5 & 6 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स – 12 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 5 to 6 जुलाई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 12 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. रूस ने भारत को रुपए और दिरहम की जगह किस मुद्रा में क्रूड ऑयल खरीदने को मजबूर किया?
Russia forced India to buy crude oil in which currency instead of rupee and dirham?

a. युआन
b. पाउंड
c. यूरो
d. रियाल

Answer: a. युआन

– इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, रूसी तेल के लिए चीनी मुद्रा युआन में भुगतान करने वाला भारत का पहली रिफाइनरी कंपनी बन गई है।
– दरअसल, यूक्रेन पर हमले की वजह से रूस पर डॉलर में कारोबार करने पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाया हुआ है।
– इसके बाद 2022 में रूस ने डिस्‍काउंट में भारत को तेल देने का ऑफर दिया।
– इसके बाद भारत और रूस ने रुपी-रूबल ट्रेड के लिए समझौता किया।
– रिकॉर्ड स्‍तर पर रूस से क्रूड ऑयल इंपोर्ट किया।
– दरअसल, रूस ने मई 2023 में रुपए में क्रूड ऑयल का भुगतान लेने से इनकर कर दिया था।
– उसका कहना था कि भारतीय बैंकों के वोस्‍त्रो अकाउंट में उसके अरबों रुपए पड़े हैं और वह इसका उपयोग नहीं कर पा रहा है। रूस का कहना है कि रुपया ‘अस्थिर’ मुद्रा भी है।
– मई 2023 में ही रूस ने भारत पर चीनी मुद्रा युआन में भुगतान करने का दबाव डाला, लेकिन तब भारत ने इनकर कर दिया।
– इसके बाद UAE की मुद्रा दिरहम में भुगतान तय हुआ, लेकिन यह ज्‍यादा दिन नहीं चल सका।
– जुलाई 2023 में रूस ने भारत से साफ कह दिया कि उसे चीनी मुद्रा युआन में ही भुगतान चाहिए।
– इसके बाद भारतीय तेल कंपनियों ने क्रूड ऑयल के लिए युआन में भुगतान शुरू किया है।
– माना जा रहा है कि चीन के दबाव में रूस ने दिरहम की जगह युआन में ही तेल का भुगतान लेना शुरू किया है।

रूस से तेल आयात में कमी हुई
– जून 2023 में रूस से कच्‍चे तेल का आयात घटा है।
– जून में 17.9 लाख बैरल और उससे पहले मई में 19.6 लाख बैरल आयात हुआ था।

क्‍यों कम हो रहा है रूस से तेल आयात
– इसकी दो वजहें हैं ।
– पहला कि, रूस तेल उत्‍पादन में कमी कर रहा है और दूसरा कि पेमेंट के चैलेंजेज बढ़ रहे हैं।
– भारत में कच्‍चे तेल की आवक कम हो रही है, क्‍योंकि पेमेंट का सिस्‍टम बदल चुका है।
– चीन के दबाव में रूस ने कह दिया कि रुपए में तेल का भुगतान नहीं लिया जाएगा। रूस के विदेश मंत्री भारत आकर यह बोल गए थे।
– दिरहम में थोड़ा बहुत रशियन क्रूड ऑयल की खरीद की कोशिश की गई, लेकिन अब युआन में भुगतान की नौबत आ गई है।
– भारत-चीन के रिश्‍तों के बीच, डिप्‍लोमेटिक चुनौतियों के कारण भारत शायद युआन में भुगतान नहीं कर पाएगा।
– जब रूस को उस करेंसी में भुगतान नहीं होगा, जिस करेंसी में उसे चाहिए, तो भारत में तेल का आयात कम होती जाएंगी। तो दोनों वजहें हैं।

—————-
2. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन (DPDT) विधेयक, 2023” को मंजूरी दी, इसमें अधिकतम कितने रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है?
The Union Cabinet approved the “Digital Personal Data Protection (DPDT) Bill, 2023”, in which there is a provision for a maximum fine of rupees?

a. 150 करोड़ रुपये
b. 250 करोड़ रुपये
c. 300 करोड़ रुपये
d. 500 करोड़ रुपये

Answer: b. 250 करोड़ रुपये

– केंद्रीय कैबिनेट ने 5 जुलाई 2023 को पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2023 के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी।
– इस बिल को संसद के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा।
– संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है।
– कानून बनने पर यह नया बिल लोगों के पर्सनल डेटा को प्रोटेक्ट करने का अधिकार देगा।
– इसका उद्देश्य के लिए पर्सनल डेटा को प्रोसेस करने की भी मान्यता देगा।

250 करोड़ रुपए तक का जुर्माना
– बिल में प्रावधान है कि नियम तोड़ने वाली कंपनी पर 250 करोड़ रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
– यह कानून लागू होने के बाद लोगों को अपने डेटा कलेक्शन, स्टोरेज और प्रोसेसिंग के बारे में डिटेल मांगने और उसे डिलीट करवाने का अधिकार मिल जाएगा।
– इस बिल से जुड़ा ड्राफ्ट नवंबर 2022 में लोगों से सुझाव मांगने के लिए जारी किया गया था, उस वक्‍त इसमें 500 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान था, हालांकि नए विधेयक में इसे आधा कर दिया गया है।

अभी देश में ऐसा कानून नहीं
– भारत में ऐसा कोई कानून फिलहाल नहीं है।
– मोबाइल और इंटरनेट के चलन के बाद से प्राइवेसी की सुरक्षा की जरूरत थी। कई देशों में लोगों के डेटा प्रोटेक्शन को लेकर सख्त कानून तैयार किए जा चुके हैं।
– फिलहाल सख्त कानून न होने के वजह से डेटा कलेक्ट करने वाली कंपनियां इसका कई दफा फायदा उठाती हैं। – बैंक, क्रेडिट कार्ड और इंश्योरेंश से जुड़ी जानकारियां के आए दिनों लीक हो जाने की खबरें आती रहती हैं।
– ऐसे में लोग अपनी डेटा की प्राइवेसी को लेकर डाउट में रहते हैं।

कंपनी बायोमेट्रिक डेटा के लिए सहमति लेनी होगी
– ड्राफ्ट के अनुसार बिजनेस उद्देश्यों के लिए आवश्यक नहीं होने पर यूजर्स के डेटा को अपने पास से हटाना होगा।
– नया पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल बायोमेट्रिक डेटा के मालिक को पूरा अधिकार देता है।
– कंपनी को भी एम्प्लॉई की सहमति से ही बायोमेट्रिक डेटा लेने का अधिकार होगा।
– बच्चों के पर्सनल डेटा मांगने वाली कंपनियों को डेटा तक पहुंचने के लिए माता-पिता या अभिभावक की सहमति की आवश्यकता होगी।
– कंपनियां टारगेटेड एडवर्टाइजमेंट के लिए बच्चों के डेटा को ट्रैक नहीं कर सकती है।

विवाद की स्थिति में डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड करेगा फैसला
– विवाद की स्थिति में डेटा प्रोटेक्शन बोर्ड फैसला करेगा। नागरिकों को सिविल कोर्ट में जाकर मुआवजे का दावा करने का अधिकार होगा।
– ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो धीरे-धीरे विकसित होंगी।

ड्राफ्ट में लोगों को अधिकार मिलेंगे
– व्यक्तिगत डेटा के बारे में सूचना का अधिकार
– व्यक्तिगत डेटा में सुधार और नष्ट का अधिकार
– शिकायत निवारण का अधिकार

ड्राफ्ट में लोगों के क्या कर्तव्य होंगे
– व्यक्ति डेटा बोर्ड से झूठी शिकायतें नहीं कर सकते।
– डेटा सुधार के अधिकार का उपयोग करने के लिए, इनफॉरमेशन सत्यापन योग्य व प्रामाणिक होनी चाहिए।

कानून विदेश में भी लागू होगा
– भारतीय लोगों के डेटा के आधार पर सेवाएं बेची जाती है, तो यह कानून विदेश में भी लागू होगा।
– विधेयक के अनुसार व्यक्ति को उससे निजी डेटा से जुड़ी जानकारी संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में उपलब्ध करानी होंगी।
– इससे व्यक्ति सही तरीके से आकलन कर पाएगा कि उसके व्यक्तिगत डेटा का इस्तेमाल किस उद्देश्य के लिए होगा।
– इसी के आधार पर वह तय कर पाएगा कि उसे डेटा शेयर करना है या नहीं।

—————-
3. केंद्रीय संचार मंत्री ने ‘भारत 6G अलायंस’ लॉन्‍च किया, इसके अध्‍यक्ष का नाम बताएं?
Union Communications Minister launched ‘Bharat 6G Alliance’, name its chairman?

a. रंदीप सिंह
b. भास्कर राममूर्ति
c. अभय करंदीकर
d. NG सुब्रमण्यम

Answer: d. NG सुब्रमण्यम (TCS के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर)

– केंद्रीय संचार, रेलवे, इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और IT मंत्री अश्‍विनी वैष्‍णव ने 3 जुलाई 2023 को ‘भारत 6G अलायंस’ को लॉन्‍च किया।
– यह एक सोसायटी है, जिसे सोसायटीज रजिस्‍ट्रेशन एक्‍ट के तहत बनाया गया है।
– टेलिकम्‍युनिकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्‍नालॉजी उद्योग, शिक्षा और केंद्र सरकार से मिलकर बने इस गठबंधन का उद्देश्य 6जी को व्यवस्थित और व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाना है।

—————
4. ‘भारत 6G अलायंस’ लॉन्‍च करके भारत ने वर्ष 2030 तक दुनिया के 6G IPR (बौद्धिक संपदा अधिकार) का कितना प्रतिशत लक्ष्‍य रखा?
By launching the ‘Bharat 6G Alliance’, India has set a target of how much percent of the world’s 6G IPR (Intellectual Property Rights) by the year 2030?

a. 5%
b. 10%
c. 15%
d. 20%

Answer: b. 10%

भारत 6G अलायंस का मकसद
– अगली पीढ़ी की वायरलेस तकनीक में नवाचार (इनोवेशन) को बढ़ावा देना।
– भारत ने जून 2023 तक 6जी तकनीक के 200 से अधिक पेटेंट हासिल कर लिए हैं और यह संख्या हर हफ्ते बढ़ रही है।
– वर्ष 2030 तक 6G आईपीआर (बौद्धिक संपदा अधिकार) का 10% भारत से हो। मतलब कि 6G से जुड़ा दुनिया का 10% पेटेंट भारत के पास रहे।
– सरकार की नजर 2030 तक 6जी नेटवर्क लॉन्च करने पर भी है।
– 6G नेटवर्क 5G की तुलना में लगभग 100 गुना तेज गति के साथ अधिक विश्वसनीय और किफायती समाधान प्रदान करेगा।
– मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 6जी सेवाओं के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट लॉन्च किया था। यह अलायंस उसी का हिस्‍सा है।
– 6जी विज़न दस्तावेज़ में 6जी सेवाओं के लॉन्च, टास्क फोर्स की सिफारिशों, परियोजनाओं के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता और स्पेक्ट्रम बैंड खोलने का रोडमैप था।

—————
5. BCCI ने सीनियर पुरुष क्रिकेट चयन समिति का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया?
Who has been appointed as the chairman of the senior men’s cricket selection committee by the BCCI?

a. श्रीधरन शरत
b. अजीत अगरकर
c. शिव सुंदर दास
d. सुब्रतो बनर्जी

Answer: b. अजीत अगरकर

– सीनियर पुरुष चयन समिति में अब अजीत अगरकर (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, सुब्रतो बनर्जी, सलिल अंकोला और श्रीधरन शरत शामिल हैं।
– अजीत अगरकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर हैं।

BCCI
– चेयरमैन – रोजर बेन्‍नी
– सचिव – जय शाह
– पुरुष कोच – राहुल द्रविड

————–
6. किस शहर की पुलिस ने देश में पहली बार ‘पुलिस ड्रोन यूनिट’ लॉन्‍च किया?
Which city’s police launched ‘Police Drone Unit’ for the first time in the country?

a. दिल्‍ली
b. चेन्नई
c. मुंबई
d. लखनऊ

Answer: b. चेन्नई

– ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस (जीसीपी) ने देश में पहली बार इस यूनिट को लॉन्‍च किया।
– दरअसल, देश के कई शहरों की पुलिस आमतौर पर ड्रोन का उपयोग करती है, लेकिन स्‍पेशल यूनिट नहीं थी।
– ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस (जीसीपी) के ड्रोन यूनिट को लगभग 3.6 करोड़ रुपये की लागत बनाया गया है।
– इसका उद्घाटन तमिलनाडु के DGP सी सिलेंद्र बाबू ने किया।

तमिलनाडु
मुख्यमंत्री: एम. के. स्टालिन
राज्यपाल: आर एन रवि
राजधानी: चेन्नई

—————–
7. SAFF (साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन) चैंपियनशिप 2023 किस देश की टीम ने जीता?
Which country’s team won the SAFF (South Asian Football Federation) Championship 2023?

a. कुवैत
b. नेपाल
c. भारत
d. बांग्‍लादेश

Answer: c. भारत

– फाइनल मैच बेंगलुरू के श्री कांतिरावा स्टेडियम में जुलाई 2023 में खेला गया।
– भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने फाइनल मुकाबले में कुवैत को 5-4 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

अवॉर्ड – विजेता
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (एमवीपी) : सुनील छेत्री
फेयरप्ले अवार्ड : नेपाल फुटबॉल टीम
बेस्ट गोलकीपर : अनीसुर रहमान जिको
हाईएस्ट गोल-स्कोरर : सुनील छेत्री (6 गोल)

SAFF (साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन) फुटबॉल चैम्पियनशिप
– यह द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट है।
– इसमें दक्षिण एशियाई देशों की राष्ट्रीय टीम खेलती हैं।

————–
8. 132वां डूरंड कप टूर्नामेंट भारत के किस शहर में आयोजित होगा, जिसमें 27 साल बाद विदेशी टीमें भी हिस्‍सा लेंगी?
In which city of India, the 132nd Durand Cup tournament will be held, in which foreign teams will also participate after 27 years?

a. चेन्‍नई
b. पटना
c. मुंबई
d. कोलकाता

Answer: d. कोलकाता

– डूरंड कप का 132 वां संस्करण 03 अगस्त से 03 सितंबर 2023 तक कोलकाता में आयोजित होगा।
– इसमें 27 साल बाद 24 विदेशी टीमें भी हिस्‍सा लेंगी।
– डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया का तीसरा सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है।
– डूरंड कप की स्थापना 1888 में हुई थी।
– इसका आयोजन ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) द्वारा किया जाता है।
– इस टूर्नामेंट का नाम इसके संस्थापक सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया है, जो 1884 से 1894 तक भारत के विदेश सचिव थे।
– इसे पहली बार 1888 में शिमला में भारत और रियासतों के सशस्त्र बलों के विभिन्न विभागों और रेजिमेंटों के लिए एक फुटबॉल टूर्नामेंट के रूप में शुरू किया गया था।
– आजादी के बाद से , अतिथि आमंत्रितों के रूप में भारतीय सशस्त्र बलों की विभिन्न रेजिमेंटों के कई क्लबों की भागीदारी से सेना की उपस्थिति बनी हुई है।

————–
9. राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Postal Employees Day celebrated?

a. 1 जुलाई
b. 2 जुलाई
c. 4 जुलाई
d. 5 जुलाई

Answer: a. 1 जुलाई

– भारत में हर वर्ष 1 जुलाई को राष्ट्रीय डाक कर्मचारी दिवस मनाया जाता है।
– यह दिन भारतीय डाक के कर्मचारियों को समर्पित होता है।
– भारत में 1977 में भारतीय डाक सेवा से जुड़े लोगों को सम्मान देने के लिए इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी।

————–
10. विश्व खेल पत्रकार दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Sports Journalists Day celebrated?

a. 2 जुलाई
b. 3 जुलाई
c. 4 जुलाई
d. 5 जुलाई

Answer: a. 2 जुलाई

– इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रेस एसोसिएशन (AIPS) ने 1994 में विश्व खेल पत्रकार दिवस की स्थापना की।

————–
11. अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Plastic Bag Free Day observed?

a. 2 July
b. 3 July
c. 4 July
d. 30 June

Answer: b. 3 July

– इस दिन का उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दों और प्राकृतिक पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरुकता फैलाना है.
– प्लास्टिक पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाती है।
– एक प्‍लास्टिक बैग को नष्‍ट में 100 से 500 साल लग सकते हैं।

————–
12. विश्व जूनोसिस दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Zoonoses Day observed?

a. 08 जुलाई
b. 07 जुलाई
c. 06 जुलाई
d. 05 जुलाई

Answer: c. 06 जुलाई

– एक संक्रामक रोग जो जानवरों से मनुष्यों तक विभिन्न प्रजातियों में फैलता है, उसे जुनोसिस डिजीज कहते हैं।
– इसे इन्फ्लूएंजा, इबोला और वेस्ट नाइल वायरस जैसी जूनोटिक बीमारी के खिलाफ पहले टीकाकरण के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।


PDF Download: Click here