4 से 7 जुलाई 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 4 से 7 जुलाई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. डॉ. तीजन बाई का संबंध किस प्रसिद्ध लोक कला शैली से था, जिनका निधन 4 जुलाई 2026 को हो गया?
Dr. Teejan Bai was associated with which famous folk art form, who died on 4 July 2026?

a. पंथी नृत्य (Panthi)
b. पंडवानी गायन (Pandwani)
c. सुआ नाच (Sua)
d. राउत नाचा (Raut Nacha)

Answer: b. पंडवानी गायन (छत्तीसगढ़ की लोक कला शैली)

————–
2. पंडवानी लोक गायिका डॉ. तीजन बाई का 4 जुलाई 2026 को निधन हो गया, उन्हें किस नागरिक सम्मान से नवाजा गया था?
Pandwani folk singer Dr. Teejan Bai passed away on July 4, 2026; with which civilian honor was she awarded?

a. पद्म विभूषण
b. पद्म भूषण
c. पद्मश्री
d. उपरोक्त सभी

Answer: d. उपरोक्त सभी (पद्म विभूषण {2019}, पद्म भूषण {2003}, पद्मश्री {1988})

– तीजन बाई छत्तीसगढ़ की एकमात्र ऐसी विभूति थीं जिन्हें भारत के तीनों प्रमुख पद्म पुरस्कार (पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण) प्राप्त हुए थे।

पंडवानी कला क्या है?
– यह छत्तीसगढ़ की एक अनूठी लोक गायन शैली है, जिसमें वाद्य यंत्र (जैसे तंबूरा और करताल) के साथ महाभारत की कथाओं का संगीतमय वर्णन किया जाता है।
– कापालिक शैली (Kapalik Style): तीजन बाई पंडवानी की ‘कापालिक शैली’ की विख्यात कलाकार थीं। इस शैली में कलाकार बैठकर नहीं, बल्कि मंच पर खड़े होकर, नाचते हुए और गदा के रूप में तंबूरा पकड़कर भीम जैसे विभिन्न पात्रों का सजीव अभिनय (Acting) करता है।
– वेदमती शैली : इसमें कलाकार बिना खड़े हुए, शालीनता के साथ बैठकर कथा गाता है। (झाडूराम देवांगन इसके प्रमुख कलाकार रहे हैं)।

तीजन बाई के बारे में
– उनका जन्म 8 अगस्त 1956 को छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के गनियारी/अटारी (पाटन) में हुआ था।
– उन्होंने मात्र 13 वर्ष की आयु से अपने नाना (दादा) बृजलाल पारधी से प्रभावित होकर पंडवानी गाना शुरू किया था।
– डॉ. तीजन बाई पंडवानी की कापालिक शैली को अपनाने वाली पहली महिला कलाकार हैं, जिन्होंने इसे पारंपरिक रूप से पुरुष प्रधान क्षेत्र से बाहर निकाला।

तीजन बाई जी को मिले प्रमुख पुरस्कार
– 1988: पद्मश्री (भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
– 1995: संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
– 2003: पद्म भूषण (भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)
– 2016: एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी शताब्दी पुरस्कार
– 2018: फुकुओका पुरस्कार (Fukuoka Prize – जापान सरकार द्वारा कला व संस्कृति के लिए)
– 2019: पद्म विभूषण (भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान)

—————
3. WHO द्वारा आपातकालीन मंजूरी (EUL) प्राप्त इबोला के ‘बुंडिबुग्यो स्‍ट्रेन’ RT-PCR टेस्ट के लिए मरीज के किस तत्व का सैंपल लिया जाता है?
Which patient sample is collected for the RT-PCR test for the ‘Bundibugyo strain’ of Ebola, which has received Emergency Use Listing (EUL) approval from the WHO?

a. लार (Saliva)
b. मूत्र (Urine)
c. रक्त (Blood)
d. बलगम (Sputum)

Answer: c. रक्त (Blood)

– “बुंडिबुग्यो (इबोला का यह विशिष्ट स्ट्रेन) बीमारी के लिए इतिहास में पहली बार किसी RT-PCR टेस्ट किट को WHO से आधिकारिक और आपातकालीन मंजूरी (EUL) मिली है।”
– इस टेस्‍ट को मॉलीक्‍यूलर टेस्‍ट भी कहा जाता है।
– टेस्ट को मंजूरी मिलने के ठीक साथ ही (2 जुलाई 2026 को), डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में इस बीमारी के इलाज के लिए पहला मानव ट्रायल (Treatment Trial) शुरू कर दिया गया है।
– इस मंजूरी के बाद अब दुनिया भर के देश बिना किसी लंबी कानूनी या सामान्य विनियामक (Regulatory) प्रक्रिया के, इस टेस्ट किट को सीधे खरीद कर अपने यहाँ इस्तेमाल कर सकते हैं।
– इससे टेस्टिंग में लगने वाला समय महीनों से घटकर कुछ दिनों का रह जाएगा, जिससे महामारी को शुरुआती स्तर पर ही रोकना आसान होगा।
– यह नया मॉलिक्यूलर टेस्ट सीधे खून के नमूने से वायरस के जेनेटिक मटेरियल (RNA) की पहचान करता है। इससे बिना किसी भ्रम के तुरंत सटीक रिपोर्ट मिल जाएगी।

महत्वपूर्ण तथ्य
– बुंडिबुग्यो वायरस (Bundibugyo Virus – BDBV): यह इबोला वायरस का एक दुर्लभ और घातक स्ट्रेन (प्रकार) है। मनुष्य में यह ‘बुंडिबुग्यो वायरस रोग’ (BVD) का कारण बनता है। यह स्‍ट्रेन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में फैला हुआ है।
– प्रथम मॉलिक्यूलर टेस्ट (First Molecular Test): WHO ने इसके निदान के लिए पहले मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक टेस्ट / RT-PCR को मंजूरी दी है, जो रक्त के नमूनों में वायरस की आनुवंशिक सामग्री (Genetic Material) की पहचान करके तुरंत परिणाम देता है।
– इमरजेंसी यूज़ लिस्टिंग (EUL): यह WHO की एक जोखिम-आधारित प्रक्रिया (Risk-based procedure) है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (PHEIC) के दौरान बिना लाइसेंस वाले टीकों, दवाओं और इन-विट्रो डायग्नोस्टिक्स (IVDs) की उपलब्धता को तेज करना है।
– PHEIC (Public Health Emergency of International Concern): डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में फैले इस प्रकोप के कारण WHO ने इसे अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।

————–
4. पुरुषों के शॉट पुट (F57) वर्ग में विश्व नंबर 1 की रैंक (जुलाई 2026 में) हासिल करने वाले भारतीय पैरालिंपियन कौन हैं?
Who is the Indian Paralympian who achieved the world number 1 ranking (in July 2026) in the men’s shot put (F57) category?

a. देवेंद्र झाझरिया
b. होकाटो होतोझे सेमा
c. मुरलीकांत पेटकर
d. धरमबीर

Answer: b. होकाटो होतोझे सेमा

– होकाटो होतोझे सेमा नागालैंड के एक प्रमुख पैरा-एथलीट हैं और भारतीय सेना की 9 असम रेजिमेंट में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं।
– विश्व रैंकिंग (2 जुलाई 2026) में ‘विश्व पैरा एथलेटिक्स रैंकिंग’ में पुरुषों के शॉट पुट F57 वर्ग में विश्व नंबर 1 एथलीट बन गए।
– उन्होंने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में 14.65 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक (Bronze Medal) जीता था।

प्रमुख नागरिक व सैन्य सम्मान:
– वह अति विशिष्ट सेवा पदक (AVSM) प्राप्त करने वाले देश के पहले पैरालिंपियन बने हैं।
– उन्हें खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति द्वारा अर्जुन पुरस्कार (2024/2025) से सम्मानित किया जा चुका है।
– वर्ष 2002 में एक आतंकवाद विरोधी सैन्य अभियान के दौरान लैंडमाइन विस्फोट में अपना बायां पैर खोने के बाद, उन्होंने 32 वर्ष की आयु में शॉट पुट खेलना शुरू किया था।

शॉट पुट F57 वर्ग क्या है?
– F57 वर्गीकरण: यह पैरा-एथलेटिक्स का एक विशेष वर्ग है। यह उन एथलीटों के लिए निर्धारित है जिनके निचले अंगों में विकलांगता / कमजोरी होती है और जो व्हीलचेयर या फिक्स स्टूल पर बैठकर (Seated Throw) प्रतिस्पर्धा करते हैं।

————–
5. भारत का पहला अपतटीय हवाई अड्डा (Offshore Airport) किस राज्य में बनाया जा रहा है?
In which state is India’s first offshore airport being built?

a. आंध्र प्रदेश
b. केरल
c. महाराष्ट्र
d. गुजरात

Answer: c. महाराष्ट्र

– महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पश्चिमी तट पर भारत के पहले अपतटीय (Offshore) हवाई अड्डे के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का आदेश दिया है।
– प्रस्तावित स्थल पालघर जिले के कोरे बीच (Kore Beach) के पास स्थित है।
– एयरपोर्ट में दो समानांतर रनवे बनाए जाने की योजना है।
– इसकी डिज़ाइन क्षमता प्रति वर्ष 9 करोड़ यात्रियों तथा 3 करोड़ मीट्रिक टन कार्गो की होगी।
– इसे उत्तान–विरार समुद्री मार्ग, मुंबई–अहमदाबाद बुलेट ट्रेन स्टेशन तथा वडोदरा–मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने की योजना है।
– निर्माण कार्य 2026 में शुरू होने तथा परिचालन 2030 के दशक की शुरुआत में प्रारंभ होने का अनुमान है।

अपतटीय (Offshore) हवाई अड्डा क्या होता है?
– ऐसा हवाई अड्डा जो मुख्य भूमि से दूर समुद्र के भीतर कृत्रिम रूप से तैयार की गई भूमि (Reclaimed Land) या तैरते हुए प्लेटफॉर्म पर बनाया जाता है।
– ऐसे हवाई अड्डों का निर्माण भूमि की कमी, शहरी भीड़ और शोर प्रदूषण जैसी समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता है।
– हांगकांग का Hong Kong International Airport तथा जापान का Kansai International Airport अपतटीय हवाई अड्डों के प्रमुख उदाहरण हैं।

—————
6. ‘बुखमैन अंतर्राष्ट्रीय बुकर प्राइज’ वास्तव में किस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार का नया नाम है?
Of which prestigious literary award is the ‘Bukhman International Booker Prize’ actually the new name?

a. बुकर पुरस्कार / Booker Prize
b. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार / International Booker Prize
c. पुलित्जर पुरस्कार / Pulitzer Prize
d. नोबेल साहित्य पुरस्कार / Nobel Prize in Literature

Answer: b. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार

– वर्ष 2027 से ‘अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार’ को आधिकारिक तौर पर ‘बुखमैन इंटरनेशनल बुकर प्राइज’ के नाम से जाना जाएगा।

नाम बदलने का कारण (Why the Name Changed?)
– 10 साल की स्पॉन्सरशिप: बुकर प्राइज फाउंडेशन ने ‘बुखमैन फिलैंथ्रोपिज’ (Bukhman Philanthropies) के साथ एक ऐतिहासिक 10-वर्षीय स्‍पॉन्‍सरशिप समझौता किया है। पुरस्कार को लॉंगटर्म वित्तीय सुरक्षा देने और वैश्विक स्तर पर अनुवादित साहित्य को और अधिक बढ़ावा देने के लिए यह नाम बदला गया है।
– पुरस्कार राशि दोगुनी: इस नई साझेदारी के तहत पुरस्कार की इनामी राशि को 50,000 पाउंड से सीधे दोगुना करके 100,000 पाउंड (£100,000) कर दिया गया है। यह राशि मूल लेखक और अंग्रेजी अनुवादक के बीच बराबर (50:50) बांटी जाएगी।

बुखमैन फिलैंथ्रोपिज क्या है?
– यह दुनिया की शीर्ष मोबाइल गेमिंग कंपनियों में से एक, ‘प्लेरिक्स’ (Playrix) के सह-संस्थापक और ब्रिटिश-रूसी अरबपति भाइयों, दिमित्री बुखमैन और इगोर बुखमैन द्वारा संचालित एक चैरिटेबल फाउंडेशन है। यह संस्था स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य और साहित्य के क्षेत्र में काम करती है।

बुकर पुरस्कार और अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार में अंतर
– बुकर पुरस्कार (Booker Prize): इसकी शुरुआत 1969 में हुई थी। यह केवल मूल अंग्रेजी उपन्यासों को दिया जाता है। (जैसे- अरुंधति रॉय को ‘The God of Small Things’ के लिए मिला था)।
– अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार (International Booker Prize): इसकी शुरुआत 2005 में हुई थी। यह अनुवादित (Translated) साहित्य को बढ़ावा देने के लिए दिया जाता है। (जैसे- गीतांजलि श्री को उनके हिंदी उपन्यास ‘रेत समाधि’ के अंग्रेजी अनुवाद ‘Tomb of Sand’ के लिए 2022 में मिला था)।

————–
7. ‘AI फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ के 44 संस्थापक सदस्यों में किन भारतीय उद्योगपतियों को शामिल किया गया?
Which Indian industrialists have been included among the 44 founding members of the ‘AI for Good Global Commission’?

a. मुकेश अंबानी और सुनील भारती मित्तल
b. लक्ष्मी मित्तल
c. गौतम अडानी और रतन टाटा
d. a और b दोनों

Answer: d. a और b दोनों (मुकेश अंबानी, सुनील भारती मित्तल और लक्ष्मी मित्तल)

– इस कमीशन को मुख्य रूप से संयुक्त राष्ट्र (UN) की विशेष एजेंसी अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) ने दो अन्य वैश्विक लीडर्स के साथ साझेदारी में बनाया है।
– ITU की महासचिव डोरीन बोगदान-मार्टिन ने इसे आधिकारिक रूप से शुरू किया।
– रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कागामे इसके सह-अध्यक्ष हैं।
– दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी सेल्सफोर्स के चेयरमैन और सीईओ मार्क बेनिओफ इसके तीसरे सह-अध्यक्ष हैं।
– इस कमीशन की पहली आधिकारिक बैठक जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में आयोजित हो रहे ‘AI फॉर गुड ग्लोबल समिट 2026’ के दौरान हुई।

‘AI फॉर गुड ग्लोबल कमीशन का ‘मुख्य उद्देश्य
– इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक में लोगों का भरोसा बढ़ाना, सभी देशों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित करना और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए व्यावहारिक नीतियां तैयार करना है।

————-
8. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्‍यू करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी कौन बने?
Who became the youngest Indian player to make their debut in international cricket?

a. कार्तिक शर्मा
b. वैभव सूर्यवंशी
c. शैफाली वर्मा
d. पार्थिव पटेल

Answer: b. वैभव सूर्यवंशी

– वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन में पहला मैच खेलकर सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
– टी-20 में भारत-इंग्लैंड मैच में उन्‍होंने डेब्‍यू किया।
– मैनचेस्टर में 4 जुलाई 2026 को टीम के उपकप्‍तान तिलक वर्मा ने वैभव को डेब्यू कैप दी।
– इसके बाद वे भावुक होकर रो पड़े।
– मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू (टेस्ट) किया था।
– शेफाली वर्मा ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

– वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं।
– जर्सी की निया चार्लोट ग्रेग सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाली क्रिकेटर हैं।
– उन्होंने 2019 में 11 साल, 40 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था।
– पुरुषों में रोमानिया के मारियन गेरासिम सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले पुरुष क्रिकेटर हैं।
– उन्होंने 2020 में 14 साल और 16 दिन की उम्र में पहला टी-20 इंटरनेशनल खेला था।

—————
9. हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र के “सीबकथॉर्न (छरमा)” को GI टैग मिला?
“Seabuckthorn” (Chharma) from which region of Himachal Pradesh received the GI tag?

a. कुल्‍लू
b. किन्‍नौर
c. स्पीति
d. लाहौल

Answer: c. स्पीति

– 1 जुलाई 2026 को हिमाचल के स्पीति के सीबकथॉर्न (छरमा), समेत आठ उत्‍पादों को GI टैग मिला।
– अब हिमाचल प्रदेश में GI टैग उत्‍पाद 17 हो गए हैं।
– सीबकथॉर्न (छरमा), हिमाचल प्रदेश में उच्च-ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे लाहौल और स्पीति, किन्नौर, ऊपरी कुल्लू और चंबा की घाटियों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली एक औषधीय झाड़ी है।
– विटामिन-सी, ओमेगा फैटी एसिड (3, 6, 7, 9) होता है।
– एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर इस चमकीले नारंगी फल को ‘संजीवनी बूटी’ और ‘किंग ऑफ विटामिन-सी’ भी कहा जाता है।
– इसके बीजों और फलों से निकलने वाले तेल का उपयोग स्किन के घावों, झुर्रियों, एक्जिमा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए कॉस्मेटिक प्रोडक्‍ट में किया जाता है।

—————
10. हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र की “सलूनी सफेद मक्का” को GI टैग मिला?
“Salooni White Maize” from which region of Himachal Pradesh received the GI tag?

a. कुल्‍लू
b. किन्‍नौर
c. स्पीति
d. चंबा

Answer: d. चंबा

– सलूनी सफ़ेद मक्का हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की सलूणी सलूणी तहसील में उगाई जाने वाली एक पारंपरिक और अत्यधिक पौष्टिक फसल है।
– सफ़ेद मक्का पीले मक्के की तुलना में बनावट में अधिक मुलायम और स्वाद में प्राकृतिक रूप से थोड़ा कम मीठा होता है।
– उसकी विशिष्ट क्षेत्रीय पहचान, पारंपरिक कृषि विरासत और विशेष गुणों के कारण GI टैग मिला है।

—————
11. हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र की “चंबा धातु कला (Chamba Metal Craft) ” को GI टैग मिला?
“Chamba Metal Craft” from which region of Himachal Pradesh received the GI tag?

a. चंबा
b. कुफरी
c. शिमला
d. कांगड़ा

Answer: a. चंबा

– चंबा धातु कला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एक विश्व प्रसिद्ध प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा है।
– जिसे अपने अद्वितीय मूल और सांस्कृतिक महत्व के लिए GI टैग मिला।
– इसमें पीतल, तांबे और कांसे से बनी मूर्तियां, मुखौटे (मोहरा) और नक्काशीदार सजावटी थालियां शामिल हैं।
– 10वीं सदी से चली आ रही इस प्राचीन तकनीक (जिसे ‘सिरे परडू’ भी कहते हैं) में पहले मोम से मूर्ति बनाई जाती है, फिर उसे मिट्टी से ढंककर गर्म किया जाता है, जिससे मोम पिघल जाता है और खाली जगह में पिघली हुई धातु भर दी जाती है।
– चंबा थाल पीतल की एक नक्काशीदार थाली होती है, जिस पर छेनी और हथौड़ी की मदद से भगवान गणेश, विष्णु के अवतार, राधा-कृष्ण या पारंपरिक कलाकृतियां उकेरी जाती हैं।
– इन थालों का उपयोग पूजा-पाठ, त्योहारों और उपहार देने के लिए किया जाता है।

—————
12. किस राज्‍य की “सिरमौरी लोइया” को GI टैग मिला?
Which state’s “Sirmauri Loiya” received the GI tag?

a. उत्‍तराखंड
b. हिमाचल प्रदेश
c. पंजाब
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: b. हिमाचल प्रदेश

– सिरमौरी लोइया हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले और विशेषकर ‘गिरिपार’ क्षेत्र की एक प्रसिद्ध और पारंपरिक हाथ से बुनी जाने वाली ऊनी पोशाक या चोगा है।
– यह कड़ाके की ठंड और बर्फबारी से बचने के लिए स्थानीय लोगों का सबसे भरोसेमंद और गर्म परिधान है।
– यह सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि सिरमौर के स्थानीय लोगों की सादगी, पारंपरिक ज्ञान और सामाजिक विरासत का प्रतीक है।
– यह घुटनों या उससे नीचे तक लंबा होता है (लगभग ओवरकोट की तरह) और स्थानीय कारीगरों द्वारा तैयार किया जाता है।

—————
13. किस राज्‍य की “किन्‍नौरी टोपी” को GI टैग मिला?
Which state’s “Kinnauri cap” received the GI tag?

a. उत्‍तराखंड
b. लददाख
c. हिमाचल प्रदेश
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: c. हिमाचल प्रदेश

– किन्नौरी टोपी हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले की एक पारंपरिक और प्रतिष्ठित ऊनी टोपी है।
– अपनी विशिष्ट शैली, गर्म ऊनी बुनाई और मखमली किनारी के लिए मशहूर इस टोपी को GI टैग दिया गया।
– यह शुद्ध भेड़ की ऊन से हाथों द्वारा बुनी जाती है।
– इसके सामने के हिस्से में ‘पत्ती’ (ऊन) और एक चमकीली मखमली (मखमल या शनील) पट्टी लगी होती है।
– यह टोपी किन्नौरी समुदाय की सांस्कृतिक पहचान, सम्मान और उनके गौरव का प्रतीक है।

—————
14. हिमाचल प्रदेश के किस क्षेत्र की “सेपुवाड़ी” को GI टैग मिला?
“Sepu Badi” from which region of Himachal Pradesh received the GI tag?

a. सोलन
b. हमीरपुर
c. ऊना
d. मंडी

Answer: d. मंडी

– सेपुवाड़ी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का एक पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय व्यंजन है।
– इसे राज्य के सांस्कृतिक और पारंपरिक त्योहारों या दावतों, जिसे ‘धाम’ कहा जाता है, में एक प्रमुख पकवान के रूप में परोसा जाता है।
– यह मुख्य रूप से उड़द की दाल से बनाई जाती है।

—————
15. किस राज्‍य के “किन्‍नौरी सेब” को GI टैग मिला?
Which state’s “Kinnauri apple” received the GI tag?

a. हिमाचल प्रदेश
b. पंजाब
c. चंडीगढ़
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: a. हिमाचल प्रदेश

– किन्नौरी सेब हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में समुद्र तल से 9,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर उगाए जाने वाले प्रीमियम सेब हैं।
– अपनी प्राकृतिक मिठास, लंबे समय तक टिकने की क्षमता और शानदार कुरकुरेपन के लिए इस सेब को GI टैग मिला।
– अधिक ऊंचाई, साफ हवा और ग्लेशियर के पानी के कारण इन सेबों का आकार बड़ा और रंग बहुत गहरा और आकर्षक होता है।
– किन्नौर की सांगला घाटी किन्नौरी सेब का मुख्य और सबसे प्रसिद्ध उत्पादक केंद्र है।

—————
16. किस राज्‍य के “किन्‍नौरी आभूषण” को GI टैग मिला?
“Kinnauri ornaments” from which state received the GI tag?

a. पंजाब
b. हिमाचल प्रदेश
c. चंडीगढ़
d. जम्‍मू कश्‍मीर

Answer: b. हिमाचल प्रदेश

– किन्नौरी आभूषण हिमाचल की समृद्ध किन्नौर जनजाति की पहचान हैं।
– चांदी, तांबे और फ़िरोज़ा पत्थरों से ये आभूषण बनते है।

—————
17. किस राज्‍य के “जलभरा संदेश” मिठाई को GI टैग मिला?
Which state’s “Jalbhara Sandesh” received the GI tag?

a. पश्चिम बंगाल
b. बिहार
c. ओडिशा
d. झारखंड

Answer: a. पश्चिम बंगाल

– जलभरा संदेश पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के चंदननगर की प्रसिद्ध मिठाई है।
– इस संदेश मिठाई के अंदर सुगंधित चाशनी भरी होती है।
– इसे मुंह में रखते ही चाशनी बाहर छलकती नहीं है, बल्कि यह स्वाद में घुल जाती है।
– इसे सबसे पहले 1818 में ‘जमाई षष्ठी’ के अवसर पर सूर्यकुमार मोदक द्वारा एक विशेष प्रयोग के तौर पर तैयार किया गया था।
– यह मिठाई “जमाई थोकानो मिष्टी” के नाम से लोकप्रिय है।
– स्थानीय लोककथाओं के अनुसार, यह मिठाई विशेष रूप से तेलिनीपारा के बंद्योपाध्याय परिवार के लिए उनके दामादों को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार की गई थी।

—————
18. पश्चिम बंगाल के किस जिले की प्रसिद्ध पारंपरिक मिठाई, “जनाई का मनोहरा” को GI टैग मिला?
“Janai-er Manohar,” a famous traditional sweet from which district of West Bengal, received the GI tag?

a. हावड़ा
b. हुगली
c. मालदा
d. नादिया

Answer: b. हुगली

– अपनी विशिष्ट चीनी की परत वाली बाहरी परत और नरम पनीर (छेना) की भराई के लिए प्रसिद्ध, मनोहरा कई पीढ़ियों से एक प्रिय बंगाली व्यंजन रहा है।
– यह मिठाई हुगली जिले के जनाई और चांपाडंगा क्षेत्रों की मूल पहचान है।

—————
19. किस राज्‍य के बालागढ़ जिले की पारंपरिक “नौका निर्माण विरासत” को GI टैग मिला?
The traditional “boat-building heritage” of which state’s Balagadh district received the GI tag?

a. पंजाब
b. ओडिशा
c. उत्‍तर प्रदेश
d. पश्चिम बंगाल

Answer: d. पश्चिम बंगाल

– पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित बालागढ़, अपनी 600 साल पुरानी अद्वितीय नाव निर्माण कला के लिए प्रसिद्ध है।
– इस कला का उल्लेख मुगल इतिहासकार अबुल फजल की रचनाओं और 13वीं-18वीं सदी के भक्ति साहित्य में भी मिलता है।
– बालागढ़ की नावें चम्मच के आकार की होती हैं और इन्हें बनाने में पारंपरिक ‘जोड़-बाधा’ (लकड़ी को जोड़ने) विधि का उपयोग किया जाता है, जिसमें अक्सर कीलों के बजाय लकड़ी के जोड़ों का इस्तेमाल होता है।
– यह बाढ़ के दौरान बचाव में काफी उपयोगी होती है, लेकिन लकड़ी की बढ़ती कीमतों और कारीगरों की घटती आय के कारण यह उद्योग अभी भी संघर्ष कर रहा है।

—————
20. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Co-operative Day) कब मनाया जाता है?
When is International Co-operative Day celebrated?

a. जुलाई के पहले सोमवार
b. जुलाई के पहले मंगलवार
c. जुलाई के पहले शनिवार
d. जुलाई के पहले रविवार

Answer: c. जुलाई के पहले शनिवार (2025 में 4 जुलाई)

2026 की थीम:
– शांतिपूर्ण दुनिया के लिए सहकारी समितियां
– Cooperatives for a peaceful world

– अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारी उद्यमों के प्रभाव का जश्न मनाने के लिए दुनिया के सभी व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों को एक साथ लाता है।

—————
21. अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Plastic Bag Free Day observed?

a. 2 July
b. 3 July
c. 4 July
d. 30 June

Answer: b. 3 July

– इस दिन का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दों और प्राकृतिक पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरुकता फैलाना है.
– प्लास्टिक पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाती है।
– एक प्‍लास्टिक बैग को नष्‍ट में 100 से 500 साल लग सकते हैं।

—————
22. विश्व चॉकलेट दिवस (world chocolate day) कब मनाया जाता है?
When is world chocolate day celebrated?

a. 7 जुलाई
b. 8 जुलाई
c. 9 जुलाई
d. 10 जुलाई

Answer: a. 7 जुलाई

– विश्व चॉकलेट दिवस पहली बार वर्ष 2009 में मनाया गया था।
– माना ये भी जाता है कि लोगों ने 7 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चॉकलेट दिवस के रूप में मनाना इसीलिए शुरू किया क्योंकि यह वह दिन था जब चॉकलेट को पहली बार 1550 में यूरोप में पेश किया गया था।


PDF Download: Click here