4 & 5 December 2022 Current Affairs

यह 4 & 5 December 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. केंद्र सरकार ने अंडमान-निकोबार के 21 निर्जन द्वीपों का नाम किस पुरस्कार से सम्मानित वीरों के नाम पर रखा?

a. भारत रत्‍न
b. परमवीर चक्र
c. अशोक चक्र
d. वीर चक्र

Answer: b. परमवीर चक्र

– केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च युद्धकालीन वीरता पुरस्कार (highest military award) परमवीर चक्र प्राप्त करने वालों के नाम पर केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार में 21 निर्जन द्वीपों का नाम रखा है।
– इन 21 द्वीपों में से 16 उत्तर और मध्य अंडमान जिले में स्थित हैं।
– जबकि पांच द्वीप दक्षिण अंडमान में हैं।

परमवीर चक्र
– परमवीर चक्र को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा 15 अगस्त 1947 से पूर्वव्यापी प्रभाव के साथ वीरता पदक के रूप में स्थापित किया गया था।
– परमवीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार है, जिसे युद्ध के दौरान वीरता के विशिष्ट कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए दिया जाता है।

इन परमवीर चक्र वीरों के नाम पर 21 द्वीपों का नाम रखा जायेगा
1. मेजर सोमनाथ शर्मा
2. सूबेदार और मानद कैप्टन करम सिंह
3. मेजर रामा राघोबा राणे
4. नायक जदुनाथ सिंह
5. कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत
6. कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया
7. लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा मागर
8. सूबेदार जोगिंदर सिंह सहनन
9. मेजर शैतान सिंह भाटी
10. कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद
11. लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर
12. लांस नायक अल्बर्ट एक्का
13. कर्नल होशियार सिंह दहिया
14. सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल
15. फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों
16. मेजर रामास्वामी परमेश्वरन
17. कैप्टन बाना सिंह
18. कैप्टन विक्रम बत्रा
19. कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय
20. सूबेदार मेजर संजय कुमार
21. ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव

इन 21 परमवीर चक्र वीरों के बारे में
1. मेजर सोमनाथ शर्मा
– उत्तर और मध्य अंडमान में निर्जन द्वीप संख्या ‘INAN 370’ का नाम मेजर सोमनाथ शर्मा के नाम के ऊपर रखा गया है।
– यह द्वीप अब ‘सोमनाथ द्वीप’ के नाम से जाना जाएगा।
– वे परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले पहले सैनिक थे।
– सोमनाथ शर्मा 03 नवंबर 1947 को श्रीनगर एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी आतंकियों के साथ दो-दो हाथ करने के दौरान शहीद हो गए थे।
– बडगाम की लड़ाई के दौरान उनकी वीरता और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2. सूबेदार और मानद कैप्टन करम सिंह
– द्वीप ‘INAN308’ नाम ‘करम सिंह द्वीप’ रखा गया है।
– वे 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में लड़े थे।
– उन्हें तिथवाल (जम्मू और कश्मीर में एक छोटा सा सीमा-गाँव) के दक्षिण में रिचमार गली में एक अग्रिम चौकी को बचाने के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

3. मेजर रामा राघोबा राणे
– वह करम सिंह के साथ परमवीर चक्र पाने वाले पहले जीवित प्राप्तकर्ता थे।
– 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने भारतीय सेना के राजौरी पर कब्जा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

4. नायक जादुनाथ सिंह
– जादुनाथ सिंह को मरणोपरांत 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अपनी वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

5. कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत
– उन्होंने 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भाग लिया था।
– लड़ाई के दौरान, सिंह एक कंपनी के प्रमुख खंड का हिस्सा थे, जिसे जम्मू और कश्मीर में टिथवाल में एक पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा करने का काम सौंपा गया था।

6. कैप्टन गुरबचन सिंह सलारिया
– वे नेशनल एकेडमी ऑफ डिफेंस (NDA) के पहले छात्र थे और परम वीर चक्र से सम्मानित होने वाले एकमात्र यूएन पीसकीपर हैं।

7. लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा मागर
– चीन-भारतीय युद्ध (1962) में उनके पराक्रम के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

8. सूबेदार जोगिंदर सिंह सहनन
– चीन-भारतीय युद्ध (1962) में वे शहीद हो गए थे।
– इस युद्ध में उनके पराक्रम के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

9. मेजर शैतान सिंह भाटी
– चीन-भारतीय युद्ध (1962) में उनके पराक्रम के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

10. कंपनी क्वार्टरमास्टर हवलदार अब्दुल हमीद
– उन्हें इंडो-पाकिस्तान वॉर (1965) में अपनी वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

11. लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर
– उन्हें इंडो-पाकिस्तान वॉर (1965) में बहादुरी से सेना को नेतृत्व करने के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

12. लांस नायक अल्बर्ट एक्का
– 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, गंगासागर की लड़ाई में वे कार्रवाई में शहीद हो गए थे।
– उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया, जो दुश्मन के सामने वीरता के लिए भारत का सर्वोच्च पुरस्कार है।

13. कर्नल होशियार सिंह दहिया
– उन्हें इंडो-पाकिस्तान वॉर (1971) में अपनी वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

14. सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल
– वह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शकरगढ़ के युद्धक्षेत्र में बसंतर की लड़ाई में शहीद हुए थे।
– इस युद्ध में बहादुरी से लड़ने के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

15. फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों
– 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पाकिस्तान वायु सेना के हवाई हमले के खिलाफ श्रीनगर एयर बेस की एकमात्र रक्षा के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
– वह परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले भारतीय वायु सेना के एकमात्र सदस्य हैं।

16. मेजर रामास्वामी परमेश्वरन
– वर्ष 1987 में श्रीलंका में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से भिड़ंत के दौरान वे शहीद हो गए थे।
– उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

17. कैप्टन बाना सिंह
– नायब सूबेदार बाना सिंह ने जून 1987 में सियाचिन ग्लेशियर क्षेत्र में 21,000 फीट की ऊंचाई पर पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने के लिए जाना जाता है।
– उन्हें इसी बहादुरी के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

18. कैप्टन विक्रम बत्रा
– कारगिल युद्ध के दौरान उनके कार्यों के लिए उन्हें मरणोपरांत सर्वोच्च भारतीय सैन्य अलंकरण परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
– 7 जुलाई 1999 को, तत्कालीन जम्मू और कश्मीर के कारगिल जिले में एरिया लेज, पाकिस्तानी सैनिकों से लड़ते हुए बत्रा शहीद हो गए थे।

19. कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय
– उन्हें 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उनके साहसिक साहस और नेतृत्व के लिए मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

20. सूबेदार मेजर संजय कुमार
– करगिल युद्ध में उनके पराक्रम के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

21. ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव
– कारगिल युद्ध में पराक्रम के लिए उन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।

—————
2. गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को दिसंबर 2022 में किस भारतीय सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया?

a. भारत रत्न
b. पद्म विभूषण
c. पद्म भूषण
d. पद्मश्री

Answer: c. पद्म भूषण

– गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई को 02 दिसंबर 2022 में पद्म भूषण (वर्ष 2022) से नवाजा गया।
– उन्हें यह सम्मान औपचारिक रूप से अमेरिका में भारत के एंबेसडर तरनजीत सिंह संधू ने दिया।
– भारतीय-अमेरिकी पिचाई को ट्रेड और इंडस्ट्री कैटेगरी में 2022 के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
– सुंदर पिचाई को इस वर्ष की शुरुआत में 17 पद्म भूषण पुरस्कार विजेताओं में से एक नामित किया गया था।

पद्म भूषण
– पद्म भूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
– इसको देश के लिये बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।

सुंदर पिचाई
– सुंदर पिचाई तमिलनाडु के मदुरई से ताल्लुक रखते है।
– उन्होंने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में IIT,खड़गपुर से अपना ग्रेजुएशन किया।
– उन्होंने स्टैंडफोर्ड यूनिवर्सिटी से मैटेरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में एमएस किया।
– पिचाई ने वर्ष 2004 में गूगल में काम करना शुरू किया था।

————
3. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत को वर्ष 2021-22 के कार्यकाल के दौरान दूसरी बार अध्यक्षता किस मंथ के लिए मिली?

a. अगस्त 2022
b. सितम्बर 2022
c. नवंबर 2022
d. दिसंबर 2022

Answer: d. दिसंबर 2022

– भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की दूसरी बार अध्यक्षता वर्ष 2022 के दिसंबर मंथ के लिए मिली।
– भारत ने 1 दिसंबर 2022 को अध्यक्षता ग्रहण की।
– यह भारत की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के दो साल के कार्यकाल में दूसरी अध्यक्षता है।
– भारत अगस्त 2021 में भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर चुका है।

भारत कैसे बना है सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष?
– अंग्रेजी शब्दों के क्रोनोलॉजिकल ऑर्डर के हिसाब से हर महीने नए सदस्य देश को अध्यक्षता मिलती है।
– अपने 2 साल के कार्यकाल में भारत 2 बार सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना।
– पहली बार अगस्‍त 2021 में और दूसरी बार दिसंबर 2022 में।

भारत की अध्यक्षता में कौन से मुद्दों पर चर्चा होगी?
– भारत की अध्यक्षता में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की दो प्रमुख मंत्रीस्तरीय बैठक होंगी-
1. अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए चर्चा होगी – 14 दिसंबर
2. आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए चुनौतियो और आगे के रास्ते के लिए चर्चा होगी – 15 दिसंबर

– इन दोनों बैठकों की अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्री S जयशंकर करेंगे।
– इनके अलावा भारत की अध्यक्षता के दौरान युक्रेन के मुद्दे पर भी दो बैठकें आयोजित होंगी।
– भारत की अध्यक्षता के दौरान संयुक्त राष्ट्र में महात्मा गांधी की एक मूर्ती का भी अनावरण किया जाएगा।
– इस मूर्ती का अनावरण भारत के विदेश मंत्री S जयशंकर और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस मिलकर करेंगे।

UN (संयुक्‍त राष्‍ट्र)
– स्‍थापना – 1945.

Main Organs of UN
– General Assembly
– Security Council
– Economic and Social Council
– Trusteeship Council
– International Court of Justice
– Secretariat

– अन्‍य स्‍पेशलाइज्‍ड एजेंसी होती है – जैसे WHO, ILO.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC)
– इसका काम दुनियाभर में शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देकर देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को प्रोत्साहित करना है।
– स्थापना – 1945
– मुख्यालय – न्यूयॉर्क, USA
– कुल सदस्य – 15 (5 स्थायी और 10 अस्थायी)
– स्थायी – 5 (USA, रूस, फ्रांस, चीन, UK)
– अस्थायी – 10 (2 वर्ष का कार्यकाल)
– भारत आठवीं बार वर्ष 2021 में अस्थायी सदस्य चुना गया।
– भारत वर्ष 1950, 1967, 1972, 1977, 1984, 1991, 2011 और 2021 में अस्थायी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुआ।
– संयुक्त राष्ट्र में भारत की वर्तमान स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज है।

क्‍यों महत्‍वपूर्ण है UNSC
– संयुक्‍त राष्‍ट्र में जो भी क्रीटिकल डिसीजन लिए जाते हैं, वो UNSC में होते हैं।
– भारत और इससे रिलेटेड देश चाहते हैं कि सिक्‍योरिटी काउंसिल से रिलेटेड रिफॉर्म लाइ जाए।
– सिक्‍योरिटी काउंसिल में पांच परमानेंट मेंबर हैं उसमें बदलाव किया जाए और भारत को जगह दी जाए।

————–
4. ‘विजय हजारे ट्रॉफी 2022’ के फाइनल मुकाबले में किस टीम ने महाराष्ट्र को हराया और ट्रॉफी अपने नाम की?

a. कर्नाटक
b. उत्तर प्रदेश
c. सौराष्ट्र
d. अरुणाचल प्रदेश

Answer: c. सौराष्ट्र

– विजय हजारे ट्रॉफी 2022 को सौराष्ट्र ने जीत लिया।
– सौराष्ट्र ने महाराष्ट्र को फाइनल में 5 विकेट से हराया।
– सौराष्ट्र की टीम ने दूसरी बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती।
– वर्ष 2007-08 को सौराष्ट्र ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी।

टीम के कप्‍तान
– सौराष्ट्र टीम : जयदेव उनादकट
– महाराष्ट्र टीम : रुतुराज गायकवाड़

विजय हजारे ट्रॉफी 2022 पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट
– फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच – शेल्डन जैक्सन
– प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – रुतुराज गायकवाड़
– इसी टूर्नामेंट में महाराष्ट्र की तरफ से खेल रहे रुतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के मारे थे। यह नया रिकॉर्ड बना।

विजय हजारे ट्रॉफी
– यह भारत के घरेलू क्रिकेट का एक टूर्नामेंट है।
– इस टूर्नामेंट में 50-50 ओवर के मैच होते है।
– पहला टूर्नामेंट – 2002-03
– पहला खिताब तमिलनाडु ने जीता था।
– सबसे सफल – तमिलनाडु (5 खिताब)

————-
5. इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया का सबसे महंगा शहर कौन है?

a. सिंगापुर
b. न्यूयॉर्क
c. तेलअवीव
d. a और b

Answer: d. a और b

– वर्ष 2022 इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की रिपोर्ट में कुल 175 शहर शामिल है।
– महंगे शहर में पहली रैंक संयुक्त रूप से सिंगापुर और न्यूयॉर्क को मिली है।
– वर्ष 2021 में पहली रैंक इजराइल के शहर तेल अवीव को मिली थी।

इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की रिपोर्ट में वर्ष 2022 के 10 सबसे महंगे शहर
1. न्यूयॉर्क और सिंगापुर
2. तेल अवीव
3. हॉन्गकॉन्ग
4. लॉस एंजिलिस
5. ज्यूरिख
6. जिनेवा
7. सेन फ्रांसिस्को
8. पेरिस
9. सिडनी
10. कॉपेनहेगेन

————
6. इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) की रिपोर्ट के अनुसार भारत का सबसे महंगा शहर कौन सा है?

a. चेन्नई
b. अहमदाबाद
c. बेंगलुरु
d. लखनऊ

Answer: c. बेंगलुरु

इस लिस्ट में भारत के तीन शहरों को शामिल किया गया है
– बेंगलुरु (161)
– चेन्नई (164)
– अहमदाबाद (165)

रिपोर्ट बनाने के लिए किन फैक्टर्स का उपयोग किया गया?
– देश की करेंसी कितनी मजबूत है।
– देश में गैस के दाम और खाने की चीजों की महंगाई में पिछले एक वर्ष में किस तरह के बदलाव आए है।
– एक वर्ष में महंगे होने वाले आठ शहरों में छह अमेरिका और दो रूस के है।
– एक वर्ष में वेस्ट यूरोप के शहरों में गैस और बिजली के दाम 29 प्रतिशत बढ़े है।
– इसका कारण रूस और युक्रेन युद्ध का होना है और रूस में लगे प्रतिबंध है।

इकॉनोमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU)
– स्थापना – 1946
– मुख्यालय – लंदन, इंग्लैंड

————
7. वित्‍त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में भारत की GDP विकास दर कितनी रही?

a. 5.1%
b. 6.3%
c. 7.8%
d. 8.9%

Answer: b. 6.3%

– दूसरी तिमाही मतलब : जुलाई से सितंबर 2022
– दूसरी तिमाही में कितनी जीडीपी : 38.17 लाख करोड़
– दूसरी तिमाही में GVA (Gross value added): 5.6%
– पिछले वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में जीडीपी की विकास दर 8.4 फीसदी रही थी। उस वक्‍त जीडीपी 35.89 लाख करोड़ थी।

जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े किसने जारी किए?
– राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (National Statistical Office) ने यह आंकड़े 30 नवंबर 2022 को जारी किए।
– जुलाई-सितंबर तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग आउटपुट साल-दर-साल कम होता गया।

पिछली तिमाहियों के जीडीपी ग्रोथ रेट आंकड़े
# जुलाई से सितंबर 2022 : 6.3%
# अप्रैल से जून 2022 : 13.5%

पिछली तिमाहियों के जीडीपी कितनी?
# जुलाई से सितंबर 2022 : 38.17 लाख करोड़
# अप्रैल से जून 2022 : 36.85 लाख करोड़

दूसरी तिमाही में अलग-अलग सेक्टर में GVA ग्रोथ रेट क्या रहा?
1. एग्रीकल्चर, फॉरेस्ट्री एंड फिशिंग: 4.6%
2. माइनिंग एंड क्‍वॉरिंग: -2.8% (ग्रोथ रेट में गिरावट)
3. मैन्यूफैक्चरिंग: -4.3%(ग्रोथ रेट में गिरावट)
4. इलेक्ट्रिसिटी, गैस,वाटर सप्लाई एंड अदर यूटिलिटी सर्विसेज: 5.6%
5. कंस्ट्रक्शन: 6.6%
6. ट्रेड, हॉटल, ट्रांसपोर्ट एंड ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेज: 14.7%
7. फायनेंशियल, रियल इस्टे्ट एंड प्रोफेशनल सर्विसेज: 7.2 %
8. पब्लिक एंडमिनिस्ट्रेशन, डिफेंस एंड अदर सर्विसेज: 6.5%

GDP क्या होता है?
– सकल घरेलू उत्पाद (GDP) किसी एक साल में देश में पैदा होने वाले सभी सामानों और सेवाओं की कुल वैल्यू को कहते हैं।
– GDP किसी देश के आर्थिक विकास का सबसे बड़ा पैमाना है।
– अधिक GDP का मतलब है कि देश की आर्थिक बढ़ोतरी हो रही है, अर्थव्यवस्था ज्यादा रोजगार पैदा कर रही है।
– कम जीडीपी का मतलब कि आर्थिक तौर पर पिछड़ रहे हैं, बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है।

ऐसे गणना होती है > GDP = C + I + G + (X-M)

C = कंज्‍यूमर एक्‍सपेंसेज
I = इंडस्‍ट्रीज इन्‍वेस्‍टमेंट
G = गवर्नमेंट एक्‍सपेंडीचर

X = एक्‍सपोर्ट
M = इंपोर्ट

—-
GVA क्या होता है?
– इससे किसी इकोनॉमी में होने वाले कुल आउटपुट और इनकम का पता लगाया जाता है।
– जीवीए यह जानकारी प्रदान करता है कि, एक तय अवधि में इनपुट कॉस्ट और कच्चे माल का दाम निकालने के बाद कितने रुपये की वस्तुओं और सेवाओं का उत्पादन हो पाया है और इसके साथ ही यह जानकारी भी मिलती है, कि किस खास क्षेत्र, उद्योग या सेक्टर में कितना उत्पादन हो सका है।

—————
8. भारतीय सेना ने किस देश की आर्मी के साथ सैन्य अभ्यास ‘अग्नि वॉरियर’ किया?

a. चीन
b. जापान
c. सिंगापुर
d. भूटान

c. सिंगापुर

– भारत ने सिंगापुर के साथ जॉइंट एक्सरसाइज ‘अग्नि वॉरियर’ किया।
– यह जॉइंट एक्सरसाइज 13 नवंबर 2022 को शुरू हुई।
– यह एक्सरसाइज 30 नवंबर 2022 को फील्ड फायरिंग रेंज, देवलाली (महाराष्ट्र) में समाप्त हुई।
– इस एक्सरसाइज में दोनों देश की सेनाओं ने जॉइंट फायर पावर प्लानिंग और नए जनरेशन के हथियारों का प्रयोग किया।
– इसके अलावा जॉइंट कम्प्यूटर वॉर-गेम का भी आयोजन किया गया।

इंडियन आर्मी
आर्मी चीफ- जनरल मनोज पांडे

—————
9. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022 में बेस्ट फिल्म का ‘गोल्डन पीकॉक अवॉर्ड’ किसे मिला?

a. आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स
b. नो एंड
c. बिहाइंड द हेस्टैक्स
d. सिनेमा बंदी

Answer: a. आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स

– स्पेनिश फिल्म ‘आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स’ (टेंगो सुएनोसेलेक्ट्रिकोस) को बेस्ट फिल्म के लिए गोल्डन पीकॉक मिला है।
– इस फिल्म का निर्देशन वेलेंटीना मौरेल ने किया है।
– इस फिल्म में 16 वर्षीय लड़की ईवा के वयस्क होने की कहानी को दिखाया गया है।

IFFI 2022
– 53वें भारतीय अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI: International Film Festival of India) का आयोजन 20 से 28 नवंबर 2022 तक गोवा की राजधानी पणजी में आयोजित हुआ।
– इस फिल्म फेस्टिवल में 79 देशों की 280 फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई।
– समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने किया।
– फेस्टिवल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया की फिल्म अल्मा और ऑस्कर से हुई थी।

————-
10. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022 में किस डायरेक्टर को बेस्ट डायरेक्टर का ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ मिला?

a. वेलेंटीना मौरेल
b. नादेर सैइवर
c. अनुराग कश्यप
d. प्रियदर्शन

Answer: b. नादेर सैइवर

– नादेर सैइवर, ईरानी लेखक और डायरेक्टर हैं।
– उन्‍हें फिल्‍म “नो एंड” के लिए बेस्ट डायरेक्टर के सिल्वर पीकॉक से सम्मानित किया गया है।
– “नो एंड” फिल्म में ईरान की सीक्रेट पुलिस की चालाकी और चालबाजी को दर्शाया है।

————
11. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022 में बेस्ट एक्टर (मेल) का ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ किसे मिला?

a. टॉम क्रूज
b. रिषभ शेट्टी
c. वाहिद मोबासेरी
d. पंकज त्रिपाठी

Answer: c. वाहिद मोबासेरी

– वे ईरान से हैं।
– वाहिद मोबासेरी को बेस्ट एक्टर (मेल) के सिल्वर पीकॉक से सम्मानित किया गया।
– उन्हें यह पुरस्कार फिल्म ‘नो एंड’ में उत्कृष्ट एक्टिंग करने के लिए मिला है।

————
12. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022 में बेस्ट एक्टर (फीमेल) का ‘सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड’ किसे मिला?

a. जार अमीर इब्राहिमी
b. डुआ लिपा
c. कर्स्टन डंस्ट
d. डेनिएला मार्न नवारो

Answer: d. डेनिएला मार्न नवारो

– वे स्‍पेनिशन एक्‍ट्रेस हैं।
– डेनिएला मार्न नवारो को बेस्ट एक्टर (फीमेल) के लिए सिल्वर पीकॉक से सम्मानित किया गया।
– उन्हें यह अवॉर्ड स्पेनिश फिल्म ‘आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स’ में 16 वर्षीय लड़की ईवा की भूमिका सहजता से निभाने के लिए मिला है।

————-
13. 53वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2022

बेस्ट फिल्म (गोल्डन पीकॉक) – आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स
बेस्ट एक्टर (मेल) (सिल्वर पीकॉक) – वाहिद मोबाशेरी (फिल्म नो एंड)
बेस्ट एक्टर (फीमेल) (सिल्वर पीकॉक) – डेनिएला मारिन नवारो (फिल्म आई हैव इलेक्ट्रिक ड्रीम्स)
बेस्ट डायरेक्टर (सिल्वर पीकॉक) – नादेर साइवर (फिल्म नो एंड)
बेस्ट डेब्यू फीचर फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर – असिमिना प्रोएड्रू ( फिल्म बिहाइंड द हेस्टैक्स)
स्पेशल जूरी अवार्ड – लव डियाज़ (फिल्म व्हेन द वेव्स आर गॉन)
स्पेशल मेंशन टू ए डेब्यू फीचर फिल्म ऑफ ए डायरेक्टर- प्रवीण कंद्रेगुला (फिल्म सिनेमा बंदी)
ICFT-UNESCO गांधी मेडल- ईरानी फिल्म नारगेसी (डायरेक्टर पायम असकंदरी)
‘इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2022’- चिरंजीवी

————-
14. भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) कब मनाया जाता है?

a. 1 दिसंबर
b. 2 दिसंबर
c. 3 दिसंबर
d. 4 दिसंबर

Answer: d. 4 दिसंबर

– भारत में नौसेना की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर वर्ष 4 दिसंबर को राष्ट्रीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
– वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान युद्ध के समय 4 दिसंबर को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन ट्राइडेंट शुरू किया गया था।
– और 4 दिसंबर से भारतीय नौसेना ने युद्ध में प्रवेश किया और जीत में अहम रोल अदा किया था।
– इसीलिए 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

नौसेना प्रमुख: एडमिरल R हरि कुमार
भारतीय नौसेना की स्थापना: 26 जनवरी 1950

————-
15. विश्व मृदा दिवस (World Soil Day) कब मनाया जाता है?

a. 4 दिसंबर
b. 5 दिसंबर
c. 6 दिसंबर
d. 7 दिसंबर

Answer: b. 5 दिसंबर

– विश्व मृदा दिवस हर वर्ष 5 दिसंबर को मनाया जाता है।
– इसका उद्देश्य मिट्टी की गुणवत्ता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
– मिट्टी मानव, खाद्य सुरक्षा और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए कितनी महत्वपूर्ण है इसकी जागरूकता के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।
– इसे वर्ष 2014 में पहली बार मनाया गया था।
– इस दिवस को खाद्य और कृषि संगठन और अंतरराष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ मिलकर मनाते है।

– थीम – मिट्टी: जहां भोजन शुरू होता है (Soils: where food begins)

खाद्य और कृषि संगठन
– स्थापना – 16 अक्टूबर 1945
– मुख्यालय – रोम, इटली
– प्रमुख – क्व डोंग्यु

अंतर्राष्ट्रीय मृदा विज्ञान संघ
– स्थापना – 1924
– मुख्यालय – वियना, ऑस्ट्रिया


PDF Download : Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *