यह 3 अक्टूबर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. किस देश में लगातार 25 घंटे तक ज्वालामुखी ‘अनाक क्राकाटोआ’ के विस्फोट से समुद्र में दो नए द्वीप उभरे?
In which country did two new islands emerge in the sea following the eruption of the ‘Anak Krakatoa’ volcano, which lasted for 25 consecutive hours?
a. भारत
b. मलेशिया
c. इंडोनेशिया
d. जापान
Answer: c. इंडोनेशिया (सितंबर के आखिरी सप्ताह में यह घटना)
– ज्वालामुखी का नाम: अनाक क्राकाटोआ (क्राकाटोआ का पुत्र)
– अनाक क्राकाटाऊ का अर्थ है “क्राकाटोआ का बच्चा”
– स्थान: इंडोनेशिया (जावा और सुमात्रा द्वीपों के बीच स्थित सुंडा जलडमरूमध्य)
– यह जावा और सुमात्रा के बीच सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित एक ज्वालामुखी द्वीप है।
– इसका निर्माण 1883 में क्राकाटोआ ज्वालामुखी विस्फोट के बाद हुआ था, जो सबसे विनाशकारी ज्वालामुखी घटनाओं में से एक है।
– सितंबर 2026 में हुए ज्वालामुखी विस्फोट से अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी का भूभाग लगभग 32.8 हेक्टेयर या लगभग 0.2 वर्ग किलोमीटर बढ़ गया, जो लावा प्रवाह और ज्वालाभृत सामग्री के कारण हुआ।
दो द्वीप का निर्माण हुआ
– अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी में हुए लगातार विस्फोटों के कारण सुंडा जलडमरूमध्य (Sunda Strait) में दो नए छोटे द्वीप बन गए हैं।
– सितंबर 2026 की शुरुआत में हुए 25 घंटे के लगातार ज्वालामुखीय विस्फोट के बाद जमा हुए लावा, राख और पत्थरों (पाइरोक्लास्टिक सामग्री) के कारण समुद्र की सतह से ऊपर ये दो नए भू-भाग उभरे हैं।
– 23 सितंबर को सेंटिनल उपग्रह इमेजरी से इसकी पुष्टि की गई थी।
अलग-अलग दो द्वीप
– अनाक क्राकाटोआ में हुए विस्फोट के बाद दोनों द्वीप अलग-अलग दिशाओं में उभरे हैं:
– पहला द्वीप: मुख्य क्रेटर (मुहाने) से लगभग 760 मीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में बना है।
– दूसरा द्वीप: मुख्य क्रेटर से लगभग 495 मीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में बना है।
– नोट – ज्वालामुखीय गतिविधियों से बने ऐसे नए द्वीप हमेशा स्थायी नहीं होते। समुद्र की लहरों, ज्वार-भाटे और क्षरण (Erosion) के कारण ये समय के साथ आकार बदल सकते हैं या लुप्त भी हो सकते हैं।
ज्वालामुखी से कुछ दूरी पर क्यों भरने द्वीप
– जब समुद्र के भीतर या किनारे पर ज्वालामुखी फटता है, तो भारी मात्रा में गर्म लावा, राख, चट्टानें और टेफरा (Tephra) आसमान में उछलते हैं।
– ये सामग्रियां सीधे ज्वालामुखी के ऊपर गिरने के बजाय तेज हवा और समुद्री लहरों के साथ बहकर 500 से 800 मीटर दूर पानी में जाकर जमा हो जाती हैं।
– जब यह मलबा लगातार एक ही जगह पर एकत्रित होता है, तो धीरे-धीरे समुद्र की सतह से ऊपर आकर एक अलग द्वीप का रूप ले लेता है।
– ज्वालामुखी का मैग्मा हमेशा केवल मुख्य केंद्रीय क्रेटर से ही बाहर नहीं निकलता। कई बार अत्यधिक दबाव के कारण मुख्य पहाड़ के नीचे की चट्टानों में दरारें पड़ जाती हैं और मैग्मा साइड से या समुद्र के तल से बाहर निकलने लगता है।
सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी इंडोनेशिया में
– दुनिया में 1500 एक्टिव यानी सक्रिय ज्वालामुखी है।
– इनमें सबसे ज्यादा 130 सक्रिय ज्वालामुखी इंडोनेशिया में है।
– सात ज्वालामुखियों में पिछले दो साल से लगातार विस्फोट हो ही रहा है. ये हैं- क्राकटाउ, मेरापी, लेवोटोलोक, कारांगेटांग, सेमेरू, इबू और डुकोनो।
रिंग ऑफ फायर
– यह देश पैसिफिक रिंग ऑफ फायर (Pacific Ring of Fire) के ऊपर बसा है।
– इस इलाके में सबसे ज्यादा भौगोलिक और भूगर्भीय गतिविधियां होती हैं।
– इंडोनेशिया जिस जगह हैं, वहां पर यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट दक्षिण की ओर खिसक रही हैं।
– इंडियन-ऑस्ट्रेलियन टेक्टोनिक प्लेट उत्तर की ओर खिसक रही है. फिलिपीन्स प्लेटपश्चिम की तरफ जा रही है।
– अब इन तीनों प्लेटों में टकराव या खिसकाव की वजह से ज्वालामुखियों में विस्फोट होता रहता है.
इंडोनेशिया
– राजधानी: जकार्ता
– प्रस्तावित नई राजधानी : नुसंतारा
– राष्ट्रपति: प्रबोवो सुबियांटो
– आबादी: 28 करोड़
– मुद्रा: इंडोनेशियाई रुपिया (IDR)
– पड़ोसी देश: मलेशिया, पापुआ न्यू गिनी और पूर्वी तिमोर।
————–
2. सबसे कम उम्र की महिला ग्रैंडमास्टर (WGM) भारतीय मूल की ब्रिटिश शतरंज खिलाड़ी कौन बनीं?
Who became the youngest Woman Grandmaster (WGM) Indian-origin British chess player?
a. बोधना शिवानंदन
b. कोनेरु हम्पी
c. एलेना मिश्रा
d. दिव्या देशमुख
Answer: a. बोधना शिवानंदन
– 11 वर्षीय बोधना शिवानंदन ने 46वें शतरंज ओलंपियाड में सबसे कम उम्र की WGM बनने का गौरव हासिल किया।
– यह ओलंपियाड उज्बेकिस्तान के समरकंद में 15 से 27 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया था।
– बोधना ने इंग्लैंड के पहले बोर्ड पर सभी 11 राउंड खेले और टूर्नामेंट का समापन 8 अंकों के साथ किया।
– साथ ही बोधना ने अपना दूसरा इंटरनेशनल मास्टर (IM) नॉर्म भी हासिल किया।
– अगस्त 2026 में उन्होंने ब्रिटिश चेस चैंपियनशिप में ब्रिटेन की सबसे कम उम्र की महिला चैंपियन बनने का रिकॉर्ड बनाया था।
– बोधना से पहले सबसे कम उम्र की WGM बनने का रिकॉर्ड 12 वर्षीय रूसी ग्रैंडमास्टर कटेरीना लागनो के नाम था।
————-
3. किस देश ने FIDE शतरंज ओलंपियाड 2026 में ‘नोना गैप्रिंडाशविली’ ट्रॉफी तीसरी बार जीती?
Which country won the ‘Nona Gaprindashvili’ Trophy for the third time at the 2026 FIDE Chess Olympiad?
a. उज्बेकिस्तान
b. भारत
c. ब्रिटेन
d. जर्मनी
Answer: b. भारत
– चेस ओलंपियाड का आयोजन उज्बेकिस्तान के समरकंद (उज्बेकिस्तान) में किया गया।
– इसके अलावा शतरंज में भारतीय ओपन टीम ने सिल्वर मेडल, जबकि वूमेंस टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
– भारतीय खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट में 6 इंडिविजुअल मेडल भी जीते।
नोना गैप्रिंडाशविली ट्रॉफी
– यह FIDE शतरंज ओलंपियाड में दी जाने वाली एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी है।
– मेंस और वीमेंस दोनों वर्गों में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर किसी देश को दी जाती है।
– यह ट्रॉफी, जॉर्जिया की महान चेस खिलाड़ी नोना गैप्रिंडाशविली के नाम पर है।
– 1962 से 1978 तक वे वर्ल्ड चैंपियन रही थीं।
– 1978 में उन्होंने पुरुषों वाली मुख्य श्रेणी (ओपन कैटेगरी) में “ओपन” ग्रैंडमास्टर (GM) टाइटल हासिल किया था।
– वो ऐसा करने वाली इतिहास की पहली महिला खिलाड़ी थीं।
इससे पहले भी भारत ने जीती थी ट्रॉफी
– भारतीय टीम ने 2022 में चेन्नई और 2024 में बुडापेस्ट (हंगरी) में हुए चेस ओलिंपियाड में ये ट्रॉफी जीती थी।
– अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) द्वारा पहली बार इन द्विवार्षिक एक्सीलेंस अवॉर्ड्स की शुरुआत की गई है।
– 2024 से 2026 के ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
————–
4. FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट चेस (मेल) प्लेयर किसे चुना गया?
Who was named the Best Chess Player (Male) at the FIDE Excellence Awards 2026?
a. डी गुकेश
b. फैबियानो कारुआना
c. जावोखिर सिंदारोव
d. हिकारु
Answer: c. जावोखिर सिंदारोव (उज्बेकिस्तानी खिलाड़ी)
– जावोखिर सिंदारोव, उज्बेकिस्तान के चेस प्लेयर हैं।
– सिंदारोव ने वर्ष 2018 में मात्र 12 वर्ष, 10 महीने और 8 दिन की आयु में ग्रैंडमास्टर (GM) का खिताब हासिल किया था।
– यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।
– वर्ष 2019 और 2021 में दो बार उज्बेकिस्तान राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप का खिताब जीता।
– वर्ष 2025 में चेस वर्ल्ड कप जीता।
– शतरंज ओलंपियाड (2022 और 2026) में गोल्ड।
————-
5. FIDE एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट चेस (फीमेल) प्लेयर किस भारतीय को चुना गया?
Who was named the Best Chess Player (Female) at the FIDE Excellence Awards 2026?
a. दिव्या देशमुख
b. कोनेरु हम्पी
c. हरिका द्रोणावल्ली
d. वैशाली रमेशबाबू
Answer: a. दिव्या देशमुख (भारतीय)
– दिव्या देशमुख, भारत के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर की रहने वाली हैं।
– 2025 में महिला विश्व कप का खिताब जीता।
– यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला और सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनी थीं।
– 2025 में ग्रैंडमास्टर (GM) का खिताब भी हासिल किया।
————–
6. एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पदकों की हैट्रिक पूरी करने वाले दूसरे भारतीय पुरुष एथलीट कौन बने?
Who became the second Indian male athlete to complete a hat-trick of medals by winning the bronze medal in the men’s 5000m race at the 2026 Asian Games?
a. जदुमणि सिंह
b. सर्वेश कुशारे
c. रोहित यादव
d. गुलवीर सिंह
Answer: d. गुलवीर सिंह
– गुलवीर सिंह ने 29 सितंबर 2026 को मेंस की 5000 मीटर दौड़, 13 मिनट 32.75 सेकंड के समय के साथ पूरी की।
– गुलवीर इससे पहले मेन्स 1500 मीटर और 10000 मीटर में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
– एशियन गेम्स में तीन अलग-अलग ट्रैक इवेंट में तीन पदक जीतने वाले वो दूसरे एथलीट हैं।
– उनसे पहले 1951 में भारतीय एथलीट लैवी पिंटो ने यह कारनामा किया था।
– पिंटो ने 100 मीटर और 200 मीटर में गोल्ड मेडल जीता था।
– जबकि 4×100 मीटर रिले में सिल्वर अपने नाम किया था।
– गुलवीर ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की 5000 मीटर में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
– वो कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
————-
7. एशियन गेम्स 2026 में विमेंस ट्रैप इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनीं?
Who became the first Indian woman to win a gold medal in the women’s trap event at the 2026 Asian Games?
a. अशिमा अहलावत
b. मनीषा कौर
c. नीरू ढांडा
d. ईशा सिंह
Answer: c. नीरू ढांडा
– भारत ने एशियन गेम्स में पांचवां गोल्ड मेडल जीत लिया है।
– हरियाणा की 26 वर्षीय शूटर नीरू ढांडा ने 29 सितंबर 2026 को हुए फाइनल में 30 में से 28 निशाने टारगेट पर लगाए।
– उन्होंने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया।
– 28 के स्कोर के साथ नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
– एशियन गेम्स में किसी भारतीय महिला ट्रैप या स्कीट शूटर ने इससे पहले व्यक्तिगत मेडल नहीं जीता था।
– पुरुषों के ट्रैप में भारत के लिए 1978 में रणधीर सिंह ने व्यक्तिगत गोल्ड जीता था।
– 2010 में रोंजन सोढ़ी ने पुरुषों के डबल ट्रैप में गोल्ड मेडल जीता।
– अब नीरू ने महिला ट्रैप में गोल्ड जीता।
– इससे पहले नीरू ने टीम इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।
– टीम में आशिमा अहलावत और मनीषा कीर भी शामिल रहीं।
– आशिमा और मनीषा फाइनल में जगह नहीं बना सकीं।
– ऐसे में व्यक्तिगत स्पर्धा में नीरू का गोल्ड भारत के लिए और भी खास बन गया।
– यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में 5वां गोल्ड है।
– व्यक्तिगत में पहला गोल्ड है।
– शूटर्स ने भारत को दूसरा गोल्ड दिलाया है।
– पहला गोल्ड पिस्टल शूटिंग के मिक्स्ड इवेंट में आया।
————–
8. एशियाई गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में किसने पीटी उषा के 42 साल पुराने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ देश को ब्राज मेडल दिलाया?
Who broke P.T. Usha’s 42-year-old national record and won a bronze medal for the country in the women’s 400m hurdles at the 2026 Asian Games?
a. प्राची चौधरी
b. विथ्या रामराज
c. किरण पहल
d. साल्वा ईद नासेर
Answer: b. विथ्या रामराज
– विथ्या रामराज ने 400 मीटर बाधा दौड़ 54.75 सेकंड में पूरी की।
– भारत की पूर्व एथलीट पीटी उषा ने इसी दौड़ में 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 55.42 सेकंड का समय लिया था।
– इस तरह विथ्या ने पीटी उषा का रिकार्ड तोड़ा।
– यह रिकॉर्ड चार दशकों से अधिक समय से महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ में भारत का राष्ट्रीय रिकॉर्ड रहा है।
– विथ्या ने हांगझोऊ 2023 एशियाई खेलों में ब्राज मेडल जीतते हुए 55.42 सेकंड के इस रिकॉर्ड को तोड़ा था।
————–
9. अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस किस महापुरुष की जयंती पर मनाया जाता है?
International Day of Non-Violence is celebrated on the birth anniversary of which great man?
a. सरदार वल्लभ भाई पटेल
b. नेल्सन मंडेला
c. महात्मा गांधी
d. अल्बर्ट आइंस्टीन
Answer: c. महात्मा गांधी (2 अक्टूबर)
– यह दिवस संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2007 में घोषित किया था।
– राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को मनाई जाती है।
– उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था।
– निधन 30 जनवरी 1948 को हो गया था, जब आजाद भारत के पहले आतंकवादी नाथू राम गोडसे ने गोली मार दी थी।
– दिल्ली में राजघाट पर उनका स्मारक है।
– महात्मा गांधी देश ही नहीं, दुनिया के लोगां के लिए आइकॉन हैं।
————-
10. ललित कला अकादमी ने सितंबर 2026 में 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में कितने पुरस्कारों की घोषणा की?
How many awards did the Lalit Kala Akademi announce for the 65th National Exhibition of Art in September 2026?
a. 20
b. 18
c. 10
d. 25
Answer: a. 20
– 27 सितंबर 2026 को 65वीं राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी (NEA) का आयोजन नई दिल्ली के रवींद्र भवन स्थित ललित कला दीर्घा में हुआ।
– इसमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दो हजार से अधिक कलाकारों से करीब छह हजार कलाकृतियां प्राप्त हुईं।
कलाकार कृति विधा
– चंद्र शेखर साईं My Entire World-I मूर्तिकला
– गोपाल चंद्र नस्कर The Tune of The Srimad Bhagavad Gita चित्रकला
– किशोर कुमार नरखाड़िवाला Paryavaran चित्रकला
– मृणाल डे Hopeless Settlement चित्रकला
– निधि चोपड़ा Tangible Dreams मूर्तिकला
– निमाई सिंह सारुंगबाम Mudra-I मूर्तिकला
– पंकज कुमार शर्मा Haloed Traveler-II रेखांकन
– पूजा राजपूत Prakriti Shoshan मूर्तिकला
– प्रवीण कुमार Where The Walls Remember चित्रकला
– प्रीतम मधुकर देउसकर Of Time and The Cityप्रिंटमेकिंग
– राजेंद्र प्रसाद Sujata With Buddha चित्रकला
– रमेश विठ्ठल थोराट Untitled-II चित्रकला
– रविराम रामकृष्णन Fisherwoman मूर्तिकला
– संजय कुमार When Memories Come Back-7 चित्रकला
– संजय कुमार साहनी Youth चित्रकला
– संजीब कुमार गोगोई Aakar Nirankar-II चित्रकला
– सांता देब Attraction of Simplicity मूर्तिकला
– सिद्धार्थ शाहजीराव शिंगाड़े Trees चित्रकला
– उषारंजन मंडल Wheel of A Crowded City अन्य माध्यम
– विजेंद्र शर्मा Life 2025 चित्रकला
————-
11. पाकिस्तान में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक (सितंबर 2026) में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?
Who represented India at the Shanghai Cooperation Organization (SCO) National Coordinators’ meeting held in Pakistan (September 2026)?
a. एस. जयशंकर
b. आलोक डिमरी
c. विक्रम मिस्री
d. संजय वर्मा
Answer: b. आलोक डिमरी
– SCO की तीन दिवसीय बैठक 28 सितंबर 2026 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजित हुई।
– ऑपरेशन सिंदूर के करीब डेढ़ साल बाद भारत ने SCO की बैठक में हिस्सा लेने वरिष्ठ अधिकारी को पाकिस्तान भेजा।
– आलोक डिमरी, भारत के SCO समन्वयक और विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव हैं।
– पाकिस्तान ने 1 सितंबर 2026 को SCO की अध्यक्षता संभाली है। वह वर्ष 2027 SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
SCO के बारे में
– SCO एक क्षेत्रीय स्थायी अंतरसरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन है।
– यह वैश्विक जीडीपी का लगभग 25 प्रतिशत और अंतरराष्ट्रीय व्यापार का 15 प्रतिशत से अधिक का प्रतिनिधित्व करता है।
– यह चीन और रूस द्वारा स्थापित एक यूरेशियन राजनीतिक,आर्थिक, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा संगठन है।
– यह शंघाई फाइव का विस्तार है, जिसका गठन 1996 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, रूस और ताजिकिस्तान के बीच हुआ था।
– 15 जून, 2001 को शंघाई में एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में SCO की स्थापना की गई, और इसमें उज्बेकिस्तान को छठे सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
– एससीओ का चार्टर जून 2002 में सेंट पीटर्सबर्ग शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षरित किया गया था और 19 सितंबर, 2003 को प्रभावी हुआ।
– यह एक प्रभावशाली आर्थिक और सुरक्षा ब्लॉक तथा सबसे बड़े अंतर-क्षेत्रीय अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है।
– अभी SCO के 10 सदस्य देश हैं।
– सदस्य देश: चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, भारत, पाकिस्तान, ईरान, बेलारूस (भारत और पाकिस्तान 2017 में पूर्ण सदस्य बने, ईरान 2023 में और बेलारूस 2024 में शामिल हुए)



