27 & 28 November 2022 Current Affairs

यह 27 & 28 November 2022 का करेंट अफेयर्स है, जो आपके कांपटीटिव एग्‍जाम्‍स में मदद करेगा। 

PDF Download : Click here

1. केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह 2023 का चीफ गेस्‍ट किस राष्‍ट्राध्‍यक्ष को बनाया?

a. शी जिनपिंग
b. अब्देल फतह अल सीसी
c. व्‍लादिमीर पुतिन
d. एंटोनियो अल्‍बनीज

Answer: b. अब्देल फतह अल सीसी (मिस्र के राष्‍ट्रपति)

– विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मिस्र (Egypt) के प्रेसिडेंट अब्‍देल फतेह अल सीसी 26 जनवरी 2023 को रिपब्लिक डे ईवेंट के चीफ गेस्‍ट होंगे।
– वर्ष 2020 के बाद पहला मौका होगा, जब कोई रिपब्लिक डे ईवेंट का मुख्‍य अतिथि होगा।
– दअरसल, कोविड-19 की वजह से वर्ष 2021 और 2022 में गेस्‍ट नहीं बुलाए गए थे।

पहली बार चीफ गेस्‍ट होंगे मिस्र के प्रेसिडेंट
– विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “यह पहली बार है कि अरब गणराज्य मिस्र के राष्ट्रपति हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।”
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल-सीसीको एक औपचारिक निमंत्रण भेजा था, जिसे 16 अक्टूबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मिस्र के राष्ट्रपति को सौंप दिया था।
– अल-सीसी ने निमंत्रण स्‍वीकार कर‍ लिया है।
– दोनों देश वर्ष 2022 में राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
– मिस्र को 2022-23 में जी-20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान ‘गेस्‍ट कंट्री’ के रूप में आमंत्रित किया गया है।

मिस्र
– प्रेसिडेंट – अब्देल फतह अल सीसी (जून 2014 से प्रेसिडेंट)
– ऑफिशियल लैंग्‍वेज : अरबी
– राजधानी – काहिरा
– मुद्रा – इजिप्शियन पाउंड
– पॉपुलेशन – 10.7 करोड़
– यह ट्रांस-कॉन्‍टिनेंटल कंट्री (अंतर-महाद्वीपीय देश) है।
– कुछ हिस्‍सा अफ्रीका और कुछ एशिया में फैला है।
– पड़ोसी देश, फलिस्‍तीन, इजराइल, सूडान और लीबिया है।
– एक तरफ रेड सी है और दूसरी तरफ मेडिटेरियन सी है।

पिछले रिपब्लिक डे इवेंट में चीफ गेस्‍ट
– 2022 : पांच सेंट्रल एशियन नेशन हेड को इन्‍वाइट किया गया, लेकिन कोविड-19 की वजह से यात्रा रद हुई।
– 2021 : तत्कालीन ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन को आमंत्रित किया गया था, लेकिन कोविड-19 की वजह से यात्रा रद करनी पड़ी।
– 2020 : ब्राजील के तत्‍कालीन प्रेसिडेंट जायर बोल्‍सोनारो
– 2019 : दक्षिण अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामफोसा
– 2018 : 10 आसियान देशों (Association of Southeast Asian Nations) के राष्‍ट्राध्‍यक्ष
– 2017 : UAE के प्रेसिडेंट, मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान
– 2016 :
– 2015 : USA के तत्‍कालीन प्रेसिडेंट बराक ओबामा

—————
2. तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2021 के लैंड एडवेंचर कैटेगरी अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया?

a. शुभम धनंजय वनमाली
b. नैना धाकड़
c. कुंवर भवानी सिंह सम्याल
d. आपा शेरपा

Answer: b. नैना धाकड़

– युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 23 नवंबर 2022 को इन पुरस्कारों की घोषणा की।
– नैना धाकड़ को ‘लैंड एडवेंचर अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है।

नैना धाकड़
– वह छत्तीसगढ़ के जिले बस्तर की रहने वाली हैं।
– वह एक पर्वतारोही है।
—————————
3. तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2021 के वाटर एडवेंचर कैटेगरी अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया?

a. कामी रीता शेरपा
b. अंग रीता शेरपा
c. लखपा शेरपा
d. शुभम धनंजय वनमाली

Answer: d. शुभम धनंजय वनमाली

– शुभम धनंजय वनमाली को ‘वाटर एडवेंचर अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है।

शुभम धनंजय वनमाली
– वह नवी मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले है।
– शुभम धनंजय वनमाली एक ओपन वाटर स्विमर हैं।
– उन्होंने तीन महासागर सात चैनल पूरे किए हैं और ओपन वॉटर स्विमिंग का ट्रिपल क्राउन हासिल किया है।
——————————-
4. तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2021 के लाइफ टाइम अचीवमेंट कैटेगरी अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया?

a. विजय अनंत
b. देवगौड़ा श्री
c. कुंवर भवानी सिंह सम्याल
d. समन चौधरी

Answer: c. कुंवर भवानी सिंह सम्याल

– ग्रुप कैप्टन कुंवर भवानी सिंह सम्याल ‘लाइफ टाइम अवॉर्ड’ के लिए चुना गया है।
– इस वर्ष के पुरस्कार 30 नवंबर, 2022 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु द्वारा दिए जाएंगे।

तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवॉर्ड 2021
– पुरस्कार विजेताओं में से प्रत्येक को लघु प्रतिमा, प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलती है।
– यह पुरस्कार लैंड एडवेंचर, वाटर एडवेंचर, एयर एडवेंचर और लाइफ टाइम अचीवमेंट नामक चार श्रेणियों में दिया जाता है।
– यह पुरस्कार युवा लोगों को साहसिक गतिविधियों या कार्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए दिए जाते हैं।

———————————-
5. भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी किस पहल की अध्यक्षता ग्रहण की?

a. APAI
b. BPAI
c. GPAI
d. RPAI

Answer: c. GPAI (ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)

– भारत ने 21 नवंबर 2022 को ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) की अध्यक्षता ग्रहण की।
– यह अध्यक्षता भारत को टोक्यो में आयोजित GPAI की बैठक में मिली।
– इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री, राजीव चंद्रशेखर ने इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया
– पहले यह फ्रांस के पास थी, जोकि अब भारत को दे दी गई है।

GPAI (ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)
– GPAI जिम्मेदार और मानव-केंद्रित विकास और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग का समर्थन करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय पहल है।
– GPAI अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, मैक्सिको, न्यूजीलैंड, कोरिया गणराज्य और सिंगापुर सहित 25 सदस्य देशों का एक समूह है।
– भारत वर्ष 2020 में एक संस्थापक सदस्य के रूप में इस समूह में शामिल हुआ था।
– GPAI का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास को बढ़ावा देना है।

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास के लिए क्या?
– भारत आधुनिक साइबर कानूनों और इंफ्रास्ट्रक्चर का एक इकोसिस्टम बना रहा है।
– भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर नेशनल प्रोग्राम और एक नेशनल डाटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क पॉलिसी (NDGFP) तैयार की है।
– NDGFP का उद्देश्य गैर-व्यक्तिगत डाटा को समान एक्सेस पहुंचाना है।
– इसके अलावा सरकारी डाटा साझा करने के लिए फ्रेमवर्क में सुधार करना है।
– AI से 2035 तक भारतीय अर्थव्यवस्था में 967 बिलियन डॉलर और 2025 तक भारत की जीडीपी में 450-500 बिलियन डॉलर के योगदान की उम्मीद है।
– जोकि देश के 5 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी लक्ष्य का 10 प्रतिशत है।

————————-
6. केंद्र सरकार ने सुसाइड को रोकने के लिए नवंबर 2022 में किस पॉलिसी का अनावरण किया?

a. नो सुसाइड इन इंडिया
b. मेंटल हेल्थ ऑफ इंडिया
c. प्रिवेंट सुसाइड इन कंट्री
d. नेशनल सुसाइड प्रिवेंशन स्ट्रेटजी

Answer: d. नेशनल सुसाइड प्रिवेंशन स्ट्रेटजी

– स्वास्थ्य मंत्रालय ने 21 नवंबर 2022 को नेशनल सुसाइड प्रिवेंशन स्ट्रेटजी का अनावरण किया।
– पब्लिक हेल्थ प्राथमिकता के रूप में सुसाइड को रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई अपनी तरह की यह पहली नीति है।

नेशनल सुसाइड प्रिवेंशन स्ट्रेटजी
– यह नीति आने वाले दशक में मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने और सुसाइड की रोकथाम के लिए प्लेटफॉर्म तैयार करेगी।
– इस पॉलिसी का लक्ष्य 2023 तक देश में आत्महत्या मृत्यु दर को 10 प्रतिशत तक कम करना है।
– यह पॉलिसी देश में सुसाइड की रोकथाम के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार करती है।

नेशनल सुसाइड प्रिवेंशन स्ट्रेटजी का उद्देश्य
– इस स्ट्रेटजी के चार मुख्य उद्देश्य है:
1. पहला उद्देश्य: यह अगले तीन वर्षों के भीतर सुसाइड के लिए प्रभावी निगरानी तंत्र (सर्विलांस मैकेनिज्म) स्थापित करेगा।

2. दूसरा उद्देश्य: यह मनोरोग बाह्य रोगी विभाग (सायकेट्रिक आउटपेशेंट) स्थापित करना चाहता है।
– जोकि अगले पांच वर्षों के भीतर सभी जिलों में जिला मेंटल हेल्थ प्रोग्राम के माध्यम से सुसाइड रोकथाम सेवाएं प्रदान करेगा।

3. तीसरा उद्देश्य: इसका उद्देश्य अगले आठ वर्षों के भीतर सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक मेंटल वेलफेयर पाठ्यक्रम को शुरू करना है।

4. चौथा उद्देश्य: नेशनल सुसाइड रोकथाम रणनीति का चौथा उद्देश्य आत्महत्या की निगरानी को मजबूत करना है।
– इसके अलावा मूल्यांकन के माध्यम से सुसाइड के मामलों पर ध्यान देना है।

नेशनल सुसाइड प्रिवेंशन स्ट्रेटजी के मुख्य स्टेकहोल्डर
– इस पॉलिसी के इम्प्लीमेंटेशन के लिए पांच मुख्य स्टेकहोल्डर:
1. राष्ट्रीय स्तर के मंत्रिस्तरीय स्टेकहोल्डर
2. राज्य स्तर सरकारी स्टेकहोल्डर
3. जिला स्तरीय सरकारी स्टेकहोल्डर
4. NIMHANS बैंगलोर
5. अन्य शीर्ष मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, और रणनीतिक सहयोगी

पॉलिसी का इम्प्लीमेंटेशन स्ट्रक्चर
– देश में लीडरशिप, पार्टनरशिप और इंस्टीट्यूशनल कैपेसिटी को मजबूत करना
– सुसाइड रोकथाम सेवाएं प्रदान करने के लिए हेल्थ सर्विसेज की कैपेसिटी में वृद्धि करना
– सुसाइड की रोकथाम और सुसाइड के व्यवहार
को कम करने के लिए सामाजिक समर्थन विकसित करना

NCRB के अनुसार बीते वर्षों में भारत में सुसाइड
– वर्ष 2021: 1,64,033
– वर्ष 2019: 1,39,123
– वर्ष 2020: 1,53,052
– वर्ष 2021: 1,64,033

भारत में चल रही सुसाइड रोकथाम के लिए इनीशिएटिव
– नेशनल मेंटल हेल्थ पॉलिसी,2014
– द मेंटल हेल्थकेयर एक्ट, 2017
– नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम
– नेशनल पैलिएटिव केयर प्रोग्राम
– आयुष्मान भारत
– नशा मुक्ति अभियान

———————–
7. हाथियों की मौत की रिकॉर्डिंग और निगरानी के लिए किस राज्य के वन विभाग ने हाथी मृत्यु ऑडिट फ्रेमवर्क पेश किया?

a. कर्नाटक
b. केरल
c. तमिलनाडु
d. आंध्रा प्रदेश

Answer: c. तमिलनाडु

– भारत की पहली पहल जिसमें तमिनाडु के वन विभाग ने हाथियों की मृत्यु के लिए ऑडिट फ्रेमवर्क पेश किया।
– राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में मुख्यमंत्री M K स्टालिन ने इस ऑडिट फ्रेमवर्क का उद्घाटन किया।
– इससे हाथियों की मौत की रिकॉर्डिंग और निगरानी के लिए एक पारदर्शी प्रक्रिया बनाने की कोशिश की जाएगी।

ऑडिट फ्रेमवर्क का क्या काम होगा
– हाथियों के मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाएगा।
– कारणों का पता लगने के बाद क्या कदम उठाए जा सकते है उन पर विचार किया जाएगा।
– यह फ्रेमवर्क हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्ट-मॉर्टम करने की सुविधा तैयार करेगी।
– हाथियों की अप्राकृतिक मौतों का अध्ययन किया जाएगा।
– और अप्राकृतिक मौतों को कैसे रोका जाए, उस पर विचार करने का काम इसी विभाग का होगा।

जनवरी 2021 और 15 मार्च 2022 हाथियों की मौत
– मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 01 जनवरी 2021 और 15 मार्च 2022 के बीच तमिलनाडु के वन में 131 हाथियों की मौतें हुई थी।
– इन 131 मौतों में 118 प्राकृतिक और 13 मानव प्रेरित कारणों से हुई थी।
– बिजली के झटके के कारण छह ट्रेन की चपेट में आ गए, चार सड़क दुर्घटना के कारण और दो जवाबी हमले के कारण।
– इन सभी मौतों को रोकने और ऑडिर करने का कार्य तमिलनाडु का वन विभाग करेगा।

भारत में एशियाई हाथियों की आबादी
– भारत विश्व में एशियाई हाथियों की आबादी का दो-तिहाई से अधिक का घर है।
– भारत में संरक्षित क्षेत्रों के अंदर रहने वाले हाथी की संख्या लगभग 20 प्रतिशत है।
– बाकी 80 प्रतिशत असंरक्षित क्षेत्र में रहते है।

– भारत में वर्तमान में 33 हाथी अभ्यारण्य है।
– केंद्र सरकार ने तराई हाथी अभ्यारण्य को उत्तर प्रदेश में अक्टूबर 2022 में मंजूरी दी है।

तमिलनाडु हाथी अभ्यारण्य
– नीलगिरि एलीफेंट रिजर्व
– नीलांबुर एलीफेंट रिजर्व
– श्रीविल्लिपुथुर एलीफेंट रिजर्व
– अन्नामलाई एलीफेंट रिजर्व
– अगस्त्यमलाई एलीफेंट रिजर्व

तमिलनाडु
– राजधानी – चेन्नई
– राज्यपाल – R N रवि
– मुख्यमंत्री – M K स्टालिन

————————-
8. 11वां संगाई फेस्टिवल किस राज्य में मनाया जा रहा है?

a. मेघालय
b. मणिपुर
c. त्रिपुरा
d. सिक्किम

Answer: b. मणिपुर

– यह मणिपुर का सबसे बड़ा पर्यटन उत्सव है।
– केंद्रीय पर्यटन मंत्री G किशन रेड्डी ने 21 नवंबर 2022 को मणिपुर संगाई फेस्टिवल को मणिपुर में लॉन्च किया।
– इस फेस्टिवल को संगाई एथनिक पार्क, बिष्णुपुर जिले के मोइरंग खुनौ में 21 नवंबर से 30 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।
– वर्ष 2022 में ही मणिपुर के मुख्यमंत्री ने संगाई एथनिक पार्क का उद्घाटन किया था।
– इस बार यह उत्सव मणिपुर में 13 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है।
– त्योहार का विषय ‘एकता का त्योहार’ है।

संगाई फेस्टिवल
– इसका फेस्टिवल का नाम मणिपुर में पाए जाने वाले मृगसंगई हिरण के नाम पर रखा गया।
– यह हिरण मणिपुर का राज्य पशु है।
– इस फेस्टिवल को 2010 से शुरु किया गया था।
– इस फेस्टिवल से मणिपुर विश्व में मणिपुर की संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
– इसका आयोजन राज्य पर्यटन विभाग करता है।
– इसमें लगभग 33 अलग-अलग समुदायों के समूहों ने भाग लिया।
– उद्घाटन समारोह में इन समुदायों ने अपनी संस्कृती को प्रदर्शित किया।

मणिपुर
– राजधानी – इम्फाल
– राज्यपाल – L A गणेशन
– मुख्य मंत्री – N बिरेन सिंह

——————-
9. पुस्‍तक ‘इन सर्च ऑफ द डिवाइन: लिविंग हिस्ट्रीज ऑफ सूफिज्म इन इंडिया’ के लेखक कौन है?

a. राणा सफ्वी
b. गीतांजलि श्री
c. रस्किन बॉन्ड
d. रामचंद्र गुहा

Answer: a. राणा सफ्वी

– राणा सफ्वी ने इस पुस्तक को लिखा है।
– यह पुस्तक सूफीवाद, इसकी जड़ों और समुदायों के लोगों के विचारों के बारे में दर्शाती है।
– यह पुस्तक सूफियों के पवित्र वातावरण, कव्वाली की धुन के साथ सूफीवाद में महिलाओं के निर्विवाद, लेकिन अक्सर भुला दिए गए योगदान पर प्रकाश डालती है।

———————–
10. अबसार बेउरिया का निधन 17 नवंबर 2022 को हो गया,वे इनमें से क्या थे?

a. अभिनेता
b. क्रिकेटर
c. भारतीय राजनयिक
d. निर्देशक

Answer: c. भारतीय राजनयिक

– वह 80 वर्ष के थे।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अबसार बेउरिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
– उन्होंने ट्वीट करके अबसार बेउरिया को श्रद्धांजलि दी।

अबसार बेउरिया
– वे प्रख्यात साहित्यकार, पूर्व भारतीय राजदूत और सेवानिवृत्त भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी थे।
– उन्होंने जापान, रूस, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, म्यांमार, श्रीलंका और मेडागास्कर में भारतीय राजनयिक मिशनों में अपनी सेवा दी थी।
– राजनयिक को ओडिया संस्कृति और साहित्य के साथ घनिष्ठ संबंध के लिए जाना जाता था।
– उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ ओडिया स्टडीज एंड रिसर्च (IOSR) के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया।

———–
11. वर्ल्ड हेरिटेज वीक (विश्व विरासत सप्ताह) कब मनाया जाता है?

a. 05-10 नवंबर
b. 11-15 नवंबर
c. 15-18 नवंबर
d. 19-25 नवंबर

Answer: d. 19-25 नवंबर

– प्रतिवर्ष दुनियाभर में 19 नवंबर से लेकर 15 नवंबर तक वर्ल्ड हेरिटेज वीक मनाया जाता है।
– यह सप्ताह संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
– वर्ल्ड हेरिटेज वीक का एक हस्ताक्षरकर्ता होने के नाते, भारत प्रत्येक वर्ष वर्ल्ड हेरिटेज देव (18 अप्रैल) और विश्व विरासत सप्ताह (19-25 नवंबर) पर विभिन्न पहल करता है।
– यूनेस्को के सदस्य राज्यों ने 1972 में वर्ल्ड हेरिटेज कन्वेंशन को अपनाया।
– 191 राज्य दलों ने भारत सहित इस वर्ल्ड हेरिटेज कन्वेंशन की पुष्टि की है।

————–
12. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुक्त व्यापार समझौते को ऑस्ट्रेलिया की संसद ने ratifies (पुष्टि) किया, इस व्यापार समझौते का नाम क्या है?

a. CEPA
b. ECTA
c. CERA
d. INDOAUS

Answer: b. ECTA (Economic Cooperation and Trade Agreement)

– ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने ट्वीट करके जानकारी दी।

दूसरे देश के साथ हुए ट्रेड एग्रीमेंट के लिए रैटफाइ (पुष्टि) करने की जरूरत क्यों होती है?
– अंतर्राष्‍ट्रीय कानून के तहत किसी देश को दूसरे देश के साथ समझौता करने के लिए एग्रीमेंट को रैटफाइ (पुष्टि) करना होता है।
– Ratifies (पुष्टि) करना इसलिए जरूरी है, जिससे देश के कोई भी करार दूसरे देश के साथ सरकार बदलने के बाद इफेक्ट न हो।
– हालांकि अगल-अलग देशों में रैटिफाई की जिम्‍मेदारी अलग-अलग संस्‍थाओं के पास है। जैसे भारत में यह काम केंद्रीय कैबिनेट करता है।
– हालांकि ऑस्ट्रेलिया में संसद और एक कार्यकारी समिति दूसरे देश के एग्रीमेंट को रैटफाइ (पुष्टि) करती है।
– रैटफाइ के बाद जो एग्रीमेंट हुआ है वो देश के साथ माना जाता है।

– इसके अनुसार भारत के छह हजार से ज्यादा उत्पादों पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
– ऑस्ट्रेलिया के मिनिस्टल डॉन फैरेल ने दोनों देशों की घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 30 दिन में लागू करने की बात कही।
– भारत ऐसा पहला देश बना जिसके साथ ऑस्ट्रेलिया ने मुक्त व्यापार समझौते की सुविधा शुरू की।
– भारत का ट्रेड एग्रीमेंट मॉरिशस, संयुक्त अरब अमीरात और ऑस्ट्रेलिया के साथ भी हुआ।
– भारत की ब्रिटेन और कनाडा के साथ बातचीत चल रही है, वह भी जल्द पूरी हो सकती है।

– दोनों देशों ने 2 अप्रैल को यह समझौता किया।
– भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक वर्चुअल समारोह में ECTA पर हस्‍ताक्षर किये थे।
– यह एग्रीमेंट समारोह भारतीय PM नरेन्‍द्र मोदी और ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व PM स्‍कॉट मॉरीसन की उपस्थिति में वर्चुअली हुआ था।

मोदी कार्यकाल में यह दूसरा ट्रेड एग्रीमेंट
– PM नरेंद्र मोदी के पिछले आठ साल के शासनकाल में यह दूसरा ट्रेड एग्रीमेंट है। इससे पहले मार्च 2022 में UAE के साथ CEPA एग्रीमेंट हुआ था।

इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट (ECTA) क्या है?
– इसके तहत ऑस्ट्रेलिया अपने बाजार में 95 प्रतिशत से अधिक भारतीय सामान को ड्यूटी फ्री रखेगा। जैसे कपड़ा, चमड़ा, आभूषण और खेल उत्पाद।
– इस एग्रीमेंट से अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 27 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 45-50 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक ले जाने में मदद मिलेगी।
– ऑस्ट्रेलिया लगभग 96.4 प्रतिशत निर्यात (मूल्य के आधार पर) के लिए भारत को जीरो ड्यूटी एक्सेस की पेशकश कर रहा है।
– इसमें कई उत्पाद शामिल हैं जिन पर वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में 4-5 प्रतिशत सीमा शुल्क लगता है।
– श्रम प्रधान क्षेत्रों में कपड़ा और परिधान, कुछ कृषि और मछली उत्पाद, चमड़ा, जूते, फर्नीचर, खेल के सामान, आभूषण, मशीनरी, बिजली के सामान और रेलवे वैगन शामिल हैं।

वर्ष 2021 में भारत और ऑस्ट्रेलिया का व्यापार कैसा रहा?
– वर्ष 2021 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच माल और सेवाओं (goods and services) में द्विपक्षीय व्यापार 27.5 अरब डॉलर का रहा।
– भारत द्वारा ऑस्ट्रेलिया को किए जाने वाले प्रमुख निर्यात में पेट्रोलियम उत्पाद, कपड़ा और परिधान, इंजीनियरिंग सामान, चमड़ा, रसायन और रत्न आभूषण शामिल हैं।
– आयात में मुख्य रूप से कच्चा माल, कोयला, खनिज और मध्यवर्ती (intermediate) सामान शामिल हैं।

इस समझौते से क्या फायदे होंगे
– ऑस्ट्रेलिया में टेक्नीकल सहायता देने वाली भारतीय कंपनियों को इनकम पर टैक्स नहीं देना होगा।
– इससे भारत की 100 से भी ज्यादा IT कंपनियों के हर वर्ष करीब 20 करोड़ डॉलर की बचत होगी।
– इससे शेफ और योगा प्रशिक्षकों को भी काम के लिए वीजा मिलेगा।
– इस समझौते से भारत के किसानों को लाभ मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया
– राजधानी – कैनबरा
– प्रधानमंत्री – एंथनी अल्बनीस
– मुद्रा – ऑस्ट्रलियन डॉलर

————–
13. केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) में डायरेक्टर के पद पर किसे एक वर्ष का विस्तार दिया है?

a. समीर V कामत
b. संजय कुमार मिश्रा
c. सामंत गोयल
d. तपन कुमार डेका

Answer: b. संजय कुमार मिश्रा

– भारत सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा के कार्यकाल को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है।
– केंद्रीय कैबिनेट ने 18 नवंबर 2022 को एक वर्ष का कार्यकाल बढाया।
– सरकार का कहना है कि मामलों की जाँच में निरंतरता बनाए रखने के लिए डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल बढ़ाया गया है।

– संजय कुमार मिश्रा वर्ष 1984 बैच के आयकर कैडर में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी है।
– संजय कुमार मिश्रा पहली बार 19 नवंबर 2018 में ED डायरेक्टर बने थे।
– सजंय कुमार मिश्रा वर्ष 2020 में रिटायर हो गए थे।
– एक-एक वर्ष के दो एक्सटेंशन के साथ वह अभी तक कार्य कर रहें है।
– अब और एक वर्ष के एक्सटेंशन के साथ वह आगे भी काम करते रहेंगे।

प्रवर्तन निदेशालय (ED)
– मुख्यालय – नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पांच रीजनल ऑफिस है-
1. चंडीगढ़
2. मुंबई
3. चेन्नई
4. कोलकाता
5. दिल्ली


PDF Download : Click here

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *