28 & 29 जून 2023 करेंट अफेयर्स – 10 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 28 & 29 जून 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 10 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (NRF) की स्‍थापना के लिए विधेयक को मंजूरी दी, इसके अध्‍यक्ष कौन होंगे?
The Union Cabinet approved the bill to set up the National Research Foundation (NRF), who will be its chairman?

a. प्रधानमंत्री
b. शिक्षा मंत्री
c. रक्षा मंत्री
d. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री

Answer: a. प्रधानमंत्री

– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 28 जून 2023 को राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (NRF) विधेयक, 2023 को संसद में पेश करने को मंजूरी दे दी।
– संसद में मंजूरी के बाद यह संस्‍थान देश में अनुसंधान और विकास (Research and Development) को बढ़ावा देगा, विकसित करेगा।
– यह भारत की यूनिवर्सिटी, कॉलेज, रिसर्च इंस्‍टीट्यूट और R&D लैब में रिसर्च और इनोवेशन की संस्कृति को बढ़ावा देगा।
– केंद्र सरकार मानसून सत्र में एनआरएफ बिल को संसद में पेश कर सकती है।

एनआरएफ पर 50 हजार करोड़ होंगे खर्च
– यह देश में वैज्ञानिक रिसर्च की उच्च स्तरीय रणनीतिक दिशा प्रदान करने के लिए एक शीर्ष निकाय होगा।
– इसकी अनुमानित लागत पांच वर्षों (2023-28) के दौरान 50,000 करोड़ रुपये होगी।
– विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (DST), NRF का प्रशासनिक विभाग होगा।
– इसका एक गवर्निंग बोर्ड होगा, जिसमें विभिन्न विषयों के प्रख्यात शोधकर्ता और पेशेवर शामिल होंगे।
– प्रधान मंत्री बोर्ड के पदेन अध्यक्ष होंगे और केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पदेन उपाध्यक्ष होंगे।

NIRF में SERB का विलय होगा
– यह विधेयक 2008 में संसद के एक अधिनियम द्वारा स्थापित विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (SERB) को भी निरस्त कर देगा।
– इसे NIRF में विलय हो जाएगा।

—————
2. असम में पहली अंडरवाटर सुरंग का निर्माण किस नदी पर होगा, जिसकी मंजूरी केंद्र सरकर ने दी?
On which river the first underwater tunnel will be constructed in Assam, which has been approved by the central government?

a. कलंग नदी
b. ब्रह्मपुत्र नदी
c. जातिंगानदी
d. कृष्‍णाइ नदी

Answer: b. ब्रह्मपुत्र नदी

– असम में पहली बार नदी के पानी के नीचे सुरंग बनाई जाएगी।
– इस सुरंग में रेल और सड़क मार्ग होगा।
– यह पूर्वोत्‍तर भारत में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे पहली रेल-सड़क सुरंग होगी।
– असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जून 2023 में इसकी घोषणा की।
– यह सुरंग नुमालीगढ़ व गोहपुर को जोड़ेगी।
– केंद्र सरकार ने इस परियोजना के लिए मंजूरी दे दी है।

महत्‍वपूर्ण तथ्‍य
– अंडरवाटर सुरंग परियोजना का नाम – ग्राउंडब्रेकिंग परियोजना
– परियोजना की लागत : 6 हजार करोड़ रुपये
– सुरंग की लंबाई : 15 किलोमीटर

क्‍या-क्‍या होगा लाभ?
– ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी व दक्षिणी किनारों को जोड़ते हुए नुमालीगढ़ और गोहपुर के बीच सुरंग को कनेक्‍ट किया जाएगा।
– यहां व्यापार में आसानी होगी।
– पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
– फिलहाल लोग पुलों के सहारे नदी पार करते हैं, लेकिन खराब मौसम में भारी परेशानी होती है।

मुख्यमंत्री: हिमंत बिस्वा सरमा
राज्‍यपाल: गुलाब चंद कटारिया
राजधानी : दिसपुर

—————
साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार 2023
————–
3. हिंदी भाषा के लिए साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार 2023 किस लेखक को दिया गया?
Which writer was given the Sahitya Akademi Yuva Puraskar 2023 for Hindi language?

a. भगवंत अनमोल
b. अनिरुद्ध कनिसेटटी
c. अतुल कुमार राय
d. मेघसिंह

Answer: c. अतुल कुमार राय

– अतुल कुमार राय को उपन्‍यास ‘चांदपुर की चंदा’ के लिए साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार के लिए चुना गया।
– वह एक हिंदी उपन्यासकार, पटकथा लेखक, संगीतकार और गीतकार हैं।

—————-
4. अंग्रेजी भाषा के लिए साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्‍कार 2023 किस लेखक को चुना गया?
Which writer has been selected for the Sahitya Akademi Yuva Puraskar 2023 for English language?

a. देवेंद्र मेवाडी
b. अनमोल झा
c. सुदीप्‍तो सेन
d. अनिरुद्ध कनिसेटटी

Answer: d. अनिरुद्ध कनिसेटटी

– किस पुस्‍तक के लिए अवॉर्ड – ‘लॉर्ड्स ऑफ़ द डेक्कन: सदर्न इंडिया फ्रॉम द चालुक्याज़ टु द चोलाज़’
– अनिरुद्ध कनिसेटी एक इतिहासकार हैं।
– ‘लॉर्ड्स ऑफ द डेक्कन’ पुस्‍तक मध्ययुगीन दक्षिण भारत का इतिहास है।

—-
साहित्‍य अकादमी युवा पुरस्कार 2023 विजेताओं की सूची
भाषा, विजेता और कृति
1. हिन्‍दी – अतुल कुमार राय : चांदपुर की चंदा (उपन्‍यास)
2. अंग्रेजी – अनिरुद्ध कनिसेटटी : लॉर्ड्स ऑफ़ द डेक्कन: सदर्न इंडिया फ्रॉम द चालुक्याज़ टु द चोलाज़ (पुस्‍तक)
3. असमिया – जिंटु गीतार्थ : मन मोरा तोरा (कहानी)
4. बांग्‍ला – हमीरुद्दीन मिद्या : मथरखा (कहानी)
5. बोडो – माइनावस्त्रि दैमारि : सम, जिउ, आरो…(कविता)
6. डोगरी- धीरज बिस्मिल : आह्लड़ा (नाटक)
7. गुजराती – सागर शाह : गेट टुगेधर (कहानी)
8. कन्नड – मंजुनायक चल्‍लुर : फू मत्तू इतर कथेगलु (कहानी)
9. कश्मीरी – निगहत नसरीन : लले निलवाठ च़ाले न् जाँ (कविता),
10. कोंकणी – तन्वी कामत : बांबोलकार शाट्स (कहानी),
11. मलयालम – गणेश पुथुर : अचंटे अलमारा (कविता)
12. मराठी – विशाखा विश्वनाथ : स्वतहला स्वतरूविरुद्ध उभं करताना (कविता)
13. नेपाली – नैना अधिकारी : घात-प्रतिघातका उद्गारहरू (कविता)
14. पंजाबी – संदीप : चिट्ठी दा जुगराफिया (कविता)
15. राजस्थानी – देवीलाल महिया : अंतस रो ओलमो (कविता)
16. संताली – बापी टुडू : दुसी (कहानी)
17. सिंधी – मोनिका जे. पंजवानी : ग्लैमर (कहानी)
18. तमिल – राम थंगम : तिरुकरतियल (कहानी)
19. तेलुगु – जॉनी तक्केदासिला : विवेचनी (आलोचना)
20. उदू – तौसीफ बरेलवी : जहान जाद (लघु कथा)

– मैथिली, मणिपुरी और संस्कृत भाषा के युवा पुरस्कार बाद में घोषित किए जाएंगे।

—————
साहित्‍य अकादमी बाल साहित्‍य पुरस्‍कार 2023
—————
5. साहित्य अकादेमी ने हिन्‍दी भाषा के लिए ‘बाल साहित्य पुरस्कार 2023’ किसे चुना?
Sahitya Akademi has selected whom for the ‘Bal Sahitya Puraskar 2023’ for Hindi language?

a. सूर्यनाथ सिंह
b. गुरमीत
c. बद्री नारायण
d. दया प्रकाश सिन्‍हा

Answer: a. सूर्यनाथ सिंह

– साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में कार्यकारी मंडल ने 22 जून 2023 को बाल साहित्य पुरस्कार 2023 की घोषणा की।
– कुल 22 अलग-अलग भाषाओं के लिए विजेताओं की घोषणा की गई।

– हिंदी में बाल साहित्य के लिए सूर्यनाथ सिंह की पुस्तक ‘कौतुक ऐप’ का चयन किया गया।
– सूर्यनाथ सिंह एक कथाकार हैं।
– उनकी प्रकाशित कृतियों में कहानी संग्रह ‘कुछ रंग बेनूर’, उपन्यास ‘चलती चाकी’ के अलावा बाल साहित्य ‘शेर सिंह को मिली कहानी’, ‘बर्फ के आदमी’, ‘बिजली के खंभों जैसे लोग लोकप्रिय रहे।

साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार
– पुरस्कार में 50,000 रुपये और एक ताम्रपत्र दिया जाता है।

—————
6. साहित्य अकादेमी ने अंग्रेजी भाषा के लिए ‘बाल साहित्य पुरस्कार 2023’ किसे चुना?
Who has been selected by the Sahitya Akademi for the ‘Bal Sahitya Puraskar 2023’ for the English language?

a. मनोज दरा
b. सुधा मूर्ति
c. अनुराधा रॉय
d. गुरू चरण दास

Answer: b. सुधा मूर्ति

– अंग्रेज़ी भाषा में सुधा मूर्ति की पुस्तक ‘ग्रैंडपैरेंट्स बैग ऑफ़ स्टोरीज़’ के लिए उन्‍हें ये पुरस्‍कार मिला।

– सुधा मूर्ति एक भारतीय शिक्षिका और लेखिका हैं। वह इंफोसिस फाउंडेशन की अध्‍यक्ष भी हैं। एन नारायणमूर्ति की पत्‍नी हैं।
– उन्‍हें वर्ष 2006 में पद्म श्री और वर्ष 2023 में पद्म भूषण मिल चुका है।


साहित्‍य अकादमी बाल साहित्‍य पुरस्‍कार 2023
भाषा, विजेता और कृति
1. हिंदी- सूर्यनाथ सिंह : कौतूक ऐप (लघु कथा)
2. अंग्रेजी – सुधा मूर्ति : ग्रैंडपैरेंट्स बैग ऑफ़ स्टोरीज़ (कहानी)
3. असमिया- रॅथींद्रनाथ गोस्वामी : पोवालमोनि चिंचिंगर दुहक्षहक्षिक अभिज्ञान (उपन्यास)
4. बाङ्ला- श्यामलकांति दास : एरोप्लेनेर कथा (उपन्यास)
5. बोडो – प्रतिमा नंदी : ‘नार्ज़ारी ग’ साइनि गोजोन नोजोर’ (कहानी)
6. डोगरी – बलवान सिंह : जमोड़िया कंजकां (कविता)
7. गुजराती – रक्षाबहेन प्रह्लाद राव : दवे ‘हुं म्याउं तुं चूं चूं’ (कविता और कहानी)
8. कन्नड – विजयश्री हालादि : ‘सुरक्कि गेट’ (उपन्यास)
9. कोंकणी – तुकाराम ‘रामा शेट : जाण’ (उपन्यास)
10. मैथिली – अक्षय आनंद ‘सन्नी’ : ओल कतरा, झोल कतरा (कविता)
11. मलयालम – प्रिया ए.एस. : पेरूमालयते कुंजीथलुगल (उपन्यास)
12. मराठी – एकनाथ आव्हाड : छंद देई आनंद (कविता)
13. नेपाली – मधुसूदन विष्ट : बाल एकांकी नाटकहरू (नाटक)
14. ओड़िआ – जुगल किशोर षडंगी : जेजेन्का गप गंथिलि (कहानी)
15. राजस्थानी – किरण बादल : टाबरां री दुनियां (संस्मरण)
16. संस्कृत – राधावल्लभ त्रिपाठी : मानवी (उपन्यास)
17. संताली – मानसिंह माझी : नेने-पेटे (कहानी)
18. सिंधी – ढोलणु राही : वाङणमल जी शादी (कविता)
19. तमिल – उदयशंकर : आदनिन बोम्मई (उपन्यास)
20. तेलुगु – डी.के. चादुवुल बाबु : वज्राला वाना (कहानी)
21. उर्दू- स्व. मतीन अचालपुरी : ममता की डोर (पुस्‍तक)
22. पंजाबी- गुरमीत कड़िआलवी : सची दी कहानी (पुस्‍तक)

– इस बार कश्‍मीरी भाषा में बाल साहित्‍य पुरस्‍कार किसी को नहीं दिया गया है।
– मणिपुरी भाषा में बाल साहित्य पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी

————–
7. राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है?
When is National Statistics Day celebrated?

a. 27 June
b. 28 June
c. 29 June
d. 30 June

Answer: c. 29 June

2023 की थीम
– सतत विकास लक्ष्यों की निगरानी के लिए राज्य संकेतक ढांचे को राष्ट्रीय संकेतक ढांचे के साथ संरेखित करना
– Alignment of State Indicator Framework with National Indicator Framework for Monitoring Sustainable Development Goals(SDG)

– यह दिवस प्रशांत चंद्र महालनोबिस जयंती पर मनाया जाता है।
– वह स्टटिस्टिक्स के जीनियस रहे हैं।
– उनका जन्‍म 29 जून 1893 को हुआ था।
– देश में जनगणना समेत अन्य सर्वे करने वाली संस्था इंडियन स्टैटिस्टिकल इंस्टिट्यूट की स्थापना 1931 में महालनोबिस द्वारा ही की गई थी।
– 2007 में केंद्र सरकार ने 29 जून को सांख्यिकी दिवस मनाने का ऐलान किया था।
– सामाजिक-आर्थिक नीति तैयार करने में सांख्यिकी के महत्व के बारे में जन जागरूकता के लिए ये दिन मनाया जाता है।

—————
8. छत्‍तीसगढ़ के उपमुख्‍यमंत्री का नाम बताएं?
Name the Deputy Chief Minister of Chhattisgarh?

a. टीएस सिंह देव
b. डीके शिवकुमार
c. मल्लिकार्जुन खड़गे
d. भूपेश बघेल

Answer: a. टीएस सिंह देव

– छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल हैं।
– यहां उपमुख्‍यमंत्री पद पर अब टीएस सिंह देव की नियुक्ति हुई है।
– वे इससे पहले राज्‍य में कैबिनेट मंत्री थे।

छत्‍तीसगढ़
राज्‍यपाल – विश्‍वभूषण हरिचंदन
राजधानी – रायपुर

—————-
9. अंतर्राष्ट्रीय उष्णकटिबंधीय दिवस (International Day of the Tropics) कब मनाया जाता है?
When is the International Day of the Tropics celebrated?

a. 27 जून
b. 28 जून
c. 29 जून
d. 30 जून

Answer: c. 29 जून

– उष्ण कटिबंध पृथ्वी का कर्क रेखा (Tropic of Cancer) और मकर रेखा (Tropic of Capricorn) के बीच का एक क्षेत्र है।

– दुनिया की कुल सतह का 40% हिस्सा होने के बावजूद, उष्णकटिबंधीय क्षेत्र सभी जैव विविधता का 80% होस्ट करते हैं। फिर भी, वे वनों की कटाई, जलवायु संकट और शहरीकरण के कारण पारिस्थितिकी तंत्र के नुकसान की सबसे तेज़ दर का सामना कर रहे हैं।

– इस दिवस का उद्देश्‍य राष्ट्रों के सामने आने वाली अनोखी चुनौतियों और अवसरों को उजागर करते हुए उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों की असाधारण विविधता का जश्न मनाता है।

—————–
10. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) के नए MD और CEO कौन बने?
Who became the new MD and CEO of Hindustan Unilever Limited (HUL)?

a. राकेश सर्दाना
b. विवेक कुमार
c. रोहित जावा
d. विश्‍वास पटेल

Answer: c. रोहित जावा

– उन्‍होंने ने संजीव मेहता की जगह ली।
– हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) एक ब्रिटिश स्वामित्व वाली उपभोक्ता सामान कंपनी है।
– इसका मुख्यालय मुंबई में है।
– यह ब्रिटिश कंपनी यूनिलीवर की सहायक कंपनी है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *