26 & 27 जुलाई 2023 करेंट अफेयर्स – 12 महत्‍वपूर्ण प्रश्‍न – उत्तर

यह 26 & 27 जुलाई 2023 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा में ये महत्‍वपूर्ण सवाल-जवाब की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के 12 सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।

PDF DownloadClick here

1. किस अफ्रीकी देश में सेना ने जुलाई 2023 में तख्‍तापलट कर राष्‍ट्रपति को गिरफ्तार कर लिया?
In which African country, the army arrested the President in a coup in July 2023?

a. दक्षिण अफ्रीका
b. नाइजर
c. नाइजीरिया
d. मोजाम्‍बिक

Answer: b. नाइजर

नाइजर
राजधानी : नियामी
मुद्रा : वेस्‍ट अफ्रीकन CFA फ्रैंक
पड़ोसी देश : नाइजीरिया, चाड, लीबिया, अल्‍जीरिया, माली, बुर्किना फासो, बेनिन

– नाइजर में 27 जुलाई 2023 को सेना ने तख्तापलट कर दिया।
– कुछ हथियार बंद सैनिक राष्ट्रपति भवन में घुसे और उन्होंने उस पर कब्जा कर लिया।
– इसी के साथ राष्ट्रपति मोहम्मद बज्म को सत्ता से हटाकर गिरफ्तार कर लिया।

– न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, सेना ने नेशनल टीवी पर तख्तापलट का ऐलान किया।
– कर्नल अमादौ अब्द्रमाने ने राष्ट्रपति को सत्ता से बेदखल करने की बात टीवी पर कही।

नाइजर के बॉर्डर सील, पूरे देश में कर्फ्यू घोषित
– कर्नल ने आगे कहा, बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और खराब शासन के कारण हम राष्ट्रपति शासन को समाप्त कर रहे हैं।
– अब्द्रामने ने कहा कि नाइजर के बॉर्डर सील हैं।
– पूरे देश में कर्फ्यू घोषित है और सभी सरकारी दफ्तरों को सस्पेंड कर दिया गया है।

अमेरिका और यूएन ने राष्‍ट्रपति को सहायता का ऐलान किया
– इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने नाइजर के राष्ट्रपति को हरसभंव मदद देने की बात कही है।
– दूसरी ओर UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति से बात की है और उन्हें संयुक्त राष्ट्र का पूरा समर्थन देने की पेशकश की है।
– हालांकि, नाइजर की सेना ने किसी भी विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ चेतावनी दी और कहा कि वे अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें।

पिछले 3 सालों में पश्चिमी और मध्य अफ्रीकी देश में हुए तख्तापलट

देश और तख्‍तापलट
– चाड : अप्रैल 2021
– माली : अगस्‍त 2020
– बुर्किना फासो : जनवरी 2022
– गिनी : सितंबर 2021
– सूडान : अप्रैल 2019

—————
2. विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पेश किया, यह भारतीय संसद के इतिहास का कौन सा वां अविश्‍वास प्रस्‍ताव है?
The opposition presented a no-confidence motion in the Lok Sabha against the Modi government, which is the 10th no-confidence motion in the history of the Indian Parliament?

a. 25वां
b. 26वां
c. 27वां
d. 28वां

Answer: d. 28वां

मोदी सरकार के खिलाफ लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव
– मानसून सत्र के दौरान 26 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ने मोदी सरकार के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया।
– यह प्रस्‍ताव
– लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
– आजादी के बाद से यह 28वां अविश्वास प्रस्ताव है।

क्‍या होता है अविश्‍वास प्रस्‍ताव?
– जब लोकसभा में किसी विपक्षी पार्टी को लगता है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है या सदन में सरकार विश्‍वास खो चुकी है तो वह अवश्विास प्रस्‍ताव लाती है। इसे अंग्रेजी में No confidence Motion कहते हैं।
– संविधान के अनुच्‍छेद-75 के अनुसार – केंद्रीय मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति जवाबदेह है, अर्थात् इस सदन में बहुत हासिल होने पर ही मंत्रिपरिषद बनी रह सकती है। इसके खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव पारित होने पर प्रधानमंत्री सहित मंत्रिपरिषद को इस्‍तीफा देना होता है।

कानून की भाषा में समझिए अविश्वास प्रस्ताव
– लोकसभा के कानूनी नियमों में अविश्वास प्रस्ताव की बड़ी अहमियत है। लोकसभा के प्रक्रि‍या तथा कार्य संचालन नियमावाली के नियम 198(1) से 198(5) तक इसका उल्लेख है। ये प्रस्ताव केवल एक लाइन का है। जिसमें ‘यह सदन मंत्रि‍परि‍षद में अवि‍श्‍वास व्यक्त करता है’ कहा जाता है।
– नियम 198(1)(क): इस नियम के तहत जो सदस्य अविश्वास लाना चाहता है वो स्पीकर के बुलाने पर सदन से अनुमति मांगता है।
– नियम 198(1)(ख): सदस्य को प्रस्ताव की लिखित सूचना सुबह 10 बजे तक लोकसभा सेक्रेटरी को देनी होती है।
– नियम 198(2): अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में कम से कम 50 सदस्यों का समर्थन होना चाहिए, वरना स्पीकर इसकी अनुमति नहीं देते।
– नियम 198(3): स्पीकर की अनुमति मिलने के बाद इस पर चर्चा के लिये एक या अधिक दिन को तय किया जाता है।
– नियम 198(4): अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के अंतिम दिन स्पीकर वोटिंग कराते हैं और फैसला की घोषणा करते हैं।

कैसे होता है वोट
– जब सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाता है तो सत्ताधारी पार्टी को साबित करना होता है कि उनके पास बहुमत है।
– चर्चा के बाद लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की जाती है।
– इसमें वोटिंग के लिये केवल लोकसभा के सांसद ही पात्र होते हैं, राज्यसभा के सांसद वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते।
– अगर सदन के अधिकांश सदस्य इसका समर्थन करते हैं, तो प्रस्ताव पास हो जाता है।
– वहीं, अगर सरकार जीत जाती है, तो सत्ता में बनी रहती है।

– इससे पहले मोदी सरकार को 2018 में अपने पहले ‘अविश्वास’ प्रस्ताव का सामना करना पड़ा था। तब यह प्रस्ताव भारी अंतर से गिर गया था।

—————-
3. केंद्र सरकार ने संसद में भारत की जनसंख्‍या चीन से कम बताई, एक जुलाई 2023 तक यह अनुमानित आंकड़ा कितना था?
The Central Government told the population of India in the Parliament less than that of China, what was the estimated figure till July 1, 2023?

a. 139 करोड़
b. 149 करोड़
c. 159 करोड़
d. 169 करोड़

Answer: a. 139 करोड़ (139 करोड़ 23 लाख 29 हजार)

– केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने लोकसभा में 25 जुलाई 2023 को एक लिखित प्रश्न के जवाब में यह जानकारी दी।
– उनके अनुसार, ‘नेशनल कमीशन ऑन पॉपुलेशन’ ने अपनी रिपोर्ट में 1 जुलाई 2023 को भारत की जनसंख्या के 1 अरब 39 करोड़ 23 लाख 29 हजार होने का अनुमान जताया थी।
– केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोकसभा में बताया कि 1 जुलाई 2023 को ही चीन की आबादी 142.56 करोड़ (1 अरब 42 करोड़ 56 लाख 71 हजार) अनुमानित थी।
– चीन की आबादी का आंकड़ा संयुक्त राष्ट्र (UN) के इकोनॉमिक एंड सोशल अफेयर्स डिपार्टमेंट, पॉपुलेशन डिवीजन के ऑनलाइन पब्लिकेशन और वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्टस 2022 के अनुसार है।

UN की रिपोर्ट के विपरीत भारत का अनुमान
– केंद्रीय राज्‍य मंत्री का संसद में जवाब का मतलब हुआ कि चीन की आबादी भारत से ज्‍यादा है।
– हालांकि भारत का आंकड़ा संयुक्‍त राष्‍ट्र की रिपोर्ट के विपरीत है।
– UN पॉपुलेशन फंड (UNFPA) ने अप्रैल 2023 में भारत को दुनिया का सबसे ज्‍यादा आबादी वाला देश बताया था।
– उस रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2023 में भारत की जनसंख्‍या 143.8 करोड़ (1,428 million) और चीन की आबादी 142.5 करोड़ (1,425 million) थी।

भारत की जनगणना पर सरकार ने क्‍या कहा
– केंद्रीय राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय ने लोकसभा को बताया कि, केंद्र सरकार ने 2021 में जनगणना कराने के लिए 28 मार्च 2019 को गजट में नोटिफिकेशन दिया था, लेकिन इसी साल (2019) कोविड आ जाने के कारण जनगणना से जुड़ी गतिविधियों को रोक दिया गया।

—————
4. जनवरी से जून 2023 तक कितने लोगों ने भारत को छोड़कर दूसरे देश की नागरिकता ले ली?
How many people left India and took citizenship of another country from January to June 2023?

a. 57,000
b. 67,000
c. 87,000
d. 97,000

Answer: c. 87,000

– विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में एक सवाल के जवाब में यह आंकड़ा जारी किया।
– इसके अनुसार 2011 से जून 2023 तक 17.50 लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ दी।
– जबकि सिर्फ 2022 में 2.25 लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी थी।
– 2023 के शुरुआती छह महीने (जनवरी से जून) में 87 हजार भारतीय दूसरे देश की नागरिकता ले चुके हैं।
– बेहद अमीर (HNIs : high net-worth individuals), भारत छोड़कर वेस्‍टर्न कंट्री की ओर बढ़ रहे हैं।

भारतीयों ने कितने देशों में नागरिकता ली : 135 देशों
– इनमें सबसे ज्‍यादा लोग अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, इटली, नीदरलैंड, न्‍यूजीलैंड, सिंगापुर, जर्मनी में जा रहे हैं।

अमीरों का भारत छोड़ा अभियान – भारत से ब्रैन एंड मनी ड्रेन
– भारतीय लोगों जो यहां देश के विकास में योगदान दे सकते हैं, इनमें से बहुत सारे लोग नागरिकता छोड़ रहे हैं।
– वे संपन्‍न लोग दुनिया भर में विभिन्न स्थानों में बेहतर जीवन स्तर, जीवन की गुणवत्ता, ज्‍यादा वेतन, और स्थिर राजनीतिक परिस्थितियों की खोज में अपने देश से माइग्रेशन कर रहे हैं।

बेहद अमीर (HNIs : high net-worth individuals)
– HNI वे हैं जिनके पास एक मिलियन डॉलर या 8.2 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।
– हेनले ग्लोबल सिटिजन्स रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर 2021 में भारत में ऐसे 3.47 लाख लोग थे।
– इनमें से 1.49 लाख एचएनआई सिर्फ नौ शहरों में पाए गए: मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, चेन्नई, गुड़गांव और अहमदाबाद।
– रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका, चीन और जापान के बाद निजी संपत्ति के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है।

वेस्‍टर्न कंट्री में मिल रही निवेश के बदले नागरिकता
– पश्‍चिमी देशों में निवेश के बदले नागरिकता मिलना आसान है।
-अमीरों के लिए इन देशों में लंबे समय का वीजा नियम हैं, जिसे लेने के बाद नागरिकता की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

उदाहरण –

– अमेरिका : US EB-5 वीज़ा
– पुर्तगाल : गोल्डन वीज़ा
– ऑस्ट्रेलियन ग्लोबल टैलेंट इंडिपेंडेंट वीज़ा,
– माल्टा परमानेंट रेजीडेंसी प्रोग्राम
– ग्रीस रेजिडेंस बाय इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम

अमेरिका : US EB-5 वीज़ा
– इस वीजा के लिए शर्त है कि 5 से 7 वर्षों की अवधि में $800,000 (लगभग ₹6.6 करोड़) की न्यूनतम राशि निवेश करना और अमेरिकी नागरिकों के लिए 10 स्थायी नौकरियां क्रिएट करना होगा।
– वीजा पाने के पांच साल के बाद एक व्यक्ति को अमेरिकी नागरिकता के लिए पात्र बनाता है।

पुर्तगाल : गोल्डन वीज़ा
– इस वीजा के लिए पांच लाख यूरो (₹4.4 करोड़) की संपत्ति खरीदना और पुर्तगाली नागरिकों के लिए कम से कम 10 नौकरियां पैदा करना अनिवार्य है।
– निवेश के पांच साल बाद, व्यक्ति पुर्तगाली नागरिकता ले सकता है, जिससे वह बिना वीजा के 150 से अधिक देशों की यात्रा करने के योग्य हो जाता है।
– आज, अमीर परिवार बेहतर स्वास्थ्य सेवा, खुला और लचीला कारोबारी माहौल चाहते हैं। वे बेहतर शैक्षणिक और पेशेवर अवसरों तक पहुंच चाहते हैं। ऐसे में नागरिकता बदल रहे हैं।

—————
5. CRPF का 85वां स्थापना दिवस कब मनाया गया?
When was the 85th Raising Day of CRPF celebrated?

a. 25 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 28 जुलाई

Answer: c. 27 जुलाई

– केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने 27 जुलाई 2023 को अपना 85वां स्थापना दिवस मनाया।

CRPF के बारे में
– इस फोर्स की स्‍थापना 27 जुलाई 1939 को ‘क्राउन रिप्रजेंटेटिव पुलिस’ के रूप में हुआ था।
– स्वतंत्रता के बाद, यह 28 दिसंबर 1949 को ‘CRPF अधिनियम’ के अधिनियमन पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बन गया।
– CRPF मुख्यालय: नई दिल्ली

—————-
6. नागालैंड की पहली महिला सांसद का नाम बताएं, जिन्‍हें राज्‍यसभा की अध्‍यक्षता करने का मौका मिला?
Name the first woman parliamentarian from Nagaland, who got the chance to chair the Rajya Sabha?

a. एस फांगनोन कोन्याक
b. डॉ फौजिया खान
c. सुलता देव
d. पीटी उषा

Answer: a. एस फांगनोन कोन्याक

– वह नागालैंड से बीजेपी की राज्‍सभा सदस्‍य हैं।
– 25 जुलाई 2023 को उन्‍होंने संसद के ऊपरी सदन (राज्यसभा) की अध्‍यक्षता की।
– उन्हें 17 जुलाई को संसद के ऊपरी सदन (राज्यसभा) में उपसभापतियों के पैनल शामिल किया गया था।
– इस पैनल में चार महिला सांसद भी शामिल हैं। इनमें एस फांगनोन कोन्‍याक के साथ-साथ पीटी उषा, डॉ फौजिया खान और सुलता देव शामिल हैं।
– मॉनसून सेशन से पहले पुनर्गठित पैनल में कुल आठ नाम हैं, जिनमें से आधी महिलाएं हैं।
– दरअसल, राज्‍यसभा में सभापति और उप सभापति की अनुपस्थिति में इस पैनल में से शामिल सदस्‍य अध्‍यक्षता करते हैं।

– नागालैंड के 9 वें और वर्तमान मुख्यमंत्री: नेफ्यू रियो

—————–
7. साल 2022-23 में कितने मनरेगा वर्कर के नाम हटाए गए?
Names of how many MNREGA workers were removed in the year 2022-23?

a. 1.18 लाख
b. 3.18 लाख
c. 5.18 लाख
d. 7.18 लाख

Answer: c. 5.18 लाख

– वित्त वर्ष 2022-23 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत 5,18,91,168 मजदूरों के नाम हटाए गए।
– यह 2021-22 की तुलना से 247 प्रतिशत अधिक है।
– 2021-22 में 1.49 लाख श्रमिकों के जॉब कार्ड रद किए गए थे।
– वित्त वर्ष 2022-23 में सबसे ज्‍यदा पश्चिम बंगाल में 1.57 लाख मनरेगा जॉब कार्ड रद किए गए।

कार्ड रद करने की वजह
– फर्जी जॉब कार्ड
– डुप्लीकेट जॉब कार्ड
– मजदूर अब काम करने को तैयार नहीं हैं
– ग्राम पंचायत से स्थायी रूप से स्थानांतरित होने वाले परिवार
– मृत श्रमिक

मनरेगा के बारे में
– कब लागू किया गया : 2006 में (संसद ने 2005 में कानून पास किया था)
– उद्देश्‍य : ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा बढ़ाने के लिए।
– इसमें एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 100 दिनों का वेतन रोजगार दी जाती है।

—————-
8. किस देश ने जुलाई 2023 में लिंग परिवर्तन और ट्रांसजेंडर विवाह पर प्रतिबंध लगा दिया?
Which country banned sex change and transgender marriage in July 2023?

a. यूएसए
b. फ्रांस
c. जर्मनी
d. रूस

Answer: d. रूस

रूस ने लिंग परिवर्तन और ट्रांसजेंडर विवाह पर प्रतिबंध
– रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कानून पर हस्‍ताक्षर किया है, जिसके तहत अब लिंग परिवर्तन और ट्रांसजेंडर विवाह पर प्रतिबंध लग गया है।

– लोगों को चिकित्सकीय रूप से अपना लिंग बदलने के लिए सर्जरी पर प्रतिबंध लग गया है।
– इस कानून को पहले रूसी संसद ने पारित कर दिया था।
– इस कानून से LGBTQ+ समुदाय को बड़ा झटका लगा है।

LGBTQ+ : Lesbian, gay, bisexual, transgender, queer

—————
9. टाटा स्टील के CEO और प्रबंध निदेशक दूसरी बार कौन बने?
Who became the CEO and MD of Tata Steel for the second time?

a. टीवी नरेंद्रन
b. एन चंद्रशेखरन
c. रतन टाटा
d. इनमें से कोई नहीं

Answer: a. टीवी नरेंद्रन

– उन्‍हें पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए टाटा स्‍टील का CEO और MD नियुक्‍त किया गया है।
– नरेंद्रन को पहली बार अक्टूबर, 2017 में कंपनी का सीईओ एवं प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया था।

टाटा स्‍टील
– स्‍थापना : वर्ष 1907 में जमशेदपुर (झारखंड) में
– संस्‍थापक : जमशेदजी टाटा, दोराबजी टाटा
– मुख्‍यालय : मुंबई

—————
10. PM मोदी ने दिल्‍ली के प्रगति मैदान में पुनर्निमित इंटरनेशनल एग्जीबिशन-कम-कन्वेंशन सेंटर (IECC) का उद्घाटन किया, इस नाम क्‍या रखा गया है?
What is the name of the renovated International Exhibition-cum-Convention Center (IECC) inaugurated by PM Modi at Pragati Maidan in Delhi?

a. इंडिया मंडपम
b. भारत सेंटर
c. भारत मंडपम
d. जी-20 मंडपम

Answer: c. भारत मंडपम

– कन्वेंशन सेंटर का रीडेवलपमेंट 2,700 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है।
– इस कन्वेंशन सेंटर में 9 और 10 सितंबर को 18वीं G-20 बैठक होगी।
– इसमें 7,000 से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता है।
– इस कन्वेंशन सेंटर में 3,000 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाला एक एम्फीथिएटर भी है, जो तीन PVR थिएटरों के बराबर है।
– मीटिंग रूम में 100 लोग एक साथ बैठ सकते हैं। 5,500 से ज्यादा वाहनों के लिए पार्किंग की जगह भी दी गई है।

– सरकारी एजेंसी इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन यानी ITPO का यह कॉम्प्लेक्स 123 एकड़ में फैला है।

—————
11. कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) कब मनाया जाता है?
When is Kargil Vijay Diwas celebrated?

a. 28 जुलाई
b. 27 जुलाई
c. 26 जुलाई
d. 25 जुलाई

Answer: c. 26 जुलाई

– वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में सैनिकों द्वारा दिए बलिदान को याद करने के लिए हर साल 26 जुलाई को यह दिवस मनाया जाता है।
– यह 60 दिनों से अधिक (मई और जुलाई 1999 के बीच) के लिए लड़ा गया था और अंत में भारत ने अपने सभी क्षेत्रों पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया।
– ये युद्ध 26 जुलाई 1999 को खत्‍म हुआ था।
– कारगिल-द्रास सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों से भारतीय क्षेत्रों को वापस लेने के लिए भारतीय सेना ने‘ऑपरेशन विजय’ चलाया था।

—————
12. मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
When is the International Day for Conservation of Mangrove Ecosystem observed?

a. 25 जुलाई
b. 26 जुलाई
c. 27 जुलाई
d. 28 जुलाई

Answer: b. 26 जुलाई

– इसका उद्देश्य मैंग्रोव पारिस्थितिक तंत्र के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके स्थायी प्रबंधन और संरक्षण को बढ़ावा देना है।
– इस दिवस को यूनेस्‍को ने घोषित किया हुआ है।


PDF Download: Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *