1 से 3 जून 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 1 से 3 जून 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने फाइनल मैच में किस टीम को हराकर IPL 2026 ट्रॉफी जीत ली?
Royal Challengers Bangalore (RCB) defeated which team in the final match to win the IPL 2026 trophy?

a. चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स (CSK)
b. मुम्‍बई इंडियंस (MI)
c. सनराइजर्स हैदराबाद (SHR)
d. गुजरात टाइटंस (GT)

Answer: d. गुजरात टाइटंस (GT)

– RCB ने लगातार दूसरे सीजन IPL का खिताब अपने नाम कर लिया।
– रजत पाटीदार की कप्‍तानी में लगातार दूसरा खिताब जीता।
– फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला गया।
– RCB की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
– पहले बैटिंग करते हुए गुजरात टाइटंस (GT) की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बनाए।
– RCB ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
– कप्तान रजत पाटीदार एमएस धोनी (2010 और 2011) और रोहित शर्मा (2019 और 2020) के बाद लगातार दो IPL खिताब (2025 और 2026) जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं।

प्राइज मनी
– विजेता टीम RCB को 20 करोड़ रुपए
– रनर-अप गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ रुपए
– राजस्थान रॉयल्स (तीसरे स्थान) 7 करोड़ रुपए
– सनराइजर्स हैदराबाद (चौथे स्थान) 6.5 करोड़ रुपए

फाइनल स्‍कोर
– RCB : 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 161 रन
– गुजरात टाइटंस : 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 155 रन

IPL के अब तक के विजेता
– चेन्नई सुपर किंग्स (5 बार) : 2010, 2011, 2018, 2021, 2023
– मुंबई इंडियंस (5 बार) : 2013, 2015, 2017, 2019, 2020
– कोलकाता नाइट राइडर्स (3 बार) : 2012, 2014, 2024
– रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2 बार) : 2025, 2026
– गुजरात टाइटंस (1 बार) : 2022
– सनराइजर्स हैदराबाद (1 बार) : 2016
– डेक्कन चार्जर्स (1 बार) : 2009
– राजस्थान रॉयल्स (1 बार) : 2008

————–
2. IPL 2026 सीजन में ‘ऑरेंज कैप’ विजेता कौन हैं?
Who is the ‘Orange Cap’ winner in the IPL 2026 season?

a. विराट कोहली
b. वैभव सूर्यवंशी
c. अभिषेक शर्मा
d. आंद्रे रसल

Answer: b. वैभव सूर्यवंशी

– वह राजस्‍थान रॉयल्‍स (RR) के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज हैं।
– ऑरेंज कैप अवॉर्ड पूरे IPL सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है।
– उन्‍होंने IPL 2026 सीजन में 16 मैचों (16 पारियों) में कुल 776 रन बनाकर ‘ऑरेंज कैप’ जीती।
– ‘ऑरेंज कैप’ के साथ वैभव को 10 लाख रुपये का चेक दिया।

वैभव सूर्यवंशी को कुल 5 अवॉर्ड मिले
– ऑरेंज कैप
– इमर्जिंग प्लेयर
– सुपर स्ट्राइक ऑफ द सीजन
– सुपर सिक्सेस
– मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर!

नोट – टोटल प्राइज: 45 लाख रुपये और एक कार

————-
3. IPL 2026 सीजन में ‘पर्पल कैप’ विजेता कौन हैं?
Who is the ‘Purple Cap’ winner in the IPL 2026 season?

a. अंशुल कंबोज
b. भुवनेश्‍वर कुमार
c. कगिसो रबाडा
d. ईशान मलिंगा

Answer: c. कगिसो रबाडा

– कगिसो रबाडा गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज हैं।
– इस अवॉर्ड का विजेता वह गेंदबाज होता है, जिसने आईपीएल के पूरे सीजन में सबसे अधिक विकेट लिए हैं।
– उन्‍होंने IPL 2026 सीजन में 17 मैचों में कुल 29 विकेट अपने नाम किए।
– ‘पर्पल कैप’ के साथ उन्‍हें 10 लाख रुपये का चेक मिला।
– कगिसो रबाडा ने इससे पहले 2020 में दिल्ली की टीम में रहते हुए ‘पर्पल कैप’ जीती थी।
– यानि उन्‍हें ‘पर्पल कैप’ दूसरी बार मिली है।

————-
4. IPL 2026 के फाइनल मैच का ‘प्‍लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड किस खिलाड़ी को मिला?
Which player received the ‘Player of the Match’ award in the IPL 2026 final?

a. टिम डेविड
b. रजत पाटीदार
c. वाशिंगटन सुंदर
d. विराट कोहली

Answer: d. विराट कोहली

– वह RCB के ओपनिंग बल्‍लेबाज हैं।
– फाइनल मैच में RCB के विराट कोहली ने 42 गेंद में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली।
– उनके स्‍कोर से टीम ने दूसरी बार IPL का खिताब जीता।

————-
5. IPL 2026 Awards

अवॉर्ड – विजेता – अवॉर्ड मनी
– प्लेयर ऑफ द मैच : विराट कोहली : 5 लाख रुपये
– ऑरेंज कैप: वैभव सूर्यवंशी: 10 लाख रुपये
– पर्पल कैप: कगिसो रबाडा: 10 लाख रुपये
– मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी: 15 लाख रुपये
– सुपर सिक्सेस ऑफ द फाइनल: विराट कोहली : एक लाख रुपये
– ऑन द गो 4s ऑफ द फाइनल: विराट कोहली: एक लाख रुपये
– सुपर स्ट्राइकर ऑफ द फाइनल : वेंकटेश अय्यर: 1 लाख रुपये
– ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द फाइनल: भुवनेश्वर कुमार: 1 लाख रुपये
– इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी: 10 लाख रुपये
– सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी: कार
– सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन: वैभव सूर्यवंशी: 10 लाख रुपये
– ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन: साई सुदर्शन: 10 लाख रुपये
– ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन: मोहम्मद सिराज: 10 लाख रुपये
– कैच ऑफ द सीजन: मनीष पांडे: 10 लाख रुपये
– फेयर प्ले अवॉर्ड: पंजाब किंग्स टीम: ट्रॉफी
– पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (पांच या उससे ज्यादा मैच होस्ट) : ईडन गार्डन्स (क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ द बंगाल) : 50 लाख रुपये
– पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (चार या उससे कम मैच होस्ट) : धर्मशाला (हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन) : 25 लाख रुपये

————–
6. सिंगापुर ओपन 2026 का खिताब किस पुरुष युगल जोड़ी ने जीता?
Which men’s doubles pair won the 2026 Singapore Open title?

a. गोह से फेई और नूर इज्जुद्दीन
b. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी
c. फजार अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी
d. किम वोन हो और सियो सेउंग जे

Answer: b. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी

– भारत की पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 31 मई 2026 को जीत हासिल की।
– उन्‍होंने इंडोनेशिया की जोड़ी फजार अल्फियान और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी कोहराया।
– सात्विक-चिराग ने आखिरी खिताब थाईलैंड ओपन 2024 जीता था।
– जोड़ी का यह नौवां BWF (बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेनशन) वर्ल्ड खिताब है।
– पुरस्कार समारोह में उन्हें ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और 70 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी गई।

————–
7. एक जून 2026 से किस देश ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया?
Which country implemented a complete ban on creating social media accounts for children under the age of 16, effective June 1, 2026?

a. न्‍यूजीलैंड
b. जापान
c. मलेशिया
d. अमेरिका

Answer: c. मलेशिया

– 1 जून 2026 को मलेशिया सरकार ने बच्चों में सोशल मीडिया की लत और साइबर बुलिंग को रोकने के लिए एक कड़ा कानून लागू किया।
– इसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
– मलेशिया का पड़ोसी देश इंडोनेशिया भी ऐसा ही कानून लागू कर चुका है।

कानून के मुख्य प्रावधान और तकनीकी ढांचा
– लक्षित प्लेटफॉर्म: यह नियम उन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लागू होगा जिनके मलेशिया में 80 लाख से अधिक यूजर्स हैं (जैसे- फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब)।
– टेक कंपनियों के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर अनिवार्य रूप से मजबूत ‘एज-वेरिफिकेशन सिस्टम’ लगाना आवश्यक किया गया है।
– नियमों का पालन न करने वाली टेक कंपनियों पर 1 करोड़ रिंगित (लगभग ₹21 करोड़) तक का भारी जुर्माना लगाया जा सकता है।

कानून के पीछे का मुख्‍य कारण या उद्देश्‍य
– साइबर बुलिंग पर रोक: इंटरनेट पर बच्चों के खिलाफ बढ़ते डिजिटल उत्पीड़न और साइबर बुलिंग के मामलों को नियंत्रित करना।
– मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा: सोशल मीडिया ऐप्स की लत (Addiction) को समाप्त करना, जो बच्चों के मानसिक विकास को प्रभावित कर रही है।

मलेशिया
राजधानी: कुआलालंपुर
राजा (यांग डि-पेर्टुआन अगोंग): सुल्तान इब्राहिम स्कंदर
प्रधानमंत्री: अनवर बिन इब्राहिम
भाषा: मलय भाषा
मुद्रा: मलेशियाई रिंग्गित
आबादी: 3.42 करोड़
पड़ोसी देश: स्‍थलीय सीमा से थाईलैंड और इंडोनेशिया। जबकि जलीय सीमा से सिंगापुर

—————
8. गोवा राज्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is Goa State Day celebrated?

a. 30 मई
b. 31 मई
c. 29 मई
d. 28 मई

Answer: a. 30 मई

– भारत के पश्चिमी तट पर बसा गोवा अपने शानदार समुद्र तटों और समृद्ध इतिहास से पर्यटकों को आकर्षित करता है।
– 450 वर्षों से अधिक समय तक गोवा पुर्तगाली उपनिवेश (Portuguese colony) था।
– वर्ष 1961 में इसे भारत ने आज़ाद कराया और दमन और दीव के साथ केंद्र शासित प्रदेश बना दिया।
– 30 मई 1987 में इसे पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया और यह भारतीय संघ का 25वां राज्‍य बन गया।
– इसी उपलक्ष्य में 30 मई को गोवा राज्य दिवस मनाया जाता है।

नोट – गोवा मुक्ति दिवस 19 दिसंबर को मनाया जाता है। यह 1961 में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए ऑपरेशन विजय की सफलता को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।

राजधानी: पणजी
भाषा: कोंकणी
मुख्‍यमंत्री: प्रमोद सावंत
राज्‍यपाल: पीए श्रीधरन पिल्‍लई
पड़ोसी राज्‍य: महाराष्ट्र, कर्नाटक

—————
9. किस राज्‍य की चंबल सेंचुरी में दुनिया की सबसे छोटी बिल्‍ली ‘रस्टी-स्पॉटेड कैट’ की मौजूदगी की पहली बार पुष्टि हुई?
In which state’s Chambal Sanctuary has the presence of the world’s smallest cat, the ‘Rusty-spotted Cat’, been confirmed for the first time?

a. बिहार
b. उत्तर प्रदेश
c. हरियाणा
d. उत्‍तराखंड

Answer: b. उत्तर प्रदेश

– ‘जर्नल ऑफ थ्रेटेंड टैक्सा’ में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) के रिसचर्स ने उत्तर प्रदेश के नेशनल चंबल अभयारण्य में दुनिया की सबसे छोटी बिल्लियों में से एक, ‘रस्टी-स्पॉटेड कैट’ की उपस्थिति की पहली बार पुष्टि की है।
– मई 2026 में इसके साक्ष्य उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में चंबल-यमुना के क्षेत्र में मिले हैं।
– चंबल अभ्‍यारण्‍य यूपी, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में फैला हुआ है। मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में पहले ही यह बिल्‍ली देखी जा चुकी है।
– रिपोर्ट के अनुसार, नर बिल्ली का पहला शव 14 मार्च, 2025 को इटावा में यमुना नदी के पास मिला था, जबकि मादा बिल्ली का दूसरा शव 24 अप्रैल, 2025 को चकर नगर के पास उसी सड़क के किनारे दर्ज किया गया था। दोनों जानवर चंबल नदी के किनारे स्थित खाइयों और वन क्षेत्रों के पास पाए गए थे।

रस्टी-स्पॉटेड कैट के बारे में
– आकार: यह बिल्ली प्रजाति (Felidae) के अंतर्गत दुनिया की सबसे छोटी जंगली बिल्लियों में से एक है।
– संरक्षण स्थिति : IUCN रेड लिस्ट: निकट संकटग्रस्त

————–
10. विश्व तंबाकू निषेध दिवस कब मनाया जाता है?
When is World No Tobacco Day celebrated?

a. 29 मई
b. 30 मई
c. 31 मई
d. 01 जून

Answer: c. 31 मई

2026 की थीम
– आकर्षण का पर्दाफ़ाश – निकोटीन और तंबाकू की लत का मुक़ाबला
– Unmasking the Appeal – Countering Nicotine and Tobacco Addiction

– इस दिवस को WHO ने घोषित किया हुआ है।
– WHO के मुताबिक, दुनिया भर में हर साल तंबाकू से होने वाली बीमारियों से करीब 80 लाख लोगों की मौत होती है।
– तंबाकू का उपयोग कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग और स्ट्रोक सहित कई पुरानी बीमारियों के लिए जिम्मेवार है।

—————
11. इंडियन नेवी के 48वें उप प्रमुख के रूप में किसने चार्ज लिया?
Who assumed charge as the 48th Vice Chief of the Indian Navy?

a. वाइस एडमिरल अजय कोचर
b. वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
c. वाइस एडमिरल संजय वत्‍सयन
d. वाइस एडमिरल अवधेश माहेश्‍वरी

Answer: a. वाइस एडमिरल अजय कोचर

– वाइस एडमिरल अजय कोचर ने 29 मई 2026 को नेवी के 48वें उप प्रमुख का चार्ज लिया।
– ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नेवी की तैयारियों की रणनीति संभाली थी।

—————
12. तेलंगाना गठन दिवस कब मनाया जाता है?
When is Telangana Formation Day celebrated?

a. 2 जून
b. 3 जून
c. 4 जून
d. 5 जून

Answer: a. 2 जून

– तेलंगाना राज्य के गठन के लिए विधेयक फरवरी 2014 में संसद में पारित किया गया था।
– तेलंगाना को आधिकारिक तौर पर 2 जून 2014 को स्थापित किया गया था। यह दिन तेलंगाना के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है क्योंकि यह उनके संघर्ष का प्रतीक है।

तेलंगाना
– मुख्‍यमंत्री: रेवंत रेड्डी
– राजधानी : हैदराबाद

————–
13. किस आयोग के पहले अध्‍यक्ष रह चुके रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत, उनके घर में आग लगने से 28 मई 2026 हो गई?
Retired IAS officer Dhanendra Kumar—who served as the first chairman of which commission—passed away on May 28, 2026, following a fire at his home?

a. कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया
b. सूचना आयोग
c. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग
d. नीति आयोग

Answer: a. कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया

– 80 वर्षीय धनेंद्र कुमार हरियाणा कैडर के 1968 बैच के IAS अधिकारी हैं।
– वे वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रह चुके थे।
– साथ ही कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के पहले चेयरमैन भी थे।
– CCI एक सरकारी संस्था है जो यह सुनिश्चित करती है कि कोई कंपनी बाजार में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल न करे।
– CCI की स्थापना 2003 में हुई थी। आयोग ने पूरी तरह कामकाज मई 2009 से शुरू किया।

————
14. किस देश के राष्ट्रपति ‘यू मिन आंग ह्लाइंग’ ने भारत की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा मई-जून 2026 में की?
The President of which country, ‘U Min Aung Hlaing’, undertook his first official state visit to India?

a. वियतनाम
b. थाईलैंड
c. म्यांमार
d. कंबोडिया

Answer: c. म्यांमार

– राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने 30 मई से 3 जून 2026 तक भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की।
– यात्रा के प्रारंभ में, उन्‍होंने 30 मई 2026 को बोधगया का दौरा किया
– बाद में दिल्‍ली में भारत और म्‍यांमार के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई।
– म्यांमार एक महत्वपूर्ण देश है। यह हमारा पड़ोसी देश है जिसके साथ हम 1,643 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं। यह भारत की ‘पड़ोसी पहले’, ‘एक्ट ईस्ट’ और ‘महासागर’ तथा ‘इंडो-पैसिफिक’ नीतियों के संगम पर स्थित है।

म्‍ंयामार
– पुराना नाम: बर्मा
– राजधानी: नेप्यीडॉ
– सबसे बड़ा शहर: यांगून
– मुद्रा: म्यांमार क्यात
– भाषा: बर्मी
– पड़ोसी देश: म्यांमार कुल 5 देशों के साथ अपनी सीमा साझा करता है: भारत, बांग्लादेश, चीन, लाओस और थाईलैंड

————-
15. ‘कलादान मल्टी-मोडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना’ भारत और किस देश के बीच है, जिसके राष्ट्रपति ने भारत यात्रा के दौरान इसे मिलकर समय पर पूरा करने पर सहमति जताई है?
The ‘Kaladan Multi-Modal Transit Transport Project’ is between India and which country, whose President, during a visit to India, expressed agreement to jointly complete it on time?

a. बांग्लादेश
b. म्यांमार
c. भूटान
d. नेपाल

Answer: b. म्यांमार

– कलादान मल्टी-मोडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना, कोलकाता बंदरगाह को म्यांमार के सितवे बंदरगाह (Sittwe Port) से जोड़ते हुए मिजोरम तक पहुँचाने वाला मार्ग है।
– म्‍यांमार के राष्‍ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग ने मई 2026 में भारत यात्रा के दौरान भारतीय PM नरेंद्र मोदी के साथ इसे मिलकर काम करने के महत्व पर सहमति व्यक्त की।
– यह परियोजना 2008 में शुरू हुई थी और इसे 2014 तक पूरा होना था, लेकिन यह अभी भी कई बाधाओं का सामना कर रही है।

कलादान मल्टी-मोडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट परियोजना
– वर्तमान में, भारत के मुख्य भूभाग को पूर्वोत्तर राज्यों (जैसे असम, मिजोरम, त्रिपुरा आदि) से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता “सिलिगुड़ी कॉरिडोर” है, जिसे ‘चिकन नेक’ भी कहा जाता है।
– यह कॉरिडोर केवल 20-22 किलोमीटर चौड़ा है। यहाँ अत्यधिक ट्रैफिक रहता है और सुरक्षा की दृष्टि से यह बेहद संवेदनशील है। कोलकाता से मिजोरम की दूरी इस रास्ते से लगभग 1,880 किलोमीटर है।
– कलादान परियोजना इसी दूरी और समय को कम करने और एक वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए शुरू की गई थी।

यह मार्ग (कलादान मल्टी-मोडल ट्रांजिट) कैसे काम करता है?
– इसे “मल्टी-मोडल” इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें यात्रा के लिए समुद्र, कलादान नदी और सड़क तीनों मार्गों का उपयोग किया जाएगा। यह मार्ग कुल 4 हिस्सों में बंटा है।

वर्तमान स्थिति
– भारत ने अपने हिस्से का काम और म्यांमार में सितवे बंदरगाह तथा कलादान नदी के ड्रेजिंग का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है।
– मई 2023 में सितवे बंदरगाह का उद्घाटन भी किया गया था और पहला मालवाहक जहाज वहां पहुंचा था।
– हालांकि, म्यांमार के भीतर सड़क मार्ग (पलेतवा से भारतीय सीमा तक) का काम वहां की अशांत आंतरिक स्थिति के कारण अभी भी अटका हुआ है।

————
16. म्यांमार के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान ‘भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय राजमार्ग’ को जल्द पूरा करने पर चर्चा हुई। यह हाइवे भारत को किस अंतरराष्ट्रीय समूह के देशों से जोड़ने की एक रणनीतिक पहल है?
During the Myanmar President’s visit to India, discussions were held regarding the early completion of the ‘India-Myanmar-Thailand Trilateral Highway.’ With which international group of countries is this highway a strategic initiative to connect India?

a. सार्क (SAARC)
b. आसियान (ASEAN)
c. ब्रिक्स (BRICS)
d. जी-20 (G20)

Answer: b. आसियान (ASEAN)

– भारत-म्यांमार-थाईलैंड त्रिपक्षीय हाईवे (India-Myanmar-Thailand Trilateral Highway – IMT Highway) भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ (Act East Policy) के तहत बनाई जा रही रणनीतिक सड़क परियोजना है।
– यह हाईवे भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू होकर म्यांमार के रास्ते थाईलैंड तक जाता है। इसकी कुल लंबाई लगभग 1,360 किलोमीटर है।
– यह हाईवे दक्षिण-पूर्व एशिया (ASEAN) के साथ भारत के जमीनी जुड़ाव, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक बड़ा जरिया है।
– शुरुआत: इस परियोजना का विचार पहली बार 2002 में आया था, जिसके बाद भारत, म्यांमार और थाईलैंड के बीच त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय बैठक में इस पर सहमति बनी।
– इस राजमार्ग के म्यांमार वाले हिस्से में कई महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों के निर्माण तथा अपग्रेडेशन का खर्च भारत सरकार उठा रही है।
– भारत की तरफ से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और विदेश मंत्रालय मिलकर इसके क्रियान्वयन की निगरानी करते हैं।

परियोजना कहाँ से कहाँ तक? कुल लंबाई : लगभग 1,360 KM
1) मोरे – भारत: यह मणिपुर राज्य का सीमावर्ती शहर है, जहाँ से यह राजमार्ग शुरू होता है।
2) म्यांमार : यह हाईवे म्यांमार के तमू, कलावा, मांडले और म्यावाद्डी जैसे प्रमुख शहरों और क्षेत्रों से होकर गुजरता है।
3) मे सोत – थाईलैंड: यह थाईलैंड का सीमावर्ती शहर है, जहाँ पर यह हाईवे समाप्त होता है।

वर्तमान स्थिति:
– भारत और थाईलैंड ने अपने-अपने देशों के भीतर का हिस्सा लगभग पूरा कर लिया है।
– म्यांमार के हिस्से में कुछ खंड (जैसे कलावा-यागी सड़क मार्ग) अभी भी अधूरे हैं। कूटनीतिक स्तर पर तीनों देश इसे जल्द से जल्द क्रियाशील करने के लिए लगातार बैठकें कर रहे हैं, लेकिन म्यांमार के हालातों को देखते हुए अभी इसकी कोई अंतिम और निश्चित तारीख तय करना मुश्किल बना हुआ है।
– म्यांमार का गृहयुद्ध: फरवरी 2021 में म्यांमार में हुए तख्तापलट के बाद से वहां सुरक्षा स्थिति बेहद खराब है। भारत-म्यांमार सीमा के पास और म्यांमार के आंतरिक हिस्सों में विद्रोही समूहों और सेना के बीच जारी संघर्ष के कारण काम कई बार पूरी तरह ठप करना पड़ा है।
पुलों का पुनर्निर्माण: म्यांमार के तमू-कलावा खंड में ‘फ्रेंडशिप ब्रिज’ सहित लगभग 69 पुराने और जर्जर पुलों को अपग्रेड किया जा रहा है, जिसमें काफी समय लग रहा है। इसमें भारत सरकार वित्तीय और तकनीकी मदद दे रही है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *