यह 4 से 6 अगस्त 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने क्रमश: कितने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते?
How many gold, silver, and bronze medals did India win at the 2026 Glasgow Commonwealth Games, respectively?
a. 13, 17, 9
b. 70, 45, 56
c. 19, 20, 23
d. 13, 9, 17
Answer: a. 13, 17, 9 (13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज, कुल 39, पदक तालिका में चौथा स्थान)
– भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की पदक तालिका में चौथा स्थान प्राप्त किया।
– भारतीय खिलाडि़यों ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज जीते।
– पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया रहा।

————
2. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाडि़यों ने किस खेल में सबसे ज्यादा 7 गोल्ड मेडेल जीते?
In which sport did Indian players win the maximum number of 7 gold medals in the Commonwealth Games 2026?
a. पैरा एथलेटिक्स
b. भारोत्तोलन
c. मुक्केबाजी
d. एथलेटिक्स
Answer: c. मुक्केबाजी (विजेता खिलाड़ी : प्रीति पवार, जैसमीन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास, अरुंधति चौधरी, सचिन सिवाच, अंकुश पंघाल)
खेलवार भारत की पदक तालिका

—-
भारत के गोल्ड मेडल विजेता (13)

भारत के सिल्वर मेडल विजेता (17)

—-
भारत के ब्रॉन्ज मेडल विजेता (9)

————-
3. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल किस खिलाड़ी ने दिलाया?
Which athlete won India’s first gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. राजा मुथुपांडी
b. ऋषिकांत सिंह
c. अखिलेश दास
d. मीराबाई चानू
Answer: d. मीराबाई चानू (48 kg वेट कैटेगरी में 190 kg वजन उठाया, लगातार तीसरी बार चैंपियन बनीं)
– उन्होंने विमेंस वेटलिफ्टिंग की 48 kg वेट कैटेगरी में कुल 190 किलो वजन उठाया। इसमें स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो वजन शामिल है।
वेटलिफ्टिंग में मेडल कैसे जीतते हैं?
– वेटलिफ्टिंग में दो इवेंट होते हैं। स्नैच और क्लीन एंड जर्क, दोनों में खिलाड़ी को बारबेल को जमीन से सिर के ऊपर तक उठाना होता है, लेकिन दोनों की तकनीक अलग होती है।
1. स्नैच : स्नैच में खिलाड़ी एक ही मूवमेंट में बारबेल को जमीन से उठाकर सीधे सिर के ऊपर ले जाता है। इस दौरान वह बारबेल के नीचे स्क्वाट की स्थिति में आता है और फिर खड़ा होकर वजन को नियंत्रित करता है। इस इवेंट में गति, संतुलन, ताकत और लचीलेपन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।
2. क्लीन एंड जर्क : यह इवेंट दो चरणों में पूरा होता है।
– क्लीन: खिलाड़ी बारबेल को जमीन से उठाकर अपने कंधों तक लाता है।
– जर्क: इसके बाद पैरों और कंधों की ताकत की मदद से बारबेल को सिर के ऊपर ले जाकर हाथ पूरी तरह सीधे करता है।
————-
4. लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडेल जीते वाली पहली भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
Who is the first Indian athlete to win a gold medal at the Commonwealth Games for the third consecutive time?
a. शर्मिला धनकड़
b. अवनि लेखरा
c. मीराबाई चानू
d. राजा मुथुपांडी
Answer: c. मीराबाई चानू (2018, 2022 और 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडेल)
– मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की अविश्वसनीय हैट्रिक हासिल की है।
– 48 kg वेट कैटेगरी में 190 kg वजन उठाया, लगातार तीसरी बार चैंपियन बनीं।
लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्ड
– 2018 के गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स
– 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स
– 2026 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स
पुरस्कार एवं सम्मान:
– मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (2018)
– पद्म श्री (2018)
————-
5. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा-एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट कौन बनीं?
