27 और 28 सितम्बर 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 27 और 28 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. भारत और विसेग्राद समूह (V4) की साथ पहली विदेश मंत्री मीटिंग सितंबर 2026 में संयुक्‍त राष्‍ट्र के 81वें सत्र के दौरान हुई, यह किन देशों का समूह है?
The first Foreign Ministers’ meeting between India and the Visegrád Group (V4) took place in September 2026 during the 81st session of the United Nations; which countries make up this group?

a. चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया
b. रोमानिया, बुल्गारिया, पोलैंड, चेक गणराज्य
c. ऑस्ट्रिया, स्लोवेनिया, हंगरी, स्लोवाकिया
d. एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड

Answer: a. चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया

– विसेग्राद समूह और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच पहली बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान हुई।

विसेग्राद समूह V4 के बारे में
– V4 मिडिल यूरोपीय देश, चेक गणराज्य, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया का एक सांस्कृतिक और राजनीतिक गठबंधन है।
– इसकी स्थापना वर्ष 1991 में हुई थी।
– इसका उद्देश्य सैन्य, आर्थिक, सांस्कृतिक और ऊर्जा मामलों में सहयोग को बढ़ावा देना है।
– इसके चारों देश यूरोपीय संघ और NATO के सदस्य हैं।
– भारत V4 का सदस्य नहीं है।
– V4+India एक अलग सहयोगी फॉर्मेट है, जिसके जरिए भारत इन चारों देशों के साथ सामूहिक स्तर पर बातचीत कर सकता है।
– पहली बैठक में दोनों पक्षों ने हर वर्ष विदेश मंत्री स्तर की बैठक और एक वार्षिक बिजनेस फोरम आयोजित करने पर सहमति जताई।
– रक्षा, तकनीक, इनोवेशन, अंतरिक्ष, अंतरिक्ष, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
– V4 के चारों देशों ने UNSC में भारत की स्‍थायी सदस्‍यता का समर्थन किया।

————–
2. मध्‍य प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान 2026 के लिए किसे चुना गया?
Who has been selected for the Madhya Pradesh government’s National Lata Mangeshkar Award 2026?

a. अनु मलिक
b. शान्तनु मोइत्रा
c. सोनू निगम
d. उत्तम सिंह

Answer: b. शान्तनु मोइत्रा

– शान्तनु मोइत्रा प्रख्यात संगीत निर्देशक हैं।
– ये पुरस्‍कार मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदान किया जाता है।
– शान्तनु मोइत्रा के नाम की आधिकारिक घोषणा 23-24 सितंबर 2026 को मध्‍य प्रदेश संस्‍कृति विभाग द्वारा गई है।
– यह पुरस्कार देश की प्रख्‍यात बॉलीवुड सिंगर लता मंगेश्‍कर के जन्मदिन के अवसर पर 28 सितंबर पर दिया जाता है।
– शान्तनु मोइत्रा ने परिणीता, 3 इडियट्स, लगे रहो मुन्ना भाई, मद्रास कैफे और पिंक जैसी बेहतरीन फिल्मों में संगीत दिया है।

————–
3. ISRO और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने अपने दीर्घकालिक सहयोग समझौते को किस तारीख तक बढ़ाने का फैसला किया?
Until which date did ISRO and the European Space Agency (ESA) decide to extend their long-term cooperation agreement?

a. 10 जनवरी, 2028
b. 9 जनवरी, 2029
c. 7 जनवरी, 2030
d. 8 जनवरी, 2032

Answer: d. 8 जनवरी, 2032

– ISRO और ESA ने 10 सितंबर, 2026 को पेरिस में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन के दौरान इस समझौते का विस्‍तार किया।
– इस विस्तार पर ISRO के अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन और ESA के महानिदेशक जोसेफ एशबैकर ने हस्ताक्षर किए।
– इस बार समझौते में मानव और रोबोटिक अन्वेषण, अंतरिक्ष मौसम और अंतरिक्ष गतिविधियों की स्थिरता को शामिल किया गया है।
– यह साझेदारी पहली बार जनवरी 2002 में शुरू हुई थी, जिसके तहत पृथ्वी अवलोकन, सेटेलाइटट नेविगेशन, अंतरिक्ष विज्ञान और मिशन सहायता जैसे क्षेत्रों में काम किया जाता रहा है।
– दोनों संस्थाएं अंतरिक्ष मौसम से संबंधित अनुसंधान और जानकारी साझा करने पर भी सहयोग करेंगी।
– यूरोपीय और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसियों के बीच वर्ष 2026 में हुए कुछ सहयोगों में आदित्य-एल1, प्रोबा-3 और आगामी चंद्रयान -5 मिशन शामिल हैं।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) के बारे में
– यह यूरोप में अंतरिक्ष अन्वेषण (space exploration) और वैज्ञानिक अनुसंधान (scientific research) के लिए समर्पित एक अंतर-सरकारी संगठन है।
– स्थापना वर्ष : 1975
– मुख्यालय : पेरिस, फ्रांस
– सदस्य देश : 22 यूरोपीय देश
– मुख्य लॉन्च स्टेशन : गयाना स्पेस सेंटर (कौरू, फ्रेंच गयाना)
– अंतरिक्ष प्रक्षेपण यान: ESA ने एरियान (Ariane) और वेगा (Vega) श्रृंखला के रॉकेट विकसित किए हैं, जो उपग्रहों को कक्षा में स्थापित करने में दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

भारत (ISRO) और ESA के संबंध
– भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO और ESA के बीच लंबे समय से सहयोग रहा है।
– ESA ने भारत के चंद्रयान-3 और आदित्य-L1 मिशनों के दौरान डीप स्पेस ट्रैकिंग और डेटा प्राप्त करने में ग्राउंड स्टेशन सहायता प्रदान की है।
– दोनों एजेंसियां अंतरिक्ष कचरे (Space Debris) को कम करने और भविष्य के अंतरग्रहीय मिशनों पर भी मिलकर काम करती हैं।

————-
4. विश्व गर्भनिरोधक दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Contraception Day celebrated?

a. 25 सितंबर
b. 26 सितंबर
c. 27 सितंबर
d. 29 सितंबर

Answer: b. 26 सितंबर

2026 की थीम
– कोई रुकावट नहीं, बस विकल्प: गर्भनिरोधक तक अभी पहुँच
– No Barriers, Just Choices: Contraceptive Access Now

————-
5. किस द्वीप को लेकर अमेरिका और डेनमार्क में सितंबर 2026 में आर्कटिक सुरक्षा समझौता हुआ?
Regarding which island was an Arctic security agreement reached between the United States and Denmark in September 2026?

a. ग्रीनलैंड
b. एरो
c. अलास्का
d. गुआम

Answer: a. ग्रीनलैंड

– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 22 सितंबर 2026 को आर्कटिक और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत करने वाले इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।
– समझौते के तहत अमेरिका ग्रीनलैंड में अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा सकता है।
– काफी समय से ट्रंप ग्रीनलैंड को अमेरिका का हिस्सा बनाने की इच्छा जताते रहे हैं।
– समझौते के तहत अमेरिका को ग्रीनलैंड के नारसारसुआक और मेस्टर्सविग में दो नए रक्षा क्षेत्र/सैन्य अड्डे स्थापित करने तथा पिटुफिक स्पेस बेस का विस्तार करने की अनुमति मिल गई है।
– यह नया समझौता वर्ष 1951 के पुराने रक्षा समझौते को अपडेट करता है।
– इसके तहत कागजों पर ग्रीनलैंड की अखंडता और डेनमार्क की संप्रभुता तथा ग्रीनलैंड के आत्मनिर्णय का अधिकार सुरक्षित रहेगा।
– ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को खरीदने या उस पर नियंत्रण करने की बात कहने पर डेनमार्क और यूरोपीय देशों ने कड़ा विरोध किया था।
– इसके बाद टैरिफ युद्ध और राजनयिक गतिरोध पैदा हो गया था।

डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है ग्रीनलैंड
– ग्रीनलैंड, डेनमार्क के साम्राज्य के भीतर एक स्वायत्त क्षेत्र है।
– डोनाल्ड ट्रंप का कहना था कि ग्रीनलैंड पर कंट्रोल का मुद्दा NATO के साथ अमेरिका के रिश्तों पर असर डाल रहा है।
– क्योंकि डेनमार्क को ग्रीनलैंड से कोई खास फायदा नहीं मिलता है। – असल में, डेनमार्क, ग्रीनलैंड की मदद करने के लिए पर्याप्त धन नहीं खर्च करता है।
– लेकिन अमेरिका के लिए यह बहुत अहम है।
– ग्रीनलैंड के चारों तरफ चीन और रूस के जहाज मौजूद रहते हैं।
– हम ऐसा नहीं होने देंगे।

