PDF Download: Click here
1. दुनिया में ट्रेड वॉर के बीच किस देश के राष्ट्रपति ने 2 अप्रैल से भारत पर 100% से ज्यादा पारस्परिक टैरिफ (आयात शुल्क) लगाने का ऐलान किया?
Amidst the trade war in the world, the President of which country announced to impose more than 100% reciprocal tariff (import duty) on India from April 2?
a. चीन
b. यूएसए
c. जापान
d. जर्मनी
Answer: b. यूएसए
– अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2 अप्रैल से भारत पर जैसा को तैसा टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि भारत हमसे 100% से ज्यादा टैरिफ वसूलता है, हम भी अगले महीने से ऐसा ही करने जा रहे हैं।
– इसके अलावा ट्रम्प ने पाकिस्तान को शुक्रिया भी कहा। ट्रम्प ने कहा कि 2021 में अफगानिस्तान में आतंकियों ने 13 अमेरिकी सैनिकों की हत्या कर दी थी। उन्हें पकड़ने में पाकिस्तान सरकार ने मदद की।
– ये ऐलान उन्होंने 5 मार्च 2025 को अमेरिकी कांग्रेस (संसद) के जॉइंट सेशन में किया। उन्होंने रिकॉर्ड 1 घंटा 44 मिनट का भाषण दिया।
जैसे को तैसा टैरिफ:
– ट्रम्प ने कहा कि 2 अप्रैल से अमेरिका में ‘रेसिप्रोकल टैरिफ’ लागू होगा। यानी वे हम पर जितना टैरिफ लगाएंगे, हम भी उन पर उतना ही लगाएंगे।
– वे हम पर जितना टैक्स लगाएंगे, हम भी उन पर उतना ही टैक्स लगाएंगे। ट्रंप ने भारत, चीन, मैक्सिको, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, यूरोपीय यूनियन का उदाहरण दिया।
– ट्रम्प ने हंसते हुए कहा कि मैं इसे 1 अप्रैल को लागू करना चाहता था, लेकिन फिर लोग इसे ‘अप्रैल फूल’ समझते।
– दूसरे देश हम पर भारी टैरिफ और टैक्स लगाते हैं, अब हमारी बारी है।
– अगर कोई कंपनी अमेरिका में प्रोड्क्ट नहीं बना रही है तो उसे टैरिफ देना होगा।
दुनिया की प्रतिक्रिया
– चीन और कनाडा ने अमेरिकी उपायों के खिलाफ विश्व व्यापार संगठन में शिकायत दर्ज कराई है।
– दोनों देशों ने पहले ही अमेरिकी वस्तुओं पर जवाबी टैरिफ की घोषणा कर दी है।
भारत की प्रतिक्रिया
– भारत ने 5 मार्च, 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की इस घोषणा पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी कि उनका प्रशासन भारत के खिलाफ पारस्परिक शुल्क लगाने की योजना बना रहा है।
– भारतीय अधिकारियों का कहना है कि यह निराशाजनक है, लेकिन यह अंतिम निर्णय नहीं है।
– भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) को लेकर पहले चरण पर बातचीत चल रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिकी समकक्ष वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक से मुलाकात भी की है।
इससे भारत पर क्या असर होगा?
– ट्रम्प के दबाव में आयात शुल्क कम करने से इन चीज़ों के दाम घटेंगे: जैसे हैवी मोटरसाइकिल, बड़ी कारें, अमेरिकी शराब।
– इससे अमेरिका का कोई विशेष लाभ नहीं होगा क्योंकि केवल चार प्रतिशत अमेरिकी उत्पादों पर ही भारत में 30 प्रतिशत से अधिक आयात शुल्क लगाया जाता है।
– अमेरिका के 80 प्रतिशत उत्पादों पर शुल्क 20 प्रतिशत से कम है।
– 63.5 प्रतिशत श्रेणियों में शुल्क 10 प्रतिशत से कम है।
– इन आँकड़ों से स्पष्ट है कि शुल्क को लेकर बतोलेबाज़ी होगी, हेडलाइंस बनेंगी और अमेरिका इसकी आड़ में राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश करेगा, व्यापार पर कोई असर नहीं होगा।
– सीनियर जर्नलिस्ट प्रकाश के रे कहते हैं – ट्रम्प के टैरिफ़ वॉर को लेकर चीन, मैक्सिको और कनाडा की प्रतिक्रिया को उदाहरण बनाकर भारत में अनेक टिप्पणीकार कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी को भी कड़ा रुख़ अपनाना चाहिए। चीन बड़ी शक्ति है, वह भिड़ सकता है। कनाडा और मैक्सिको अमेरिका के पड़ोसी तथा बड़े व्यापार सहयोगी हैं। उनका नाता अलग है। अमेरिका उन गिने-चुने देशों में है, जिनका व्यापार संतुलन भारत के पक्ष में है। हमारे यहाँ कुछ ही अमेरिकी उत्पादों पर अधिक शुल्क है। ऐसे में रार ठानना समझदारी नहीं है।
राष्ट्रपति ट्रम्प के पहले भाषण का मुख्य अंश
यूक्रेन जंग:
– ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की जल्द से जल्द यूक्रेन जंग खत्म करने को लेकर बातचीत के लिए आने को तैयार हैं।
– हमने रूस के साथ गंभीर बातचीत की है। हमें मॉस्को से मजबूत संकेत मिले हैं कि वे शांति के लिए तैयार हैं।
अप्रवासी मुद्दा:
– ट्रंप ने कहा कि पिछले चार साल में 2.1 करोड़ लोग अवैध रूप से अमेरिका में घुसे हैं। हमारी सरकार ने अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा बॉर्डर और इमिग्रेशन क्रैकडाउन शुरू किया है।
जो बाइडेन:
– ट्रंप ने कहा कि बाइडेन अमेरिकी इतिहास के सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। उनके कार्यकाल में हर महीने लाखों अवैध लोग देश में दाखिल हुए। उनकी नीतियों के चलते देश में महंगाई बढ़ी।
गोल्ड कार्ड वीजा:
– ट्रंप ने कहा कि हम गोल्ड कार्ड वीजा सिस्टम लाने जा रहे हैं। यह ग्रीन कार्ड की तरह है, लेकिन उससे ज्यादा एडवांस है। इससे बड़ी संख्या में नौकरियां पैदा होंगी और कंपनियों को फायदा होगा।
पनामा नहर और ग्रीनलैंड:
– ट्रंप ने कहा कि हम किसी भी तरह पनामा नहर पर कंट्रोल हासिल करेंगे। इसके साथ ही हम किसी भी तरह ग्रीनलैंड को अपने में शामिल करेंगे। हम वहां के लोगों की हिफाजत करेंगे।
– नोट – ग्रीनलैंड पर डेनमार्क का नियंत्रण है।
फ्री स्पीच:
– ट्रंप ने कहा कि हमने सरकारी सेंसरशिप पूरी तरह रोक दी है और अमेरिका में फ्री स्पीच वापस ले आए हैं। हमने ऐसे सरकारी तंत्र को खत्म कर दिया है जिसका इस्तेमाल हथियार के तौर पर किया जाता है।
तेल और गैस:
– ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के पास दुनिया के किसी भी देश से ज्यादा ‘लिक्विड गोल्ड’ (तेल और गैस) है। हम अलास्का में बहुत बड़ी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछाएंगे। इसमें कई देश अरबों रुपए निवेश करना चाहते हैं।
स्पेस प्रोग्राम:
– ट्रंप ने कहा कि हम विज्ञान की नई सीमाओं को पार करेंगे, इंसान को अंतरिक्ष में आगे ले जाएंगे और मंगल ग्रह पर अमेरिकी झंडा फहराएंगे।
—————
2. भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट जगुआर स्क्वाड्रन में स्थायी रूप से नियुक्त होने वाली पहली महिला पायलट कौन बनीं?
Who became the first woman pilot to be permanently appointed in the Indian Air Force’s fighter jet Jaguar squadron?
a. मोहिनी पाराशर
b. आरती शुक्ला
c. तनुष्का सिंह
d. अवनि चतुर्वेदी
Answer: c. तनुष्का सिंह
– इंडिया टूडे न्यूज द्वारा 1 मार्च को मिली जानकारी में तनुष्का सिंह भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट जगुआर स्क्वाड्रन में स्थायी रूप से नियुक्त होने वाली पहली महिला पायलट हैं।
– हालांकि, एयरफोर्स की ट्रेनिंग के दौरान कुछ महिला पायलटों ने जगुआर फाइटर जेट उड़ाए हैं, लेकिन तनुष्का सिंह वायुसेना की पहली महिला पायलट हैं।
जगुआर फाइटर जेट
– जगुआर फाइटर जेट एक तकनीकी स्ट्राइक विमान है, जिसे सटीक हमले और गहरे मिशनों के लिए जाना जाता है।
– यह फाइटर जेट दुश्मन के ठिकानों पर चुपचाप हमला करने में सक्षम है और भारतीय वायुसेना के प्रमुख फाइटर जेट्स में से एक है।
तनुष्का सिंह के बारे में
– तनुष्का सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं, लेकिन वे वर्ष 2007 से मंगलुरू, कर्नाटक में रह रही हैं।
– उनका परिवार सैन्य प्रष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है।
– तनुष्का ने DPS MRPL स्कूल, सुरतकल से स्कूली पढ़ाई की। बाकि की पढ़ाई उन्होंने शारदा PU कॉलेज पूरी की।
– इसके अलावा मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से B.Tech किया।
– पहले तेलंगाना के डिंडीगुल में स्थित एयरफोर्स अकादमी में ट्रेनिंग ली। इसके बाद हॉक एमके 132 विमान पर विशेष ट्रेनिंग प्राप्त की।
फौज में पहली महिला पायलट
– इंडियन एयरफोर्स की पहली महिला फाइटर पायलट – अवनि चतुर्वेदी
– राफेल विमान की पहली महिला पायलट – शिवांगी सिंह
– इंडियन आर्मी की पहली महिला फाइटर पायलट – अभिलाषा बराक
– इंडियन नेवी की पहली महिला हेलीकॉप्टर पायलट – अनामिका बी राजीव
– भारतीय वायुसेना के जगुआर स्क्वाड्रन में स्थायी रूप से नियुक्त होने वाली पहली महिला पायलट – तनुष्का सिंह
फाइटर पायलट कैसे बनते हैं?
– आर्मी, नेवी या एयरफोर्स में एंट्री के लिए NDA, NCC Special Entry, AFCAT और CDS एग्जाम देना होता है।
– इनमें से कोई भी एग्जाम पास करने के बाद आप चाहें तो फाइटर पायलट भी बन सकते हैं।
– इसके लिए नासिक के कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल से ग्रेजुएशन कोर्स करना होता है।
– तब फाइटर पायलट बन सकते हैं।
—————-
3. WHO द्वारा विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) कब मनाया जाता है?
When is World Hearing Day celebrated by WHO?
a. 2 March
b. 3 March
c. 4 March
d. 6 March
Answer: b. 3 March
2025 की थीम
– “बदलती मानसिकता: कान और सुनने की देखभाल को सभी के लिए एक वास्तविकता बनाने के लिए खुद को सशक्त बनाएं”
– “Changing Mindsets: Empower Yourself to Make Ear and Hearing Care a Reality for All”
– दुनिया में बहरेपन को लेकर जागरुकता के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
– WHO ने अंतर्राष्ट्रीय कान देखभाल दिवस पहली बार वर्ष 2007 में मनाया।
– वर्ष 2016 में, कान देखभाल दिवस का नाम बदलकर विश्व श्रवण दिवस कर दिया गया।
दुनियाभर में कितने लोग बहरे हो सकते हैं?
– विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अनुमान है कि 2050 तक, लगभग 2.5 बिलियन (250 करोड़) लोग दुनियाभर में सुनने की क्षमता खो सकते हैं, जिनमें से 700 मिलियन (70 करोड़) से अधिक को इलाज की जरूरत होगी।
– भारत में लगभग 63 मिलियन (6.3 करोड़) लोग, यानी देश की 6.3% जनसंख्या, गंभीर सुनने की समस्या से प्रभावित हैं।
WHO
स्थापना: 7 अप्रैल 1948
महानिदेशक: डॉ टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस
हेडक्वाटर: जिनेवा, स्विट्जरलैंड।
————-
4. किस राज्य ने सरकारी ऑफिस, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और बिजनेस में कन्नड़ भाषा को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया?
Which state issued an order making Kannada language compulsory in government offices, educational institutes and businesses?
a. तेलंगाना
b. कर्नाटक
c. तमिलनाडु
d. केरल
Answer: b. कर्नाटक
भाषा विवाद क्यों हो रहा है?
– हालिया विवाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बयान से पैदा हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर राज्य नई शिक्षा नीति को लागू नहीं करेंगे, तो शिक्षा योजनाओं के लिए केंद्र से मिलने वाली धनराशि रोक दी जाएगी। तमिलनाडु इसे संविधान का अपमान और हिंदी थोपने का प्रयास बता रहा है।
– कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब और महाराष्ट्र आदि राज्यों में भाषाई विवाद लगातर चर्चा बना हुआ है।
– कर्नाटक सरकार ने सरकारी ऑफिस, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट और बिजनेस में कन्नड़ भाषा को अनिवार्य करने का आदेश जारी किया है।
– इसका उद्देश्य प्रशासन, शिक्षा और बिजनेस में कन्नड़ भाषा को बढ़ावा देना है।
– सरकार ने इस संबंध में 15 फरवरी 2025 को सर्कुलर जारी किया था।
– फैसला कन्नड़ लैंग्वेज कॉम्प्रीहेंसिव डेवलपमेंट एक्ट के तहत लिया गया है।
– ये 2022 में लागू किया गया था, जो 12 मार्च 2025 से प्रभावी होगा।
– इसका उद्देश्य कन्नड़ भाषा का व्यापक विकास और स्थानीय लोगों को बेहतर अवसर देना है।
– सर्कुलर में कहा गया है कि सरकारी ऑफिस, स्कूलों, कॉलेजों और बिजनेस में कन्नड़ भाषा को प्राथमिकता दी जाएगी।
– सार्वजनिक साइनबोर्ड, एडवर्टाइजमेंट और वर्क प्लेस पर कन्नड़ भाषा बोली-लिखी जाएगी।
– सामानों की पैकेजिंग पर नाम और जानकारी कन्नड़ में छापना अनिवार्य होगा। यह नियम सरकारी और प्राइवेट दोनों संस्थानों के लिए होगा।
– सरकार ने साफ किया है कि अगर कोई इंस्टीट्यूट या व्यक्ति इन निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लैंग्वेज को लेकर पहले भी विवाद
– कर्नाटक में लंबे समय से कन्नड़ भाषा के प्रचार को लेकर आंदोलन होते रहे हैं। इसके अलावा, महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच बस सेवाएं भी रोकनी पड़ी थीं, क्योंकि बसों पर कन्नड़ साइनबोर्ड नहीं लगे थे।
और किस जगह के स्कूलों में ऐसा हुआ?
– पंजाब और तेलंगाना ने स्कूलों में पंजाबी और तेलुगु को अनिवार्य किया है।
– कर्नाटक सरकार का निर्देश ऐसे समय आया है, जब केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी को लेकर विवाद चल रहा है।
– तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पहले ही इस पॉलिसी का विरोध कर चुके हैं। इस मामले पर बीजेपी और डीएमके आमने-सामने हैं।
ट्राई लैंग्वेज पॉलिसी
– नई शिक्षा नीति 2020 के तहत देश के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 3 भाषाएं सिखाई जाएंगी। इनमें से दो भारतीय भाषाएं होंगी और एक अन्य भाषा होगी।
– पहली भाषा स्टूडेंट की मातृभाषा या स्थानीय भाषा होगी, प्राइमरी एजुकेशन भी इसी भाषा में होगी।
– दूसरी भाषा हिंदी या राज्य की दूसरी भारतीय होगी।
– तीसरी भाषा अंग्रेजी या कोई अन्य भारतीय या विदेशी भाषा होगी।
– राज्यों और स्कूलों को यह तय करने की स्वतंत्रता है कि वे कौन-सी तीन भाषाएं पढ़ाएंगे। किसी भी भाषा को अनिवार्य रूप से थोपने का प्रावधान नहीं है।
कर्नाटक
राजधानी: बेंगलुरु
मुख्यमंत्री: सिद्दारमैया
राज्यपाल: थावरचंद गहलोत
भाषा: कन्नड़
जनसंख्या: 6.41 करोड़ (2014)
पड़ोसी राज्य: महाराष्ट्र, गोवा, केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश।
————
5. विदर्भ ने किसे हराकर रणजी ट्रॉफी 2024-25 का खिताब जीता?
Vidarbha defeated whom to win the Ranji Trophy 2024-25 title?
a. उत्तर प्रदेश
b. हैदराबाद
c. केरल
d. राजस्थान
Answer: c. केरल
– रणजी ट्रॉफी 2024-25 का खिताब विदर्भ ने जीत लिया है।
– पिछला रणजी ट्रॉफी 2023-24 का खिताब मुंबई ने जीता था।
– विदर्भ रणजी ट्रॉफी में एक घरेलू क्रिकेट टीम है।
– विदर्भ, महाराष्ट्र का एक क्षेत्र है।
दोनों टीम की पारियां
– विदर्भ और केरल के बीच फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा।
– पहली पारी में बढ़त के आधार पर विदर्भ को चैंपियन घोषित किया गया।
– विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 379 रन बनाए थे।
– केरल ने इसके जवाब में 342 रन बनाये थे।
– पहली पारी में विदर्भ को 37 रन की बढ़त मिली।
– विदर्भ ने पांचवे दिन तक अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए।
– केरल को खेलने का मौका दिए बिना मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। और विनर विदर्भ टीम रही।
रणजी ट्रॉफी 2024-25
– फाइनल मैच : 26 फरवरी से 02 मार्च 2024
– कहां : VCA स्टेडियम, नागपुर में
– किनके बीच : केरल और विदर्भ टीम
– मैच को ड्रॉ घोषित कर विदर्भ टीम विनर बनीं
– केरल टीम के कप्तान : सचिन बेबी
– विदर्भ टीम के कप्तान : अक्षय वाडकर
रणजी ट्रॉफी क्या है?
– रणजी ट्रॉफी भारत में खेली जाने वाली एक प्रमुख घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट चैंपियनशिप है।
– रणजी ट्रॉफी में मैचों को 4 और 5 दिन तक खेला जाता है।
– इसे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रतिवर्ष आयोजित करता है।
– रणजी ट्रॉफी की शुरूआत 1934-35 में हुई थी।
– लेटेस्ट सीजन: 2024-25 में हुआ।
————–
6. वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भारत की जीडीपी विकास दर कितनी रही?
What was India’s GDP growth rate in the third quarter (October-December) of the financial year 2024-25?
a. 7.1%
b. 6.2%
c. 5.4%
d. 4.3%
Answer: b. 6.2%
– वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भारत की जीडीपी ग्रोथ बढ़कर 6.2% पर आ गई है।
– दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में GDP ग्रोथ रेट 5.4% थी।
– पहली तिमाही (अप्रैल-मई) में GDP ग्रोथ रेट 6.7% थी।
नोट: – वहीं एक साल पहले समान तिमाही (Q3FY24) में यह 8.4% थी।
जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े किसने जारी किए?
– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) [NSO] ने GDP के प्रोविजनल आंकड़े 28 फरवरी 2025 को जारी किए।
GDP क्या होता है?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) इकोनॉमी की हेल्थ को ट्रैक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले सबसे कॉमन इंडिकेटर्स में से एक है।
– GDP किसी एक साल या एक तिमाही में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है।
ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)
C = कंज्यूमर एक्सपेंसेज
I = इंडस्ट्रीज इन्वेस्टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्सपेंडीचर
X = एक्सपोर्ट
M = इंपोर्ट
दो तरह की होती है GDP
– GDP दो तरह की होती है – रियल GDP और नॉमिनल GDP
– रियल GDP में गुड्स और सर्विस की वैल्यू का कैलकुलेशन बेस ईयर की वैल्यू या स्टेबल प्राइस पर किया जाता है। फिलहाल GDP को कैलकुलेट करने के लिए बेस ईयर 2011-12 है।
– वहीं नॉमिनल GDP का कैलकुलेशन करंट प्राइस पर किया जाता है।
————-
7. किस राज्य सरकार ने पूरे राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने का निर्णय दिया?
Which state government has decided to establish digital libraries at the gram panchayat level across the state?
a. मध्य प्रदेश
b. राजस्थान
c. बिहार
d. उत्तर प्रदेश
Answer: d. उत्तर प्रदेश
– आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 2 मार्च को यह जानकारी मिली।
– योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, ने एक महत्वपूर्ण बैठक में 22,700 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने और पहल के पहले चरण को लागू करने का निर्णय लिया है।
इस पहल का उद्देश्य
– इस पहल का उद्देश्य गांवों में बच्चों को उन्नत शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच प्रदान करना है, ताकि वे डिजिटल युग के साथ बेहतर तालमेल बना सकें।
डिजिटल लाइब्रेरी पर कितना खर्च
– सरकार प्रत्येक लाइब्रेरी पर 4 लाख रुपये निवेश करेगी, जिसमें 2 लाख रुपये से कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा जैसे डिवाइस खरीदने के लिए और 2 लाख रुपये डिजिटल हार्ड-कॉपी किताबें खरीदने के लिए।
————–
8. इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य में 14 नए पक्षी, 15 तितलियाँ, 8 ओडोनेट्स मिले, ये किस राज्य मे हैं?
14 new birds, 15 butterflies, 8 odonates found in Idukki Wildlife Sanctuary, in which state are these?
a. केरल
b. तमिलनाडु
c. कर्नाटक
d. आंध्र प्रदेश
Answer: a. केरल
odonates क्या होते हैं – एक कीट वर्ग जिसमें मुख्य रूप से ड्रैगनफ्लाई (Dragonflies) और डेम्सेलफ्लाई (Damselflies) आते हैं।
– इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य में आयोजित तीन दिवसीय ऑफ-सीजन जीव सर्वेक्षण के दौरान, पक्षियों की 14 प्रजातियां, 15 तितलियां और 8 ओडोनेट्स नई देखी गईं।
– यह सर्वेक्षण टीएनएचएस और केरल वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।
– त्रावणकोर नेचर हिस्ट्री सोसाइटी (TNHS) के रिसर्च एसोसिएट कलेश सदाशिवन के अनुसार, पक्षियों की 14 नई प्रजातियाँ हैं- ग्रे हेरॉन, इंडियन स्पॉटेड ईगल, स्टेपी ईगल, बोनेली ईगल, वेस्टर्न मार्श-हैरियर, मोंटेग्यू हैरियर, यूरेशियन स्पैरोहॉक, सवाना नाइटजर, ब्लू-फेस्ड माल्कोहा, ब्लू-ईयर किंगफिशर, ग्रेट ब्लैक वुडपेकर, रोज़ी स्टार्लिंग, लॉन्ग-बिल्ड पिपिट और इंडियन सिल्वरबिल।
– अभयारण्य में पक्षी प्रजातियों की कुल संख्या बढ़कर 245 हो गई है।
– तितली प्रजातियों में- लेसर अल्बाट्रॉस, टैनी कॉस्टर, सह्याद्री रेडस्पॉट ड्यूक, ओरिएंटल ग्रास ज्वेल, एशियन ज़ेबरा ब्लू, डार्क सीलोन सिक्स-लाइन ब्लू, इंडियन व्हाइट-टिप्ड लाइनब्लू, डार्क ग्रास ब्लू, इंडियन पर्पल लीफ ब्लू, कारवार मेनी-टेल्ड ओकब्लू, सह्याद्री सिल्वर-स्ट्रीक्ड अकेशिया ब्लू, इंडिगो/लाजुली फ्लैश, ओरिएंटल ऑर्किड टिट, बंगाल ब्रॉड-टेल रॉयल और इंडियन डार्ट शामिल हैं।
– सर्वेक्षण में नई मिलाकर कुल 155 प्रजाति की तितलियाँ दर्ज की गईं और अभयारण्य में तितलियों की कुल संख्या बढ़कर 212 हो गई है।
– ओडोनेट की प्रजातियां- गोम्फिडिया कोडागुएंसिस फ्रेजर, 1923 हैं; पैरागोम्फस लाइनिएटस; ऑर्थेट्रम ग्लॉकम; ऑर्थेट्रम त्रिकोणीय; ट्रैमिया बेसिलेरिस; इस्च्नुरा सेनेगलेंसिस; लेस्टेस प्रीमोर्सस डेसिपिएन्स किर्बी; और प्रोटोस्टिक्टा एनामालाइका सदासिवन।
– सर्वेक्षण में ओडोनेट की कुल संख्या 48 है, जिसमें आठ नई देखी गई प्रजातियां भी शामिल हैं।
– अब ओडोनेट की कुल संख्या बढ़कर 73 हो गई।
– इसके अलावा, सर्वेक्षण में पतंगों की 202 प्रजातियां, चींटियों की 52 प्रजातियां, मैन्टिड्स की 10 प्रजातियां और सिकाडा की छह प्रजातियां भी पाई गईं।
केरल
राजधानी: तिरुवनंतपुरम
मुख्यमंत्री: पिनाराई विजयन
राज्यपाल: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर
आबादी: 3,34,06,061 (2011)
पड़ोसी राज्य: कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप
————–
9. इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) 2025 का उद्घाटन किसने किया?
Who inaugurated the Invest Madhya Pradesh – Global Investors Summit (GIS) 2025?
a. अमित शाह
b. नितिन गडकरी
c. द्रौपदी मुर्मू
d. नरेंद्र मोदी
Answer: d. नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
– 24 फरवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की शुरुआत की।
– यह समिट भोपाल की सुंदर बड़ी झील के पास स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित की गई।
– मध्य प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) 2025 में राज्य को 30.77 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।
– ‘द हिंदू’ समाचार पत्र के अनुसार, राज्य सरकार ने 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक के समझौतों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। ये समझौते अक्षय ऊर्जा, व्यापार, नवाचार और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में किए गए हैं।
मध्य प्रदेश
– राजधानी: भोपाल
– मुख्यमंत्री : मोहन यादव
– राज्यपाल: मंगूभाई छगनभाई पटेल
– आबादी: 7.26 करोड़ (2011)
– भाषा: हिंदी
– पड़ोसी राज्य: उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान।
—————
10. उरुग्वे के नए राष्ट्रपति कौन बने?
Who became the new President of Uruguay?
a. यामांडू ओरसी
b. कैरोलिना कोसे
c. लुइस लैकेले
d. फ्रुक्टुओसो रिवेरा
Answer: a. यामांडू ओरसी (57 वर्षीय)
– वामपंथी नेता यामांडू ओरसी ने नवंबर 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीता था और अब 1 मार्च 2025 को उन्होंने उरुग्वे के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
– उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति लुइस लैकेले पोउ को हराया।
– उरुग्वे राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल का होता है।
उरुग्वे के बारे में
– किस महादेश में स्थित – दक्षिण अमेरिका
– राष्ट्रपति : यामांडू ओरसी
– राजधानी – मोंटेवीडियो
– मुद्रा – उरुग्वे पेसो
– आबादी – 34 लाख
– पड़ोसी देश – ब्राजील और अर्जेंटीना
– नोट: उरुग्वे की लगभग 19% जनसंख्या बहुआयामी गरीबी की स्थिति में जी रही है।
————–
11. विश्व वन्यजीव दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Wildlife Day celebrated?
a. 2 March
b. 3 March
c. 4 March
d. 5 March
Answer: b. 3 March
2025 की थीम
– वन्यजीव संरक्षण वित्त: लोगों और ग्रह में निवेश।
– Wildlife Conservation Finance: Investing in People and Planet.
– हर साल 3 मार्च को दुनिया के जंगली जीवों और वनस्पतियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
– इस दिन को थाईलैंड द्वारा प्रस्तावित किया गया था और 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly – UNGA) द्वारा मान्यता दी गई थी।
विश्व वन्यजीव कोष
मुख्यालय: ग्लैंड, स्विट्जरलैंड
स्थापना: 29 अप्रैल 1961
———–
12. निरस्त्रीकरण और अप्रसार जागरूकता के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Day for Disarmament and Non-Proliferation Awareness observed?
a. 2 मार्च
b. 3 मार्च
c. 4 मार्च
d. 5 मार्च
Answer: d. 5 मार्च
– निरस्त्रीकरण के मुद्दों के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
– शांति और सुरक्षा के लिए निरस्त्रीकरण और अप्रसार के महत्व को बढ़ावा देने के लिए 2021 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसकी स्थापना की थी।
नोट – निरस्त्रीकरण सप्ताह (Disarmament Week): 24 से 30 अक्टूबर
संयुक्त राष्ट्र
महासचिव – एंटोनियो गुटेरिस
मुख्यालय – न्यूयार्क
स्थापना – 1945
—————
13. जन औषधि दिवस कब मनाया जाता है?
When is Jan Aushadhi Diwas celebrated?
a. 7 मार्च
b. 8 मार्च
c. 9 मार्च
d. 10 मार्च
Answer: a. 7 मार्च
– यह दिन जेनेरिक दवाओं के लाभों और महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।
– जन औषधि दिवस की शुरुआत 7 मार्च 2019 को हुई थी।
—————