27 से 29 जुलाई 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 24 से 26जुलाई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स 2026 में भारत को पहला गोल्‍ड मेडल किस खिलाड़ी ने दिलाया?
Which athlete won India’s first gold medal at the 2026 Commonwealth Games?

a. राजा मुथुपांडी
b. ऋषिकांत सिंह
c. अखिलेश दास
d. मीराबाई चानू

Answer: d. मीराबाई चानू (190 kg वजन उठाया, लगातार तीसरी बार चैंपियन बनीं)

– मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।
– उन्होंने विमेंस वेटलिफ्टिंग की 48 kg वेट कैटेगरी में कुल 190 किलो वजन उठाया। इसमें स्नैच में 85 किलो और क्लीन एंड जर्क में 105 किलो वजन शामिल है।

लगातार तीसरा कॉमनवेल्थ गोल्‍ड
– 2018 के गोल्डकोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स
– 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स
– 2026 में ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स
– मीराबाई ने इस तरह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदकों की अविश्वसनीय हैट्रिक हासिल की है।

चानू ने गेम्स रिकॉर्ड बनाया
– ग्लासगो CWG 2026: मीराबाई ने 48 किग्रा वर्ग में स्नैच (85 किग्रा), क्लीन एंड जर्क (105 किग्रा) और कुल भार (190 किग्रा) में नए कॉमनवेल्थ और गेम्स रिकॉर्ड्स बनाए।

पुरस्कार एवं सम्मान:
– मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार (2018)
– पद्म श्री (2018)

निजी जीवन और संघर्ष के बारे में
– मीराबाई का जन्म 8 अगस्त 1994 को मणिपुर के इम्फाल पूर्व जिले के एक छोटे से गांव नोंगपोक काकचिंग में एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था।
– उनके पिता लोक निर्माण विभाग (PWD) में एक मामूली कर्मचारी थे और मां एक छोटी सी दुकान/चाय की दुकान चलाती थीं।
– 6 भाई-बहनों में सबसे छोटी होने के कारण घर में आर्थिक तंगी हमेशा बनी रहती थी।
– मीराबाई जब लगभग 12 साल की थीं, तब वे अपने बड़े भाई के साथ पास के जंगलों से खाना पकाने के लिए लकड़ियां (फायरवुड) बीनने जाती थीं।
– एक दिन उनके बड़े भाई लकड़ियों का भारी गट्ठर उठाने में नाकाम रहे, लेकिन छोटी सी मीराबाई ने उसे आसानी से अपने सिर पर उठाकर 2 किलोमीटर दूर अपने घर तक पहुंचा दिया।
– उसी दिन उनके परिवार को एहसास हुआ कि उनके पास प्राकृतिक और असाधारण शारीरिक ताकत है।

– ट्रेनिंग सेंटर (खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, इम्फाल) उनके गांव से लगभग 25-30 किलोमीटर दूर था।
– मीराबाई के परिवार के पास इतने पैसे नहीं थे कि वे रोज ऑटो या बस का किराया दे सकें।
– वे तड़के सुबह 5 बजे उठती थीं और अपने गांव से शहर की ओर जाने वाले बालू/रेत से लदे ट्रकों (Sand Trucks) वाले ड्राइवरों से लिफ्ट मांगकर ट्रेनिंग के लिए जाती थीं।
– संवेदनशीलता और आभार: टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद, मीराबाई ने अपने गांव आकर उन 150 ट्रक ड्राइवरों और उनके सहायकों को खाना खिलाया और कपड़े भेंट किए, जिन्होंने उनकी संघर्ष के दिनों में मदद की थी।

————-
2. कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा-एथलेटिक्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट कौन बनीं?
Who became the first Indian athlete to win a gold medal in a para-athletics event in the history of the Commonwealth Games?

a. शर्मिला धनकड़
b. भावना पटेल
c. दीपा मलिक
d. अवनि लेखरा

Answer: a. शर्मिला धनकड़ (कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की शॉट पुट (गोला फेंक) F57 इवेंट में स्वर्ण पदक)

– 39 की उम्र में भारतीय पैरा एथलीट शर्मिला धनकड़ ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की शॉट पुट (गोला फेंक) F57 इवेंट में स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीतकर इतिहास रचा है।
– शर्मिला कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पैरा-एथलेटिक्स (Para Athletics) स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी हैं।
– उन्‍होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा एथलेटिक्स में भारत के 20 साल के मेडल के इंतजार को खत्म किया।
– उन्होंने 9.81 मीटर के सीज़न बेस्ट (Season Best) थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया।

————-
3. वल्लूरी अजय बाबू ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की किस स्‍पर्धा में रजत पदक जीता?
In which event did Valluri Ajay Babu win a silver medal at the 2026 Commonwealth Games?

a. भारोत्तोलन (पुरुषों का 79 किग्रा वर्ग)
b. निशानेबाजी (10 मीटर एयर राइफल)
c. मुक्केबाजी (71 किग्रा वर्ग)
d. कुश्ती (74 किग्रा फ्रीस्टाइल)

Answer: a. भारोत्तोलन (पुरुषों का 79 किग्रा वर्ग)

– वल्लूरी अजय बाबू ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक (Silver Medal) हासिल किया।
– खेल श्रेणी: पुरुषों की 79 किग्रा भारोत्तोलन (Weightlifting) श्रेणी।
– कुल भार: 330 किग्रा (स्नैच में 149 किग्रा + क्लीन एंड जर्क में 181 किग्रा)
– स्नैच राउंड में उन्होंने 149 किग्रा उठाकर नया गेम्स रिकॉर्ड (Games Record) दर्ज किया था।
– वह मात्र 1 किग्रा से स्वर्ण पदक से चूके (मलेशिया के एरी हिदायत मुहम्मद ने 331 किग्रा के साथ गोल्ड जीता)।
– वह आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के रहने वाले हैं।
– उनके पिता वल्लूरी श्रीनिवास राव ने 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में कांस्य पदक (Bronze) जीता था।

————-
4. ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की किस स्‍पर्धा में रजत पदक जीता?
In which event of the 2026 Commonwealth Games did Gyaneshwari Yadav win a silver medal?

a. तीरंदाजी (रिकर्व व्यक्तिगत)
b. मुक्केबाजी (महिलाओं का 52 किग्रा वर्ग)
c. कुश्ती (53 किग्रा फ्रीस्टाइल)
d. भारोत्तोलन (महिलाओं का 53 किग्रा वर्ग)

Answer: d. भारोत्तोलन (महिलाओं का 53 किग्रा वर्ग)

– ज्ञानेश्वरी यादव छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले की निवासी हैं।
– कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में उन्‍होंने महिलाओं का 53 किग्रा भारोत्तोलन (Weightlifting) वर्ग में रजत पदक जीता।
– उन्‍होंने 207 किग्रा (स्नैच में 92 किग्रा + क्लीन एंड जर्क में 115 किग्रा) वजन उठाया।

————-
5. सर्वेश कुशारे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुषों की ऊंची कूद स्‍पर्धा में कौन सा पदक जीता?
Which medal did Sarvesh Kushare win in the men’s high jump event at the 2026 Commonwealth Games?

a. स्‍वर्ण
b. रजत
c. कांस्‍य
d. डायमंड

Answer: b. रजत

– सर्वेश कुशारे महाराष्ट्र के नासिक जिले के देवला तालुका के रहने वाले हैं।
– उन्होंने पुरुषों की हाई जंप में 2.29 मीटर की ऊंचाई पार कर रजत पदक हासिल किया।
– कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में हाई जंप स्पर्धा में पदक जीतने वाले वह तेजस्विन शंकर (2022 बर्मिंघम – कांस्य) के बाद दूसरे भारतीय बन गए हैं।
– वह भारतीय सेना (Indian Army) में हवलदार पद पर कार्यरत हैं।

————-
6. किस खेल स्‍पर्धा में चैनबम ऋषिकांत सिंह ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीता?
In which sports event did Chainbam Rishikanta Singh win a silver medal at the 2026 Commonwealth Games held in Glasgow?

a. कुश्ती (60 किग्रा ग्रीको-रोमन)
b. मुक्केबाजी (60 किग्रा लाइटवेट)
c. भारोत्तोलन (पुरुषों का 60 किग्रा वर्ग)
d. एथलेटिक्स (100 मीटर रेस)

Answer: c. भारोत्तोलन (पुरुषों का 60 किग्रा वर्ग)

– वह मणिपुर के रहने वाले हैं और भारतीय सेना (Indian Army) में कार्यरत हैं।
– उन्‍होंने कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में 264 किग्रा (स्नैच में 121 किग्रा + क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा) वजन उठाया।
– नया CWG रिकॉर्ड: उन्होंने स्नैच स्पर्धा में 121 किग्रा भार उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड (Games Record) बनाया।
– हालांकि मलेशिया के मोहम्मद अनीक कासदान ने 273 किग्रा (स्नैच: 121 किग्रा, क्लीन एंड जर्क: 152 किग्रा) का नया ओवरऑल गेम्स रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता।

————-
7. किस खेल स्पर्धा में राजा मुथुपांडी ने ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीता?
In which sporting event did Raja Muthupandi win a silver medal at the 2026 Commonwealth Games held in Glasgow?

a. भारोत्तोलन (पुरुषों का 65 किग्रा वर्ग)
b. मुक्केबाजी (65 किग्रा वर्ग)
c. कुश्ती (65 किग्रा फ्रीस्टाइल)
d. जुडो (65 किग्रा वर्ग)

Answer: a. भारोत्तोलन (पुरुषों का 65 किग्रा वर्ग)

– राजा मुथुपांडी, तमिलनाडु के निवासी हैं।
– पुरुषों का 65 किग्रा भारोत्तोलन (Weightlifting) वर्ग में सिल्‍वर मेडेल जीता।
– उन्‍होंने 298 किग्रा (स्नैच में 135 किग्रा + क्लीन एंड जर्क में 163 किग्रा) उठाकर यह पदक जीता।

————-
8. ISSF शूटिंग वर्ल्‍ड कप 2026 (हांगझोऊ, चीन) में किन भारतीयों ने 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण पदक और कांस्य पदक जीता?
Which Indians won the gold medal and the bronze medal, respectively, in the 25m pistol event at the ISSF Shooting World Cup 2026 (Hangzhou, China)?

a. राही सरनोबत, मनु भाकर
b. ईशा सिंह, मनु भाकर
c. ईशा सिंह, अपूर्वी चंदेला
d. मनु भाकर, ईशा सिंह

Answer: b. ईशा सिंह, मनु भाकर (ईशा सिंह ने गोल्‍ड और मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडेल जीता)

– ईशा सिंह (तेलंगाना): महिला 10 मीटर एयर पिस्टल / 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक
– मनु भाकर (हरियाणा): उसी स्पर्धा में कांस्य पदक
– राष्ट्रीय खेल नीति एवं TOPS: ईशा सिंह और मनु भाकर दोनों ही भारत सरकार की Target Olympic Podium Scheme (TOPS) और Khelo India कार्यक्रम के तहत समर्थित शीर्ष एथलीट हैं।

————-
9. अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड (ICHO) 2026 में भारत ने कितने गोल्‍ड मेडल जीते?
How many gold medals did India win at the International Chemistry Olympiad (IChO) 2026?

a. देबदत्त प्रियदर्शी और हर्षित सिंगला
b. कबीर छिल्लर और संदीप कुची
c. राजेश महाजन और विपुल कुमार
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (देबदत्त प्रियदर्शी, हर्षित सिंगला, कबीर छिल्लर और संदीप कुची)

– यह ओलंपियाड उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 10 से 19 जुलाई 2026 तक हुई थी।
– इसमें भारत ने चीन, वियतनाम और रूस के प्रतिभागी के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया।
– इसमें 93 देशों के 363 छात्रों ने भाग लिया।
– यह पहली बार है किसी देश ने अंतर्राष्ट्रीय रसायन विज्ञान ओलंपियाड में चार गोल्‍ड मेडल जीते।

गोल्‍ड मेडल विजेता भारतीय छात्र
– देबदत्त प्रियदर्शी – भुवनेश्वर (ओडिशा)
– हर्षित सिंगला- मंडी गोबिंदगढ़, (पंजाब)
– कबीर छिल्लर – दिल्ली
– संदीप कुची – हैदराबाद (तेलंगाना)

————-
10. किस पड़ोसी देश के तत्‍कालीन राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने जुलाई 2026 को अपने पद से इस्‍तीफा दिया?
The then-President of which neighboring country, Shahabuddin, resigned from his post in July 2026?

a. चीन
b. बांग्लादेश
c. पाकिस्‍तान
d. श्रीलंका

Answer: b. बांग्लादेश

– बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना इस्तीफा संसद (जातीय संसद) के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद को सौंपा।
– राष्ट्रपति ने इस्तीफे की वजह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बताया है।

हसीना के देश छोड़ने के बाद भी पद नहीं छोड़ा था
– मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति पद संभाला था।
– जुलाई-अगस्त 2024 में हुए छात्र आंदोलन के बाद अवामी लीग सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी।
– उस आंदोलन के कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ना पड़ा था।
– इसके बाद शहाबुद्दीन ही अवामी लीग सरकार के दौर के एकमात्र संवैधानिक पदाधिकारी थे, जो 2 साल बाद भी पद पर बने हुए थे।
– वह 9 मई को इलाज के लिए लंदन गए और 18 मई को ढाका लौटे थे। – बांग्लादेशी समाचार पत्रों की रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बातचीत की थी।
– जैसे ही इस बातचीत की भनक बीएनपी (BNP) के शीर्ष नेतृत्व को लगी, उन्होंने इसे बहुत गंभीरता से लिया।
– इसके बाद राष्ट्रपति तक यह मैसेज पहुंचाया कि शेख हसीना से संपर्क साधना या बातचीत करना मौजूदा राजनीतिक माहौल में स्वीकार्य नहीं है – और उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

शहाबुद्दीन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ाया था
– शहाबुद्दीन का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कुछ दिन पहले रॉयटर्स से कहा था कि वह भारत में निर्वासन खत्म कर बांग्लादेश लौटेंगी।
– और अदालत में चल रही कानूनी कार्रवाई का सामना करेंगी।
– शेख हसीना के इस ऐलान के बाद सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेताओं ने राष्ट्रपति शहाबुद्दीन पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ा दिया।
– अगर शेख हसीना की वापसी के दौरान राष्ट्रपति अपने पद पर बने रहते तो वे उनके फायदे के लिए कदम उठा सकते थे।
– अगर कोई संवैधानिक विवाद पैदा होता, तो वह उसे संभालने में भूमिका निभा सकते थे।
– यही वजह रही कि उन पर इस्तीफे का दबाव ज्यादा बढ़ गया।

अब स्पीकर राष्ट्रपति की जिम्मेदारी 
– बांग्लादेश के संविधान के अनुच्छेद 54 के मुताबिक, नए राष्ट्रपति के चुने जाने तक संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति की जिम्मेदारी संभालेंगे।
– इसके बाद संसद को 90 दिनों के भीतर नया राष्ट्रपति चुनना होगा, जो मौजूदा कार्यकाल का बाकी समय पूरा करेगा।
– मोहम्मद शहाबुद्दीन का कार्यकाल अप्रैल 2028 तक चलना था।

बांग्लादेश
– राजधानी : ढाका
– प्रधानमंत्री : तारिक रहमान
– मुद्रा : टका

————–
11. राजस्‍थान के किस शहर की पारंपरिक मोजरी (जूती) को GI टैग मिला?
The traditional Mojari (footwear) from which city in Rajasthan received the GI tag?

a. उदयपुर
b. जयपुर
c. जोधपुर
d. बीकानेर

Answer: c. जोधपुर

– केंद्र सरकार की जियोग्राफिकल इंडिकेशन रजिस्ट्री ने जोधपुर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन और ग्राम विकास सेवा संस्थान को जीआई प्रमाण पत्र सौंपा है।
– जोधपुर की मोजरी लगभग 200 साल पुरानी पारंपरिक कला है जो कभी मारवाड़ के राजघरानों की शान हुआ करती थी।
– इसे मुख्य रूप से जोधपुर के जिंगर (जीनगर) समुदाय के 35,000 से अधिक कारीगर अपने हाथों से बनाते हैं।
– अब तक राजस्थान के 24 उत्पादों को GI Tag मिल चुका है।

————–
12. किस देश ने यूरोप के जंगलों में फैली आग के चलते राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया?
Which country declared a national emergency due to the wildfires spreading across Europe’s forests?

a. स्पेन
b. फ्रांस
c. पुर्तगाल
d. कनाडा

Answer: a. स्पेन

– स्पेन सरकार ने 23 जुलाई, 2026 की रात को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।
– राजधानी मैड्रिड और एविला के पास कई जगहों पर जंगल में आग लग गई, जिसके चलते 10,000 से अधिक लोगों को अपने घरों को खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
– ये आग स्पेन और दक्षिणी यूरोप के अधिकांश हिस्सों में फैली हुई है।
– जंगल की आग की वजह से ऐसा कदम पहली बार उठाया गया है।
– इससे पहले स्पेन ने 2025 में देशव्यापी बिजली कटौती के दौरान इसी स्तर का आपातकालीन अलर्ट घोषित किया था।
– यूरोपीय वन अग्नि सूचना सेवा के अनुसार, 2026 में अब तक स्पेन में 350 से अधिक जगहों पर आग लगी है।
– वहीं, फ्रांस ने अटलांटिक तट पर लगी आग से निपटने के लिए यूरोपीय संघ से मदद मांगी है।
– क्योंकि भीषण गर्मी के कारण पूरे यूरोप में आग फैल गई।

—————
13. कारगिल विजय दिवस कब मनाया जाता है?
When is Kargil Vijay Diwas celebrated?

a. 28 जुलाई
b. 27 जुलाई
c. 26 जुलाई
d. 25 जुलाई

Answer: c. 26 जुलाई

– वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में सैनिकों द्वारा दिए बलिदान को याद करने के लिए हर साल 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।
– यह 60 दिनों से अधिक (मई और जुलाई 1999 के बीच) के लिए लड़ा गया था और अंत में भारत ने अपने सभी क्षेत्रों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया।
– यह युद्ध 26 जुलाई 1999 को खत्‍म हुआ था।
– कारगिल-द्रास सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय क्षेत्रों को वापस लेने के लिए भारतीय सेना ने‘ऑपरेशन विजय’ चलाया था।

—————
14. मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for the Conservation of Mangrove Ecosystems observed?

a. 25 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 28 जुलाई

Answer: b. 26 जुलाई

– इसका उद्देश्य मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके स्थायी प्रबंधन और संरक्षण को बढ़ावा देना है।
– इस दिवस को यूनेस्‍को ने घोषित किया हुआ है।

मैंग्रोव के बारे में
– एक मैंग्रोव एक छोटा पेड़ या झाड़ी है जो समुद्र तट के किनारे उगता है, इसकी जड़ें अक्सर पानी के नीचे नमकीन तलछट में होती हैं।
– ‘मैंग्रोव’ शब्द दलदल में पेड़ों और झाड़ियों को संदर्भित करता है।
– मैंग्रोव फूल वाले पेड़ हैं, जो राइजोफोरेसी, एकेंथेसी, लिथ्रेसी, कॉम्ब्रेटेसी और अरेकेसी परिवारों से संबंधित हैं।

भारत में मैंग्रोव:
– कवरेज: भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023 (ISFR-2023) के अनुसार, भारत में कुल मैंग्रोव कवर 4,991.68 वर्ग किमी है।
– यह देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 0.15 प्रतिशत है।
– पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 42.45 प्रतिशत मैंग्रोव कवरेज है, इसके बाद गुजरात में 23.66 प्रतिशत और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12.39 प्रतिशत कवरेज है।
– 2001 और 2023 के बीच गुजरात में मैंग्रोव कवर में 253.06 वर्ग किमी की वृद्धि हुई है।

सबसे बड़ा मैंग्रोव वन
– सुंदरवन : पश्चिम बंगाल में सुंदरवन दुनिया का सबसे बड़ा मैंग्रोव वन क्षेत्र हैं। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में सूचीबद्ध है।
– भितरकनिका मैंग्रोव: भारत में दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव वन ओडिशा के भितरकनिका में स्थित है जो ब्राह्मणी और वैतरनी नदी के दो नदी डेल्टाओं द्वारा बनाया गया है।
– इसके अलावा गोदावरी-कृष्णा मैंग्रोव ओडिशा से तमिलनाडु तक फैले हुए हैं। केरल के बैकवाटर में मैंग्रोव वन का घनत्व उच्च है।

—————
15. विश्व हेपेटाइटिस दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Hepatitis Day celebrated?

a. 30 जुलाई
b. 29 जुलाई
c. 28 जुलाई
d. 27 जुलाई

Answer: c. 28 जुलाई

– वर्ष 2026 की थीम : हेपेटाइटिस: आइए इसे विस्तार से समझते हैं।

– इस बीमारी की वजह से लिवर में सूजन आ जाती है और यह लिवर कैंसर का कारण भी बन सकता है। वैश्विक स्तर पर इस दशक की एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है।
– हेपेटाइटिस संक्रामक रोगों का एक समूह है, जिसे ए, बी, सी, डी, और ई में विभाजित किया गया है।
– आंकड़े बताते हैं कि हेपेटाइटिस के चलते पूरी दुनिया में हर 30 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है।
– इस गंभीर बीमारी को देखते हुए वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने साल 2030 तक इसे खत्म करने का लक्ष्य रखा है।

इतिहास-
– नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक डॉ बारूक ब्लमबर्ग ने हेपेटाइटिस बी वायरस (hepatitis B virus- HBV) की खोज की और वायरस के लिए एक diagnostic test और टीका विकसित किया।
– 28 जुलाई को डॉ बारूक का जन्‍मदिन होता है इस दिन को हेपेटाइटिस दिवस के रूप में मनाया जाता है।

—————
16. किस राज्‍य में स्थित सारनाथ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया, जो भारत का 45वां विश्‍व धरोहर बना?
Sarnath, located in which state, was included in the UNESCO World Heritage List, becoming India’s 45th World Heritage Site?

a. महाराष्‍ट्र
b. झारखंड
c. बिहार
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: d. उत्‍तर प्रदेश

– भगवान बुद्ध की प्रथम धर्मदेशना स्थली सारनाथ को आखिरकार यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया।
– यह भारत का 45वां और उत्तर प्रदेश का चौथा यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बन गया है।
– दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित यूनेस्को विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में जुलाई 2026 में यह घोषणा की गई।

सारनाथ
– यह वाराणसी जिले का एक शहर है।
– बौद्ध धर्म में सारनाथ का विशेष महत्व है।
– यहीं भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद अपना पहला उपदेश देकर धर्मचक्र प्रवर्तन किया था।
– इसी स्थान से बौद्ध संघ की स्थापना और करुणा, शांति तथा मध्यम मार्ग का संदेश पूरी दुनिया में प्रसारित हुआ।
– करीब 2600 वर्षों से यह स्थल बौद्ध श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।

उत्‍तर प्रदेश के विश्‍व धरोहर
– ताजमहल
– आगरा किला
– फतेहपुर सीकरी
– सारनाथ

UNESCO World Heritage Site (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल)
– ये वे स्थल होते हैं जिन्हें UNESCO द्वारा आधिकारिक रूप से विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी गई है।
– ये स्थल असाधारण सांस्कृतिक, ऐतिहासिक, प्राकृतिक या मिश्रित (both) महत्व के होते हैं।
– इन्हें UNESCO की World Heritage Committee द्वारा चयनित किया जाता है।

भारत में यूनेस्‍को वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट की लिस्‍ट : 44
1) आगरा का किला
2) अजंता की गुफाएँ
3) एलोरा की गुफाएँ
4) ताज महल
5) महाबलीपुरम में स्मारकों का समूह
6) सूर्य मंदिर, कोणार्क
7) काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
8) केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान
9) मानस वन्यजीव अभयारण्य
10) गोवा के चर्च और कॉन्वेंट
11) फतेहपुर सीकरी
12) हम्पी में स्मारकों का समूह
13) खजुराहो स्मारकों का समूह
14) एलिफेंटा गुफाएं
15) ग्रेट लिविंग चोल मंदिर
16) पट्टडकल में स्मारकों का समूह
17) सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान
18) नंदा देवी और फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान
19) सांची में बौद्ध स्मारक
20) हुमायुं का मकबरा, दिल्ली
21) कुतुब मीनार और उसके स्मारक, दिल्ली
22) भारत के पर्वतीय रेलवे
23) बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर
24) भीमबेटका के रॉक शेल्टर
25) चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्व पार्क
26) छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (पूर्व में विक्टोरिया टर्मिनस)
27) लाल किला परिसर
28) जंतर मंतर, जयपुर
29) पश्चिमी घाट
30) राजस्थान के पहाड़ी किले
31) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंजर्वेशन एरिया
32) पाटन, गुजरात में रानी-की-वाव (रानी की बावड़ी)।
33) नालंदा, बिहार में नालंदा महाविहार का पुरातत्व स्थल
34) खंगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान
35) ले कोर्बुज़िए का वास्तुशिल्प कार्य, आधुनिक आंदोलन में एक उत्कृष्ट योगदान *
36) अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर
37) मुंबई के विक्टोरियन गोथिक और आर्ट डेको एन्सेम्बल
38) जयपुर शहर, राजस्थान
39) धोलावीरा: एक हड़प्पा शहर
40) काकतीय रुद्रेश्वर (रामप्पा) मंदिर, तेलंगाना
41) शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल
42) सेक्रेड एनसेंबल्स ऑफ द होयसला (तीन मदिरों का समूह)
43) चराइदेव मोईदाम (अहोम राजवंश की टीला-दफ़नाने की प्रणाली) , असम
44) मराठा सैन्य परिदृश्य (महाराष्‍ट्र में 11 और तमिलनाडु में एक किला)
45) सारनाथ, उत्‍तर प्रदेश (वाराणसी जिले में)

—–
भारत में यूनेस्‍को अस्‍थाई (Tentative) वर्ल्‍ड हेरिटेज साइट: 69
1) बिष्णुपुर, पश्चिम बंगाल में मंदिर
2) मट्टनचेरी पैलेस, एर्नाकुलम, केरल
3) मांडू, मध्य प्रदेश में स्मारकों का समूह
4) श्री हरिमंदिर साहिब, अमृतसर, पंजाब
5) असम में ब्रह्मपुत्र नदी के मध्य में स्थित माजुली का नदी द्वीप
6) नामदफा राष्ट्रीय उद्यान
7) जंगली गधा अभयारण्य, लिटिल रण ऑफ कच्छ
8) नेओरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान
9) रेगिस्तानी राष्ट्रीय उद्यान
10) भारत में सिल्क रोड के स्थल
11) हैदराबाद के कुतुब शाही स्मारक: गोलकोंडा किला, कुतुब शाही मकबरे, चारमीनार
12) कश्मीर में मुगल उद्यान
13) दिल्ली – एक धरोहर शहर
14) दक्कन सल्तनत के स्मारक और किले
15) सेलुलर जेल, अंडमान द्वीप समूह
16) भारत के प्रतिष्ठित साड़ी बुनाई केंद्र
17) अपतानी सांस्कृतिक परिदृश्य
18) श्री रंगनाथस्वामी मंदिर, श्रीरंगम
19) श्रीरंगपट्टना द्वीप शहर के स्मारक
20) चिलिका झील
21) पद्मनाभपुरम महल
22) भारत के अहिंसक स्वतंत्रता आंदोलन, सैतग्राह के स्थल
23) थेमबांग किलाबंद गांव
24) नारकोंडम द्वीप
25) एकाम्र क्षेत्र – मंदिर शहर, भुवनेश्वर
26) बुरज़ाहोम की नवपाषाणकालीन बस्ती
27) लोथल में स्थित हड़प्पा बंदरगाह-नगर के पुरातात्विक अवशेष
28) भारत की पर्वतीय रेलगाड़ियाँ (विस्तार)
29) चेत्तिनाड, तमिल व्यापारियों के ग्राम समूह
30) नई दिल्ली में बहाई उपासना गृह
31) मंदिर वास्तुकला का विकास – ऐहोल-बादामी-पट्टदकल
32) भारत का शीत रेगिस्तानी सांस्कृतिक परिदृश्य
33) उत्तरापथ, बादशाही सड़क, सड़क-ए-आज़म, ग्रैंड ट्रंक रोड के किनारे स्थित स्थल
34) केइबुल लामजाओ संरक्षण क्षेत्र
35) गारो हिल्स संरक्षण क्षेत्र (जीएचसीए)
36) ओरछा का ऐतिहासिक संगीत समूह
37) वाराणसी के ऐतिहासिक शहर का प्रतिष्ठित नदी तट
38) कांचीपुरम के मंदिर
39) हायर बेनकल, महापाषाण स्थल
40) नर्मदा घाटी में भेड़ाघाट-लामेटाघाट
41) सतपुड़ा टाइगर रिजर्व
42) भारत के कोंकण क्षेत्र की ज्योग्लिफ़
43) जिंगकिएंग जेआरआई: लिविंग रूट ब्रिज सांस्कृतिक परिदृश्य
44) श्री वीरभद्र मंदिर और अखंड बैल (नंदी), लेपाक्षी (विजयनगर मूर्तिकला और चित्रकला कला परंपरा)
45) सूर्य मंदिर, मोढेरा और इसके आसपास के स्मारक
46) उनाकोटी पर्वतमाला, उनाकोटी पर्वत श्रृंखला, उनाकोटी जिले की चट्टानों को काटकर बनाई गई मूर्तियां और नक्काशी
47) वड़नगर – गुजरात का एक बहुआयामी ऐतिहासिक नगर
48) महाराष्ट्र के कोंकण तट पर स्थित तटीय किलेबंदी का क्रमबद्ध नामांकन
49) ग्वालियर किला, मध्य प्रदेश
50) खूनी भंडारा, बुरहानपुर
51) चंबल घाटी के शैल कला स्थल
52) भोजेश्वर महादेव मंदिर, भोजपुर
53) रामनगर, मंडला के गोंड स्मारक
54) धामनार का ऐतिहासिक परिसर
55) कांगर घाटी राष्ट्रीय उद्यान
56) मुदुमल मेगालिथिक मेनहिर
57) मौर्यकालीन मार्गों पर स्थित अशोक शिलालेख स्थल (बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात)
58) चौसठ योगिनी मंदिर (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा)
6) उत्तर भारत में गुप्त मंदिर (मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार)
7) बुंदेलों के महल-किले (मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश {बुंदेलखंड क्षेत्र})
59) उत्तर भारत में गुप्त मंदिरों का क्रमबद्ध नामांकन
60) बुंदेलों के महल-किले
61) सलखन जीवाश्म पार्क, सोनभद्र (UP)
62) नागा हिल ओफियोलाइट (किफाइरे, नगालैंड)
63) पंचगनी और महाबलेश्वर में डेक्कन ट्रैप
64) सेंट मैरी द्वीप समूह की भूवैज्ञानिक विरासत
65) मेघालय युग की गुफाएँ (ईस्ट खासी हिल्स, मेघालय)
66) एर्रा मैटी डिब्बालु की प्राकृतिक विरासत (विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश)
67) तिरुमाला पहाड़ियों की प्राकृतिक धरोहर (तिरुपति, आंध्र प्रदेश)
68) वर्काला की प्राकृतिक धरोहर (केरल)
69) ओडिशा के बौद्ध त्रिकोण स्थलों का क्रमबद्ध नामांकन


PDF Download: Click here