यह 1 to 3 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. 26वां SCO शिखर सम्मेलन किस शहर व देश में आयोजित हुआ
In which city and country was the 26th SCO Summit held?
a. ताशकंद, उज्बेकिस्तान
b. बीजिंग, चीन
c. दुशांबे, ताजिकिस्तान
d. बिश्केक, किर्गिस्तान
Answer: d. बिश्केक, किर्गिस्तान (थीम : SCO के 25 साल: टिकाऊ शांति, विकास और समृद्धि के लिए एकजुट)
26वां SCO शिखर सम्मेलन 20206:
– कहां आयोजन : बिश्केक, किर्गिस्तान
– कब से कब तक : 31 अगस्त और 1 सितंबर 2026
– थीम : SCO के 25 साल: टिकाऊ शांति, विकास और समृद्धि के लिए एकजुट (25 Years of the SCO: Together for Sustainable Peace, Development and Prosperity)
– 25वीं वर्षगांठ: यह सम्मेलन SCO की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का प्रतीक रहा (भारत 2017 में इसका पूर्ण सदस्य बना था)।
– भारत की प्राथमिकताएं (SCO मंच पर): प्रधानमंत्री ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुरक्षा (Security), कनेक्टिविटी (Connectivity) और अवसर (Opportunity) पर भारत का ध्यान केंद्रित किया।
– द्विपक्षीय बैठकें: सम्मेलन के इतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सहित SCO के अन्य सदस्य देशों के शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं आयोजित की गईं।
– सांस्कृतिक भागीदारी: मध्य एशिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाले 6ठे वर्ल्ड नोमैड गेम्स (World Nomad Games) के उद्घाटन समारोह में विशेष रूप से शिरकत की।
किर्गिस्तान (मध्य एशियाई देश, लैंड लॉक्ड देश)
– राजधानी : बिश्केक
– राष्ट्रपति : सादिर जापारोव
– प्रधानमंत्री : आदिलबेक कसीमालिएव
– मुद्रा : किर्गिस्तानी सोम
– पड़ोसी देश : कजाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान
SCO के बारे में
– SCO एक क्षेत्रीय स्थायी अंतरसरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
– यह वैश्विक जीडीपी का लगभग 25 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का 15 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करता है।
– यह चीन और रूस द्वारा स्थापित एक यूरेशियन राजनीतिक,आर्थिक, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा संगठन है।
– यह शंघाई फाइव का विस्तार है, जिसका गठन 1996 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस और ताजिकिस्तान के बीच हुआ था।
– 15 जून, 2001 को शंघाई में एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में SCO की स्थापना की गई, और इसमें उज्बेकिस्तान को छठे सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
– एससीओ का चार्टर जून 2002 में सेंट पीटर्सबर्ग शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षरित किया गया था और 19 सितंबर, 2003 को प्रभावी हुआ।
– यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक तथा सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।
– अभी SCO के 10 सदस्य देश हैं।
– सदस्य देश: चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ईरान, बेलारूस (भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य बने, ईरान 2023 में और बेलारूस 2024 में शामिल हुए)
सदस्य देशों के किन राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया
1) चीन : शी जिनपिंग (राष्ट्रपति)
2) रूस : व्लादिमीर पुतिन (राष्ट्रपति)
3) कजाकिस्तान : कसीम-जोमार्ट टोकेयेव (राष्ट्रपति)
4) किर्गिस्तान : सादिर जापारोव (राष्ट्रपति)
5) ताजिकिस्तान : इमामोली रहमान (राष्ट्रपति)
6) उज़्बेकिस्तान : शवकत मिर्ज़ियोएव (राष्ट्रपति)
7) भारत : नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री)
8) पाकिस्तान : शहबाज शरीफ (प्रधानमंत्री)
9) ईरान : मसूद पेज़ेश्कियन (राष्ट्रपति)
10) बेलारूस : अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको (राष्ट्रपति) (2024 में नया सदस्य बना)
पर्यवेक्षक देश (Observers)
1) अफगानिस्तान – तालिबान प्रतिनिधि (लेकिन आधिकारिक मान्यता पर विवाद)
2) मंगोलिया – उखना खुरेल्सुख़ (राष्ट्रपति)
15 संवाद-भागी देश (Dialogue Partners)
(ये देश SCO के साथ सहयोग करते हैं, लेकिन पूर्ण सदस्य नहीं हैं)
1) अजरबैजान
2) आर्मेनिया
3) बहरीन
4) मिस्र
5) कंबोडिया
6) कतर
7) कुवैत
8) लाओस
9) मालदीव
10) म्यांमार
11) नेपाल
12) संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
13) सऊदी अरब
14) तुर्की
15) श्रीलंका
————–
2. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अध्यक्षता सितंबर 2026 में किसने संभाली?
Who assumed the chairmanship of the Shanghai Cooperation Organization (SCO) in September 2026?
a. चीन
b. कजाकिस्तान
c. पाकिस्तान
c. उज्बेकिस्तान
Answer: c. पाकिस्तान
SCO की अध्यक्षता तय करने के मुख्य नियम
– रोटेशन का क्रम: SCO की अध्यक्षता सदस्य देशों को रूसी वर्णमाला (Russian Alphabet) के अनुसार उनके देश के नाम के अक्षरों के क्रम में दी जाती है (क्योंकि रूसी संगठन की आधिकारिक भाषाओं में से एक है)।
– अवधि: एक सदस्य देश 1 वर्ष के लिए अध्यक्षता संभालता है। यह कार्यकाल आमतौर पर वार्षिक शिखर सम्मेलन (SCO Summit) के समापन से शुरू होकर अगले शिखर सम्मेलन तक चलता है।
– हस्तांतरण: वार्षिक राष्ट्रध्यक्षों की परिषद (Council of Heads of State) की बैठक के अंत में निवर्तमान अध्यक्ष देश आधिकारिक रूप से नए अध्यक्ष देश को कमान सौंपता है।
नोट – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अध्यक्षता ग्रहण की।
भारत ने पाकिस्तान के SCO अध्यक्ष बनने पर क्या कहा?
– भारत ने कहा है कि पाकिस्तान की एससीओ की अध्यक्षता संभालने के बावजूद वह एक संस्था के रूप में संगठन से जुड़ाव बनाए रखेगा।
– विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सीबी जॉर्ज ने कहा कि “पाकिस्तान एससीओ की अध्यक्षता ग्रहण कर रहा है। भारत एससीओ को एक इकाई, एक महत्वपूर्ण संगठन के रूप में देखता है। जहां तक अलग-अलग देशों के साथ हमारे जुड़ाव का सवाल है, उचित समय पर उचित प्राधिकरण के द्वारा निर्णय लिया जाएगा और हमारी भागीदारी उसी के अनुसार तय की जाएगी।”
————-
3. किस शहर को वर्ष 2026-2027 के लिए SCO पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा प्राप्त हुआ?
Which city was awarded the status of SCO Tourism and Cultural Capital for the year 2026-2027?
a. जयपुर
b. शंघाई
c. ताशकंद
d. लाहौर
Answer: d. लाहौर
– पाकिस्तान के लाहौर शहर को 2026-2027 के लिए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की पर्यटन और सांस्कृतिक राजधानी का दर्जा प्राप्त हुआ है।
– यह फैसल किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में हुआ।
– इससे पहले 2025-26 में किर्गिस्तान का Cholpon-Ata यह भूमिका निभा रहा था।
– दरअसल, जिस देश को इस संगठन की अध्यक्षता मिलती है, उसके शहर को यह दर्जा दिया जाता है।
————–
4. रूसी और चीनी भाषा के बाद तीसरी किस भाषा को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की आधिकारिक और कामकाजी भाषा के रूप में दर्जा मिला?
Which language, after Russian and Chinese, was granted the status of an official and working language of the Shanghai Cooperation Organization (SCO)?
a. हिन्दी
b. अंग्रेजी
c. उर्दू
d. उज़्बेक
Answer: b. अंग्रेजी
– SCO समिट 2026 (बिश्केक, किर्गिस्तान) में यह फैसला हुआ।
– इसके तहत SCO चार्टर में संशोधन करके अंग्रेजी को भी आधिकारिक और कामकाजी भाषा के रूप में मान्यता दी गई।
SCO की 3 आधिकारिक और कामकाजी भाषाएं:
1) रूसी (Russian): मूल आधिकारिक भाषा
2) चीनी (Chinese): मूल आधिकारिक भाषा
3) अंग्रेजी (English) : नवीनतम जोड़ी गई भाषा (बिश्केक शिखर सम्मेलन 2026)
इसका व्यावहारिक महत्व:
– अब SCO के आधिकारिक दस्तावेज, प्रशासनिक पत्राचार और बैठकों की कार्यवाही कानूनन इन तीनों भाषाओं में मान्य और उपलब्ध होगी।
– भारत और कुछ अन्य सदस्य देश लंबे समय से अंग्रेजी (English) को SCO की तीसरी आधिकारिक भाषा के रूप में शामिल करने की मांग करते आ रहे हैं, क्योंकि भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों के प्रवेश के बाद अंग्रेजी का उपयोग बैठकों में बढ़ा है।
– पहले संगठन के सभी आधिकारिक दस्तावेज, संधि-पत्र, प्रेस विज्ञप्ति और सचिवालय का कामकाज मुख्य रूप से इन्हीं दो भाषाओं (रूसी और चीनी) में अनुवादित और जारी किए जाते हैं। लेकिन अब अंग्रेजी भाषा में भी ये सब होंगे।
————–
5. SCO सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम के प्रथम संस्करण की मेजबानी किस देश को मिली?
Which country hosted the first edition of the SCO Civilizational Dialogue Forum?
a. भारत
b. चीन
c. उज्बेकिस्तान
d. पाकिस्तान
Answer: a. भारत
– इसका फैसला बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) समिट के दौरान 1 सितंबर 2026 को हुआ।
– SCO सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम के प्रथम संस्करण का आयोजन 2026 में होगा।
SCO सिविलाइजेशन डायलॉग फोरम के बारे में
– यह मंच संगठन के सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, ऐतिहासिक विरासतों के संरक्षण, और सभ्यताओं के बीच आपसी तालमेल व समझ को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।
————-
6. SCO समिट 2026 में किस बैंक की स्थापना की दिशा में काम जारी रखने पर सहमति बनी?
At the 2026 SCO Summit, an agreement was reached to continue work towards the establishment of which bank?
a. यूरेशियन डेवलपमेंट बैंक
b. शंघाई इंफ्रास्ट्रक्चर बैंक
c. SCO डेवलपमेंट बैंक
d. इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक
Answer: c. SCO डेवलपमेंट बैंक
– SCO शिखर सम्मेलन 2026 में जारी घोषणा पत्र में SCO डेवलपमेंट बैंक की स्थापना को जल्द से जल्द शुरू करने करने की दिशा में काम जारी रखने की बात कही गई है।
– एससीओ डेवलपमेंट बैंक ने अभी स्थापित काम शुरू नहीं किया है।
– हालांकि इसके गठन पर राजनीतिक सहमति पहले ही बन गयी थी।
– 2025 के तियानजिन शिखर सम्मेलन में एससीओ के सदस्यों ने इसे स्थापित करने का निर्णय लिया था।
– 2026 में इसके अलावा पर बातचीत आगे बढ़ी। मई 2026 में बिश्केक में इसकी तीसरी परामर्श बैठक हुई, जिसमें 20 देशों ने हिस्सा लिया और बैंक की स्थापना से जुड़े प्रमुख सदस्यों पर चर्चा हुई।
बैंक शुरू करने में देर क्यों हो रही है
– बैंक की संरचना, पूंजी, voting rights, governance और वित्तीय व्यवस्था पर सदस्य देशों में अभी सहमति बन रही है।
– मुद्रा का सवाल इसी बड़ी बातचीत का एक हिस्सा है।
SCO डेवलपमेंट बैंक का उद्देश्य
– SCO देशों में साझा विकास परियोजनाओं (transport, energy, digital connectivity) को फंड करना।
– ट्रेड और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देना।
– छोटे सदस्य देशों (जैसे मध्य एशियाई देश) को विकास ऋण उपलब्ध कराना।
– – पुतिन भारत, चीन और अन्य देशों के साथ एक ऐसा बैंक चाहते हैं जिसमें अमेरिका की पहुंच न हो।
– यह प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब रूस और एससीओ के कई अन्य सदस्य पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं और अमेरिकी डॉलर या स्विफ्ट जैसे वित्तीय नेटवर्क पर अत्यधिक निर्भर हुए बिना व्यापार करने के तरीके तलाश रहे हैं।
– चीन चाहता है कि इस बैंक का Belt and Road Initiative (BRI) के साथ तालमेल बैठाया जाए।
– यह प्रस्ताव चीन के नेतृत्व द्वारा एक बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की दिशा में SCO को वित्तीय हथियार बनाकर आगे बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
– रूस और भारत इस पर सावधानीपूर्ण रुख रखते हैं, जबकि चीन इसे तेजी से आगे बढ़ाना चाहता है।
क्यों विवादित है?
– चीन चाहता है कि यह बैंक युआन (Renminbi) आधारित हो, जिससे उसका वित्तीय प्रभाव बढ़े।
– भारत और रूस को डर है कि इससे चीन का SCO में वर्चस्व और मजबूत हो जाएगा।
– कुछ देश इसे AIIB (Asian Infrastructure Investment Bank) और BRICS New Development Bank की तरह देख रहे हैं।
कुछ प्रमुख डेवलपमेंट बैंक
– NDB : न्यू डेवलपमेंट बैंक (मुख्यालय – बीजिंग) {ब्रिक्स का बैंक}
– वर्ल्ड बैंक (मुख्यालय – वाशिंगटन डीसी) {यूनाइटेड नेशंस}
– ADB : एशियन डेवलपमेंट बैंक (मुख्यालय – मनीला, फिलिपींस)
– AIIB : एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (मुख्यालय – बीजिंग) (चीन की पहल)
– IDB : इस्लामिक डेवलपमेंट बैंक
————-
7. SCO समिट 2026 में PM मोदी ने क्या कहा?
– PM मोदी ने संबोधन में कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) को आतंकवाद के तंत्र को “समाप्त करना चाहिए” और उन देशों को कड़ा संदेश देना चाहिए जो आतंकवाद को अपनी राज्य नीति के रूप में अपनाते हैं।
– प्रधानमंत्री की तीखी टिप्पणी ऐसे समय आई है जब पाकिस्तान ने 2026-27 के लिए एससीओ की अध्यक्षता संभाली है। भारत सीमा पार आतंकवाद के लिए पाकिस्तान को दोषी ठहराता है।
– अफगानिस्तान की स्थिति का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने मादक पदार्थों की तस्करी को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।
– फारस की खाड़ी में चल रही स्थिति पर SCO के सामूहिक रुख को दर्शाते हुए, श्री मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में संकट ने “ऊर्जा सुरक्षा, समुद्री सुरक्षा और आपूर्ति श्रृंखलाओं” को प्रभावित किया है, और यह भी कहा कि वैश्विक दक्षिण के राष्ट्र “इस तरह की बाधाओं का सबसे अधिक खामियाजा भुगत रहे हैं”।
– बिश्केक घोषणापत्र में पश्चिम एशिया की घटनाओं पर एससीओ की “गहरी चिंता” को भी दर्ज किया गया, जिसमें “ईरान की संप्रभुता के लिए समर्थन” व्यक्त किया गया और संघर्ष के राजनयिक समाधान का आह्वान किया गया।
————-
8. SCO की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर ‘बिश्केक घोषणापत्र’ और 27 अन्य दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए गए।
– आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में “दोहरे मापदंड” अस्वीकार्य हैं, इस बात पर जोर देते हुए, एससीओ शिखर सम्मेलन में नेताओं ने 1 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवादियों की सीमा पार आवाजाही सहित आतंकवाद से लड़ने का आह्वान किया।
– “सदस्य देश मध्य पूर्व और ईरान के आसपास के घटनाक्रमों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।”
– SCO इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के क्षेत्र पर सैन्य हमलों की निंदा करने वाले एससीओ के पहले से घोषित रुख को दोहराता है, जिसके परिणामस्वरूप कई नागरिक हताहत हुए हैं और देश की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है।”
– “इस तरह की कार्रवाइयां अंतरराष्ट्रीय कानून और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों और मानदंडों का उल्लंघन करती हैं और अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए गंभीर जोखिम पैदा करती हैं।”
– बिश्केक घोषणापत्र में कहा गया कि “एससीओ एक सैन्य-राजनीतिक गुट नहीं है और न ही यह अन्य राज्यों या अंतरराष्ट्रीय संगठनों के खिलाफ निर्देशित है। एससीओ खुलेपन, गैर-हस्तक्षेप, समानता और पारस्परिक सम्मान के आधार पर कार्य करता है।”
– “सदस्य देश इस बात से अवगत हैं कि विश्व गहन भू-राजनीतिक, सामाजिक-आर्थिक और तकनीकी परिवर्तन के युग में प्रवेश कर चुका है। चल रहे संघर्षों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा चुनौतियों, वैश्विक बाजार की अस्थिरता और जलवायु परिवर्तन के कारण अंतरराष्ट्रीय स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।”
– दोनों युद्धों के परिणामस्वरूप होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने और काला सागर में व्यवधान उत्पन्न होने से ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा संबंधी चुनौतियाँ उत्पन्न हुई हैं, और इनका विकासशील देशों और विकसित देशों की अर्थव्यवस्थाओं पर समान रूप से प्रभाव पड़ा है।
– बिश्केक घोषणापत्र में आठ SCO देशों ने चीन की Belt and Road Initiative (BRI) के समर्थन को दोहराया। इन देशों में बेलारूस + ईरान + कजाकिस्तान + किर्गिस्तान + पाकिस्तान + रूस + ताजिकिस्तान + उज्बेकिस्तान। भारत इस सूची में नहीं है। इसका कारण भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता से जुड़ी भावनाएं हैं।
– भारत ने कहा – भारत कनेक्टिविटी के खिलाफ नहीं है; भारत ऐसी कनेक्टिविटी का समर्थन करता है जो सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करता है।
————-
9. राष्ट्रीय पोषण सप्ताह कब मनाया जाता है?
When is National Nutrition Week celebrated?
a. 1 से 7 सितंबर
b. 31 अगस्त से 6 सितंबर
c. 2 से 8 सितंबर
d. 4 से 10 सितंबर
Answer: a. 1 से 7 सितंबर
– ये दिवस जो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा स्वस्थ भोजन और पोषण साक्षरता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक पहल है।
– खाद्य एवं पोषण बोर्ड (महिला एवं बाल विकास मंत्रालय) द्वारा 1982 में शुरू किया गया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बनाया गया था।
————–
10. रक्षा मंत्री ने मध्य प्रदेश के किस शहर में टी-सीरीज टैंक (टी-72 व टी-90 टैंक) ओवरहाल परियोजना की आधारशिला रखी?
In which city of Madhya Pradesh did the Defence Minister lay the foundation stone for the T-series tank overhaul project?
a. जबलपुर
b. इंदौर
c. ग्वालियर
d. भोपाल
Answer: a. जबलपुर
– रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 27 अगस्त 2026 को आधारशिला किया।
– यह कारखाना मिनी रत्न रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम आर्मर्ड व्हीकल निगम लिमिटेड (AVNL) की एक इकाई है।
– इस परियोजना में टी-72 और टी-90 टैंकों की मरम्मत के लिए सुविधाओं का निर्माण शामिल है।
– इसकी अनुमानित लागत 472 करोड़ रुपये है।
– जबलपुर स्थित वाहन कारखाने में प्रतिवर्ष 80 टैंकों की मरम्मत करने की क्षमता विकसित की गई है।
– सेना को हर वर्ष 230 टैंकों की मरम्मत की जरुरत होती है।
– जबकि अवाडी स्थित हैवी व्हीकल्स फैक्टरी की वर्तमान क्षमता प्रति वर्ष 150 टैंकों की मरम्मत करने की है।
टैंक ओवरहॉल?
– टैंक ओवरहॉल का मतलब है टैंक की पूरी तरह से मरम्मत, जाँच और आवश्यक पुर्जों को बदलकर उसे फिर से संचालन के योग्य बनाना।
टी-72?
– टी-72 को सोवियत संघ द्वारा 1960 के दशक के अंत (1969) में सेवा में लाया गया था।
– यह एक भरोसेमंद और भारी मात्रा में उत्पादित होने वाला टैंक है।
– इसमें 125 मिमी की स्मूथबोर गन लगी होती है।
– यह दशकों से इंडियन आर्मी की सीमाओं पर एक मजबूत ‘लोहे की दीवार’ की तरह तैनात है।
टी-90?
– रूस द्वारा विकसित एक तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक (Main Battle Tank) है।
– इसे आर्मी में ‘भीष्म’ के नाम से भी जाना जाता है।
– इसका वजन लगभग 46 से 47 टन है।
– यह 60 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से चल सकता है।
– इसमें 125 मिमी की स्मूथ-बोर मुख्य तोप लगी है, जो conventional गोलों के साथ-साथ 5 किलोमीटर की दूरी तक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल दाग सकती है।
– दुश्मन के हमलों और मिसाइलों से बचने के लिए इसमें एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर (ERA) और आधुनिक सुरक्षा प्रणालियाँ दी गई हैं।
– यह रेगिस्तान, मैदानी इलाकों के साथ-साथ लद्दाख जैसे ऊंचे और ठंडे पहाड़ी क्षेत्रों में भी आसानी से काम कर सकता है।
————–
11. इंडियन नेवी ने निस्तार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट पोत (DSV) को कमीशन किया, इसका नाम बताइए?
The Indian Navy commissioned the second Diving Support Vessel (DSV) of the Nistar class; name it.
a. INS निस्तार
b. INS निपुण
c. INS अरिघात
d. INS विक्रांत
Answer: b. INS निपुण
– नेवी चीफ एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने 31 अगस्त 2026 को मुंबई स्थित नेवी डॉकयार्ड में ‘निपुण’ के कमीशनिंग समारोह की अध्यक्षता की।
– यह निस्तार श्रेणी का दूसरा डाइविंग सपोर्ट पोत है।
– इसका निर्माण हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने विशाखापत्तनम में किया है।
– पोत को 30 जुलाई 2026 को नेवी को सौंपा गया था।
INS निपुण की खासियत
– INS निपुण को गहरे समुद्र में गोताखोरी और पानी के भीतर जटिल अभियानों के लिए तैयार किया गया है।
– इसमें अत्याधुनिक डाइविंग उपकरण लगाए गए हैं।
– यह डीप सी सैचुरेशन डाइविंग अभियान संचालित करने में सक्षम है।
– इस तकनीक के जरिए प्रशिक्षित गोताखोर समुद्र की अधिक गहराई में लंबे समय तक काम कर सकते हैं।
– पोत में गोताखोरी अभियानों के लिए अलग डाइविंग स्टेज भी उपलब्ध है।
– INS निपुण को डीप सबमर्जेंस रेस्क्यू व्हीकल (DSRV)के मदर शिप के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
– किसी पनडुब्बी के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त होने पर DSRV के जरिये उन्हें बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
– पोत में रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल यानी आरओवी की सुविधा भी है।
– ये पानी के भीतर गोताखोरों की निगरानी, वस्तुओं की जांच और सैल्वेज अभियानों में मदद कर सकते हैं।
– पोत प्रबंधन और समुद्र में अपनी स्थिति को सटीक बनाए रखने वाली आधुनिक प्रणालियां लगाई गई हैं।
– INS निपुण में गोताखोरी, पानी के भीतर चिकित्सा सहायता से जुड़ी विशेष सुविधाएं भी हैं।
————–
12. ‘ऐपल’ के नए CEO के रूप में टिम कुक का स्थान किसने लिया?
Who succeeded Tim Cook as the new CEO of Apple?
a. जॉन टर्नस
b. स्टीव जॉब्स
c. लियू वेई
d. एंडी जेसी
Answer: a. जॉन टर्नस
– 51 वर्षीय जॉन टर्नस अभी सीनियर हार्डवेयर एग्जीक्यूटिव के पद पर काम कर रहे हैं।
– टिम कुक 15 वर्ष से CEO के पद पर काम कर रहे थे।
– अब वे कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।
– कुक ने 2011 में स्टीव जॉब्स की जगह ली थी।
एपल के 8 सीईओ
– माइकल स्कॉट (1977–1981
– माइक मार्ककुला (1981–1983)
– जॉन स्कली (1983–1993)
– माइकल स्पिंडलर (1993–1996)
– गिल एमेलियो (1996–1997)
– स्टीव जॉब्स (1997–2011)
– टिम कुक (2011–2026)
– जॉन टर्नस 2026
जॉन टर्नस
– जॉन टर्नस ने वर्ष 2001 में इस टेक कंपनी को जॉइन किया।
– वे तब प्रोडक्ट डिजाइन टीम का हिस्सा थे।
– ‘वर्चुअल रिसर्च सिस्टम्स’ में एक मैकेनिकल इंजीनियर के तौर पर काम किया था।
– 2013 में हार्डवेयर इंजीनियरिंग के वाइस प्रेसिडेंट बने।
– फिर 2021 में उन्हें सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया।
– टर्नस ने आईपैड, एयरपॉड्स, आईफोन, एपल वॉच और हाल ही में लॉन्च हुए मैकबुक नियो जैसे बड़े डिवाइसेज पर काम किया।
– टर्नस ने यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की है।
————–
13. स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से सन्यास ले लिया, वह कितने वर्ल्ड कप खेल चुके हैं?
Star footballer Lionel Messi has retired from international football; how many World Cups has he played in?
a. 8 वर्ल्ड कप
b. 6 वर्ल्ड कप
c. 7 वर्ल्ड कप
d. 5 वर्ल्ड कप
Answer: b. 6 वर्ल्ड कप
– लियोनेल मेसी ने 31 अगस्त 2026 को सोशल मीडिया पर हाथ से लिखे नोट की तस्वीर के साथ संन्यास का ऐलान किया।
– 39 वर्षीय अर्जेंटीना के मेसी अपने देश के सबसे ज्यादा गोल करने वाले और सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।
– लियोनेल मेसी (Lionel Messi) के पास तीन देशों की नागरिकता (Triple Citizenship) है। वह मुख्य रूप से अर्जेंटीना के नागरिक हैं, लेकिन उनके पास स्पेन और इटली की भी कानूनी नागरिकता है।
लियोनस मेसी का अंतर्राष्ट्रीय करियर
– 2005 में अर्जेंटीना के लिए डेब्यू किया था।
– वे टीम के लिए 6 वर्ल्ड कप खेले चुके हैं।
– 2022 में कतर में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जिताया।
– अर्जेंटीना तीसरा वर्ल्ड कप जीता था।
– और 36 साल का सूखा भी खत्म किया।
– 2021 कोपा अमेरिका जीतकर अर्जेंटीना का 28 साल का ट्रॉफी सूखा भी खत्म किया था।
– 2024 में एक और कोपा अमेरिका खिताब जीता।
– 207 मैच खेले, जिसमें 125 गोल दागे।
– 68 गोल असिस्ट किए।
– वर्ल्ड कप करियर में कुल 34 मैच खेले।
– जिसमें 21 गोल दागे।
लियोनस मेसी का क्लब करियर
– FC बार्सिलोना
– PSG क्लब
– इंटर मियामी क्लब
—————
14. रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2026 किन्हें दिया गया?
Who was awarded the Ramon Magsaysay Award in 2026?
a. टॉमी कोह
b. बो की
c. रूना खान
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (टॉमी कोह ,बो की, रूना खान)
– पुरस्कार 31 अगस्त 2026 को दिया।
टॉमी कोह?
– 88 वर्षीय टॉमी कोह सिंगापुर के वकील और राजनयिक हैं।
– टॉमी कोह ने संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून सम्मेलन (UNCLOS) की वार्ताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
– इससे समुद्रों के शांतिपूर्ण और न्यायसंगत उपयोग के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचा बना।
– उन्होंने देशों के बीच संवाद, सहयोग और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा दिया।
– कूटनीति के साथ शिक्षा, सार्वजनिक नीति और संस्थान निर्माण के जरिए नई पीढ़ी के नेताओं को तैयार किया।
– पुरस्कार फाउंडेशन ने उनके नेतृत्व को न्याय और मानव गरिमा को आगे बढ़ाने वाला बताया।
बो की
– 61 वर्षीय बो की, म्यांमार के मानवाधिकार कार्यकर्ता हैं।
– बो की को ये सम्मान म्यांमार में राजनीतिक कैदियों के अधिकारों की रक्षा, मानवाधिकारों के उल्लंघन के दस्तावेजीकरण और न्याय व लोकतंत्र के लिए उनके आजीवन संघर्ष के लिए दिया गया।
– म्यांमार में सैन्य तानाशाही के खिलाफ 1988 में लड़ा गया राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन में बो की ने हिस्सा लिया।
– उन्हें 7 साल जेल की सजा काटनी पड़ी थी।
– रिहा होने के बाद उन्होंने वर्ष 2000 में असिस्टेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रिजनर्स (AAPP) नामक संगठन की सह-स्थापना की।
– उनका यह संगठन म्यांमार की सैन्य सरकार द्वारा गैर-कानूनी रूप से बंदी बनाए गए राजनीतिक कैदियों की ट्रैकिंग करता है।
– जेल में बंद लोगों की कानूनी मदद करता है और उनके परिवारों को मानसिक व आर्थिक सहयोग देता है।
– वर्ष 2021 में म्यांमार में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद से बो की और उनके संगठन ने सैन्य शासन द्वारा की जा रही गिरफ्तारियों, मानवाधिकार उल्लंघनों का रिकॉर्ड रखा है।
रुना खान?
– 67 वर्षीय रुना खान बांग्लादेश की सामाजिक कार्यकर्ता हैं।
– वे बांग्लादेश के Friendship NGO की संस्थापक हैं।
– इस NGO का मुख्य उद्देश्य बांग्लादेश के सुदूर, कठिन और जलवायु परिवर्तन से प्रभावित क्षेत्रों (विशेषकर ब्रह्मपुत्र नदी के रेतीले द्वीपों या ‘चौर’ क्षेत्रों) में रहने वाले लोगों को सहायता पहुंचाना है।
रेमन मैग्सेसे क्यों?
– रूना खान ने जलवायु परिवर्तन से प्रभावित और गरीब बच्चों और वहां की जनता के लिए नाव पर ही स्कूल और अस्पताल का निर्माण किया।
– अगर कभी नदी में कटान या बाढ़ की स्थिति आती है तो ये सभी स्कूल और अस्पताल एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए जाते हैं।
—————
15. किस राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी कर नेपाल की विनाशकारी बाढ़ में बहकर आई अपरिचित व असामान्य मछलियों का सेवन न करने को कहा?
Which state government issued an advisory warning against consuming unfamiliar and unusual fish washed in by the devastating floods in Nepal?
a. पश्चिम बंगाल
b. बिहार
c. उत्तर प्रदेश
d. झारखंड
Answer: b. बिहार
– यह एडवाइजरी 1 सितंबर 2026 को जारी की गई।
– दरअसल, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन के कारण गंडक, कोसी और बागमती जैसी नदियों के जरिए भारी मात्रा में अपरिचित व असामान्य मृत और अस्वस्थ मछलियां बहकर बिहार के सीमावर्ती जिलों में पहुंच गईं। इनका वजन 100 किलोग्राम तक है।
– स्वास्थ्य जोखिम: बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग ने चेतावनी दी कि बाढ़ के दूषित पानी और मलबे में मरी हुई मछलियों में बैक्टीरिया व हानिकारक टॉक्सिन्स तेजी से पनपते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग, डायरिया और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है।
– प्रभावित क्षेत्र: यह एडवाइजरी मुख्य रूप से नेपाल सीमा से सटे जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल और अररिया के नागरिकों के लिए जारी की गई थी।
– सरकारी निर्देश: विभाग ने स्थानीय प्रशासन और मत्स्य अधिकारियों को बाजारों में ऐसी मछलियों की बिक्री पर रोक लगाने तथा लोगों को इनका सेवन न करने के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए।



