46
11. आयुष वर्मा – पुरुषों का शॉट पुट एफ-53
12. दिलीप गावित – पुरुषों की 100 मीटर टी-47
13. सिमरन – महिलाओं की 100 मीटर टी-12
14. अंजनाबेन बुम्बाडिया – महिलाओं की 400 मीटर टी-47
15. शैलेश कुमार – पुरुषों की हाई जंप टी-63
16. दिलीप गावित – पुरुषों की 400 मीटर टी-47
17. सोलैराज धर्मराज – पुरुषों की लॉन्ग जंप टी-44/टी-62/टी-64
18. संदीप कुमार – पुरुषों की 400 मीटर टी-64
19. हनेय – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-37/एफ-38
20. सुमित अंतिल – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-42 से एफ-44/एफ-61 से एफ-64
21. प्रणव सूरमा – पुरुषों का क्लब थ्रो एफ-51
22. सुवर्णा राज – महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ-54

पैरा शूटिंग
23. मोना अग्रवाल – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1
24. मोना अग्रवाल – महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन

पैरा आर्चरी
25. शीतल देवी / तोमन कुमार – कंपाउंड मिक्स्ड टीम
26. शीतल देवी – महिला कंपाउंड
27. हरविंदर सिंह / विजय सुंडी – पुरुष रिकर्व डबल्स
4. पैरा बैडमिंटन
28. नितेश कुमार – पुरुष सिंगल्स एसएल-3
29. नवीन शिवकुमार – पुरुष सिंगल्स एसएल-4
30. मानसी जोशी / थुलासिमाथी मुरुगेसन – महिला डबल्स एसएल-3/एसयू-5

—-
सिल्वर मेडल (35 रजत पदक)

पैरा एथलेटिक्स
1. राधा वेंकटेश – महिलाओं की 1500 मीटर टी-12/टी-13
2. अजीत सिंह – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-46
3. प्रदीप कुमार – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-53/एफ-54
4. राम रतन सिंह – पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-51/एफ-52/एफ-53
5. प्रीति पाल – महिलाओं की 200 मीटर टी-35
6. बंटी – पुरुषों की हाई जंप टी-64
7. मनजीत – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-12/एफ-13
8. मोहम्मद यासर – पुरुषों का शॉट पुट एफ-46
9. भाग्यश्री जाधव – महिलाओं का शॉट पुट एफ-34
10. मोहम्मद मोर्सिंगनाकथ – पुरुषों की 100 मीटर टी-47
11. अकीरा बनोथु – पुरुषों की 400 मीटर टी-35/टी-38
12. प्रीति पाल – महिलाओं की 100 मीटर टी-35
13. तेजलबेन डामोर – महिलाओं की 400 मीटर टी-12
14. जयंती बेहेरा – महिलाओं की 400 मीटर टी-47
15. वरुण सिंह भाटी – पुरुषों की हाई जंप टी-63
16. निमिषा चक्कुंगलपरम्बिल – महिलाओं की लॉन्ग जंप टी-47
17. परमोद – पुरुषों की 1500 मीटर टी-46
18. महेंद्र गुर्जर – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-42 से एफ-44/एफ-61 से एफ-64

पैरा शूटिंग
19. अवनी लेखरा – महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच-1
20. मनीष नरवाल – पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1

पैरा जूडो
21. कोकिला – महिलाओं की जे-2, 52 किग्रा

पैरा स्विमिंग
22. रवि बुडिगिना – पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस-13
23. कपिल कुमार – पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस-10
24. रवि बुडिगिना – पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस-13

पैरा पावरलिफ्टिंग
25. अशोक – पुरुषों का 65 किग्रा
26. कस्तूरी राजमणि – महिलाओं का 67 किग्रा

पैरा आर्चरी
27. शीतल देवी / पायल नाग – महिला कंपाउंड डबल्स
28. स्वाति चौधरी – महिला डब्ल्यू-1
29. भावना चौधरी / पूजा जात्यान – महिला रिकर्व डबल्स

पैरा बैडमिंटन
30. प्रमोद भगत – पुरुष सिंगल्स एसएल-3
31. थुलासिमाथी मुरुगेसन – महिला सिंगल्स एसयू-5
32. नित्या श्री सिवन – महिला सिंगल्स एसएच-6
33. कृष्णा नागर / सिवाराजन सोलाईमलाई – पुरुष डबल्स एसएच-6
34. नितेश कुमार / थुलासिमाथी मुरुगेसन – मिक्स्ड डबल्स एसएल-3/एसयू-5

—-
ब्रॉन्ज मेडल (49 कांस्य पदक)

पैरा एथलेटिक्स
1. रवन्नी वलासानैनी – महिलाओं की 1500 मीटर टी-11
2. आयुष वर्मा – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-53/एफ-54
3. प्रवीण शर्मा – पुरुषों का शॉट पुट एफ-11
4. प्रदीप कुमार – पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-43/एफ-44/एफ-62/एफ-64
5. तेजलबेन डामोर – महिलाओं की 200 मीटर टी-12
6. होकाटो होतोजे सेमा – पुरुषों का शॉट पुट एफ-56/एफ-57
7. अनुभव चौधरी – पुरुषों की 100 मीटर टी-35
8. राकेशभाई भट्ट – पुरुषों की 100 मीटर टी-37
9. परवीन – पुरुषों का शॉट पुट एफ-46
10. प्रणव देसाई – पुरुषों की 100 मीटर टी-64
11. सुखचैन – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-55
12. रवि रोंगाली – पुरुषों का शॉट पुट एफ-40
13. करमज्योति – महिलाओं की डिस्कस थ्रो एफ-55
14. शरथ माकनहल्ली – पुरुषों की 1500 मीटर टी-12/टी-13
15. हनेय – पुरुषों की डिस्कस थ्रो एफ-37
16. शैलेश कुमार – पुरुषों की लॉन्ग जंप टी-42/टी-61/टी-63
17. राकेशभाई भट्ट – पुरुषों की 100 मीटर टी-37
18. रवन्नी वलासानैनी – महिलाओं की 400 मीटर टी-11
19. अजय कुमार – पुरुषों की 400 मीटर टी-64
20. नवदीप – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-40/एफ-41
21. संदीप – पुरुषों की 100 मीटर टी-44
22. संजय सरगर – पुरुषों की जैवलिन थ्रो एफ-42 से एफ-44/एफ-61 से एफ-64
23. धरमबीर नैन – पुरुषों का क्लब थ्रो एफ-51

पैरा स्विमिंग
24. हिमांशु नंदल – पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल एस-11
25. निरंजन मुकुंदन – पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले एसएम-7
26. रवि बुडिगिना – पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल एस-13
27. हिमांशु नंदल – पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी-11
28. रोहित कुमार – पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी-4
29. स्वातिक पाटिल – पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी-9
30. तेजस नंदकुमार – पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक एस-7
31. हिमांशु नंदल – पुरुषों की 100 मीटर फ्रीस्टाइल एस-11

पैरा बैडमिंटन
32. सुहास लालिनाकेरे यथिराज – पुरुष सिंगल्स एसएल-4
33. संजना कुमारी – महिला सिंगल्स एसएल-3
34. अभिजीत सखुजा – पुरुष सिंगल्स एसएल-4
35. नित्या श्री सिवन / कृष्णा नागर – मिक्स्ड डबल्स एसएच-6
36. मनीषा रामदास / प्रमोद भगत – मिक्स्ड डबल्स डब्ल्यूएच-1/डब्ल्यूएच-2
37. अल्फिया जेम्स / पल्लवी कलुवेहल्ली – महिला डबल्स एसएल-3/एसयू-5
38. मनीषा रामदास – महिला सिंगल्स एसयू-5
39. सूर्यकांत यादव / नवीन शिवकुमार – पुरुष डबल्स एसएल-3/एसयू-5

पैरा टेबल टेनिस
40. जहान मदन – पुरुष सिंगल्स क्लास-1
41. सोनलबेन पटेल – महिला सिंगल्स क्लास-3
42. भावना पटेल – महिला सिंगल्स क्लास-4/5
43. प्राची पांडे – महिला सिंगल्स क्लास-6
44. बेबी सहाना रवि – महिला सिंगल्स क्लास-9
45. शुभम वाधवा / भावना पटेल – मिक्स्ड डबल्स क्लास एक्सडी-7
46. जहान मदन / शुभम वाधवा – पुरुष डबल्स एमडी-4

पैरा शूटिंग
47. सृष्टि अरोड़ा – महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल एसएच-1

पैरा जूडो
48. कपिल परमार – पुरुषों की जे-1, 70 किग्रा

————–
6. एशियाई पैरा गेम्‍स 2026 के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्‍वजवाहक कौन थे?
Who were India’s flag-bearers at the opening ceremony of the 2026 Asian Para Games?

a. मोना अग्रवाल और निषाद कुमार
b. प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा
c. कपिल परमार और सृष्टि अरोड़ा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा

– प्रमोद भगत, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
– जबकि सिमरन शर्मा, पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी (धावक) हैं।
– विशेष तथ्य: भावना पटेल का नाम शुरुआती घोषणा में था, लेकिन अंतिम समय में सिमरन शर्मा ने उनकी जगह ली।

————–
7. एशियाई पैरा गेम्‍स 2026 के समापन समारोह में भारत के ध्‍वजवाहक कौन थे?
Who were India’s flag-bearers at the closing ceremony of the 2026 Asian Para Games?

a. मोना अग्रवाल और निषाद कुमार
b. प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा
c. कपिल परमार और सृष्टि अरोड़ा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. मोना अग्रवाल और निषाद कुमार

– मोना अग्रवाल, पैरा शूटिंग खिलाड़ी हैं। उन्‍होंने दो स्वर्ण पदक जीते।
– जबकि निषाद कुमार, पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी हैं। उन्‍होंने हाई जंप और लॉन्‍ग जंप में दो स्वर्ण पदक जीते।

————–
8. एशियाई पैरा गेम्‍स 2026 का आयोजन कहां हुआ?
Where were the 2026 Asian Para Games held?

a. बीजिंग, चीन
b. हांग्झू, चीन
c. आइची-नागोया, जापान
d. जकार्ता, इंडोनेशिया

Answer: c. आइची-नागोया, जापान

– आयोजन तिथि: 18 से 24 अक्टूबर 2026
– संस्करण: 5वां एशियाई पैरा खेल
– आधिकारिक शुभंकर (Mascot): उज़ूमिन (Uzumin)
– आदर्श वाक्य (Motto): Imagine One Heart

————-
9. वर्ष 2026-27 के लिए फिक्‍की का प्रेसिडेंट किसे चुना गया?
Who has been elected as the President of FICCI for the year 2026-27?

a. आदेश तिवारी
b. वकील सिंह
c. राजेंद्र वर्मा
d. विजय शंकर

Answer: d. विजय शंकर

– विजय शंकर, सनमार ग्रुप के चेयरमैन हैं।
– कब पदभार : 18-19 नवंबर, 2026 को अनंत गोयनका की जगह
– यह चेन्नई में मौजूद एक इंडस्ट्रियल कंपनी है जो केमिकल्स, स्पेशलिटी केमिकल्स, इंजीनियरिंग, स्टील फाउंड्री और शिपिंग के फील्ड में काम करती है।

FICCI
– पूरा नाम : फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री
– स्‍थापना : 1927
– स्वदेशी आंदोलन के दौर में भारतीय उद्योगपतियों के हित साधने और ब्रिटिश निर्मित नीतियों का विरोध करने के उद्देश्य से गांधी जी की प्रेरणा से इसकी स्थापना की गई थी।
– आजादी के बाद से ही FICCI ने भारत के औद्योगीकरण, आर्थिक उदारीकरण (1991) और आधुनिक अर्थव्यवस्था के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
– यह एक नॉन-गवर्नमेंटल और नॉन-प्रॉफिट इंडस्ट्री बॉडी है।
– मुख्‍यालय : नई दिल्‍ली
– प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष सदस्य: FICCI से 2,50,000 (ढाई लाख) से अधिक छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारिक उद्यम अप्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।

————–
10. जनगणना 2027 में घर-घर जाकर कुल कितने प्रश्‍न पूछे जाएंगे?
How many questions in total will be asked during the door-to-door visits for the 2027 Census?

a. 20
b. 30
c. 40
d. 46

Answer: c. 40 (इनमें 13 नए सवाल)

– देश में ‘जनगणना 2027’ के दूसरे चरण (जनसंख्या गणना) के तहत 10 जनवरी 2027 से स्व-गणना और 25 जनवरी से घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू होगी (जबकि चुनावी राज्यों में इस दूसरे चरण की शुरुआत पहले ही 16 नवंबर 2026 से हो जाएगी)।
– भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने गृह मंत्रालय द्वारा जारी गजट अधिसूचना के तहत यह जानकारी दी।
– जनगणना अधिनियम, 1948 की धारा 3 के तहत जारी इस नोटिफिकेशन के अनुसार, इस जनगणना के लिए संदर्भ तिथि (Reference Date) 1 मार्च 2027 को रात 00:00 बजे तय की गई है।
– नोट : पहला भाग (Houselisting Operations – मकान सूचीकरण): यह पूरे देश (मणिपुर को छोड़कर) में 30 सितंबर 2026 को ही पूरा हो चुका है।

कुल 40 सवाल, पहली बार पूछे जाएंगे 13 नए सवाल
– इस बार प्रगणक नागरिकों से कुल 40 सवाल पूछेंगे। इनमें 13 नए सवाल शामिल किए गए हैं, जो देश की पहली डिजिटल जनगणना को और अधिक व्यापक बनाएंगे:
1) जाति (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अलावा अन्य जातियां भी)
2) धर्म
3) माता-पिता दोनों का जन्म स्थान और जन्म तिथि
4) बैंक खातों की संख्या
5) जीवनसाथी का नाम
6) राष्ट्रीयता
7) डिजिटल साक्षरता
8) स्थायी आवासीय पता
9) कोविड-19 टीकाकरण का स्थान
10) पासपोर्ट नंबर (यदि उपलब्ध हो)
11) ड्राइविंग लाइसेंस (यदि उपलब्ध हो)
12) मोबाइल नंबर (यदि उपलब्ध हो)
13) आधार और वोटर आईडी नंबर (यदि उपलब्ध हो)

4 चुनावी राज्यों में 16 नवंबर से प्रक्रिया
– उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड और पंजाब में यह अभ्यास देश के बाकी हिस्सों से पहले 16 नवंबर 2026 से 5 जनवरी 2027 के बीच आयोजित किया जाएगा।
– इन राज्यों में स्व-गणना पोर्टल 16 नवंबर से लाइव होगा, जबकि घर-घर जाकर गणना 1 दिसंबर से शुरू होगी।
– इसके अलावा, लद्दाख और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में यह प्रक्रिया 30 सितंबर को ही पूरी हो चुकी है।
– वहीं, जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में जनगणना प्रक्रिया को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है।


PDF Download: Click here