यह 24 से 26 सितम्बर 2026 का करेंट अफेयर्स है। सरकारी नौकरी के लिए होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए डेली करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब यहां बता रहे हैं।
1. ऑस्कर 2027 (99वें अकादमी पुरस्कार) के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की ओर से किस फिल्म की ऑफिशियल एंट्री हुई?
Which film was India’s official entry in the Best International Feature Film category for the 2027 Oscars?
a. धुरंधर
b. गोंधल
c. हनुमान अंश
d. इक्कीस
Answer: b. गोंधल
– इसे फीचर फिल्म श्रेणी में ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है।
– 2025 में भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि नीरज घायवान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘होमबाउंड’ थी।
गोंधल के बारे में
– ‘गोंधल’ संतोष दावखर द्वारा निर्देशित मराठी थ्रिलर फिल्म है।
– महाराष्ट्र राज्य के गोंधल लोक नृत्य पर आधारित यह फिल्म रिश्तों, विश्वासघात, छल और रोमांच का मिश्रण है।
– किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी, निषाद भोइर और अनुज प्रभु इस फिल्म के कुछ कलाकार हैं।
– फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है।
– गोंधल फिल्म भारत में 14 नवंबर, 2025 को रिलीज हुई थी।
– इसे बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और पुणे अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी सम्मानित किया गया था।
– दावखर के पिछले निर्देशन कार्य को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में सिल्वर पीकॉक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
ऑफिशियल एंट्री का क्या मतलब है?
– प्रत्येक देश केवल एक फिल्म को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भेज सकता है।
– चुनी गई फिल्म (जैसे ‘गोंधल’ ऑस्कर 2027 के लिए) ऑस्कर की प्रारंभिक नामांकन प्रक्रिया में शामिल होती है, जहां यह अन्य देशों की प्रविष्टियों के साथ प्रतिस्पर्धा करती है।
– इसके बाद, अकादमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (AMPAS) की वोटिंग प्रक्रिया के आधार पर शॉर्टलिस्ट और अंतिम नामांकन तय होते हैं।
ऑस्कर (अकादमी पुरस्कार) में भारतीय सिनेमा का योगदान और इतिहास काफ़ी समृद्ध और ऐतिहासिक रहा है:
– पहली जीत (1983): भानु अथैया ने फिल्म ‘गांधी’ (1982) के लिए सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का पुरस्कार जीतकर भारत के लिए पहला ऑस्कर हासिल किया।
– सत्यजीत रे (1992): सिनेमा की दुनिया में अभूतपूर्व योगदान के लिए भारत के दिग्गज निर्देशक सत्यजीत रे को ‘ऑस्कर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
– ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ (2009): इस फिल्म ने भारतीय संगीत और कलाकारों को वैश्विक स्तर पर बड़ी पहचान दिलाई। ए. आर. रहमान को सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत (जय हो) और सर्वश्रेष्ठ मूल गीत के लिए दो ऑस्कर मिले। उसी वर्ष रसूल पुकुट्टी को ‘साउंड मिक्सिंग’ और गुलज़ार को ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ का पुरस्कार मिला।
– 2023 की ऐतिहासिक दोहरी सफलता: फिल्म ‘RRR’ के गाने ‘नाटू नाटू’ (एम. एम. कीरावनी और चंद्रबोस) ने सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीता। इसी वर्ष गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंसाल्विस की डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ ‘शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री’ श्रेणी में जीत दर्ज की।
– सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म नामांकन: भारत की तीन फिल्मों—’मदर इंडिया’ (1957), ‘सलाम बॉम्बे!’ (1988), और ‘लगान’ (2001)—ने सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फ़ीचर फ़िल्म श्रेणी की शीर्ष 5 नामांकनों में जगह बनाई।
————–
2. तेज गेंदबाज मार्क वुड ने सितंबर 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास की घोषणा की, वे किस देश के खिलाड़ी हैं?
Fast bowler Mark Wood announced his retirement from international cricket in September 2026; which country does he play for?
a. साउथ अफ्रीका
b. ऑस्ट्रेलिया
c. न्यूजीलैंड
d. इंग्लैंड
Answer: d. इंग्लैंड
– इंग्लैंड के तेज गेंदबाज 36 वर्षीय मार्क वुड ने 11 साल के करियर में 146 मैचों में 253 विकेट लिए।
– वे इंग्लैंड की 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2022 टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे।
करियर
टेस्ट 38 मैच 119 विकेट
वन डे 70 मैच 80 विकेट
टी20 38 मैच 54 विकेट
—————
3. भारतीय महिला हॉकी की सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाली खिलाड़ी कौन बनीं?
Who became the Indian female hockey player with the highest number of international match appearances?
a. सलीमा टेटे
b. सविता पूनिया
c. दीपिका सहरावत
d. नवनीत कौर
Answer: b. सविता पूनिया
– 36 वर्षीय हरियाणा निवासी सविता पुनिया, भारत की गोलकीपर हैं।
– उन्होंने 20 सितंबर 2026 को एशियाई खेलों में उज्बेकिस्तान पर भारत की 19-0 की जीत में वंदना कटारिया के 320 इंटरनेशनल मैचों के रिकॉर्ड की बराबरी की।
– वंदना ने अप्रैल 2025 में 320 इंटरनेशनल मैच खेलकर और 158 गोल करके संन्यास ले लिया।
सविता पुनिया का खेल करियर
– वर्ष 2009 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया।
– फरवरी 2025 में नीदरलैंड के खिलाफ FIH हॉकी प्रो लीग मैच के दौरान अपना 300वां इंटरनेशनल मैच खेला।
– हॉकी इंडिया ने सविता पुनिया को 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।
– उन्हें 2026 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
—————
4. टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) 2026 में प्रतिष्ठित ‘प्लेटफॉर्म प्राइज’ किस भारतीय फिल्म को मिला?
Which Indian film won the prestigious ‘Platform Prize’ at the Toronto International Film Festival (TIFF) 2026?
a. अंग
b. डियर जस्सी
c. प्रीतम एंड पेड्रो
d. चेकपोस्ट
Answer: a. अंग
– ‘अंग’ नागालैंड के निर्देशक तेजा रियो की फीचर फिल्म है।
– यह फिल्म 1960 के दशक के नागालैंड के कोन्याक समुदाय की संस्कृति और बदलते दौर पर आधारित है।
– फिल्म को उसकी कहानी के लिए चुना गया।
– फिल्म कोन्याक भाषा में बनाई गई है।
– कोन्याक नागालैंड के कोन्याक समुदाय की प्रमुख भाषाओं में से एक है।
– इस जीत के साथ ही फिल्म ने वर्ष 2027 के ऑस्कर पुरस्कारों की ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी के लिए सीधे क्वालिफाई कर लिया है।
TIFF
– उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा और लोकप्रिय वार्षिक टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव है।
– ये हर वर्ष सितंबर की शुरुआत में कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित किया जाता है।
—————
5. महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी का रिकॉर्ड सितंबर 2026 में किसने बनाया?
Who set the record for the highest run-scorer in Women’s T20 International cricket in September 2026?
a. शेफाली वर्मा
b. हरमनप्रीत कौर
c. स्मृति मंधाना
d. जेमिमा रोड्रिग्स
Answer: c. स्मृति मंधाना
– स्मृति मंधाना ने 20 सितंबर 2026 को अपने करियर में कुल 4,788 रन बना लिए।
– 20 सितंबर को भारत महिला एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 37 रनों की पारी खेली।
– स्मृति ने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स के नाम 4,758 रनों का रिकार्ड तोड़ ये मुकाम हासिल किया।
महिला टी20 में टॉप रन स्कोरर
– स्मृति मंधाना (भारत): 4,788
– सुज़ी बेट्स (न्यूज़ीलैंड): 4,758
– हरमनप्रीत कौर (भारत): 4,287
– चमारी अथापथ्थु (श्रीलंका): 4,282
– सोफी डिवाइन (न्यूज़ीलैंड): 3,817
—————
6. एशियन गेम्स 2026 में भारत को 28 वर्ष बाद वेटलिफ्टिंग का मेडल (सिल्वर) किस खिलाड़ी ने दिलाया?
Which athlete won a weightlifting medal (silver) for India at the 2026 Asian Games after a gap of 28 years?
a. सेरम निरुपमा
b. ज्ञानेश्वरी यादव
c. मीराबाई चानू
d. हरजिंदर कौर
Answer: c. मीराबाई चानू
– 23 सितंबर 2026 को भारत की मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 kg वेट कैटेगरी में 198 किलोग्राम वजन उठाया।
– वह सिल्वर मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
– उन्होंने स्नेच में 87 और क्लीन एंड जर्क में 111 kg का वजन उठाया।
– 32 वर्षीय मीराबाई ने एशियाई खेलों में पहली बार मेडल जीता है।
– वे ओलिंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीत चुकी हैं।
– मीराबाई से पहले एशियन गेम्स में वर्ष 1998 में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिल्वर जीता था।
– एशियाई खेल 2026 में गोल्ड मेडल उत्तर कोरिया की एथलीट री सोंग गम ने जीता।
– ब्रॉज मेडल इंडोनेशिया की विजयाना लुलुक डियानी त्रि ने जीता।
————–
7. एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में किस टीम को हराकर गोल्ड मेडल जीता?
Which team did the Indian women’s cricket team defeat in the final to win the gold medal at the 2026 Asian Games?
a. बांग्लादेश
b. चीन
c. पाकिस्तान
d. श्रीलंका
Answer: d. श्रीलंका
– भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 22 सितंबर 2026 को श्रीलंका को 147 रनों से हराकर गोल्ड मेडल जिताया।
– एशियन गेम्स 2025 में भी भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
————–
8. बुकर पुरस्कार 2026 के लिए किन उपन्यासकारों को शॉर्टलिस्ट किया गया?
Which novelists were shortlisted for the 2026 Booker Prize?
a. एम. जॉन हैरिसन, मार्लोन जेम्स
b. लूक केनर्ड, रेबेका पेरी
c. एलिजाबेथ स्ट्रूट, डगलस स्टुअर्ट
d. उपरोक्त सभी
Answer: d. उपरोक्त सभी (एम. जॉन हैरिसन, मार्लोन जेम्स, लूक केनर्ड, रेबेका पेरी, एलिजाबेथ स्ट्रूट, डगलस स्टुअर्ट)
– 22 सितंबर 2026 को शार्टलिस्ट नॉवेल की लिस्ट जारी की।
– मतलब कि प्रतिष्ठित बुकर प्राइज इनमें से ही किसी एक को मिलेगा।
– पुरस्कार के विजेता का ऐलान कब : 9 नवंबर 2026 को लंदन के ओल्ड बिलिंग्सगेट में
– विजेता को 50,000 पाउंड की राशि दी जाती है।
ये हैं शॉर्टलिस्टेड नॉवेल
पुस्तक : लेखक
– ‘द एंड ऑफ़ एवरीथिंग’ : एम. जॉन हैरिसन
– ‘द डिसअपियरर्स’ : मार्लोन जेम्स
– ‘ब्लैक बैग’ : लूक केनर्ड
– ‘मे वी फीड द किंग’ : रेबेका पेरी
– ‘द थिंग्स वी नेवर से’ : एलिजाबेथ स्ट्रूट
– ‘जॉन ऑफ़ जॉन’ : डगलस स्टुअर्ट
– इस लिस्ट में पूर्व बुकर विजेता मार्लोन जेम्स और डगलस स्टुअर्ट भी शामिल हैं।
– मार्लन जेम्स ने वर्ष 2015 में A Brief History of Seven Killings के लिए बुकर जीता था।
– डगलस स्टुअर्ट ने वर्ष 2020 में अपने पहले उपन्यास Shuggie Bain के लिए यह पुरस्कार जीता था।
बुकर पुरस्कार?
– अंग्रेजी में लिखे गए और यूनाइटेड किंगडम या आयरलैंड में प्रकाशित उपन्यास के लिए दिया जाने वाला एक प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार है।
– यह पहली बार 1969 में दिया गया था।
– इसका संचालन बुकर पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा किया जाता है।
————–
9. असद सियाम को किस देश ने भारत में नया उच्चायुक्त नियुक्त किया?
Which country appointed Asad Siam as its new High Commissioner to India?
a. श्रीलंका
b. म्यांमार
c. पाकिस्तान
d. बांग्लादेश
Answer: d. बांग्लादेश
– बांग्लादेश ने 22 सितंबर 2026 को विदेश सचिव असद आलम सियाम को नई दिल्ली में अगला हाई कमिश्नर नियुक्त किया।
– इससे पहले हाई कमिश्नर एम. रियाज़ हमीदुल्ला दिल्ली में बांग्लादेश के प्रतिनिधि थे।
– राजदूत असद आलम सियाम ने 20 जून 2025 को बांग्लादेश के विदेश सचिव का पद संभाला था।
– 1995 में बांग्लादेश विदेश सेवा में शामिल हुए।
– 2023-2024 में ऑस्ट्रिया में राजदूत
– 2017-2021 में फिलीपींस में दूत के तौर पर काम किया।
बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त : दिनेश त्रिवेदी
————-
10. भारत और मंगोलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘नोमैडिक एलिफेंट 2026’ का 18वां संस्करण कहां आयोजित हुआ?
Where was the 18th edition of the joint military exercise ‘Nomadic Elephant 2026’ between India and Mongolia held?
a. अहमदाबाद (गुजरात)
b. पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)
c. गंगटोक (सिक्किम)
d. शिमला (हिमाचल प्रदेश)
Answer: b. पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)
– कब से कब तक : 21 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक
– कहां : पिथौरागढ़ स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में
– कितने जवानों ने हिस्सा लिया: भारतीय सेना के 45 और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के 45 जवान
– ‘नोमैडिक एलिफेंट’ भारत और मंगोलिया के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास है। इसे हर वर्ष आयोजित किया जाता है।
– यह अभ्यास UN के जनादेश के तहत अर्ध-शहरी और पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए तैयार किया गया है।
– घेराबंदी, तलाशी अभियान, कक्ष हस्तक्षेप अभ्यास, विशेष हेलीकॉप्टर संचालन, साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण, ड्रोन का उपयोग और ड्रोन-रोधी प्रणालियां शामिल हैं।
————–
11. विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
When is World Environmental Health Day celebrated?
a. 24 सितंबर
b. 25 सितंबर
c. 26 सितंबर
d. 27 सितंबर
Answer: c. 26 सितंबर
2026 की थीम
– पर्यावरण स्वास्थ्य: समुदायों की सुरक्षा के लिए विज्ञान के साथ खड़े होना
– Environmental Health: Standing with Science to Protect Communities
विश्व पर्यावरणीय स्वास्थ्य दिवस : उत्पत्ति और इतिहास
– स्थापना: 2011 में इंडोनेशिया में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण स्वास्थ्य फेडरेशन (International Federation of Environmental Health – IFEH) के काउंसिल मीटिंग में घोषित किया गया। IFEH एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो 1986 में लंदन में स्थापित हुआ।
– पहला दिवस: 26 सितंबर 2011 को आधिकारिक रूप से मनाया गया।
– उद्देश्य: पर्यावरणीय स्वास्थ्य विशेषज्ञों के कार्य को मान्यता देना, तथा वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय खतरों से स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कार्रवाई को प्रोत्साहित करना।
————–
12. केंद्र सरकार ने कॉस्मेटिक्स और टॉयलेटरीज के पैकेट पर हरा या लाल/भूरा बिंदु (शाकाहारी या मांसाहारी पदार्थ का निशान) लगाना अनिवार्य कर दिया, ये प्रावधान किस नियम में संशोधन के जरिए किया?
The Central Government made it mandatory to display a green or red/brown dot (indicating vegetarian or non-vegetarian ingredients) on packages of cosmetics and toiletries; through an amendment to which rule was this provision introduced?
a. उपभोक्ता संरक्षण नियम, 2020
b. कॉस्मेटिक्स नियम, 2020
c. विधिक मापविज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएं) नियम, 2011
d. खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियम, 2011
Answer: c. विधिक मापविज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएं) नियम, 2011
– सरकार ने लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) नियम, 2011 में संशोधन कर यह प्रावधान लागू किया है।
– यह अधिसूचना 21 सितंबर 2026 को जारी हुई।
– टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज के पैकेट पर हरा या लाल/भूरा बिंदु लगाना अनिवार्य कर दिया है।
– शाकाहारी सामग्री वाले प्रोडक्ट पर हरा।
– मांसाहारी सामग्री वाले प्रोडक्ट पर लाल या भूरा डॉट लगाना होगा।
– यह निशान पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के ऊपरी हिस्से में लगाया जाएगा।
– ये डॉट बताएगा कि उत्पाद बनाने में इस्तेमाल सामग्री किस मूल की है।
– इसके लिए ग्राहक को पैकेट पर लिखी हर चीज का मतलब तलब समझने की जरूरत नहीं होगी।
विधिक मापविज्ञान (पैकेज में रखी वस्तुएं) नियम, 2011
– यह भारत में पहले से पैक की गई (प्री-पैकेज्ड) वस्तुओं की बिक्री, लेबलिंग और मानकों को नियंत्रित करने वाला मुख्य कानूनी ढांचा है।
– अनिवार्य घोषणाएँ: प्रत्येक पैकेज पर निर्माता, पैकर या आयातक का नाम और पूरा पता, वस्तु का सामान्य या जेनेरिक नाम, देश का मूल (Country of Origin), शुद्ध मात्रा (Net Quantity), निर्माण का महीना और वर्ष, और अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए।
– पंजीकरण: विधिक माप विज्ञान विभाग के इन नियमों के तहत सभी निर्माताओं, पैकरों और आयातकों को निदेशक या राज्य नियंत्रक के पास अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होता है।
– लागू होने का दायरा: यह नियम उन सभी पैकेटबंद वस्तुओं पर लागू होता है जो खुदरा बिक्री के लिए होती हैं, हालांकि 25 किलोग्राम या 25 लीटर से अधिक की मात्रा वाले पैकेज इसके दायरे से बाहर हैं (सिवाय सीमेंट, उर्वरक और कृषि उत्पादों के)।
————–
13. यूनेस्को ने किस राज्य के शेखावाटी की 14 हवेलियों को विश्व धरोहर की अस्थाई सूची (टेंटेटिव लिस्ट) में शामिल किया?
UNESCO included 14 havelis from the Shekhawati region of which state in the tentative list of World Heritage Sites?
a. बिहार
b. राजस्थान
c. महाराष्ट्र
d. गुजरात
Answer: b. राजस्थान
– राजस्थान के शेखावाटी की 14 हवेलियां 5 सितंबर 2026 को यूनेस्को की लिस्ट में शामिल हुईं।
– शेखावाटी की हवेलियों पर बने रंगीन और बारीक चित्रों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।
– यहां की हवेलियों की दीवारों, छतों और मेहराबों पर बनाए गए चित्र तत्कालीन समाज, संस्कृति, रहन-सहन और जीवनशैली की कहानी कहते हैं।
– इन चित्रों में धार्मिक प्रसंगों के साथ-साथ तत्कालीन सामाजिक जीवन, राजघरानों, व्यापार, ग्रामीण परिवेश और बदलते दौर की झलक भी देखने को मिलती है।
– यही वजह है कि शेखावाटी को कई बार ओपन आर्ट गैलरी के रूप में भी पहचान मिली है।
ये हैं 14 हवेलियां
– अलसीसर
– बिसाऊ
– चिड़ावा
– चूरू
– डूंडलोद
– फतेहपुर
– झुंझुनू
– खेतड़ी
– लक्ष्मणगढ़
– मंडावा
– महांसर
– नवलगढ़
– रामगढ़
– सीकर की ऐतिहासिक हवेली।
————-
14. सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (IDUAI) कब मनाया जाता है?
When is the International Day for Universal Access to Information (IDUAI) observed?
a. 28 सितंबर
b. 29 सितंबर
c. 30 सितंबर
d. 1 अक्टूबर
Answer: a. 28 सितंबर
2026 की थीम
– डिजिटल युग में जानकारी की सत्यता बनाए रखना: जानकारी से जुड़ी गड़बड़ियों को दूर करने में जानकारी तक पहुँच की भूमिका
– Upholding Information Integrity in the Digital Age: The role of access to Information in addressing Information Disorder
– यह दिन इस बात को रेखांकित करता है कि सूचना का अधिकार केवल राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लोकतांत्रिक शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए अनिवार्य है।
– संयुक्त राष्ट्र (UN) और UNESCO का मानना है कि सही जानकारी तक पहुँच नागरिकों को सशक्त बनाती है, भ्रष्टाचार को घटाती है और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को प्राप्त करने में मदद करती है।
PDF Download: Click here