अमेरिका क्‍यों चाहता है ग्रीनलैंड?
– दरअसल, आर्कटिक क्षेत्र में बर्फ पिघलने से नए समुद्री मार्ग खुल रहे हैं।
– अमेरिका रूस और चीन की बढ़ती गतिविधियों को रोकने के लिए इस क्षेत्र पर अपना नियंत्रण मजबूत करना चाहता है।
– ग्रीनलैंड में दुर्लभ खनिजों का भारी भंडार मौजूद है, जिस पर अमेरिका और अन्य महाशक्तियों की नजर है।

————-
6. WHO-UNICEF की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, स्कूलों में स्वच्छता सुविधाओं से वंचित बच्चों की संख्या किस देश में सबसे अधिक है?
According to the 2025 WHO-UNICEF report, which country has the highest number of children deprived of sanitation facilities in schools?

a. भारत
b. नाइजीरिया
c. इथियोपिया
d. इंडोनेशिया

Answer: a. भारत (भारत में स्कूलों में स्वच्छता सुविधाओं से वंचित बच्चों की संख्या : 5 करोड़)

– रिपोर्ट का नाम: ‘स्कूलों में पेयजल, स्वच्छता और हाइजीन पर प्रगति 2015-2025’ (Progress on drinking water, sanitation and hygiene in schools 2015-2025)
– रिपोर्ट किसने जारी की: WHO और UNICEF
– कब जारी हुई : 22 सितंबर 2026
– यह रिपोर्ट वर्ष 2030 तक संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों (SDG-6: स्वच्छ जल और स्वच्छता) को प्राप्त करने की दिशा में प्रगति का आकलन करती है।
– WHO और UNICEF की यह रिपोर्ट JMP (Joint Monitoring Programme) स्वच्छता और स्वच्छता के लिए संयुक्त निगरानी कार्यक्रम का हिस्सा है।

क्‍या है रिपोर्ट में?
– रिपोर्ट में दुनिया भर के स्कूलों में पेयजल, स्वच्छता और हाइजीन सुविधाओं की वैश्विक स्थिति का आकलन किया गया है।
– रिपोर्ट के अनुसार, 2025 तक विश्व के कुल 244 मिलियन बच्चों में से भारत में स्कूलों में स्वच्छता सुविधाओं से वंचित बच्चों की संख्या सबसे अधिक 5 करोड़ थी।
– जबकि नाइजीरिया (3.4 करोड़), इथियोपिया (2.6 करोड़), कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (1.1 करोड़) या इंडोनेशिया (80 लााख) स्कूली बच्चे स्वच्छता सुविधाओं से वंचित थे।
– सकारात्मक पक्ष यह है कि भारत उन 62 देशों में से 28 देशों में शामिल है जो 2030 तक स्कूलों में बुनियादी पेयजल की सार्वभौमिक उपलब्धता हासिल करने की दिशा में अग्रसर हैं।
– 2015 में भारत के स्‍कूलों में बेसिक पेयजल सुविधा 55% थी जो 2025 तक 97% हो गई।
– इसके बावजूद 2025 तक, दुनिया के 25.8 करोड़ बच्चे ऐसे थे जिनके स्कूलों में पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इनमें से 12 करोड़ बच्चे भारतीय स्कूलों से थे, यानी विश्व भर में लगभग 20 में से 1 बच्चा।
– भारत में 2025 में 81% स्कूलों में बेसिक सैनिटेशन (साफ़-सफ़ाई) सुविधा उपलब्ध थी।
– इसके बावजूद लगभग 19% स्कूल इस सुविधा से वंचित थे।
– करीब 5 करोड़ बच्चे ऐसे स्कूलों में थे जहां कोई सैनिटेशन सेवा ही नहीं थी।
– इसी वजह से भारत इस मामले में सबसे अधिक संख्या वाला देश बताया गया है।
– ये आंकड़े भारत द्वारा 2030 के लिए निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के तहत जल, स्वच्छता और साफ-सफाई के लक्ष्यों को पूरा करने में हुई प्रगति के साथ-साथ चुनौतियों को भी दर्शाते हैं।

2025 में पूरी दुनिया में:
– 46 करोड़ स्कूली बच्चे बेसिक सैनिटेशन सुविधा से वंचित थे।
– 24.4 करोड़ बच्चों के स्कूल में सैनिटेशन की कोई सेवा ही नहीं थी।
– 21.6 करोड़ बच्चों के स्कूल में सुविधा थी, लेकिन वह बेसिक मानक—जैसे सिंगल-सेक्स और उपयोग योग्य सुविधा—पूरा नहीं करती थी।
– वैश्विक स्तर पर 77% स्कूलों में बेसिक सैनिटेशन, 11% में सीमित और 12% में कोई सैनिटेशन सेवा नहीं थी।

————-
7. विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Tourism Day celebrated?

a. 20 सितंबर
b. 25 सितंबर
c. 27 सितंबर
d. 28 सितंबर

Answer: c. 27 सितंबर

2026 की थीम
– डिजिटल एजेंडा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर्यटन का स्वरूप बदलेंगे
– Digital Agenda and Artificial Intelligence to Redesign Tourism

– संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने 1980 में विश्व पर्यटन दिवस की घोषणा की थी।
– इसका उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व को बढ़ावा देना है।

भारत के संदर्भ में महत्व:
– आर्थिक योगदान: वित्तीय वर्ष 2022-2023 में GDP में 5% का योगदान दिया है और 7.6 करोड़ नौकरियाँ सृजित करता है। 2024 में, भारत ने 90 लाख से अधिक विदेशी पर्यटकों को आकर्षित किया, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा।
– सांस्कृतिक महत्व: भारत की विविध संस्कृति, ऐतिहासिक स्थल (जैसे ताजमहल, अजंता-एलोरा), और धार्मिक केंद्र (जैसे वाराणसी, तिरुपति) पर्यटन को बढ़ावा देते हैं। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करता है।
– सतत पर्यटन: भारत में इको-टूरिज्म (जैसे सुंदरबन, केरल के बैकवाटर्स) और ग्रामीण पर्यटन (जैसे राजस्थान, हिमाचल) को बढ़ावा दिया जा रहा है, जो स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाता है।
– नीतिगत प्रयास: सरकार की ‘अतुल्य भारत’ और ‘देखो अपना देश’ पहलें, साथ ही Swadesh Darshan और PRASHAD योजनाएं, पर्यटन बुनियादी ढांचे को मजबूत करती हैं। e-Visa सुविधा ने विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ाई है।
– चुनौतियां: अपर्याप्त बुनियादी ढांचा, पर्यावरणीय क्षति, और क्षेत्रीय सुरक्षा चिंताएं पर्यटन विकास में बाधक हैं।

————-
8. विश्व नदी दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Rivers Day celebrated?

a. अगस्‍त के चौथे रविवार को
b. सितंबर के चौथे रविवार को
c. अक्‍टूबर के पहले रविवार को
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: b. सितंबर के चौथे रविवार को (2026 में 27 सितंबर)

2026 की थीम
– न जंगल, न नदियाँ, न पानी, न जीवन।
– No Forests, No Rivers, No Water, No Life

– इस दिवस का उद्देश्य नदियों के महत्व, उनके संरक्षण और पारिस्थितिकी तंत्र में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– उत्पत्ति: इसकी शुरुआत 2005 में कनाडाई पर्यावरणविद् मार्क एंजेलो ने की थी, जो संयुक्त राष्ट्र के जल दशक कार्यक्रम से प्रेरित था।
– महत्व: नदियाँ पीने का पानी, कृषि, जैव विविधता और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह दिन नदियों को प्रदूषण, अति-दोहन और जलवायु परिवर्तन से बचाने की आवश्यकता पर जोर देता है।

नदी संरक्षण पर भारत सरकार की प्रमख पहल व योजनाएं

1) राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना (National River Conservation Plan) 
– कब शुरू हुआ : 1985
– उद्देश्‍य : देश की प्रमुख नदियों (जैसे गंगा, यमुना, गोदावरी, कृष्णा) में प्रदूषण नियंत्रण।
– मुख्‍य गतिविधियां : सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की स्थापना, नदी तट सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन। 34 नदियों को कवर करने वाली परियोजनाएँ।

2) राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना (National River Linking Project – NRLP)
– कब शुरू हुआ : 2002
– उद्देश्‍य : 30 लिंक से 37 नदियों को जोड़ा जाएगा, जिसमें 15,000 किमी लंबी नहरें, 3,000 भंडारण बांध और जलमार्ग शामिल हैं। अनुमानित लागत: 5-10 लाख करोड़ रुपये।
– मुख्‍य गतिविधियां : 2021 में केन-बेतवा लिंक (मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश) को मंजूरी मिली, इसके बाद 2025 में कोसी-मेची लिंक (बिहार) को मंजूरी मिली। दोनों पर काम चल रहा है।

3) राष्ट्रीय जल मिशन (National Water Mission)
– कब शुरू हुआ : 2011
– उद्देश्‍य : जल संसाधनों का सतत प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का समाधान।
– मुख्‍य गतिविधियां : वर्षा जल संचयन, जल उपयोग दक्षता, बेसिन-स्तरीय प्रबंधन, नदियों के प्रवाह को बनाए रखना।

4) राष्ट्रीय जल संरक्षण योजना (National Plan for Conservation of Aquatic Ecosystems – NPCA)
– कब शुरू हुआ : 2013
– उद्देश्‍य : नदियों, झीलों और जलाशयों के पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण।
– मुख्‍य गतिविधियां : प्रदूषण नियंत्रण, जल गुणवत्ता सुधार, जलीय जैव विविधता संरक्षण।

5) नमामि गंगे (Namami Gange)
– कब शुरू हुआ : 2014
– उद्देश्‍य : गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों का संरक्षण और पुनरुद्धार।
– मुख्‍य गतिविधियां : सीवेज उपचार, घाट विकास, जैव विविधता संरक्षण, औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण, जन जागरूकता। 300+ परियोजनाएँ स्वीकृत।

6) प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana – PMKSY)
– कब शुरू हुआ : 2015
– उद्देश्‍य : नदियों से जल का सतत उपयोग और कृषि में जल दक्षता।
– मुख्‍य गतिविधियां : ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई, जल संचयन, छोटी नदियों और जलग्रहण क्षेत्रों का प्रबंधन।

7) जल शक्ति अभियान (Jal Shakti Abhiyan)
– कब शुरू हुआ : 2019
– उद्देश्‍य : जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन को बढ़ावा, नदियों के स्रोतों का पुनरुद्धार।
– मुख्‍य गतिविधियां : नदी तटों की सफाई, डीसिल्टिंग, पौधारोपण, वर्षा जल हार्वेस्टिंग। थीम (2024): ‘नारी शक्ति से जल शक्ति’।

8) जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission)
– कब शुरू हुआ : 2019
– उद्देश्‍य : ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल आपूर्ति, नदियों और जल स्रोतों का संरक्षण।
– मुख्‍य गतिविधियां : जल स्रोत संरक्षण, पाइपलाइन बिछाना, नदी जल का सतत उपयोग।

9) अटल भूजल योजना (Atal Bhujal Yojana)
– कब शुरू हुआ : 2019
– उद्देश्‍य : भूजल संरक्षण, हालांकि यह नदियों के आधार प्रवाह को प्रभावित करता है।
– मुख्‍य गतिविधियां : भूजल रिचार्ज, जलग्रहण विकास, सामुदायिक भागीदारी।

————-
9. अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह / बधिर दिवस किस माह के अंतिम सप्ताह (अंतिम रविवार तक) मनाया जाता है?
International Week of the Deaf / Day of the Deaf is observed on the last week (till the last Sunday) of which month?

a. जनवरी
b. मार्च
c. सितंबर
d. नवंबर

Answer: c. सितंबर (2026 में 27 सितंबर)

————-
10. विश्व रेबीज दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Rabies Day observed?

a. 25 सितंबर
b. 27 सितंबर
c. 28 सितंबर
d. 29 सितंबर

Answer: c. 28 सितंबर

वर्ष 2026 की थीम
– एक साथ मजबूत
– Stronger Together

– इस दिवस को मनाने का उद्देश्य रेबीज के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाना है।
– रेबीज एक घातक वायरल बीमारी है। रेबीज का मुख्य कारण पालतू या आवारा कुत्तों के काटने से होता है।
– भारत में रेबीज से सालाना लगभग 20,000 मौतें होती हैं – जो विश्व में सबसे अधिक है।
– रेबीज के लगभग 95% मामले कुत्तों के काटने से होते हैं।
– भारत में कुत्तों की अनुमानित संख्या 6-7 करोड़ है, जिनमें ज्‍यादातर आवारा कुत्‍ते हैं।
– रेबीज 100% रोकथाम योग्य है, अगर सही समय पर टीका और इलाज मिल जाए।


PDF Download: Click here