28 & 29 मई 2026 करेंट अफेयर्स – Basic

यह 28 & 29 मई 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. उत्तराखंड और गुजरात के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) कानून पारित करने वाला आजाद भारत का तीसरा राज्य कौन बना?

a. असम
b. उत्‍तर प्रदेश
c. गोवा
d. महाराष्ट्र

Answer: a. असम

– असम विधानसभा ने 27 मई, 2026 को ‘समान नागरिक संहिता, असम, 2026 विधेयक’ पारित किया।
– UCC का उद्देश्य धर्म की परवाह किए बिना विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप को नियंत्रित करने के लिए एक समान कानूनी ढांचा स्थापित करना है।
– विधेयक में कहा गया है कि यह असम में रहने वाले अनुसूचित जनजातियों से संबंधित किसी भी व्यक्ति पर लागू नहीं होगा।

UCC लागू करने वाले राज्‍य
– उत्‍तराखंड: आजादी के बाद 2024 में UCC लागू करने वाला पहला राज्य
– गुजरात: मार्च 2026 में लागू करने वाला दूसरा राज्‍य
– गोवा: आजादी से पहले 1867 में पुर्तगाली शासन में UCC लागू करने वाला पहला राज्‍य।

असम UCC की खास बातें
– बहुविवाह पर रोक
– शादी और तलाक का अनिवार्य रजिस्ट्रेशन
– लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन
– विरासत और संपत्ति के समान नियम
– अनुसूचित जनजातियों पर लागू नहीं होगा

समान नागरिक संहिता (UCC) क्‍या है?

UCC
– इसके जरिए पर्सनल लॉ को खत्‍म करके सभी के लिए एक जैसा कानून बनाए जाने का प्रावधान है।
– यानी जिस राज्‍य में पास होगा वहां रहने वाले हर नागरिक के लिए निजी मामलों में भी एक समान कानून होगा, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्‍यों न हो।

असम
राजधानी: दिसपुर
भाषा: असमिया
पड़ोसी देश: अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, मेघालय, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल!

————–
2. कर्ज़ में डूबे देश सेनेगल के राष्ट्रपति ने उस्मान सोनको को पद से हटाने के बाद किसे नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया?

a. मोहम्मद डियोन
b. अमाडू बा
c. सिदिकी काबा
d. बासिरौ डियोमाये फाय

Answer: d. बासिरौ डियोमाये फाय

– सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरौ डियोमाये फाय ने मई 2026 में अहमदौ अल अमीनौ लो को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
– वह वरिष्ठ अर्थशास्त्री और पूर्व केंद्रीय बैंकर हैं।
– राष्ट्रपति ने पूर्व राजनीतिक गुरु और देश के लोकप्रिय तत्‍कालीन प्रधानमंत्री उस्मान सोंको को पद से हटा दिया

पद से हटाने का कारण
– ऋण का बोझ: सेनेगल पर जीडीपी (GDP) के 132% का भारी कर्ज। यह ऋण संकट वहाँ की घरेलू लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्थिरता को सीधे तौर पर प्रभावित कर रहा है।
– IMF कार्यक्रम का निलंबन: वर्ष 2024 में सरकार ने पिछली सरकार पर वास्तविक कर्ज छिपाने का आरोप लगाया था, जिसके बाद IMF ने अपने $1.8 बिलियन के सहायता कार्यक्रम को निलंबित कर दिया था।

सेनेगल
– राजधानी : डकार
– भौगोलिक स्थिति: यह पश्चिम अफ्रीका में स्थित एक अटलांटिक तटीय देश है, जिसकी सीमाएं मॉरिटानिया, माली, गिनी और गाम्बिया से लगती हैं।

————–
3. अब्राहम एकॉर्ड्स किनके बीच संबंधों को लेकर है, जिसकी चर्चा ईरान शांति वार्ता के बीच ट्रंप ने की?

a. भारत और पाकिस्तान
b. इजरायल और अरब / मुस्लिम देश
c. अमेरिका और उत्तर कोरिया
d. रूस और यूक्रेन

Answer: b. इजरायल और अरब / मुस्लिम देश

मुख्य घटनाक्रम: डोनाल्ड ट्रम्प की चौंकाने वाली मांग
– अचानक आई मांग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान शांति वार्ताओं के बीच एक बेहद हैरान करने वाली मांग रखी है।
– बड़ी अपील (25 मई 2026): ट्रम्प ने कई प्रमुख मुस्लिम और अरब देशों से अपील की कि वे ईरान डील के हिस्से के रूप में इजरायल को मान्यता दें।
– अब्राहम एकॉर्ड्स की शर्त: उन्होंने इन देशों से ‘अब्राहम एकॉर्ड्स’ में शामिल होने को कहा है। हालांकि पाकिस्‍तान, तुर्की, सऊदी अरब सहित ज्‍यादातर देशों ने इससे इनकार कर दिया।

अब्राहम एकॉर्ड्स (Abraham Accords) क्या है?
– यह इजरायल और अरब देशों के बीच राजनयिक, आर्थिक और सुरक्षा संबंधों को सामान्य बनाने के समझौतों की एक श्रृंखला है।
– शुरुआत: इसे डोनाल्ड ट्रम्प के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान वर्ष 2020 (अगस्त से दिसंबर) में अमेरिका की मध्यस्थता से शुरू किया गया था।
– मुख्य उद्देश्य: दशकों पुराने संघर्ष और दुश्मनी को भुलाकर शांति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
– मुख्य हस्ताक्षरकर्ता देश (2020): संयुक्त अरब अमीरात (UAE), बहरीन और मोरक्को।

अन्य भागीदार:
– सूडान: इसने अभी तक संबंधों को औपचारिक रूप नहीं दिया है।
– कोसोवो: इसमें शामिल अन्य देश।
– कजाकिस्तान: नवंबर 2025 में यह गैर-अरब देश भी इसमें शामिल होने पर सहमत हुआ था।

————-
4. गैर-स्वशासी क्षेत्रों के लोगों के साथ एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह कब मनाया जाता है?
When is the International Week of Solidarity with the Peoples of Non-Self-Governing Territories observed?

a. 19 से 26 मई
b. 22 से 28 मई
c. 25 से 31 मई
d. 25 से 31 जून

Answer: c. 25 से 31 मई

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र ने घोषित किया हुआ है।
– संयुक्त राष्ट्र एक गैर-स्वशासी क्षेत्र को ऐसे स्थान के रूप में परिभाषित करता है जहां लोगों ने अभी तक पूर्ण स्वशासन हासिल नहीं किया है।
– यह सप्ताह राष्ट्रों को उन उपायों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करता है जो क्षेत्रों के लोगों के संपत्ति अधिकारों की रक्षा करते हैं।
– यह सप्‍ताह उपनिवेशवाद को हतोत्‍साहित करने का मैसेज देता है। मतलब एंटी कोलोनाइजेशन का संदेश दिया जाता है।

————-
5. किस गेम्‍स में शूटिंग में भारत को पहला गोल्‍ड मेडेल दिलाने वाले शूटर रणधीर सिंह का निधन 27 मई 2026 को हो गया?

a. ओलंपिक
b. एशियन गेम्‍स
c. कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स
d. फीफा वर्ल्‍ड कप

Answer: b. एशियन गेम्‍स (1978 बैंकॉक एशियन गेम्स के ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड)

खेल उपलब्धियां और मेडल (Sports Achievements)
– 1978 बैंकॉक एशियन गेम्स: ट्रैप शूटिंग इवेंट में गोल्ड मेडल (इस गेम्‍स में भारत को पहला गोल्‍ड)
– 1982 दिल्ली एशियाड: ट्रैप शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल
– 1986 सियोल एशियन गेम्स: ट्रैप शूटिंग में सिल्वर
– अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व: भारत की ओर से 5 ओलिंपिक गेम्स और 1978 कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लिया।
– राष्ट्रीय सम्मान: खेल क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 1979 में अर्जुन अवॉर्ड

खेल प्रशासन में भूमिका
– OCA (ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया): 2024 में अध्यक्ष बने। लेकिन हाल ही में स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने कार्यकाल से पहले पद से इस्तीफा दे दिया।
– IOA (इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन): महासचिव रहे।

————-
6. हॉकी इंडिया की जूनियर पुरुष टीम के मुख्‍य कोच कौन बने?
Who became the head coach of Hockey India’s Junior Men’s Team?

a. फ्रेडरिक सोयेज
b. पीआर श्रीजेश
c. क्रेग फुल्टन
d. आयमेरिक बर्गमो

Answer: a. फ्रेडरिक सोयेज

व्यक्तिगत परिचय और नई भूमिका
– परिचय: 48 वर्षीय फ्रेडरिक सोयेज फ्रांसीसी नागरिक हैं।
– हॉकी इंडिया जूनियर टीम में कोच: पूर्व स्टार गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश की जगह ली
– अनुभव: वे फ्रांस और स्पेन दोनों देशों के पूर्व मुख्य कोच रह चुके हैं।
– ओलंपिक अनुभव: उन्होंने तीन ओलंपिक खेलों में टीमों को कोचिंग दी है— स्पेन को (2016 और 2020) तथा फ्रांस को (2024 पेरिस ओलंपिक) उनके घरेलू मैदान पर।

खिलाड़ी के रूप में करियर (As a Player)
– अंतरराष्ट्रीय मैच: उन्होंने 1995 से 2010 तक फ्रांस के लिए 196 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले।
– शानदार रिकॉर्ड: अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान उन्होंने कुल 195 गोल किए।

————-
7. फीफा वर्ल्ड कप 2026 की मेजबान देश?

a. कनाडा
b. मैक्सिको
c. यूएसए
d. उपरोक्‍त सभी

Answer: d. उपरोक्‍त सभी

– 23वां फीफा विश्व कप कब से कब तक : 11 जून 19 जुलाई, 2026
– पहली तीन देशों को इसकी मेजबानी दी गई।
– कुल टीम : 48 टीमें (पहले 32 टीम होती थीं)

————–
8. किस देश के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्टेन वावरिंका ने 25 मई 2026 को फ्रेंच ओपन मुकाबले के बाद टेनिस से सन्‍यास ले लिया?

a. फ्रांस
b. स्विट्जरलैंड
c. सर्बिया
d. इटली

Answer: b. स्विट्जरलैंड

– स्विट्जरलैंड के 41 वर्षीय स्टेन वावरिंका 2015 में फ्रेंच ओपन के चैंपियन रहे थे।
– जबकि 2017 में उपविजेता बने थे।
– वावरिंका ओपन एरा में उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्होंने तीन अलग-अलग ग्रैंड स्लैम जीते हैं।
– 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन
– 2015 में फ्रेंच ओपन
– 2016 में यूएस ओपन

————-
9. भारत के किस पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि 27 मई 2026 को मनाई गई?

a. पंडित जवाहरलाल नेहरू
b. राजीव गांधी
c. इंदिरा गांधी
d. प्रणब मुखर्जी

Answer: a. पंडित जवाहरलाल नेहरू

– पंडित जवाहरलाल का निधन 27 मई 1964 को हुआ था।
– वे भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे जिन्होंने 1947 से 1964 तक इस पद को संभाला।

————–
10. जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ZSI) द्वारा ज़ूटैक्सा पत्रिका में प्रकाशित स्‍टडी में भारत में तिलचट्टे की कितनी प्रजातियाँ दर्ज की गईं?
How many species of cockroaches were recorded in India in a study published in the journal *Zootaxa* by the Zoological Survey of India (ZSI)?

a. 199 प्रजातियाँ
b. 194 प्रजातियाँ
c. 191 प्रजातियाँ
d. 195 प्रजातियाँ

Answer: c. 191 प्रजातियाँ

– भारत में तिलचट्टों की 191 प्रजातियों में से 119 प्रजातियाँ (कुल प्रजातियों का 60% से अधिक) भारत में ही पाई जाती हैं।
– इस शोध रिसर्च से प्रजातियों की पहचान और वर्गीकरण के लिए 100 से अधिक उच्च गुणवत्ता वाले डीएनए बारकोड मिले।
– डीएनए बारकोडिंग में प्रजातियों की पहचान के लिए एक छोटे आनुवंशिक अनुक्रम का उपयोग किया जाता है, जो आमतौर पर माइटोकॉन्ड्रियल साइटोक्रोम सी ऑक्सीडेज जीन से लिया जाता है।
– कोलकाता स्थित ZSI की निदेशक धृति बनर्जी ने कहा, “यह स्‍टडी छिपी हुई प्रजाति को उजागर करने, वर्गीकरण संबंधी अस्पष्टताओं को दूर करने करने के लिए जरुरी है।”
– तिलचट्टों को केवल घरेलू कीट के रूप में रूढ़िबद्ध किया जाता है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *