2 to 4 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स – 11 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 2 to 4 जुलाई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 11 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. HDFC बैंक और किस गैर बैंकिंग वित्‍तीय कंपनी (NBFC) का विलय एक जुलाई 2023 को हुआ है?
HDFC Bank and which non-banking financial company (NBFC) have merged on July 1, 2023?

a. HDFC
b. बजाज फिन
c. मुथूट फाइनेंस
d. PFC

Answer: a. HDFC (Housing Development Finance Corporation)

– हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन (HDFC) का HDFC बैंक में 1 जुलाई 2023 को विलय हो गया।
– इसी के साथ देश की पहली होम फाइनेंस कंपनी HDFC का वजूद खत्‍म हो गया।
– दोनों के बीच भारत के कॉर्पोरेट इतिहास में सबसे बड़ा विलय हुआ है। इसकी कीमत लगभग 40 अरब डॉलर बताई गई।
– एक साल पहले 4 अप्रैल 2022 को मर्जर की घोषणा की गई थी।

क्‍या अंतर है HDFC व HDFC बैंक में?
– HDFC एक हाउसिंग फाइनेंस कंपनी है।
– यह घर व दुकान, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कर्ज देती है।
– जबकि HDFC बैंक में बैंकिंग से संबंधित सारे काम होते हैं
– इसमें सभी तरह के कर्ज, खाता खुलवाना और FD, राशि का ट्रांजैक्शन आदि होता है।

—————
2. HDFC के विलय के बाद HDFC बैंक, बाजार मूल्‍य (मार्केट कैप) के हिसाब से दुनिया का कौन सा वां बैंक बन गया?
After the merger of HDFC, HDFC Bank has become which bank in the world in terms of market value (market cap)?

a. सबसे बड़ा बैंक
b. दूसरा बड़ा बैंक
c. तीसरा बड़ा बैंक
d. चौथा बड़ा बैंक

Answer: d. चौथा बड़ा बैंक

—-
Q. बाजार मूल्‍य के हिसाब से दुनिया के टॉप 10 बैंकों में किस भारतीय बैंक ने जगह बनाई?
Which Indian bank made it to the top 10 banks in the world by market value?

a. SBI
b. HDFC Bank
c. PNB
d. ICICI

Answer: b. HDFC Bank

– HDFC बैंक दुनिया के टॉप 10 बैंकों में शामिल हो गया।
– मार्केट कैपिटलाइजेशन के नजरिए से यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा बैंक बन गया है।
– एक जुलाई 2023 को इस विलय के बाद HDFC बैंक ने ट्वीट कर कहा कि भारत का नंबर वन प्राइवेट सेक्टर बैंक और भारत की नंबर वन होम लोन कंपनी के मर्जर के साथ हम दुनिया के लीडिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में शामिल हो गए हैं।

जून 2022 के अनुसार दुनिया के टॉप 5 वैल्‍यूएबल बैंक
बैंक, मार्केट कैप लाख करोड़ रुपए में, मार्केट कैप बिलियन डॉलर में
1. जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी, 34.17, 416.5
2. इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना, 18.73, 228.3
3. बैंक ऑफ अमेरिका, 18.68, 227.7
4. HDFC कंबाइंड 14.09, 171.8
5. एग्रीक्‍चर बैंक ऑफचाइना, 13.85, 168.9
नोट – यह आंकड़ा ब्‍लूमबर्ग (जून 2022 के अनुसार) है। इसमें HDFC और HDFC बैंक की वैल्‍यू जोड़ी गई है। भविष्‍य में यह आंकड़ा बदल सकता है।

भारत के 5 सबसे बड़े बैंक
1. HDFC बैंक
2. ICICI बैंक
3. SBI बैंक
4. Kotak Mahindra बैंक
5. Axis बैंक

विलय की वजह?
– सरकारी बैंकों व न्यू-एज फिनटेक कंपनियों से बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच इस मर्जर की जरूरत पहले से महसूस की जा रही थी।
– विलय से बनने वाली सिंगल यूनिट की बैलेंस शीट बहुत बड़ी हो गई है, इससे बाजार में दमखम बढ़ेगा।
– HDFC बैंक की कोशिश ज्यादा से ज्यादा ब्रांच में हाउसिंग लोन उपलब्ध कराना है।

ग्राहकों पर क्‍या होगा असर?
– HDFC बैंक के Branch में HDFC की सभी सेवाएं मिलेंगी।
– किसी ग्राहक ने HDFC से लोन लिया है, अब HDFC बैंक का ग्राहक बन गया है।
– लोन लेने वाले सभी ग्राहक नियम व शर्तों के आधार पर अपनी EMI देते रहेंगे।

कर्मचारियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
– मर्जर का दोनों कंपनियों के कर्मचारियों पर खास असर नहीं पड़ेगा।
– मर्जर से पहले ग्रुप के चेयरमैन ने कहा था कि कंपनी में कर्मचारियों की कटौती नहीं होगी।
– HDFC बैंक को हमारे लोगों की जरूरत है।
– इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में कटौती भी नहीं की जाएगी।

—————
3. कोल इंडिया लिमिटेड के नए अध्‍यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) कौन बने?
Who became the new Chairman and Managing Director (CMD) of Coal India Limited?

a. विशाल प्रसाद
b. राकेश मारिया
c. पीएम प्रसाद
d. विजय कुमार

Answer: c. पीएम प्रसाद

– केंद्र सरकार ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का नया CMD नियुक्‍त किया।
– वे इससे पहले कोल इंडिया की सहायक कंपनी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के रूप में काम कर रहे थे।

कोल इंडिया लिमिटेड
– स्‍थापना : 1975
– किस मंत्रालय के अंतर्गत – कोयला मंत्रालय

————-
4. दूसरे विश्‍वयुद्ध में लड़ने वाले किस पूर्व भारतीय सैनिक को ब्रिटिश PM ने प्वाइंट ऑफ लाइट अवार्ड दिया?
Which former Indian soldier who fought in World War II was given the Point of Light Award by the British PM?

a. कैप्टन विक्रम बत्रा
b. राकेश सिंह भट्ट
c. धनंजय पांडेय
d. राजेंद्र सिंह धट्ट

Answer: d. राजेंद्र सिंह धट्ट

– राजेंद्र सिंह धट्ट को यह पुरस्‍कार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने ‘इंडिया ग्लोबल फोरम के यूके-भारत सप्‍ताह समारोह’ के दौरान 28 जून 2023 को दिया।
– वे द्वितीय विश्व युद्ध में लड़ने वाले अंतिम जीवित सिख सैनिकों में से एक हैं।
– वे 101 वर्ष के हैं। उन्‍हें यह अवॉर्ड 2nd वर्ल्‍ड वॉर में उनकी सेवा और ब्रिटिश भारतीय युद्ध के दिग्गजों को एक साथ लाने में मदद करने के लिए “अविभाजित भारतीय पूर्व सैनिक संघ” चलाने के उनके काम के लिए मिला।
– धट्ट ने 1963 में “अविभाजित भारतीय पूर्व सैनिक संघ” की स्थापना की थी और अपने साथी दिग्गजों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।
– यह संगठन ब्रिटिश भारतीय युद्ध के दिग्गजों के बीच एकता, समर्थन और सौहार्द को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

राजेंद्र सिंह धट्ट
– उनका जन्‍म वर्ष 1921 में भारत में हुआ था।
– वर्ष 1943 में हवलदार मेजर (सार्जेंट मेजर) के पद पर उनकी पदोन्नति हुई थी।
– उन्होंने ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान मित्र देशों की सेनाओं के साथ लड़ाई लड़ी थी।

पॉइंट ऑफ लाइट
– पॉइंट ऑफ लाइट वर्ष 1990 में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संगठन है और इसका मुख्यालय जॉर्जिया, संयुक्त राज्य अमेरिका में है।
– ये अवार्ड उन उत्कृष्ट लोगों को दिया जाता है, जिनका जीवन दूसरों को अपने समुदायों और उससे परे सामाजिक चुनौतियों की ओर प्रेरित कर सकती हैं।

————–
5. भारतीय महिला टीम में जगह बनाने वाली असम की पहली महिला खिलाड़ी कौन बनीं?
Who became the first woman player from Assam to make it to the Indian women’s team?

a. स्नेह राणा
b. उमा छेत्री
c. ऋचा घोष
d. हेमलता काला

Answer: b. उमा छेत्री

– जुलाई 2023 में उमा छेत्री का चयन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ।
– वह वनडे और टी-20 खेलने बांग्लादेश दौरे पर खेलेंगी।
– उमा छेत्री 21 वर्षीय विकेटकीपर हैं।
– वह असम की पहली महिला क्रिकेटर हैं जो भारतीय महिला टीम के लिए चुनी गई हैं।
– उमा छेत्री अंडर-23 इमर्जिंग एशिया कप जीतने वाली इंडिया-ए टीम में शामिल थीं।
– उमा ने फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ ओपनिंग करते हुए 20 गेंद में 22 रन बनाए थे।

माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं
– उमा, असम के काजीगरंगा नेशनल पार्क के पास स्थित छोटे से कस्बे बोकाखात की रहने वाली हैं।
– परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, माता-पिता दोनों ही दूसरों के खेतों पर दिहाड़ी मजदूरी करते हैं।
– उमा के दो भाई बेंगलुरु में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं, जबकि अन्य दो असम में रहते हैं।

————–
6. ऑस्ट्रियाई ग्रैंड प्रिक्स फॉर्मूला वन चैंपियनशिप 2023 का टाइटल किसने जीता?
Who won the Austrian Grand Prix Formula One Championship title 2023?

a. मैक्स वेरस्टैपेन
b.लुईस हैमिल्टन
c. पियरे गैस्ली
d.फर्नांडो अलोंसो

Answer: a. मैक्स वेरस्टैपेन

– मैक्स वेरस्टैपेन ने ऑस्ट्रियाई ग्रां प्री में क्वालीफाइंग सत्र, स्प्रिंट रेस और ग्रां प्री जीता।
– फेरारी के लिए लेक्लेर दूसरे जबकि वेरस्टैपेन के टीम साथी सर्जियो पेरेज़ तीसरे स्थान पर रहे।
– कार्लोस सैन्ज़ , लैंडो नॉरिस, फर्नांडो अलोंसो, लुईस हैमिल्टन, जॉर्ज रसेल, पियरे गैस्ली और लांस स्ट्रोक शीर्ष 10 में शामिल हुए।

रेस – विजेता
– कनैडियन ग्रां प्रिक्स 2023 : मैक्स वेरस्टैपेन
– स्पेनिश ग्रैंड प्रिक्स 2023 : मैक्स वेरस्टैपेन
– मोनाको ग्रैंड प्रिक्स 2023 : मैक्स वेरस्टैपेन
– बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2023 : मैक्स वेरस्टैपेन
– सऊदी अरब ग्रैंड प्रिक्स 2023 : सर्जियो पेरेज़
– अज़रबैजान ग्रैंड प्रिक्स 2023 : सर्जियो पेरेज़
– कनैडियन ग्रां प्रिक्स 2023 : मैक्स वेरस्टैपेन

—————
7. महाराष्ट्र के नए उप-मुख्यमंत्री के रूप में किसने शपथ ली है?
Who has taken oath as the new Deputy Chief Minister of Maharashtra?

a. शरद पवार
b. अजित पवार
c. छगन भुजबल
d. संजय राउत

Answer: b. अजित पवार

– एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) नेता अजित पवार ने 2 जुलाई 2023 को महाराष्ट्र के नए उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है।
– अजित पवार समेत कुल 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
– अब महाराष्‍ट्र में दो उपमुख्‍यमंत्री हैं – देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार

– पांच वर्षों में यह तीसरा मौका है जब अजित पवार ने महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, अब वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार का हिस्सा बन गए हैं।
– अजित पवार ने नवंबर 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यकाल में उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, हालांकि तब कुछ घंटों के लिए ही वो इस पद पर रह सके थे।
– उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य की पिछली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में भी उपमुख्यमंत्री पद संभाला था।
– महाराष्ट्र में एमवीए सरकार नवंबर 2019 से जून 2022 तक सत्ता में थी।
– इससे पहले, अजित ने अशोक चव्हाण और पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व में कांग्रेस-राकांपा सरकार के 15 साल के कार्यकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था।

महाराष्‍ट्र
– सीएम – एकनाथ शिंदे
– गवर्नर – रमेश बैस
– राजधानी – मुंबई

—————-
8. अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस (International Co-operative Day) कब मनाया जाता है?
When is International Co-operative Day celebrated?

a. 3 जुलाई
b. 2 जुलाई
c. 1 जुलाई
d. 31 जून

Answer: c. 1 जुलाई

2023 की थीम- “सतत विकास के लिए सहकारिता” (“Cooperatives for Sustainable Development.”)
– अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस सहकारी उद्यमों के प्रभाव का जश्न मनाने के लिए दुनिया के सभी व्यक्तियों, समुदायों और संगठनों को एक साथ लाता है।

—————
9. ‘राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग’ (NCST) के अध्यक्ष पद से जुलाई 2023 में किसने इस्तीफा दिया है?
Who has resigned from the post of chairman of the ‘National Commission for Scheduled Tribes’ (NCST) in July 2023?

a. अजय कुमार
b. रवि सुमन
c. हर्ष चौहान
d. राकेश कनौजिया

Answer: c. हर्ष चौहान

– हर्ष चौहान ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।
– उन्होंने अपने कार्यकाल के पूरा होने से आठ महीने पहले ही अपना पद छोड़ दिया।
– उन्‍होंने वर्ष 2021 में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला था।
– न्‍यूज रिपोर्ट के अनुसार वन कानून को लेकर केंद्र सरकार से उनके मतभेद चल रहे थे।
– कहा जा रहा है कि अपने कार्यकाल के दौरान, वन संरक्षण नियम, 2022 को लेकर उनका केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के साथ बार-बार टकराव हुआ था, उन्होंने सरकार को लिखा था कि उन्हें रोक दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे वन अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डालेंगे।

NCST के बारे में
– एनसीएसटी की स्थापना फरवरी 2004 में संविधान की धारा 338A के तहत की गई थी।
– यह एक संवैधानिक निकाय है, जो अनुसूचित जनजातियों के अधिकारों, हितों और कल्याण की सुरक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने पर काम करती है।
– पैनल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
– अध्यक्ष का दर्जा केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है। जबकि उपाध्यक्ष का दर्जा राज्य मंत्री और तीन सदस्यों का दर्जा भारत सरकार के सचिव का पद के बराबर होता है।

————–
10. विश्व व्यापार संगठन (WTO) में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि का नाम बताएं, जिनका कार्यकाल मार्च 2024 तक बढ़ाया गया?
Name the Ambassador and Permanent Representative of India to the World Trade Organization (WTO), whose term has been extended till March 2024?

a. रुचिरा कंबोज
b. ब्रजेंद्र नवनीत
c. विशाल वर्मा
d. राकेश मौर्य

Answer: b. ब्रजेंद्र नवनीत

– ब्रजेंद्र नवनीत ने जून 2020 में डब्ल्यूटीओ में भारत के राजदूत के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
– 28 जून, 2023 को समाप्त होने वाला था, लेकिन केंद्र सरकार ने नौ महीने का कार्यकाल विस्‍तार दिया।
– अब वे 31 मार्च 2024 तक इस पद पर बने रहेंगे।

क्‍यों विस्‍तार दिया गया
– दरअसल, वर्ष 2024 में WTO का महत्वपूर्ण 13 वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन है।
– इस वैश्विक व्यापार मंच पर भार, अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं को बढ़ावा देना चाहता है। माना जा रहा है कि इस वजह से राजदूत में बदलाव नहीं किया गया है।

विश्व व्यापार संगठन
– स्‍थापना – 1995
– मुख्‍यालय – जिनेवा, स्‍विट्जरलैंड
– महानिदेशक – नगोजी ओकोंजो-इवेला
– 13वां मंत्रिस्‍तरीय सम्‍मलेन – फरवरी 2024 में आबू धाबी (UAE) में।

————–
11. संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन (FAO) का महानिदेशक दूसरी बार कौन बने?
Who became the Director General of United Nations Food and Agriculture Organization (FAO) for the second time?

a. क्यू-डोंग्‍यू
b. वोंग यांग
c. विशाल सिंह
d. राजेश मौर्य

Answer: a. क्यू-डोंग्‍यू

– संयुक्‍त राष्‍ट्र फूड एंड एग्रीकल्‍र ऑर्गेनाइजेशन (FAO) के 43वें सत्र के दौरान क्‍यू-डोंग्‍यू को दुबारा महानिदेशक चुना गया।
– यह सभा FAP मुख्‍यालय रोम में एक जुलाई 2023 को हुई।
– पहली बार क्‍यू-डोंग्‍यू वर्ष 2019 में बने थे। उनका कार्यकाल 2023 में समाप्‍त हो रहा था, लेकिन दुबार चुन लिए गए।
– वे चीनी नागर‍िक हैं।

FAO
– यह संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है।
– स्थापना: 16 अक्टूबर, 1945
– मुख्यालय: रोम, इटली
– मूल संगठन: संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद (UN ECOSOC – United nations economic and social council)


PDF Download: Click here