30 जून 2023 करेंट अफेयर्स – 12 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 30 जून 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 12 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. किस राज्‍य के राज्‍यपाल आरएन रवि ने अभूतपूर्व कदम उठाकर बिना मुख्‍यमंत्री की सलाह के मंत्री (सेंथिल बालाजी) को बर्खास्‍त कर दिया और पांच घंटे बाद फैसला वापस ले लिया?
Which state’s Governor, R.N. Ravi, took an unprecedented step to dismiss the Minister (Senthil Balaji) without the Chief Minister’s advice and revoked the decision five hours later?

a. तमिलनाडु
b. पश्‍चिम बंगाल
c. बिहार
d. उत्‍तर प्रदेश

Answer: a. तमिलनाडु

– तमिलनाडु के मंत्री सेंथिल बालाजी भ्रष्‍टाचार के आरोप में जेल में हैं। 14 जून को ED ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
– राज्यपाल आरएन रवि ने 29 जून 2023 की शाम को मंत्री सेंथिल बालाजी को बर्खास्त कर दिया।
– इसके लिए मुख्‍यमंत्री से सलाह नहीं ली गई।
– हालांकि इसके पांच घंटे बाद उन्होंने फैसला वापस ले लिया।
– गर्वनर ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से सलाह लेने के बाद अपना फैसला वापस लिया।
– दूसरी ओर, CM एमके स्टालिन ने इस फैसले को गलत बताया था और इसे कोर्ट में चुनौती देने की बात कही थी।
– CM एमके स्टालिन ने कहा कि, राज्यपाल को किसी मौजूदा मंत्री को बर्खास्त करने का अधिकार नहीं है। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

संविधान में क्‍या कहा गया है?
– संविधान के अनुच्छेद 164 (1) में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाएगी और “अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की सलाह पर की जाएगी, और मंत्री राज्यपाल की मर्जी तक पद पर बने रहेंगे।”।
– हालाँकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की एक पंक्ति में व्याख्या की गई है कि राज्यपाल की शक्ति मुख्य रूप से मंत्रिपरिषद की “सहायता और सलाह” से आती है।
– शमशेर सिंह बनाम पंजाब राज्य मामले में, 1974 में सुप्रीम कोर्ट की सात-न्यायाधीशों की संविधान पीठ के फैसले में कहा गया था कि राज्यपाल को “औपचारिक संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग केवल अपने मंत्रियों की सहायता और सलाह के अनुसार ही करना चाहिए, सिवाय इसके कि कुछ असाधारण स्थितियाँ हों”।
– हालांकि असाधारण परिस्थितियों का मतलब उस सरकार को बर्खास्त करने से संबंधित हैं जिसने अपना बहुमत खो दिया है। या किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने का निर्णय।

विशेषज्ञ की राय
– इंडियन एक्‍सप्रेस के अनुसार, लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी आचार्य ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि किसी राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री की सहमति के बिना किसी मंत्री को बर्खास्त करने का यह शायद पहला मामला है।

—————
2. उत्‍तर प्रदेश के किस जिले में बनने वाले ‘अमरोहा ढोलक’ को GI टैग मिला ?
In which district of Uttar Pradesh ‘Amroha Dholak’ got GI tag?

a. अमरोहा
b. कुशीनगर
c. गोरखपुर
d. आगरा

Answer: a. अमरोहा

– अमरोहा ढोलक (Amroha Dholak): यह प्राकृतिक लकड़ी से बना एक संगीत वाद्ययंत्र (म्‍युजिकल इंस्‍ट्रूमेंट) है।
– खासकर आम और शीशम के पेड़ों से बनता है।
– ढोलक में लकड़ी से नक्काशीदार खोखले ब्लॉक होते हैं।
– जानवरों की खाल, अमूमन बकरी की खाल से इसे तैयार किया जाता है।

जून 2023 में उत्‍तर प्रदेश को 7 प्रोडक्‍ट के लिए GI टैग मिला है।
– इसके बाद UP के GI प्रमाणित उत्‍पादों की कुल संख्‍या 52 हो गई है। इनमें से 40 उत्‍पाद हस्‍तशिल्‍प (हैंडीक्राफ्ट) हैं। सबसे ज्‍यादा GI टैग हैंडीक्राफ्ट के मामले में यूपी टॉप पर है। ज्‍यादातर प्रोडक्‍ट एक जिला, एक उत्‍पाद (ODOP) से संबंधित हैं।

GI टैग कौन प्रदान करता है?
– मिनिस्‍ट्री ऑफ कॉमर्स के अंतर्गत आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री प्रमोशन एंड इंटरनल ट्रेड की ओर से GI टैग दिया जाता है।
– किसी प्रोडक्‍ट के लिए GI टैग प्राप्‍त करने के लिए चेन्नई स्थित GI डेटाबेस में आवेदन करना होता है।
– ये इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट के अंडर है।

GI TAG क्‍या है?
– GI का मतलब Geographical Indication यानी भौगोलिक संकेत।
– जीआई टैग (GI Tag) एक प्रतीक है, जो मुख्य रूप से किसी उत्पाद को उसके मूल क्षेत्र से जोड़ने के लिए दिया जाता है।

—————-
3. किस राज्‍य के ‘बागपत होम फर्निशिंग्‍स’ (बागपत गृह साज-सज्‍जा) को GI प्रदान किया गया?
Which state’s ‘Baghpat Home Furnishings’ was given GI?

a. बिहार
b. झारखंड
c. उत्‍तर प्रदेश
d. राजस्‍थान

Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

– बागपत होम फर्निशिंग कार्यों के लिए जाना जाता है।
– यह जिला पूरे देश में चादरें, गद्दे, तौलिये, तकिए और अन्‍य उत्‍पाद आपूर्ति करता है।
– बागपत में हथकरघा घरेलू साज-सज्जा उत्पाद व सूती धागे से बनने वाले कपड़ों के लिए विख्‍यात है।
– हथकरघा बुनाई में सिर्फ सूती धागे का उपयोग किया जाता है।

————–
4. यूपी का बाराबंकी किस प्रोडक्‍ट के उत्‍पादन के लिए प्रसिद्ध है, जिसे GI टैग मिला?
Barabanki of UP is famous for the production of which product, which got GI tag?

a. बाराबंकी हैंडलुम प्रोडक्‍ट
b. बाराबंकी होम फर्निशिंग्‍स प्रोडक्‍ट
c. बाराबंकी स्‍टोन प्रोडक्‍ट
d. बाराबंकी साइकिल प्रोडक्‍ट

Answer: a. बाराबंकी हैंडलुम प्रोडक्‍ट

– बाराबंकी हैंडलुम प्रोडक्‍ट: बाराबंकी और आसपास के क्षेत्र में लगभग 50,000 बुनकर और 20,000 करघे हैं।
– बाराबंकी क्लस्टर का वार्षिक कारोबार 150 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
– यहां शॉल, स्कार्फ, दुपट्टा आदि उत्पादों का निर्माण होता है।

—————
5. उत्‍तर प्रदेश के किस जिले के ‘कालपी हस्‍तनिर्मित कागज’ को GI टैग मिला?
Which district of Uttar Pradesh got GI tag for ‘Kalpi Handmade Paper’?

a. जालौन
b. कन्‍नौज
c. कौशांबी
d. कुशीनगर

Answer: a. जालौन

– कालपी हस्तनिर्मित कागज, जालौन जिले के कालपी शहर का प्रसिद्ध प्रोडक्‍ट है।
– इस शिल्प का एक ऐतिहासिक केंद्र है।
– गांधीवादी मुन्नालाल ‘खद्दरी’ ने 1940 के दशक में औपचारिक रूप से इस शिल्प को यहां पेश किया था।
– हालांकि कई स्थानीय लोगों का कहना है कि कागज बनाने के साथ कालपी का जुड़ाव इतिहास में बहुत पुराना है।
– इस काम में 5,000 से अधिक कारीगर और लगभग 200 इकाइयां शामिल हैं।

—————
6. किस राज्‍य के ‘महोबा गौरा पत्‍थर हस्‍तशिल्‍प’ को GI टैग मिला?
Which state’s ‘Mahoba Gaura stone handicraft’ got GI tag?

a. बिहार
b. झारखंड
c. उत्‍तर प्रदेश
d. राजस्‍थान

Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

– महोबा गौरा पत्‍थर हस्तशिल्प एक पत्थर शिल्प है।
– यह मुलायम पत्थर होता है।
– इसका वैज्ञानिक नाम ‘पाइरो फ़्लाइट स्टोन’ है।
– गौरा पत्थर हस्तकला में इस्तेमाल होने वाला गौरा पत्थर एक सफेद रंग का होता है, जो ख़ासतौर पर इस क्षेत्र में पाया जाता है।
– हस्तकला में इस्तेमाल करने से पहले गौरा पत्थर को पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ दिया जाता है फिर उन टुकड़ो से विभिन्न सजावटी शिल्प वस्तुओं का निर्माण किया जाता है।

————–
7. किस राज्‍य के मैनपुरी तरकशी को GI टैग मिला?
Which state’s Mainpuri Tarkashi got GI tag?

a. बिहार
b. झारखंड
c. उत्‍तर प्रदेश
d. राजस्‍थान

Answer: c. उत्‍तर प्रदेश

– मैनपुरी तारकशी, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की एक लोकप्रिय कला है।
– यह मुख्‍य रूप से लकड़ी पर पीतल के तार जड़ने का काम है।
– मैनपुरी में इस कला के लिए ख़ासतौर पर शीशम की लकड़ी का इस्तेमाल होता है।
– लकड़ी में पीतल के अलावा तांबे या चांदी के तारों को भी जड़ा जाता है।
– इसका शिल्‍पकला का इस्तेमाल जेवर के डिब्बे, नाम पट्टिका, खड़ाऊ (लकड़ी के सैंडल) और अन्‍य सजावटी सामान में होता है।
– इसमें चमड़े का उपयोग नहीं होता है।

————-
8. ‘संभल हार्न क्राफ्ट’ किस जिले का उत्‍पाद है, जिसे GI टैग मिला?
‘Sambhal Horn Craft’ is the product of which district, which got GI tag?

a. आगरा
b. लखनऊ
c. लखीमपुर खीरी
d. संभल

Answer: d. संभल

————
रिवीजन लिस्‍ट संक्षेप में
जिला और GI टैग उत्‍पाद
– अमरोहा : अमरोहा ढोलकर अमरोहा
– महोबा : महोबा गौरा पत्‍थर हस्‍तशिप
– मैनपुरी : मैनपुरी तारकशी
– संभल : संभल हार्न क्राफ्ट
– बागपत : बागपत होम फनिर्शिंग्‍स
– बाराबंकी : बाराबंकी हैंडलुम प्रोडक्‍ट
– जालौन : कालपी हस्तनिर्मित कागज

—————-
9. QS (क्‍वाक्‍वेरेली साइमंड्स) वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 में कौन सी यूनिवर्सिटी पहले स्‍थान पर है?
Which university has topped the QS (Quacquarelli Symonds) World University Rankings 2024?

a. ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी
b. मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी
c. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
d. हार्वड यूनिवर्सिटी

Answer: b. मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (MIT)

– QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में मेसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्‍नोलॉजी (MIT) ने अपना स्‍थान बनाये रखा है।
– 2023 की रैंकिंग में भी 100 स्‍कोर के साथ पहले नंबर पर थी।

QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग दुनिया के टॉप 10 इंस्टिट्यूट (OVERALL)

किस आधार पर रैंकिंग ?
– एकेडेमिक रेप्‍युटेशन, एंप्‍लॉयर रेप्‍युटेशन, टीचर स्‍टूडेंट रेशियो
इंटरनेशनल फैकेल्‍टी रेशियो, इंटरनेशनल स्‍टूडेंट्स रेशियो, इंटरनेशन रिसर्च नेटवर्क, छात्रों की नौकरी

—————-
10. QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत में किस इंस्टिट्यूट ने 2024 में सबसे बेहतर रैंकिंग पाई?
Which institute in India got the best ranking in QS World University Rankings 2024?

a. IIT बॉम्‍बे
b. IISc बेंगलुरु
c. JNU दिल्‍ली
d. BHU वाराणसी

Answer: a. IIT बॉम्‍बे

– भारत में IIT बॉम्‍बे QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप पर आ गई है।
– 2024 में IIT बॉम्‍बे ने विश्‍व रैंकिंग में 149 वें स्‍थान पर आ गई है।
– पिछले साल 2023 के लिए हुई रैंकिंग में यह 172 वीं रैंक के साथ दूसरे स्‍थान पर थी।
– IIT बॉम्‍बे ने 23 स्‍थान ऊपर चढ़कर यह मुकाम हासिल किया है।
– जबकि पिछली साल 2023 के लिए हुई रैंकिंग में भारत में शीर्ष पर रही IISc बेंगलुरु (भारतीय विज्ञान संस्थान) 225वें रैंक के साथ तीसरी नंबर पर है।

—————-
11. QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के कितने संस्‍थान को रैंकिंग मिला ?
How many institutes of India got ranking in QS World University Rankings?

a. 10
b. 25
c. 35
d. 45

Answer: d. 45

– QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में टॉप 1500 की लिस्‍ट होती है।
– पिछली रैंकिंग 2023 में 41 संस्‍थान हैं।
– 2022 में 35 संस्‍थान शामिल थे।

एशिया में तीसरे स्‍थान पर भारत
– QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत दुनिया में 7वें स्‍थान पर है
– जबकि एशिया में यह तीसरे स्थान पर आया है।
– एशिया में भारत से ऊपर चीन और जापान हैं।
– चीन की 71 व जापान की 52 यूनिवर्सिटी इसमें शामिल है।

—-
QS वर्ल्‍ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के शीर्ष 10 इंस्टिट्यूट

———–
12. अंतर्राष्ट्रीय क्षुद्रग्रह दिवस कब मनाया जाता है?
When is International Asteroid Day celebrated?

a. 27 June
b. 28 June
c. 29 June
d. 30 June

Answer: d. 30 June

क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– क्षुद्रग्रहों (Asteroids) और उनके प्रभाव से होने वाले संभावित खतरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।

क्या होते हैं एस्टेरायड?
– एस्टेरायड छोटे चट्टान रूपी पिंड होते हैं, जो हमेशा सूरज के चारों ओर घूमते रहते हैं।
– एस्टेरायड सामान्य तौर पर मंगल और बृहस्पति गृह के बीच परिक्रमा करते हैं।
– हमारे सौर मंडल में हजारों की संख्या में एस्टेरायड मौजूद हैं।
– एस्‍टेरॉयड जब तक अंतरिक्ष में रहता है, तो इसे एस्‍टेरॉयड कहते हैं, लेकिन जैसे ही यह पृथ्‍वी के वायुमंडल में प्रवेश करता है, तो इसे मीटीऑराइट कहा जाता है।

30 जून को ही क्‍यों मनाया जाता है यह दिवस
– दरअसल, 30 जून 1908 की सुबह रूस के साइबेरिया क्षुद्रग्रह पृथ्‍वी के टकराने की घटना हुई थी।
– रूस के तुंगुस्का नदी के पास बहुत बड़ा विस्फोट हुआ था।
– यहां पर मीटीऑराइट (उल्‍कापिंड – Asteroid), जो आग का बहुत बड़ा गोला बन गया था वह हवा में फट गया।
– इसने जापान के हिराशिमा एटॉमिक बम से 185 ग्रुना एनर्जी पैदा की थी।
– 1908 के विस्‍फोट ने साइबेरिया के 2000 स्‍क्‍वायर किलोमीटर के जंगल को नष्‍ट कर दिया था।
– बड़े इलाके का का जंगल जल गया।
– लगभग आठ करोड़ पेड़ गिर गए थे या समतल हो गए थे।
– तब धरती कांप उठी थी। 5 रिक्‍टर स्‍केल का भूकंप आया।
– 60 किलोमीटर दूर स्थित सिटी की खिड़कियां टूट गई थी।
– 500 किलोमीटर तक हलचल हुई थी।
– इस घटना के प्रतीक के तौर पर 30 जून को अंतरर्राष्‍ट्रीय क्षुद्रग्रह (उल्‍कापिंड) दिवस मनाया जाता है।

भारत में भी क्षुद्रग्रह (उल्‍कापिंड) से बनी झील है
– यह महाराष्‍ट्र के बुलढाणा जिले में है। मुंबई से 500 किलोमीटर की दूरी पर है।
– यहां पर एक स्‍टेरॉयड 50 हजार साल पहले गिरा था। उसकी रफ्तार 90 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी।
– इससे गहरा गड्ढा हुआ और झील का निर्माण हो गया।
– ऐसा माना जाता है कि उल्का पिंड का वजन दस लाख टन था, जिससे बड़ा गड्ढा बना।
– यह झील 1.85 किलोमीटर के व्‍यास (Diameter) में फैली हुई है।
– गहराई 500 फीट तक है।
– इसका पानी खारा है और पानी के एक मीटर के नीचे ऑक्‍सीजन सामान्‍य से बेहद कम (न के बराबर) होती है।
– लोनार झील दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए जिज्ञासा और अध्ययन का विषय रही है।
– यह झील अधिसूचित राष्ट्रीय भौगोलिक धरोहर स्मारक है।

एस्‍टेरॉयड से कितना खतरा
– भविष्य में हमारे ग्रह को सबसे ज्यादा खतरा अगर किसी चीज से है तो वो है एस्टेरॉयड।
– इसके बाद है जलवायु परिवर्तन या ग्लोबल वॉर्मिंग।
– वर्ष 2013 में, एक क्षुद्रग्रह पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर गया और रूस के ऊपर फट गया, जिससे सैकड़ों लोग घायल हो गए, और व्यापक क्षति हुई।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *