27 to 29 अक्टूबर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 27 to 29 अक्टूबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ किस समुद्र में बना?
In which sea did the cyclonic storm ‘Arnab’ form?

a. अरब सागर
b. बंगाल की खाड़ी
c. कच्‍छ की खाड़ी
d. अंडमान सागर

Answer: b. बंगाल की खाड़ी

– चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ (Arnab) का निर्माण 26 अक्टूबर 2026 को बंगाल की खाड़ी में हुआ।
– 27 अक्टूबर तक यह एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान (Very Severe Cyclonic Storm) बन गया।

किन राज्यों पर पड़ा प्रभाव?
राज्य/क्षेत्र : प्रभाव
– आंध्र प्रदेश : सबसे अधिक प्रत्यक्ष प्रभाव, तेज हवाएँ और भारी बारिश
– ओडिशा : दक्षिणी जिलों में अत्यधिक बारिश
– तेलंगाना : कुछ जिलों में बारिश का प्रभाव
– छत्तीसगढ़ : दक्षिणी एवं मध्य क्षेत्रों में बारिश
– बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश : तूफान के आगे बढ़ने के बाद बारिश
– पश्चिम बंगाल : कुछ जिलों में बारिश और तेज हवाएँ

चक्रवाती तूफान कैसे बनते हैं?
– जब समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र बनता है, तब चक्रवाती तूफान उठता है।
– यहां सवाल होगा कि समुद्र में कम दबाव का क्षेत्र क्‍या होता है और यह कैसे बनता है?
– इसके लिए ग्‍लोबल वार्मिंग जिम्‍मेदार है।
– जब समुद्र का तापमान बढ़ता है या कहें कि जब समुद्र गर्म होना शुरू होता है, तो उसकी गर्मी से हवा ऊपर उठती है और उस खाली जगह (इससे एक वैक्‍युम सा क्षेत्र) को भरने के लिए आस-पास की हवा दौड़ती है। इसी को कम दबाव का क्षेत्र कहते हैं।
– चूकि समुद्र बहुत विशाल होते हैं, तो इसलिए यह प्रक्रिया बहुत विशाल होती जाती है।
– गर्म हवा ऊपर चली तो जाती है और बड़े इलाके से हवा यहां आती, लेकिन ऊपर उठने वाली हवा भी ठंडी होती है, क्‍योंकि जैसे-जैसे हम ऊंचाई पर जाएंगे, तो तापमान कम होता जाता है।
– ऐसे में ऊपर की हवा, जो ठंडी हो चुकी है वह भी नीचे आना चाहती है और यह तूफान में बदल जाता है।
– हवा बहुत तेजी से घूमती है।

————–
2. चक्रवात ‘अर्नब’ का लैंडफॉल किस जगह हुआ?
Where did cyclone ‘Arnab’ make landfall?

a. गोवा और महाराष्‍ट्र के तटीय क्षेत्र में
b. आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्र में
c. तमिलनाडु और केरल के तटीय क्षेत्र में
d. ओडीशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में

Answer: b. आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्र में (आंध्र प्रदेश में नरसापुर के पूर्व-उत्तर-पूर्व (लगभग 20 किमी) और यनम के दक्षिण-पश्चिम (लगभग 40 किमी) के पास, बापटला और विशाखापत्तनम के तटीय क्षेत्र के बीच)

चक्रवात का “लैंडफॉल” क्या है?
– सीधे शब्दों में कहें तो लैंडफॉल पानी के ऊपर होने के बाद एक चक्रवात के जमीन पर आने की घटना है।

– भीषण चक्रवाती तूफान अर्नब (Cyclone Arnab) का लैंडफॉल आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी (यनम) के तटीय क्षेत्र में हुआ।
– भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह तट से 28 अक्टूबर 2026 की तड़के (सुबह 2 बजे से 8 बजे के बीच) टकराया।
– सटीक स्थान: आंध्र प्रदेश में नरसापुर के पूर्व-उत्तर-पूर्व (लगभग 20 किमी) और यनम के दक्षिण-पश्चिम (लगभग 40 किमी) के पास, बापटला और विशाखापत्तनम के तटीय क्षेत्र के बीच।
– हवा की गति: लैंडफॉल के दौरान हवा की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो झोंकों के साथ 150 किमी/घंटा तक पहुंच गई थी।

—
1. आर्थिक नुकसान
– आंध्र प्रदेश में अनुमानित नुकसान: लगभग ₹4,600 करोड़।
– बिजली infrastructure को लगभग ₹500 करोड़ का नुकसान।
– धान, केला, नारियल और अन्य फसलों को भारी नुकसान।

2. जान-माल का नुकसान
– 29 अक्टूबर की रिपोर्टों में कम-से-कम 3 मौतों की सूचना थी।
– 29 अक्टूबर की बाद की रिपोर्ट में आंध्र प्रदेश में तूफान से जुड़ी घटनाओं में 7 मौतों की जानकारी दी गई।
– लगभग 180 मकान क्षतिग्रस्त हुए।
– 220 से अधिक पेड़ उखड़ गए।

3. कृषि को नुकसान
– लगभग 70,900 हेक्टेयर कृषि एवं बागवानी क्षेत्र प्रभावित हुआ।
– लगभग 10,450 हेक्टेयर में फसलें जलमग्न या क्षतिग्रस्त हुईं।

4. अन्य प्रभाव
– बिजली के हजारों खंभे उखड़ गए।
– सड़कें क्षतिग्रस्त हुईं।
– रेल और हवाई सेवाएं प्रभावित हुईं।
– आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 1.8 लाख से अधिक लोगों को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

तूफान से प्रभावित प्रमुख राज्य
– आंध्र प्रदेश – सर्वाधिक प्रभावित
– ओडिशा – भारी बारिश एवं बाढ़
– पुडुचेरी – तटीय क्षेत्रों में नुकसान
– छत्तीसगढ़ – भारी बारिश का प्रभाव

————–
3. चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का नाम किस देश ने रखा?
Which country named the cyclonic storm ‘Ditwah’?

a. UAE
b. बांग्‍लादेश
c. भारत
d. यमन

Answer: b. बांग्‍लादेश

हिन्‍द महासागर के तूफान कैसे तय होते हैं?
– तूफान का नाम रखने की व्‍यवस्‍था संयुक्‍त राष्‍ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) / ESCAP (एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग) पैनल द्वारा बनी हुई है।
– हिन्द महासागर क्षेत्र 13 देश चक्रवाती तूफानों का नाम तय करते हैं।
– इन देशों में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, थाईलैंड, ईरान, कतर, सऊदी अरब, यूएई और यमन शामिल हैं।
– ये 13 देश पहले से ही नाम का लिस्‍ट बनाकर रखते हैं।
– जैसे ही चक्रवात इन देशों के किसी हिस्से में पहुंचता है, सूची में मौजूद अलग नाम इस चक्रवात को दिया जाता है।
– इससे चक्रवात की न केवल आसानी से पहचान हो जाती है बल्कि बचाव अभियानों में भी इससे मदद मिलती है.

————–
4. किस राज्य में दो वन क्षेत्रों ‘कोलामार्का संरक्षण रिजर्व’ और ‘तांसा वाइल्‍डलाइफ सैंक्चुअरी’ को ‘वाइल्‍डलाइफ सैंक्चुअरी’ का दर्जा तथा 14 नए संरक्षण रिजर्व बनाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई?
In which state, proposals were approved to give the status of ‘Wildlife Sanctuary’ to two forest areas ‘Colamarca Conservation Reserve’ and ‘Tansa Wildlife Sanctuary’ and to create 14 new conservation reserves?

a. महाराष्ट्र
b. गुजरात
c. राजस्‍थान
d. उत्‍तराखंड

Answer: a. महाराष्ट्र

– 26 अक्टूबर 2026 को महाराष्ट्र राज्य वन्यजीव बोर्ड (SBWL) की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई 26वीं मीटिंग में ये फैसला लिया।
– गडचिरोली जिले में स्थित ‘कोलामार्का संरक्षण रिजर्व’ को अब ‘वाइल्‍डलाइफ सैंक्चुअरी’ का दर्जा दिया गया है।
– यह क्षेत्र लुप्तप्राय एशियाई जंगली भैंसों के लिए एक महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास माना जाता है।
– इसके अलावा, तांसा वाइल्‍डलाइफ सैंक्चुअरी के विस्तार के लिए छह गांवों (ओग्दा, खोड्डे, तिरमल, पचघर, फांसद और आमले) की 588.767 हेक्टेयर निजी और राजस्व भूमि को शामिल करने की मंजूरी दी गई है।
– ताकि सैंक्चुअरी को मानव बस्ती मुक्त बनाया जा सके।

क्रिटिकल वाइल्डलाइफ हैबिटैट घोषित
– बोर्ड ने कोका वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के अंदर 100.139 स्क्वायर किलोमीटर और जयकवाड़ी बर्ड वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के अंदर 255.79 स्क्वायर किलोमीटर को क्रिटिकल वाइल्डलाइफ हैबिटैट घोषित करने के प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है। – डैम की मरम्मत, रिहैबिलिटेशन और डीसिल्टिंग जैसे रूटीन कामों को सैंक्चुअरी मैनेजमेंट प्लान में शामिल किया जाएगा।
– संरक्षित क्षेत्रों, पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्रों और बाघ गलियारों में आवश्यक नागरिक परियोजनाओं (सिंचाई, पेयजल, सड़कें, पुल, विद्युत पारेषण, चिकित्सा इकाइयां और भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबल) के लिए मंजूरी दे दी गई।

ये हैं 7 जिलों के प्रस्‍तावित 14 नए कंजर्वेशन रिजर्व
– पुणे और रायगढ़: वेल्हे-मुलशी और लोनावाला
– पुणे: भोर-गिरिगड
– नासिक: डिंडोरी, सुरगाणा और ताहराबाद
– नंदुरबार: चिंचपाड़ा
– रायगढ़: अलीबाग और घेरा मानिकगढ़
– ठाणे: गुमतारा
– पालघर: जव्हार, अशेरीगढ़ और धामणी
– चंद्रपुर: एकरा

————–
5. किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री यासुओ फुकुदा का निधन 26 अक्‍टूबर 2026 को हो गया?
The former Prime Minister of which country, Yasuo Fukuda, passed away on October 26, 2026?

a. चीन
b. जापान
c. साउथ कोरिया
d. मलेशिया

Answer: b. जापान

– 90 वर्ष के यासुओ फुकुदा ने सितंबर 2007 से सितंबर 2008 तक जापान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था।
– वे और उनके पिता ताकेओ फुकुदा जापान के इतिहास में प्रधानमंत्री बनने वाली पहली पिता-पुत्र की जोड़ी थे।
– 16 जुलाई, 1936 को गुन्मा प्रीफेक्चर के ताकासाकी में जन्मे यासुओ ने वासेदा यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।
– प्रधानमंत्री बनने से पहले, फुकुदा ने 2000 से 2004 तक चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी के तौर पर काम किया।
– उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान और बाद में भी चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों और कूटनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए विशेष प्रयास किए थे।
मई 2008 में, उन्होंने चीनी प्रेसिडेंट हू जिंताओ की मेज़बानी की, जो एक दशक में किसी चीनी हेड ऑफ़ स्टेट का पहला जापान दौरा था।

जापान
– सम्राट : नारुहितो
– पीएम : साने ताकाइची
– राजधानी : टोक्यो
– मुद्रा : जापानी येन

————–
6. पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित के. दामोदरन का निधन 25 अक्‍टूबर 2026 को हो गया, वे किसलिए जाने जाते थे?
K. Damodaran, a recipient of the Padma Shri award, passed away on October 25, 2026; what was he known for?

a. कार्टूनिस्‍ट
b. साहित्‍यकार
c. शेफ
d. संगीतकार

Answer: c. शेफ

– 72 वर्षीय डॉ के दामोदरन को शेफ दामू के नाम से जाना जाता था।
– उन्हें पाक कला में उनके योगदान के लिए 2025 में पद्म श्री मिला। – वह कोमाली के साथ तमिल टेलीविज़न प्रोग्राम कूकू में जज थे।
– उनका जन्‍म 3 सितंबर 1954 को तमिलनाडु के चेन्‍नई में हुआ।
– चेन्नई के तारामणि में इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया।
– मदुरै कामराज यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ़ कॉमर्स की डिग्री और मद्रास यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ़ बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री हासिल की।
– 2004 में मद्रास यूनिवर्सिटी से होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग टेक्नोलॉजी में PhD की डिग्री हासिल की।
– यह क्वालिफिकेशन हासिल करने वाले वे पहले भारतीय शेफ़ थे।
– इसके कारण उन्हें ‘डॉक्टर शेफ’ भी कहा जाता था।
– दिसंबर 2010 में, लंबे समय तक कुकिंग मैराथन- व्यक्तिगत के लिए गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया।
– उन्होंने 24 घंटे, 30 मिनट और 12 सेकंड में 617 डिश पकाकर ये रिकॉर्ड बनाया था।

————–
7. लूला दा सिल्वा कौनसी वीं बार ब्राजील के राष्ट्रपति चुने गए?
For the how many-th time was Lula da Silva elected president of Brazil?

a. पहली बार
b. दूसरी बार
c. तीसरी बार
d. चौथी बार

Answer: d. चौथी बार (पूरा नाम : लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा)

– 26 अक्टूबर, 2026 को ब्राज़ील चुनाव का रिजल्‍ट आया।
– ‘वर्कर्स पार्टी’ के लूला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के समर्थक और लिबरल पार्टी (PL) के फ्लेवियो बोल्सोनारो को हराया।
– लूला ने वर्ष 2022 के चुनाव में फ्लावियो के पिता और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को भी हराया था।
– 1989 में ब्राजील में सीधे राष्ट्रपति चुनाव शुरू हुए थे।
– उसके बाद यह पहली बार हुआ, जब पहले राउंड में दूसरे नंबर पर रहने वाला उम्मीदवार आखिरी राउंड में जीतकर राष्ट्रपति बना।
– ब्राजील और भारत के रिश्ते मजबूत बने हुए हैं।

पहली बार 1989 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ा
– लूला दा सिल्वा का जन्‍म 27 अक्‍टूबर 1945 को गराहुन्‍स ब्राजील में हुआ था।
– वे मैकेनिकल टर्नर और ट्रेड यूनियन नेता रहे।
– 80 वर्ष के लूला दा सिल्वा ने पहली बार 1989 में राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था।
– हालांकि जीत के लिए उन्हें 2002 तक इंतजार करना पड़ा। – वर्ष 2006 में भी वे राष्ट्रपति चुने गए।

मनी लॉन्ड्रिंग में सजा हुई
– लूला को वर्ष 2017 में एक अदालत ने भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का दोषी ठहराया था।
– उन्हें 9 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई थी।
– बाद में सजा बढ़ाकर 12 साल 1 महीने कर दी।
– अप्रैल 2018 में लूला को जेल भेज दिया गया।
– नवंबर 2019 में रिहा हुए।
– इसके चलते 2018 का राष्ट्रपति चुनाव भी नहीं लड़ पाए।
– मार्च 2021 में ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने लूला को दोषी ठहराने का फैसला रद्द कर दिया।
– कोर्ट ने कहा कि जिस अदालत ने उनके मामले की सुनवाई की थी, उसे ऐसा करने का अधिकार नहीं था।

इन वर्षों में बने राष्ट्रपति
– 2002: पहली बार राष्ट्रपति बने।
– 2006: दोबारा राष्ट्रपति बने।
– 2010: दो कार्यकाल पूरा करने के बाद पद छोड़ा।
– 2022: तीसरी बार राष्ट्रपति बने।
– 2026: चौथी बार

ब्राजील
– राजधानी : ब्रासीलिया
– राष्‍ट्रपति : लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा
– मुद्रा : रियल
– पड़ोसी देश : फ्रेंच गुएना, सूरीनाम, गुयाना, वेनेजुएला, कोलंबिया, पेरू, बोलीविया, पराग्‍वे, आर्जेंटीना, उरुग्‍वे

————–
8. भारतीय सेना का इन्फैंट्री डे कब मनाया जाता है?
When is Infantry Day of Indian Army celebrated?

a. 26 अक्टूबर
b. 27 अक्टूबर
c. 28 अक्टूबर
d. 29 अक्टूबर

Answer: b. 27 अक्टूबर

– इस दिवस को स्वतंत्र भारत की पहली सैन्य घटना की याद के रूप में मनाया जाता है।
– दरअसल, 1947 में आजादी के बाद कश्‍मीर घाटी में पाकिस्‍तानी सेना और लश्‍कर आक्रमणकार‍ियों ने हमला कर दिया था।
– तब भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की पहली बटालियन ने भारतीय धरती पर पहले हमले पर जीत हासिल करने के लिए लड़ाई लड़ी थी।

इन्फेंट्री क्‍या है?
– इन्फेंट्री या पैदल सेना सेना की एक सामान्य शाखा है जो पैरों पर सैन्य युद्ध में जुड़ी होती है। इस शाखा के सैनिक दुश्मन के साथ काफी करीब से लड़ते हैं

————–
9. 2026 का महिला बैलन डी’ओर अवॉर्ड तीसरी बार किसने जीता?
Who won the 2026 Women’s Ballon d’Or award for the third time?

a. एलेक्सिया पुतेलास
b. ईवा पाजोर
c. खदीजा शॉ
d. एताना बोनमाटी

Answer: a. एलेक्सिया पुतेलास

– एलेक्सिया पुतेलास, स्पेन की मिडफील्डर हैं।
– इससे पहले लेक्सिया ने वर्ष 2021 और 2022 में लगातार दो बार यह अवॉर्ड जीता था।
– 32 वर्षीय पुतेलास अभी इंग्लिश विमेंस सुपर लीग (WSL) की टीम लंदन सिटी लायनसेस से खेलती हैं।
– पुतेलास ने पिछले सीजन अपनी पूर्व टीम बार्सिलोना को विमेंस चैंपियंस लीग सहित कई खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। – उन्होंने दिसंबर 2025 में स्पेन को विमेंस नेशंस लीग का खिताब जिताने में भी योगदान दिया।

————–
10. 2026 का पुरुष बैलन डी’ओर अवॉर्ड किसने जीता?
Who won the 2026 Men’s Ballon d’Or award?

a. किलियन एम्बाप्पे
b. हैरी केन
c. लियोनेल मेसी
d. लामिन यामल

Answer: b. हैरी केन

– हैरी केन, इंग्लैंड फुटबॉल के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैं।
– वे 25 साल बाद यह अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले इंग्लिश फुटबॉलर बने हैं।
– उनसे पहले 2001 में माइकल ओवेन ने यह अवॉर्ड जीता था।
– यह अवॉर्ड सेरेमनी 26 अक्‍टूबर 2026 को लंदन में हुई।
– बैलन डी’ ओर समारोह पहली बार लंदन में हुआ।
– हैरी केन ने पिछले सत्र में 65 मैचों में 73 गोल किए।
– वे यूरोप के टॉप स्‍कोरर रहे।

सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी: लामिन यमाल (स्‍पेन)
– उन्‍होंने लगातार तीसरी बार इस अवार्ड को जीता।
– वह स्पेन की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम और ला लीगा क्लब बार्सिलोना के लिए खेलते हैं।

बैलन डी’ओर अवार्ड?
– फुटबॉल की दुनिया में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित और सर्वोच्च व्यक्तिगत पुरस्कार है।
– यह फ़्रेंच शब्द है जिसका अर्थ ‘गोल्डन बॉल’ (सुनहरी गेंद) होता है।
– इसकी शुरुआत वर्ष 1956 में हुई थी।
– इसे फ्रांस की प्रसिद्ध फुटबॉल पत्रिका ‘फ्रांस फुटबॉल’ द्वारा हर वर्ष दिया जाता है।

————–
11. विश्व श्रव्य-दृश्य विरासत दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Day for Audiovisual Heritage celebrated?

a. 26 अक्टूबर
b. 27 अक्टूबर
c. 28 अक्टूबर
d. 29 अक्टूबर

Answer: b. 27 अक्टूबर

– ऑडियोविज़ुअल हेरिटेज के लिए यूनेस्को और कोऑर्डिनेटिंग काउंसिल ऑफ़ ऑडियोविज़ुअल आर्काइव्ज़ एसोसिएशन (Coordinating Council of Audiovisual Archives Associations – CCAAA) ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।
– इस दिवस को मनाने को उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को दृश्य-श्रव्य ध्वनियों के प्रति जागरूक बनाना है।

————–
12. जम्मू-कश्मीर परिग्रहण (विलय) दिवस कब मनाया जाता है?
When is Jammu and Kashmir Accession (Merger) Day celebrated?

a. 20 अक्टूबर
b. 21 अक्टूबर
c. 24 अक्टूबर
d. 26 अक्टूबर

Answer: d. 26 अक्टूबर

– इस दिवस को 26 अक्टूबर 1947 को याद करते हुए मनाया जाता है।
– इस दिन महाराजा हरि सिंह ने विलय के साधन पर हस्ताक्षर किए, जिसमें जम्मू और कश्मीर भारत के डोमिनियन में शामिल हुआ था।
– परिग्रहण दिवस जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में एक सार्वजनिक अवकाश है।

नोट– 05 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35A के निरस्त होने के बाद 2020 में पहली बार जम्मू-कश्मीर में यह दिन आधिकारिक सार्वजनिक अवकाश बन गया।

जम्मू और कश्मीर
– राजधानी: श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) जम्मू (शीतकालीन)
– मुख्‍यमंत्री : उमर अब्‍दुल्‍ला
– उपराज्यपाल : मनोज सिन्हा

————–
13. निरस्त्रीकरण सप्ताह (Disarmament Week) कब से कब तक मनाया जाता है?
When and how long is Disarmament Week celebrated?

a. 20 से 27 अक्टूबर
b. 21 से 28 अक्टूबर
c. 22 से 29 अक्टूबर
d. 24 से 30 अक्टूबर

Answer: d. 24 से 30 अक्टूबर

– यूनाइटेड नेशंस के स्‍थापना दिवस 24 अक्‍टूबर को यह सप्‍ताह शुरू होकर 30 अक्‍टूबर तक आयोजित होता है।
– संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख लक्ष्यों में से एक विश्व शांति प्राप्त करना है।
– निरस्त्रीकरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
– सप्ताह का उद्देश्य समाज में शांति लाने के लिए हथियारों, विशेष रूप से परमाणु हथियारों के उपयोग को कम करना है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र
महासचिव – एंटोनियो गुटेरिस
मुख्‍यालय – न्‍यूयार्क
स्‍थापना – 1945

————–
14. असम सरकार ने पहला ‘भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका नेशनल अवॉर्ड’ किसे देने की घोषणा की?
To whom did the Assam government announce it would present the first ‘Bharat Ratna Dr. Bhupen Hazarika National Award’?

a. उषा मंगेशकर
b. आशा भोसले
c. अनुराधा पौडवाल
d. अलका याज्ञनिक

Answer: a. उषा मंगेशकर

– भारत सरकार और असम सरकार द्वारा भारतीय संगीत, कला और संस्कृति में दिए गए योगदान को सम्मानित करने के लिए ‘भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका नेशनल अवॉर्ड’ की शुरुआत की गई है।
– असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने 23 अक्टूबर, 2026 को इस अवार्ड के लिए मशहूर गायिका उषा मंगेशकर के नाम का ऐलान किया है।
– ये सम्‍मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में संगीतकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के समापन समारोह के अवसर पर देंगे।
– असम कैबिनेट ने संगीत और संस्कृति में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करने, गायक, संगीतकार और फिल्म निर्माता की विरासत को बनाए रखने के लिए इस पुरस्कार को शुरू करने की मंज़ूरी दी।
– यह अवॉर्ड हर तीन वर्ष में म्यूज़िक, आर्ट्स या सिनेमा में इंटरनेशनल या नेशनल लेवल पर पहचाने जाने वाले किसी व्यक्ति को दिया जाएगा।
– इसमें ₹10 लाख कैश और एक साइटेशन शामिल होगा।

भूपेन हज़ारिका
– भूपेन हज़ारिका का जन्म 1926 में आज के असम के सादिया में हुआ था।
– उन्होंने एक सिंगर, कंपोज़र, गीतकार और फ़िल्ममेकर के तौर पर काम किया।
– उन्हें 2019 में मरणोपरांत भारत का सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड, भारत रत्न मिला।

————–
15. ओस्कर क्‍लेन मेडल 2026 पाने वाले पहले भारतीय भौतिक विज्ञानी कौन बने?
Who became the first Indian physicist to receive the Oskar Klein Medal in 2026?

a. डॉ. जयंत नारलिकर
b. प्रोफेसर अशोक सेन
c. इगोर आर. क्लेबानो
d. प्रोफेसर दीपक धर

Answer: b. प्रोफेसर अशोक सेन

– थ्योरेटिकल फिजिसिस्ट अशोक सेन ने 22 अक्टूबर 2026 को, स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी के अल्बानोवा सेंटर में 2026 ओस्कर क्लेन मेमोरियल लेक्चर दिया।
– इसका टाइटल था “स्ट्रिंग्स से ग्रेविटी और ग्रेविटी से स्ट्रिंग्स”।
– अशोक सेन, बेंगलुरु में इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल साइंसेज (ICTS) में ICTS-इंफोसिस माधव चेयर प्रोफेसर हैं।
– स्ट्रिंग थ्योरी में उनका काम चार दशकों से ज़्यादा का है।
– उन्हें 2012 में फंडामेंटल फिजिक्स में ब्रेकथ्रू प्राइज।
– 2014 में डिराक मेडल मिला।

स्ट्रिंग थ्योरी और सेन का योगदान
– स्ट्रिंग थ्योरी एक थ्योरेटिकल फ्रेमवर्क है जिसमें बेसिक चीज़ों को वन-डायमेंशनल स्ट्रिंग के तौर पर मॉडल किया जाता है।
– उनकी वाइब्रेशनल स्टेट्स अलग-अलग पार्टिकल्स से जुड़ी हैं।
– अशोक सेन के योगदान में S-डुअलिटी, ब्लैक होल एंट्रॉपी और स्ट्रिंग फील्ड थ्योरी पर काम शामिल है।

ऑस्कर क्लेन
– यह सैद्धांतिक भौतिकी (Theoretical Physics) के क्षेत्र में दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जिसे अक्सर लोग “ऑस्कर क्लेन प्राइज” कहते हैं।
– यह पुरस्कार हर वर्ष स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी और रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति द्वारा संयुक्त रूप से दिया जाता है।
– यह पुरस्कार स्वीडिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी ऑस्कर क्लेन की याद में 1988 में स्थापित किया गया था।

————–
16. किस महापुरुष की जयंती पर 31 अक्‍टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) मनाया जाता है?
National Unity Day is celebrated on 31st October on the birth anniversary of which great man?

a. भगत सिंह
b. सरदार वल्‍लभभाई पटेल
c. जवाहरलाल नेहरू
d. चंद्रशेखर आजाद

Answer: b. सरदार वल्‍लभभाई पटेल

– भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को चिह्नित करने के लिए 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस घोषित किया गया है।
– वह भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री भी रहे थे।
– वर्ष 2023 में स्वतंत्रता सेनानी वल्लभभाई पटेल की 147 वीं जयंती है।
– सरदार वल्लभ भाई ने 565 रियासतों को भारत में विलय करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
– यही कारण है कि वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है।
– उनकी स्मृति में, भारत सरकार ने गुजरात में नर्मदा नदी के पास एक विशाल मूर्ति का निर्माण किया है।

————-
17. विश्व शहर दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Cities Day celebrated?

a. 20 अक्टूबर
b. 24 अक्टूबर
c. 29 अक्टूबर
d. 31 अक्टूबर

Answer: d. 31 अक्टूबर

2026 की थीम
– शहर का पुनरुद्धार: सभी के लिए पर्याप्त आवास
– “Regenerating the City: Adequate Housing for All

– संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।


PDF Download: Click here