यह 28 अप्रैल 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. लद्दाख में उपराज्यपाल ने पांच नए जिलों के गठन को मंजूरी दी, अब यहां कुल कितने जिले हो गए?
The Lieutenant Governor of Ladakh has approved the formation of five new districts; how many districts will there be in total now?
a. सात
b. छह
c. आठ
d. दस
Answer: a. सात
– लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने 27 अप्रैल, 2026 को मंजूरी दी। इससे यहां जिलों की संख्या 2 से बढ़कर सात हो गई है।
– नए जिले : नुब्रा, शाम, चांगथांग, जांस्कर और द्रास।
– पुराने जिले : लेह और कारगिल
– इसकी डिमांड काफी वक्त से लद्दाख के निवासी कर रहे थे। इसको लेकर बड़ा आंदोलन भी हो चुका है।
गृह मंत्रालय ने पहले ही दी थी अनुमति
– गृह मंत्री अमित शाह ने अगस्त 2024 में पहले ही मंजूरी दे दी थी।
– LG विनय कुमार सक्सेना ने आगे कहा, “नए जिलों के निर्माण से न केवल शासन व्यवस्था नागरिकों के करीब आएगी, बल्कि विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा होंगे।”
– जिलों की संख्या बढ़ने से प्रशासनिक कामकाज आसान होगा।
– लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
– शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और अन्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से विकसित किया जा सकेगा।
– केंद्र सरकार ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू और कश्मीर के पूर्ववर्ती राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों – जम्मू और कश्मीर और लद्दाख – में विभाजित किया था।
– उसी दिन संविधान के अनुच्छेद 370 को भी निरस्त कर दिया गया, जिसने पूर्ववर्ती राज्य को विशेष दर्जा दिया था।
– केंद्र शासित प्रदेश घोषित होने के बाद, लद्दाख सीधे केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में आ गया।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख
राजधानी: लेह और कारगिल
भाषा: अंग्रेज़ी, हिंदी, अरबी, भोटी और पुरगी
आबादी: 2.74 लाख (2011)
पड़ोसी राज्य: जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश।
—————
2. भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट का नाम बताएं, जिसे 27 अप्रैल 2026 को श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर तक लॉंचिंग के लिए भेजा गया?
Name India’s first private orbital rocket that was sent to the Sriharikota Space Centre for launch on April 27, 2026?
a. LVM3
b. विक्रम-1
c. जीएसएलवी
d. पीएसएलवी
Answer: b. विक्रम-1
– Skyroot Aerospace द्वारा विकसित, भारत का पहला निजी तौर पर विकसित रॉकेट, जो सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने के लिए डिजाइन किया गया है।
– तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद में स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट के फ्लाइट हार्डवेयर को हरी झंडी दिखाकर श्रीहरिकोटा के लिए रवाना किया।
– यह भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट है जो अंतरिक्ष में सैटेलाइट ले जाने के लिए तैयार है।
– इसे पूरी तरह से हैदराबाद में ही डिजाइन और तैयार किया गया है।
– जून 2026 में श्रीहरिकोटा से इसकी लॉन्चिंग होगी।
– स्काईरूट एयरोस्पेस के सीईओ पवन कुमार चंदना ने बताया कि मई 2026 के पहले हफ्ते में यह रॉकेट श्रीहरिकोटा पहुंचेगा।
IET कैंपेन-फेज 3 पूरा किया
– विक्रम-1 रॉकेट ने अपना इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिकल टेस्ट (IET) कैंपेन-फेज 3 पूरा कर लिया है।
– इसे लॉन्च से पहले का सबसे कठिन और जरूरी टेस्ट माना जाता है।
– इस टेस्ट में रॉकेट के सभी सिस्टम, ग्राउंड सॉफ्टवेयर और इलेक्ट्रिकल इंटरफेस को एक साथ चलाकर देखा जाता है।
– यह पक्का किया जाता है कि रॉकेट के सभी सेंसर और कंट्रोल एलिमेंट्स सही तरीके से काम कर रहे हैं।

विक्रम-1 के बारे में
– यह एक छोटा लॉन्च व्हीकल (रॉकेट) है।
– इससे छोटे सैटेलाइट को लॉन किए जाते हैं।
– इसका नाम वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया था।
– प्रकार: ठोस ईंधन रॉकेट (Solid Fuel Rocket)
– पेलोड: 300 किलोग्राम तक के सैटेलाइट्स को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में ले जाने में सक्षम।
– उड़ान समय: मिनटों में अंतरिक्ष तक पहुँचने की क्षमता।
– प्रकार: ठोस ईंधन रॉकेट (Solid Fuel Rocket)
– पेलोड: 300 किलोग्राम तक के सैटेलाइट्स को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में ले जाने में सक्षम।
– उड़ान समय: मिनटों में अंतरिक्ष तक पहुँचने की क्षमता।
– इंजन: रमन-1 और कलाम-100 सीरीज़ के इंजन।
महत्वपूर्ण मील के पत्थर (Timeline):
– 2020: Skyroot का गठन और विकास की शुरुआत।
– 2021: कलाम-100 रॉकेट इंजन का सफल परीक्षण।
– 2022: विक्रम-S (सब-ऑर्बिटल) की सफल उड़ान – एक प्रमुख माइलस्टोन।
– भविष्य: विक्रम-1 की आगामी कक्षा की उड़ान और वाणिज्यिक लॉन्च।
स्काईरूट एयरोस्पेस
– स्काईरूट एयरोस्पेस का गठन वर्ष 2018 में हुआ।
– हेडक्वार्टर हैदराबाद में है।
– इसरो के पूर्व वैज्ञानिकों पवन कुमार चांदना और नागा भरत डका ने यह कंपनी बनाई है।
– इसका उद्देश्य छोटे सैटेलाइट के बाजार को तैयार करना है।
————–
3. लीसा गिल, किस हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनीं?
Lisa Gill became the first female Chief Justice of which High Court?
a. गुवाहाटी हाईकोर्ट
b. कर्नाटक हाईकोर्ट
c. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट
d. केरल हाईकोर्ट
Answer: b. आंध्र प्रदेश

– 25 अप्रैल 2026 को राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने विजयवाड़ा में आयोजित समारोह में लीसा गिल को शपथ दिलाई।
– मुख्यमंत्री: एन. चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें बधाई दी।
– लीसा गिल ने जस्टिस धीरज सिंह ठाकुर की जगह ली।
– जो 24 अप्रैल 2026 को रिटायर हुए।
– लीसा गिल पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की जज रह चुकी हैं।
– वह चंडीगढ़ की रहने वाली हैं।
– उनके पिता हरफुल सिंह बराड़ भी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं।
आंध्र प्रदेश
– राजधानी: अमरावती
– भाषा: तेलुगु
– पड़ोसी राज्य: तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक।
—————
4. किस भारतीय वनस्पति विज्ञान रिसर्चर को WWF (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर) राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया?
Which Indian botany researcher was honored with the WWF (World Wide Fund for Nature) National Award 2026?
a. डॉ. स्वरूप कुमार परिदा
b. जगदीस गुप्ता कापुगंती
c. डॉ. दीपा
d. एन. अलीम यूसुफ
Answer: d. एन. अलीम यूसुफ

– एन. अलीम यूसुफ, केरल के कोझिकोड के ओलावन्ना स्थित मालाबार बॉटनिकल गार्डन एंड इंस्टीट्यूट फॉर प्लांट साइंसेज (MBGIPS) के शोधकर्ता हैं।
– उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित मोबाइल एप्लिकेशन एप बनाया जिसे केरल में 100 आक्रामक पौधों की प्रजातियों की पहचान करने के लिए डिज़ाइन किया।
– उनके इस अभिनव प्रयोग के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ।
– इस एप का नाम नियोफाइट आईडी है।
– ये एप, AI का इस्तेमाल कर यूज़र्स को उन नुकसानदायक पौधों की प्रजातियों को पहचानने में मदद करता है, जो इकोसिस्टम के लिए खतरा हैं।
– उनका नियोफाइट आईडी, फरवरी 2026 में कोच्चि में आयोजित केरल विज्ञान कांग्रेस में लॉन्च किया गया था।
– तेलंगाना में 15 अप्रैल 2026 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय युवा जैव विविधता सम्मेलन के अंतर्गत एन. अलीम यूसुफ को यह पुरस्कार दिया।
– इस सम्मान के तहत, उन्हें अपने प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने और विस्तार करने के लिए WWF से ₹1.5 लाख का सीड ग्रांट भी मिला।
WWF राष्ट्रीय पुरस्कार?
– यह पुरस्कार उन व्यक्तियों और संस्थानों को दिया जाता है, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
————–
5. ओलंपिक मेडल जीतने वाली टीम के सदस्य गुरबख्श सिंह का निधन 24 अप्रैल 2026 को हो गया, वह किस खेल से जुड़े थे?
Gurbux Singh, a member of an Olympic medal-winning team, passed away on April 24, 2026. Which sport was he associated with?
a. हॉकी
b. एथलेटिक्स
c. शूटिंग
d. बैडमिंटन
Answer: a. हॉकी
– 84 वर्ष के गुरबख्श सिंह ग्रेवाल का निधन पंजाब के जीरकपुर में हार्ट अटैक से हुआ।
– गुरबख्श 1968 के मैक्सिको सिटी ओलंपिक में ब्रॉज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।
– उन्होंने अपने भाई बलबीर सिंह ग्रेवाल के साथ एक ही ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
– इस तरह से वे उन कुछ भाईयों की जोड़ी में शामिल हैं जो एक साथ ओलंपिक में खेले।
– खेल करियर के अलावा उन्होंने पश्चिमी रेलवे में खेल अधिकारी के रूप में काम किया।
– वह मुंबई हॉकी संघ के मानद सचिव भी रहे।
—————
6. विश्व पशु चिकित्सा दिवस कब मनाया जाता है?
When is world veterinary day celebrated?
a. अप्रैल के पहले शनिवार
b. अप्रैल के दूसरे शनिवार
c. अप्रैल के तीसरे शनिवार
d. अप्रैल के आखिरी शनिवार
Answer: d. अप्रैल के आखिरी शनिवार (वर्ष 2026 में 25 अप्रैल)
2026 की थीम
– पशु चिकित्सक: भोजन और स्वास्थ्य के रक्षक
– Veterinarians: Guardians of Food and Health
—————
7. विपक्ष ने संविधान के किस अनुच्छेद के तहत ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) पद से हटाने के प्रस्ताव का नोटिस फिर से राज्यसभा में पेश किया?
Under which article of the Constitution did the Opposition once again introduce a notice in the Rajya Sabha for a proposal to remove Gyanesh Kumar from the post of Chief Election Commissioner (CEC)?
a. अनुच्छेद 124
b. अनुच्छेद 324
c. अनुच्छेद 327
d. अनुच्छेद 356
Answer: b. अनुच्छेद 324 (अनुच्छेद 324(5) → CEC और Election Commissioners को हटाने की प्रक्रिया। सुप्रीम कोर्ट के जज की तरह हटाने की प्रक्रिया)
– पहला नोटिस खारिज हो जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने फिर से अप्रैल 2026 में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राज्यसभा में नोटिस दिया है।
– यह भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार है जब किसी कार्यरत मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए औपचारिक नोटिस दिया गया और वो भी दूसरी बार।
– विपक्ष ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कामकाज में पक्षपातपूर्ण और भेदभावपूर्ण आचरण हुआ है, इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC)
– मुख्य चुनाव आयुक्त भारत के निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के प्रमुख होते हैं।
– कार्य : लोकसभा, राज्य विधानसभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव कराना, चुनाव प्रक्रिया की निगरानी, चुनाव आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करना
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की प्रक्रिया
– भारतीय संविधान के अनुच्छेद 324(5) – निर्वाचन आयोग की स्थापना का जिक्र है।
– CEC को हटाने की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की तरह होती है।
– प्रक्रिया : संसद में प्रस्ताव (Motion) लाया जाता है। दोनों सदनों में विशेष बहुमत से पारित होना आवश्यक है। इसके बाद राष्ट्रपति द्वारा पद से हटाया जाता है।
– संसद में नोटिस के लिए आवश्यक समर्थन : लोकसभा में कम से कम 100 सांसदों का समर्थन और राज्यसभा में कम से कम 50 सांसदों का समर्थन
– विशेष बहुमत का अर्थ : सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों का कम से कम 2/3 बहुमत।
अन्य चुनाव आयुक्त कैसे हटाया जा सकता है?
– अन्य चुनाव आयुक्तों को हटाने की प्रक्रिया अलग है।
– उन्हें राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।
– लेकिन मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश आवश्यक होती है
– अर्थात् सरकार सीधे उन्हें नहीं हटा सकती।
—————
8. किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन की वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार हर साल दुनिया भर में 8.4 लाख लोगों की मौत उन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होती है, जिनका सीधा संबंध कार्यस्थल के तनाव और खराब मानसिक वातावरण (Psychosocial Risks) से है?
According to a global report by which international organization, do 840,000 people worldwide die every year due to health problems directly linked to workplace stress and a poor mental environment (Psychosocial Risks)?
a. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
b. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
c. विश्व बैंक (World Bank)
d. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
Answer: a. अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
ILO की रिपोर्ट का नाम : द साइकोलॉजिकल वर्किंग एन्वायरमेंट: ग्लोबल डेवलपमेंट्स एंड पाथवे फॉर एक्शन (The Psychosocial Working Environment: Global Developments and Pathways for Action)
हर साल 8.4 लाख लोगों की जान जा रही
– इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन (ILO) की इस वैश्विक रिपोर्ट ने कार्यस्थलों की खतरनाक सच्चाई उजागर की है।
– रिपोर्ट के अनुसार, हर साल दुनिया भर में 8.4 लाख से अधिक लोगों की मौत उन स्वास्थ्य समस्याओं के कारण होती है, जिनका सीधा संबंध कार्यस्थल के मानसिक और सामाजिक दबाव (Psychosocial Risks) से है।
– ILO की यह पहली विस्तृत रिपोर्ट बताती है कि कार्यस्थल का मानसिक माहौल अब केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक और स्वास्थ्य संकट बन चुका है।

क्या हैं ये “टॉक्सिक वर्कप्लेस” जोखिम?
– अत्यधिक काम के घंटे
– नौकरी की असुरक्षा
– कार्यस्थल पर उत्पीड़न (Harassment)
– काम का असंतुलन (Effort vs Reward)
– कम नियंत्रण और अधिक दबाव (Job Strain)
– इन कारणों से हृदय रोग, स्ट्रोक और मानसिक बीमारियां (यहां तक कि आत्महत्या) जैसी गंभीर समस्याएं बढ़ रही हैं।
चौंकाने वाले आंकड़े
– 35% कर्मचारी हफ्ते में 48 घंटे से अधिक काम करते हैं
– 23% लोग अपने कार्यकाल में किसी न किसी प्रकार के उत्पीड़न का सामना करते हैं
– 18% मामलों में मानसिक उत्पीड़न सबसे ज्यादा देखा गया
– हर साल 45 मिलियन DALYs (स्वस्थ जीवन वर्ष) का नुकसान
– वैश्विक GDP का लगभग 1.37% नुकसान इन कारणों से
क्यों बढ़ रहा है खतरा?
– ILO के अनुसार, आधुनिक कार्यस्थलों में प्रतिस्पर्धा, अनिश्चितता और प्रदर्शन का दबाव लगातार बढ़ रहा है।
– खासकर: “ज्यादा काम = ज्यादा सफलता” की संस्कृति, कर्मचारियों की निर्णय प्रक्रिया में कम भागीदारी, काम और जीवन के बीच संतुलन की कमी
– ये सभी मिलकर एक “साइलेंट हेल्थ क्राइसिस” पैदा कर रहे हैं।
क्या हैं समाधान?
– रिपोर्ट में सरकारों और कंपनियों के लिए कई सुझाव दिए गए हैं:
– नीतिगत सुधार: कार्य के घंटे नियंत्रित करना, सुरक्षित और सम्मानजनक कार्य वातावरण सुनिश्चित करना, मानसिक स्वास्थ्य को नीति का हिस्सा बनाना
– संगठन स्तर पर बदलाव: कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाना, काम का संतुलन (Workload Management), पारदर्शिता और न्यायपूर्ण व्यवहार
– सामूहिक प्रयास: यूनियन और कलेक्टिव बार्गेनिंग को मजबूत करना, कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच संवाद बढ़ाना
भारत को लेकर तथ्य
– ILO की इस खास 2026 रिपोर्ट में भारत के लिए अलग से कोई सीधा (country-specific) आंकड़ा नहीं दिया गया है, लेकिन भारत की स्थिति समझने के लिए ILO के अन्य डेटा और संबंधित अध्ययन काफी स्पष्ट संकेत देते हैं।
– भारत दुनिया के सबसे “ओवरवर्क्ड” देशों में है।
– ILO के अनुसार, भारत में औसत काम के घंटे लगभग 45–47 घंटे प्रति सप्ताह हैं
यह विकसित देशों से काफी ज्यादा है
– इसका मतलब, लंबे काम के घंटे (जो ILO रिपोर्ट में मुख्य जोखिम है) भारत में पहले से ही गंभीर समस्या है।
—————-
9. विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस कब मनाया जाता है?
When is the World Book and Copyright Day observed?
a. 22 अप्रैल
b. 23 अप्रैल
c. 26 अप्रैल
d. 28 अप्रैल
Answer: b. 23 अप्रैल
– विश्व पुस्तक दिवस को विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के रूप में भी जाना जाता है।
—————
10. किस शहर और उसके देश में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की मीटिंग हुई, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया?
In which city and country was the meeting of the Defense Ministers of the SCO held, in which Defense Minister Rajnath Singh participated?
a. अस्ताना, कजाकिस्तान
b. दुशांबे, ताजिकिस्तान
c. ताशकंद, उज्बेकिस्तान
d. बिश्केक, किर्गिस्तान
Answer: d. बिश्केक, किर्गिस्तान
– मीटिंग कब: 28 अप्रैल 2026
– इस बैठक में एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्री एक साथ आएंगे और अंतरराष्ट्रीय शांति, आतंकवाद विरोधी प्रयासों और समूह के भीतर रक्षा सहयोग बढ़ाने सहित प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।
– ये चर्चाएँ पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनावों के बीच हुईं, जिसमें सदस्य देशों द्वारा क्षेत्रीय स्थिरता पर संघर्ष के प्रभाव को कम करने के उपायों पर चर्चा हुई।

SCO के बारे में
– SCO एक क्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
– यह चीन और रूस द्वारा स्थापित एक यूरेशियन राजनीतिक,आर्थिक, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा संगठन है।
– यह शंघाई फाइव का विस्तार है, जिसका गठन 1996 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस और ताजिकिस्तान के बीच हुआ था।
– यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक तथा सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।
– अभी SCO के 10 सदस्य देश हैं।
– सदस्य देश: चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ईरान, बेलारूस
– भारत 2017 में एससीओ का पूर्ण सदस्य बना था और 2023 में इसकी अध्यक्षता भी की थी।



