6 & 7 December Current Affairs

यह 6 & 7 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. भारत के लगभग 5000 किमी की क्षमता वाली मिसाइल टेस्ट का ऐलान (NOTAM जारी) करते ही किस देश ने अपना जासूसी जहाज हिंद महासागर में भेजा?

a. अमेरिका
b. पाकिस्तान
c. जापान
d. चीन

Answer: d. चीन

– न्यूज वेबसाइट ‘द प्रिंट’ के अनुसार भारत 15-16 दिसंबर 2022 को अंडमान और निकोबार समुद्री क्षेत्र में मिसाइल टेस्ट करने वाला है।
– इसकी टेस्‍ट की रेंज 5000 से 5400 तक की है। यह मिसाइल अग्नि-5 या फिर K-5 हो सकती है।
– अंतरर्राष्‍ट्रीय कानून के अनुसार भारत ने इसके लिए नवंबर 2022 के अंतिम सप्‍ताह में एक NOTAM (नोटिस टू एयरमैन/नोटिस टू एयर मिशन) जारी किया।
– NOTAM या एयरमेन को नोटिस टेलीकम्युनिकेशन के माध्यम से भेजा जाना वाले नोटिस होता है।
– इसमें किसी एरोनॉटिकल फैसिलिटी, सर्विस, प्रक्रिया या खतरे की स्थिति या परिवर्तन से संबंधित जानकारी होती है।
– यह जानकारी फ्लाइट ऑपरेशन से संबंधित कर्मियों के लिए आवश्यक होती है।
– NOTAM जारी करने का अधिकार देश की सरकारी एजेंसी या एयरपोर्ट अथॉरिटी के पास होता है।

सूचना मिलते ही चीन ने भेजा स्‍पाई शिप
– NOTAM जारी होते ही चीन से इसकी खबर लगी।
– चीन ने मिसाइल टेस्ट के होने से ही पहले चीन ने अपने जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ को हिन्‍द महासागर क्षेत्र में रवाना कर दिया।
– 05 दिसंबर 2022 तक यह हिन्‍द महासागर के अंदर आ चुका है।
– इस जासूसी जहाज से चीन, भारत के आगामी टेस्ट को ट्रैक करना चाहता है।
– इससे पहले चीन ने ‘युआन वांग 6’ नवंबर 2022 में भेजा था, जब भारत अग्नि-3 का टेस्ट करने वाला था।
– भारत अग्नि-3 का टेस्ट 06-11 नवंबर 2022 के बीच करने वाला था।
– लेकिन चीन के ‘युआन वांग 6’ के कारण इस टेस्ट टाल दिया गया और टेस्ट को 23 नवंबर 2022 को किया गया था।
– द प्रिंट के अनुसार युआन वांग 05 दिसंबर 2022 तक
‘युआन वांग 5’ इंडोनेशिया में जावा द्वीप के तट से हिंद महासागर में दक्षिण की ओर, समुद्री ऑप्टिमा तक पहुंच चुका है।

भारत कौन सी मिसाइल का टेस्ट करने वाला है?
– द प्रिंट के अनुसार भारत ने लगभग 5400 किमी की क्षमता वाली मिसाइल टेस्ट का NOTAM जारी किया।
– द प्रिंट के अनुसार यह मिसाइल अग्नि-5 या फिर K-5 हो सकती है।

युआन वांग 5
– यह सैटेलाइट ट्रैकिंग जहाज है।
– चीनी सेना युआन वांग 5 का प्रयोग सेटेलाइट और मिसाइलों को ट्रैक करने के लिए करती है।
युआन वांग 5 का निर्माण 2007 में जियांगन शिपयार्ड ने किया था।
– यह जहाज चीनी PLA के स्वामित्व में है।
– लेकिन यह PLA नौसेना द्वारा संचालित नहीं है।
– इसके बजाय, यह दिसंबर 2015 में स्थापित चीनी PLA की पांचवीं और नवीनतम शाखा PLA की सामरिक सहायता बल के साथ उपयोग में है।

इसी स्‍पाई शिप को हंबनटोटा भी भेज चुका है चीन
– चीन ने अगस्त 2022 में श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर ‘युआन वांग 5’ को भेजा था।
– इसपर भारत ने चिंता व्यक्त की थी।

चीन हिंद महासागर में घुसपैठ क्यों कर रहा है?
– चीन अपने स्पाई शिप से मिसाइल को लॉन्च करेगा और उसके ट्रैक करेगा।
– इसके अलावा यह भारत के मिसाइलों पर भी नजर रखना चाहता है।
– चीन अपने स्ट्रैटेजिक जहाजों की मदद से हिंद महासागर में अपना दबदबा बना रहा है।
– वे मलक्का जलडमरूमध्य के अलावा एक वैकल्पिक मार्ग की तलाश के लिए समुद्र की सतह को माप रहे हैं।
– वर्तमान में, चीनी जहाज केवल मलक्का, सुंडा, लोम्बोक, ओम्बेई या वेटर जलडमरूमध्य के माध्यम से हिंद महासागर में प्रवेश कर सकते हैं।
– ये सभी मार्ग पूरी तरह या आंशिक रूप से इंडोनेशिया द्वारा नियंत्रित हैं।

अग्नि 5
– यह परमाणु क्षमता वाला इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल है।
– इसकी रेंज 5 हजार से साढ़े 5 हजार किलोमीटर तक मार करने की है।
– इसका डिजाइन DRDO ने किया है और उत्‍पादन भारत डयनेमिक्‍स मिलिटडेट कर रहा है।
– इस मिसाइल के इस्‍तेमाल का कंट्रोल स्‍ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के पास है।

K5 मिसाइल
– यह परमाणु क्षमता वाली सबमरीन-लॉन्‍च्‍ड बैलेस्टिक मिसाइल है।
– K5 मिसाइल की रेंज 5 हजार से 6 हजार किलोमीटर है।
– यह निर्माणाधीन है।
– इस मिसाइल को DRDO ने डिजाइन किया है।
– इस मिसाइल के इस्‍तेमाल का कंट्रोल भी स्‍ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड के पास है।

—————
2. वर्ल्‍ड बैंक की रिपोर्ट (माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ 37) के अनुसार वर्ष 2022 में दुनिया में सबसे ज्‍यादा रेमिटेंस किस देश को मिलने की उम्‍मीद है?

a. यूएसए
b. भारत
c. चीन
d. फ्रांस

Answer: b. भारत

रेमिटेंस: जब कोई प्रवासी दूसरे देश में रहते हुए उस देश से अपने मूल देश में पैसे भेजता है, तो उसे रेमिटेंस कहते है।
– रेमिटेंस निम्न और मध्यम आय वाले देशों के लिए घरेलू आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

————–
3. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट (माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ 37) के अनुसार भारत को वर्ष 2022 में कितने डॉलर रेमिटेंस मिलने की उम्मीद है?

a. 100 बिलियन डॉलर
b. 120 बिलियन डॉलर
c. 140 बिलियन डॉलर
d. 190 बिलियन डॉलर

Answer: a. 100 बिलियन डॉलर

रिपोर्ट का नाम
– माइग्रेशन एंड डेवलपमेंट ब्रीफ 37 (नवंबर 2022)- रेमिटेंस ब्रेव ग्लोबल हेडविंड्स, स्पेशल फोकस: क्लाइमेट माइग्रेशन
– यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2022 को पब्लिश हुई।

– वर्ल्ड बैंक की इस रिपोर्ट के अनुसार भारत को वर्ष 2022 में रेमिटेंस में रिकॉर्ड 100 बिलियन डॉलर प्राप्त होने की उम्मीद है।
– रेमिटेंस के मामले में भारत के इस वर्ष शीर्ष रेमिटेंस प्राप्तकर्ता होने की उम्मीद है।
– भारत का रेमिटेंस पिछले वर्ष 2021 के 7.5 प्रतिशत से बढ़कर 12 प्रतिशत हो जाएगा।
– इसके परिणामस्वरूप वर्ष 2021 में 89.4 बिलियन डॉलर की तुलना में वर्ष 2022 में 100 बिलियन डॉलर का रेमिटेंस का फ्लो होगा।
– हालांकि, 100 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड तक पहुंचने के बावजूद ये उसके GDP का केवल 3% ही होने की उम्मीद है।

रेमिटेंस में टॉप-5 देश
1. भारत: 100 बिलियन डॉलर
2. मैक्सिको: 60 बिलियन डॉलर
3. चीन: 51 बिलियन डॉलर
4. फ़िलिपींस: 38 बिलियन डॉलर
5. Egypt (मिस्र): 32 बिलियन डॉलर

भारत के पड़ोसी देशों की हालत
– पाकिस्तान: 29 बिलियन डॉलर
– बांग्लादेश: 21 बिलियन डॉलर

भारत में इतना ज्यादा रेमिटेंस होने की उम्मीद क्यों?
– रिपोर्ट के अनुसार क्वालिफिकेशन में स्ट्रक्चरल शिफ्ट से भारतीय प्रवासियों के डेस्टिनेशन में काफी बदलाव हुआ है।
– क्वालिफिकेशन में स्ट्रक्चरल शिफ्ट से अर्थ ये है कि अच्छी क्वालिफिकेशन के कारण भारतीयों को ज्यादा पैसे मिल रहे हैं।
– मतलब अब पैसा सिर्फ वर्कर्स से नहीं आ रहा है, बल्कि अब पैसा प्रोफेशनल लोगों से आ रहा है।
– रेमिटेंस भारतीयों की उच्च शिक्षा के स्तर के कारण बढ़ी है।
– अब बहुत से भारतीय गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) से उच्च आय वाले देशों जैसे अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और पूर्वी एशिया में सिंगापुर, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड जैसे देशों में चले गए हैं।
– वे लोग यहां और ज्यादा पैसा घर भेज रहे हैं।
– अमेरिका और अन्य OECD (ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट) देशों में वेतन वृद्धि और एक मजबूत लेबर मार्केट के कारण भारत में रेमिटेंस बढ़ा है।
– अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये का गिरना भी रेमिटेंस बढ़ोत्तरी का एक कारण हो सकता है।
– क्योंकि जनवरी और सितंबर 2022 के बीच रुपया 10 प्रतिशत गिर गया था।
– तो इस दौरान विदेश में रह रहे भारतीयों ने भारत में काफी पैसा भेजा था, जिससे देश में रेमिटेंस ज्यादा इकट्ठा हुआ।
– वर्ष 2022 में, टीकाकरण और यात्रा की बहाली ने प्रवासियों को फिर से काम शुरू करने में मदद की, जिससे देश के रेमिटेंस में वृद्धि हुई।

ग्लोबल रेमिटेंस: 2023 के लिए क्या प्रीडिक्ट किया गया है?
– रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में दक्षिण एशिया में रेमिटेंस फ्लो की वृद्धि धीमी होकर 0.7 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।
– भारत में रेमिटेंस फ्लो, विशेष रूप से, महंगाई और अमेरिका में आर्थिक मंदी के कारण घटने की भविष्यवाणी की गई है।
– गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) में आर्थिक विकास में गिरावट तेल की कीमतों में गिरावट के साथ-साथ सभी दक्षिण एशियाई देशों में रेमिटेंस फ्लो को और नीचे खींच लेगी।

वर्ल्ड बैंक
मुख्यालय- वाशिंगटन डी. सी
अध्यक्ष- डेविड मालपास

————
4. भारत ने G20 की अध्यक्षता संभालने के बाद पहली शेरपा मीटिंग किस शहर में आयोजित की?

a. जयपुर
b. उदयपुर
c. नोएडा
d. अजमेर

Answer: b. उदयपुर

– भारत ने एक दिसंबर 2022 को G20 की अध्यक्षता संभाली है।
– हालांकि इससे पहले 16 नवंबर को ही PM मोदी को इंडोनेशिया के प्रेसिडेंट जोको विडोडो ने गैवेल (हथौड़ा) सौंप दिया था।
– G20 शेरपा की बैठक 4 से 7 दिसंबर 2022 को उदयपुर में हुई।
– इसमें वर्ष 2023 सितंबर में होने वाली बैठक के लिए एजेंडा तक किया गया।
– इस बैठक के अध्यक्ष भारत के शेरपा अमिताभ कांत है।
– इसमें G20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भाग लिया।

किन मुद्दों पर बातचीत हुई-
– हरित विकास के विषय पर
– महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास पर
– SDG (Sustainable Development Goals) के कार्यान्वयन में तेजी लाने और लचीले विकास को सुविधाजनक बनाने पर

भारत ने सम्मेलन में किन-किन देशों को अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया
1. बांग्लादेश
2. मिस्र
3. मॉरीशस
4. नीदरलैंड्स
5. नाइजीरिया
6. ओमान
7. सिंगापुर
8. स्पेन
9. संयुक्त अरब अमीरात

सम्मेलन में किन अंतरराष्ट्रीय संगठन को आंमत्रित किया
1. अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन
2. कोलिशन फॉर डिजास्टर रेजिलियंट इन्फ्रास्ट्रक्चर
3. एशियाई विकास बैंक

– भारत ने 1 दिसंबर 2022 को इंडोनेशिया से G20 की अध्यक्षता ग्रहण की।
– G20 विषय – ‘वसुधैव कुटुम्बकम – एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य’ है।
– भारत 200 से अधिक बैठकों की मेजबानी 50 से अधिक शहरों में करेगा।

————-
5. दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी लगभग 40 वर्षों में पहली बार 27 नवंबर 2022 में फटा, इसका नाम बताएं?

a. मौना लोआ
b. ताल
c. कोटोपैक्सी
d. सेमेरु

Answer: a. मौना लोआ

– दुनिया का सबसे बड़ा सक्रिय ज्वालामुखी मौना लोआ, 1984 के बाद पहली बार 27 नवंबर 2022 को फटा।
– यह ज्वालामुखी अमेरिका के हवाई प्रान्त में है।
– यह ज्वालामुखी भारी मात्रा में सल्फर डाइऑक्साइड और दूसरी ज्वालामुखीय गैसें उगल रहा है।
– लावा 1,000C के तापमान पर ज्वालामुखी के किनारे नीचे बह रहा है।
– लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह अभी भी स्थानीय निवासियों के लिए एक बड़ा खतरा नहीं है।

मौना लोआ
– मौना लोआ पांच ज्वालामुखियों में से एक है, जिसने प्रशांत महासागर में अमेरिकी राज्य हवाई में हवाई द्वीप का निर्माण किया था।
– मौना लोआ, किलोवेया ज्वालामुखी के उत्तर में है।
– मौना लोआ द्रव्यमान और आयतन दोनों में सबसे बड़ा सबएरियल ज्वालामुखी है।
– यह ऐतिहासिक रूप से पृथ्वी पर सबसे बड़ा ज्वालामुखी माना जाता है।
– मौना लोआ का शिखर समुद्र तल से 13,680 फीट (4,170 मीटर) ऊपर है।
– लेकिन इसका आधार समुद्र तल पर है।
– वहां से शिखर तक 30,085 फीट (9,170 मीटर) है, जो इसे माउंट एवरेस्ट से भी ऊंचा बनाती है।

इससे पहले कब फटा था मौना लोआ?
– इससे पहले वर्ष 1984 के मार्च और अप्रैल में फटा था।
– इस दौरान इसने हवाई द्वीप के सबसे बड़े शहर हिलो के 5 मील (8.05 किमी) के भीतर लावा का प्रवाह फैल गया था।

ज्वालामुखी क्या है और कैसे फटता है?
– ज्‍वालामुखी विस्‍फोट के बारे में बात करने से पहले यह जानना जरूरी है कि ज्वालामुखी क्या है।
– ज्‍वालामुखी पृथ्‍वी की सतह में एक उद्घाटन या टूटना है, जो मैग्‍मा – जो गर्म तरल और अर्ध-तरल चट्टान के रूप में निकलता है – ज्‍वालामुखीय राख और गैसों को बाहर निकालता है।
– अन्‍य शब्‍दों में कहें, तो ज्‍वालामुखी पृथ्‍वी की सतह पर उपस्थित ऐसी दरार या छिद्र (वेंट) होता है, जिसके माध्‍यम से पृथ्‍वी के आंतरिक भाग से लावा, राख, पिघली चट्टानें और गैसें बाहर निकलती हैं।

– पृथ्‍वी के मेंटल (पृथ्‍वी के तीन हिस्‍सों में से एक) में एक कमजोर क्षेत्र होता है, जिसे एस्‍थेनोस्‍फीयर (asthenosphere) कहा जाता है और मैग्‍मा इसमें मौजूद पदार्थ होता है।
– ज्‍वालामुखीय हॉटस्‍पॉट वे स्‍थान होते हैं, जो ऐसे स्‍थान पर पाए जाते हैं, जहां पृथ्‍वी की टेक्‍टोनिक प्‍लेट्स आपस में मिलती हैं।
– समुद्र के भीतर अनुमानित एक मिलियन ज्‍वालामुखी हैं, और उनमें से अधिकांश टेक्‍टोनिक प्‍लेटों के पास स्थित हैं।
– जब टेक्‍टोनिक प्‍लेट आपस में टकराती हैं, तो इससे तापमान और दबाव बढ़ता जाता है। इसके बाद फिर मैग्‍मा बनता है, जो कि पृथ्‍वी की सतह के अंदर पिघला हुआ पदार्थ होता है।
– जब यही मैग्‍मा पृथ्‍वी की आंतरिक परत से बाहर आता है, तो उसे लावा कहा जाता है।

————-
6. इस्लामी कट्टरपंथी समूह द्वारा शासित किस देश ने दिसंबर 2022 में भारत से निवेश करने की गुहार लगाई?

a. पाकिस्तान
b. ईरान
c. अफगानिस्तान
d. मॉरिटानिया

Answer: c. अफगानिस्तान

– अफगानिस्तान को भारतीय निवेश की आवश्यकता है, तालिबान के एक प्रतिनिधि ने 04 दिसंबर 2022 को ‘द हिंदू’ न्यूजपेपर को बताया।
– तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने कहा कि तालिबान के नेताओं ने काबुल में भारतीय दूतावास के मिशन के प्रमुख से मुलाकात की है।
– इस मुलाकात में भारत को अफगानिस्तान में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
– अफगानिस्तान में इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने और बनाए रखने में मदद करने के लिए भारत को आमंत्रित किया गया है।
– शाहीन ने कहा कि अफगानिस्तान के शहरी विकास मंत्री हमदुल्लाह नोमानी ने काबुल में भारतीय प्रभारी डी अफेयर्स के साथ एक बैठक की थी।
– इस बैठक में हमदुल्लाह नोमानी ने कहा था कि अफगानिस्तान शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर सहित भारतीय निवेश के लिए खुला है।

भारत का अफगानिस्तान में निवेश
– पिछले दो दशकों में, भारतीय पब्लिक और प्राइवेट की संस्थाओं ने मुख्य रूप से अफगानिस्तान के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लगभग तीन बिलियन डॉलर का निवेश किया था।
– पिछले साल तालिबान की वापसी के बाद निवेश बंद हो गया था।
– शाहीन ने कहा कि कई भारतीय कंपनियां अफगानिस्तान में स्वास्थ्य और बिजली के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के निर्माण और रखरखाव में शामिल थीं।
– लेकिन इन कंपनियों को अगस्त 2021 में निकलना पड़ा था जब तालिबान बलों ने देश पर नियंत्रण कर लिया था।
– इस दौरान भारत ने कुछ प्रोजेक्ट्स शुरू किए थे, लेकिन अधूरी रह गए थे।
– लेकिन भारत उन पर काम फिर से शुरू कर सकता है या नई प्रोजेक्ट्स में निवेश कर सकता है।
– शाहीन ने, हालांकि, भारतीय कंपनियों के लिए शांतिपूर्ण कामकाजी माहौल का आश्वासन दिया है।
– उन्होंने कहा कि “भारतीयों की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है और हम उन्हें आश्वस्त करते हैं।”

अफगानिस्तान
डिप्टी प्राइम मिनिस्टर- अब्दुल गनी बरादर
राजधानी- काबुल
मुद्रा- अफगानी अफगानी

————-
7. सशस्त्र सेना झंडा दिवस (Armed Forces Flag Day) कब मनाया जाता है?

a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर

Answer: d. 7 दिसंबर

– इसका उद्देश्य शहीदों और वर्दी में पुरुषों का सम्मान देना है।

————-
8. अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस (International Civil Aviation Day) कब मनाया जाता है?

a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर

Answer: d. 7 दिसंबर

– अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस हर वर्ष 7 दिसंबर मनाया जाता है।
– इस दिवस का उद्देश्य दुनिया में सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।
– इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन मनाता है।
– इसकी घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1996 में की थी।

थीम – वैश्विक विमानन विकास के लिए उन्नत नवाचार

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन
– स्थापना – 7 दिसंबर 1944
– मुख्यालय – मॉन्ट्रियल, कनाडा
– अध्यक्ष – सल्वाटोर सियाचिटानो

————-
9. भारत और किस देश के बीच ‘संगम’ युद्धाभ्यास दिसंबर 2022 में आयोजित हुआ?

a. इंडोनेशिया
b. यूएसए
c. रूस
d. बांग्लादेश

Answer: b. यूएसए

– संगम युद्धाभ्यास में भारतीय नौसेना मार्को और अमेरिका नेवी सील भाग ले रही है।
– इसे गोवा में आयोजित किया जा रहा है।
– यह एक दिसंबर 2022 से शुरू हुआ।
– संगम युद्धाभ्यास तीन हफ्ते तक चलेगा।
– संगम युद्धाभ्यास का यह 7वां संस्करण है।
– पहला संस्करण वर्ष 1994 में आयोजित किया गया था।
– यह दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक पहल है।
– इसका उद्देश्य समुद्री विशेष अभियान में विचारों और अनुभवों का शेयर करना है।

भारतीय नौसेना मार्को
– स्थापना – 1985
– यह भारतीय समुद्री विशेष फोर्स ( marine special forces) के रूप में काम करती है।

भारत और अमेरिका के मध्य अन्य युद्धाभ्यास
– वज्र प्रहार (दल सेना)
– युद्ध अभ्यास (दल सेना)
– मालाबार (नौसेना)

भारतीय नौसेना
– स्थापना – 26 जनवरी 1950
– मुख्यालय – नई दिल्ली
– नौसेनाध्यक्ष – R हरि कुमार
– CDS (Chief of Defence Staff) – अनिल चौहान

———–
10. मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन 11 दिसंबर 2022 को कौन करेगा?

a. द्रौपदी मुर्मू
b. एकनाथ शिंदे
c. नरेंद्र मोदी
d. देवेंद्र फडणवीस

Answer: c. नरेंद्र मोदी

– PM नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर 2022 को मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
– यह जानकारी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी।
– इस एक्सप्रेस-वे का नाम ‘हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग’ है।
– यह छह लेन का एक्सप्रेस-वे है। यहां वाहन 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं।
– यह मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के बाद महाराष्ट्र का दूसरा एक्सप्रेस-वे है।

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे
– यह एक्सप्रेस-वे कुल 701 किमी का होगा लेकिन अभी लगभग 500 किमी तैयार हुआ है।
– नरेंद्र मोदी नागपुर से शिरडी तक 500 किलोमीटर की दूरी तक का उद्घाटन करेंगे।
– बाकी बचा हुआ भाग अगले छह महीने में पूरा हो जाएगा।
– पूरे एक्सप्रेस-वे की कुल लागत 55,000 करोड़ रुपये अनुमानित है।
– यह महाराष्ट्र के 11 जिले से और 392 गाँव से गुजरेगा।
– इसका काम वर्ष 2019 में शुरू हुआ था।

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेस-वे से क्या फायदा होगा?
– इस एक्सप्रेस-वे मार्ग पर एक नया आर्थिक गलियारा बनेगा।
– इस एक्सप्रेस-वे का यूज करके 14 जिलों को बंदरगाह से जोड़ा जाएगा।
– फडणवीस के अनुसार एक्सप्रेस-वे विदर्भ, यह एक्सप्रेस-वे मराठवाड़ा और पूरे महाराष्ट्र में समृद्धि लाने में मदद करेगा।

महाराष्ट्र
– राजधानी – मुंबई
– राज्यपाल – भगत सिंह कोश्यारी
– मुख्यमंत्री – एकनाथ शिंदे
– उपमुख्यमंत्री – देवेन्द्र फडणवीस

———–
11. किस जगह आयोजित हॉर्नबिल फेस्टिवल के 23वें संस्करण का उद्घाटन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया?

a. लखनऊ
b. नई दिल्ली
c. कोहिमा
d. पटना

Answer: c. कोहिमा (नागालैंड)

– भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 01 दिसंबर 2022 को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया।
– यह उद्घाटन कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में किया गया।
– यह फेस्टिवल 10 दिसंबर 2022 तक मनाया जाएगा।

हॉर्नबिल फेस्टिवल
– जनजातियों का अन्य समुदाय से संपर्क बढ़ाने और नागालैंड के कल्चरल हेरिटेज को बढ़ावा देने के लिए प्रतिवर्ष यह फेस्टिवल मनाया जाता है।
– नागालैंड सरकार प्रतिवर्ष दिसंबर के पहले हफ्ते में इस फेस्टिवल का आयोजन करती है।
– इस फेस्टिवल को ‘फेस्टिवल ऑफ फेस्टिवल्स’ के नाम से भी जाना जाता है।

नागालैंड
– राजधानी: कोहिमा
– सीएम: नेफियू रियो
– राज्यपाल: जगदीश मुखी (असम के भी राज्यपाल हैं)

———–
12. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के नए एमडी और सीईओ कौन बने?

a. सुंदररमन राममूर्ति
b. विजय कृष्णनन
c. धीरू कुमार
d. अजय यादव

Answer: a. सुंदररमन राममूर्ति

– मार्केट रेगुलेटर, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड (SEBI) ने 28 नवंबर 2022 को BSE के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में सुंदररमन राममूर्ति की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
– जुलाई 2022 में आशीष कुमार चौहान के रिजाइन देने के बाद से BSE की एमडी और सीईओ की पोस्ट खाली पड़ी थी।
– लेकिन अब सुंदररमन राममूर्ति इस पद को संभालेंगे।

सुंदररमन राममूर्ति
– वे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।
– इसके अलावा वे बैंक ऑफ अमेरिका के सीईओ भी रह चुके हैं।

———–
13. कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2022 का उद्घाटन किसने किया?

a. द्रौपदी मुर्मू
b. नरेंद्र मोदी
c. जगदीप धनकड़
d. धनंजय Y चंद्रचूड़

Answer: a. द्रौपदी मुर्मू

– अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : 19 नवंबर से 6 दिसंबर 2022

– अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की शुरुआत कुरुक्षेत्र हरियाणा में 19 नवंबर 2022 को हुई थी।
– 29 नवंबर 2022 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसका उद्घाटन किया।
– उन्होंने गीता यज्ञ कार्यक्रम का उद्घाटन भी किया।
– गीता यज्ञ कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर कुरुक्षेत्र में आयोजित हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के बारे में
– हरियाणा सरकार वर्ष 1989 से कुरुक्षेत्र शहर में गीता महोत्सव मना रही है।
– हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सहयोग से गीता महोत्सव को आयोजित करती है।
– वर्ष 2016 में हरियाणा सरकार ने गीता जयंती के त्योहार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाने का फैसला लिया।
– वर्ष 2017, 2018 और 2019 में कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया।
– वर्ष 2022 के इस महोत्सव में नेपाल भागीदार देश और मध्य प्रदेश भागीदार राज्य है।

कुरुक्षेत्र के बारे में
– कुरुक्षेत्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले का एक शहर है।
– इसे ‘धर्मक्षेत्र’ और “भगवद गीता की भूमि” के रूप में भी जाना जाता है।
– यहीं महाभारत का युद्ध हुआ था।

हरियाणा
– राजधानी – चण्डीगढ़
– राज्यपाल – बण्डारू दत्तारेय
– मुख्यमंत्री – मनोहर लाल खट्टर

———–
14. टीबी मुक्त भारत कैंपेन का नेशनल एम्बेसडर किसे बनाया गया?

a. अक्षय कुमार
b. मनिका बत्रा
c. दीपा मलिक
d. सुरेश रैना

Answer: c. दीपा मलिक

– स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारतीय पैराएथलीट दीपा मलिक को 26 नवंबर 2022 को टीबी मुक्त भारत कैम्पेन का नेशनल एम्बेसडर बनाया।
– इसके अलावा उन्हें इस कैम्पेन का नि-क्षय मित्र भी बनाया गया।
– वे देशभर में टीबी के खिलाफ जागरूकता फैलाएंगी।

नि-क्षय मित्र क्‍या है?
– निक्षय मित्र योजना एक तरह से क्षय यानि टीबी रोग से पीड़ित लोगों को गोद लेने की योजना है।

टीबी मुक्त भारत कैंपेन
– टीबी मुक्त भारत कैंपेन, मार्च 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था।
– इस कैम्पेन का लक्ष्य लोगों में टीबी के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
– टीवी की रोकथाम और उपचार के लिए निःशुल्क सेवाएं प्रदान करना है।
– यह पहल टीबी पीड़ित रोगियों को पोषण, अतिरिक्त निदान और व्यावसायिक सहायता के तीन स्तरों पर सहायता प्रदान करने का प्रयास करती है

दीपा मलिक
– दीपा मलिक एक भारतीय पैराएथलीट हैं।
– उन्होंने 30 वर्ष की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।
– वे पद्मश्री, खेल रत्न अर्जुन पुरस्कार विजेता, भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता हैं।
– वे वर्तमान में पैराओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष है।


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *