यह 24 से 26जुलाई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन की वजह से मोदी सरकार के किस मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा?
Which minister of the Modi government had to resign due to the ‘Cockroach Janata Party’s’ agitation?
a. डॉ. एस. जयशंकर
b. मनसुख मंडाविया
c. धर्मेंद्र प्रधान
d. अश्विनी वैष्णव
Answer: c. धर्मेंद्र प्रधान
– शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार 25 जुलाई 2026 को इस्तीफा दे दिया।
– NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले 36 दिन से जंतर-मंतर पर धरना दे रही थी।
– आंदोलन की आग पूरे देश में भड़क गई थी। शहर-शहर हजारों जेन जी व अन्य युवा सड़कों पर थे। असल में यह जेन जी का आंदोलन माना जा रहा है।
– इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने कहा- वे कहते थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।
– कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने इसके बाद अपना आंदोलन तुरंत प्रभाव से वापस लेने का बड़ा एलान किया। इसके बाद जंतर मंतर को खाली कर दिया गया।
सरकार और CJP के बीच ये सहमति बनी
– धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
– प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी केस वापस लिए जाएंगे
– भविष्य में प्रदर्शनकारियों पर कोई एक्शन नहीं होगा।
– इसकी लिखित गारंटी दी जाएगी।
एक महीने बाद दोबारा होगी बैठक: रांका
– आशुतोष रांका ने यह भी कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर सरकार को 5-सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया है, जिस पर सरकार काम करने के लिए सहमत हो गई है।
– आशुतोष रांका ने स्पष्ट किया कि इन सभी मुद्दों की प्रगति का समीक्षात्मक आंकलन करने के लिए सीजेपी की टीम अब एक महीने बाद सरकार के साथ फिर से बैठक करेगी।
12 साल में पहली बार विरोध के बाद मंत्री का इस्तीफा
– 2014 में पहली बार मोदी सरकार बनने के बाद 12 साल के कार्यकाल में धर्मेंद्र प्रधान पहले मंत्री हैं, जिन्हें विरोध के चलते इस्तीफा देना पड़ा है।
– हालांकि, इससे पहले 2018 में विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर ने इस्तीफा दिया था, लेकिन तब दुनियाभर में ‘मी टू’ आंदोलन चल रहा था और अकबर पर पत्रकारिता के दिनों में यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।
– वैसे 12 साल की सरकार में दूसरा मौका है, जब ऐसे प्रदर्शन के सामने झुकना पड़ा है। इससे पहले 2021 में सवा साल चले किसान आंदोलन के बाद सरकार को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े थे।
वांगचुक बोले- ये लोकतंत्र की जीत
– सोनम वांगचुक ने अस्पताल से किए पोस्ट में लिखा- यह लोकतंत्र की जीत है, प्रत्यक्ष लोकतंत्र… सड़कों से मिली जीत। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है।
– CJP और GenZ को बधाई। देश के हर कोने से उठ खड़े होने के लिए सभी नागरिकों को धन्यवाद।
सरकार क्यों झुक गई, तीन प्रमुख कारण
1. जंतर-मंतर पर कॉकरोच पार्टी का प्रोटेस्ट: कॉकरोच जनता पार्टी 35 दिनों से जंतर-मंतर पर अनशन कर रही थी। 20-30 हजार युवा हर वक्त वहां मौजूद थे। 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान ‘पुलिस एक्शन’ के बाद भीड़ और बढ़ने लगी।
2. राहुल गांधी की अगुवाई में आक्रामक विपक्ष: 21 जुलाई को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेता पीएम आवास के पास धरने पर बैठे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मनाने पहुंचे, तो राहुल ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, तब तक संसद में कोई चर्चा नहीं होगी। राहुल पीएम मोदी के माफीनामे पर भी अड़ गए। एक हफ्ते से संसद नहीं चलने दी।
3. पार्टी के भीतर नेताओं और सेलिब्रिटीज की उठती आवाजेंः बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी ने भी छात्रों की मांगों और चिंता का समर्थन किया। क्रिकेटर्स, बॉलीवुड सेलिब्रिटी, साउथ फिल्मों के स्टार्स, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी युवाओं के विरोध प्रदर्शन से जुड़ने लगे थे। पेपर लीक को गंभीर मुद्दा बता रहे थे।
अभिजीत दीपके ने CJI सूर्यकांत को कहा शुक्रिया
– दीपके ने कहां कि मैं चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने हमें कॉकरोच कहा। अगर आपने हमें कॉकरोच नहीं कहा होता, तो प्रधान इस्तीफा नहीं देते।
————–
2. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश के नए शिक्षामंत्री कौन बनें?
Who became the country’s new Education Minister after Dharmendra Pradhan’s resignation?
a. राजनाथ सिंह
b. प्रल्हाद जोशी
c. जयंत चौधरी
d. अन्नपूर्णा देवी
Answer: b. प्रल्हाद जोशी
– केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया।
– यह कदम धर्मेंद्र प्रधान के NEET परीक्षा परिणाम लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए व्यापक प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद 25 जुलाई 2026 को उठाया गया है।
– प्रल्हाद जोशी के पास पहले से उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय है, अब शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है।
– 64 वर्षीय यह व्यक्ति 2004 से कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
– राष्ट्रपति भवन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर, भारत के संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत धर्मेंद्र प्रधान का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।”
– इसमें आगे कहा गया है, “प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार, राष्ट्रपति ने निर्देश दिया है कि कैबिनेट मंत्री प्रल्हाद जोशी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अतिरिक्त शिक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा जाए।”
————–
3. अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) के अंतरिम अध्यक्ष जुलाई 2026 में (दो महीने के लिए) कौन बने?
Who became the interim president of the International Chess Federation (FIDE) in July 2026 (for two months)?
a. किरसन इल्युमज़िनोव
b. विश्वनाथन आनंद
c. अर्काडी ड्वोरकोविच
d. डी.वी. सुंदर
Answer: b. विश्वनाथन आनंद
– भारत के महान शतरंज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 24 जुलाई 2026 को चार्ज संभाला।
– उन्हें दो महीने के लिए यह पद दिया गया है।
विश्वनाथन आनंद का खेल करियर
– विश्वनाथन आनंद ने वर्ष 2000, 2007, 2008, 2010 और 2012 में विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीती।
– 2003 और 2017 में FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप तथा 2000 में विश्व ब्लिट्ज कप जीता।
– वर्ष 2006 में पहली बार 2800 एलो रेटिंग को पार किया।
– कुल 21 महीनों तक विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी रहे।
– 2022 से FIDE उपाध्यक्ष रहे।
FIDE
– फ्रेंच नाम : Fédération Internationale des Échecs
– इंग्लिश नाम : इंटरनेशनल चेस फेडरेशन या वर्ल्ड चेस फेडरेशन
– यह विश्व भर में शतरंज खेल का सर्वोच्च शासी निकाय है।
– स्थापना : 20 जुलाई 1924 को पेरिस (फ्रांस) में
– मुख्यालय : स्विट्जरलैंड
– यह विश्व शतरंज चैंपियनशिप और शतरंज ओलंपियाड जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, खिलाड़ियों को रेटिंग और ग्रैंडमास्टर (GM) जैसी उपाधियां देता है।
————–
4. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के मेजबान शहर का नाम बताइए?
Name the host city of the 2026 Commonwealth Games.
a. मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
b. ग्लासगो (स्कॉटलैंड)
c. बर्मिंघम (इंग्लैंड)
d. सिडनी (ऑस्ट्रेलिया)
Answer: b. ग्लासगो (स्कॉटलैंड)
– कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत 23 जुलाई 2026 से स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में हुई।
– कॉमनवेल्थ परंपरा के अनुसार, किंग चार्ल्स तृतीय ने औपचारिक रूप से खेलों की शुरुआत की।
– ग्लासगो ने दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की। इससे पहले 2014 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन किया था।
स्कॉटलैंड के बारे में
– स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम (UK) का एक संवैधानिक देश (Constituent Country) है, जिसके पास अपनी संसद और प्रशासनिक स्वायत्तता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय मामलों और रक्षा नियंत्रण के लिहाज से यह पूर्ण संप्रभु राष्ट्र न होकर यूके का ही हिस्सा है।
नोट – पहले 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य को सौंपी गई थी। हालांकि, बढ़ती लागत और बजट संबंधी चिंताओं के कारण ऑस्ट्रेलिया द्वारा नाम वापस लेने के बाद ग्लासगो (स्कॉटलैंड) को आधिकारिक तौर पर मेजबान शहर के रूप में चुना गया।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026
– कब से कब तक : 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026
– कितने देश और एथलीट : 74 देशों के लगभग 3,000 एथलीट
– भारत के एथलीट : करीब 125 एथलीट
– कितने खेल और मेडेल इवेंट्स : 10 खेलों में 215 मेडल इवेंट्स (इनमें 47 पैरा-स्पोर्ट्स मेडल)
– कौन प्रमुख खेल शामिल नहीं हैं : क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस और स्क्वैश जैसे खेल ग्लासगो 2026 का हिस्सा नहीं हैं। (जबकि भारत ने पहले के कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल शूटिंग में ही जीते हैं।)
– एथलेटिक्स में कॉमनवेल्थ माइल की वापसी हुई। यह इवेंट आखिरी बार 1966 में हुआ था। इसमें 1500 मीटर की जगह 1 मील यानी 1.609 किलोमीटर की मेंस-विमेंस रेस है।
– 2026 में छह खेलों में पैरा-स्पोर्ट्स को पूरी तरह शामिल किया गया है। यह कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास का सबसे बड़ा पैरा-स्पोर्ट प्रोग्राम है।
मेडल में दिखेगा शहर की पहचान और इतिहास
– ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडल्स में मेजबान शहर की पहचान, इतिहास और समावेशिता की झलक दिखेगी।
– पुरस्कार विजेता आर्टिस्ट और डिजाइनर मिलित्सा मिलेनकोवा ने मेडल डिजाइन किए गए हैं।
– ये मेडल ग्लासगो के लैंडमार्क्स, कोट ऑफ आर्म्स, औद्योगिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान से प्रेरित हैं।
– कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार मेडल्स में ब्रेल और टैक्टाइल एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं।
————–
5. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक कौन रहे?
Who was the Indian flag-bearer at the opening ceremony of the 2026 Glasgow Commonwealth Games?
a. मीराबाई चानू
b. लवलीना बोरगोहेन
c. राजेंद्र वर्मा
d. a और b दोनों
Answer: d. a और b दोनों (मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन)
– उद्घाटन समारोह 23 जुलाई 2026 को स्कॉटलैंड के ग्लास्गो शहर में हुआ।
– ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ने ध्वजवाहक के तौर पर ‘परेड ऑफ नेशंस’ में भारतीय दल का नेतृत्व किया।
– भारत ने 125 सदस्यों का दल भेजा है जो 13 खेलों (पैरा खेलों सहित) में हिस्सा हैं।
– इस बार पिछले एडिशन की तुलना में इस बार खेलों को काफी सीमित किया गया है, क्योंकि कई गेम्स जैसे क्रिकेट, हॉकी, बैडमिंटन, शूटिंग, कुश्ती, टेबल टेनिस और स्क्वैश जैसे खेल ग्लासगो 2026 का हिस्सा नहीं हैं।
————-
6. देश का पहला शब्द संग्रहालय (Immersive Language) कहां स्थापित हुआ, जिसका उद्धाटन केंद्रीय गृह मंत्री ने किया?
Where was the country’s first language museum (Immersive Language) established, which was inaugurated by the Union Home Minister?
a. बिहार
b. झारखंड
c. ओडिशा
d. पश्चिम बंगाल
Answer: d. पश्चिम बंगाल
– पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के राष्ट्रीय पुस्तकालय परिसर में 19 जुलाई 2026 को इसका उद्घाटन हुआ।
– शब्द संग्रहालय में 22 भारतीय भाषाओं, नौ अत्याधुनिक डिजिटल गैलरियों और इंटरएक्टिव तकनीक के जरिए भाषा और शब्दों की हजारों वर्षों की यात्रा को प्रस्तुत किया गया है।
– इसे नेशनल काउंसिल ऑफ साइंस म्यूजियम ने तकनीकी सहयोग किया है।
– म्यूजियम की सबसे आकर्षक ‘नवरस गैलरी’ है, जहां होलोग्राफी तकनीक का उपयोग किया गया है।
– बच्चों और युवाओं के लिए आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) आधारित इंटरएक्टिव प्रणाली भी विकसित की गई है।
– किसी पुस्तक को विशेष रीडर पर रखते ही उससे जुड़ी जानकारी और डिजिटल सामग्री स्क्रीन पर स्वतः दिखाई देने लगती है।
————–
7. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) का अतिरिक्त प्रभार किसे सौंपा गया?
Who has been entrusted with the additional charge of Chairman and Managing Director (CMD) of the Indian Railway Catering and Tourism Corporation (IRCTC)?
a. राहुल हिमालियन
b. संजय कुमार जैन
c. आदि शर्मा
d. क्षितिज भारद्वाज
Answer: a. राहुल हिमालियन
– संजय कुमार जैन के इस्तीफे के बाद राहुल हिमालियन ने 20 जुलाई 2026 से CMD का अतिरिक्त प्रभार संभाला।
– वह पहले से ही निगम में पर्यटन एवं विपणन निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
– राहुल हिमालियन 1999 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) अधिकारी हैं।
– वह 16 फरवरी, 2024 से कंपनी के बोर्ड के सदस्य हैं।
IRCTC
– IRCTC रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत एक सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है जिसे मिनीरत्न का दर्जा प्राप्त है।
IRCTC में ये शामिल हैं:
– ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग सेवाएं प्रदान करना।
– खानपान सेवाएं प्रदान करना।
– पर्यटन पैकेज उपलब्ध कराना।
– होटल में बुकिंग कराना।
– रेल यात्रा के दौरान मिलने वाली आतिथ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना।
– रेल नीर ब्रांड के पैकेटबंद पेयजल का उत्पादन।
————-
8. इंफोसिस ने अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) किसे नियुक्त किया?
Whom did Infosys appoint as its Chief Executive Officer (CEO)?
a. श्रीनि पल्लिया
b. संदीप दत्ता
c. आशीष कुमार दास
d. अजय विज
Answer: c. आशीष कुमार दास
– भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस ने आशीष कुमार दास को नया ‘सीईओ डेजिग्नेट’ नियुक्त कर दिया है।
– वह 1 अप्रैल 2027 को मौजूदा सीईओ सलिल पारेख की जगह लेंगे।
– आशीष कुमार दास पांच वर्ष के लिए ये पद संभालेंगे।
– आशीष 30 वर्ष से इंफोसिस का हिस्सा हैं।
– वे कंपनी के बिजनेस पोर्टफोलियो के ग्लोबल हेड हैं।
– साथ ही कंपनी के लिए सस्टेनेबिलिटी (सस्टेनेबल बिजनेस) विंग की कमान भी संभाल रहे हैं।
————–
9. माहे श्रेणी का देश का दूसरा एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट पश्चिमी नौसेना कमान में शामिल हुआ, इसका नाम बताएं?
The country’s second anti-submarine warfare shallow water craft of the Mahe class has been inducted into the Western Naval Command; name it.
a. INS निस्तारा
b. INS मालवन
c. INS विक्रांत
d. INS कीर्ति
Answer: b. INS मालवन
– INS ‘मालवन’, माहे श्रेणी का दूसरा ‘एंटी सबमरीन वॉरफेयर शेलो वाटर क्राफ्ट’ है।
– इसे 22 जुलाई 2026 को करवार में आयोजित समारोह में कमीशन किया गया।
– कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने की।
– उथले समुद्री क्षेत्रों में सबमरीन का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने में ये सक्षम है।
– इसका निर्माण 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री और प्रणालियों के साथ किया गया है।
माहे श्रेणी के जहाज
INS माहे (24 नवंबर, 2025 को कमीशन)
INS मालवान (22 जुलाई 2026 को कमीशन)
INS मंगरोल
INS माल्पे
INS मूल्की
INS मगदाला
INS मछलीपट्टनम
INS अजय
‘बाघ नख’ से प्रेरित है प्रतीक चिह्न
– INS के प्रतीक चिह्न में ‘बाघ नख’ को दर्शाया गया है, जो साहस, युद्ध कौशल, फुर्ती और दुश्मन पर सटीक प्रहार की क्षमता का प्रतीक है।
– इसके चारों ओर बनी समुद्री लहरें भारतीय समुद्री सीमाओं की सुरक्षा के प्रति नेवी की सतर्कता को दर्शाती हैं।
पोत का ध्येय वाक्य: ‘साइलेंट क्लॉज’।
————–
10. किस राज्य सरकार ने भारत के पहले एआई-संचालित बर्ड सेंचुरी को मंजूरी दी?
Which state government approved India’s first AI-powered bird sanctuary?
a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. महाराष्ट्र
d. राजस्थान
Answer: c. महाराष्ट्र
– महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में ठाणे क्रीक फ्लेमिंगो अभयारण्य (TCFS) के पास इसे बनाने की मंजूरी दी है।
– यह स्मार्ट प्रोजेक्ट 20.09 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है, जिस पर लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
– इसका मुख्य उद्देश्य पक्षी संरक्षण को बढ़ावा देना है।
– इस परियोजना की मुख्य विशेषता कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आधारित पक्षी पहचान और निगरानी केंद्र होगा।
– पक्षियों की आवाज़ों, हरकतों और प्रजातियों की पहचान के लिए एआई कैमरे, ड्रोन और ध्वनिक सेंसर लगाए जाएंगे।
– क्रीक फ्लेमिंगो एक रामसर साइट है जो हजारों गुलाबी फ्लेमिंगो और 200 से अधिक प्रजातियों के पक्षियों के लिए प्रसिद्ध है।
————–
11. किस राज्य में पृथ्वी की दूसरी सबसे पुरानी गोलाकार चट्टान मिली?
In which state was the Earth’s second-oldest spherical rock found?
a. मध्य प्रदेश
b. उत्तराखंड
c. झारखंड
d. ओडिशा
Answer: a. मध्य प्रदेश (MP)
– गोलाकार ग्रेनाइट एक दुर्लभ आग्नेय चट्टान है जिसमें गोलाकार संरचनाएं (ऑर्बिक्यूल्स) होती हैं।
– BHU, IIT कानपुर, ब्राजील और जापान के 10 भू वैज्ञानिकों ने MP के शिवपुरी जिले के पिछोर इलाके में ग्रेनाइट चट्टानों का पता लगाया है।
– इसलिए इसे पिछोर ऑर्बिकुलर ग्रेनाइट नाम दिया गया है।
– ये 256 करोड़ साल पुरानी हैं।
– सबसे पुरानी ऑस्ट्रेलिया में पाई गई थीं।
– ये देखने में क्रिकेट के बॉल या फिर पेड़ों के छल्ले की तरह से हैं।
– यह रिसर्च साइंस डायरेक्ट के जियोसिस्टम्स और जियोएनवायरनमेंट पेपर में प्रकाशित हो चुका है।
– इस चट्टान के उम्र की पुष्टि यू-पीबी जिरकॉन डेटिंग तकनीक के बाद हुई।
– पता चला कि कुछ जिरकॉन कण 3.5 अरब वर्ष पुराने पाए गए, जो दिखाते हैं कि नियो आर्कियन युग में पृथ्वी के सतह का निर्माण हो रहा था।
– रिसर्चर्स के अनुसार, इस चट्टान के संरक्षण की जरूरत है।
————–
12. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जुलाई 2026 में किन यूरोपीय देशों की यात्रा की?
Which European countries did President Droupadi Murmu visit in July 2026?
a. रोमानिया
b. मोल्दोवा गणराज्य
c. नार्थ मैसिडोनिया
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (मोल्दोवा गणराज्य, नार्थ मैसिडोनिया और रोमानिया)
– राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19 से 25 जुलाई तक मोल्दोवा, नार्थ मैसिडोनिया और रोमानिया की राजकीय यात्रा की।
– यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की मोल्दोवा और नार्थ मैसिडोनिया की पहली तथा रोमानिया की 30 साल से अधिक समय बाद होने वाली राजकीय यात्रा है।
– इससे पहले 1994 में भारतीय राष्ट्रपति ने रोमानिया का दौरा किया था।
– इस दौरान भारत और इन तीनों देशों के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, पर्यटन, निवेश और आपसी सहयोग को नई मजबूती देने पर जोर रहा।
– 20 जुलाई को राष्ट्रपति, मोल्दोवा की राष्ट्रपति माया सांडू के निमंत्रण पर मोल्दोवा पहुंचीं।
– 21 और 22 जुलाई को नार्थ मैसिडोनिया रहीं।
– 23 से 25 जुलाई तक राष्ट्रपति रोमानिया रहीं।
मोल्दोवा गणराज्य
– राजधानी: चिशिनाउ
– प्रधानमंत्री: वासिले तोफान
– आबादी: 26 लाख
– भाषा: रोमानियाई
– मुद्रा: मोल्दोवन ल्यू (MDL)
– पड़ोसी देश: रोमानिया और यूक्रेन।
रोमानिया
– राजधानी: बुखारेस्ट
– प्रधानमंत्री: इली बोलोजान
– आबादी: 1.88 करोड़
– भाषा: रोमानियाई
– मुद्रा: रोमानियन ल्यू
– पड़ोसी देश: यूक्रेन, मोल्दोवा और बुल्गारिया।
नार्थ मैसिडोनिया
– राजधानी: स्कोप्जे
– राष्ट्रपति: गोर्डाना सिलजानोव्स्का-दावकोवा
– प्रधानमंत्री: क्रिस्टिजन मिकोस्की
– आबादी: 18 लाख
– भाषा: मैसेडोनियन
– मुद्रा: मैसेडोनियन दीनार (एमकेडी)
– पड़ोसी देश: ग्रीस, बुल्गारिया और अल्बानिया।
————–
13. विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Drowning Prevention Day celebrated?
a. 25 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 28 जुलाई
Answer: a. 25 जुलाई
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प (UN General Assembly Resolution) “वैश्विक डूबने की रोकथाम के माध्यम से घोषित किया गया।
– यानि आपदा, नदी, तालाब, कुओं में डूबने से जो मौत होती हैं उन्हें रोकने का ये दिवस है।
– इसका उद्देश्य ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए जीवन रक्षक समाधान देना भी है।
– संयुक्त राष्ट्र के डेटा का अनुमान है कि हर साल 2,36,000 लोग डूबते हैं।
– इनमें से 90 प्रतिशत लोगों के डूबने का मामला मिडिल इनकम कंट्रीज में होता है।
—————
14. किस यूरोपीय देश ने जुलाई 2026 में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध कानून बनाया?
Which European country enacted a law banning social media for children under the age of 15 in July 2026?
a. जर्मनी
b. फ्रांस
c. फिनलैंड
d. ऑस्ट्रिया
Answer: b. फ्रांस
– फ्रांस की संसद ने 21 जुलाई, 2026 को सोशल मीडिया का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया।
– 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नए अकाउंट खोलने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके लागू होने की तारीख अगस्त 2026 है।
– 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मौजूदा अकाउंट जनवरी 2027 से बंद कर दिए जाएंगे।
– इस आयु सीमा के बच्चों को सोशल मीडिया का उपयोग जारी रखने के लिए अभिभावकों की सहमति लेना अनिवार्य होगा।
– कानून को लागू करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स की सटीक उम्र सत्यापित (Age Verification) करनी होगी।
– इस नए नियम के तहत डिजिटल रेगुलेटर Arcom को कानून का पालन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– हाईस्कूलों के परिसर में भी मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी गई है।
ये देश अब तक कर चुके सोशल मीडिया बैन
– ऑस्ट्रेलिया
– ग्रीस
– तुर्की
– UAE
– डेनमार्क
– ब्राजील
– मलेशिया
– ऑस्ट्रिया
European Union
– 27 यूरोपीय देशों का एक प्रमुख राजनीतिक और आर्थिक समूह है।
– इन सदस्य देशों के बीच एक साझा बाजार है, और ये एक एकीकृत प्रणाली के तहत कार्य करते हैं।
फ्रांस
– राजधानी: पेरिस
– राष्ट्रपति: इमैनुएल मैक्रों
– आबादी: 6.9 करोड़
– भाषा: फ्रेंच
– मुद्रा: यूरो
– पड़ोसी देश: बेल्जियम, लक्ज़मबर्ग, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, इटली, मोनाको, स्पेन और अंडोरा।