Who became the first Indian athlete to win a gold medal in a para-athletics event in the history of the Commonwealth Games?
a. शर्मिला धनकड़
b. भावना पटेल
c. दीपा मलिक
d. अवनि लेखरा
Answer: a. शर्मिला धनकड़ (कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की शॉट पुट (गोला फेंक) F57 इवेंट में स्वर्ण पदक)
– शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में भारत के 20 साल के मेडल के इंतजार को खत्म किया।
– 39 की उम्र में भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की शॉट पुट (गोला फेंक) F57 इवेंट में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर इतिहास रचा है।
————-
6. दिलीप गवित ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किस खेल के पुरुष 100 मीटर T47 कैटेगरी में गोल्ड मेडेल जीता?
In which sport did Dilip Gavit win the gold medal in the men’s 100m T47 category at the 2026 Commonwealth Games?
a. पैरा टेनिस
b. पैरा टेबल टेनिस
c. पैरा पावर लिफ्टिंग
d. पैरा एथलेटिक्स
Answer: d. पैरा एथलेटिक्स
दिलीप गवित : पुरुष 100 मीटर T47 : पैरा एथलेटिक्स
– वह महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले हैं।
– जब वे पाँच वर्ष के थे, तो पेड़ से गिरने के कारण उन्हें ऐसी चोट लगी कि उनकी दाहिनी बांह को कोहनी के नीचे से काटना पड़ा था।
————-
7. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जुड़ो खेल में गोल्ड मेडेल जीते वाली पहली खिलाड़ी कौन बनीं?
Who became the first athlete to win a gold medal in judo at the 2026 Commonwealth Games?
a. दिलीप गवित
b. अस्मिता डे
c. जैसमीन लांबोरिया
d. प्रीति पवार
Answer: b. अस्मिता डे (जूडो महिला 48 किग्रा)
अस्मिता डे : महिला 48 किग्रा : जूडो
– वह त्रिपुरा के एक साइकिल मैकेनिक की बेटी हैं।
– अपने करियर की शुरुआत 800 मीटर धावक के रूप में की थी, लेकिन बाद में जूडो को अपना करियर बना लिया।
————-
8. हर्ष सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किस खेल में गोल्ड मेडेल जीता?
In which sport did Harsh Singh win a gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. पुरुष शॉट पुट
b. जूडो पुरुष 60 किग्रा
c. जूडो महिला 48 किग्रा
d. पैरा एथलेटिक्स
Answer: b. जूडो पुरुष 60 किग्रा (कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष जूडो खिलाड़ी)
हर्ष सिंह : पुरुष 60 किग्रा : जूडो
– वह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष जूडो खिलाड़ी बने।
– वह 23 वर्षीय हैं।
————-
9. बॉक्सर प्रीति पवार ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किस भारवर्ग में गोल्ड मेडेल जीता?
In which weight category did boxer Preeti Pawar win a gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. 50 किग्रा
b. 64 किग्रा
c. 54 किग्रा
d. 74 किग्रा
Answer: c. 54 किग्रा
प्रीति पवार : महिला 54 किग्रा : बॉक्सिंग
————-
10. जैस्मिन लंबोरिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किस खेल में गोल्ड मेडेल जीता?
In which sport did Jasmine Lamboria win a gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. पैरा एथलेटिक्स
b. बॉक्सिंग
c. निशानेबाजी
d. क्रिकेट
Answer: b. बॉक्सिंग (महिला 57 किग्रा)
जैस्मिन लंबोरिया : महिला 57 किग्रा : बॉक्सिंग
– वह भारतीय सेना में नायब सूबेदार हैं।
– वर्ष 2022 में उन्हें सेना के ‘मिशन ओलंपिक’ कार्यक्रम के तहत कॉर्प्स ऑफ मिलिट्री पुलिस (CMP) में हवलदार के पद पर भर्ती किया गया था।
– बाद में उन्हें नायब सूबेदार (Naib Subedar) के पद पर पदोन्नत किया गया।
– वह मूलत: हरियाणा के भिवानी से हैं।
– वह सेना में शामिल होने वाली पहली महिला मुक्केबाज हैं।
– जैस्मिन ने बिर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2021 एशियन चैंपियनशिप में ब्रोंज मेडल जीता था।
————–
11. सोमन राणा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्स की किस कैटेगरी में गोल्ड मेडेल जीता?
In which para-athletics category did Soman Rana win a gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. महिला शॉट पुट F57
b. पुरुष शॉट पुट F40
c. महिला शॉट पुट F40
d. पुरुष शॉट पुट F57
Answer: d. पुरुष शॉट पुट F57
सोमन राणा : पुरुष शॉट पुट F57 : पैरा एथलेटिक्स
– सोमन राणा बिहार से हैं।
– भारतीय सेना में हवलदार हैं।
– दिसंबर 2006 में एक बारूदी सुरंग विस्फोट में उन्होंने अपना दाहिना पैर खो दिया था।
अन्य अवॉर्ड
– 2021 में, उन्होंने ट्यूनिस में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स
————-
12. साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किस खेल के महिला 51 किग्रा कैटेगरी में गोल्ड मेडेल जीता?
In which sport’s women’s 51kg category did Sakshi Chaudhary win a gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. पैरा एथलेटिक्स
b. बॉक्सिंग
c. निशानेबाजी
d. क्रिकेट
Answer: b. बॉक्सिंग
साक्षी चौधरी : महिला 51 किग्रा : बॉक्सिंग
– साक्षी ने 2012 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। वहीं साक्षी एमए की पढ़ाई पूरी करके एमबीए की पढ़ाई कर रही है।
– साक्षी चौधरी की आयु 25 वर्ष है
अन्य मेडेल
– विश्व मुक्केबाजी कप 2025 : गोल्ड
– AIBA युवा महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2017 & 2018 : गोल्ड
————-
13. बॉक्सर प्रिया घंघास ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के किस भारवर्ग में गोल्ड मेडेल जीता?
In which women’s weight category did boxer Priya Ghanghas win a gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. 50 किग्रा
b. 60 किग्रा
c. 70 किग्रा
d. 80 किग्रा
Answer: b. 60 किग्रा
प्रिया घंघास : महिला 60 किग्रा : बॉक्सिंग
– प्रिया घंघास हरियाणा के भिवानी जिले में स्थित धनाना गांव से आती हैं
– प्रिया को बॉक्सिंग से ज्यादा कुश्ती पसंद थी, लेकिन 2008 में विजेंद्र सिंह का खेल देखकर उन्होंने बॉक्सिंग में अपना करियर बनाने के बारे में विचार किया।
– उम्र महज 20 साल है
————-
14. अरुंधति चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में किस खेल व कैटेगरी में गोल्ड मेडेल जीता?
In which sport and category did Arundhati Choudhary win a gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. बॉक्सिंग महिला 70 किग्रा
b. एथलेटिक्स महिला 70 किग्रा
c. बॉक्सिंग महिला 80 किग्रा
d. जूडो महिला 70 किग्रा
Answer: a. बॉक्सिंग महिला 70 किग्रा
अरुंधति चौधरी : महिला 70 किग्रा : बॉक्सिंग
– अरुंधति कॉमनवेल्थ में बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली राजस्थान की पहली खिलाड़ी हैं।
अन्य अवॉर्ड
– 2026 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप : गोल्ड
– 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल : गोल्ड
– 2024 स्ट्रांडजा कप : सिल्वर
– 2021 यूथ विश्व बॉक्सिंग चैंपयनशिप : गोल्ड
————-
15. सचिन सिवाच ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के किस भार वर्ग कैटेगरी में गोल्ड मेडेल जीता?
In which men’s weight category did Sachin Siwach win the gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. पुरुष 60 किग्रा
b. पुरुष 70 किग्रा
c. पुरुष 80 किग्रा
d. पुरुष 90 किग्रा
Answer: a. पुरुष 60 किग्रा
सचिन सिवाच : पुरुष 60 किग्रा : बॉक्सिंग
– वह हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले हैं।
– सचिन इससे पहले वर्ल्ड कप फाइनल 2025 में गोल्ड मेडल, एशियन चैंपियनशिप 2025 में सिल्वर मेडल व वर्ल्ड कप 2025 में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं।
————-
16. बॉक्सर अंकुश पंघाल ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के किस भार वर्ग कैटेगरी में गोल्ड मेडेल जीता?
In which men’s weight category did boxer Ankush Panghal win a gold medal at the 2026 Commonwealth Games?
a. 50 किग्रा
b. 60 किग्रा
c. 70 किग्रा
d. 80 किग्रा
Answer: d. 80 किग्रा
अंकुश पंघाल : पुरुष 80 किग्रा : बॉक्सिंग
– 22 वर्षीय अंकुश पंघाल हिसार जिले के रहने वाले हैं।
– अंकुश ने वर्ष 2017 में महज 11 साल की उम्र में बॉक्सिंग शुरू की थी।
————-
17. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का मेजबान शहर इनमें से कौन था?
Which of these was the host city for the 2026 Commonwealth Games?
a. मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
b. ग्लासगो (स्कॉटलैंड)
c. बर्मिंघम (इंग्लैंड)
d. सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
Answer: b. ग्लासगो (स्कॉटलैंड)
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के बारे में
– कब से कब तक : 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026
– कितने देश और एथलीट : 74 देशों के लगभग 3,000 एथलीट
– भारत के एथलीट : करीब 125 एथलीट
– कितने खेल और मेडेल इवेंट्स : 10 खेलों में 215 मेडल इवेंट्स (इनमें 47 पैरा-स्पोर्ट्स मेडल)
– कौन प्रमुख खेल शामिल नहीं हैं : क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस और स्क्वैश जैसे खेल ग्लासगो 2026 का हिस्सा नहीं हैं। (जबकि भारत ने पहले के कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल शूटिंग में ही जीते हैं।)
– एथलेटिक्स में कॉमनवेल्थ माइल की वापसी हुई। यह इवेंट आखिरी बार 1966 में हुआ था। इसमें 1500 मीटर की जगह 1 मील यानी 1.609 किलोमीटर की मेंस-विमेंस रेस है।
– 2026 में छह खेलों में पैरा-स्पोर्ट्स को पूरी तरह शामिल किया गया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास का सबसे बड़ा पैरा-स्पोर्ट प्रोग्राम है।
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स
– कॉमनवेल्थ परंपरा के अनुसार, किंग चार्ल्स तृतीय ने औपचारिक रूप से खेलों की शुरुआत की।
– ग्लासगो ने दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की। इससे पहले 2014 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया था।
स्कॉटलैंड के बारे में
– स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम (UK) का एक संवैधानिक देश (Constituent Country) है, जिसके पास अपनी संसद और प्रशासनिक स्वायत्तता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मामलों और रक्षा नियंत्रण के लिहाज से यह पूर्ण संप्रभु राष्ट्र न होकर यूके का ही हिस्सा है।
राष्ट्रमंडल खेल
– राष्ट्रमंडल खेल (CWG) ओलंपिक के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा बहु-खेल आयोजन है, जिसका आयोजन प्रत्येक चार वर्ष में किया जाता है और इसमें 71 राष्ट्रमंडल देशों एवं क्षेत्रों के एथलीट भाग लेते हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों का संचालन कौन करता है?
– राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) राष्ट्रमंडल खेलों के शासन, दिशा-निर्देशन और संचालन के लिये उत्तरदायी है।
मेडल में दिखी शहर की पहचान और इतिहास
– ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल्स में मेजबान शहर की पहचान, इतिहास और समावेशिता की झलक दिखी।
– पुरस्कार विजेता आर्टिस्ट और डिजाइनर मिलित्सा मिलेनकोवा ने मेडल डिजाइन किए गए हैं।
– ये मेडल ग्लासगो के लैंडमार्क्स, कोट ऑफ आर्म्स, औद्योगिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान से प्रेरित हैं।
– कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार मेडल्स में ब्रेल और टैक्टाइल एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं।
कॉमनवेल्थ गेम्स
– इसकी शुरुआत 1930 में कनाडा के हैमिल्टन में हुई थी।
– तब इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता था।
– पहले एडिशन में ब्रिटिश साम्राज्य से जुड़े 11 देशों के 400 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।
– इसमें एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, लॉन बॉल्स, रोइंग, स्विमिंग और रेसलिंग जैसे खेल शामिल थे।
– 1954 में इसका नाम बदलकर ब्रिटिश एम्पायर एंड कॉमनवेल्थ गेम्स किया गया।
– 1970 में यह ब्रिटिश कॉमनवेल्थ गेम्स बना और 1978 से इसे कॉमनवेल्थ गेम्स के नाम से जाना जाता है।
– इसका आयोजन हर चार साल में होता है।
– इसका मकसद कॉमनवेल्थ देशों के खिलाड़ियों को बड़े इंटरनेशनल मंच पर कम्पटीशन का अवसर देना है।
– भारत ने पहली बार 1934 में हिस्सा लिया था।
————-
18. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक कौन रहे?
Who was the Indian flag-bearer at the opening ceremony of the 2026 Glasgow Commonwealth Games?
a. मीराबाई चानू
b. लवलीना बोरगोहेन
c. राजेंद्र वर्मा
d. a और b दोनों
Answer: d. a और b दोनों (मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन)
– उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2026 को स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में हुआ।
– ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक के तौर पर ‘परेड ऑफ नेशंस’ में भारतीय दल का नेतृत्व किया।
————-
19. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक कौन रहे?
Who was the Indian flag-bearer at the closing ceremony of the Glasgow Commonwealth Games 2026?
a. नीरज चोपड़ा
b. जैस्मीन लैंबोरिया
c. मीराबाई चानू
d. राजेंद्र वर्मा
Answer: b. जैस्मीन लैंबोरिया (मुक्केबाज, उन्होंने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर यह उपलब्धि हासिल की)
————-
20. कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का मेजबान शहर इनमें से कौन होगा?
Which of these will be the host city for the 2030 Commonwealth Games?
a. अहमदाबाद
b. दिल्ली
c. मुंबई
d. चेन्नई
Answer: a. अहमदाबाद
– ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के समापन समारोह के दौरान, भारत ने आधिकारिक रूप से 2030 के ऐतिहासिक शताब्दी राष्ट्रमंडल खेलों के मेज़बान राष्ट्र के रूप में दायित्व ग्रहण किया।
– ओलंपिक चैंपियन और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडेल विजेता नीरज चोपड़ा ने राष्ट्रमंडल ध्वज प्राप्त किया।
– इन खेलों का आयोजन अहमदाबाद में किया जाएगा।
————-
21. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के शुभंकर का नाम बताएं?
Name the mascot of the Glasgow Commonwealth Games 2026?
a. राका
b. फिनी
c. पंजा
d. रैंकी
Answer: b. फिनी
शुभंकर के बारे में
– 2026 खेलों का आधिकारिक मस्कट ‘फिनी’ (Finnie) नाम की एक मादा यूनिकॉर्न थी।
– यह स्कॉटलैंड के राष्ट्रीय पशु ‘यूनिकॉर्न’ (Unicorn) के रूप में एक रंगीन और आकर्षक डिजाइन है।
– इसका नाम ग्लासगो के प्रसिद्ध ऐतिहासिक लैंडमार्क ‘फिनिएस्टन क्रेन’ (Finnieston Crane) के नाम पर रखा गया था।
– फिनी के सिर पर सींग की जगह एक ट्रैफिक कोन बना है। यह ग्लासगो में ‘ड्यूक ऑफ वेलिंगटन’ की मूर्ति के सिर पर ट्रैफिक कोन रखने की स्थानीय विनोदी परंपरा से प्रेरित है।
– इसे ग्लासगो के 24 स्कूलों के 76 स्कूली बच्चों (जिन्हें ‘Mascot Makers’ कहा गया) के विचारों और डिज़ाइनों के आधार पर तैयार किया गया है।
थीम
– भविष्य के लिए खेल” / “सस्टेनेबल और इनोवेटिव खेल
– A Games for the Future” / “Sustainable & Innovative Games



