29 September 2022 Current Affairs

यह 29 September 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. केंद्र सरकार ने देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ (CDS) किसे नियुक्‍त किया?

a. राकेश अस्‍थाना
b. अनिल चौहान
c. मनोज पांडे
d. एमएम नरवणे

Answer: b. अनिल चौहान

– अनिल चौहान, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हैं।
– केंद्र सरकार ने 28 सितंबर 2022 को उन्‍हें देश का नया CDS नियुक्त किया।
– वे सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे।
– जनरल बिपिन रावत के निधन के बाद से CDS का पद खाली था। अनिल चौहान देश के दूसरे CDS हैं।

नए CDS अनिल चौहान के बारे में
– उत्‍तराखंड के पौढ़ी के रहने वाले हैं।
– जन्‍म : 18 मई 1961
– सेना में कमीशन : 1981 में 11 गोरखा रायफल्‍स से
– रिटायरमेंट : मई 2021 (लेफ्टिनेंट जनरल के पद से)
– वे पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ रह चुके हैं।
– DGMO (डायरेक्‍टर जनरल मिलिटरी ऑपरेशंस) रह चुके हैं।
– बतौर DGMO उन्‍होंने अपने नेतृत्‍व में म्‍यांमार सेना के साथ म्‍यांमार की सीमाओं के पास उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाया।
– वह आतंकवाद रोधी अभियानों के एक्‍सपर्ट हैं।
– उनके कार्यकाल में पूर्वोत्‍तर क्षेत्रों में उग्रवाद में कमी आई।

चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ पद क्‍या है और जरूरत क्‍यों पड़ी
– चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ 4-स्टार रैंक है।
– चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ की सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष है।
– दरअसल, कारगिल युद्ध के दौरान तीनों सेनाओं में तालमेल में कमी पाई गई थी। इसलिए कोऑर्डिनेशन के लिए CDS की जरूरत महसूस हुई।
– सीडीएस की नियुक्ति आर्म्ड फोर्सेज के बीच आवश्यक तालमेल लाने के लिए हुई है।
– इसका उद्देश्य सेना में जॉइंटमैनशिप को बढ़ाना है, जिससे संसाधनों की बर्बादी और निर्णय लेने में होने वाली देरी को रोका जा सके।
– आखिरकार एक जनवरी 2020 को जनरल बिपिन रावत पहले सीडीएस बनाए गए थे।
– हालांकि उनका निधन 8 दिसंबर 2021 को तमिलनाडु के कुन्‍नूर में Mi-17 V5 हेलिकॉप्‍टर क्रैश में हो गया था।

रैंक?
– सेना प्रमुखों की तरह सीडीएस का रैंक भी चार स्टार जनरल का है।
– CDS रिटायरमेंट के बाद कोई सरकारी पद नहीं ले सकते हैं।
– रिटायरमेंट के बाद पांच साल तक वह कोई प्राइवेट नौकरी भी नहीं कर सकते हैं।
– वेतन और अतिरिक्त सुविधाएँ सर्विस आर्मी चीफ के बराबर होंगी।
– चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ तीनों सेनाओं के प्रमुखों का कमान नहीं कर सकते हैं और न ही किसी अन्य सैन्य कमान के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सकते है, ताकि राजनीतिक नेतृत्व को सैन्य मामलों में निष्पक्ष सुझाव दे सके।
– आर्मी, नेवी या एयरफोर्स को सैन्य कमांड देने का काम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की सलाह पर उनके प्रमुख ही करते हैं, न कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ।

रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्‍य सलाहकार
– सीडीएस सरकार के प्रधान सैन्य सलाहकार हैं।
– वह सेना के तीनों अंगों के मामले में रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार भी हैं। लेकिन इसके साथ ही तीनों सेनाओं के अध्यक्ष रक्षा मंत्री को अपनी सेनाओं के संबंध में सलाह देने का अधिकार है।

सीडीएस की भूमिकाएं क्या:
– वह तीनों सैन्य प्रमुखों की समिति के स्थायी अध्यक्ष हैं।
– तीनों सेनाओं के मामले में प्रधान सैन्य सलाहकार की भूमिका में वह रक्षा मंत्री को सलाह देते हैं।
– ऑपरेशंस, उपयोगी सामान, ट्रांसपोर्ट, ट्रेनिंग, सपोर्ट सेवाओं, कम्युनिकेशंस जैसे मामलों में तीनों सेनाओं में ज्वाइंटनेस लाने का जिम्मा संभालेंगे।
– युद्ध का रणनीति प्लान बनाना।
– रक्षा मंत्री के लिए वह वार्षिक योजना रिपोर्ट देने का काम करेंगे।

चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी के अध्‍यक्ष हैं सीडीएस
– CDS, सैन्य मामलों के विभाग का प्रमुख होने के अलावा इंडियन आर्म्ड फोर्सेज की चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (CoSC) के अध्यक्ष भी होते हैं।

इंडियन आर्मी चीफ – जनरल मनोज पांडे

—————
2. सऊदी अरब के नए प्रधानमंत्री कौन बने?

a. प्रिंस खालिद
b. प्रिंस फैजल बिन फरहान
c. खालिद अल-फलिह
d. प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

Answer: d. प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS)

– सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद ने अपने बेटे प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को देश का प्रधानमंत्री नियुक्‍त किया है।
– उन्‍होंने अपने दूसरे बेटे प्रिंस खालिद को रक्षा मंत्री बनाया है।
– यह जानकारी 27 सितंबर 2022 को एक शाही फरमान जारी करके दी गई है।

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान
– वह वर्ष 2017 में क्राउन प्रिंस बने थे।
– क्राउन प्रिंस का मतलब किंग के बाद सबसे पावरफुल पद।
– कहने को किंग सलमान बिन अब्‍दुल अल सउद, राजा हैं, लेकिन ज्‍यादातर काम प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान के इशारों पर होता है।
– उन्होंने पहले रक्षा मंत्री और उप-प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया है।
– वह अपने पिता किंग सलमान के उत्तराधिकारी हैं।
– प्रिंस सलमान की सत्‍ता में आने के बाद से सऊदी अरब में काफी बदलाव किए हैं।
– मोहम्मद बिन सलमान का किंग सलमान की जगह प्रधानमंत्री बन जाना सऊदी के लिए कई मायनों में खास है।
– इसकी वजह उनकी देश की उदार छवि गढ़ने की कोशिशें हैं।

—————
3. केंद्र सरकार ने किस एक्ट के तहत पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उससे जुड़े आठ संगठनों पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया?

a. UAPA
b. POTA
c. TADA
d. IPC

Answer: a. UAPA (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट)

गृह मंत्रालय के अनुसार राष्‍ट्र विरोधी गतिविधि और आतंकवाद के सबूत मिलने के बाद 28 सितंबर 2022 को PFI सहित इन संगठनों को गैरकानूनी संगठन घोषित किया है।
(1) रिहैब इंडिया फाउंडेशन (RIF)
(2) ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (AIIC)
(3) कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (CFI)
(4) नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स ऑर्गनाइजेशन (NCHRO)
(5) नेशनल विमेन्स फ्रंट
(6) रिहैब फाउंडेशन
(7) एम्पावर इंडिया फाउंडेशन
(8) जूनियर फ्रंट

PFI
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI), खुद को मुस्लिम सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक संगठन बताता है।
– इसकी स्थापना 2006 में कर्नाटक फोरम फॉर डिग्निटी और नेशनल डेवलपमेंट फ्रंट के विलय के साथ हुई थी।
– केंद्र सरकार ने PFI पर प्रतिबंध (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट) UAPA के तहत लगाया है।

प्रतिबंध क्यो लगाया गया?
– आरोप है कि यह आतंकवाद के जरिए इस्‍लामिक सत्‍ता लाना चाहता है।
– दरअसल, कई जांच एजेंसियों ने 22 सितंबर 2022 को देशभर में छापेमारी की थी।
– इस छापेमारी में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने PFI और उससे जुड़े अन्य संगठनों के 109 सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
– रिपोर्ट के मुताबिक PFI और इससे जुड़े संगठन गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
– केंद्र सरकार के अनुसार ये संगठन देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहे थे।
– इस समूह के इराक और सीरिया में इस्लामिक स्टेट (ISIS) जैसे वैश्विक आतंकवादी संगठनों से भी संबंध हैं।

PFI के कैडर इन हत्यों में शामिल
– गृह मंत्रालय ने कहा कि PFI कैडर कई आतंकवादी एक्टिविटीज और हत्याओं में शामिल है।

UAPA (अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट)
– वर्ष 1967 में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) को लाया गया था।
– इस कानून के तहत पुलिस आतंकियों, अपराधियों या लोगों को चिह्नित करती है, जो आतंकी एक्टिविटी में लिप्त (indulge) पाए जाते है।
– वर्ष 2004, 2008, 2012 और 2019 में इस कानून में बदलाव किए गए है।
– इस कानून के तहत सरकार, किसी संगठन या संस्थाओं को ही नहीं बल्कि, किसी व्यक्ति को भी आतंकी घोषित कर सकती है।

—————-
4. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की इंटिग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी (ICMF) का उद्घाटन कहां किया?

a. लखनऊ
b. बेंगुलरू
c. चेन्नई
d. जमशेदपुर

Answer: b. बेंगुलरू

– राष्ट्रपति मुर्मु ने 27 सितंबर, 2022 को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की इंटिग्रेटेड क्रायोजेनिक इंजन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी (ICMF) का उद्घाटन किया।
– भारत अब ICMF सुविधा रखने वाला दुनिया का छठा देश बन गया है।

क्‍यों की गई ICMF की स्‍थापना
– इसमें क्रायोजेनिक और सेमी-क्रायोजेनिक इंजन का मैन्‍युफैक्‍चरिंग और टेस्टिंग होगी।
– ये इंजन रॉकेट निर्माण में सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा होते हैं।
– यह सुविधा हाई-थ्रस्ट रॉकेट इंजनों के निर्माण में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी।
– यह इसरो के इंडियन स्‍पेस प्रोग्राम के लिए जरूरी है।
– लागत : 208 करोड़ रुपए

HAL
मुख्यालय- बेंगलुरू
सीईओ- मिहिर कांति मिश्रा

कर्नाटक
राजधानी- बेंगलुरु
सीएम- बसवराज बोम्मई
राज्यपाल- थावर चंद गहलोत

—————–
5. चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर क्या रखा गया?

a. सरदार उधम सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट
b. दारा सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट
c. शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: c. शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट

– चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट कर दिया गया है।
– भगत सिंह की 115वीं जयंती पर 28 सितंबर 2022 को नाम परिर्तन हुआ।
– केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने नामबदली कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रोजेक्ट
– 485 करोड़ रुपए का चंडीगढ़ एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और पंजाब और हरियाणा की सरकारों का एक संयुक्त प्रोजेक्ट है।
– पंजाब और हरियाणा में प्रत्येक की 24.5% हिस्सेदारी है, जबकि AAI की 51% हिस्सेदारी है।
– चंडीगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन वर्ष 2015 में किया गया था।
– पंजाब ने एयरपोर्ट बनाने के लिए मोहाली में जमीन दी थी।

पंजाब विधानसभा ने किया था नाम बदलने का प्रस्ताव पारित
– वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर रखा जाने का प्रस्ताव पारित किया था।
– कई सारी मीटिंग होने के बाद हरियाणा व पंजाब की सरकारों के बीच मतभेद अगस्त 2022 में समाप्त हुआ है।

पंजाब
राजधानी- चंडीगढ़
सीएम- भगवंत मान
राज्यपाल- बनवारीलाल पुरोहित

हरियाणा
राजधानी- चंडीगढ़
सीएम- मनोहर लाल खट्टर
राज्यपाल- बंडारू दत्तात्रेय

—————–
6. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता मंगेशकर चौक का उद्घाटन किस शहर में किया?

a. लखनऊ
b. आगरा
c. अयोध्या
d. बरेली

Answer: c. अयोध्या

– यूपी के CM ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर की 93वीं जयंती के अवसर पर 28 सितंबर 2022 को अयोध्या में ‘लता मंगेशकर चौक’ का उद्घाटन हुआ।
– लता मंगेशकर चौक का निर्माण सरयू नदी के तट पर स्थित नया घाट क्षेत्र में किया गया है।
– इस चौक को 7.9 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किया गया है।
– चौक पर 40 फीट लंबा और 12 मीटर ऊंचा शास्त्रीय भारतीय वाद्य यंत्र वीणा स्थापित की गई है। इसका वजन 14 टन है।

लता मंगेशकर
जन्‍म : 28 सितंबर 1929
निधन : 6 फरवरी 2022
– लता मंगेशकर को 2001 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।

——————
7. विश्व हृदय दिवस (World heart day) कब मनाया जाता है?

a. 27 सितंबर
b. 28 सितंबर
c. 29 सितंबर
d. 30 सितंबर

Answer: c. 29 सितंबर

– वर्ष 2022 की थीम : Use Heart for Every Heart

– इस दिवस का आयोजन ‘वर्ल्‍ड हार्ट फेडरेशन’ के द्वारा किया जाता है।
– उद्देश्‍य – दुनियाभर के लोगों में कार्डियोवस्कुल डिजीज (CVD), दिल की बीमारियों (Heart Disease) और स्ट्रोक्स के बारे में जानकारी फैलाना और जागरुक करना.
– हर साल दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से दुनियाभर में 1.86 करोड़ लोगों की मृत्यु हो जाती है.
– भारत में 40 साल से कम उम्र के बहुत से लोगों की हार्ट अटैक से जान जाने की घटनाओं में बढ़ोत्‍तरी देखी जा रही है।
– हार्ट अटैक होने पर CPR (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देकर बहुत सारे लोगों की जान बचाई जा सकती है।

अचानक हार्ट अटैक आता क्यों हैं?
– अगर पेशेंट के हार्ट आर्टरी में ब्लॉकेज आ जाए और उसे इस बात का पता न चले तो ऐसा होता है

दिल का ख्याल कैसे रखें –
– स्वस्थ भोजन करें
– अगर आपका वजन ज्यादा है, तो कुछ वजन कम करें
– दैनिक एक्सरसाइज करें
– सप्ताह में कम से कम ढाई घंटा शारीरिक व्यायाम करें
– तंबाकू का सेवन न करें
– शराब से दूरी बनाएं
– ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं.

—————-
8. सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के कितने मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया?

a. 400 मीटर
b. 500 मीटर
c. 600 मीटर
d. 700 मीटर

Answer: b. 500 मीटर

– जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एएस ओका की पीठ ने 26 सितंबर 2022 को यह आदेश दिया।
– यह फैसला ताजमहल की सुरक्षा को लेकर लिया गया है।
– कोर्ट का यह आदेश दुकान मालिकों के एक समूह के आवेदन पर आया है, जिन्हें 500 मीटर के दायरे से बाहर जगह आवंटित की गई है।
– आवेदकों के वकील एमसी ढींगरा ने ताजमहल में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर कोर्ट में शिकायत की थी।
– उन्होंने शिकायत में कहा था कि ताजमहल की सीमा के 500 मीटर के दायरे में व्यावसायिक गतिविधियां अभी चल रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट पहले भी लगा चुका है प्रतिबंध
– विशेष रूप से, यह पहली बार नहीं है जब सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल के आसपास व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।
– वर्ष 2000 में भी सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने ऐसा ही आदेश पारित किया था।

ताजमहल
– भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मकबरा है।
– इसका निर्माण 1632 में मुग़ल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में करवाया था।
– ताजमहल युनेस्को विश्व धरोहर स्थल है।

—————
9. खाद्य हानि और अपशिष्ट के बारे में जागरूकता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day of Awareness of Food Loss and Waste) कब मनाया जाता है?

a. 27 सितंबर
b. 28 सितंबर
c. 29 सितंबर
d. 30 सितंबर

Answer: c. 29 सितंबर

– इस दिवस को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा ने 29 सितंबर 2019 को घोषित किया था।
– इस दिन का मुख्य उद्देश्य स्थायी भोजन की आदतों के माध्यम से जलवायु परिवर्तन की समस्या को दूर करने की दिशा में काम करना और जिम्मेदार खपत और उत्पादन के साथ-साथ शून्य भूख की दिशा में कदम उठाना है।

——————
10. सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for Universal Access to Information) कब मनाया जाता है?

a. 27 सितंबर
b. 28 सितंबर
c. 29 सितंबर
d. 30 सितंबर

Answer: b. 28 सितंबर

– यूनेस्‍को ने यह दिवस घोषित किया हुआ है।
– दिवस का मकसद – सभी को जानकारी प्राप्त करने और वितरित करने का अधिकार है।


PDF Download : Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *