यह 16 और 17 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. प्राकृतिक रूप से किस भूभाग में पाए जाने वाला महान वनमानुष (Great Ape) ‘ओरंगुटान’ के शिशुओं को ओडिशा के बालासोर में रेस्क्यू किया गया?
The babies of the Great Ape ‘Orangutan’, found naturally in which region, were rescued in Balasore, Odisha?
a. भारत के पश्चिमी घाट
b. इंडोनेशिया के बोर्नियो और मलेशिया के सुमात्रा के वर्षावन
c. अमेज़ॅन के वर्षावन (ब्राजील)
d. मेडागास्कर के जंगल
Answer: b. इंडोनेशिया के बोर्नियो और मलेशिया के सुमात्रा के वर्षावन
– ओडिशा के बालासोर जिले के एक तटीय जंगल से 5 शिशु ओरंगुटानों (4 की उम्र लगभग 6 महीने और 1 की उम्र 1 वर्ष) को 8 सितंबर 2026 को रेस्क्यू किया गया।
– तस्कर इन्हें अवैध रूप से समुद्री या तटीय मार्ग से भारत में प्रवेश करा रहे थे।
– जब्ती के बाद गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहे इन जीवों को भुवनेश्वर के नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में भेजा गया, जहाँ उनके आघात (Trauma) को कम करने के लिए ‘म्यूजिक थेरेपी’ (संगीत चिकित्सा) का अनूठा प्रयोग किया गया।
ओरंगुटान (Orangutan) के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य:
– ओरंगुटान एशिया के इकलौते विशालकाय वानर हैं और पृथ्वी पर सबसे बड़े वृक्षवासी (वृक्षीय) स्तनधारियों का खिताब रखते हैं।
– भौगोलिक वितरण: यह एशिया में पाया जाने वाला एकमात्र महान वनमानुष (Great Ape) है। यह केवल इंडोनेशिया और मलेशिया के बोर्नियो और सुमात्रा द्वीपों के वर्षावनों में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।
– विशेषता: यह दुनिया का सबसे बड़ा वृक्षवासी (Arboreal) स्तनधारी जीव है।
– भारत में स्थिति: यह भारत का मूल निवासी (Native Species) नहीं है।
– ओरंगुटान अपना लगभग पूरा जीवन जंगल के तल से ऊपर बिताते हैं, और बंदरों की तरह छलांग लगाने के बजाय असाधारण भुजाओं की ताकत और पकड़ का उपयोग करके एक हाथ से दूसरे हाथ को पेड़ों की ऊपरी शाखाओं पर ले जाते हैं।
– जंगली में औसत जीवनकाल : 40 वर्ष
– चिडि़याघर में अधिकतम जीवनकाल प्राप्त किया गया: 55 वर्ष
– लाल रंग का आवरण : घने, लाल-भूरे बाल उन्हें अन्य बंदरों से अलग करते हैं।
– बुद्धिमान : औजारों के उपयोग, समस्या-समाधान और जटिल सामाजिक अधिगम के लिए जाने जाते हैं।
संरक्षण स्थिति (Conservation Status):
– IUCN रेड लिस्ट: गंभीर रूप से लुप्तप्राय (Critically Endangered)
– CITES: परिशिष्ट-I (Appendix-I) – इसके व्यावसायिक अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर पूर्ण प्रतिबंध है।
Note:
– IUCN: इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर
– CITES: कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एंडेंजर्ड स्पीशीज ऑफ वाइल्ड फ्लोरा एंड फॉना
‘महान वनमानुष’ (Great Apes) की कुल 4 मुख्य प्रजातियाँ हैं:
– चिम्पैंजी : केवल अफ्रीका में पाए जाते हैं।
– गोरिल्ला : केवल अफ्रीका में पाए जाते हैं।
– बोनोबो : केवल अफ्रीका में पाए जाते हैं।
– ओरंगुटान : केवल एशिया में पाए जाते हैं। (इंडोनेशिया के बोर्नियो और मलेशिया के सुमात्रा के वर्षावन)
भारत में ओरंगुटान कैसे मिले और तस्करी का नेटवर्क
– ओडिशा का तटीय क्षेत्र और पूर्वी सीमाएं विदेशी वन्यजीवों की तस्करी के लिए एक प्रमुख ‘ट्रांजिट रूट’ (Transit Route) बनती जा रही हैं।
– म्यांमार और बांग्लादेश की छिद्रपूर्ण सीमाओं तथा बंगाल की खाड़ी के समुद्री मार्ग का तस्करों द्वारा दुरुपयोग किया जाता है।
– अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराध: चूंकि ओरंगुटान केवल इंडोनेशिया और मलेशिया (बोर्नियो और सुमात्रा) के वर्षावनों में पाए जाते हैं, इसलिए भारत में इनकी बरामदगी सीधे तौर पर एक ‘ट्रांसनेशनल ऑर्गनाइज्ड क्राइम’ (Transnational Organized Crime) का हिस्सा है।
उल्लंघन किए गए प्रमुख कानून और संधियां
– इस घटना में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई गंभीर कानूनी प्रावधानों का सीधा उल्लंघन हुआ है:
– वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 (2022 का संशोधन) का उल्लंघन हुआ। ओरंगुटान CITES के परिशिष्ट-I (Appendix-I) में हैं। नए संशोधन के बाद, CITES के तहत संरक्षित सभी जीवों को भारत के वन्यजीव अधिनियम की अनुसूची IV (Schedule IV) में रखा गया है।
– पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960: शिशु जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास व माँ से अलग कर, अंधेरे बक्सों में अमानवीय परिस्थितियों में लंबी यात्रा कराना इस अधिनियम का उल्लंघन है।
– अंतर्राष्ट्रीय संधि (CITES) का उल्लंघन: इसके तहत ओरंगुटान के किसी भी प्रकार के व्यावसायिक अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर पूर्ण वैश्विक प्रतिबंध है।
नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क
– कहां स्थिति है : भुवनेश्वर, ओडिशा।
– विशेषता: यह ‘विश्व चिड़ियाघर और एक्वेरियम संघ’ (WAZA) में शामिल होने वाला भारत का पहला चिड़ियाघर है।
– प्रसिद्ध: भारतीय पांगोलिन और सफेद बाघों के प्रजनन तथा संरक्षण कार्यक्रमों के लिए जाना जाता है।
– नंदनकानन में पहले से ही ओरंगुटानों के लिए एक समर्पित बाड़ा है, लेकिन 2019 में 41 वर्षीय मादा ओरंगुटान की मृत्यु के बाद से यह खाली पड़ा है। इस जानवर को 2003 में पुणे के एक चिड़ियाघर से लाया गया था।
– इस बीच, ऐसी खबरें आई हैं कि इंडोनेशिया ने बचाए गए ओरंगुटानों को वापस भेजने के लिए भारतीय सरकार से संपर्क किया है।
————–
2. महिला एशिया कप 2026 (क्रिकेट) का आठवीं बार खिताब किस देश ने जीता?
Which country won the Women’s Asia Cup (Cricket) title for the eighth time?
a. भारत
b. श्रीलंका
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश
Answer: a. भारत (श्रीलंका को हराया)
– भारत ने 13 सितंबर 2026 को दुबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 72 रनों से हराया।
– भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए।
– श्रीलंका 111 रन पर ऑलआउट हो गई।
– भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की।
– भारत महिला एशिया कप में टी20 और वनडे दोनों फार्मेट में आठ बार ये खिताब जीत चुका है।
– भारत की बल्लेबाज स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े।
– टी-20 एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
– भारतीय कप्तान : हरमनप्रीत कौर
– ‘प्लेयर ऑफ द मैच’: शैफाली वर्मा (भारत-68 रन)
– 24 गेंद में अर्धशतक लगा टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं।
भारत ने 8 बार जीता खिताब
– 2004 (वनडे)
– 2005 (वनडे)
– 2006 (वनडे)
– 2008 (वनडे)
– 2012 (टी20)
– 2016 (टी20)
– 2022 (टी20)
– 2026 (टी20)
————–
3. महिला जूनियर एशिया कप (हॉकी) 2026 का खिताब किस देश की टीम ने जीता?
Which country’s team won the Women’s Junior Asia Cup (hockey) 2026 title?
a. चीन
b. भारत
c. जापान
d. दक्षिण कोरिया
Answer: b. भारत
– भारत ने 13 सितंबर 2026 को चीन के मोकी में खेले गए मुकाबले में चीन को 1-0 से हराया।
– भारत का जूनियर हॉकी एशिया कप का ये तीसरा खिताब है।
– इससे पहले 2023, 2024 में विजेता बना।
– इस एशिया कप के साथ, भारत ने FIH जूनियर महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
– जो वर्ष 2027 में होने वाला है।
– भारतीय खिलाड़ी सानिका माने ने फाइनल का एकमात्र गोल दाग 17वें मिनट में भारत को विजेता बनाया।
————–
4. पुरुष जूनियर एशिया कप (हॉकी) 2026 का खिताब चौथी बार किसने जीता?
Who won the Men’s Junior Asia Cup (Hockey) 2026 title for the fourth time?
a. जापान
b. पाकिस्तान
c. भारत
d. दक्षिण कोरिया
Answer: c. भारत
– इसके साथ ही टीम इंडिया ने जूनियर विश्व कप में भी जगह बना ली है।
– चैंपियन टीम के सदस्यों को 3 लाख और सपोर्ट स्टाफ को 1.5 लाख रुपये का इनाम दिया।
– भारत टूर्नामेंट के इतिहास में चार बार पुरुष खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
कब कब जीते खिताब
– 2015
– 2023
– 2024
– 2026
————–
5. US ओपन 2026 मेंस सिंगल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 US Open men’s singles title?
a. यानिक सिनर
b. बेन शेल्टन
c. डोमिनिक थीम
d. एलेक्जेंडर ज्वेरेव
Answer: d. एलेक्जेंडर ज्वेरेव
– जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने पहली बार मेंस सिंगल्स का US ओपन खिताब जीता।
– न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में 13 सितंबर 2026 को हुए फाइनल में अमेरिकन खिलाड़ी बेन शेल्टन को 6-3, 7-6, 5-7, 6-2 से हराया।
– यह इस सीजन में ज्वेरेव का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है।
– इससे पहले 7 जून 2026 को फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था।
– ज्वेरेव ने टोक्यो 2020 ओलंपिक (जो 2021 में हुए) में मेंस सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीता था।
————–
6. US ओपन 2026 विमेंस सिंगल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 US Open women’s singles title?
a. एलेना रिबाकिना
b. कोको गॉफ
c. आर्यना सबलेंका
d. इगा स्वियातेक
Answer: a. एलेना रिबाकिना
– 12 सितंबर, 2026 को हुए फाइनल में कजाकिस्तान की एलेना ने बेलारूस की आर्यना सबलेंका को हराया।
– 27 वर्षीय एलेना का ये तीसरा ग्रैंड स्लैम है।
– इससे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 और विंबलडन 2022 जीत चुकी हैं।
————–
7. US ओपन 2026 मेंस डबल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 US Open men’s doubles title?
a. नील स्कुपस्की और टिम पुएत्ज़
b. केविन क्राविएट्स और क्रिश्चियन हैरिसन
c. क्रिश्चियन हैरिसन और नील स्कुपस्की
d. केविन क्राविएट्स और टिम पुएत्ज़
Answer: c. क्रिश्चियन हैरिसन और नील स्कुपस्की
– क्रिश्चियन हैरिसन अमेरिकी और नील स्कुपस्की ब्रिटिश टेनिस प्लेयर हैं।
– 12 सितंबर, 2026 को हुए फाइनल में
जर्मनी जोड़ी केविन क्राविएट्ज़ और टिम पुएट्ज़ को 6-4 7-6(6) से हराकर ये खिताब जीता।
– क्रिश्चियन और नील स्कुपस्की की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 मेंस डबल्स का खिताब भी जीत चुकी है।
————–
8. US ओपन 2026 विमेंस डबल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 US Open women’s doubles title?
a. टेलर टाउनसेंड और कैरोलिना मुचोवा
b. एथलीन क्रूगर और रॉबिन मोंटगामा
c. कैटरीना सिनियाकोवा और रॉबिन मोंटगामा
d. टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा
Answer: d. टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा
– टेलर टाउनसेंड अमेरिकी और कैटरीना सिनियाकोवा चेक गणराज्य की टेनिस प्लेयर हैं।
– फाइनल में अमेरिकन जोड़ी एशलिन क्रूगर और रॉबिन मोंटगोमरी को 5-7, 6-0, 6-2 से हराया।
– सिनियाकोवा दो अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।
– इससे पहले 7 ग्रैंड स्लैम चेक गणराज्य की बारबोरा क्रेज्सिकोवा और अमेरिकी प्लेयर कोको गाफ के साथ जीता था।
– सिनियाकोवा और टाउनसेंड ने विंबलडन विमेंस डबल्स 2024, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025, फ्रेंच ओपन 2026 और अब US ओपन जीता।
————–
9. US ओपन 2026 मिक्स्ड डबल्स का खिताब किसने जीता?
Who won the 2026 US Open mixed doubles title?
a. बेलिंडा बेनसिच और फ्लावियो कोबोली
b. कैरोलिना मुचोवा और बेलिंडा बेनसिच
c. फ्लावियो कोबोली और याकुब मेंसिक
d. कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक
Answer: d. कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक
– कैरोलिना मुचोवा चेक गणराज्य की फीमेल और याकूब चेक गणराज्य के मेंस टेनिस प्लेयर हैं।
– 26 अगस्त 2026 को हुए फाइनल में चेक गणराज्य की इस जोड़ी ने स्विट्जरलैंड के बेलिंडा बेनसिच और इटली के फ्लावियो कोबोली को हराया।
– कैरोलिना मुचोवा ने कुल 3 सिंगल्स टाइटल जीते।
– 2019 कोरिया ओपन, 2026 बैड होम्बर्ग ओपन और कतर ओपन
—–
US ओपन 2026 के विजेताओं की सूची
मेंस सिंगल्स
– विजेता: एलेक्जेंडर ज्वेरेव (जर्मनी)
– उपविजेता: बेन शेल्टन (अमेरिका)
विमेंस सिंगल्स
– विजेता: एलेना रिबाकिना (कज़ाकिस्तान)
– उप विजेता: आर्यना सबलेंका (बेलारुस)
मेंस डबल्स
– विजेता: क्रिश्चियन हैरिसन (अमेरिका) और नील स्कुपस्की (ग्रेट ब्रिटेन)
– उप विजेता: केविन क्राविएट्स और टिम पुएत्ज (जर्मनी)
विमेंस डबल्स
– विजेता: टेलर टाउनसेंड (अमेरिका) कैटरीना सिनियाकोवा (चेक गणराज्य)
– उप विजेता: एशलिन क्रूगर और रॉबिन मोंटगोमरी (अमेरिका)
मिक्सड डबल्स
– विजेता: कैरोलिना मुचोवा और याकुब मेंसिक (चेक गणराज्य)
– उप विजेता: बेलिंडा बेनसिच (स्विट्जरलैंड) और फ्लावियो कोबोली (इटली)
————–
10. आर्चरी वर्ल्ड कप 2026 में पुरुष रिकर्व गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले भारतीय आर्चर कौन बने?
Who became the first Indian archer to win the men’s recurve gold medal at the 2026 Archery World Cup?
a. अतनु दास
b. तरुणदीप राय
c. धीरज बोम्मादेवरा
d. पार्थ सालुंखे
Answer: c. धीरज बोम्मादेवरा
– मैक्सिको के साल्टिलो में 13 सितंबर 2026 को हुए फाइनल में जापान के जुन्या नाकानिशी को शूट-ऑफ में हराकर ये उपलब्धि हासिल की।
– 25 वर्षीय धीरज ने को शूट-ऑफ के आधार पर विश्व कप विजेता घोषित किया।
– धीरज ने 10 में से 10 अंक हासिल किए।
– पुरुषों के रिकर्व आर्चरी वर्ल्ड कप में भारतीय पुरुषों का लंबा सूखा समाप्त हो गया है।
– इससे पहले भारत का प्रतिनिधित्व जयंता तालुकदार ने किया था।
– 2010 में एडिनबर्ग में आयोजित फाइनल में ब्राज मेडल जीता था।
————–
11. ग्लोबल चेस लीग (GCL) 2026 का खिताब किसने जीता?
Who won the Global Chess League (GCL) 2026 title?
a. फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स
b. चेक्यू मुंबा मास्टर्स
c. अल्पाइन एसजी/एपीएल पाइपर्स
d. गंगा ग्रैंडमास्टर्स
Answer: d. गंगा ग्रैंडमास्टर्स
– पहली बार गंगा ग्रैंडमास्टर्स चैंपियन बना।
– टूर्नामेंट 5 से 13 सितंबर 2026 तक भारत के बेंगलुरु शहर में आयोजित हुआ।
– फाइनल में गंगा ग्रैंडमास्टर्स ने एल्पाइन एपीएल पाइपर्स को दो लेग में 7-5 से हराया।
– फाइनल मैच दो चरणों (लेग) में खेला गया, जिसमें एक बार टीमें सफेद मोहरों से और दूसरी बार काले मोहरों से बोर्ड पर उतरीं।
– फायर्स अमेरिकन गैम्बिट्स ने चेक मुंबई मास्टर्स को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
– ग्लोबल चेस लीग की कुल पुरस्कार राशि 1,000,000 डॉलर (लगभग 8.3 करोड़ रुपये) है।
– इसमें विजेता टीम को अतिरिक्त 50,000 डॉलर के चैंपियन बोनस सहित रैंकिंग और मैच अंकों के आधार पर सबसे बड़ा हिस्सा मिलता है।
टीम और प्लेयर को मिले अवार्ड
– सीजन मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर (MVP): स्टावरौला त्सोलाकिडो (गंगा ग्रैंडमास्टर)
– क्यों: पूरे टूर्नामेंट में लगातार बेहतरीन खेल दिखाने और फाइनल में खिताबी मैच जिताने के लिए।
– फाइनल MVP: इयान नेपोमनियात्शी (गंगा ग्रैंडमास्टर्स)
– क्यों: फाइनल मुकाबले में काले मोहरों से खेलते हुए विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को मात देने के लिए।
————–
12. सुप्रीम कोर्ट ने कौन सी नई पहल शुरू की, जिसके तहत कोर्ट के कुछ आदेशों का हिंदी सारांश उपलब्ध कराया जाएगा?
Which new initiative has the Supreme Court launched, under which Hindi summaries of certain court orders will be made available?
a. न्याय संवाद सेवा
b. जन सूचना सेवा
c. न्यायिक भाषा अभियान
d. जन न्याय पोर्टल
Answer: b. जन सूचना सेवा
– हिंदी दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ये पहल शुरू की गई है।
– इसके तहत सुप्रीम कोर्ट कुछ चुनिंदा प्रमुख निर्णयों/आदेशों का हिंदी सारांश, साथ ही 15 से 30 मिनट की अवधि के हिंदी ऑडियो और वीडियो बुलेटिन उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है।
– इसका उददेश्य महत्वपूर्ण न्यायिक जानकारी को सरल हिंदी में उपलब्ध कराना है।
– नागरिकों को लंबे कानूनी दस्तावेजों से गुजारने के बजाय, यह सेवा चुनिंदा प्रमुख निर्णयों/आदेशों का सारांश प्रस्तुत करेगी।
—————
13. सितंबर 2026 में ISRO द्वारा अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट ‘EOS-05’ को किस कक्षा (Orbit) में स्थापित किया गया?
In which orbit was the Earth Observation Satellite ‘EOS-05’ placed by ISRO in September 2026?
a. लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)
b. जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO)
c. मीडियम अर्थ ऑर्बिट (MEO)
d. सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट (SSO)
Answer: b. जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) {GSLV-F17 से लॉन्च किया गया}
मिशन
– सैटेलाइट: EOS-05 (Earth Observation Satellite-05)
– लॉन्च तिथि: 4 सितंबर 2026
– लॉन्च एजेंसी: ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन)
– लॉन्च साइट: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR), श्रीहरिकोटा
– लॉन्च व्हीकल: GSLV-F17 (जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल)
– कक्षा (Orbit): जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) से जियोस्टेशनरी ऑर्बिट (GEO) में पहंचाया गया। GEO पृथ्वी से 35,786 किमी की वृत्ताकार कक्षा है।
सैटेलाइट EOS-05 का मुख्य उद्देश्य
– सतत निगरानी: जियोस्टेशनरी ऑर्बिट से भारतीय उपमहाद्वीप और आसपास के समुद्री क्षेत्रों की 24×7 रियल-टाइम इमेजिंग। यह एक ही जगह से पृथ्वी के समान चाल से घूमता रहेगा, जिससे भारत और आस-पास के ऊपर ही हर समय तस्वीर ले सकेगा।
– मौसम एवं पर्यावरण: वायुमंडलीय स्थितियों, बादलों की संरचना और मौसम परिवर्तन का सूक्ष्म अध्ययन।
– आपदा प्रबंधन: चक्रवात (Cyclones), बाढ़ (Floods), और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं का त्वरित पूर्वानुमान और राहत कार्यों के लिए सटीक डेटा प्रदान करना।
– कृषि एवं संसाधन मैपिंग: फसल स्वास्थ्य निगरानी, भूमि उपयोग और जल संसाधनों का आकलन।
तकनीकी पहलू
– उन्नत पेलोड (Advanced Payloads): इसमें हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑप्टिकल और इन्फ्रारेड इमेजिंग पेलोड शामिल हैं जो दिन और रात दोनों समय स्पष्ट डेटा एकत्र कर सकते हैं।
————–
14. भारत में राष्ट्रीय अभियंता दिवस (नेशनल इंजीनियर्स डे) कब मनाया जाता है?
When is National Engineers Day celebrated in India?
a. 14 सितंबर
b. 15 सितंबर
c. 16 सितंबर
d. 17 सितंबर
Answer: b. 15 सितंबर
– भारत सरकार द्वारा साल 1960 में डॉ. एम विश्वेश्वरैया की जन्मतिथि (15 सितंबर) को ‘अभियंता दिवस’ घोषित किया गया था।
– उनका जन्म मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले में हुआ था।
– सार्वजनिक जीवन में योगदान के लिए किंग जॉर्ज पंचम ने उन्हें ब्रिटिश इंडियन एम्पायर के नाइट कमांडर के सम्मान से भी नवाज़ा था।
– विश्वेश्वरैया को वर्ष 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।
– वह कर्नाटक के मांड्या ज़िले में बने कृष्णराज सागर बांध (KRS Dam) के निर्माण के मुख्य स्तंभ माने जाते हैं।
– उन्होंने हैदराबाद शहर को बाढ़ से बचाने का सिस्टम भी दिया।
– दक्षिण भारत के मैसूर को एक विकसित और समृद्धशाली क्षेत्र बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। , भद्रावती आयरन एंड स्टील वर्क्स, मैसूर संदल ऑयल एंड सोप फ़ैक्टरी, मैसूर विश्वविद्यालय, बैंक ऑफ़ मैसूर समेत कई संस्थान उनकी कोशिशों का नतीजा हैं।
– इन्हें कर्नाटक का भगीरथ भी कहा जाता है।
– वह 32 साल के थे, जब उन्होंने सिंधु नदी से सक्खर कस्बे को पानी भेजने का प्लान तैयार किया जो सभी इंजीनियरों को पसंद आया।
– वह मैसूर के 19वें दीवान थे जिनका कार्यकाल साल 1912 से 1918 के बीच रहा।
– उनका निधन 14 अप्रैल 1962 को हुआ था।
————–
15. अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Democracy Day celebrated?
a. 10 जनवरी
b. 14 सितंबर
c. 15 सितंबर
d. 21 सितंबर
Answer: c. 15 सितंबर
– लोकतंत्र दिवस का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देना है।
– इस दिवस को संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2007 में घोषित किया था।
————–
16. केंद्र सरकार ने कितने रुपए UPI मर्चेंट ट्रांसफर पर MDR लागू किया?
What is the MDR amount imposed by the Central Government on UPI merchant transfers?
a. 1000 से ज्यादा
b. 2000 से ज्यादा
c. 3000 से ज्यादा
d. 50000 से ज्यादा
Answer: b. 2000 से ज्यादा
केंद्र सरकार ने पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम्स एक्ट 2026 (Section 10A) में संशोधन कर मर्चेंट ट्रांजेक्शन के लिए नया MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट)
MDR शुल्क ढांचा (15 अक्टूबर 2026 से लागू)
आम लोगों के बीच (P2P)
– व्यक्तिगत ट्रांसफर पूरी तरह निशुल्क
छोटे दुकानदार
– अगर उसकी महीने भर की कुल UPI कमाई ₹1 लाख या उससे कम है, तो उस दुकानदार के लिए ₹2,000 से ऊपर की लिमिट भी हट जाती है।
– यानी अगर कोई ग्राहक उसे ₹2,000 से बड़ा पेमेंट (जैसे ₹3,000 या ₹5,000) भी करता है, तब भी उस छोटे दुकानदार से एक भी पैसा MDR नहीं लिया जाएगा।
– एक लाख से ज्यादा आय होने पर ही एमडीआर कटेगा।
– ये कौन होते हैं? सब्जी वाला, चाय की थड़ी वाला, या छोटा पान वाला।
– इनके पास कोई करंट अकाउंट (Current Account) या जीएसटी (GST) नंबर नहीं होता। ये अपने पर्सनल सेविंग्स अकाउंट से जुड़ा QR कोड ही दुकान पर चिपका कर रखते हैं।
– बैंक और NPCI इन्हें कैसे पहचानते हैं? जब किसी पर्सनल अकाउंट पर दिन भर में लगातार 50-100 अलग-अलग लोगों से छोटे-छोटे पैसे (₹10, ₹20, ₹50) आने लगते हैं, तो बैंक का सिस्टम समझ जाता है कि यह बंदा दोस्त को पैसे नहीं भेज रहा, यह दुकान चला रहा है!
– इसीलिए NPCI ने इन्हें P2PM नाम दिया—यानी अकाउंट तो बंदे का “पर्सनल” (Person) है, लेकिन काम वो “दुकानदार” (Merchant) वाला कर रहा है।
आम ग्राहक से मर्चेंट को पेमेंट
– ₹2,000 तक के लेन-देन पर कोई शुल्क नहीं (0% MDR) लगेगा।
– ₹2,000 से अधिक के व्यावसायिक लेन-देन पर 0.4% MDR (अधिकतम ₹300 कैप) लागू होगा।
– स्पेशल कैटेगरीज (फ्यूल, यूटिलिटी, रेलवे, इंश्योरेंस): ₹2,000 से ऊपर के भुगतान पर फ्लैट ₹5 का MDR
– कैपिटल मार्केट (म्यूचुअल फंड/शेयर): 0.02% MDR (अधिकतम कैप ₹300)
– ₹75,000 और उससे अधिक के लेनदेन के लिए, एमडीआर प्रति लेनदेन ₹300 तक सीमित रहेगा।
– MDR केवल बैंक/पेमेंट एग्रीगेटर द्वारा मर्चेंट से लिया जाएगा, इसे ग्राहक पर पास ऑन (Pass-on) करना प्रतिबंधित है।
नोट
– सरकारी कागज़ों में लिख देने से कि “मर्चेंट देगा”, अर्थशास्त्र का नियम नहीं बदल जाता। आख़िर में अंतिम ग्राहक ही सारा बोझ उठाता है।
—-
UPI के 10 वर्ष पूरे (2016-2026)
– मील का पत्थर: NPCI (National Payments Corporation of India) द्वारा 2016 में शुरू की गई UPI प्रणाली ने अपने संचालन के 10 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
– वैश्विक हिस्सेदारी: वैश्विक स्तर पर होने वाले कुल रियल-टाइम डिजिटल लेनदेन में अकेला भारत (मुख्यतः UPI) लगभग 49% का योगदान देता है।
– वॉल्यूम विस्तार: FY 2016-17 में जहाँ केवल 2 करोड़ लेनदेन दर्ज हुए थे, वहीं यह बढ़कर 24,000 करोड़ वार्षिक लेनदेन का आँकड़ा पार कर चुका है।
UPI का अंतर्राष्ट्रीय विस्तार
– स्वीकृति वाले देश: नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मॉरीशस, यूएई, सिंगापुर, फ्रांस (एफिल टावर पर टिकटिंग के लिए) और मालदीव जैसे देशों में UPI सेवाएं/क्यूआर कोड पेमेंट लाइव हो चुके हैं।
– क्रॉस-बॉर्डर लिंकेज (PayNow & UPI): सिंगापुर के PayNow और यूएई के AANI जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ UPI के सीधे जुड़ाव से प्रवासियों के लिए ‘रेमिटेंस’ (धन प्रेषण) की लागत और समय दोनों में भारी कमी आई है।



