30 September 2022 Current Affairs

यह 30 September 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. PM नरेंद्र मोदी ने 36वें नेशनल गेम्‍स का उद्घाटन गुजरात के किस स्‍टेडियम में किया?

a. ट्रांस स्‍टेडियम
b. नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम
c. एथलेटिक स्‍टेडियम
d. अकोटा स्‍टेडियम

Answer: b. नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम

– नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम अहमदाबाद में स्थित है।
– यह दुनिया का सबसे बड़ा स्‍टेडियम है। दर्शकों क्षमता 1.32 लाख लोगों की है।
– पहले इसका नाम सरदार वल्‍लभभाई पटेल स्‍टेडियम और मोटेरा क्रिकेट स्‍टेडियम था।
– 24 February 2021 को इस स्‍टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया।

36वां राष्‍ट्रीय खेल
– गुजरात में पहली बार राष्ट्रीय खेल हो रहे हैं।
– नेशनल गेम्‍स का उद्घाटन 29 सितंबर को पीएम मोदी ने किया।
– इसका समापन 12 अक्‍टूबर को होगा।
– 36वें राष्ट्रीय खेल 2022 में कुल 36 खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
– इनमें 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 7 हजार खिलाड़ी हिस्‍सा ले रहे हैं।
– नेशनल गेम्‍स सात साल बाद हो रहा है। पिछली बार 2015 में केरल में आयोजन हुआ था।

6 शहरों में होंगे गेम्‍स
– अहमदाबाद, गांधीनगर, सूरत, वडोदरा, राजकोट और भावनगर
– हालांकि, ट्रैक साइक्लिंग प्रतियोगिता दिल्ली में होगी।

गुजरात
सीएम : भूपेंद्र भाई पटेल
गवर्नर : आचार्य देवव्रत
राजधानी : गांधीनगर

—————-
2. 36वें नेशनल गेम्‍स का शुभंकर (Mascot) का नाम बताएं?

a. सावज
b. राजा
c. भोलू
d. फिलादे

Answer: a. सावज

– शुभंकर का नाम ‘सावज’ दिया गया है।
– यह गुजराती शब्द है, जिसका अर्थ ‘शेर’ होता है।
– यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है, साथ ही तेजी से बढ़ते भारत की एक झलक भी देता है, जो फिर से एक विश्व का अग्रणी देश बनने के लिए तैयार है।

राष्ट्रीय खेल 2022: इतिहास
– स्वतंत्रता से पहले पहला राष्‍ट्रीय स्‍तर का गेम्‍स, ऑल इंडिया ओलंपिक कमेटी द्वारा 1924 में लाहौर में आयोजित किया गया था।
– तब, इसे “अखिल भारतीय ओलंपिक खेलों” के रूप में जाना जाता था।
– 1940 में टूर्नामेंट का नाम बदलकर “राष्ट्रीय खेल” कर दिया गया।
– आजादी के बाद पहली बार लखनऊ में 1948 में आयोजित हुआ था।

36वें नेशनल गेम्‍स के उद्घाटन के दौरान पीएम ने क्‍या कहा
– खेल के मैदान में खिलाड़ियों की जीत, उनका दमदार प्रदर्शन, अन्य क्षेत्रों में देश की जीत का भी रास्ता बनाता है।
– स्पोर्ट्स की सॉफ्ट पावर, देश की पहचान को, देश की छवि को कई गुना ज्यादा बेहतर बना देती है।

—————-
3. 36वें नेशनल गेम्‍स का गान (anthem) क्‍या है?

a. खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया
b. भिड़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडिया
c. खेलो इंडिया, बढो इंडिया
d. जुडेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया

Answer: d. जुडेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया

– इस खेल गान (anthem) को सिंगर सुखविंदर सिंह ने गाया है।

————–
4. गर्भपात मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2022 में कौन सा ऐतिहासिक फैसला दिया?

a. विवाहित हो या अविवाहित, गर्भपात का अधिकार
b. पति का यौन हमला ‘मैरिटल रेप’ है
c. सिर्फ विवाहित को गर्भपात का अधिकार
d. a और b

Answer: d. a और b (विवाहित हो या अविवाहित, हर महिला को गर्भपात का अधिकार है और पति का यौन हमला ‘मैरिटल रेप’ माना जाएगा)

– सुप्रीम कोर्ट ने सभी महिलाओं को गर्भपात का अधिकार दे दिया, फिर चाहें वो विवाहित हों या अविवाहित।
– कोर्ट ने कहा कि मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट (MTP एक्‍ट) के तहत 22 से 24 हफ्ते तक गर्भपात का हक सभी को है।
– MTP एक्‍ट के तहत अबॉर्शन कराने के लिए महिला को यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि उसका रेप हुआ है या सेक्शुअल असॉल्ट हुआ है।
– दरअसल, इस आदेश से पहले MTP कानून के तहत सिर्फ विवाहित महिला और रेप पीडि़त महिला को गर्भपात की इजाजत थी।

सुप्रीम कोर्ट में किस बात की हुई सुनवाई
– अदालत ने यह फैसला 25 साल की एक अविवाहित महिला की याचिका पर सुनाया।
– उसने कोर्ट से 24 हफ्ते के गर्भ को गिराने की इजाजत मांगी थी।
– लेकिन, दिल्ली हाईकोर्ट ने 16 जुलाई 2022 को इस मांग को खारिज कर दिया।
– हाईकोर्ट को महिला ने बताया था कि, वह सहमति से सेक्स के चलते प्रेग्नेंट हुई, लेकिन बच्चे को जन्म नहीं दे सकती, क्योंकि वह एक अविवाहित महिला है और उसके साथी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया है।
– इसके बाद महिला ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
– सुप्रीम कोर्ट ने 21 जुलाई 2022 को एक अंतरिम आदेश पारित किया। इसमें दिल्ली AIIMS की ओर से बनाए गए मेडिकल बोर्ड के सुपरविजन में अबॉर्शन की अनुमति दी गई थी।
– 29 सितंबर 2022 को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने विस्‍तृत और ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला
– बेंच की अगुआई कर रहे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि ये दकियानूसी धारणा है कि सिर्फ शादीशुदा महिलाएं ही सेक्शुअली एक्टिव रहती हैं।
– अबॉर्शन के अधिकार में महिला के विवाहित या अविवाहित होने से फर्क नहीं पड़ता।
– कोर्ट ने कहा कि MTP एक्ट में मैरिटल रेप को शामिल किया जाना चाहिए।
– कोर्ट ने कहा कि अगर जबरन सेक्स की वजह से पत्नी गर्भवती होती है तो उसे सेफ और लीगल अबॉर्शन का हक है।

मेरिटल रेप पर सुप्रीम कोर्ट का पूरा फैसला
– विवाहित महिला भी सेक्शुअल असॉल्ट और रेप सर्वाइवर्स के दायरे में आती है।
– रेप की सामान्य परिभाषा यह है कि किसी महिला के साथ उसकी सहमति के बिना या इच्छा के खिलाफ संबंध बनाया जाए।
– भले ही ऐसा मामला वैवाहिक बंधन के दौरान हुआ हो।
– एक महिला, पति के द्वारा बनाए गए, बिना सहमति के यौन संबंधों के चलते गर्भवती हो सकती है।
– अंतरंग साथी की हिंसा एक वास्तविकता है और यह रेप में भी तब्दील हो सकती है… अगर हम इसे नहीं पहचानते हैं, तो ये लापरवाही होगी।
– यह मानना कि, अजनबी ही विशेष तौर पर या खास मौकों पर यौन और लिंग आधारित हिंसा (रेप) के लिए जिम्मेदार होते हैं, यह गलत और अफसोसनाक धारणा है।
– रेप की परिभाषा में मेरिटल रेप को शामिल किए जाने की एकमात्र वजह MTP एक्ट यानी मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी है।
– इसके कोई और मायने निकाले जाने पर एक महिला बच्चे को जन्म देने और ऐसे पार्टनर के साथ उसे पालने को मजबूर होगी, जिसने महिला को मानसिक और शारीरिक यातना दी है।
– हम यहां यह साफ करना चाहते हैं कि MTP एक्‍ट के तहत अबॉर्शन कराने के लिए महिला को यह साबित करने की जरूरत नहीं है कि उसका रेप हुआ है या सेक्शुअल असॉल्ट हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस – यूयू ललित

—————-
5. अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस (International safe abortion day) कब मनाया जाता है?

a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 01 अक्‍टूबर

Answer: a. 28 सितंबर

– इस दिवस को विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने घोषित किया हुआ है।
– दिवस का मकसद सुरक्षित गर्भपात की जागरूकता फैलाना है।
– यह दिवस इस साल (2022) में चर्चा में आया, क्‍योंकि इसके एक दिन बाद ही 29 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को लेकर ऐतिहासिक फैसला दिया।
– दरअसल, एक वकील ने बेंच को बताया कि आज इंटरनेशनल सेफ अबॉर्शन डे है।
– इस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा- मुझे नहीं पता था कि इंटरनेशनल सेफ अबॉर्शन डे के दिन हम फैसला सुना रहे हैं। हमें यह जानकारी देने के लिए धन्यवाद। हालांकि इंटरनेशनल सेफ अबॉर्शन डे 28 सितंबर को आता है।

—————–
6. किस राज्‍य सरकार ने वायुसेना के पूर्व प्रमुख RKS भदौरिया को डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UP DIC) का मुख्‍य नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया?

a. बिहार
b. महाराष्‍ट्र
c. उत्‍तर प्रदेश
d. मध्‍य प्रदेश

Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

– रिटायर्ड एयर चीफ मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया 30 सितंबर 2021 को रिटायर हुए थे।
– अब उन्‍हें UP सरकार ने उत्‍तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UP DIC) का चीफ नोडल ऑफिसर नियुक्‍त किया है।

UP DIC क्‍या है?
– देश के दो राज्‍यों (उत्‍तर प्रदेश और तमिलनाडु) में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसकी घोषणा पहली बार 2018-19 के केंद्रीय बजट में हुई थी।
– उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा (यूपी डीआईसी), उत्‍तर प्रदेश की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है।
– इसका उद्देश्‍य इंडियन एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्‍टर में विदेशी निर्भरता को कम करना है।
– इस कॉरिडोर में डिफेंस फोर्सेज के लिए हथियार और गोला-बारूद का निर्माण के लिए इंडस्‍ट्री स्‍थापित की जाएगी।
– इसके लिए कॉरीडोर में बुनियादी इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर का निर्माण चल रहा है।

यूपी के किन शहरों में डिफेंस कॉरिडोर
– लखनऊ
– कानपुर
– झांसी
– अलीगढ़
– चित्रकूट

– नोट लखनऊ में ब्रह्मोस-NG के निर्माण की परियोजना और झंासी में भारत डायनेमिक्‍स द्वारा मिसाइल यूनिट स्‍थापित होगी।

—————
7. केंद्र सरकार ने देश का नया अटॉर्नी जनरल किसे नियुक्‍त किया?

a. आर वेंकटरमणी
b. आरके वेणुगोपाल
c. कपिल सिब्‍बल
d. रविशंकर प्रसाद

Answer: a. आर वेंकटरमणी

– आर वेंकटरमणि सीनियर एडवोकेट हैं।
– वे देश के 16वें अटॉर्नी जनरल बन गए हैं।
– इससे पहले सरकार ने मुकुल रोहतगी को इस पद के लिए प्रस्‍ताव दिया था, लेकिन उन्‍होंने ठुकरा दिया था।
– नए अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी, ने अब केके वेणुगोपाल की जगह ली, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्‍त हो गया।
– वे तमिलनाडु से हैं।
– 1977 में वकील बने थे।
– 1979 में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की थी।
– 2010 में उन्‍हें विधि आयोग (लॉ कमीशन) का सदस्‍य बनाया गया था।
– 2013 में भी एक और कार्यकाल के लिए इसके सदस्‍य बने।
– 30 सितंबर 2022 को दश के 16वें अटॉर्नी जनरल बने।

अटॉर्नी जनरल
– भारतीय संविधान के अनुच्छेद 76 के अनुसार, भारत का अटॉर्नी जनरल (AG) भारत का सबसे बड़ा कानून अधिकारी होता है।
– अटॉर्नी जनरल भारत सरकार का मुख्य कानूनी सलाहकार है और कानूनी मामलों पर केंद्र सरकार को सलाह देता है।
– सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भारत सरकार का पक्ष रखता है।
– अटॉर्नी जनरल को संसद की दोनों सदनों की कार्यवाही में भाग लेने और बोलने का भी अधिकार होता है।
– हालांकि सदन में वोट करने का अधिकार नहीं होता।
– उन्‍हें वो सारे विशेषाधिकार और इम्‍यूनिटी होती है, जो एक सांसद के पास होती है।

अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति कैसे होती है?
– राष्ट्रपति की इच्छा के समय पद पर रहता है।
– भारत के अटॉर्नी जनरल को किसी भी समय राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।
– नियुक्ति के लिए जरूरी है कि उसे भारत का नागरिक होना चाहिए।
– उन्होंने या तो किसी भारतीय राज्य के हाईकोर्ट में जज के रूप में या एडवोकेट के रूप में 10 वर्ष पूरे किए होंगे।
– वह राष्ट्रपति की नजर में एक प्रख्यात न्यायविद भी हो सकते हैं।

—————
8. केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार कब तक के लिए किया?

a. नवंबर, 2022
b. दिसंबर, 2022
c. जनवरी, 2023
d. फरवरी, 2023

Answer: b. दिसंबर, 2022

– इस योजना के तहत 80 करोड़ गरीबों को पांच किलो गेहूं और चावल हर महीने दिया जाता है।
– यह योजना शुक्रवार 30 सितंबर को समाप्त हो रही थी।
– इसे तीन महीने यानी अक्टूबर से दिसंबर, 2022 तक के लिये बढ़ाया गया है।
– योजना का विस्‍तार करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि इससे त्योहारों के मौसम में गरीबों को मदद सुनिश्चित हो सकेगी।

योजना के बारे में
– कब शुरू हुई थी योजना – कोरोना काल के दौरान उपजे संकट की वजह से साल 2020 में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की शुरुआत की गई थी।
– कितना अनाज मिलता है – राशनकार्ड धारकों सभी को 5 किलो आनाज.
– वित्त मंत्रालय के मुताबिक इसे 3 महीने और बढ़ाने से करीब 45 हजा़र करोड़ रुपये का भार आएगा।
– रूस यूक्रेन युद्ध के चलते उपजे खाद्यान संकट और अन्य सब्सिडिज के चलते केंद्र सरकार पर आनाज की मात्रा में कटौती करने या इस योजना को बंद करने का दबाव है।

—————–
9. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के नए महानिदेशक (DG) कौन हैं?

a. राजेंद्र कुमार
b. वीरेंद्र कुंमार
c. राज कुमार
d. विवेक कुमार

Answer: a. राजेंद्र कुमार

– राजेंद्र कुमार 1992 बैच के तमिलनाडु कैडर के IAS अधिकारी हैं।
– भारतीय कर्मचारियों के लिये चलायी गयी स्व-वित्तपोषित सामाजिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य बीमा योजना है।

—————–
10. अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस (International Translation Day) कब मनाया जाता है?

a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 01 अक्‍टूबर

Answer: c. 30 सितंबर

– 2022 की थीम ‘ए वर्ल्ड विदाउट बैरियर’ (A World Without Barriers’)
– इस दिवस को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर्स (FIT) ने घोषित किया हुआ है।
– इस दिन सेंट जेरोम (St. Jerome) की पुण्य तिथि होती है।
– सेंट जेरोम बाइबल अनुवादक हैं, जिन्हें अनुवादकों के संरक्षक संत के रूप में जाना जाता है।
– उनकी याद में ही इस खास दिन को मनाया जाता है।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *