23 & 24 July 2025 करेंट अफेयर्स – सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्‍वपूर्ण

यह 23 & 24 जुलाई 2025 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF Download: Click here

1. वरिष्ठ मार्क्सवादी नेता वेलिक्काकाथु शंकरन अच्युतानंदन का 21 जुलाई 2025 को निधन हो गया है, वह किस राज्‍य के मुख्‍यमंत्री रह चुके थे?
Senior Marxist leader Velikkakathu Sankaran Achuthanandan passed away on 21 July 2025, he was the Chief Minister of which state?

a. आंध्र प्रदेश
b. तमिलनाडु
c. केरल
d. कर्नाटक

Answer: c. केरल

– केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन का 21 जुलाई, 2025 को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
– वह 101 वर्ष के थे।
– वह 2006 से 2011 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।
– वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) CPI (M) के सीनियर लीडर थे।
– वह अनुभवी कम्युनिस्ट और स्वतंत्रता सेनानी केरल में कम्युनिस्ट आंदोलन के एक मजबूत प्रतीक थे।
– उन्‍होंने दशकों तक राज्य की राजनीति में उनकी उपस्थिति बहुत मजबूत थी।
– 23 जून 2025 को उन्‍हें दिल का दौरा पड़ने और सांस लेने दिक्कत की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।
– इससे पहले वह 2019 में मामूली स्ट्रोक के बाद सार्वजनिक जीवन से दूर हो गए थे। तब से वे तिरुवनंतपुरम में अपने बेटे वी. अरुण कुमार के आवास पर सहायक जीवन व्यतीत कर रहे थे।

केरल के सीएम रहे
– उन्होंने सीपीएम के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे को जीत दिलाई और 2006 से 2011 तक मुख्यमंत्री रहे।
– इससे पहले वह 2001 से 2006 तक विपक्ष के नेता रहे, जब उन्होंने ए.के. एंटनी के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार के खिलाफ मोर्चे का नेतृत्व किया था।

—————-
2. भारतीय सेना को 3 अपाचे कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (एएच-64ई) की खेप जुलाई 2025 में मिली, इसे किस कंपनी ने बनाया है?
The Indian Army received a consignment of 3 Apache Combat Helicopters (AH-64E) in July 2025, which company has manufactured it?

a. बोइंग
b. HAL
c. पवन हंस लिमिटेड
d. ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प

Answer: a. बोइंग

– अमेरिकी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने इंडियन आर्मी को छह हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति के अनुबंध के तहत 3 AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टर सौंपे हैं।
– इनको आर्मी की जोधपुर स्थित एविएशन कोर में तैनात किया जाएगा, पहली बार इंडियन आर्मी को अपाचे हेलीकॉप्टर की खेप मिल रही है। (Note: इससे पहले से इस तरह का अपाचे हेलीकॉप्‍टर एयरफोर्स के पास मौजूद है।)
– जोधपुर में जहां ऑपरेशन सिंदूर के बाद पश्चिमी सीमा (पाकिस्तान बॉर्डर) पर ताकत बढ़ाने की जरूरत है।
– अपाचे की ताकत, खासकर हेलफायर मिसाइल्स और लॉन्गबो रडार पाकिस्तान के खिलाफ रेगिस्तानी इलाकों में गेम-चेंजर साबित होगी।

वर्ष 2020 में हुआ था हेलीकॉप्टर खरीद का सौदा
– रक्षा मंत्रालय ने 2020 में अमेरिका से 6 अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदने का सौदा किया था।
– इस सौदे की कुल कीमत 800 मिलियन डॉलर (करीब 7000 हजार करोड़ रुपए) थी।
– वर्ष 2024 में सेना को ये हेलिकॉप्टर की डिलीवरी होनी थी, लेकिन ये सौदा करीब 15 महीने देरी से चल रहा है।

आतंकियों को मार गिराने में तत्पर
– अपाचे का इस्तेमाल दुश्मन की सीमा में घुसकर हमला करने साथ ही जंग के मैदान में दुश्मन के टैंक, आर्मर्ड व्हीकल्स और मिलिट्री गाड़ियों पर अटैक करने के लिए किया जाता है।
– पहाड़ी क्षेत्रों में भी इनका इस्तेमाल दुश्मन की चौकियों और गुफाओं में छिपे आतंकियों को मार गिराने में होता है।

खासियत
– इसे चलाने के लिए दो पायलट चाहिए होते हैं। एक उड़ाता है और दूसरा हथियार ऑपरेट करता है।
– इसमें दो इंजन लगे हैं, जिससे यह ज्यादा ताकतवर और सुरक्षित रहता है।
– लॉन्गबो रडार: यह रडार प्रणाली एक साथ 128 लक्ष्यों को ट्रैक कर सकती है और कुछ ही सेकंड में 16 लक्ष्यों पर हमला कर सकती है। यह दुश्मन के टैंकों और सैनिकों को दूर से देख सकता है।
– हेलफायर मिसाइल: ये मिसाइल टैंक जैसे बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने में सक्षम है.
– एयर-टू-ग्राउंड रॉकेट: ये रॉकेट जमीन पर मौजूद लक्ष्यों को निशाना बनाने में मदद करते हैं.
– चेन गन: 30 एमएम-एम230 तोप उच्च गति से गोलीबारी कर सकती है, जो निकट युद्ध में उपयोगी होती है.

————–
3. तकनीकि खराबी की वजह से ब्रिटिश रॉयल नेवी के लड़ाकू विमान F-35B किस भारतीय एयरपोर्ट पर एक महीने तक फंसा रहा, जिसने 22 जुलाई 2025 को वापसी की?
Due to technical fault, the British Royal Navy’s fighter aircraft F-35B was stuck at which Indian airport for a month, which returned on 22 July 2025?

a. तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट (केरल)
b. तिरुपति हवाई-अड्डा (तमिलनाडु)
c. विजयवाड़ा हवाई-अड्डा (आंध्रप्रदेश)
d. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा

Answer: a. तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट (केरल)

– केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से ब्रिटिश लड़ाकू विमान F-35B ने स्वदेश वापसी की उड़ान भरी।
– इससे पहले 21 जुलाई को विमान को हैंगर से बाहर निकालकर एयरपोर्ट के बेस में रखा गया था।
– इसकी तकनीकी खराबी के कारण 14 जून को तिरुवनंतपुरम के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी।
– इसके लिए पांच लाख रुपये की एयरपोर्ट पार्किंग चार्ज लिया गया है।

ब्रिटेन के स्टील्थ बेड़े का हिस्सा
– दुनिया के लड़ाकू विमानों में शामिल F-35B के खराब होने से यह घटना सुर्खियों में आ गई थी।
– F-35B लाइटनिंग लड़ाकू विमान ब्रिटेन के सबसे उन्नत स्टील्थ बेड़े का हिस्सा है।
-इसकी कीमत 110 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा है।

ब्रिटेन ने भारत को बोला ‘थैंक यू’
– ब्रिटिश उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटिश एफ-35बी विमान 14 जून को आपातकालीन मार्ग परिवर्तन के बाद उतरा था।
– 6 जुलाई से तैनात ब्रिटिश इंजीनियरिंग टीम ने मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी कर ली थी, जिससे विमान को फिर से सक्रिय सेवा प्रदान करने की अनुमति मिल गई।
– उच्चायोग ने कहा है कि विमान की मरम्मत और उसे उड़ान भरने में सक्षम बनाने में ब्रिटेन भारतीय अधिकारियों और हवाई अड्डे की टीमों के समर्थन और सहयोग के लिए बहुत आभारी है।
– हम भारत के साथ अपनी रक्षा साझेदारी को और मज़बूत करने के लिए तत्पर हैं।

—————
4. यूपी सरकार ने एक करोड़ रुपये तक की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर महिलाओं को कितने प्रतिशत स्‍टांप शुल्क की छूट दी?
What percentage of stamp duty exemption did the UP government give to women on the registration of properties up to Rs 1 crore?

a. 1%
b. 2%
c. 3%
d. 4%

Answer: a. 1%

– उत्‍तर प्रदेश सरकार ने एक करोड़ रुपये तक की संपत्तियों की रजिस्ट्री पर एक प्रतिशत छूट देने का फैसला किया है।
– इससे पहले तक 10 लाख तक की संपत्तियों पर 10 हजार रुपये तक की छूट थी।
– नए फैसले से महिलाओं को एक लाख रुपये तक की छूट मिलेगी।

कैबिनेट की बैठक में फैसला
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 22 जुलाई 2025 को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ।
– सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं के पक्ष में संपत्तियां खरीदने में भारी इजाफा होगा।
– स्टांप-न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बताया कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।
– मौजूदा समय संपत्तियों की कीमत आसमान छू रही है। इसे ध्यान में रखते हुए एक करोड़ रुपये तक की संपत्तियों की खरीद पर एक प्रतिशत छूट का फैसला लिया गया है।

—————-
5. किस देश ने यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) से बाहर निकलने की घोषणा जुलाई 2025 में की?
Which country announced its withdrawal from UNESCO (United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization) in July 2025?

a. चीन
b. जापान
c. यूएसए
d. भारत

Answer: c. यूएसए

– अमेरिका का यह निर्णय दिसंबर 2026 के अंत में प्रभावी होगा।
– अमेरिका का मानना है कि यूनेस्‍को, इजरायल विरोधी पूर्वाग्रह से ग्रसित है।
– व्हाइट हाउस की उप प्रवक्ता एना केली ने कहा – “राष्ट्रपति ट्रंप ने संयुक्त राज्य अमेरिका को यूनेस्को से बाहर निकालने का फैसला किया है – जो जागरूक, विभाजनकारी सांस्कृतिक और सामाजिक उद्देश्यों का समर्थन करता है और उन सामान्य नीतियों से पूरी तरह अलग है जिनके लिए अमेरिकियों ने नवंबर में मतदान किया था।”

तीसरी बार अमेरिका बाहर निकला
– यह तीसरी बार होगा जब संयुक्त राज्य अमेरिका पेरिस स्थित यूनेस्को से बाहर निकलेगा, और ट्रम्प प्रशासन के दौरान यह दूसरी बार होगा।
– राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही 2017 में इससे बाहर निकल गए थे और बाइडेन प्रशासन द्वारा संगठन में फिर से शामिल होने के आवेदन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका पाँच साल की अनुपस्थिति के बाद 2011 में वापस लौटा था।
– इससे पहले 1984 में रीगन प्रशासन के तहत यूनेस्को से अपना नाम वापस ले लिया था क्योंकि उसका मानना था कि यह संस्था कुप्रबंधित, भ्रष्ट है और सोवियत संघ के हितों को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल की जा रही है। 2003 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश के राष्ट्रपति काल में यह फिर से यूनेस्को में शामिल हो गया।

UNESCO के बारे में
– संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ( यूनेस्को) संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक विशेष एजेंसी है जिसका उद्देश्य शिक्षा, कला, विज्ञान और संस्कृति में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से विश्व शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना है।
– इसके 194 सदस्य देश और 12 सहयोगी सदस्य हैं।
– स्‍थाना : 16 नवंबर 1945
– मुख्‍यालय : पेरिस, फ्रांस
– महानिदेशक : ऑड्रे अजोले

—————
6. विश्व ड्राउनिंग प्रिवेन्शन दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Drowning Prevention Day celebrated?

a. 25 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 28 जुलाई

Answer: a. 25 जुलाई

– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र महासभा के संकल्प (UN General Assembly Resolution) “वैश्विक डूबने की रोकथाम के माध्यम से घोषित किया गया।
– यानि आपदा, नदी, तालाब, कुओं में डूबने से जो मौत होती हैं उन्‍हें रोकने का ये दिवस है।
– इसका उद्देश्य ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए जीवन रक्षक समाधान देना भी है।
– संयुक्त राष्ट्र के डेटा का अनुमान है कि हर साल 2,36,000 लोग डूबते हैं।
– इनमें से 90 प्रतिशत लोगों के डूबने का मामला मिडिल इनकम कंट्रीज में होता है।

भारत में डूबने से मौत
– वर्ष 2021 में डूबने से 36,362 लोगों की मौत हुई थी।
– यह आंकड़ा NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्‍यूरो) का है।

—————
7. फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस सोसाइटीज़ मैजिक्स (FISM) की ‘बेस्ट मैजिक क्रिएटर 2025’ पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय कौन बनीं?
Who became the first Indian to win the Federation Internationale des Societes Magices (FISM)’s ‘Best Magic Creator 2025’ award?

a. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
b. करण सिंह
c. सुहानी शाह
d. अक्षय लक्ष्मण

Answer: c. सुहानी शाह

– यह पुरस्कार इटली के टोरिनो में आयोजित प्रतिष्ठित FISM विश्व चैंपियनशिप में जादू की ऑनलाइन श्रेणी में उनकी उत्कृष्टता को मान्यता देते हुए प्रदान किया गया।
– एफआईएसएम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक, फेडरेशन इंटरनेशनेल डेस सोसाइटीज मैजिक्स द्वारा हर तीन साल में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है।

पुरस्कार की मुख्य विशेषताएं
श्रेणी: ऑनलाइन जादू
आयोजन अवधि: 14–19 जुलाई, 2025
स्थान: टोरिनो, इटली
पुरस्कार का शीर्षक: सर्वश्रेष्ठ जादू निर्माता 2025
आयोजक: फ़ेडरेशन इंटरनेशनेल डेस सोसाइटीज़ मैजिक्स (FISM)

————–
8. देश की पहली सुपरसोनिक उड़ान का प्रतीक है मिग-21 की विदाई 19 सितंबर को होगी
MiG-21, which symbolizes the country’s first supersonic flight, will be bid farewell on September 19

– भारतीय वायुसेना के बेड़े से मिग-21 लड़ाकू विमान की विदाई 62 साल बाद 19 सितंबर को होगी।
– मीडिया को एक रक्षा अधिकारी ने मंगलवार को बताया, मिग-21 देश की पहली सुपरसोनिक उड़ान का प्रतीक है।
– मिग की स्कवार्डन अभी राजस्थान के नाल एयरबेस पर है।
– मिग का कई सैन्य संघर्षों के साथ 1999 के कारगिल युद्ध व 1971 की लड़ाई में इस्तेमाल हुआ।
– इसने पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए कामयाबी हासिल की है।

—————
9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 जुलाई 2025 को चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए।
Prime Minister Narendra Modi left for a four-day visit on 23 July 2025.

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (23 जुलाई, 2025) को ब्रिटेन और मालदीव की चार दिवसीय यात्रा पर गए।
– PM मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि इससे दोनों देशों के साथ भारत के संबंधों को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी ने क्‍या कहा?
– अपने रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच मजबूत दोस्ती और रणनीतिक साझेदारी है, जो हाल के वर्षों में और मजबूत हुई है।
– उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है, जिसमें व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, शिक्षा, अनुसंधान, स्थिरता, स्वास्थ्य और लोगों के बीच संबंध शामिल हैं।
– मोदी ने कहा, वे यूके के प्रधानमंत्री सर कीर स्टारमर से मिलेंगे।
– इस मुलाकात में हमें भारत और यूके के बीच आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों में समृद्धि, विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देना है।
– इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री किंग चार्ल्स तृतीय से भी मुलाकात करेंगे।

—————
10. भारत ने कितने वर्षों बाद चीनी नागरिकों को जुलाई 2025 में पर्यटक वीजा जारी करना शुरू किया?
After how many years, India started issuing tourist visas to Chinese citizens in July 2025?

a. 1
b. 3
c. 5
d. 8

Answer: c. 5

पर्यटक वीजा की बहाली:
– भारत ने 5 साल बाद चीनी नागरिकों के लिए पर्यटक वीजा जारी करने की घोषणा की।
– वीजा आवेदन 24 जुलाई, 2025 से ऑनलाइन शुरू, बीजिंग में दूतावास और शंघाई, ग्वांगझू में वाणिज्य दूतावासों में अपॉइंटमेंट के बाद प्राप्त होंगे।
– चीनी विदेश मंत्रालय ने इसे “सकारात्मक कदम” करार दिया।

संबंधों में सामान्यीकरण:
– 2020 में LAC और गलवान संघर्ष के बाद भारत-चीन संबंधों में तनाव आया था।
– अक्टूबर 2024 में कजान में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद संबंध बहाली की दिशा में कदम।
– विदेश मंत्री एस. जयशंकर की 14-16 जुलाई, 2025 को चीन यात्रा, जिसमें वांग यी, शी जिनपिंग और उप-राष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात हुई।

पर्यटन और वीजा आंकड़े
– 2019 में, कोविड से पहले, 3,00,000 चीनी पर्यटकों ने भारत और 8,69,000 भारतीय पर्यटकों ने चीन की यात्रा की थी।
– कोविड और LAC तनाव के बाद दोनों देशों ने उड़ानें और अधिकांश वीजा सेवाएं रद्द कर दी थीं।
– 2022 में चीन ने भारतीय छात्रों के लिए वीजा बहाल किए, फिर व्यापार और पर्यटन के लिए।
– जनवरी-जून 2025 में चीन ने 85,000 वीजा जारी किए।
– भारत ने अब तक केवल व्यापार और छात्र वीजा जारी किए थे, पर्यटक वीजा नहीं।

कैलाश मानसरोवर यात्रा:
– इससे पहले जुलाई 2025 में ही चीन ने भारतीयों के लिए कैलास – मानसरोवर यात्रा की अनुमति जारी की थी।
– यात्रा की बहाली को चीन ने संबंध सुधार के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया।
– चीनी राजदूत शू फीहोंग ने इसे दोनों देशों के बीच सकारात्मक कदम का संकेत माना।

सीधी उड़ानें:
– दोनों देश जल्द ही सीधी उड़ानों की बहाली पर काम कर रहे हैं।
– SCO शिखर सम्मेलन (31 अगस्त-1 सितंबर, 2025) से पहले घोषणा की उम्मीद।

चीन के साथ नया विवाद :यारलुंग सांगपो (ब्रह्मपुत्र) बांध विवाद
– चीन ने तिब्बत में यारलुंग सांगपो पर 60,000 मेगावाट की मेडॉग जलविद्युत परियोजना शुरू की, जो विश्व की सबसे बड़ी होगी।
– परियोजना की शुरुआत जुलाई 2025 में चीनी प्रीमियर ली कियांग ने किया था।

बांध से भारत और बांग्लादेश की चिंताएं:
– भारत ने दिसंबर 2024 में पारिस्थितिक और आपदा जोखिमों को लेकर चिंता जताई।
– बांग्लादेश ने मार्च 2025 में अपनी चिंताएं दर्ज कीं।
– चीनी प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने कहा कि परियोजना चीन की संप्रभुता के दायरे में है।
– चीन ने भारत और बांग्लादेश के साथ जलविज्ञान डेटा साझा करने, बाढ़ रोकथाम और आपदा न्यूनीकरण पर सहयोग की बात कही।

भारत-चीन संबंधों का भविष्य : SCO और कूटनीति:
– जयशंकर की SCO विदेश मंत्रियों की परिषद में भागीदारी।
पीएम मोदी की प्रस्तावित चीन यात्रा (SCO शिखर सम्मेलन) संबंधों को और मजबूत कर सकती है।
– सीमा विवाद: LAC पर सैन्य गतिरोध अभी भी पूरी तरह हल नहीं हुआ, लेकिन कूटनीतिक प्रयास जारी।
– आर्थिक और सांस्कृतिक सहयोग: पर्यटक वीजा और उड़ानों की बहाली से आर्थिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ेगा।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *